Video: शर्त लगा लो, इतना फेंकते किसी इंसान को नहीं देखा होगा! गजब का है वीडियो, लोग बोले- मुर्ख

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर नेटवर्क मार्केटिंग के तरह-तरह की वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद आपका हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाएग. एक ऐसा ही वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को हंसाने पर मजबूर कर रहा है. 

यह वीडियो है एक शख्स का, जो नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि लोग इसकी बातों पर तालियां भी पीट रहे हैं. वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ लगो शख्स को फेंकू बाबा कह रहे हैं तो कुछ मुर्ख बता रहे हैं. हालांकि वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. देखिए वीडियो.

हंसने पर मजबूर कर देगी शख्स की बातें

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक बड़ा सा हॉल है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं और बीच में एक शख्स खड़ा है, जो सूट-बूट में इतना चमक रहा है कि लगता है जैसे वह किसी फिल्म के हीरो की तरह आया हो. हाथ में माइक और चेहरे पर ऐसा कॉन्फिडेशन, जैसे वह सारी दुनिया का मालिक बन गया हो.

वीडियो में शख्स कहता है, “मेरे पास 2-2 बीएमडब्ल्यू हैं, मेरे पास ऑडी है और मैंने हाल ही में स्कॉर्पियो भी खरीदी है.” सुनकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी कार शो में आ गया हो न की नेटवर्क मार्केटिंग के सेमिनार में. शख्स की बात सुनकर लोग हंसने और ताली बजाने लगते हैं.

लोग इसे फेंकू बाबा कहकर बुला रहे

फिर वह कहता है, “मैं 6 लाख रुपए महीने का GST भरता हूं और मेरा टर्नओवर 100 करोड़ से ऊपर है.” वह आगे कहता है, “मैंने 8 करोड़ की रॉल्स रॉयस कार ऑर्डर की है, लेकिन 2035 तक मिलेगी.” लोग हंसने लगते हैं, लेकिन ताली बजाना नहीं भूलते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे “फेंकू बाबा” कहकर बुला रहे हैं.


पेटीएम से खत्म होगा चीन की कंपनी का नियंत्रण, अली बाबा ने लिया फैसला, 3083 करोड़ में होगी ब्लॉक

[ad_1]

Paytm Block Deal: देश की जानी मानी फिनटेक कंपनी पेटीएम को लेकर ये खबर सामने आयी है कि चीन का एंट ग्रुप अपने शेयर बेचने जा रहा है. वन97 कम्युनिकेशंस के बड़े शेयरधारकों में से एक है चीन का एंट ग्रुप. लेकिन, रायटर्स की खबर के मुताबिक,  पांच अगस्त को एक ब्लॉग डील के जरिए चीन का यह एंट ग्रुप अपनी पूरी हिस्सेदारी 5.84 प्रतिशत को 3803 करोड़ रुपये यानी 38 अरब रुपये में बेचने के लिए तैयार है. गौरतलब है कि चीन के अलीबाबा ग्रुप की एक सहयोगी कंपनी है एटफिन. इसे पहले एंट फाइनेंसिया के तौर पर भी जाना जाता था.

पेटीएम से हिस्सेदारी बेचेगी चीन की कंपनी

पिछले दो सालों के अंदर कई बड़े इन्वेस्टर्स ने पेटीएम में अपने हिस्सेदारी बेची है, जिनमें जापान की सॉफ्ट बैंक ग्रुप और वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे शामिल है. गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और सिटी ग्रुप मार्केट्स इंडिया इस डील को लीड करेंगे. हालांकि, इसको लेकर अभी तक एंट ग्रुप या फिर वन97 कम्युनिकेशंस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

एंट फिन पिछले दो सालों से पेटीएम में लगातार अपनी हिस्सेदारी घटा रही था. इससे पहले 2023 के मई महीने में चार प्रतिशत और फिर 2023 के अगस्त महीने में एंट ग्रुप ने 10.3 प्रतिशत की अपनी हिस्सेदारी बेची थी.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील में 3.77 करोड़ के इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे, जो पेटीएम के आउटस्टैंडिंग शेयर्स का 5.84 प्रतिशत हिस्सा है. फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 1020 रुपये रखा गया है.

