खौफनाक दरिंदे ने मोहल्ले में दी दस्तक! चारों पैर फैलाए कार में आराम करता दिखा मगरमच्छ- वीडियो व

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर leisurely टहलता एक मगरमच्छ अचानक एक घर में दाखिल हो गया और सीधा एक खड़ी कार में घुस गया. पहले तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने उस विशाल मगरमच्छ को चारों पैर फैलाए कार में सुस्ताते देखा, तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. लेकिन मगरमच्छ को कार में देखे जाने के पीछे एक दिलचस्प वह है जो आपको वीडियो में देखने को मिलेगी. बहरहाल उस वक्त किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ये ‘वाटर वाला वाइल्डलाइफ’ इतना ‘ड्राइविंग फ्रेंडली’ कैसे हो गया. दरिंदे को देखने के बाद आपके भी गुर्दे मुंह को आ जाएंगे.

शाहजहांपुर के मोहल्ले में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने कार में कर दिया बंद

बताया जा रहा है कि गदियाना मोहल्ला आमतौर पर शांत इलाका माना जाता है, लेकिन इस बार जो नजारा वहां देखने को मिला, उसने बॉलीवुड की एडवेंचर फिल्मों की याद दिला दी. मगरमच्छ न जाने कैसे सड़क पार करता हुआ मोहल्ले की ओर आया और खुले गेट से होते हुए घरों और गलियों में टहलने लगा जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे मगरमच्छ बड़े आराम के साथ मोहल्ले में नाइट वॉक कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मगरमच्छ को पकड़कर पौधे की झाड़ से उसका मुंह बांध दिया और उसे कार में डालकर वन विभाग को सूचित किया. बताया जा रहा है कि रात भर से मगरमच्छ को कार में ही रखा गया था, जिसके बाद सुबह उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने दिखाई बहादुरी

आपको बता दें कि मगरमच्छ के आ जाने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई थी लेकिन तभी मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र बाजपेई, जीतिन यादव और संजीव. तीनों ने वो कर दिखाया जो आमतौर पर वन विभाग करता है. उन्होंने बिना वक्त गंवाए मगरमच्छ को पकड़ने की रणनीति बनाई. काफी मशक्कत, बहादुरी और सूझबूझ से उन्होंने मगरमच्छ को कार से बाहर निकाला और फिर उसे सुरक्षित तरीके से वन विभाग की टीम को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

कांप उठे यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अच्छा हुआ पकड़ लिया. एक और यूजर ने लिखा…बरसात में नदी नाले उफान पर आने से ये जीव इंसानी बस्तीयों में आ जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई को कार में डालकर सैर पर ले जा रहे हो क्या?

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


भारत को लग सकता है बड़ा झटका, अमेरिकी एजेंसी मूडीज ने इसकी बताई ये बड़ी वजह

[ad_1]

Moody On India Growth: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी Moody’s का कहना है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर जारी असमंजस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ भारत की आर्थिक वृद्धि पर असर डालेंगे. मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, अमेरिकी बाजार तक भारत की सीमित पहुंच के चलते देश के विनिर्माण क्षेत्र, खासकर उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, में वृद्धि की संभावनाएं कम हो जाएंगी. हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत की घरेलू मांग इन बाहरी दबावों के प्रति मजबूत बनी रहेगी.

25 प्रतिशत आयात शुल्क की घोषणा

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो मौजूदा मानक आयात शुल्क के अतिरिक्त होगा. यह टैरिफ 7 अगस्त से लागू किया जाएगा. टैरिफ के अलावा, ट्रंप ने यह भी घोषणा की है कि रूस से व्यापार करने के कारण भारत पर ‘जुर्माना’ लगाया जाएगा. हालांकि, इस संभावित जुर्माने की राशि या स्वरूप के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

टैरिफ का नकारात्मक प्रभाव

Moody’s Ratings के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिश्चियन डी. गुजमैन ने बताया कि भारतीय उत्पादों पर लगने वाला संशोधित शुल्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य प्रमुख निर्यातकों की तुलना में काफी अधिक है. जहां अन्य देशों पर आयात शुल्क 15 से 20 प्रतिशत के बीच है, भारत को उससे कहीं अधिक दर का सामना करना पड़ रहा है. गुजमैन का कहना है, “विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (अमेरिका) तक सीमित पहुंच के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र- विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों की वृद्धि की संभावना घट सकती है.”

