ब्राजील ने आखिर यूएन की जलवायु वार्ता के लिए क्यों चुना अपना सबसे गरीब शहर? दुनिया को देगा बड़ा

[ad_1]

ब्राजील नवंबर 2025 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30) की मेजबानी करेगा. ब्राजील इस सम्मेलन का आयोजन अमेजन के किनारे बसे एक बहुत ही गरीब शहर बेलेम में कर रहा है ताकि वह दिखा सके कि दुनिया को क्या करने की जरूरत है. COP30 में दुनियाभर के नेता, राजनयिक, वैज्ञानिक और कार्यकर्ता गरीबी, वनों की कटाई सहित दुनिया की अधिकांश समस्याओं पर चर्चा करेंगे.

‘हम ऐसी दुनिया में हैं जहां बहुत सारी असमानताएं हैं’

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के मनोनीत अध्यक्ष और ब्राजीली राजनयिक आंद्रे कोरिया डो लागो इसे लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी समस्या से निपटने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि उसका सीधे सामना किया जाए. उन्होने कहा कि हम इस सच को नहीं छिपा सकते कि हम ऐसी दुनिया में हैं जहां बहुत सारी असमानताएं हैं और जहां स्थिरता और जलवायु परिवर्तन से लड़ना एक ऐसा मुद्दा है जिस पर लोगों को ज्यादा ध्यान देना होगा.

COP30 के ब्राजील ने क्यों चुना सबसे गरीब शहर?

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को दिए इंटव्यू में COP30 के अध्यक्ष ने कहा, “जब लोग बेलेम जाएंगे तो उन्हें एक विकासशील देश और शहर देखने को मिलेगा जहां बुनियादी ढांचे की काफी समस्याएं हैं. इन जगहों पर काफी गरीबी भी है. राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा का मानना है कि यह बहुत जरूरी है कि हम जलवायु परिवर्तन पर बात सभी जंगलों को ध्यान में रखते हुए करें और गरीबी, डेवलपमेंट के बारे में सोचें.”  

ब्राज़ील ने कहा कि उसने आवास की व्यवस्था के लिए 6,000 बिस्तरों वाले दो क्रूज जहाजों की व्यवस्था की है. ब्राजील की सरकार के अनुसार वह सभी देशों के लिए आवास सुनिश्चित कर रहा है और एक ऐसी व्यवस्था शुरू कर रहा है जहां 98 गरीब देशों को पहले बुकिंग का विकल्प मिलेगा.

 COP30 के अध्यक्ष ने कहा कि इस सम्मेलन में औपचारिक एजेंडे में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए गरीब देशों को 1.3 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करने का रोडमैप तैयार करना है. ब्राजील प्रकृति और वनों को लेकर बहुत बात करना चाहता है.”

ये भी पढ़ें :  कांगो में इस्लामिक आतंकियों ने चर्च पर बरपाया कहर, ‘संडे मास’ में आए 21 लोगों को उतारा मौत के घाट

[ad_2]

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

[ad_1]

Love Rashifal: सोमवार, 28 जुलाई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए सोमवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष
राशि के लिए प्यार के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला वाला है. आज आपका प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. साथी के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के योग हैं.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के लिए सोमवार का दिन प्यार के मामले में सही रहने ववाला है. आज के दिन लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज का दिन रोमांटिक सरप्राइज से भरा हो सकता है. अगर आप किसी से भी प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो ये समय आपके पक्ष में रहने वाला है. रिश्ते में मजबूती आएगी.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
रिश्ते प्यार की गहराई बढ़ाने का आज अच्छा समय है. साथी की भावनाओं को समझें और उनकी बातों को सुनें. पुरानी यादें ताजा करने से प्रेम में मिठास आएगी.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा. पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बन सकता है. अविवाहित लोग सोशल प्लेटफॉर्म पर नए कनेक्शन बना सकते हैं.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपको रिश्ते में ईमानदारी और धैर्य की जरूरत होगी. पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए कोई खास उपहार दे सकते हैं.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
लव लाइफ में नए बदलाव आने के संकेत हैं. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. आज दिल की बात खुलकर कहने का समय है.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
प्रेम जीवन में थोड़ी अनबन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से और अहंकार से दूर रहें. धैर्य और प्यार से बात करेंगे तो रिश्ते मजबूत होंगे.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन प्यार के इजहार के लिए सही है. पुराने रिश्तों में सुलह होगी और नई शुरुआत का मौका मिलेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम जीवन में खुशियां लौटेंगी. अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. पार्टनर के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में समय बिताने का प्लान बनेगा.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज रिश्ते में गलतफहमियां दूर होंगी. आपसी समझ बढ़ेगी और प्यार में गहराई आएगी. रोमांटिक मूड से दिन खुशनुमा रहेगा.