पीटीएम के शेयर में उछाल

पिछले एक महीने के दौरान पेटीएम के शेयर में 16.01 प्रतिशत की उछाल आयी है. सोमवार को इसके स्टॉक में 0.33 प्रतिशत बढ़त देखने को मिली और एक साल के दौरान इसने जबरदस्त 116.24 प्रतिशत क निवेशकों को रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के इस दावे से निकल गई पड़ोसी देश चीन की हवा, बीजिंग तक मचा हड़कंप

 

[ad_2]

DSP सिराज का होगा प्रमोशन, हैदराबाद लौटते ही आएगी खुशखबरी! पूर्व दिग्गज का बहुत बड़ा दावा

[ad_1]

मोहम्मद सिराज, ओवल टेस्ट में कुल 9 विकेट चटका कर भारत की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया. भारत समेत पूरे विश्व में DSP सिराज की तारीफ हो रही है, जो सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भविष्यवाणी करके कहा है कि हैदराबाद लौटते ही मोहम्मद सिराज का प्रमोशन हो जाएगा.

DSP सिराज का होगा प्रमोशन

दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने मैच के दौरान कमेंट्री करते समय कहा, “अब मोहम्मद सिराज DSP नहीं रहेंगे, वो जैसे ही हैदराबाद लौटेंगे, उनका बड़ा प्रमोशन हो जाएगा.” जैसे ही सिराज ने पांचवें दिन गस एटकिंसन को बोल्ड किया, वैसे ही भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा, वहीं कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री के उत्साह का भी कोई ठिकाना न रहा.

आपको याद दिला दें कि पिछले साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद तेलंगाना सरकार ने सिराज को पुलिस में DSP के पद से नवाजा था. उसके बाद क्रिकेट जगत भी उन्हें डीएसपी के रूप में पहचानता आया है.

ओवल टेस्ट में 9 विकेट लेकर मैच विनिंग परफॉर्मेंस करने वाले मोहम्मद सिराज ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उन्होंने फोन का वॉलपेपर बदल लिया था, जिसमें अंग्रेजी के अक्षरों में ‘Believe’ लिखा हुआ था, जिसका हिन्दी में अर्थ खुद पर विश्वास से है. सिराज भारत-इंग्लैंड सीरीज में अकेले भारतीय तेज गेंदबाज रहे, जिन्होंने पांचों टेस्ट मैच खेले. इनमें उन्होंने कुल 23 विकेट लिए.

सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले बॉलर भी बने. उन्होंने पांच मैचों की 9 पारियों में कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की. इसका मतलब उन्होंने प्रत्येक पारी में औसतन 20 से ज्यादा ओवर फेंके.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 5th Test: ओवल में भारत की जीत के 5 सबसे बड़े कारण, जानें कैसे आई 6 रनों की ऐतिहासिक जीत

[ad_2]

Video: इंटरनेट का सबसे क्यूट वीडियो! छोटी बच्ची के दिमाग की दाद देंगे आप, लोग बोले- सुपरहीरो

[ad_1]

Social Media Viral Video: कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे लम्हे देती है, जो हमें हंसने और दिल में खुशी भरने पर मजबूर कर देते हैं. आपने कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखें होगे, जो आपके चहरे पर मुस्कान ले आते है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ी बहन अपने भाई-बहनों को दूर से आ रही बड़ी सी मशीन फोर्कलिफ्ट से बचा रही है, जिसे देखने के बाद हर किसी के चहरे पर मुस्कान आ गई.

जनिए क्या है पूरा मामला?

हालांकि, ये वीडियो कहा का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वायरल वीडियो में देखा गया है कि तीन नन्हे-मुन्ने बच्चे मस्ती कर रहे हैं. एक बड़ी बहन और उसके साथ हैं दो छोटे भाई-बहन. वे दीवार के पास खेल रहे हैं और उनके आसपास कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था. तभी, दूर से एक फोर्कलिफ्ट आती दिखाई देती है.

मशीन धीरे-धीरे बच्चों की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आप चिंता मत कीजिए, क्योंकि हमारे पास एक छोटा सा हीरो है, जैसे ही बड़ी बहन ने फोर्कलिफ्ट को देखा, उसने तुरंत समझ लिया कि खतरा है. उसके बाद उसने अपनी बाहें फैला दीं, जैसे कोई गार्ड और अपने छोटे भाई-बहनों को सुरक्षित जगह पर ले जाने की कोशिश की. 

