LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, रक्षाबंधन से पहले आम लोगों को सरकार ने दी राहत, जानें ताजा रेट

[ad_1]

Commercial LPG Cylinder Rate Cut: देश में आज यानी 1 अगस्त 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तरह की राहत नहीं मिली है. आज से देश में 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की गई है.

लगातार दूसरे महीने कटौती

यह लगातार दूसरा महीना है कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कमी की गई है.  दिल्ली में इसके बाद इसका नया रेट 1,631.50 रुपये हो गया तो वहीं मुंबई में ये करीब 1,583 रुपये बिक रहा है. जबकि कोलकाता आज से कॉमर्शियल सिलेंडर का नया रेट  1,735.50 रुपये और चेन्नई में  1,790.00 प्रति सिलेंडर के आसपास हो गया है. इससे पहले जुलाई के महीने में कॉमर्शियल 19 किलो एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1665 रुपये और कोलकाता-मुंबई में 1616.50 रुपये था. 

जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 853 रुपये और आर्थिक राजधानी मुंबई में 852.50 रुपये है. तेल कंपनियों ने अपनी तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ये संशोधन देशभर में 1 अगस्त से लागू होगा. इसके बाद कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में कटौती होने से रेस्टोरेंट, अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत होटल को इससे जरूर थोड़ी राहत मिली है.

गौरतलब है कि घरेलू गैस की कीमतों में  8 अप्रैल 2025 के बाद से किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं होने से भी उन लोगों के लिए राहत है, जो लोग पूरी तरह से इसे पर निर्भर है. तेल कंपनियों की तरफ से हर महीने की शुरुआत में इसके दाम की समीक्षा की जाती है.  

ये भी पढ़ें: आभूषण से दवाएं तक… भारत पर ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिका में क्या-क्या हो जाएगा महंगा

[ad_2]

‘सन ऑफ सरदार 2’ की ठीक हुई शुरुआत, पहले दिन साल 2025 की 20 फिल्मों को दी मात

[ad_1]

‘सैयारा’ के तूफान के बीच सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म  ‘सन ऑफ सरदार 2’ रिलीज हुई. इसका एक और सीक्वल ‘धड़क 2’ के साथ क्लैश हुआ है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ की पहली किस्त 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, जिसने ठीक-ठाक परफॉर्म किया था. वहीं अजय देवगन की लेटेल्ट रिलीज फिल्म को पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. चलिए यहां जानते हैं ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

सन ऑफ सरदार 2ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट कई बार टली और फाइनली इसने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी. इस मल्टी स्टारर फिल्म को धड़क 2 से तो क्लैश करना ही पड़ा है वहीं इसे अहान पांडे और अनीत पड्डा की बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए बैठी सैयारा से भी मुकाबला करना पड़ा है. ऐसे में ‘सन ऑफ सरदार 2’ कोई बंपर ओपनिंग नहीं कर पाई है और इसने पहले दिन सिंगल डिजीट में ही कलेक्शन किया है. यहां तक कि ये अपनेअजय देवगन की पिछली हिट ‘रेड 2’ के ओपनिंग का आधा भी नहीं कमा पाई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रपोर्ट के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने रिलीज के पहले दिन 6.75 करोड़ का कालेक्शन किया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें ऑफिशियल डाटा आने के बाद थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

सन ऑफ सरदार 2ने पहले दिन इन फिल्मों को दी मात
‘सन ऑफ सरदार 2’ बड़ी ओपनिंग तो नहीं कर पाई लेकिन इसने पहले दिन धड़क 2 से ज्यादा कलेक्शन किया है. वहीं दो हफ्ते पुरानी सैयारा से भी इसकी कमाई ज्यादा रही है. इतना ही नहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’  ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में साल 2025 की कई फिल्मों को मात दे दी है. इनमें ये शामिल हैं

  • निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
  • मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
  • आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
  • मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़
  • मां- 4.93 करोड़ रुपये
  • केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  • कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  • द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  • फुले- 15 लाख रुपये
  • ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  • द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
  • क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  • मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 करोड़ रुपये
  • बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
  • लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  • देवा- 5.78 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
  • आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  • फतेह- 2.61 करोड़ रुपये