Love Rashifal 2025: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगा प्यार, किसके रिश्ते में होगी अनबन?

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का योग है. पार्टनर के साथ पुरानी बातें क्लियर कर लेंगे. लव लाइफ में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इसे कहते हैं सिर मुंडाते ही ओले पड़ना! चोरी करने गए शख्स का हुआ बुरा हाल- यूजर्स बोले किसकी शक्

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर की चोरी से ज्यादा उसकी हालत पर लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं. मामला ऐसा है कि जिस तरह से वो चोरी करने पहुंचा, उससे ज्यादा उसका भागना मजेदार बन गया. सड़क पर उसके साथ जो हुआ, वो देख लोग कह रहे हैं “भाई, पहले मुंह देखकर निकल लिया कर, कहीं किसी मनहूस की नजर तो नहीं लग गई थी?” चोर न सामान ले सका, न इज्जत बचा सका और न स्कूटर ही संभाल सका. लोग कह रहे हैं  “चोरी करने चला था, अब एम्बुलेंस बुला ले कोई.” वीडियो देखकर आप भी पहले तो हैरान हो जाएंगे लेकिन फिर आपको मजा आने लगेगा.

चोरी कर भागने लगा चोर, लेकिन…

यह घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो में दिखता है कि एक स्कूटर सवार चोर सड़क किनारे एक दुकान के बाहर आता है. उसकी नीयत दुकान के बाहर रखे एक बड़े पैकेट पर होती है. बड़ी ही सफाई से वह पैकेट उठाता है और स्कूटर पर टांग देता है. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा होता है कि तभी स्कूटर स्टार्ट करते वक्त उसका संतुलन बिगड़ता है और स्कूटर स्लिप हो जाता है. इस स्लिप में न सिर्फ उसका स्कूटर गिरता है बल्कि चुराया गया सामान भी सड़क पर बिखर जाता है. इससे चोर घबरा जाता है और जल्दी-जल्दी सामान समेटने लगता है. इतने में उसका स्कूटर दम तोड़ते हुए जमीन पर गिर पड़ता है. 


फिर आगे जाकर हुआ एक्सीडेंट

जब वो दोबारा स्कूटर उठाकर वहां से भागने की कोशिश करता है, तो आगे जाकर स्कूटर का पहिया एक बार फिर स्लिप मारता है और बेचारा चोर इस बार खुद भी जोर से सड़क पर जा गिरता है. वीडियो में साफ दिखता है कि चोर के दिन सच में खराब चल रहे हैं. न चोरी सफल होती है, न भागने की कोशिश. आखिर में वो स्कूटर छोड़कर खाली हाथ जैसे-तैसे दौड़ने लगता है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जोर-जोर से ठहाके लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

पेट पकड़ हंसने लगे यूजर्स

वीडियो को Suviks Kumar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या चोर बनेगा रे तू. एक और यूजर ने लिखा…भाई किसकी शक्ल देखकर निकला था? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….भाई के दिन खराब चल रहे हैं. अभी सितारे गर्दिश में हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


वाह! कमाल हो गया, मैनचेस्टर टेस्ट रहा ड्रॉ, जडेजा-सुंदर ने जीता दिल; स्टोक्स के माइंड गेम फेल

[ad_1]

मैनचेस्टर में खेला गया भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया है. इंग्लैंड द्वारा 311 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया इस मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रही. मैच के पांचवें दिन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाया और भारत ने दूसरी पारी में 425 रन बनाए. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट को ड्रॉ करवाया. मैनचेस्टर में भारतीय टीम का कभी ना जीतने का सिलसिला जारी है. यहां टीम इंडिया का यह छठा ड्रॉ है, जबकि ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर उसे 4 हार झेलनी पड़ी हैं.

भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई थी, वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी 669 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर डाला था. भारतीय टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो 0 के स्कोर पर टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया था.

राहुल-गिल ने रखी जीत की नींव

भारत के सामने 311 रनों की विशाल बढ़त को पार करने का बड़ा लक्ष्य था. 0 के स्कोर पर 2 विकेट हो चुके थे, ऐसे में केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने परिपक्वता दिखाई. चौथे दिन का तीसरा सेशन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा क्योंकि गिल और राहुल ना केवल अपना विकेट बचाकर खेले बल्कि स्कोरबोर्ड को भी आगे बढ़ाया. पांचवां दिन आया तो केएल राहुल खराब किस्मत का शिकार बने और 90 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान गिल आगे बढ़े और सीरीज का चौथा और टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया, लेकिन शतक लगाने के कुछ देर बाद ही 103 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल और गिल ने 188 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी.

सुंदर का प्रमोशन, जडेजा के साथ मिलकर जीत कर दी पक्की

आमतौर पर ऋषभ पंत नंबर-5 पर बैटिंग करने आते हैं, लेकिन दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर का प्रमोशन किया गया. नंबर-5 पर बैटिंग करने आए सुंदर ने क्लासिक टेस्ट पारी खेली. कपटना गिल आउट हो चुके थे, ऐसे में उन्होंने एक छोर संभाले रखा, वहीं दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा भी सेट हो चले थे.

जडेजा और सुंदर के बीच नाबाद 203 रनों की साझेदारी हुई. पहले जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा करके ‘स्वोर्ड सेलिब्रेशन’ किया, वहीं सुंदर का शतक पूरा होने के बाद दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ करवाने को लेकर हैंड शेक कर दिया. इससे कुछ देर पहले ही बेन स्टोक्स मैच खत्म कर देना चाहते थे, लेकिन भारतीय मैनेजमेंट ने जडेजा और सुंदर का शतक पूरा होने के बाद ही ड्रॉ के लिए हामी भरी.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup पर मचा है घमासान, अब भारत-पाक मैच पर सौरव गांगुली कह गए बड़ी बात; बोले- मुझे दिक्कत…

[ad_2]

टाटा कम्युनिकेशंस को दूरसंचार विभाग ने भेजा 7800 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें पूरा मामला

[ad_1]

DoT Demand Notice To Tata Communications: टाटा कम्युनिकेशंस को दूरसंचार विभाग की तरफ से समायोजित सकल राजस्व यानी एजीआर (Adjusted Gross Revenue) का बकाया राशि चुकाने के लिए करीब 7800 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है. कंपनी की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई. कंपनी ने नोट में बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस (दूरसंचार विभाग) की तरफ से 2005-06 से 2023-24 तक एजीआर के लिए ये मांग की गई है.

7800 करोड़ का टाटा कम्युनिकेशंस को नोटिस

टाटा कम्युनिकेशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर ए.एस. लक्ष्मीनारायण का कहना है कि कंपनी को 30 जून, 2025 तक भारतीय दूरसंचार विभाग से फाइनेंशियल ईयर 2005-06 से लेकर 2023-24 तक के लिए कुल 7,827.55 करोड़ रुपये के ‘कारण बताओ-सह-मांग नोटिस’ (मांग नोटिस) प्राप्त हुए हैं.” 