लोगों ने बच्ची को बताया ‘सुपरमैन’

वीडियो में देखा गया कि उसका चेहरा थोड़ा डरा हुआ था, लेकिन उसकी आंखों में प्यार और केयर की चमक थी. वह अपने दोनों छोटों को पकड़कर दीवार के पास ले गई और फोर्कलिफ्ट रुक गया. फिर वह एक-एक करके दोनों को अंदर ले गई, जैसे कोई प्यारी दीदी. जबतक उसने ये नहीं देख लिया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं तब तक चैन की सांस नहीं ली. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा कि ऐसा ही नहीं बड़ी बहन को मां का दर्जा दिया जाता है. लोगों ने बच्ची की हिम्मत और साहस की खूब तारीफे की. कुछ लोगों ने बच्ची को सुपरमैन बताया.


ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर फिर दी भारत को धमकी, बोले- ‘ऑयल डील से कमा रहे मुनाफा, टैरिफ में

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (4 अगस्त 2025) को एक बार फिर भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. ट्रंप ने भारत पर भारी मात्रा में रूस से तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप लगाया है. उन्होने कहा कि भारत ना केवल रुस से तेल खरीदता है, बल्कि उसे खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है.

ट्रंप ने कहा, “भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस की युद्ध मशीन कितने लोगों की जान ले रही है. इसी वजह से मैं भारत से अमेरिका को दिए जाने वाले शुल्क को काफी बढ़ाने जा रहा हूं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारतीय आयात पर 25 फीसदी टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी. एक अगस्त की समयसीमा से पहले ट्रंप ने भारत पर इतना टैरिफ लगाया. अमेरिकी की ओर से पिछले हफ्ते जारी आदेश के अनुसार भारत पर 25 फीसदी शुल्क लगेगा. हालांकि रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद को लेकर घोषित अतिरिक्त जुर्माने का इस आदेश में जिक्र नहीं है.

ट्रंप के टैरिफ के जवाब में भारत ने कहा कि देशहित में संभव कार्रवाई की जाएगी. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूएस से बात 10 से 15 फीसदी टैरिफ को लेकर हुई है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हाल ही में कहा था कि भारत जो रूसी तेल खरीद रहा है उससे मास्को को यूक्रेन युद्ध में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा था कि ट्रंप भारत से इसलिए नाराज हैं क्योंकि जब तेल खरीदने के इतने विकल्प मौजूद हैं तो भारत रूसे से क्यों खरीद कर रहा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को कहा, “भारत और अमेरिका की साझेदारी समय-समय पर कई बदलावों और चुनौतियों से गुजरी है.  हम अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित हैं और हमें विश्वास है कि संबंध आगे भी मजबूत होंगे.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)

[ad_2]

8वें वेतन आयोग के बाद इतनी हो सकती है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की सैलरी, जानकर चौंक जाएंगे आप!

[ad_1]

सरकारी नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए इस समय सबसे बड़ी उम्मीद है 8वां वेतन आयोग. हर कर्मचारी की नजर इस बात पर टिकी है कि उसकी तनख्वाह में अबकी बार कितना इजाफा होगा. खासकर लेवल-6 (ग्रेड पे 4200) वाले कर्मचारी, जैसे कि असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इस बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वर्तमान में लेवल-6 पर काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह है. लेकिन जैसे-जैसे 8वें वेतन आयोग की चर्चा तेज हो रही है, वैसे-वैसे इस सवाल का जवाब जानने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है- अब सैलरी कितनी होगी?

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

जब कोई नया वेतन आयोग आता है, तो सैलरी को पुराने ढांचे से नए ढांचे में बदलने के लिए एक गुणांक तय किया जाता है, जिसे फिटमेंट फैक्टर कहते हैं. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था. अब 8वें वेतन आयोग के लिए सूत्रों के मुताबिक यह फैक्टर लगभग 1.92 होने की उम्मीद है.

यानी कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी को 1.92 से गुणा कर दिया जाए तो नई बेसिक बनती है. अगर किसी की मौजूदा बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है, तो उसे 1.92 से गुणा करने पर नई बेसिक सैलरी लगभग 67,968 रुपये हो जाएगी. यानी आपकी बेसिक सैलरी सीधे लगभग 68 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.