ग्रोथ को हो सकता है नुकसान

भारत चीन से व्यापार और निवेश को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऊंचे टैरिफ के कारण उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो सकती है. भारत और अमेरिका इस समय एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

गौरतलब है कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वर्ष 2024 में भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत थी. मूडीज का मानना है कि भारत की घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कम निर्भर है.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के इस दावे से निकल गई पड़ोसी देश चीन की हवा, बीजिंग तक मचा हड़कंप

[ad_2]

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में किया बड़ा कारनामा, अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

[ad_1]

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रच डाला है. वो अब इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 2025 में खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 23 विकेट लिए. अकेले ओवल टेस्ट में उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए. एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिराज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

इंग्लैंड में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह 23 विकेट के साथ बराबरी पर आ गए हैं. बुमराह ने 2021-2022 में इंग्लैंड दौरे पर कुल 23 विकेट लिए थे और अब सिराज ने भी इंग्लैंड टूर पर इतने ही विकेट लिए हैं. इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 2014 की सीरीज में 19 विकेट लिए थे.

  • जसप्रीत बुमराह – 23 विकेट
  • मोहम्मद सिराज – 23 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार – 19 विकेट

भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

2025 में खेली गई भारत-इंग्लैंड सीरीज में मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने कुल 23 बल्लेबाजों को आउट किया. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जोश टंग रहे, जिन्होंने कुल 19 विकेट चटकाए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 17 विकेट, वहीं जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 3 मैचों में 14 विकेट चटकाए. वहीं ओवल टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने भी सीरीज में कुल 14 विकेट लिए.

  • मोहम्मद सिराज – 23 विकेट
  • जोश टंग – 19 विकेट
  • बेन स्टोक्स – 17 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 14 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा – 14 विकेट

यह भी पढ़ें:

ओवल की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल? किसे दिया जीत का श्रेय; जानें क्या कहा

IND vs ENG: शतक के बाद दिल और फ्लाइंग किस… ओवल में यशस्वी ने रोहित नहीं, ‘किसी खास’ को किया डेडिकेट! जानिए पूरी कहानी

[ad_2]

‘पीएम मोदी और ट्रंप के बीच शानदार रिश्ता, लेकिन…’, रूस से भारत की तेल खरीद पर अमेरिकी राष्ट्र

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने भारत पर अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगाने और यूएस इमिग्रेशन सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में मास्को को प्रभावी ढंग से वित्तीय मदद दे रहा है.

‘इमिग्रेशन नीतियों में धोखाधड़ी करता है भारत’

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एक स्टीफन मिलर के अनुसार ट्रंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि रूस से तेल खरीदकर भारत का इस युद्ध को वित्तपोषित करना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि रूस से तेल खरीदकर भारत खासकर चीन के साथ जुड़ा हुआ है. स्टीफन मिलर ने आरोप लगाया कि हम यह भी जानते हैं कि भारत इमिग्रेशन नीतियों में बहुत धोखाधड़ी करता है, जो अमेरिकी कामगारों के लिए बहुत नुकसानदेह है.

‘पीएम मोदी और ट्रंप के बीच शानदार रिश्ता’

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप बेहतरीन रिश्ता चाहते हैं. भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके हमेशा से ही बेहतरीन रिश्ते रहे हैं, लेकिन हमें इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) के हमें इस युद्ध के फंडिंग से निपटने के लिए वास्तविक रूप से सोचना होगा. यूक्रेन में चल रहे युद्ध से निटपने के लिए हमारे पास कूटनीतिक, वित्तीय और अन्य तरीके मौजूद हैं ताकि हम शांति पा सकें.”

रूस से बेहतर संबंध होने पर अमेरिका नाराज

ट्रंप प्रशासन की ओर से ये बयान भारतीय निर्यात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के कुछ ही दिनों बाद आई है. व्हाइट हाउस ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने पर भारत को कार्रवाई की धमकी भी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते ब्रिक्स में शामिल होने और रूस के साथ बेहतर संबंधन बनाए रखने को लेकर भारत पर निशाना साधा था.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है. वे एक साथ अपनी डेड इकोनॉमी को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.” उन्होंने कहा, “भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा बहुत अधिक है. भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने पिछले कई सालों में उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके शुल्क बहुत अधिक हैं जो विश्व में सबसे अधिक हैं.”

