दो सांड की लड़ाई में पापा की परी की आ गई शामत, स्कूटी समेत उठाकर फेंका- वीडियो वायरल

[ad_1]

कभी-कभी जिंदगी तुम्हें एकदम फिल्मी सीन में फेंक देती है, लेकिन कैमरा कट नहीं बोलता बल्कि सांड बोलते हैं और वो भी गली में खुलेआम भिड़ते हुए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और सिहर भी रहे हैं. वीडियो में दो काले सांड एक तंग गली में पूरी जान झोंककर लड़ रहे हैं. आसपास के लोग दूर से तमाशा देख रहे हैं, मोबाइल कैमरे चल रहे हैं, सबको लग रहा है कि बस दो जानवर अपनी ताकत आजमा रहे हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है वो स्क्रिप्ट से बाहर का ट्विस्ट होता है. सांडों से कुछ ही कदम की दूरी पर एक लड़की स्कूटी पर बैठी सब देख रही है उसे पता भी नहीं है कि उसके साथ क्या होने वाला है.

लड़ते हुए सांड ने पापा की परी पर किया हमला

वीडियो में वो लड़की जिसे सोशल मीडिया की भाषा में ‘पापा की परी’ कहा जाता है. उसने ना हेलमेट पहना है, ना उसे फिकर है. बस सांडों के झगड़े का लाइव शो उसे देखना है. और तभी लड़ते-झगड़ते दोनों सांड एक झटके में उस दिशा में मुड़ते हैं और सीधे जाकर स्कूटी समेत पापा की परी पर गिर पड़ते हैं. अगला दृश्य ऐसा होता है जैसे कोई ऐक्शन सीन. लड़की स्कूटी समेत हवा में उछलती है और फिर बुरी तरह जमीन पर गिरती है. कुछ सेकेंड बाद वो उठकर खड़ी होती है, जाहिर है घबराई हुई लेकिन ठीक-ठाक.


बढ़ता जा रहा आवारा सांड का आतंक

वीडियो में ये पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है और लोग अब इसे शेयर कर रहे हैं ये कहते हुए कि “भाई जानवरों की लड़ाई में इंसान बीच में ना आए तो बेहतर है.” इस वीडियो ने फिर एक बार उस बहस को जन्म दे दिया है जिसमें कहा जाता है कि शहरों में सांडों को खुला क्यों छोड़ा जाता है और गलियों में ऐसी घटनाएं आखिर कब रुकेंगी. फिलहाल तो वीडियो वायरल है और ‘पापा की परी’ के उड़ने वाला मोमेंट सोशल मीडिया का नया मीम मटेरियल बन चुका है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पापा की परी, हवा में उड़ी. एक और यूजर ने लिखा…और देख लो लाइव शो. तो वहीं एख और यूजर ने लिखा…अरे दीदी, क्या जरूरत थी सांड के झगड़ों में पड़ने की.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


Share Market: शेयर मार्केट की गिरावट पर ब्रेक, 244 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार

[ad_1]

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. एक तरफ बीएसई सेंसेक्स 244 अंक चढ़कर 80844 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 65 अंकों की तेजी के साथ 24630 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आ रहा है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.43 परसेंट और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 परसेंट की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

इसी के साथ लग रहा है कि भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई गिरावट पर ब्रेक लगा है. गिफ्ट निफ्टी से भी आज मार्केट के पॉजिटिव शुरुआत होने के संकेत मिल रहे थे, जो 0.37 परसेंट की बढ़त के साथ 24,680 के ऊपर कारोबार कर रहा था.

आज इन बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर 

आज कारोबार के दौरान निवेशक वैश्विक तेल की कीमतों, बाजार में घरेलू और विदेशी फंड के फ्लो और बैंकिंग, एफएमसीजी और एनर्जी जैसे सेक्टर्स पर नजर रखेंगे. बड़ी कंपनियों से किसी भी नए अपडेट से बाजार का मूड बदल सकता है. बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 1 अगस्त को बाजार में गिरावट आई थी. इस दिन सेंसेक्स 585.67 अंक या 0.72 परसेंट गिरकर 80,599.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203 अंक या 0.82 परसेंट फिसलकर 24,565.35 पर बंद हुआ था.

टॉप गेनर्स और लूजर्स में ये शामिल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील (1.63 परसेंट ऊपर), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (1.51 परसेंट), बजाज फिनसर्व (1.11 परसेंट), एशियन पेंट (1.09 परसेंट) और टाइटन (1.03 परसेंट) शामिल रहे. 

