‘हमारा दोस्त है, लेकिन…’, ट्रंप ने 25 परसेंट टैरिफ का ऐलान करते हुए भारत के बारे में क्या-क्य

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एकतरफा ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इसकी घोषणा की है. हालांकि इसको लेकर अब तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान करते हुए कहा कि भारत हमारा दोस्त है, लेकिन हमने भारत के साथ बीते कई सालों में बहुत कम व्यापार किया है. इसके पीछे की वजह ये है कि भारत काफी ज्यादा टैरिफ लगाता है.

भारत का टैरिफ सबसे ज्यादा: ट्रंप 

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में भारत को ‘दोस्त’ तो बताया, लेकिन साथ ही कहा कि भारत दुनिया उन देशों में है, जो सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं. ट्रंप ने कहा, ‘ भारत के टैरिफ रेट दुनिया में सबसे ऊंचे हैं और यह देश गैर-आर्थिक व्यापार बाधाओं को भी बहुत कठिन बना देता है.’

रूस को लेकर क्या कहा?

भारत के खिलाफ टैरिफ का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि वो रूस से काफी ज्यादा हथियार खरीदता है. इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा कि वो रूस से तेल खरीदने वाले बड़े देशों में से एक है. इस दौरान ट्रंप ने चीन का भी नाम लिया. बता दें कि रूस ने जबसे यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू की, तभी से ही अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे, जिसके बाद भी भारत और चीन रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं.

भारत एक अगस्त से देगा 25 फीसदी टैरिफ: ट्रंप 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘सब चाहते हैं कि रूस यूक्रेन के लोगों को मारना बंद करे. ये सब अच्छी बातें नहीं हैं. इसलिए भारत को एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ और एक्स्ट्रा जुर्माना भी देना होगा.’ 

BRICS पर क्यों भड़के हुए हैं ट्रंप?

बता दें कि ट्रंप कई बार उन देशों को चेतावनी दे चुके हैं, जो रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं और ब्रिक्स के सदस्य हैं. दरअसल ट्रंप को नाराजगी इस बात की है कि ब्रिक्स में शामिल देश कारोबार के लिए अपनी एक अलग करेंसी बनाने की तैयारी कर रहे थे, जो कि अमेरिका के लिए बड़ा झटका होगा. ट्रंप ने ये पहले ही कह दिया था कि ब्रिक्स में शामिल देशों को अतिरिक्त टैरिफ चुकाना होगा. 

[ad_2]

Tarot Card Predictions 31 July 2025: आज क्या रहेगा आपके लाइफ में खास, टैरो कार्ड्स से पढ़ें 31 जुलाई का राशिफल

[ad_1]

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में उन्नति कराने वाला है. आज आप किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही आज आपकी पर्सनैलिटी से दूसरे लोग आकर्षित हो सकते हैं.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार में उन्नति कराने वाला है. आज आप किसी खास चीज की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही आज आपकी पर्सनैलिटी से दूसरे लोग आकर्षित हो सकते हैं.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी समझदारी से काम करने के जरुरत है. फिलहाल, कोशिश करें की आप बुरी आदतों से खुद को दूर रखें. ऐसा करना ही आपके लिए हितकारी रहेगा.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में काफी समझदारी से काम करने के जरुरत है. फिलहाल, कोशिश करें की आप बुरी आदतों से खुद को दूर रखें. ऐसा करना ही आपके लिए हितकारी रहेगा.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है. अगर आप ज्यादा भावुक होते हैं तो आपको ही नुकसान हो सकता है. फिलहाल, अपने खाने पीने का ख्याल रखें. असंतुलित भोजन के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को फिलहाल, थोड़ा व्यावहारिक होने की जरूरत है. अगर आप ज्यादा भावुक होते हैं तो आपको ही नुकसान हो सकता है. फिलहाल, अपने खाने पीने का ख्याल रखें. असंतुलित भोजन के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेष कार्य में आपको विफलता हासिल हो सकती है. जिस वजह से आपका मन उदास हो सकता है.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी नौकरी और व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है. किसी विशेष कार्य में आपको विफलता हासिल हो सकती है. जिस वजह से आपका मन उदास हो सकता है.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा असंतुलन लेकर आ सकता है. आज आपको ऐसा लगेगी की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती हुई हैं. साथ ही आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग भी ले सकते हैं.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा असंतुलन लेकर आ सकता है. आज आपको ऐसा लगेगी की परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती हुई हैं. साथ ही आज आप किसी मांगलिक आयोजन में भाग भी ले सकते हैं.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही बीतेगा. आज आप कुछ ज्यादा अच्छे मूड में रहेंगे. नहीं. इसी के साथ आज आप खुद को किसी बात को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे. जल्द ही आपको अपनी की गई गलती का एहसास होने लगेगा. स्वास्थ्य फिलहाल, नरम रहेगा.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही बीतेगा. आज आप कुछ ज्यादा अच्छे मूड में रहेंगे. नहीं. इसी के साथ आज आप खुद को किसी बात को लेकर उत्साहित नहीं कर पाएंगे. जल्द ही आपको अपनी की गई गलती का एहसास होने लगेगा. स्वास्थ्य फिलहाल, नरम रहेगा.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा. दरअसल, आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही आज आप में से कुछ लोग किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी वालों कामों में सावधानी बरतें.

