‘सैयारा’ ने 13वें दिन तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, 300 करोड़ी बनने के लिए अब चाहिए इतने करोड़

[ad_1]

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का फीवर देश और दुनिया पर चढ़ा हुआ है. इस रोमांटिक थ्रिलर ने दर्शकों का दिल छू लिया है. इसी के साथ ये फिल्म वीकेंड में ही नहीं बल्कि वीकडेज में भी दमदार कमाई कर रही है. हालांकि दूसरे सोमवार को फिल्म ने पहली बार सिंगल डिजीट में कमाई की थी लेकिन मंगलवार को फिल्म ने बढ़त दिखाई और शानदार कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं ‘सैयारा’ ने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘सैयारा’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’  बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम नहीं ले रही है. इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसी धाक जमाई हुई है कि हर दिन ये भर-भरकर नोट छाप रही है. क्या वीकेंड और क्या वीकडेज, हर दिन इस रोमांटिक थ्रिलर को देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब भीड़ उमड़ रही है. खासतौर पर युवाओं ने तो इस फिल्म पर दिल खोलकर प्यार बरसाया है. ऐसा लग रहा है जैसे ‘सैयारा’ एक ठंडे हवा के झोंके की तरह आई है जिसने ना केवल सूखे की मार झेल रहे बॉक्स ऑफिस को राहत पहुंचाई है बल्कि दर्शकों को भी सालों बाद ऐसी फिल्म दी है जिसने लोगों को अंदर तक छू लिया है. इसी के साथ ‘सैयारा’ ने छप्परफाड़ कमाई भी कर ली है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • वहीं 8वें दिन फिल्म ने 18 करोड़, 9वें दिन 26.5 करोड़ और 10वें दिन 30 करोड़ कमाए थे.
  • 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन 9.25 करोड़ और 12वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के 13वें दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘सैयारा’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 273.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सैयारा’ ने 13वें दिन इन फिल्मों को चटाई धूल
‘सैयारा’ की कमाई में दूसरे बुधवार एक बार फिर भारी गिरावट देखी गई. हालांकि इसने कई बड़े स्टार्स की फिल्म को मात भी दी है. बता दें कि ‘सैयारा’ ने रिलीज के 13वें दिन धूम 3 के भारत में नेट कलेक्शन 271 करोड़ और आरआरआर के 272.78 करोड़ को पीछे छोडो दिया है.

‘सैयारा’ 300 करोड़ से कितनी दूर
‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. बावजूद इसके ये हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है.  270 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छूने से कुछ ही कदम दूर है. अभी तक के ट्रेंड को देखते हुए फिल्म ने वीकेंड़ पर दमदार कलेक्शन किया है. ऐसे में उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड पर भी इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी आएगी और ये 300 करोड़ी बन जाएगी. इसी के साथ ये छावा के बाद इस क्लब में शामिल होने वाली साल की दूसरी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी.

ये भी पढ़ें- रोहमन शॉल को ट्रोल्स ने कहा सुष्मिता सेन की परछाई, दिया ऐसा करारा जवाब

[ad_2]

छंटनी के दौर में इस कंपनी में होगी ताबड़तोड़ हायरिंग, काम पर लिए जाएंगे हजारों ग्रैजुएट्स

[ad_1]

Jobs for Freshers in Infosys 2025: एक तरफ जहां AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में आईटी कंपनियों में ताबड़तोड़ छंटनी हो रही है. वहीं, एक कंपनी ऐसी भी है, जिसका प्लान आगे आने वाले समय में हजारों की तादात में ग्रैजुएट्स की हायरिंग करने का है. हम यहां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी इंफोसिस की बात कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने इस साल लगभग 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स की भर्ती किए जाने की कंपनी की योजना की पुष्टि की है. 

AI और वर्कफोर्स दोनों पर कंपनी का फोकस 

उन्होंने बताया, साल की पहली तिमाही में 17,000 से ज्यादा लोग हायर किए गए. वहीं, इस साल लगभग 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स को कंपनी में शामिल किए जाने का प्लान है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ कंपनी इन दिनों अपने वर्कफोस को बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है. इस पर जानकारी देते हुए सीईओ ने बताया कि इंफोसिस ने दोनों ही क्षेत्रों में निवेश के साथ खुद को आगे बनाए रखा है. इंफोसिस में अब तक अलग-अलग लेवल पर लगभग 2,75,000 कर्मचारियों को AI और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. 

