अमेरिका में हड़कंप, डोनाल्ड ट्रंप के घर के पास मिला संदिग्थ पैकेट, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक संदिग्ध पैकेट पड़ा मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में इमरजेंसी जैसे हालत घोषित कर दिए गए. सूचना मिलते ही डीसी बम निरोधक दस्ते, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी.

व्हाइट हाउस के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के कारण 15वीं स्ट्रीट एनडब्ल्यू के आस-पास की सड़कें बंद कर दी गईं. पूरे इलाके में मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की Explosive Ordnance Disposal (EOD) यूनिट के विशेषज्ञों को तैनात किया गया है. सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर पैदल यात्रियों और वाहनों, दोनों के आवागमन पर रोक लगा दी.

सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा टीम पूरे इलाके में कर रही गश्त 
सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने लंबी जांच के बाद पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध पैकेट सुरक्षा घेरे के ठीक बाहर रखा गया था. गहन जांच के बाद, अधिकारियों ने पूरी तरह से हरी झंडी दे दी. घटनास्थल से ली गई तस्वीरों और वीडियो में बम निरोधक दस्ते के जवान और वाहन जांच के दौरान इलाके को घेरे हुए दिखाई दिए. सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा टीम पूरे इलाके में लगातार गश्त कर रही है. 
 
वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद 
व्हाइट हाउस परिसर के पास संभावित खतरे की जांच के लिए इमरजेंसी टीमों को तैनात किया गया. अधिकारियों ने जनता को इस पूरे इलाके से दूर रहने के निर्देश दिए. इस घटना के बाद से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है और अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं. अधिकारियों ने जनता से अगली सूचना तक इलाके में जाने से बचने की अपील की है.

ये भी पढ़ें

Weather Today: भारी बारिश संग आज ओले गिरेंगे, चमकेगी बिजली, यूपी-दिल्ली और बिहार समेत कई राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट



[ad_2]

आखिरी घंटे में ड्रामा, स्टोक्स की चाल हुई फेल, जडेजा ने शतक ठोककर दे दिया जवाब

[ad_1]

IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन अंतिम घंटे में जो ड्रामा मैदान पर देखने को मिला, उसने मुकाबले को यादगार बना दिया. भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारत ने लगभग हारी हुई बाजी को बचा लिया. मैच के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ड्रॉ के लिए जडेजा के सामने हाथ मिलाने का ऑप्शन रखा, जिसे जडेजा ने मैदान पर ही अस्वीकार कर दिया.

क्या हुआ मैदान पर?

अंतिम सेशन के दौरान, जब 138 ओवर पूरे हो चुके थे, अंपायरों ने दोनों टीमों को संकेत दिया कि अगर दोनों कप्तान सहमत हों तो मैच को ड्रॉ घोषित किया जा सकता है. स्टोक्स ने आगे बढ़कर जडेजा से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन जडेजा उस वक्त 89 रन पर खेल रहे थे और शतक से केवल 11 रन दूर थे. उन्होंने साफ संकेत दिया कि वे खेल जारी रखना चाहते हैं.

टेस्ट के नियम क्या कहते हैं?

ICC के नियम 12.7.6 के तहत, टेस्ट मैच के आखिरी घंटे में यदि दोनों टीमों को लगे कि जीत की कोई संभावना नहीं बची है, तो वे आपसी सहमति से मैच समाप्त कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई बल्लेबाज पारी जारी रखना चाहता है, तो नियम उसे यह अधिकार देता है. 

शतक पूरा करने के बाद खत्म हुआ मैच

जडेजा ने कुछ ही ओवरों में हैरी ब्रूक की गेंद पर छक्का लगाकर अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया. स्टंप माइक पर स्टोक्स की टिप्पणी, “तुम हैरी ब्रूक के खिलाफ टेस्ट शतक बनाना चाहते हो?” भी रिकॉर्ड हुई, जिसे क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने भी अपने करियर का पहला टेस्ट शतक पूरा किया. दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की और भारत को मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई. 

क्या बोले पूर्व इंग्लिश कप्तान?

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा कि ब्रूक की गेंदबाजी हास्यास्पद थी, लेकिन सुंदर और जडेजा ने शतक अर्जित करने लायक खेल दिखाया.

वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि खिलाड़ियों की मंशा थी कि वे अपना शतक हासिल करें और टीम को मजबूत स्थिति में रखें.

[ad_2]

Google की बड़ी घोषणा! 25 अगस्त से बंद हो रही ये सर्विस, अब क्या करेंगे यूज़र्स?