हालांकि, सात कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही हैं, इनमें इंफोसिस (0.53 परसेंट नीचे), एचसीएल टेक (0.35 परसेंट नीचे), टेक महिंद्रा (-0.47 परसेंट), इटरनल (-0.20 परसेंट), सन फार्मा (-0.13 परसेंट) और एक्सिस बैंक (0.02परसेंट) शामिल हैं. 

एशियाई बाजार का रूख

सोमवार को एशिया-प्रशांत बाजारों की शुरुआत मिली-जुली रही, जिसमें जापान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में निक्केई 225 में 2 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स में भी लगभग 2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसके विपरीत, दक्षिण कोरिया के बाजारों में मामूली बढ़त देखी गई. कोस्पी 0.15 परसेंट और कोस्डैक 0.5 परसेंट तक चढ़ा. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.2 परसेंट की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. 

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट 

आर्थिक मंदी के नए संकेतों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते 1 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 542 अंक या 1.23 परसेंट गिरकर 43,588.58 पर बंद हुआ. यह 13 जून के बाद से इसकी सबसे बड़ी गिरावट है. एसएंडपी 500 1.6 परसेंट गिरकर 6,238.01 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 2.24 परसेंट गिरकर 20,650.13 पर बंद हुआ, जो 21 अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी. 

 

ये भी पढ़ें: 

NSDL IPO में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए ‘गुड न्यूज’, GMP में आया तगड़ा उछाल; ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

[ad_2]

Video: 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी धू-धू कर जली, इन्फ्लुएंसर की सुपरकार में बेंगलुरु की सड़क

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु में शानिवार 2 अगस्त की शाम को एक सनसनीखेज घटना घटी, जब शहर की एक सड़क पर करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर स्पोर्ट्स कार में आग लग गई. यह कार सोशल मीडिया इनंफ्लुएंसर संजीव की थी, जिन्हें उनके इंस्टाग्राम हैंडल ‘निम्मा माने मागा संजू’ के नाम से जाना जाता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कार के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है.

हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं

बता दें कि आग की लपटें उठती देखने के बाद कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए. कार के इंजन से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दे रहा था. कुछ लोग कार पर पानी डालकर और अन्य तरीकों से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग की तीव्रता और कार के इंजन डिब्बे में आग लगने की वजह से यह घटना और भी गंभीर दिखाई देती है.


हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई. संजीव ने बाद में साफ किया कि कार को भी मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन लेम्बोर्गिनी कार में आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है. 

जनिए कौन है संजीव?

संजीव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारों और ट्रैवल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. उनके वीडियो और रील्स में अक्सर सुपरकारों, जैसे लेम्बोर्गिनी और अन्य लक्जरी गैजेट्स दिखाई देते हैं. संजीव खुद को एक किसान के रूप में पेश करते हैं, जो उनकी प्रोफाइल को और ज्यादा अनूठा बनाता है. यह दावा उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय है.


BSNL यूजर्स को बड़ा झटका! कम हो गई इस प्लान की वैलिडिटी, जानें क्या हुआ बदलाव

[ad_1]

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ओर जहां 1 रुपये में शानदार रिचार्ज प्लान पेश कर रही है, वहीं दूसरी ओर वह अपने पुराने किफायती प्लान्स की वैधता लगातार कम करती जा रही है. हाल ही में 197 रुपये और 99 रुपये वाले प्लान की वैधता घटाई गई थी, और अब कंपनी ने अपने लोकप्रिय 147 रुपये वाले प्लान की वैधता भी घटा दी है.

147 रुपये प्लान में अब कम वैधता

पहले BSNL का 147 रुपये रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता था. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता था. हालांकि, इस प्लान में मुफ्त SMS की सुविधा नहीं दी जाती थी. लेकिन अब BSNL ने इस प्लान की वैधता 5 दिन घटा दी है. यानी अब यूज़र्स को केवल 25 दिनों की वैधता मिलेगी जबकि बाकी सभी सुविधाएं वैसी की वैसी रहेंगी. कॉलिंग, रोमिंग और डेटा के फायदे अभी भी प्लान में शामिल हैं, लेकिन कम वैधता के चलते यूज़र्स को अधिक बार रिचार्ज कराना पड़ेगा.