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज बहुत ही सतर्कता के साथ काम करना होगा. दरअसल, आज आपको व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही आज आप में से कुछ लोग किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत कर सकते हैं. साझेदारी वालों कामों में सावधानी बरतें.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों में आज अलग ही ऊर्जा रहेगी. आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा. फिलहाल, आप नई नई योजनाओं को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल, समय अच्छा है बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं.

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों में आज अलग ही ऊर्जा रहेगी. आज आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा. फिलहाल, आप नई नई योजनाओं को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल, समय अच्छा है बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और करिश्मा के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं. आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है. इसलिए आज अपनी सेहत का ख्याल रखें. ब्लड प्रेशर के कारण आपको परेशानी हो सकती है.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन ऊर्जा और करिश्मा के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं. आज आपकी सेहत थोड़ी नरम हो सकती है. इसलिए आज अपनी सेहत का ख्याल रखें. ब्लड प्रेशर के कारण आपको परेशानी हो सकती है.

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार,स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. फिलहाल, धार्मिक कार्यों में आपका ध्यान अधिक रहने वाला है. आपके लिए ऐसा करना लाभदायक रहेगा.

मकर राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार,स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है. आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. फिलहाल, धार्मिक कार्यों में आपका ध्यान अधिक रहने वाला है. आपके लिए ऐसा करना लाभदायक रहेगा.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ साहसिक कदम उठाने वाला रहेगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. आज आपकी लोकप्रियता से विरोधी थोड़ा तिलमिला सकते हैं.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ साहसिक कदम उठाने वाला रहेगा. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. आज आपकी लोकप्रियता से विरोधी थोड़ा तिलमिला सकते हैं.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च कराने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे. जिस वजह से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन खर्च कराने वाला रहेगा. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध कुछ खास नहीं रहेंगे. जिस वजह से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है.

Published at : 30 Jul 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

TCS Layoffs: हजारों स्टाफ की छंटनी के फैसले से IT फर्म की बढ़ी मुश्किलें, श्रम मंत्रालय का समन

[ad_1]

TCS Layoffs: आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी और नई भर्तियों में देरी के फैसले को केंद्र सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है. श्रम मंत्रालय ने इस मामले में टीसीएस को 1 अगस्त, शुक्रवार को पेश होने का समन भेजा है. CNBC आवाज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रम मंत्रालय का यह कदम आईटी कर्मचारियों के संगठन ‘नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉईज सीनेट (NITES)’ की तरफ से चीफ लेबर कमिश्नर को दी गई शिकायत के बाद उठाया गया है.