सैलरी में सिर्फ बेसिक नहीं बढ़ेगी, भत्ते भी होंगे दोगुने

नई बेसिक सैलरी के साथ-साथ भत्तों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा होगा हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का. अगर कोई कर्मचारी दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहर में तैनात है तो उसे HRA के रूप में बेसिक का 30 प्रतिशत तक मिल सकता है. ऐसे में 68 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर HRA करीब 20,400 रुपये हो सकता है.

इसके अलावा कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस (TA) भी मिलता है. बड़े शहरों के लिए यह 3600 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. जबकि महंगाई भत्ता (DA) नए वेतन आयोग के लागू होते ही शुरू में शून्य (0%) कर दिया जाता है क्योंकि उसकी गणना नई सैलरी में ही समाहित होती है. समय के साथ यह भत्ता दोबारा बढ़ता है, जिससे सैलरी और अधिक होती जाती है.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

तो कुल मिलाकर कितना आएगा हाथ में?

अगर हम 68 हजार की बेसिक सैलरी के साथ 20,400 रुपये HRA और 3600 रुपये TA जोड़ें, तो आपकी कुल सैलरी लगभग 92,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. इसमें से कुछ कटौतियां जैसे PF, टैक्स आदि को हटा दें, तो हाथ में लगभग 82,000 से 85,000 रुपये तक की नेट सैलरी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Tarot Predictions Today: 5 अगस्त का दिन क्या लेकर आया है आपके लिए, टैरो कार्ड्स से जानें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपकी लव लाइफ में कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी बनेगी.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपकी लव लाइफ में कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी बनेगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपका बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपका बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा. आज आपके कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी. इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा. आज आपके कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी. इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. इसलिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार हो जाएगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. इसलिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार हो जाएगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है. इसलिए आप चाहें तो रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं रहने वाले हैं.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है. इसलिए आप चाहें तो रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं रहने वाले हैं.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा. आज आप अपने जरुरतों के लिए धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा. आज आप अपने जरुरतों के लिए धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को फिलहाल, अपनी ही समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज हो सकता है कि आपको कार्यस्थल और परिवार में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़े. इसलिए आज खुद पर जितना हो सके फोकस रखें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को फिलहाल, अपनी ही समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज हो सकता है कि आपको कार्यस्थल और परिवार में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़े. इसलिए आज खुद पर जितना हो सके फोकस रखें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन, आप घबराए नहीं और अपने काम करते रहें. हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन, आप घबराए नहीं और अपने काम करते रहें. हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों का पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है. साथ ही इस महीने आपके धन खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे और आपको धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों का पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है. साथ ही इस महीने आपके धन खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे और आपको धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें. इतना ही नहीं आप कोशिश करें की आप धार्मिक कार्यों में रुचि बनाकर रखें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें. इतना ही नहीं आप कोशिश करें की आप धार्मिक कार्यों में रुचि बनाकर रखें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. कोशिश करें की आप घर का माहौल बनाकर रखें. साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. उनकी सेहत का ध्यान दें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. कोशिश करें की आप घर का माहौल बनाकर रखें. साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. उनकी सेहत का ध्यान दें.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होना पड़ सकता है. साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, आज आपको धन खर्च के साथ मानसिक उलझनों से भी गुजरना पड़ सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होना पड़ सकता है. साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, आज आपको धन खर्च के साथ मानसिक उलझनों से भी गुजरना पड़ सकता है.

Published at : 04 Aug 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

क्या कोई चोरी-छिपे पढ़ रहा है आपके WhatsApp मैसेज? अभी करें ये 5 ज़रूरी काम नहीं तो बाद में पड़

[ad_1]

Whatsapp Tips: आज की तेज़ रफ्तार डिजिटल दुनिया में WhatsApp अपने यूज़र्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, डिवाइस-लेवल प्रोटेक्शन और प्राइवेसी-फर्स्ट पॉलिसी जैसी खूबियों से सुरक्षा देने का दावा करता है. लेकिन असलियत में तस्वीर कुछ और हो सकती है. सोचिए आप रात को किसी दोस्त से चैट कर रहे हों और अचानक देखें कि कुछ मैसेज बिना पढ़े ही “read” हो गए. या फिर कॉल के दौरान अजीब-सी आवाज़ें आएं जैसे कोई तीसरा भी सुन रहा हो. ये बातें किसी फिल्म की तरह लग सकती हैं लेकिन कई यूज़र्स के लिए यह अब एक हकीकत बन चुकी है.

क्या WhatsApp सुरक्षित है?