निजी कंपनियों की राह पर BSNL

जिस तरह निजी टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज दरों को स्थिर रखते हुए उनकी वैधता घटा रही हैं उसी रणनीति को अब BSNL भी अपनाता दिख रहा है. प्लान की कीमत तो वही है लेकिन फायदा अब कम हो गया है.

99 रुपये वाला प्लान पहले 18 दिनों के लिए वैध था, जिसे घटाकर 15 दिन कर दिया गया है. वहीं 197 रुपये वाला प्लान पहले 70 दिनों की वैधता देता था जो अब घटाकर सिर्फ 54 दिन कर दी गई है. कंपनी के इस कदम को उसके ARPU (Average Revenue Per User) यानी औसत कमाई प्रति यूज़र को बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

Airtel का साल भर वाला प्लान

Airtel ने दो ऐसे प्लान पेश किए हैं जिनमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं है लेकिन कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा मिलता है. 84 दिन की वैधता वाला प्लान 469 रुपये में उपलब्ध है. इसमें देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 900 SMS मिलते हैं. 365 दिन की वैधता वाला प्लान 1849 रुपये में आता है. इसमें भी पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 3600 SMS शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Google पर लीक हुईं ChatGPT की निजी चैट्स! कैसे हुआ ये डेटा कांड, क्या बोले OpenAI CEO और यूज़र्स अब क्या करें?

[ad_2]

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती T20 सीरीज, ICC रैंकिंग में लगाएगी छलांग? जानिए टॉप 10 टीम

[ad_1]

एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक महत्वपूर्ण टी20 सीरीज अपने नाम की. सलमान आगा की कप्तानी वाली पाक टीम ने तीसरे और निर्णायक टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से जीती. अभी पाकिस्तान आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 8वें नंबर पर है, क्या इस प्रदर्शन के बाद वह तालिका में ऊपर बढ़ेगी?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 231 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर है. 51 मैचों में टीम के 11757 पॉइंट्स हैं. जबकि अभी वेस्टइंडीज भी इस टीम से ऊपर है. वेस्टइंडीज 239 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है. 5वें नंबर पर 232 रेटिंग के साथ श्रीलंका टीम काबिज है. पाकिस्तान के पॉइंट्स श्रीलंका और वेस्टइंडीज से बेहतर हैं, और रेटिंग में भी श्रीलंका से सिर्फ 1 अंक ही पीछे हैं.

ICC रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम कौन है?

भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम है. रैंकिंग में टीम की 271 रेटिंग हैं और 57 मैचों में 15425 पॉइंट्स हैं. भारत के टी20 फॉर्मेट में इस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. आगामी एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा.

ICC Rankings: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती T20 सीरीज, आईसीसी रैंकिंग में लगाएगी छलांग? जानिए टॉप 10 टीमें

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 में क्या कुछ हुआ

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 74 रन बनाए. सईम अयूब ने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की शानदार साझेदारी की. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 20 ओवरों में 176 रन ही बना पाई. एलिक एथनाज (60) और शेरफेन रदरफोर्ड (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेली. लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. पाकिस्तान के लिए सबसे महंगे हसन अली साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवरों में 38 रन देकर 1 विकेट लिया. मोहम्मद नवाज ने 3 ओवरों में 33 रन देकर 1 विकेट लिया. सबसे किफायती सुफियान मुकीम रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और 1 विकेट चटकाया. इससे पहले पाकिस्तान ने सीरीज का पहला टी20 मैच जीता था, दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी.

[ad_2]

आराम कर रहे थे ट्रंप, प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुस आया नागरिक विमान, भेजे गए फाइटर जेट

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर रिट्रीट के ऊपर से एक पैसेंजर विमान ने अस्थायी रूप से प्रतिबंधित एयरस्पेस (TFR) में प्रवेश किया. ये वाक्या रविवार दोपहर 12:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ है. घटना उस समय हुई, जब ट्रंप और उनका परिवार इस रिट्रीट में आराम कर रहा था. जैसे ही यह सूचना नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) को मिली, तुरंत लड़ाकू विमान भेजे गए और फ्लेयर्स छोड़कर नागरिक विमान को चेतावनी दी गई.