[ad_1]

Google URL Shortener: Google की काफी चर्चित सर्विस Google URL Shortener जिसे लंबे लिंक को छोटा और शेयर करने में आसान बनाने के लिए तैयार किया गया था, अब 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. हालांकि, इस सर्विस को गूगल ने 2018 में ही बंद करने की घोषणा कर दी थी लेकिन अब तक पुराने goo.gl लिंक काम कर रहे थे. लेकिन अब इनका भी अंत तय हो गया है.

2025 से लिंक होंगे बंद

23 अगस्त 2024 से ही जब भी कोई यूज़र किसी goo.gl लिंक पर क्लिक करता है उसे एक चेतावनी संदेश दिखाई देता है जो बताता है कि यह लिंक जल्द ही बंद होने वाला है और 25 अगस्त 2025 से ऐसे सभी लिंक काम करना बंद कर देंगे और क्लिक करने पर सीधे 404 एरर पेज खुलेगा.

क्या थी Google URL Shortener सेवा?

यह एक ऐसा टूल था जिसकी मदद से कोई भी लंबा URL एक छोटा सा लिंक (जैसे कि goo.gl/xyz123) बनाकर सोशल मीडिया, ईमेल या वेबसाइटों पर आसानी से शेयर किया जा सकता था. लेकिन अब समय के साथ इसके इस्तेमाल में भारी गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2024 तक 99% goo.gl लिंक पर कोई गतिविधि नहीं हो रही थी.

गूगल ने दिया नया विकल्प

अब गूगल ने इस पुरानी सेवा की जगह पेश की है Firebase Dynamic Links (FDL) जो स्मार्ट लिंक की तरह काम करते हैं. यह लिंक किसी यूज़र को सीधे मोबाइल ऐप (iOS या Android) या किसी वेबसाइट के अंदर किसी खास पेज पर ले जा सकते हैं. यानी अब लिंक सिर्फ रीडायरेक्ट नहीं, बल्कि अनुभव को भी बेहतर बनाएंगे. डेवेलपर्स और वेबसाइट ओनर्स जो अब भी पुराने goo.gl लिंक इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द कोई नया URL Shortener अपनाना होगा.

2025 से पहले करें अपने लिंक अपडेट

अगर आप अपने पुराने goo.gl लिंक को अब तक अपडेट नहीं कर पाए हैं तो आपके पास 25 अगस्त 2025 तक का समय है. इस तारीख के बाद सभी पुराने लिंक बंद हो जाएंगे और यूज़र्स को सिर्फ एरर मैसेज मिलेगा. इसलिए बेहतर है कि समय रहते आप अपने लिंक को किसी नए और भरोसेमंद URL Shortening टूल से बदल लें ताकि आपकी वेबसाइट या कंटेंट पर ट्रैफिक बना रहे और यूज़र्स को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT vs Google: क्या खत्म हो पाएगा गूगल का दबदबा? जानिए दोनों में कितना है फर्क

[ad_2]

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR पर आया बड़ा अपडेट, नया टैक्स कोड लेकर आई सरकार

[ad_1]

Income Tax Return 2025: अगर आप कंटेंट क्रिएटर या इंफ्लूएंसर्स हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपके लिए कमाई का जरिया है, तो इस टैक्स सीजन में एक बड़ा अपडेट है. दरअसल, आयकर विभाग ने आईटीआर-3 और आईटीआर-4 फॉर्म में बड़ा बदलाव किया है.

इसके तहत, सोशल मीडिया से कमाने वालों के लिए एक नया कोड 16021 पेश किया गया है. वित्त वर्ष 2024-25 (असेस्मेंट ईयर 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) यूटिलिटीज का बनाया गया यह कोड खास तौर पर उन इन्फ्लुएंसर्स के लिए है जो प्रमोशन, प्रोडक्ट एंडोर्समेंट या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के जरिए कमाई करते हैं. 

इंफ्लूएंसर्स को रिटर्न भरने में होगी आसानी

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांक सिंगला ने बताया,  यह कोड अब ITR-3 और ITR-4 (सुगम) दोनों में ‘profession’कैटेगरी के तहत एक्टिव हैं. फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों में ये कोर्ड जोड़ दिए गए हैं. यानी कि अब इंफ्लूएंसर्स को अपनी इनकम और टैक्स सिलेक्शन के बेसिस पर आईटीआर-3 और आईटीआर-4  (सुगम)  में से कोई एक फॉर्म भरना होगा. जबकि इससे पहले तक इंफ्लूएंसर्स की कमाई को लेकर अलग से कोई कैटेगरी नहीं थी. इस कदम का उद्देश्य क्रिएटर्स, ऑनलाइन कोच, ब्लॉगर्स और गिग वर्कर्स के लिए टैक्स के अनुपालन को आसान बनाना है. 