TCS में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी

हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी होने की खबर सामने आने के बाद इंफोसिस में हायरिंग की घोषणा की गई है. टीसीएस में हो रही यह छंटनी देश के आईटीसेक्टर में हो रही अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है.

कारोबारी साल 2025-26 में देश की किसी दूसरी आईटी कंपनी में इतने बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान अब तक नहीं किया गया है. हालांकि,  (IT) कंपनियों के शीर्ष संगठन नैसकॉम ने हाल ही में आईटी सेक्टर में और भी छंटनी होने का संकेत दिया है. नैसकॉम का कहना है कि ऐसा देश-विदेश से क्लाइंट्स की बढ़ती और बदलती डिमांड और इनोवेश के चलते होगा. 

बिजनेस मॉडल्स को नए सांचे में ढालने में AI की भूमिका पर बात करते हुए पारेख ने कहा, ”एआई के चलते गहरे ऑटोमेशन के साथ और अधिक डिटेल में जानकारी मिलती है, लेकिन इसके लिए हायर लेवल के स्किल्स और मेहनत की भी जरूरत है.” उन्होंने बताया कि इंफोसिस अपने वर्कफोर्स का दायरा बढ़ाते रहेगी, जो टेक्नोलॉजी और टैलेंट के प्रति उसके कमिटमेंट को दर्शाता है. 

 

ये भी पढ़ें: 

TCS के शेयरों में आई बड़ी गिरावट, अब छंटनी पर कंपनी के CEO ने दिया अपना बयान

[ad_2]

रिश्तों में तनाव और मानसिक परेशानी की समस्या! आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें गुरुवार 31 जुलाई का

[ad_1]

Pisces Horoscope 31 july 2025: मीन राशिफल 31 जुलाई 2025, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: ददियाल पक्ष में किसी से अनबन हो सकती है, लिहाजा वाणी पर संयम रखें. संतान की आदतों को लेकर जीवनसाथी पर दोषारोपण करने से बचें, नहीं तो आपसी रिश्तों में तनाव आ सकता है.

लव राशिफल: लव रिलेशन में गलतफहमियों की आशंका है. परिस्थिति बिगड़ने से पहले ही संवाद से सुलझाने का प्रयास करें.

व्यापार राशिफल: बिजनेसमैन को चाहिए कि वे ग्राहक से फीडबैक लें और अपनी कमजोरियों पर काम करें. यदि पिता व्यापार में साझेदार हैं, तो उनके सुझावों को नजरअंदाज न करें, अन्यथा रिश्तों और काम दोनों पर असर पड़ सकता है.

नौकरी राशिफल: ऑफिस में कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं, सतर्क रहें. आपकी मेहनत हो सकती है नजरअंदाज, इसलिए किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले गंभीर विचार करें.

युवा और करियर राशिफल: स्टूडेंट्स और आर्टिस्ट आज अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेंगे. ध्यान भटकाने वाले लोगों और नकारात्मक सलाह से दूर रहें.

धन राशिफल: पिछले समय में हुए फालतू खर्चों का असर अब दिखेगा. जरूरी कामों के लिए आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें.

हेल्थ राशिफल: सेहत बिगड़ सकती है. लापरवाही न बरतें और संतुलित दिनचर्या अपनाएं. स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आलस्य नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: आसमानी

उपाय: आज जल में हल्दी मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें. इससे स्वास्थ्य और सम्मान दोनों में सुधार होगा.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्र. क्या आज व्यापार में पिता की सलाह माननी चाहिए?
हाँ, उनकी सलाह मानने से व्यावसायिक और पारिवारिक दोनों रिश्ते बेहतर होंगे.

प्र. क्या आज धन की कमी महसूस हो सकती है?
हाँ, पिछले खर्चों के चलते कुछ जरूरी कार्यों में आर्थिक तंगी हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में दो बार शाहिद अफरीदी का नाम

[ad_1]

वनडे क्रिकेट की शुरुआत करीब 54 साल पहले हुई थी. पहला इंटरनेशनल मैच 5 जनवरी, 1971 को खेला गया था. तब से लेकर आज तक इस फॉर्मेट में कई बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर के नाम है. लेकिन आज हम बात करेंगे वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की. 

1- एबी डिविलियर्स 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंद में शतक जड़ दिया था. 

2- कोरी एंडरसन 

इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन का नाम है. एंडरसन ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 36 गेंद में शतक लगाया था. एंडरसन अब यूएसए के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. 

3- शाहिद अफरीदी 

पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 37 गेंद में शतक लगाया था. तब अफरीदी की इस पारी को देख हर कोई हैरान रह गया था. सालों तक वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम रहा. हालांकि, अब वह इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. 

4- ग्लेन मैक्सवेल 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ 40 गेंद में शतक जड़ा था. 

5- आसिफ खान 

इस रिकॉर्ड लिस्ट में यूएई के आसिफ खान का भी नाम है. आसिफ ने नेपाल के खिलाफ 2023 में ही 41 गेंद में शतक लगाया था. 

6- मार्क बाउचर 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर इस रिकॉर्ड लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. बाउचर ने सभी को हैरान करते हुए 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 गेंद में सेंचुरी ठोक दी थी. 

7- ब्रायन लारा 

वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ब्रायन लारा इस रिकॉर्ड लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. लारा ने 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंद में शतक लगाया था. 

8- शाहिद अफरीदी 

पाकिस्तान के पावर हिटर रहे शाहिद अफरीदी सबसे तेज शथक लगाने वाले 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दो बार आते हैं. वह तीसरे नंबर के साथ-साथ आठवें नंबर पर भी हैं. 2005 में भारत के खिलाफ अफरीदी ने सिर्फ 45 गेंद में शतक लगाया था. 

9- जेसी राइडर 

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक ओपनर जैसी राइडर 46 गेंद में शतक लगा चुके हैं. उन्होंने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था. 

10- जोस बटलर 

इंग्लैंड के पावर हिटर में से एक जोस बटलर इस रिकॉर्ड लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं. बटलर ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 46 गेंद में सेंचुरी बनाई थी. 

[ad_2]

‘भारत के साथ ट्रेड टॉक से निराश हैं ट्रंप’, एडवाइजर ने कर दिया खुलासा; क्या 25% टैरिफ का एकतरफा

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ चल रही व्यापार समझौते की बातचीत से ‘निराश’ हैं. ट्रंप का मानना है कि भारत पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने से यह स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी. उन्होंने यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी करने की घोषणा की है. यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौता तय समय-सीमा से पहले नहीं हो सका. व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने यह बात न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से कही. 

क्या कहा केविन हैसेट ने?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, केविन हैसेट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ ट्रेड टॉक की धीमी रफ्तार से निराश हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि 25% टैरिफ से स्थिति में सुधार होगा और यह अमेरिकी जनता के लिए फायदेमंद होगा. ट्रंप और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर जल्द ही उस एक्स्ट्रा पैनल्टी के बारे में और जानकारी शेयर करेंगे जिसकी घोषणा राष्ट्रपति ने की है’. दरअसल, ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल और हथियारों की खरीद को लेकर एक जुर्माने की भी घोषणा की है.

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में क्या है रुकावट?
भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में कृषि और डेयरी क्षेत्रों को खोलने पर भारत की सख्ती एक बड़ी अड़चन बनी हुई है. भारत सरकार का रुख साफ है कि वह अपने किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. इसी मुद्दे को लेकर व्यापार समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है. अमेरिकी अधिकारी अगस्त के अंत में भारत का दौरा करेंगे, जिसमें ट्रेड टॉक का छठा दौर आयोजित होने की उम्मीद है.

भारत की प्रतिक्रिया – राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के संभावित प्रभावों की स्टडी की जा रही है. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेगा.