सन ऑफ सरदार 2स्टार कास्ट
‘सन ऑफ़ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर भी हैं, जो राबिया का किरदार निभा रही हैं। अजय के साथ यह उनकी पहली फिल्म है और फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में कई कलाकार हैं जो कहानी में कॉमेडी और ड्रामा का तड़का लगाते हैं. रवि किशन राजा की भूमिका में हैं, नीरू बाजवा डिंपल की भूमिका में हैं, दीपक डोबरियाल गुल की भूमिका में हैं, कुब्रा सैत मेहविश की भूमिका में हैं और चंकी पांडे दानिश की भूमिका में हैं. सपोर्टिंग आर्टिस्ट में शरत सक्सेना, मुकुल देव, विंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, संजय मिश्रा, अश्विनी कालसेकर, साहिल मेहता और डॉली अहलूवालिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-कहर ढा रही ‘सैयारा’, 15वें दिन नई रिलीज फिल्मों के आगे भी किया धमाकेदार कलेक्शन, ‘कल्कि 2898 एडी’ को भी दी मात

[ad_2]

सिर्फ 1 रुपये के खर्च में पाओ 14GB डेटा! Airtel के प्लान ने उड़ा दिए जियो के होश, जानें क्या है

[ad_1]

Airtel New Plan: एयरटेल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जो बेहद किफायती होने के साथ-साथ अतिरिक्त डेटा का भी शानदार फायदा देता है. इस नए प्लान की सबसे खास बात यह है कि यह पुराने 398 रुपये के रिचार्ज से सिर्फ 1 रुपये महंगा है लेकिन इसके बदले में यूज़र्स को पूरे 14GB अतिरिक्त डेटा मिल रहा है. यह नया 399 रुपये वाला प्लान देशभर के सभी सर्किल्स में उपलब्ध है और इसके जरिए एयरटेल बाकी टेलीकॉम कंपनियों को सीधी चुनौती दे रहा है.

प्लान के बेनिफिट्स

इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और मुफ्त नैशनल रोमिंग (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर) की सुविधा दी जा रही है. यूज़र्स को हर दिन 2.5GB डेटा और 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं. साथ ही, इस प्लान में 28 दिनों के लिए JioHotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है जिससे ओटीटी कंटेंट के शौकीनों को भी फायदा होगा.

पुराने प्लान में क्या थे बेनिफिट्स

अगर पुराने 398 रुपये वाले प्लान की बात करें तो उसमें हर दिन 2GB डेटा और बाकी लगभग सभी सुविधाएं दी जा रही थीं. लेकिन अब सिर्फ 1 रुपये ज्यादा खर्च करके नए प्लान में रोज़ 512MB अधिक डेटा उपलब्ध है. महीने भर में यह कुल 14GB एक्स्ट्रा डेटा बनता है, जो कि एक बड़ी डील है वो भी महज 1 रुपये में.

TRAI की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और बड़ी संख्या में नए यूज़र्स को जोड़ रहा है. कंपनी का सब्सक्राइबर बेस अब 36 करोड़ से भी ज़्यादा हो गया है. वहीं दूसरी ओर, Vodafone Idea (Vi) और BSNL को इस दौड़ में नुकसान झेलना पड़ा है. मई महीने में दोनों कंपनियों ने मिलाकर दो लाख से ज़्यादा ग्राहकों को खो दिया जिसमें BSNL से करीब 1.35 लाख और Vi से 2.74 लाख यूज़र्स कम हुए.

जियो का 28 दिन वाला प्लान

जियो के इस 223 रुपये के प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, रोज 100 एसएसएस की सुविधा, और 56GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इस हिसाब से इस प्लान के जरिए यूज़र्स को प्रतिदिन 2GB डेटा का बेनिफिट मिलता है. 

इतना ही नहीं, जियो कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूज़र्स को कई अन्य बेनिफिट्स भी देती है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को जियो सिनेमा का फ्री एक्सेस, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. 

हालांकि, आपको बता दें कि जियो का यह प्रीपेड प्लान सीमित यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है. अगर आप जियो फोन इस्तेमाल करते हैं तो आप इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप स्मार्टफोन में जियो की सिम इस्तेमाल करते हैं तो इस प्लान का फायदा आपको नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें:

अब बिना डेटा खर्च किए 365 दिन रखें अपना सिम चालू! देखें Airtel, Jio और Vi के सबसे सस्ते प्लान

[ad_2]

Numerology Prediction 2 August 2025: अंक ज्योतिष से जानें आज का भाग्य, मूलांक 1 से 9 तक का दैनि

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे शनिवार, 2 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा. पुराने कामों में सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे.

मूलांक 2
भावनाओं में बहने से बचें. कोई पुराना रिश्ता आज आपको भावुक कर सकता है. काम में स्थिरता रहेगी लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.