लक्ष्मीनारायण ने आगे कहा कि मांग नोटिस में आईएसपी यानी इंटरनेट सेवा प्रदाता लाइसेंस के तहत फाइनेंशियल ईयर 2010-11 के लिए और एनएलडी (राष्ट्रीय लंबी दूरी) लाइसेंस के तहत फाइनेंशियल ईयर 2006-07 और फाइनेंशियल ईयर 2009-10 के लिए भुगतान के आधार पर कंपनी द्वारा दावा की गई कटौती की अस्वीकृति के लिए 276.68 करोड़ रुपये शामिल हैं.

टाटा कम्युनिकेशंस ने आईएलडी (अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी), एनएलडी और आईएसपी लाइसेंस से संबंधित अपीलें की हैं, जो सुप्रीम कोर्ट और दूरसंचार न्यायाधिकरण टीडीसैट में लंबित हैं. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि कंपनी की अपीलें यूएएसएल नामक पुरानी दूरसंचार लाइसेंस व्यवस्था के तहत एजीआर पर 24 अक्टूबर, 2019 के शीर्ष न्यायालय के फैसले के दायरे में नहीं आती हैं. 

ये भी पढ़ें: सोना बीते 6 साल में 200 प्रतिशत उछला, अब जानें अगले पांच साल में कहां पहुंच सकता है भाव

[ad_2]

4000 करोड़ी ‘रामायण’ को हिट बनाने के लिए नई चाल, जापानी और कई विदेशी भाषाओं में होगी रिलीज

[ad_1]

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में रिलीज करने की तैयारी चल रही है. मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि ये फिल्म कई विदेशी भाषाओं में डब की जाएगी. खासकर जापानी, अंग्रेजी और मंदारिन जैसी भाषाओं में इसे दर्शकों के लिए अवेलेबल कराया जाएगा.

‘रामायण’ के मेकर्स ने बताया कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मायनों की वजह से फिल्म में श्लोक और भजन मूल भाषा में ही रहेंगे. बाकी डायलॉग्स और बाकी हिस्सों को अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा ताकि अलग-अलग देशों के दर्शक इसे समझ सकें और फिल्म को एंजॉय कर सकें.


‘रामायण’ को हर कोने तक पहुंचाने की कोशिश

  • ‘रामायण’ के बड़े बजट और भव्य स्वरूप को देखते हुए, इसे एक ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनाने की कोशिश की जा रही है.
  • ‘रामायण’ के मेकर्स की प्लानिंग है कि फिल्म को भारत के हर कोने में भी पहुंचाया जाए.
  • फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भारतीय भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी.
  • हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म विदेशों में इतनी भाषाओं में डब की जाएगी.
  • निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा है कि ये फिल्म ‘ड्यून’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. ‘रामायण’ के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भी है. ‘रामायण’ को एडवांस तकनीक और हाई क्वालिटी के साथ पेश किया जाएगा. मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी.

‘रामायण’ की मेगा स्टार कास्ट

  • ‘रामायण’ में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी.
  • सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे, वहीं रवि दुबे लक्ष्मण का रोल अदा करेंगे.
  • साउथ सुपरस्टार यश रावण अवतार में नजर आएंगे, वहीं जबकि लारा दत्ता कैकई के किरदार में होंगी.
  • अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में होंगे, जबकि इंद्रा कृष्णन राम की माता कौशल्या का किरदार निभाएंगी
  • सुरभि दास उर्मिला का रोल निभाएंगी, जो लक्ष्मण की पत्नी थीं.
  • आदिनाथ कोठारे भरत के रूप में दिखाई देंगे.