[ad_2]

लव मैरिज या अरेंज मैरिज, शादियां क्यों नहीं हो रही सफल प्रेमानंद महाराज ने बताई सबसे बड़ी वजह

[ad_1]

Premanand Maharaj: शादी एक पवित्र बंधन है जो प्रेम, सम्मान और विश्वास पर आधारित होना चाहिए तभी वैवाहिक जीवन रूपी ट्रेन पटरी पर चलती है. प्रेमानंद महाराज ने शादी पर कई महत्वपूर्ण बातें बताई है.

एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि आजकल शादी में धोखे मिल रहे रहे फिर चाहे वो लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, ऐसे में जीवनसाथी चुनने में डर लगता है. इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि आखिर क्यों शादियां सफल नहीं हो रही और इसके क्या कारण हैं.

प्रेमानंद महाराज ने बताया लव या अरेंज मैरिज क्यों नहीं हो रहे सफल

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि आजकल के बच्चों और युवाओं को चरित्र का महत्व समझ नहीं आता. चरित्रहीनता बहुत बढ़ गई है. बच्चे अजीब पोशाक पहनने लगे हैं. शादी से पहले ही एक से ब्रेकअप, फिर दूसरे के साथ संबंध और ये प्रक्रियां निरंतर चलती है. उन्होंने उदाहरण दिया कि जिन लोगों को चार जगह होटल में खाने की आदत लग गई है उन्हें घर का खाना पसंद नहीं आएगा.

ऐसे ही जो लोग शादी से पहले या बाद में अलग-अलग लड़का-लड़की से संबंध रखेंगे उनका वैवाहिक जीवन कभी सफल नहीं हो सकता. ऐसे में अपवित्र विचार और व्यभचारी जीवन जीने वाला कभी मंगलमय जीवन नहीं जी सकता.

प्रेमानंद महाराज ने शादियों के सफल न होने के पीछे विदेश कल्चर को अपनाना भी बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा लिवइन रिलेशनशिप भारत की सभ्यता नहीं है. ये गंदगी का खजाना है. इसमें न तो व्यक्ति के विचार पवित्र होते हैं न ही व्यवहार और न ही शरीर ऐसे में शादी के बाद इसके सफल परिणाम नहीं आ सकते. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर व्यक्ति धर्म के अनुसार नहीं चलता तो अच्छा जीवनसाथी मिलना बहुत मुश्किल है.

Swami Kailashananda Giri: ‘व्रत मतलब भूखा रहना नहीं’, स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास के सही मायने क्या है ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

‘रामायण’ की कैकेयी ने फैमिली संग बिताए खूबसूरत पल, पति और बेटी संग शेयर की फोटोज

[ad_1]

अभिनेत्री लारा दत्ता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत समय बिताया. पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह पति महेश भूपति और बेटी सायरा के साथ नजर आ रही हैं.

प्यार और सुकून से भरे पल
पहली तस्वीर में लारा और महेश एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं.  इसके बाद दूसरी तस्वीर में वह बेटी साइरा और पति के साथ सुंदर जगह पर पोज देती नजर आ रही हैं. इसके अलावा वह एक हॉल में सोफे पर पोज देती हुई और कैफे में कॉफी का आनंद लेते हुए भी नजर आ रही हैं. 


‘जुलाई का महीना मेरे लिए…’
लारा दत्ता ने एक खूबसूरत टेबल की झलक भी दिखाई, जिस पर स्वादिष्ट केक और फूल रखे थे. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘जुलाई का महीना मेरे लिए बेहद खास है, कई प्यारे लोगों से मुलाकात की, दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत समय बिताया. ‘

लारा दत्ता का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता जल्द ही फिल्म ‘वेलकम’ के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, फरदीन खान समेत अन्य स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 26 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

‘रामायण’ में कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता!
वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का नाम नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी सामने आ रहा है. फिल्म में उनके केकैई का किरदार निभाने की खबरें हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है. इस फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, मां सीता का किरदार साई पल्लवी और रावण का किरदार साउथ के एक्टर यश निभाएंगे. 



[ad_2]

कैसे तय होता है सरकारी कर्मचारियों का भत्ता और इस बार डीए में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

[ad_1]

DA Hike in July 2025: ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. सरकार उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में इजाफा कर सकती है. आखिरी बार केंद्र सरकार ने इस साल मार्च में डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया था. 