WhatsApp का स्ट्रॉन्ग सिक्योरिटी सिस्टम उसे आम हैकिंग से बचाता है लेकिन यह 100% अटैक-प्रूफ नहीं है. अगर कोई आपके फोन तक पहुंच बना ले या आपका WhatsApp QR कोड स्कैन कर ले या फिर आपके फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल हो जाए तो आपकी चैट्स और कॉल्स खतरे में पड़ सकती हैं.

अक्सर ऐसे जासूसी मामले तब होते हैं जब हम फेक लिंक पर क्लिक कर देते हैं या अपने डिवाइस की सुरक्षा को हल्के में लेते हैं. इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने फोन और ऐप को लेकर अलर्ट रहें.

कैसे पता लगाएं कि कोई आपकी WhatsApp जासूसी कर रहा है?

अगर आपके मैसेज पढ़े गए दिखें जबकि आपने उन्हें ओपन ही नहीं किया तो यह संकेत हो सकता है कि कोई और आपके अकाउंट में लॉगिन है. फोन अचानक गर्म होने लगे या बैटरी तेजी से खत्म हो यह भी छिपे हुए स्पाइवेयर के चलते हो सकता है. WhatsApp Web में अगर कोई अनजान डिवाइस लॉगिन दिखे तो तुरंत लॉगआउट करें. अनजान नंबरों से अजीब लिंक या मैसेज मिलना, या कॉल में बैकग्राउंड नॉइज़ या इको सुनाई देना ये सभी संकेत हो सकते हैं कि कोई आपकी निगरानी कर रहा है.

WhatsApp को जासूसी से बचाने के 5 आसान और ज़रूरी उपाय

टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें

WhatsApp सेटिंग्स में जाकर Account > Two-Step Verification पर जाएं और इसे एक्टिवेट करें. इससे कोई दूसरा आपके अकाउंट तक आसानी से नहीं पहुंच पाएगा.

लिंक्ड डिवाइसेज़ से लॉगआउट करें

Settings > Linked Devices में जाकर ऐसे सभी डिवाइस से लॉगआउट करें जिन्हें आप नहीं पहचानते.

मोबाइल नंबर बदलें अगर आपको शक हो

अगर लगता है कि आपकी सिम या डिवाइस से छेड़छाड़ हुई है तो नंबर बदलना एक अच्छा कदम हो सकता है.

लोकेशन शेयरिंग बंद करें

अगर आपको शक है कि कोई आपकी हरकतें ट्रैक कर रहा है तो Settings > Privacy > Location में जाकर लोकेशन शेयरिंग बंद कर दें.

ऐप और फोन को अपडेट रखें

WhatsApp और आपके फोन की सॉफ्टवेयर अपडेट्स में सिक्योरिटी फिक्सेस होते हैं इसलिए इन्हें लेटेस्ट वर्जन पर रखें.

एंटी-स्पायवेयर ऐप्स का इस्तेमाल करें

Bitdefender, Norton या Malwarebytes जैसे ऐप्स आपके फोन में छिपे हुए स्पाइवेयर को ढूंढकर हटाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर को इस चीज का भी मिलेगा नोटीफिकेशन, जानें कैसे करेगा काम

[ad_2]

श्रीनगर एयरपोर्ट का एक और क्लिप वायरल! पहले कंपनी के स्टाफ ने उठाया था हाथ? बवाल मचा रहा वीडियो

[ad_1]

कभी बोर्डिंग पास की लाइन में, कभी लगेज वेट पर, और अब घूंसे-लात पर. हवाई सफर अब सिर्फ बादलों के बीच का नहीं रह गया, जमीन पर भी हवा खराब है. सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो गया है और इस वीडियो ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुई एक बहुचर्चित घटना की पूरी तस्वीर ही बदल दी है. पहले कहा गया था कि एक सैन्य अधिकारी ने एयरलाइन स्टाफ पर हाथ उठाया, लेकिन अब जो सामने आया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या असली थप्पड़ पहले किसने मारा? वीडियो देखने के बाद आपको पूरी सच्चाई का पता अपने आप लग जाएगा.