ये भी पढ़ें :  Su-57 में लगाई जिरकॉन मिसाइल, रूस ने दिखाई तबाही की झलक, क्या भारत खरीदेगा ये फाइटर जेट?

[ad_2]

पहली एनिवर्सरी से एक दिन पहले 20 साल की महिला ने किया सुसाइड, वीडियो में कहा था- ‘मेरे साथ…’

[ad_1]

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके के सिद्धार्थ बस्ती से शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 20 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

मृतका की पहचान साधना के रूप में हुई है. चौंकाने वाली बात यह रही कि आत्महत्या से पहले मृतका ने एक लाइव वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते हुए अपने पति योगेश और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा रही थी. वीडियो में साधना ने कहा, “मेरे साथ मारपीट होती है, अब मैं जा रही हूं.”

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले योगेश से साधना की कोर्ट मैरिज हुई थी. दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद साधना के जीवन में अंधेरा छा गया. मृतका की मां सुनीता के अनुसार, योगेश और उसके परिवार वाले लगातार साधना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.

एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त को पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही सनलाइट कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां साधना का शव कमरे में था.

SDM को दी गई सूचना, परिजनों के बयान दर्ज

शुरुआती जांच में सामने आया कि वह कमरे में अकेली थी और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. चूंकि यह आत्महत्या शादी के सात साल के भीतर हुई है, इसलिए मामले की सूचना डिफेंस कॉलोनी SDM को भी दी गई.

क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतका की मां सुनीता और भाई के बयान भी SDM के समक्ष दर्ज किए गए. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने लगाए ससुराल वालों पर आरोप

मृतका की मां ने बेटी के पति योगेश और उसके परिवार पर लगातार प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेटी की शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही मृतका की मां, पुलिस ने अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से मायूस नजर आईं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. SDM की रिपोर्ट और पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

[ad_2]

कुत्तों से बची तो कार से टकराई नील गाय! हड़बड़ा गए वाहन सवार- वीडियो देख दहल जाएगा दिल

[ad_1]

राजस्थान के राजसमंद जिले से एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. वीडियो में एक नीलगाय तेजी से दौड़ती हुई सड़क पार करती है और तभी एक तेज रफ्तार कार से इतनी जोर से टकराती है कि पूरी नीलगाय हवा में उछल जाती है. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह हादसा राजसमंद जिले के एक इलाके में हुआ, जहां कुछ कुत्ते एक नीलगाय के पीछे पड़ गए. नीलगाय जान बचाने के लिए दौड़ती हुई खुले खेतों से होते हुए मुख्य सड़क पर आ पहुंची. लेकिन उसे क्या पता था कि जहां वो पनाह ढूंढ रही है, वहीं उसके लिए जिंदगी का सबसे खतरनाक मोड़ आने वाला है.

आवारा कुत्तों से बची तो कार से टकराई नील गाय

जिस समय नीलगाय सड़क पर आई, उसी समय एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजर रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीलगाय कार के बोनट से उछलकर हवा में चली गई और फिर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी. कार की हालत भी खस्ता हो गई. बोनट चकनाचूर, विंडशील्ड फूटा हुआ और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को अचानक ब्रेक मारने का कोई मौका तक नहीं मिला. नीलगाय की रफ्तार और दिशा इतनी अचानक थी कि ड्राइवर चाहकर भी कुछ नहीं कर सका. टक्कर के बाद कार में मौजूद लोग हड़बड़ा गए, लेकिन तब तक नीलगाय सड़क पार कर दूसरी तरफ गिर चुकी थी.


अब आम हैं हाईवे पर इस तरह की घटनाएं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नीलगाय को गंभीर चोट आई या उसकी जान चली गई. लेकिन यह घटना कई सवाल खड़े कर गई है कि क्या हमारे हाईवे सुरक्षित हैं, न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए भी? राजस्थान जैसे राज्यों में, जहां खुले जंगल और सड़कें अक्सर एक-दूसरे से सटी होती हैं, इस तरह की घटनाएं कोई नई नहीं हैं. लेकिन अब जब कैमरे में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड हो रहे हैं और वायरल भी हो रहे हैं, तो शायद यह सिस्टम को झकझोरने का वक्त है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को beautifuludaipur._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….बेचारे गाड़ी वाले का नुकसान हो गया. एक और यूजर ने लिखा…मुझे इन कुत्तों से सख्त नफरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ये कैमरामैन हर जगह पहुंच कैसे जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नील गाय को बचाने की जगह ये भाई वीडियो बना रहा था, शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