सरकार हर छह महीने के अंतराल पर महंगाई भत्ते को संशोधित करती है, ये दो महीने हैं- जनवरी और जुलाई. केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस भत्ते को लागू कर दिया जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि आखिर किस आधार पर केन्द्रीय कर्मियों का डीए बढ़ाने पर सरकार फैसला लेती है? आइये विस्तार से इस बारे में जानते हैं.

डीए तय कैसे होता है?

दरअसल, महंगाई भत्ता CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) यानी औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित होता है. यह सूचकांक रोजमर्रा की चीजों—जैसे कि कपड़े, खाद्य सामग्री, ईंधन आदि की कीमतों पर आधारित होता है. महंगाई भत्ता एक खास फॉर्मूले पर बना होता है, जो श्रम मंत्रालय के लेबर ब्यूरो की तरफ से जारी सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) पर आधारित है.

सरकार पिछले 12 महीनों का CPI-IW डेटा लेकर उसका औसत निकालती है और फिर सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले से डीए तय करती है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि सीपीआई-आईडब्ल्यू का औसत जुलाई 2025 में 143.3 रहा है. यानी मौजूदा बेस ईयर के मुताबिक अपडेक कर जो आंकड़ा आता है, उससे महंगाभ भत्ते की गणना होती है.

गणना का फॉर्मूला क्या है?
सरकार पिछले 12 महीनों का CPI-IW डेटा लेकर उसका औसत निकालती है और फिर सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले से डीए तय करती है.

DA (%) = [(AICPI – 115.76) ÷ 115.76] × 100

AICPI = 12 महीनों का CPI-IW औसत (2016 बेस ईयर = 100 के आधार पर)
115.76 = यह आधार औसत है (जनवरी 2016 का CPI मान)

उदाहरण के लिए-

मान लीजिए कि 12 महीनों का औसत CPI-IW = 139.10 है, तो DA = [(139.10 – 115.76) ÷ 115.76] × 100  
   = (23.34 ÷ 115.76) × 100  
  = 20.16%

यानी महंगाई भत्ता करीब 20 प्रतिशत के बराबर होगा.

इस बार कितनी बढ़ सकती है डीए?

अगर जुलाई 2025 तक का CPI-IW औसत 143.3 के आसपास रहता है, तो डीए में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित मानी जा रही है. ऐसे में डीए 55% से बढ़कर 58-59% हो सकता है, जो कि लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर होगी.

ये भी पढ़ें: पहले भारतीय बने Procter & Gamble कंपनी के सीईओ, शैलेश जेजुरीकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

[ad_2]

MPPSC AE Exam 2024: MP में 23 पदों के लिए आए 8 हजार आवेदन, हर सीट पर 350 से ज्यादा दावेदार!

[ad_1]

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. इस बार आयोग ने महज 23 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन 23 सीटों के लिए करीब 8 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है. यानी प्रत्येक पद के लिए लगभग 350 उम्मीदवारों की लाइन लगी है.

पहले भरपूर वैकेंसी, अब गिरावट

राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. अगर हम पिछले तीन वर्षों के आंकड़े देखें, तो स्थिति एकदम उलट थी-

  • 2021 में कुल 493 पदों के लिए वैकेंसी आई थी.
  • 2022 में 36 पदों की भर्ती घोषित हुई.
  • 2023 में कोई वैकेंसी नहीं निकली.
  • 2024 में सिर्फ 23 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

परीक्षा पैटर्न भी हुआ साफ

MPPSC ने परीक्षा का पैटर्न भी साफ कर दिया है. इस बार चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी-

ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा – इसमें कुल 450 अंक होंगे, जिसमें से:

  • 150 अंक के सवाल सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन पर होंगे.
  • 300 अंक का पेपर इंजीनियरिंग विषय से जुड़ा होगा.
  • इंटरव्यू – इसमें 50 अंक निर्धारित किए गए हैं.