NORAD ने बयान में कह कि जैसे ही हमें प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसपैठ की जानकारी मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की. लड़ाकू विमान ने नागरिक विमान को इंटरसेप्ट कर फ्लेयर्स के जरिए चेतावनी दी और उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया. इस प्रक्रिया में प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ रहे विमान को रडार पर ट्रैक किया गया. चेतावनी देने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया. पायलट ने आदेश का पालन करते हुए विमान को क्षेत्र से बाहर निकाल लिया. हालांकि इस कार्रवाई में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह सेफ्टी सिक्योरिटी की संवेदनशीलता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को दर्शाता है.

ट्रंप का बेडमिंस्टर रिट्रीट क्या है?
बेडमिंस्टर रिट्रीट, जिसे आधिकारिक तौर पर ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर के नाम से जाना जाता है. न्यूजर्सी में स्थित एक प्राइवेट गोल्फ क्लब और लग्जरी रिट्रीट है. ट्रंप ने इसे 2002 में 35 मिलियन डॉलर में खरीदा था. यह स्थान अक्सर ट्रंप की गर्मी की छुट्टियों का मुख्य ठिकाना रहा है. इस क्षेत्र को राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति की मौजूदगी में Temporary Flight Restriction (TFR) घोषित किया जाता है. इस एयरस्पेस में किसी भी अनऑथराइज्ड फ्लाइट की अनुमति नहीं होती है और ऐसे मामलों को अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां अत्यधिक गंभीरता से लेती हैं.

क्या यह पहली घटना है?
5 जुलाई को भी इसी प्रकार की एक और घुसपैठ की घटना सामने आई थी. उस वक्त ट्रंप और पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप छुट्टियां मना रहे थे. उस दौरान भी एक नागरिक विमान ने गलती से TFR क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था, जिसके बाद NORAD ने तत्काल कार्रवाई की थी. ये दोहराव अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भूकंप की वजह से कांपी धरती, भयंकर झटकों से दहशत में लोग, जानें ताजा अपडेट

[ad_2]

महिला ने 22 साल से नहीं उतारा चेहरे का मेकअप! अब स्किन का हो गया बुरा हाल, तस्वीरें देख डर जाएं

[ad_1]

मेकअप करना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मेकअप के बाद अगर चेहरा ठीक से न धोया जाए तो क्या हो सकता है? चीन की एक महिला गाओ ने कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ इतना बुरा हो जाएगा. वो बीस साल तक रोजाना मेकअप करती रही, लेकिन उसे हटाना “झंझट” लगता था. उसका मानना था कि अगर अगली सुबह फिर से वही मेकअप करना है, तो रात को धोने की जरूरत ही क्या है? नतीजा ये हुआ कि इस साल उसके चेहरे पर ऐसी एलर्जी हो गई कि वो पहचान में ही नहीं आती. चेहरा इतना सूज गया कि वो बाहर निकलने से भी डरने लगी.

22 साल से महिला ने नहीं उतारा मेकअप

चीन की एक महिला है, नाम है गाओ. उसने सोशल मीडिया पर सबको एक चेतावनी दी है कि मेकअप करने के बाद चेहरा अच्छे से धोना बहुत जरूरी है. उसने खुद 20 साल तक मेकअप तो किया, लेकिन चेहरा कभी ढंग से साफ नहीं किया. बस पानी से धो लेती थी और अगली सुबह फिर मेकअप चिपका लेती थी. शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन इस साल उसके चेहरे पर ऐसी एलर्जी हो गई कि चेहरा पूरी तरह सूज गया. इतना कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो गया. खुजली भी भयानक थी. वो बोली “ऐसा लगता था जैसे हजारों चींटियां मेरे चेहरे पर दौड़ रही हों.” खबर जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

अब चेहरे का हुआ बुरा हाल

गाओ ने सोशल मीडिया पर बताया कि अब उसकी हालत ऐसी है कि उसे लगता है उसके चेहरे पर हज़ारों चींटियां रेंग रही हैं. उसे खुजली होती है, चेहरा झुर्रियों से भर गया है और वो डर के मारे लोगों से मिलना तक छोड़ चुकी है. पहले उसने डॉक्टर के बजाय स्किन क्लिनिक में इंजेक्शन लगवा लिए, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई. गाओ अब सबको समझा रही है कि कोई भी मेकअप करे, लेकिन सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करना जरूरी है. सिर्फ पानी से नहीं, अच्छे फेसवॉश से. वरना चेहरा सिर्फ सुंदर नहीं, डरावना भी बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने दे डाला सबक