अरबाज खान की वाइफ शूरा खान या मलाइका अरोड़ा, रईसी की रेस में कौन आगे? इतनी है नेटवर्थ

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एक्टिंग में भले ही सिक्का ना जमा पाए हों, लेकिन बिजनेस से उन्होंने अपना करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है. वहीं उनकी बीवी शूरा खान भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. शूरा से पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. मलाइका भी रईसी में किसी से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं कि अरबाज खान की वाइफ शूरा और उनकी एक्स वाइफ मलाइका की नेटवर्थ कितनी है और कौन ज्यादा अमीर है.

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम अरहान खान है. हालांकि 2017 में उन्होंने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए. तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं.

अरबाज खान की वाइफ शूरा खान या मलाइका अरोड़ा, रईसी की रेस में कौन आगे? इतनी है नेटवर्थ

मलाइका अरोड़ा की इनकम और नेटवर्थ

  • मलाइका अरोड़ा को आइटम क्वीन कहा जाता है. जनसत्ता के मुताबिक एक आइटम सॉन्ग के लिए वो 1.75 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं.
  • अपने बिजनेस से भी मलाइका करोड़ों की कमाई करती हैं. उनका अपना योगा स्टूडियो है और साथ ही वो एक रेस्टोरेंट भी चलाती हैं.
  • मलाइका कई रिएलिटी शोज भी जज करती हैं. ऐसे में वो हर महीने लगभग 70 लाख रुपए कमा लेती हैं.
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए है.

अरबाज खान की वाइफ शूरा खान या मलाइका अरोड़ा, रईसी की रेस में कौन आगे? इतनी है नेटवर्थ

शूरा खान की नेटवर्थ

  • अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक के 6 साल बाद शूरा खान से दूसरी शादी की. शादी के डेढ़ साल बाद अब शूरा मां भी बनने वाली हैं.
  • रईसी के मामले में शूरा भी अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती हैं. शूरा खान पेशे से एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं.
  • वो बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के लिए काम करती रही हैं. इस पेशे से उनकी मोटी कमाई होती है और जनसत्ता की मानें तो उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है.  
  • यानी अमीरी के मामले में शूरा मलाइका से पीछे रह गई हैं. मलाइका की नेटवर्थ शूरा से 20 करोड़ रुपए ज्यादा है.

[ad_2]

आर्मी में किस रैंक पर है एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाला ऑफिसर, जानें उसे कितनी मिलती है सैलरी?

[ad_1]

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाल ही में हुई एक घटना ने देशभर में चर्चा बटोरी है. मामला एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच झगड़े का है, जिसमें कथित तौर पर मारपीट की गई और कई कर्मचारी घायल हो गए. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये अधिकारी कौन हैं, उनकी रैंक क्या है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है?

क्या है पूरा विवाद?

यह घटना 26 जुलाई, 2025 को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई जब लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह, जो सेना के एक सीनियर ऑफिसर हैं, दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अतिरिक्त सामान ले जाने पर शुल्क देने को कहा गया, जिसे उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद बिना बोर्डिंग प्रोसेस पूरा किए ही वो एयरोब्रिज में घुस गए, जो कि एक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन था. CISF ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तभी कथित तौर पर मारपीट शुरू हो गई.

किसे लगी कितनी चोट?

स्पाइसजेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस घटना में चार कर्मचारी घायल हुए हैं. एक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है, दूसरे के जबड़े में गंभीर चोट आई है. एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा, लेकिन अधिकारी उसे घूंसे और लातों से पीटते रहे. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया.

नो-फ्लाई लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

स्पाइसजेट ने इस घटना की शिकायत नागर विमानन मंत्रालय से भी की है और उस अधिकारी को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अधिकारी की रैंक और सैलरी

घटना में शामिल सैन्य अधिकारी का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह बताया जा रहा है. वे वर्तमान में गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात हैं. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक बहुत सीनियर मानी जाती है.