कंपटीशन हुआ जबरदस्त

सिर्फ 23 सीटें और 8 हजार दावेदार यह दिखाता है कि इस बार प्रतियोगिता बेहद कठिन होने वाली है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवा सरकारी नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि निजी क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा की कमी है, जबकि सरकारी नौकरी में न सिर्फ स्थायित्व है बल्कि सामाजिक सम्मान भी मिलता है.

2025 में आएंगी ज्यादा वैकेंसी?

हालांकि, एमपीपीएससी से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि अगले साल यानी 2025 में राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. विभागों से रिक्तियों को लेकर जानकारी मांगी जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि कई विभागों से नए पद सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘चीनी राजदूत से ट्यूशन लेकर देते हैं ज्ञान’, राज्यसभा में इशारों-इशारों में एस जयशंकर का राहुल

[ad_1]

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को राज्यसभा में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और जयराम रमेश पर चीन को लेकर तंज कसा. विदेश ने कांग्रेस नेताओं को स्वघोषित चाइना गुरु करार देते हुए उनकी आलोचना की.

राज्यसभा में चीन की मुद्दे पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर विपक्ष की ओर से की जा रही आलोचना का जवाब दिया. जयशंकर ने कहा, “आजकल कुछ लोग चीन पर काफी ज्यादा ज्ञान बांट रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि मुझे चीन के बारे में जानकारी नहीं है.”

विदेश मंत्री ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर कसा तंज

उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन के 41 साल विदेश सेवा में बिताए हैं और सिर्फ मैं चीन में भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला राजदूत रहा हूं. लेकिन अब कुछ लोग चाइगा गुरु बन गए हैं. उनमें से एक माननीय सदस्य (जयराम रमेश), जो इस वक्त सामने ही बैठे हैं. इनका चीन के लिए लगाव इतना ज्यादा है कि उन्होंने चीन और भारत को जोड़कर एक नया शब्द ‘चिंडिया’ गढ़ दिया था.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह टिप्पणी कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर तंस कसते हुए की थी, जिन्होंने साल 2000 के दशक की शुरुआत में भारत और चीन के साथ मिलकर काम करने के विचार को बढ़ावा देने के लिए ‘चिंडिया’ (Chindia) शब्द की रचना की थी.

चिंडिया शब्द को लेकर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

साल 2014 में चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था, “दस साल पहले जब मैंने ‘चिंडिया’ (Chindia) शब्द का प्रस्ताव दिया था, तब उसका उद्देश्य यही था कि भारत और चीन मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें और आने वाली चुनौतियों का सामना एक साथ करें.”

उन्होंने कहा, “चिंडिया कोई पुरानी या अप्रासंगिक सोच नहीं है; असल में यही वह नजरिया है, जिसके साथ दोनों देशों की सरकारें आगे बढ़ रही हैं. भारत और चीन को उन लोगों का शिकार नहीं बनना चाहिए, जो दोनों देशों को स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे का दुश्मन मानते हैं.”

विदेश मंत्री ने राहुल गांधी पर चीन को लेकर किया कटाक्ष

वहीं, राज्यसभा में अपना भाषण देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चीन को लेकर की गई पहले की टिप्पणियों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार की चीन के साथ सीमा तनाव की स्थिति से निपटने के तरीके पर कई बार सवाल उठाए हैं.

साल 2023 में लंदन के एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि विदेश मंत्री की चीन को लेकर समझ बिल्कुल सतही थी. उन्होंने कहा था, “मेरी विदेश मंत्री से बात हुई, लेकिन उन्हें चीन की समझ ही नहीं है.” राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

वहीं, जयशंकर ने इस पूरे प्रसंग पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह जो ‘चाइना गुरु’ हैं, वह कहते हैं कि चीन और पाकिस्तान बहुत करीब आ गए हैं और यह बात बिल्कुल सही है. लेकिन वे करीब क्यों आए? क्योंकि हमने उनके बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) की जमीन छोड़ दी थी.”

यह भी पढ़ेंः Engineer Rashid In Loksabha: ‘डेढ़ लाख खर्च करके आया हूं, बोलने दीजिए, मेरे पैगंबर का फरमान है…’, लोकसभा में इंजीनियर राशिद का हंगामा



[ad_2]