[ad_2]

विदेश की नन्हीं परियों ने किया बॉलीवुड गानों पर डांस! लहंगे में थिरकते देख यूजर्स ने हारे दिल

[ad_1]

बॉलीवुड की एक फिल्म थी फना. फना की प्रेम कहानी ने कई आशिकों के दिलों पर छुरियां तो चलाई ही थी, साथ ही उसके सुपरहिट गानों ने भी लोगों का दिल जीता था. आज भी उस फिल्म के गाने लोगों को होठों पर मिठास घोलते हैं. लेकिन उन गानों की दीवानी केवल भारत की जनता ही नहीं, बल्कि विदेशी भी इसके रंग में रंगे हुए हैं. हालिया वीडियो उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद से सामने आया है जहां स्कूल की नन्हीं परियां चंदा चमके गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है. यह वीडियो और डांस इतना प्यारा है कि लोग बस टकटकी लगाए देखे जा रहे हैं.

विदेशी बच्चियों ने बॉलीवुड गाने पर बिखेरा जलवा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी बच्चों का स्टेज डांस हर किसी का दिल जीत रहा है. नन्हे कलाकारों की परफॉर्मेंस इतनी खूबसूरत और पेशेवर अंदाज में थी कि वीडियो की शुरुआत से ही दर्शक उससे बंध जाते हैं. उनके डांस स्टेप्स इतने सटीक और तालमेल में थे कि ऐसा लगा जैसे किसी बड़े कोरियोग्राफर ने महीनों रिहर्सल कराई हो. बच्चों के चेहरे के एक्सप्रेशंस और आत्मविश्वास ने मंच को रूह दे दी थी.


कैमरा मैन ने लिए जबरदस्त शॉट्स

लेकिन इस वीडियो की सबसे मजेदार बात कुछ और थी कैमरा चलाने वाले की कलाकारी. वो शख्स स्टेज के चारों ओर घूम-घूम कर हर मूवमेंट को अलग-अलग एंगल्स में रिकॉर्ड कर रहा था. कहीं नीचे से लो-एंगल शॉट, तो कहीं किनारे से घूमती क्लोज-अप फ्रेमिंग. इस कैमरा मूवमेंट ने बच्चों की परफॉर्मेंस में एक फिल्मी टच जोड़ दिया और यही वजह रही कि वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स और शेयर बटोरने लगा.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को adina_madikyzy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…डांस तो अच्छा है लेकिन कैमरा मैन चाहता क्या है. एक और यूजर ने लिखा…पक्का इनकी डांस मास्टर कोई भारतीय होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कितना प्यारा डांस है, मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


यूक्रेन के हमलों से दहशत में पुतिन! रूस ने पहली बार रद्द की नेवी परेड, जानें किस बात का है खतरा

[ad_1]

रूस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 27 जुलाई को मनाई जाने वाली अपनी पारंपरिक नौसेना परेड को रद्द कर दिया. यह परेड रूस के नौसेना दिवस का मुख्य आकर्षण थी, जो हर साल जुलाई के आखिरी रविवार को मनाया जाता है. रूसी राष्ट्रपति क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह फैसला मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है.

रूस के एयरफोर्स 99 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए

रूस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब यूक्रेन के साथ उसका युद्ध भयानक मोड़ पर है. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार (27 जुलाई 2025) को कहा कि रूस के एयरफोर्स ने रात भर में कई क्षेत्रों में 99 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए. सेंट पीटर्सबर्ग के पुल्कोवो हवाई अड्डे ने ड्रोन खतरे के कारण रविवार को कई 40 उड़ानें सस्पेंड कर दी. 

‘रूस के ऊपर 200 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए’

रूस की ओर से नौसेना दिवस समारोह के पैमाने को कम करना देश भर में यूक्रेन के व्यापक ड्रोन हमलों के बारे में मास्को की चिंताओं को दर्शाता है. स्थानीय प्रशासन ने एक दिन पहले ही परेड रद्द होने की जानकारी दे दी थी, लेकिन तब तक कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक शनिवार (26 अप्रैल 2025) को सुबह से रूस के ऊपर 200 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन गिराए गए.

यह पहली बार नहीं है जब रूस ने नेवी डे परेड को रद्द किया है. पिछले साल भी क्रोनस्टैड पोर्ट में होने वाली परेड रद्द हुई थी, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग में शो हुआ था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेनी हमले की आशंका और अमेरिकी चेतावनी के बाद रूस ने ये फैसला लिया है.  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो संदेश में नेवी डे के दिन नौसेना की वीरता की तारीफ की.