टीसीएस के खिलाफ शिकायत

रिपोट्स के मुताबिक, श्रम मंत्रालय की तरफ से यह समन दो कारणों से किया गया है, जिनमें हाल में करीब 2 प्रतिशत कार्यबल यानी 12000 कर्मचारियों की छंटनी का फैसला और 600 पेशेवरों की नियुक्त को रोकना है. इसके बाद एआईईटीईएस की शिकायत पर एक्शन लेते हुए चीफ लेबर कमिश्न ने सीसीएस को 1 अगस्त को पेश होने का निर्देश देते हुए इन दोनों मामलों के ऊपर विस्तृत ब्यौरा मांगा है.

‘नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉईज सीनेट (NITES)’ ने 12,000 कर्मचारियों की छंटनी को अनैतिक, अमानवीय और अवैध करार दिया है. संगठन के अनुसार, TCS ने छंटनी के दौरान कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किया है. एक साल से अधिक सेवा देने वाले किसी भी कर्मचारी को हटाने से पहले कंपनी को एक महीने का नोटिस या उसके एवज में वेतन देना, वैधानिक छंटनी मुआवजा देना और सरकार को सूचित करना अनिवार्य है. लेकिन टीसीएस ने इनमें से किसी भी नियम का पालन नहीं किया है.

NITES ने शिकायत में क्या कहा?

PTI के अनुसार, NITES के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने इस कदम को “कॉरपोरेट शब्दाडंबर में छिपी सामूहिक बर्खास्तगी” बताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर TCS जैसी बड़ी कंपनी को बिना उचित प्रक्रिया के छंटनी की अनुमति मिलती है, तो यह उद्योग के लिए खतरनाक मिसाल बन जाएगी. एनआईटीईएस ने सरकार से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, टीसीएस को नोटिस जारी करने, सभी छंटनी रोकने का आग्रह किया है.  

इसके पहले रविवार को टीसीएस ने कहा था कि छंटनी का फैसला ‘भविष्य के लिए तैयार संगठन’ बनने की उसकी रणनीति का हिस्सा है. इसके केंद्र में प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाना, बाजार विस्तार और कार्यबल पुनर्गठन में निवेश है. टीसीएस ने छंटनी का शिकार होने वाले कर्मचारियों को उचित लाभ देने, नई नौकरी तलाशने में सहयोग देने, परामर्श और समर्थन देने की बात भी कही है.

ये भी पढ़ें: कैसे तय होता है सरकारी कर्मचारियों का भत्ता और इस बार डीए में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

[ad_2]

पिता ने नन्ही सी बच्ची को थमा दी छिपकली! इसके बाद जो हुए वो दिल खुश कर देगा- वीडियो वायरल

[ad_1]

जिस उम्र में बच्चे छिपकली देखकर बिस्तर के नीचे घुस जाते हैं, उस उम्र में एक नन्ही बच्ची ने सोशल मीडिया पर ऐसा कमाल कर दिया कि लोगों ने डर की जगह प्यार की परिभाषा ही बदल दी. वीडियो की शुरुआत होती है एक बेहद मासूम सी बच्ची से, जिसे उसके पापा अपनी हथेली पर रखी एक असली छिपकली पकड़ा देते हैं. अब जहां कोई भी बच्चा चीख मारकर गला फाड़ देता, वहां ये बच्ची उस छिपकली को ऐसे सहलाने लगती है जैसे वो कोई टेडी बियर हो. वीडियो देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा.

छिपकली को पकड़ा उससे प्यार करने लगी बच्ची

वायरल वीडियो में पापा पीछे से कह रहे हैं “कितनी क्यूट है ना?” और बच्ची हां में सिर हिलाते हुए बोलती है “मैं इसे घर ले जाऊंगी, मुझे इसके साथ सोना है”. अब इतने पर भी बात खत्म नहीं होती. जब पापा कहते हैं कि “नहीं बेटा, इसकी मम्मा इसे ढूंढेगी”, तो बच्ची उदास होकर उसे छोड़ने के लिए तैयार हो जाती है. इस मासूमियत और डर को प्यार में बदलते हुए देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे. इसके बाद बच्ची अपने पिता से पूछती है कि इसकी मम्मा कहां है, तो वो कहते हैं कि अभी वो खाना खाने गई है. चलो इसे अब छोड़ देते हैं वरना इसकी मम्मा इसे खोजेंगी. इसके बाद दोनों बाप बेटी छिपकली को वहीं छोड़कर चले जाते हैं.


यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

यूजर्स ने की बच्ची की तारीफ

वीडियो इसलिए भी हैरान कर देने वाला है क्योंकि जहां एक तरफ बच्चे क्या बड़े भी छिपकली को देखकर चीख उठते हैं तो वहीं ये बच्ची छिपकली को बड़े प्यार के साथ हाथ में लेकर खड़ी है. इतना ही नहीं, वो छिपकली का सिर भी सहला रही है. वीडियो अब इंटरनेट पर खूब पैर पसार रहा है और लोग इसे देखने के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं.

वीडियो को avyanshimehta नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ये बच्ची तो मेरे डर के साथ खेल रही है. एक और यूजर ने लिखा…बच्ची को निडर बनाना अच्छी बात है, लेकिन ये कई बार खतरनाक हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बहुत खूब बच्चे, क्या शानदार दिल है आपका.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स


एंड्रॉयड फोन पर भूकंप अलर्ट कैसे चालू करें और यह क्यों ज़रूरी है? जानिए पूरी जानकारी

[ad_1]

Earthquake Alert on Android: भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो बिना किसी चेतावनी के कभी भी आ सकती है. खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में, जहां हर महीने कई बार हल्के झटके महसूस किए जाते हैं. यह इलाका भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील है क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा के करीब स्थित है. हालांकि भूकंप को रोका नहीं जा सकता लेकिन तकनीक की मदद से हम खुद को पहले से सतर्क कर सकते हैं. इसी उद्देश्य से गूगल ने Android Earthquake Alerts System तैयार किया है जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में मौजूद होता है और भूकंप आने से पहले यूज़र्स को चेतावनी देता है.

यह सिस्टम कैसे काम करता है?

गूगल का यह सिस्टम आपके फोन को एक छोटा भूकंप डिटेक्टर (mini-seismometer) बना देता है. जब आपके फोन में अचानक कोई असामान्य हलचल महसूस होती है तो वह अपनी लोकेशन सहित डेटा गूगल के सर्वर को भेजता है. अगर आस-पास के कई फोन भी इसी तरह की हरकत को पकड़ते हैं तो गूगल पुष्टि करता है कि भूकंप आया है और तुरंत उस इलाके के यूज़र्स को अलर्ट भेजता है.

अमेरिका के कुछ इलाकों जैसे कैलिफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन में गूगल ने ShakeAlert नेटवर्क के साथ साझेदारी की है जो 1600 से ज़्यादा सेस्मिक सेंसर की मदद से भूकंप की जानकारी देता है.

गूगल कौन-कौन से अलर्ट भेजता है?

Be Aware Alert – यह हल्के झटकों (4.5 या उससे अधिक तीव्रता) के लिए होता है.

Take Action Alert – यह ज़्यादा तेज़ झटकों के लिए होता है. यह अलर्ट आपकी फोन की Do Not Disturb सेटिंग को भी तोड़ देता है और तेज़ आवाज़ के साथ तुरंत सतर्क करता है ताकि आप सुरक्षित जगह पहुंच सकें.

एंड्रॉयड फोन में भूकंप अलर्ट कैसे ऑन करें?

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:

  • आपका फोन Android 5.0 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए.
  • इंटरनेट और लोकेशन सर्विस चालू रखें.
  • अब Settings में जाएं.
  • यहां Safety & Emergency सेक्शन खोलें. (अगर नहीं दिख रहा हो तो “Location” > “Advanced” पर टैप करें)
  • अब Earthquake Alerts ऑप्शन ढूंढें.
  • अगर यह बंद है तो इसे चालू कर दें.