देश में डिजिटल इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के अंत तक इसका मार्केट 2.8 अरब डॉलर (लगभग 23,500 करोड़) रुपये तक पहुंच सकता है. अब इस नए कोड के जरिए आयकर विभाग को इंफ्लुएंसर्स की कमाई पर सख्ती से नजर रखने में मदद मिलेगी और टैक्स की चोरी भी कम होगी. 

किस फॉर्म को चुनें इंफ्लुएंसर्स? 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स आटीआर फाइल करने के लिए अपनी इनकम के आधार पर आईटीआर-3 या आईटीआर-4 (सुगम) में से किसी एक को चुनें. आईटीआर-3 फॉर्म उन लोगों के लिए है, जिनकी कमाई का जरिया कोई बिजनेस या प्रोफेशन है. साथ ही उनकी आय सैलरी, प्रॉपर्टी या किसी दूसरे सोर्स से भी होती है. 

आईटीआर-4 फॉर्म उन लोगों के लिए है, जो प्रीमन्प्टिव टैक्स स्कीम का ऑप्शन चुनते हैं यानी कि जो अपनी कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में देना चाहते हैं. इसमें डिटेल में बहीखाता रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आप  प्रीमन्प्टिव टैक्स चुनते हैं और आपकी कमाई 50 लाख रुपये तक है, तो आप आईटीआर-4 फॉर्म भरें. अगर इनकम इससे ज्यादा और कई स्त्रोतों से है, तो आईटीआर-3 फॉर्म का इस्तेमाल करें.

धारा 44ADA के तहत अनुमानित कराधान का विकल्प चुनने वाले इस बात को ध्यान में रखें कि अगर उनकी नकद प्राप्तियां सकल प्राप्तियों के 5 प्रतिशत से कम हैं तो यह 50 लाख रुपये तक की सकल प्राप्तियों वाले पेशेवरों और 75 लाख रुपये तक की आय वाले पेशेवरों पर लागू होता है. 

इस दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि टैक्स रिर्टन दाखिल करने से पहले अपना एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) और फॉर्म 26AS को चेक करना न भूलें क्योंकि इसमें TDS और आपकी कमाई से रिलेटेड सारी जानकारियां होती हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

टाटा कम्युनिकेशंस को दूरसंचार विभाग ने भेजा 7800 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें पूरा मामला

[ad_2]

अजगर के साथ सेल्फी ने पहुंचाया मौत के घाट! अजगर ने शख्स पर किया जोरदार हमला- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन यह बहादुरी उस पर भारी पड़ जाती है. देखने वाले जहां एक पल को हैरान रह जाते हैं, वहीं अगले ही पल दहशत में आंखें चौड़ी कर लेते हैं. वीडियो में अजगर जिस तरह से पलटकर हमला करता है, वो नजारा किसी फिल्म के सीन से कम नहीं लगता.

अजगर के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक विशाल अजगर को पकड़े हुए खड़े हैं, ऐसा लग रहा है कि शायद उसे कहीं से रेस्क्यू किया गया है. तभी वहां एक उत्साही शख्स आता है, जो उस अजगर के पास जाकर उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है. वो बड़े इत्मीनान से अजगर के पास खड़ा होता है और कैमरे में पोज देने लगता है. लेकिन उसे क्या पता था कि अगला पल उसकी जान पर बन जाएगा. अचानक अजगर तेजी से पलटता है और सीधे उसके बाजू में काट लेता है.


घबरा कर पीछे हटा शख्स

वह शख्स हड़बड़ाकर पीछे हटता है, झटके से अपने हाथ को छुड़ाता है और चीखता है. वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं, कुछ तो पीछे हट जाते हैं और कुछ लोग अजगर को काबू में करने की कोशिश करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स को मामूली चोटें आई हैं और गनीमत यह रही कि अजगर जहरीला नहीं होता, वरना अंजाम काफी खतरनाक हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स हुए हैरान

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. एक ओर जहां लोग कह रहे हैं कि “भैया सेल्फी का शौक जान पर भारी ना पड़ जाए”, वहीं कुछ मजाक करते हुए लिख रहे हैं कि “काट लिया भाई, अब तो इंस्टा पर स्टोरी बनानी पड़ेगी.” तो वहीं कुछ और यूजर्स ने लिखा…और भाई कैसी लगी? आ गया स्वाद? वीडियो को StreetdogsofBombay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


इस्लामाबाद से लाहौर जा रही बस खाई में पलटी, चार बच्चों समेत 9 की मौत, 30 घायल

[ad_1]

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में रविवार (27 जुलाई, 2025) की सुबह बल्कासर इंटरचेंज के पास एक बस के खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए.