मूलांक 3
आज आपकी योजनाएं रंग ला सकती हैं. गुरुजनों से लाभ मिलेगा. उच्च शिक्षा या शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. खर्च पर नियंत्रण रखें.

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए शुक्रवार का दिन आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहने वाला है. किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को मन में हावी नहीं होने दे. ऑफिस में काम का दबाव महसूस होगा.

मूलांक 5
नई योजनाएं बन सकती हैं. ट्रैवल या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को लाभ होगा. आज आपकी बातों में असर रहेगा. दोस्तों से लाभ हो सकता है.

मूलांक 6
रिश्तों में मिठास आएगी. प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. इस दौरान उनकी भावनाओं का सम्मान करें. निवेश के मामले में जल्दबाजी न दिखाए.

मूलांक 7
ध्यान और आत्मचिंतन का दिन है. एकांत में रहकर सोचें, आपको नए रास्ते दिख सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है. फाइनेंशियल मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

मूलांक 8
परिश्रम का फल मिलेगा लेकिन थोड़ी देरी से. काम में बाधासकती है लेकिन धैर्य से निपटें. कोई पुराना काम दोबारा शुरू करने की सोच सकते हैं.

मूलांक 9
आज एनर्जी से भरपूर रहेंगे. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. गुस्से को कंट्रोल में रखें नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है. सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

गिरे सिर्फ 9 विकेट, फिर कैसे ऑलआउट हो गई इंग्लैंड? सबसे बड़ी वजह का हुआ खुलासा

[ad_1]

भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट में एक अजब-गजब मामला सामने आया है. मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 224 रनों पर सिमट गई थी, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 247 रन बनाए हैं. इस तरह इंग्लिश टीम को पहली पारी में 23 रनों की बढ़त मिली. इंग्लैंड की यह पारी चर्चा में  इसलिए आई क्योंकि सिर्फ 9 विकेट खोने के बाद भी उसे ऑलआउट घोषित कर दिया गया. ऐसा आईसीसी के सब्स्टीट्यूट नियम के कारण हुआ है, जो इस सीरीज के दौरान विवादों में घिरा रहा.

इंग्लैंड ने 235 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया था. उसके बाद 9वें विकेट के लिए हैरी ब्रूक और जोश टंग ने 12 रन जोड़े, तभी 247 के स्कोर पर इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा. नौवां विकेट गिरते ही इंग्लैंड की पारी को ऑलआउट घोषित कर दिया गया.

9 विकेट गिरे, फिर भी ऑलआउट

ओवल टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स एक बाउंड्री को रोकते समय चोटिल हो गए थे. वो पहले दिन मैदान में वापसी नहीं कर पाए थे और दूसरे दिन की शुरुआत से पूर्व ECB ने एलान करके बताया कि वोक्स को पांचवें टेस्ट से बाहर कर दिया गया है.

ICC के सब्स्टीट्यूट नियम के तहत इंग्लैंड टीम फील्डिंग के दौरान वोक्स की जगह 11वां फील्डर मैदान में ला सकती है. मगर सब्स्टीट्यूट नियम यह भी कहता है कि चोटिल खिलाड़ी की जगह बतौर सब्स्टीट्यूट आया प्लेयर ना तो बैटिंग कर सकता है और ना ही बॉलिंग. सब्स्टीट्यूट नियम के कारण कोई और खिलाड़ी क्रिस वोक्स की जगह बैटिंग नहीं कर सकता था.

इसी सीरीज के दौरान ऋषभ पंत के कारण भी सब्स्टीट्यूट नियम चर्चा में आया था. मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत को पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर आया था. अगर पंत बैटिंग करने ना आए होते तो टीम इंडिया को भी 9 विकेट गिरने पर ऑलआउट घोषित कर दिया जाता.