एक बार चालू करने के बाद, भले ही आप फोन इस्तेमाल न कर रहे हों, अलर्ट समय रहते आपके पास पहुंच जाएगा. कई बार कुछ सेकंड की चेतावनी भी जान बचाने के लिए काफी होती है आप ज़मीन पर झुक सकते हैं, मज़बूत फर्नीचर के नीचे छिप सकते हैं और अपने परिवार को सुरक्षित कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Google Maps ने दिया धोखा! पब्लिक ट्रांजिट रूट दिखाते ही क्रैश हो रहा ऐप, यूजर्स में मचा हड़कंप

[ad_2]

पांचवां टेस्ट नहीं खेलने पर आई स्टोक्स की प्रतिक्रिया, बताया क्यों नहीं खेल रहे बतौर बल्लेबाज

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच है. मेजबान इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है. इससे पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. कप्तान बेन स्टोक्स पांचवां टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. इंग्लैंड ने जब प्लेइंग इलेवन का एलान किया तो उसमें स्टोक्स का नाम न देखकर हर कोई हैरान रह गया. अब पांचवां टेस्ट मिस करने पर स्टोक्स की प्रतिक्रिया आई है. 

मैं बहुत निराश हूं- बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने कहा, “यह जोखिम-लाभ का आकलन करने का मामला है. जोखिम इतना ज्यादा था कि इसे मौजूदा स्थिति से और अधिक नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता. मैं ऐसा नहीं चाहता था, और मैं अपने किसी भी खिलाड़ी को इस तरह की चोट के जोखिम में डालने की उम्मीद नहीं करता हूं. मैं रिहैबिलिटेशन शुरू करूंगा और आगे जो कुछ भी करना है उस पर ध्यान केंद्रित करूंगा. बहुत निराश हूं, लेकिन मुझे इस तरह के फैसले लेने के लिए सामान्य से थोड़ा अधिक समय चाहिए था.”

स्टोक्स को उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज से पहले छह से सात हफ्तों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. स्टोक्स आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेलने से निराश दिखे, लेकिन उनका मजाकिया लहजा बरकरार रहा. उन्होंने कहा, यह एक मांसपेशी की चोट है, जिसका उच्चारण मैं नहीं कर सकता क्योंकि मुझे नहीं पता कि इसे कैसे कहूं (मुस्कुराते हुए). हमने यह फैसला लेने में जितना हो सका उतना समय लिया. 

स्टोक्स ने बताया क्यों नहीं खेले बतौर बल्लेबाज

स्टोक्स ने आगे कहा, “मैं आज सुबह यहां यह देखने आया था कि क्या मैं बल्लेबाज के तौर पर खेल सकता हूं या नहीं. स्कैन के नतीजे आने के बाद ही गेंदबाजी की संभावना खत्म हो गई थी. आपको मेडिकल टीम, बैज (मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम), के साथ बातचीत करने के लिए समय चाहिए होता है और फिर लगभग 20 मिनट खुद के लिए जिससे कि हम जो फैसला ले रहे हैं उसके बारे में पूरी तरह स्पष्ट हो सकें.”

स्टोक्स से जब यह पूछा गया कि क्या वह अपने काम के बोझ को अलग तरीके से प्रबंधित कर सकते थे तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं. जब मैं मैदान पर होता हूं तो जीतने के लिए खेलता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देता हूं. अगर मुझे लगता है कि मैच में कोई ऐसा पल है जहां मुझे अपना सब कुछ झोंकना होगा तो मैं ऐसा करूंगा क्योंकि यह टीम मेरे लिए बहुत मायने रखता है. इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए मायने रखता है, जीतना मेरे लिए मायने रखता है.”

[ad_2]

रूस जापान में आए भूकंप-सुनामी से मचा त्राहिमाम! वीडियो में डोलती दिखी धरती, खिलौने की तरह…

[ad_1]

कहते हैं जब धरती थरथराने लगती है, तो इंसान के होश नहीं रहते और रूस से लेकर जापान तक यही हाल हुआ जब अचानक धरती ने अपने पैरों तले की शांति तोड़ दी. जैसे कोई अदृश्य शक्ति जमीन के नीचे जिम चला रही हो, वैसे ही शहर के शहर हिलते नजर आए. लोग ऑफिस जा रहे थे, मेट्रो की सीट पर झपकी ले रहे थे, कोई नाश्ते में मगन था. तभी नीचे से जमीन ने अपनी चिट्ठी फाड़ दी और कंपन ऐसा हुआ जैसे पूरी धरती गुस्से में हो. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जापान में मेट्रो के अंदर लोग एकदम से इधर-उधर झूलने लगते हैं, मानो ट्रेन नहीं, झूला हो गया हो. वहीं रूस के इलाकों में बिल्डिंगों के पंखे हिलते हुए नजर आए, लोग घरों से बाहर भागते दिखे.