चकवाल रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के मुताबिक, यह बस इस्लामाबाद से लाहौर की ओर जा रही थी, तभी इस्लामाबाद-लाहौर मोटरवे (M2) पर बल्कासर इंटरचेंज के पास बस का एक टायर फट गया. बस के टायर के फटने के कारण चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिरकर पलट गई.

DHA के सीईओ ने मामले को लेकर दिया बयान

इस बस दुर्घटना को लेकर चकवाल जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण (DHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. सईद अख्तर ने बयान जारी किया. डॉ. अख्तर ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल है.  ”

वहीं, चकवाल के उपायुक्त सारा हयात और सहायक आयुक्त जीशान शरीफ ने जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) पहुंचकर घायलों से उनका हालचाल जाना. डीसी हयात को इस दुर्घटना की पूरी जानकारी दी गई और उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

मौके पर ही हो गई थी आठ यात्रियों की मौत

वहीं, स्थानीय पुलिस की ओर से पहले जारी किए बयान के मुताबिक, इस बस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मरने वाले में लोगों में बस का चालक भी शामिल है.

उल्लेखनीय है कि बल्कासर इंटरचेंज के पास बस के पलटने के बाद रेस्क्यू 1122 और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के कर्मी तुरंत ही मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू 1122 ने छह राहत और बचाव वाहनों को मौके पर भेजा. साथ ही नेशनल हाईवे और मोटरवे पुलिस, चकवाल पुलिस और फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (FWO) की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. वहीं, रेस्क्यू 1122 के बयान के मुताबिक, बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे.

DHQ अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ने दी जानकारी

वहीं, पाकिस्तान के न्यूज चैनल डॉन ने DHQ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुख्तार सरवर नियाजी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि यहां लाए गए 12 घायलों में से चार की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें रावलपिंडी रेफर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः कांगो में इस्लामिक आतंकियों ने चर्च पर बरपाया कहर, ‘संडे मास’ में आए 21 लोगों को उतारा मौत के घाट

[ad_2]

तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से पहले ये फिल्में जरूर देख लें ओटीटी पर, एक्ट्रेस ने किया है कमाल

[ad_1]

तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ चलिए आज बात करते हैं इनकी उन फिल्मों की जिन्हें आप तब तक के लिए घर में ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ चलिए आज बात करते हैं इनकी उन फिल्मों की जिन्हें आप तब तक के लिए घर में ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

सबसे पहले नंबर पर लैला मजनू है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ अविनाश तिवारी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सबसे पहले नंबर पर लैला मजनू है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ अविनाश तिवारी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिर हॉरर फिल्म बुलबुल है, जिसमें दर्शकों को इनका अंदाज बेहद ही शानदार लगा था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

फिर हॉरर फिल्म बुलबुल है, जिसमें दर्शकों को इनका अंदाज बेहद ही शानदार लगा था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

फिल्म कला में तृप्ति ने एक सिंगर का किरदार निभाया था. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म कला में तृप्ति ने एक सिंगर का किरदार निभाया था. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

साल 2023 में इनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस को नेशनल क्रश का टैग मिल गया था. इस आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

साल 2023 में इनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस को नेशनल क्रश का टैग मिल गया था. इस आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विकी विद्या का वो वाला वीडियो में इन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

विकी विद्या का वो वाला वीडियो में इन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ओटीटी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ओटीटी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Published at : 27 Jul 2025 09:38 PM (IST)

ओटीटी फोटो गैलरी

ओटीटी वेब स्टोरीज

[ad_2]

Swami Kailashananda Giri: स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास के सही मायने क्या है ?

[ad_1]

Swami Kailashananda Giri: हिंदू धर्म में अधिकतर व्रत-त्योहारों पर व्रत करने का महत्व बताया गया है. धार्मिक ग्रंथ कहते हैं कि उपवास मन को शांत करता है, इंद्रियों को वश में करता है, और ईश्वर के प्रति भक्ति बढ़ाता है. न सिर्फ हिंदू धर्म में बल्कि दूसरे धर्म में भी इसको महत्व दिया गया है.