यह भी पढ़ें:

भारतीय टीम में किस प्रदेश के कितने खिलाड़ी? यूपी के हैं सबसे ज्यादा प्लेयर; देखें पूरी लिस्ट

[ad_2]

‘देश-विरोधी लोगों के दावे पर…’, UK की संसदीय रिपोर्ट को भारत ने खारिज कर कही बड़ी बात

[ad_1]

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को ब्रिटेन की संसदीय समिति की एक रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. इस रिपोर्ट के तहत भारत पर ब्रिटेन में ट्रांसनेशनल रिप्रेशन (TNR) की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन की ओर से किए जाए रहे इन दावों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि इस रिपोर्ट का आधार भारत से दुश्मनी रखने वाले संदिग्ध और बदनाम लोग हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को बयान देते हुए कहा, “हमने ब्रिटेन की संसदीय समिति की रिपोर्ट में भारत का जिक्र देखा है और इन बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं. ब्रिटेन की समिति की ओर से किए जा रहे ये दावे निराधार और संदिग्ध स्रोतों से लिए गए हैं, जो मुख्य रूप से प्रतिबंधित संस्थाओं और लोगों से जुड़े हैं और जिनका इतिहास स्पष्ट रूप से भारत विरोधी और भारत के साथ दुश्मनी का रहा है.” उन्होंने कहा, “इस रिपोर्ट के आधार प्रतिबंधित संस्थाओं और लोगों के जुड़े हैं, ऐसे में इस रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर खुद सवाल उठता है.”

ब्रिटिश संसदीय समिति की रिपोर्ट में भारत समेत 10 से ज्यादा देशों के नाम शामिल

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश संसद की मानवाधिकारों पर संयुक्त समिति (JCHR) ने ब्रिटेन में ट्रांसनेशनल रिप्रेशन के टाइटल के साथ अपनी रिपोर्ट को प्रकाशित किया. इस रिपोर्ट में भारत समेत दुनिया के कई और देशों के नाम शामिल हैं, जिन पर ब्रिटेन में लोगों और समुदायों का दमन करने और चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया कि यूके में TNR को बढ़ावा देने वाले देशों में बहरीन, चीन, मिस्र, इरिट्रिया, भारत, ईरान, पाकिस्तान, रूस, रवांडा, सऊदी अरब, तुर्किए और संयुक्त अरब अमीरात (uae) का नाम शामिल है और इसके कई सबूत भी मिले हैं.

यह भी पढ़ेंः मोहम्मद यूनुस ने US संग टैरिफ डील पर थपथपाई अपनी पीठ, बोले- ‘भारत समझौता करने में हुआ फेल’

[ad_2]

अमेरिकी टैरिफ से हिला एशियाई बाजार, जापान से लेकर साउथ कोरिया तक शेयर मार्केट में हड़कंप

[ad_1]

Asian Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए नए टैरिफ के बाद एशियाई बाजार में हड़कंप मचा हुआ है. इसका असर बाजार खुलने के साथ ही जापान से लेकर हांगकांग तक देखा जा रहा है. नए टैरिफ की दरें प्रभावी होने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में अधिकतर शेयर लाल निशान पर खुले.  

जापान का निक्केई 225 अंक यानी 0.6 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं साउथ कोरिया का कोस्पी भी 3.2 प्रतिशत नीचे गिर गया. इसके अलावा, ताइवन के TAIEX जहां 0.4 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.7 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहा था. दूसरी तरफ हांगकांग का हेंगसेंग भी 0.2 प्रतिशत नीचे चला गया.

नए टैरिफ से सहमा एशियाई बाजार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 से 41 प्रतिशत टैरिफ वाले अपने फैसले पर दस्तखत कर दिए हैं और ये अगले एक हफ्ते में भारत के साथ ही अन्य 68 देशों पर ये नई दरें प्रभाव हो जाएगी. राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से लगभग 68 से 92 देशों पर दरें 10% से लेकर 41% तक तय की गई हैं, जिनमें भारत पर 25%, कोरिया पर 15%, ताइवान 20%, थाईलैंड 19% टैरिफ लगाया गया है.

ट्रंप का ये टैरिफ अमेरिका के व्यापारिक साझीदार देशों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है. इसके साथ ही, वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने एक नया संकट खड़ा हो गया है. 

वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने संकट

राष्ट्रपति ट्रंप ने इससे पहले 2 अप्रैल को पहली बार दुनियाभर के देशों के ऊपर रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया था. उस समय भी वैश्विक बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी. हालांकि, उसके बाद उन्होंने अपने फैसले पर 90 दिनों के लिए ब्रेक लगा दिया था. इस बीच अमेरिका की कई देशों के साथ ट्रेड डील हुई है. लेकिन जिन देशों के साथ अमेरिका की डील नहीं हुई, उन देशों पर अमेरिकी की तरफ से दबाव की नीति के तहत भारी भरकम टैरिफ लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: लोन फ्रॉड केस में बढ़ी अनिल अंबानी की मुसीबत, ED ने 5 अगस्त को पूछताछ के लिए जारी किया समन

[ad_2]