रूस में आया 8.8 तीव्रता का भूकंप

इसके अलावा सड़कों पर खड़ी गाड़ियां ऐसे डोलती दिखाई दी जैसे किसी ने झूले में बांधकर रस्सी खींच दी हो. इन भूकंप झटकों की तीव्रता 8.8 से ज्यादा की बताई गई है और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे से लेकर जापान मौसम एजेंसी तक अलर्ट पर हैं. फिलहाल जान-माल के बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उन्होंने हर किसी के दिल में हलचल मचा दी है. लोग ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक #EarthquakeRussiaJapan टैग के साथ कह रहे हैं. ‘अब ऊपर वाला ही बचाए, जब जमीन भी भरोसे के काबिल नहीं रही.’

भयंकर सुनामी की जारी की गई चेतावनी

रूस के पूर्वी इलाकों और जापान के कुछ इलाकों में भयंकर सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में बैठे यात्री अचानक सीट पकड़ते हुए बेकाबू हो जाते हैं. कुछ लोग एक-दूसरे को थामने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ मोबाइल कैमरा से रिकॉर्डिंग करने लग जाते हैं. शायद याद रखने के लिए नहीं, वायरल करवाने के लिए.

वीडियो में भी दिखा भयंकर नजारा

जापान की कई इमारतों में फायर अलार्म बज उठे, सड़कें हिलती नजर आईं और लोग ऑफिस छोड़कर भागते हुए कैमरे में कैद हो गए. वहीं रूस में कुछ लोगों ने बताया कि दीवारों से घड़ियां गिरने लगीं और एक स्कूल के CCTV में देखा गया कि बेंच खुद-ब-खुद खिसकने लगीं. कुछ जगहों पर बिजली गुल हो गई और अफवाहें भी शुरू हो गईं कि कहीं कोई बड़ी सुनामी तो नहीं आने वाली. हालांकि, अब तक की रिपोर्ट में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

कांप उठे यूजर्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर खड़ी गाड़ियां तेज भूकंप के झटकों से लरज उठी हैं. हर तरफ तबाही का मंजर दिखाया गया है और लोगों के चेरहे फीके पड़ गए हैं. जिसके बाद यूजर्स भी हैरान रह गए और वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…बाप रे ऊपर वाला सभी की रक्षा करे. एक और यूजर ने लिखा…भगवान भी कभी ना हार मानने वालों की ही परीक्षा लेता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..खतरनाक नजारा है, मेरी तो रूह कांप गई.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स


एयरपोर्ट पर नौकरी का सुनहरा मौका, AAI ने निकाली सीनियर असिस्टेंट की वैकेंसी

[ad_1]

अगर आप एयरपोर्ट पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सीनियर असिस्टेंट के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती ईस्टर्न रीजन के लिए की जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें 21 पद सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स), 10 पद सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) और 1 पद सीनियर असिस्टेंट (ऑफिशियल लैंग्वेज) के लिए हैं. ये सभी पद NE-6 लेवल के हैं और आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन या रेडियो इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए, साथ ही दो साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव जरूरी है. अकाउंट्स पद के लिए बीकॉम डिग्री, कंप्यूटर की जानकारी और दो साल का अनुभव जरूरी है. ऑफिशियल लैंग्वेज के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, साथ में दूसरी भाषा का अनिवार्य ज्ञान और दो साल का अनुभव भी होना चाहिए.

सैलरी और उम्र सीमा

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 36,000 रुपये से 1,10,000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. चयन के बाद ट्रेनिंग के दौरान 25,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. आयु सीमा 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि महिला, एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट मिलेगी.

आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं.
  • स्टेप 2: Recruitment सेक्शन में जाकर “Senior Assistant Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • स्टेप 4: जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका’, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान; जानें कब से होगा लागू?

[ad_1]

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील फाइनल हो गई है. अब अमेरिका भारत से आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा. इसका ऐलान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है. ट्रंप ने कहा कि भारत को एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ चुकाना होगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ‘भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने भारत के साथ पिछले कई वर्षों में अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, दुनिया में सबसे अधिक हैं.’

यूएस राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने ज्यादातर हथियार और अन्य सैन्य उपकरण रूस से खरीदे हैं. इसके साथ उन्होंने कहा कि चीन के साथ-साथ भारत रूस का सबसे बड़े तेल खरीदने वालों में से एक देश है. जब सबलोग चाहते हैं कि रूस यूक्रेन में लोगों को मारना बंद करें तो ये सब चीजें अच्छी नहीं हैं. ट्रंप ने आगे लिखा, ‘इसलिए भारत को एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माना भी देना होगा.’

भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका', डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया ऐलान; जानें कब से होगा लागू?

ट्रंप का भारत पर तीखा हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक जोरदार पोस्ट में भारत को ‘दोस्त’ तो बताया, लेकिन साथ ही भारतीय व्यापार नीतियों को ‘बहुत ज्यादा टैक्स लगाने वाला’ और ‘दुनिया में सबसे ज्यादा परेशान करने वाला’ बताया. उन्होंने कहा कि भारत के टैक्स दुनिया में सबसे ऊंचे हैं और यह देश गैर-आर्थिक व्यापार बाधाओं को भी बहुत कठिन बना देता है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए भारत और चीन को जिम्मेदार ठहराया
उन्होंने भारत और चीन पर रूस के युद्ध के लिए भुगतान करने का भी आरोप लगाया – यह सैन्य संघर्ष तीन साल पुराना है, जिसके बारे में ट्रंप ने दावा किया था कि वह 20 जनवरी को शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर इसे समाप्त कर सकते हैं.

भारत की तेल खरीद पर सफाई
भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप की आलोचना के जवाब में भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यह फैसला देश की ऊर्जा जरूरतों और बजट सीमाओं को देखते हुए किया गया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कई बार कहा है कि भारत का तेल आयात राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि बाज़ार की मांग पर आधारित है.

[ad_2]

‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? जानें रेस में कौन आगे

[ad_1]

1 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बॉलीवुड फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘धड़क 2’ का सामना बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से होने वाला है. ऐसे में दोनों फिल्मों में अभी से रेस शुरू हो गई है. फिल्मों की एडवांस बुकिंग तो शुरू हो ही गई है, साथ ही पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है.

‘सन ऑफ सरदार 2’ अजय देवगन की 2012 की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है. पहले फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर आ रही है. वहीं ‘धड़क 2’ साल 2018 की फिल्म ‘धड़क’ का सीक्वल है. इसे तमिल फिल्म ‘परियेरम पेरुमल’ का रीमेक बताया जा रहा है.

रेस में कौन सी फिल्म आगे? 

  • कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9 से 11 करोड़ रुपए तक कमा सकती है.
  • वहीं तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन स्लो ओपनिंग करने वाली है.
  • ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर 5 से 7 करोड़ रुपए तक की ओपनिंग ले सकती है.
  • ऐसे में साफ है कि अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ फिलहाल रेस में आगे चल रही है.

हिट होने के लिए दोनों फिल्मों को कमाने होंगे कितने नोट?
किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने का फॉर्मूला है कि उसे अपनी लागत से करीब दोगुना कलेक्शन करना होगा. ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. यानी अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म को हिट होने के लिए 200 करोड़ रुपए का कारोबार करना होगा. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धड़क 2’ का बजट 55 से 60 करोड़ रुपए है. यानी फिल्म को हिट लिस्ट में शामिल होने के लिए 120 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना होगा.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्टार कास्ट
‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा रवि किशन, चंकी पांडे, संजय मिश्रा, कुब्रा सैत और रोशनी वालिया भी फिल्म का हिस्सा हैं.

[ad_2]