व्रत के पुण्य को प्राप्त करने के लिए लोग निराहार, फलाहार, निर्जल और मौन व्रत आदि अपनी क्षमता के अनुसार रखते हैं लेकिन सिर्फ भूखा प्यासा रहने या मौन रहने मात्र से व्रत का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है. स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास का सही अर्थ क्या है.

स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास का सही अर्थ

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि व्रत में भूखा रहना, मौन रहने मात्र से ईश्वर की प्राप्ति नही होती है. व्रत का अर्थ है उपवास. उपवास अर्थात उप का मतलब है ईश्वर (श्रीराम, विष्ण जी, महादेव, कृष्ण जी, माता रानी) और वास कहते हैं उस दिन उनके नजदीक रहना. मन, बुद्धि, चित्त व्रत वाले दिन ईश्वर के प्रति एकाग्र रखना ही उपवास है.

स्वामी कैलाशानंद गिरी कहते हैं कि जो जिस दिन व्रत करें उस दिन भगवान को लगाएं भोग में तुलसी (कृष्ण के भोग में), बेलपत्र (शिव जी के भोग में), लौंग (देवी के भोग में), दूर्वा (गणेश जी के भोग में) जरुर डालें, भोग अर्पित करें और 108 बार अपने ईष्ट देवी के मंत्रों का जाप करें.  फिर उस प्रसाद को ग्रहण करें.

वास्तविकता में व्रत मन, विचार और भावना को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है. इसमें अपनी इंद्रियों को वश में करना सिखाया जाता है. अगर आपने ये सीख लिया तो आपके व्रत का उद्देश्य सफल होगा.

Swami Kailashananda Giri: स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें अच्छे पति की प्राप्ति के लिए सबसे शक्तिशाली मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

2 दिन पहले तय थी इंग्लैंड की जीत, फिर टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में असंभव को किया संभव

[ad_1]

IND vs ENG Manchester Test Result: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला हुआ. एक तरफ जहां इस मैच में दो दिन पहले से ही भारत की हार तय थी और ये मुकाबला हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, लेकिन फिर भारतीय कप्तान शुभमन गिल, ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने इस तरह मैच को पलटा, कि टीम इंडिया इस मैच के नतीजे को ड्रॉ तक पहुंचा पाई. आइए पांच प्वाइंट्स जानते हैं कि ये मैच भारतीय बल्लेबाजों ने कैसे पलटा.

1- भारत 358 पर ऑल आउट

इंग्लैंड ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी चुनी थी और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. टीम इंडिया यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 358 के स्कोर तक पहुंच पाई. पहली पारी में केएल राहुल ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली.

2- इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल लक्ष्य

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ये रन चेज तब आसान बन गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट ने 94 और जैक क्रॉली ने 84 रन की पारी खेलते हुए शानदार शुरुआत दी. इसके बाद जो रूट के 150 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों से इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया. इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन 669 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया और 311 रनों की लीड हासिल कर ली.

3- भारत की हार हो गई तय

मैच के तीसरे दिन ही भारत की हार तय हो गई थी, जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई और भारत के बिना कोई रन बनाए ही दो विकेट गिर गए. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही लगा कि भारत 311 रनों के इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगा.

4- गिल-राहुल ने टीम को बचाया

जायसवाल और सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की लीड केवल 137 रनों की रह गई, लेकिन इंग्लैंड के पास भारत के आठ विकेट गिराने के लिए पांचवां दिन पूरा बचा था और भारत को ये मैच ड्रॉ कराने के लिए डटकर बल्लेबाजी करनी थी.

5- जडेजा-सुंदर पक्की की जीत

मैच के पांचवें दिन केएल राहुल 90 के स्कोर पर आउट हो गए. वहीं कुछ देर बाद शतक बनाकर 103 रन पर गिल का विकेट भी इंग्लैंड को मिल गया. अब जब बल्लेबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा आए तो इन दोनों इस तरह बल्लेबाजी की कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को चारों खाने चित्त कर दिया और अंग्रेज इन बल्लेबाजों के सामने गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गए.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और बाकी सभी खिलाड़ी जडेजा से कहने लगे कि मैच को यहीं ड्रॉ कर सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से आवाज आई कि दोनों बल्लेबाज अपना शतक पूरा करें. रवींद्र जडेजा 107 रन पर और वॉशिंगटन सुंदर 101 रन पर नाबाद लौटे और टीम इंडिया ने ये हारा हुआ मैच ड्रॉ तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें

Shubman Gill Century: मैनचेस्टर टेस्ट में शतक ठोक शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

[ad_2]