इस रैंक पर ऑफिसर को 1,21,200 से 2,12,400 रुपये मासिक वेतन मिलता है. इसके अलावा उन्हें मिलिट्री सर्विस पे, डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. इस तरह एक लेफ्टिनेंट कर्नल की इन-हैंड सैलरी 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है. सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है. मामले की जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है.

एयरलाइन कर्मचारियों पर भी केस

हालांकि, यह मामला एकतरफा नहीं है. लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने भी पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: अरे दीदी! नशे में धुत लड़की का ड्रामा, पुलिसकर्मी की स्कूटी रोक जबरदस्ती पीछे बैठी

[ad_1]

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. घटना उस वक्त की है जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था और अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था. अचानक महिला ने उसकी स्कूटी को बीच रास्ते में रोक दिया और जबरन उस पर बैठ गई.

नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस को रोका

महिला नशे की हालत में थी और उसकी हरकतें काफी अजीब थीं. पहले तो उसने सड़क पर चल रहे लोगों से बहस की, फिर जैसे ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहा था, उसने स्कूटी को रुकवा लिया. इसके बाद वो बिना किसी इजाजत के सीधे स्कूटी पर पीछे बैठ गई और चिल्लाने लगी.

पुलिसकर्मी ने उसे कई बार नीचे उतरने को कहा, लेकिन महिला नहीं मानी और वहां हंगामा करने लगी. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने महिला के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला आस-पास के इलाके की नहीं लग रही थी और उसने शराब पी रखी थी. जब महिला की हरकतें और ज्यादा बिगड़ने लगीं तो अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को स्कूटी से उतारकर शांत कराने की कोशिश की.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और यह देखा जा रहा है कि उसने किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं किया. फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें-

Video: 15 दिनों में निकले 26 कोबरा, गर्ल्स स्कूल बना सांपों का अड्डा, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!


Taurus Weekly Horoscope: 3 से 9 अगस्त 2025 करियर में बंपर सफलता, धन लाभ के योग! जानें साप्ताहिक

[ad_1]

Taurus Weekly Horoscope 3 to 9 August 2025: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सफलता और नई संभावनाओं के साथ होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और प्रमोशन या ट्रांसफर की खुशखबरी मिलने के योग हैं. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह विशेष लाभदायक रहेगा. खासकर संपत्ति या विदेशी संपर्कों से जुड़ी डील्स में.

करियर राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आएगी. कार्यस्थल पर आप अपनी बुद्धिमत्ता और व्यवहार कुशलता के बल पर प्रभावित करेंगे. इससे बॉस की प्रशंसा और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. हालांकि सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है, और सीनियर्स व जूनियर्स से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. ऐसे में आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.

बिजनेस और धन राशिफल: व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. बाज़ार की स्थिति को समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें. आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें, खासकर मिड वीक में. यदि किसी संपत्ति या पारिवारिक विवाद में उलझे हैं, तो उसका समाधान बातचीत से निकल सकता है.

लव/पारिवारिक राशिफल: पारिवारिक मामलों में आप कोई बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ाने की ज़रूरत है. अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

युवा राशिफल: युवाओं के लिए यह सप्ताह आत्मनिर्भरता और व्यवहारिक सोच को बढ़ावा देने वाला है. किसी सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी को निभाकर आत्मसम्मान की भावना बढ़ेगी. दोस्तों के साथ संवाद बेहतर रहेगा.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. काम का अधिक दबाव आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें, जिससे सप्ताह बेहतर ढंग से बीते.

स्वास्थ्य सलाह:

  • यात्रा के समय हल्का भोजन करें और पानी की मात्रा बढ़ाएं.
  • प्रतिदिन प्राणायाम और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
  • नींद पूरी लें और अनावश्यक तनाव से बचें.

उपाय: गुरुवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और केले का दान करें. यह उपाय भाग्य वृद्धि और आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होगा.

शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 2 और 8









क्षेत्र  स्थिति
करियर  सीनियर्स का सहयोग, प्रमोशन के योग
धन  प्रॉपर्टी व बिज़नेस से लाभ
प्रेम  विवाह के योग बन सकते हैं.
स्वास्थ्य सामान्य लेकिन यात्रा में सावधानी.
उपाय   गुरुवार को पीपल पर जल चढ़ाएं.

FAQs:
Q1. क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी से लाभ होगा?
A1. हां, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.

Q2. क्या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं?
A2. हां, विदेश में करियर या एजुकेशन से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]