साइना नेहवाल ने तलाक का फैसला लिया वापस, पति पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को दिया एक और मौका

[ad_1]

Saina Nehwal Relationship: ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने 14 जुलाई, 2026 को अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन अब इस कपल ने अपने फैसले को वापस ले लिया है. बैडमिंटन प्लेयरसाइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं. साइना नेहवाल ने आज शानिवार, 2 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की.


साइना नेहवाल ने 19 दिन में बदला फैसला

साइना नेहवाल ने 19 दिन पहले 13 जुलाई की रात को इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया था. साइना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि जिंदगी हमें कभी-कभी अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है. बैडमिंटन प्लेयर ने आगे लिखा था कि मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने काफी सोचने के बाद अलग होने का फैसला किया है. हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और बेहतर जीवन चुनना चाहते हैं. मैं अब तक ही सभी यादों के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं और इसके बदले में कुछ नहीं चाहती. साइना नेहवाल ने आगे लिखा था कि हमारी बात समझने के लिए शुक्रिया और हमारी प्राइवेसी का भी ध्यान रखिएगा.

Saina Nehwal: साइना नेहवाल ने तलाक का फैसला लिया वापस, पति पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को दिया एक और मौका

साइना नेहवाल ने अपने इस पोस्ट के 19 दिन बाद ही पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को एक और मौका दिया है. साइना ने इस पोस्ट में अपने पति के साथ फोटो शेयर की है. इस फोटो में वे पहाड़ों में घूमते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ साइना नेहवाल ने लिखा कि ‘कभी-कभी दूरियां आपको लोगों की अहमियत बता देती हैं. यहां हम दोनों हैं और फिर एक बार कोशिश कर रहे हैं’. इस पोस्ट को साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप के साथ कोलैबोरेशन में शेयर किया है.

यह भी पढ़ें

14 साल बाद भारत आएंगे लियोनेल मेसी, 3 शहरों का करेंगे दौरा; धोनी-सचिन-विराट-रोहित के साथ खेलेंगे क्रिकेट मैच?



[ad_2]

शुभांशु शुक्ला भूले स्पेस से वापसी की बात, गलती से हवा में छोड़ा लैपटॉप, गिरा तो आया याद

[ad_1]

भारत के कैप्टन शुभांशु शुक्ला 20 दिवसीय ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटे तो उन्होंने एक ऐसा पल जिया, जो जितना मजेदार था, उतना ही गहरा भी. ह्यूस्टन में अपने कमरे में आराम करते हुए उन्होंने अपना लैपटॉप बंद किया और बस वहीं छोड़ दिया, जैसे वह अंतरिक्ष में तैरता रह जाएगा, लेकिन यह पृथ्वी थी और लैपटॉप जमीन पर गिर गया.

यह पल भले ही मामूली लगे, लेकिन यह उस व्यापक बदलाव की झलक देता है, जो अंतरिक्ष यात्री अपनी वापसी पर महसूस करते हैं. यह बदलाव सिर्फ़ शरीर का नहीं होता, यह दिमाग, संवेदना और आदतों का भी होता है. एक ऐसी दुनिया से वापस आना जहां गुरुत्वाकर्षण नहीं है, यह उतना ही चुनौतीपूर्ण है जितना वहां जाना.

माइक्रो ग्रैविटी से धरती की ओर लौटना
अंतरिक्ष में इंसान का शरीर कुछ ही दिनों में वातावरण के अनुसार बदलने लगता है. मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं, हड्डियां घनत्व खोने लगती हैं और मस्तिष्क नया संतुलन सीखता है. माइक्रो ग्रैविटी (microgravity) में हर चीज तैरती है और दिमाग भी यही मानकर काम करता है. शुक्ला के साथ यही हुआ. एक और उदाहरण में उन्होंने साझा किया कि जब उन्होंने एक सहकर्मी से फ़ोन लिया तो वह उसके वजन से चौंक गए. एक साधारण वस्तु, जो वर्षों से परिचित थी अचानक भारी लगने लगी.

धीमा ही तेज होता है अनुभवहीन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सीख
एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में कमांडर पैगी व्हिटसन ने कहा कि उन्होंने भारतीय दल को ट्रेनिंग में सबसे पहले यही सिखाया कि धीमा ही तेज होता है, क्योंकि अगर आप कम ग्रैविटी में तेजी से चलते हैं तो आप दीवारों से टकराते हैं, मशीन गिराते हैं या खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन शुक्ला और उनके साथियों ने यह सीख गंभीरता से ली और चीनी दुकान के बैल नहीं बने और वे नपे-तुले, संतुलित और सजग अंतरिक्ष यात्री साबित हुए.

1.22 करोड़ किलोमीटर की यात्रा
एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4) के तहत ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने 433 घंटे, यानी 18 दिन और 288 पृथ्वी परिक्रमाएं कीं. यह यात्रा लगभग 1.22 करोड़ किलोमीटर की रही, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का 32 गुना है. इस यात्रा की लागत लगभग 7 करोड़ डॉलर थी, जिसे भारत सरकार और निजी कंपनी Axiom Space के मदद से पूरा किया गया. यह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक नया युग है, जिसमें निजी साझेदारी, वैश्विक प्रशिक्षण और मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ानों की नई संभावनाएं खुल रही हैं.

वापसी के बाद का विज्ञान
धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्री पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेते हैं, जिसमें उन्हें फिर से गुरुत्वाकर्षण से सामंजस्य बिठाने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें संतुलन अभ्यास, ताकत बढ़ाने वाले वर्कआउट और स्वास्थ्य निगरानी शामिल होती हैं. हालांकि तीन-चार दिनों में वे सामान्य महसूस करने लगते हैं, लेकिन पूरी रिकवरी में हफ्तों लग सकते हैं. यह शरीर के लचीलेपन और मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है कि अंतरिक्ष यात्री इस प्रक्रिया से सफलतापूर्वक गुजरते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बंधकों को रिहा करो, वरना…’, IDF के चीफ ने गाजा को दी बिना रूके हमला करने की धमकी

[ad_2]