नया वीडियो सामने आने से मचा बवाल

26 जुलाई को श्रीनगर एयरपोर्ट पर जो भिड़ंत हुई थी, वो अब अचानक दोबारा चर्चा में आ गई है. वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वो वीडियो, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सेना के अधिकारी पर पहला हमला स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने ही किया था. यानी कहानी वैसी नहीं जैसी पहले सुनाई गई थी. वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों में गर्मागर्मी होती है और फिर अचानक एयरलाइन स्टाफ का एक सदस्य सैन्य अधिकारी की ओर झपटता है. इसके बाद जो हुआ, वो किसी रेसलिंग रिंग से कम नहीं दिखता. मामला हाथापाई से होते हुए जमीन पर गिराने और लात-घूंसे चलाने तक पहुंच जाता है.

पहले लगेज पैमेंट को लेकर हुआ था विवाद

पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें कहा गया था कि फ्लाइट से पहले लगेज पेमेंट को लेकर विवाद हुआ था. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा था कि अधिकारी ने बिना किसी उकसावे के कर्मचारियों को मारा, जिसमें एक स्टाफ बेहोश हो गया और दूसरे की नाक से खून बहने लगा. पर अब जो फुटेज वायरल हुई है, वह पूरी कहानी का दूसरा पहलू दिखा रही है. इस नई क्लिप ने ना सिर्फ लोगों की राय बदल दी है, बल्कि एयरलाइन कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान की साख पर भी सवाल उठा दिए हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो के सामने आने के बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, क्योंकि अब लग रहा है कि दोनों पक्षों की गलती हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को @Warrior_Mukul नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी आर्मी अफसर को हाथ लगाने का नतीजे पता लग ही गया है. एक और यूजर ने लिखा…सब के सब लुटेरे हैं कंपनी वाले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….सच्चाई कभी छिपी नहीं रहती, सच सामने आता ही है.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


चेहरे के डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए इस्तेमाल करें गुलाब जल, जानें यूज करने का सही तरीका

[ad_1]

Rose Water for Dark Spot: चेहरा पर जब दाग-धब्बे उभरने लगते हैं, तो यह न सिर्फ हमारी सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि हमारे आत्म-सम्मान पर भी असर डालता है. हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, बेदाग और दमकता हुआ हो. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और केमिकल बेस्ड क्रीम्स का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी एक सस्ते, घरेलू और पूरी तरह से प्राकृतिक उपाय के बारे में सोचा है?

डॉ. आंचल बताती हैं कि, चेहरे पर डार्क स्पॉट्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे – ज्यादा धूप में रहना, हार्मोनल बदलाव, मुंहासों के दाग, गलत स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना. ऐसे में स्किन को नमी, पोषण और प्राकृतिक मरम्मत की जरूरत होती है. जो गुलाब जल बखूबी करता है. 

ये भी पढ़े- रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन चाहिए? घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक

गुलाब जल इस्तेमाल करने का सही तरीका

गुलाब जल और एलोवेरा जेल 

एक चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर रातभर लगाएं. सुबह ठंडे पानी से धो लें। यह स्किन को रिपेयर करता है और डार्क स्पॉट्स हल्के करता है.

गुलाब जल और नींबू रस 

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो 1 चम्मच गुलाब जल में 4 बूंदें नींबू रस मिलाकर स्पॉट्स पर लगाएं. इसके बाद 10 मिनट बाद धो लें. इसे सप्ताह में दो बार जरूर लगाएं. 

गुलाब जल और चंदन पाउडर

1 चम्मच चंदन पाउडर में आवश्यक मात्रा में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. सूखने पर धो लें। यह मास्क चेहरे से दाग-धब्बे कम करने में सहायक होता है.

गुलाब जल को टोनर की तरह यूज करें

गुलाब जल को एक स्प्रे बॉटल में भरकर दिन में दो-तीन बार चेहरे पर स्प्रे करें। यह धूल-मिट्टी को हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है.

गुलाब जल एक नेचुरल उपाय है, इसलिए इसके असर में समय लग सकता है. नियमित उपयोग करने पर 2 हफ्तों में फर्क दिखने लगता है. साथ ही, स्वस्थ खान-पान और धूप से बचाव जरूरी है.

अगर आप अपने चेहरे से डार्क स्पॉट्स हटाना चाहती हैं और केमिकल्स से दूर रहना चाहती हैं, तो गुलाब जल एक सुरक्षित, प्रभावी और किफायती उपाय है. बस जरूरत है नियमितता की और सही तरीके से उपयोग करने की. तो आज से ही अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करें और देखें प्राकृतिक निखार.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]