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही लाखों बार लोगों ने इसे देखा. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स महिला की इस हालत को देखकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…और कर लो मेकअप, उम्मीद है अब अक्ल आ गई होगी. एक और यूजर ने लिखा…बहन तेरा चेहरा देखकर मुझे डर लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इस तरह के लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ये कुछ भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

ननद अर्पिता के बर्थडे में भाभी शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति अरबाज के साथ दिए पोज

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एक बार फिर पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और इस बार शूरा पार्टी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई हैं. 3 अगस्त को अर्पिता खान का बर्थडे था जिसमें अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ पहुंचे थे. वैसे तो शूरा मीडिया से बचती नजर आती हैं. मगर इस बार उन्होंने अरबाज के साथ पोज दिए और बेबी बंप को खूब फ्लॉन्ट किया. शूरा की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

शूरा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था. उन्होंने ब्लैक ट्राउजर और ब्लेजर के साथ शिमरी टॉप कैरी किया था. उन्होंने अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा. उन्होंने लाइट मेकअप किया था और ओपन हेयर रखे थे. शूरा के लुक की काफी तारीफ हो रही हैं. फैंस उनकी फोटोज पर ढेर सारी कमेंट भी कर रहे हैं.

फैंस ने की तारीफ
शूरा के लुक की फैंस हमेशा तारीफ करते हैं. एक ने लिखा- मुझे बहुत अच्छा लगता है कि वह हमेशा मुस्कुराती रहती है, एक हंबल क्वीन. दूसरे ने लिखा- पहले तो कैमरा देखकर भाग जाती थी. एक ने लिखा- ऐसा लग रहा है अरबाज भी प्रेग्नेंट हैं. अरबाज के लुक की बात करें तो वो ऑल डेनिम लुक में नजर आए. अरबाज का भी वजन बढ़ गया है. इस वजह से फैंस कौन प्रेग्नेंट है पूछकप चुटकी ले रहे थे.



बता दें अरबाज खान और शूरा खान ने अचानक शादी करके हर किसी को चौंका दिया था. इस कपल की शादी में फैमिली के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे. ये कपल 24 दिसंबर 2023 को शादी के बंधन में बंधा था. शादी की फोटोज देखकर हर कोई चौंक गया था. फिर अरबाज ने शादी की फोटोज शेयर की थीं.

ये भी पढ़ें: ‘धड़क 2’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें- तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ने 3 दिन में कितना किया कलेक्शन



[ad_2]

रक्षाबंधन पर 95 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें कितने बजे तक भद्रा होगी समाप्त

[ad_1]

यदि सोने या चांदी की राखी हो, तो पहले सूत की राखी बांधें और फिर उस पर धातु की राखी पहनाएं.

यदि सोने या चांदी की राखी हो, तो पहले सूत की राखी बांधें और फिर उस पर धातु की राखी पहनाएं.

95 साल बाद राखी का त्योहार समान दिन एवं समय, नक्षत्र और योग में मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, साल 1930 में शनिवार 09 अगस्त के दिन राखी का त्योहार मनाया गया था. उस दिन भी ये योग और नक्षत्र बन रहा है.

95 साल बाद राखी का त्योहार समान दिन एवं समय, नक्षत्र और योग में मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, साल 1930 में शनिवार 09 अगस्त के दिन राखी का त्योहार मनाया गया था. उस दिन भी ये योग और नक्षत्र बन रहा है.

95 साल बाद राखी का त्योहार समान दिन एवं समय, नक्षत्र और योग में मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, साल 1930 में शनिवार 09 अगस्त के दिन राखी का त्योहार मनाया गया था. उस दिन भी ये योग और नक्षत्र बन रहा है.

95 साल बाद राखी का त्योहार समान दिन एवं समय, नक्षत्र और योग में मनाया जाएगा. वैदिक पंचांग गणना के अनुसार, साल 1930 में शनिवार 09 अगस्त के दिन राखी का त्योहार मनाया गया था. उस दिन भी ये योग और नक्षत्र बन रहा है.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.24 तक रहेगा. इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.24 तक रहेगा. इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.24 तक रहेगा. इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.24 तक रहेगा. इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.24 तक रहेगा. इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा.

रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5.47 से दोपहर 1.24 तक रहेगा. इस दिन बहनों को पूरे 7 घंटे का समय मिलेगा.

Published at : 04 Aug 2025 07:09 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]