ये भी पढ़ें: हमास के पूर्व चीफ याह्या सिनवार की बीवी फेक पासपोर्ट पर गाजा से फरार, तुर्किए जाकर रचाई दूसरी शादी

[ad_2]

अब Wi-Fi बताएगा आप कहां हैं और कैसे खड़े हैं! प्राइवेसी पर फिर खड़े हो रहे सवाल

[ad_1]

Wifi: सोचिए अगर कोई कैमरा, माइक्रोफोन या स्मार्टफोन की मदद के बिना ही यह जान ले कि आप कमरे में कहां हैं, कैसे खड़े हैं, या चल रहे हैं वो भी सिर्फ Wi-Fi सिग्नल्स के ज़रिए. ये किसी साइंस फिक्शन से कम नहीं लगता लेकिन इटली के La Sapienza University of Rome के वैज्ञानिकों ने इसे हकीकत बना दिया है. इस तकनीक का नाम है WhoFi और यह इंसानों की उपस्थिति व पहचान को केवल Wi-Fi सिग्नल्स में होने वाले बदलावों के आधार पर पहचान सकता है.

कैसे काम करता है WhoFi?

Wi-Fi सिग्नल जब किसी कमरे में फैलते हैं तो वे दीवारों, फर्नीचर और इंसानों जैसे ऑब्जेक्ट्स से टकराते या उनमें समा जाते हैं. हर व्यक्ति की बॉडी—उसका आकार, लंबाई, चाल-ढाल—इन सिग्नल्स पर अलग ढंग से असर डालती है. WhoFi इसी बदलाव को पढ़ता है. यह सिग्नल्स की “एम्प्लीट्यूड” और “फेज़” जैसे तकनीकी पहलुओं को रिकॉर्ड करता है और फिर न्यूरल नेटवर्क के ज़रिए व्यक्ति के पैटर्न को पहचानता है.

वैज्ञानिकों ने NTU-Fi नाम के एक डेटा सेट का इस्तेमाल किया, जो Wi-Fi आधारित पहचान तकनीकों के परीक्षण के लिए स्टैंडर्ड माना जाता है. WhoFi ने 95.5% तक की सटीकता से यह पहचाना कि एक ही व्यक्ति अलग-अलग कमरों में कैसे मूव करता है.

कैमरा-माइक्रोफोन नहीं, फिर भी ट्रैकिंग संभव

इस तकनीक की खासियत यह है कि यह न तो तस्वीरें लेती है, न ही आवाज़ रिकॉर्ड करती है. इससे इसे ज्यादा “प्राइवेसी-फ्रेंडली” माना जा सकता है. लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है. क्योंकि इस सिस्टम से बिना किसी की जानकारी के किसी की मौजूदगी या मूवमेंट को ट्रैक किया जा सकता है यह निजता (privacy) और सहमति (consent) को लेकर कई नैतिक सवाल खड़े करता है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम किसी का बायोमेट्रिक डेटा या सीधे व्यक्तिगत जानकारी नहीं जुटाता, लेकिन गलत हाथों में पड़ने पर इसे चोरी-छुपे निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे घर, दफ्तर या सार्वजनिक जगहों पर.

इस तकनीक का भविष्य क्या है?

फिलहाल, WhoFi जैसी Wi-Fi पहचान तकनीक केवल रिसर्च लेब्स तक सीमित है और इसे किसी सरकारी या व्यावसायिक स्तर पर लागू नहीं किया गया है. लेकिन जैसे-जैसे Wi-Fi हर घर और शहर में आम होता जा रहा है ऐसे सिस्टम स्मार्ट सिक्योरिटी, हेल्थ मॉनिटरिंग, और होम ऑटोमेशन में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

उदाहरण जैसे घरों में कैमरा रहित सिक्योरिटी सिस्टम जो अपने लोगों को पहचान सके, बुजुर्गों या मरीजों की गतिविधियों पर नज़र रखने वाले हेल्थ सिस्टम, ऐसा स्मार्ट घर जो वहां मौजूद व्यक्ति के अनुसार लाइट, तापमान या म्यूज़िक बदल दे.

क्या सावधानी ज़रूरी है?

बिलकुल. ऐसी तकनीकों को लागू करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि इससे जुड़ी निगरानी, डेटा सुरक्षा और उपयोगकर्ता की सहमति के लिए सख्त नियम और कानून बनें. WhoFi यह साबित करता है कि Wi-Fi केवल इंटरनेट चलाने का जरिया नहीं, बल्कि एक नई पहचान प्रणाली भी बन सकता है जो तकनीकी रूप से उन्नत तो है लेकिन प्राइवेसी के लिहाज़ से सतर्कता की मांग करती है.

यह भी पढ़ें:

पावर बैंक कब-कब खतरनाक और जानलेवा हो सकता है! जानें क्या है डिवाइस के सही इस्तेमाल करने का तरीका

[ad_2]

इसे देखने के बाद कभी नहीं पिएंगे रेलवे स्टेशन से पानी! रेलवे स्टेशन का घिनौना वीडियो हो रहा वाय

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर आप अगली बार रेलवे स्टेशन की चाय पीने से पहले दो बार सोचेंगे. वीडियो किसी रेलवे स्टेशन की छत से रिकॉर्ड किया गया है. कैमरे की नजर जैसे ही ऊपर पहुंचती है, वहां रखी पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां दिखाई देती हैं. और इन्हीं टंकियों के अंदर, खुलेआम नहा रहे हैं बंदर! जी हां, वो बंदर जो छतों और प्लेटफॉर्म पर उछल-कूद करते नजर आते हैं, अब रेलवे की पानी की टंकी को अपना प्राइवेट बाथटब समझ बैठे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि कई बंदर एकसाथ पानी में डुबकी लगा रहे हैं, नहा रहे हैं, कुछ एक-दूसरे को पकड़कर खींच रहे हैं और पानी को मस्ती से उछाल रहे हैं.

रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी में नहाते दिखे बंदर

जिस टंकी में वे नहा रहे हैं, वही टंकी यात्रियों के पीने के पानी के लिए इस्तेमाल की जाती है. और तो और, स्टेशन पर मिलने वाली चाय जिसे अक्सर लोग “रेलवे स्टेशन वाली चाय” कहकर तारीफ करते हैं, उसी पानी से बनती है. जरा सोचिए, जिस पानी को आप गर्म कर के पीते हैं, उसमें पहले कोई बंदर अपना बदन रगड़ चुका होता है. ये नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही घिनौना भी. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में गुस्सा है, घबराहट है, और सबसे बड़ी बात सवाल है उस सिस्टम पर, जो इस तरह की टंकियों की सफाई और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है.


जनता की सेहत से हो रहा मजाक!

कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए रेलवे से जवाब मांगा है, कुछ ने तो मजाक में लिखा कि “अब समझ आया स्टेशन की चाय इतनी ‘कड़क’ क्यों होती है.” लेकिन मामला मजाक का नहीं है. क्योंकि ये वीडियो सीधे-सीधे पब्लिक हेल्थ और सेफ्टी पर सवाल खड़ा करता है. रेलवे की ओर से इस पर कोई सफाई अब तक सामने आई या नहीं उसकी तो पुष्टि नहीं है, लेकिन जनता अब जवाब चाहती है. सवाल ये नहीं कि बंदर टंकी में कैसे घुसे, सवाल ये है कि क्या रेलवे को इसकी भनक तक नहीं थी? और अगर थी, तो उस पर कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ?

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क उठे यूजर्स, सुना दी खरी खरी

वीडियो को ayuryogsangam नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगो ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…4 ट्रिलियन इकॉनोमी का हाल देख लो गाइज. एक और यूजर ने लिखा…मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बनेंगे विश्व गुरु.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO