500 में बिक गया! पप्पू यादव ने यूट्यूबर को ऑन कैमरा थमाए पैसे…वीडियो देख यूजर्स ने उड़ाई मौज

[ad_1]

बिहार की सियासत में जब भी बात जनता से सीधे जुड़ाव और जमीनी नेता की होती है तो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का नाम बिना हिचक सामने आता है. कभी ट्रैक्टर चलाते दिखते हैं, कभी पीड़ितों के बीच मदद लेकर पहुंच जाते हैं और कभी चलती कार से ऐसा कारनामा कर जाते हैं कि वीडियो वायरल हो जाता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में एक चुनावी प्रचार के दौरान देखने को मिला, जब पप्पू यादव अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे और रास्ते में मुलाकात हो गई जनता से, फिर जो हुआ वो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. एक यूट्यूबर जब माइक लेकर गंभीर सवाल करने लगा तो पप्पू यादव ने जो किया, वो ना सिर्फ चौंकाने वाला था बल्कि वायरल होने का फुल ऑन मटेरियल था.

पप्पू यादव ने ऑन कैमरा थमाया पैसा

चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की सड़कों पर निकले बिहार के नेता पप्पू यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि पप्पू यादव अपनी चलती कार से लोगों का अभिवादन कर रहे होते हैं, कुछ हाथ हिलाते हैं, कुछ मुस्कुराकर जवाब देते हैं. इसी दौरान एक यूट्यूबर, जिसके हाथ में कैमरा और माइक है, उनकी कार के पास आ जाता है और गंभीर लहजे में सवाल पूछने लगता है. शुरुआत में माहौल कुछ तीखा सा लगने लगता है, लेकिन तभी पप्पू यादव मुस्कुराते हैं और यूट्यूबर को 500 रुपये का नोट थमा देते हैं. ये नजारा देख वहां खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं.

पैसा देख नरम पड़े यूट्यूबर के तेवर

यूट्यूबर थोड़ी झिझक के साथ नोट लेता है और कैमरे की ओर देखकर कहता है “ये तो प्यार है.” इसके बाद यूट्यूबर का टोन एकदम नरम हो जाता है और वो पप्पू यादव की तारीफ में कुछ कहता है. पप्पू यादव बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं लेकिन ये पल कैमरे में कैद हो चुका होता है और अब इंटरनेट की गलियों में वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस अंदाज को पप्पू यादव की दरियादिली बता रहे हैं तो कुछ इसे चुनावी स्टाइल में ‘मास्टरस्ट्रोक’ कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @chhotakhurpench नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बड़ा सस्ता था, 500 में बिक गया. एक और यूजर ने लिखा…पप्पू यादव खेलना जानते हैं, मजा आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एक झटके में पूरा सिस्टम नंगा हो गया.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


अखिलेश यादव या डिंपल…दोनों में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, कहां से हुई है पढ़ाई?

[ad_1]

समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई इस टिप्पणी की चौतरफा निंदा हो रही है. संसद भवन में एनडीए के सांसदों ने इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और महिला सम्मान के मुद्दे को मजबूती से उठाया है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार की भूमिका हमेशा से अहम रही है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां अपनी सधी हुई राजनीति के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव भी एक सशक्त और शिक्षित महिला के रूप में जानी जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एजुकेशन के मामले में इनमें से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है? आइए जानते हैं दोनों के एजुकेशन बैकग्राउंड और करियर सफर के बारे में.

अखिलेश यादव की पढ़ाई का सफर

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल, इटावा से हुई. इसके बाद वह राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल में पढ़ने चले गए. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अखिलेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया.

इसके बाद उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. पढ़ाई का यह सफर यहीं नहीं रुका, वे ऑस्ट्रेलिया गए और वहां के सिडनी यूनिवर्सिटी से पर्यावरण इंजीनियरिंग (Environmental Engineering) में मास्टर डिग्री हासिल की. यानी कुल मिलाकर अखिलेश यादव एक इंजीनियर और पर्यावरण विशेषज्ञ भी हैं.

डिंपल यादव की शिक्षा

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ. उनके पिता रिटायर्ड कर्नल आरएस रावत और मां का नाम चंपा रावत है. डिंपल की परवरिश सैन्य माहौल में हुई. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के आर्मी स्कूल से की. 1993 में हाईस्कूल और 1995 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की.

इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीकॉम (B.Com) की डिग्री हासिल की. 2009 में डिंपल ने राजनीति में एंट्री की, जब उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा. हालांकि उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

साल 2012 में डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से निर्विरोध जीत हासिल की और संसद पहुंचीं. 2014 में वह फिर से सांसद चुनी गईं, लेकिन 2019 में चुनाव हार गईं.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

वॉट्सऐप पर बदलने वाला है DP लगाने का तरीका, Instagram और Facebook से सीधे इम्पोर्ट कर पाएंगे

[ad_1]

वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए बड़ी खबर है. जल्द ही प्रोफाइल फोटो (DP) बदलने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है. वॉट्सऐप एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूज़र्स सीधे Instagram या Facebook से अपनी प्रोफाइल फोटो इम्पोर्ट कर पाएंगे.

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर WhatsApp Beta for Android वर्ज़न 2.25.21.23 में देखा गया है और कुछ बीटा यूज़र्स को इसका अपडेट मिलना शुरू हो गया है. आने वाले हफ्तों में इसे ज़्यादा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

अब तक कैसे लगती थी DP?

अभी तक वॉट्सऐप पर DP लगाने के लिए यूज़र्स को गैलरी से फोटो चुननी होती थी, कैमरे से क्लिक करनी होती थी, अवतार लगाना पड़ता था या AI जनरेटेड इमेज का इस्तेमाल करना पड़ता था. अगर किसी को अपनी फेसबुक या इंस्टाग्राम वाली फोटो लगानी होती थी, तो पहले स्क्रीनशॉट लेना या फोटो डाउनलोड करनी पड़ती थी – जिससे फोटो की क्वालिटी भी खराब हो जाती थी.

क्या है नया सिंक फीचर?

अब वॉट्सऐप का नया “सिंक फीचर” इस समस्या को खत्म कर देगा. जब यूज़र WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के लिए Edit ऑप्शन पर जाएंगे, तो वहां Instagram और Facebook से फोटो इम्पोर्ट करने का नया विकल्प दिखेगा. बस एक क्लिक में वही फोटो सीधे WhatsApp पर लग जाएगी.

कैसे मिलेगा यह फीचर?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स को अपने WhatsApp अकाउंट को Meta के Accounts Center से लिंक करना होगा. Meta ने इस साल की शुरुआत में वॉट्सऐप को अकाउंट्स सेंटर में जोड़ने की सुविधा दी थी.

मेटा का इंटीग्रेशन बढ़ता जा रहा है

Meta पहले से ही Facebook और Instagram के बीच कई इंटीग्रेशन फीचर ला चुका है. अब Instagram का स्टेटस सीधे WhatsApp पर शेयर किया जा सकता है और बिज़नेस अकाउंट्स अपने इंस्टा प्रोफाइल में WhatsApp बटन भी जोड़ सकते हैं, जिससे ग्राहक सीधे चैट कर सकें.

क्यों है ये फीचर खास?

यह नया फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो तीनों मेटा प्लेटफॉर्म (Instagram, Facebook और WhatsApp) पर एक जैसी प्रोफाइल पिक्चर रखना चाहते हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि फोटो की क्वालिटी भी बेहतर बनी रहेगी.

अब देखना यह है कि यह अपडेट सभी यूज़र्स के लिए कब तक रोल आउट होता है. लेकिन इतना तय है कि वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो बदलने का अनुभव अब और भी स्मार्ट और आसान होने वाला है.

[ad_2]

भक्ति में डूबा डोगेश! मालिक के साथ कुत्ते ने आरती में बजाई तालियां, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

[ad_1]

सोशल मीडिया की भीड़ में कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सिर्फ देखे नहीं जाते, महसूस किए जाते हैं. दिल को छू लेने वाला ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. वीडियो में न कोई भारी-भरकम सेटअप है, न ही कोई फिल्मी ड्रामा, बस है तो एक सादा सा कमरा, एक सच्चे मन से की गई आरती और साथ बैठा एक नन्हा प्यारा डॉगी, जो इस भक्ति के माहौल का हिस्सा बनकर सबका दिल जीत लेता है. जी हां, कुत्ता भी प्रभु की भक्ति में इतना लीन है कि वह आरती वाले भजन पर ताली बजाता दिखाई दे रहा है.

आरती सुन ताली बजाने लगा कुत्ता

वीडियो की शुरुआत में एक शख्स आरती गाते हुए पूरे मन से ताली बजा रहा है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब बगल में बैठा उसका पालतू कुत्ता पहले तो शांत भाव से आरती सुनता है, फिर जैसे ही युवक हल्के से उसे पुचकारता है, तो वह दो पैरों पर खड़ा होकर अपने आगे के पंजों से ताली बजाने लगता है वो भी बिल्कुल इंसानों की तरह, जैसे उसका मन भी श्रद्धा से भर गया हो. यह नजारा देख सोशल मीडिया यूजर्स भावुक भी हो रहे हैं और हंसते-हंसते लोटपोट भी. यूजर्स कह रहे हैं कि “कुत्तों को वफादार कहते हैं, लेकिन अब ये भक्त भी हैं.” कुछ ने लिखा, “यह रिश्ता इंसान और जानवरों के बीच की समझ और भावनाओं की गहराई को दिखाता है.”


डोगेश तो समझदार निकला

वीडियो का सबसे खास पहलू यही है कि इसमें भक्ति और मासूमियत का मेल एक नए रूप में सामने आता है. कई लोग कह रहे हैं कि आरती में शामिल होने वाला यह डॉगी न केवल समझदार है, बल्कि दिल से भी जुड़ा हुआ है. इस तरह के वीडियो इंटरनेट पर कम ही देखने को मिलते हैं. कई लोग अपने पालतू जानवरों को ऐसा करना सिखाते हैं जिससे कि उनमें नजाकत आए और वो आक्रामक ना बनें.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को saleshhhh_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ने बोला ताली बजाने का तो बजाने का. एक और यूजर ने लिखा…अरे डोगेश भाई प्रणाम. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हनुमान जी डोगेश भाई को अगले जन्म में इंसान बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को मारी गोली

[ad_1]

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (28 जुलाई, 2025) को एक भीषण गोलीबारी की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. यह हमला शहर के ओर टॉर कोर मार्केट में हुआ, जो बैंकॉक के प्रसिद्ध चतुचक मार्केट के पास स्थित है और आमतौर पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरा रहता है. मारे गए लोगों में चार सुरक्षा गार्ड, एक महिला और खुद हमलावर शामिल है, जिसने फायरिंग के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी. यह जानकारी Erawan Emergency Medical Centre के हवाले से सामने आई है, जो बैंकॉक के अस्पतालों पर नजर रखता है.

हमलावर की पहचान और मकसद की जांच जारी

बैंक सुए जिले के डिप्टी पुलिस प्रमुख वोरापत सुकथाई ने बताया कि अब तक इसे एक मास शूटिंग माना जा रहा है. उन्होंने कहा, “पुलिस हमलावर की पहचान करने और हमले के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है.” उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या इस गोलीबारी का कोई संभावित संबंध थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद से है.

थाईलैंड में बढ़ती हिंसा चिंता का विषय

थाईलैंड में इस तरह की गोलीबारी कोई नई बात नहीं है. वहां बंदूकों की खरीद आसान है और गन कंट्रोल कानूनों का पालन अक्सर ढीला रहता है, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं.

पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है.

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच क्यों है विवाद?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद वर्षों पुराना है, जिसका केंद्र प्रीह विहार मंदिर क्षेत्र है. यह विवाद 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा कंबोडिया के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद भी पूरी तरह सुलझा नहीं. दोनों देशों की सेनाएं समय-समय पर इस क्षेत्र में आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें झड़पें और गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल रही हैं. 

ये भी पढ़ें-

Agni-V Missile Vs Ababeel missile: भारत की अग्नि-5 की नकल का पाकिस्तान का सपना चकनाचूर, फिर अबाबील मिसाइल का टेस्ट फेल, PAK साइंटिस्ट का फूला दम

[ad_2]

मैनचेस्टर टेस्ट के हैंडशेक विवाद पर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले, ‘अगर कोई अंग्रेज बल्लेबाज

[ad_1]

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इसके आखिरी दिन मैदान पर काफी ड्रामा देखने को मिले. इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स जब भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट नहीं कर पाए, तो उन्होंने दोनो बल्लेबाजों को मैच ड्रॉ करने का ऑफर दे दिया. हालांकि, दोनों भारतीय बल्लेबाज अपने शतक के करीब थे और उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. इसके बाद बेन स्टोक्स का दोनो बल्लेबाजों से हाथ मिलाने को लेकर विवाद भी हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इस पूरे विवाद पर कोच गौतम गंभीर ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूटा गंभीर का गुस्सा

मैच के बाद जब भारतीय कोच गौतम गंभीर से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेबाक तरीके से अपना पक्ष रखा. उन्होंने साफ कहा कि अगर यही स्थिति इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ होती, तो क्या वो मैदान छोड़ देते? गंभीर ने कहा, “अगर कोई खिलाड़ी 90 पर बल्लेबाजी कर रहा है और दूसरा खिलाड़ी भी 85 पर हो तो क्या वे अपना शतक पूरा करने के हकदार नहीं हैं? क्या इंग्लैंड अपने खिलाड़ियों को शतक के इतने करीब आकर मैदान छोड़ने को कहता? इसका जवाब हैं नहीं. हमारे खिलाड़ियों  ने तूफान का सामना किया. उन्होंने उन शतकों को बहुत मेहनत से कमाया है और  हम यहां किसी को खुश करने के लिए नहीं हैं.”

जडेजा-सुंदर के शतक, गिल का समर्थन

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा (नाबाद 107) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 101) ने आखिरी दिन 203 रन की मजबूत साझेदारी कर मैच को ड्रॉ करा दिया. दोनों ही बल्लेबाज जब अपने शतक के करीब पहुंचे, तब इंग्लिश कप्तान स्टोक्स ने खेल समाप्त करने का प्रस्ताव रखा था.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी मैच के बाद अपने बयान में गंभीर का समर्थन किया और कहा कि, “जब कोई बल्लेबाज अपने शतक के इतना करीब हो, तो वो उसे हासिल करने के हकदार हैं. मैच का परिणाम कोई भी हो, हम अपने खिलाड़ियों को वो मुकाम देना चाहते हैं, जिसके वे हकदार हैं.”

[ad_2]

US-इंडिया ट्रेड डील की उम्मीद के बीच रुपये ने दिखाई अमेरिकी डॉलर को औकात, आज इतना हुआ मजबूत

[ad_1]

Indian Rupee vs US Dollar: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही वार्ता के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 9 पैसे मजबूत होकर डॉलर के मुकाबले 86.43 पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बनी रहने के बावजूद, रुपया सीमित दायरे में मजबूती दिखा रहा है. 

शनिवार को 22 पैसे की टूट

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange) में रुपये सकारात्मक रुख के साथ खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में 86.43 के स्तर पर पहुंच गया. यह पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बंद भाव से 9 पैसे की बढ़त को दिखाता है. शनिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 86.52 पर बंद हुआ. छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 97.61 पर आ गया.

शेयर बाजार में गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबार दिन की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई. बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स सुबह करीब सवा नौ बजे 349.29 प्वाइंट यानी 0.43 प्रतिशत लुढ़क कर 81,097.42 पर कोराबार कर रहा था. जबकि निफ्टी-50 भी 86.60 अंक यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 24,745.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी. के. विजयकुमार का कहना है कि नकारात्मक खबरों, आईटी सेक्टर के कमजोर प्रदर्शन और एफआईआई की बिकवाली की वजह से निफ्टी ने हाल की दो महीने की स्थिर अवधि के बीच कमजोरी दिखाई है. जापान‑अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील ने कुछ सकारात्मक माहौल बनाया, लेकिन भारत‑अमेरिका के बीच एक सौहार्दपूर्ण ट्रेड डील अभी भी अधूरे चरण में है. इस अनिश्चितता का सीधा असर बाजार धारणा पर दिखाई दे रहा है.

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे. उन्होंने शुद्ध रूप से 1,979.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

ये भी पढ़ें: सोना आया 1 लाख के नीचे, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें 28 जुलाई 2025 को आपके शहर का भाव

[ad_2]

Video: फिल्मी स्टाइल में डकैती, लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप से लूटा 18 लाख का सोना, देखें वीडियो

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु के मगदी रोड पर भैरवेश्वर कॉम्प्लेक्स में स्थित श्री राम ज्वैलर्स में 25 जुलाई की रात एक सनसनीखेज डकैती की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया. तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दुकान से करीब 184-185 ग्राम सोना लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है.

यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जो किसी फिल्मी स्टाइल से कम नहीं लग रहा था. लुटेरों ने दुकान मालिक और कर्मचारियों को धमकाकर महज 18-30 सेकंड में लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए. इस घटना ने स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत पैदा कर दी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बदमाशों ने बंदूक तानकर मालिक को डराया

ये वारदात तब हुई जब दुकान मालिक कन्नैया लाल दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी तीन बदमाश हथियारों के साथ दुकान में घुस आए और फिर बदमाशों ने बंदूक तानकर मालिक और कर्मचारियों को डराया और डिस्प्ले टेबल पर रखे सोने के गहनों को जल्दबाजी में बैग में भर लिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लुटेरों ने गहनों की ट्रे से सोना उठाकर तेजी से बैग में डाला और दुकान से भाग निकले. इसके बाद दुकान मालिक कन्नैया लाल ने शोर मचाकर और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन्हें और कर्मचारियों को धक्का देकर एक तरफ हटा दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दुकान मालिक ने शोर मचाकर लोगों को बुलाने की कोशिश की, तब भागते समय एक पड़ोसी दुकानदार ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की ,लेकिन बदमाशों में से एक के पास चाकू था और उसने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. ये पूरी वारदात को अंजाम देने में लुटेरों को 18 से 30 सेकंड का समय लगा, जिसके बाद वे सब मौके से फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अभी तक लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा.


Hera Pheri 3 Release: कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3? परेश रावल ने फिल्म को लेकर दिया था हिंट

[ad_1]

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. फिल्म को लेकर कुछ समय पहले कंट्रोवर्सी हुई थी. परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थी. मगर अब वो वापस आ गए हैं और फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. परेश रावल ने अपने एक स्टेटमेंट फिल्म की रिलीज को लेकर हिंट दिया था.

परेश रावल के फिल्म छोड़ने और फिर वापस आने को लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे. ये कंट्रोवर्सी इतनी बढ़ गई थी कि मामला लीगल पहुंच गया था. अक्षय कुमार ने परेश रावल को नोटिस तक भेज दिया था. मगर अक्षय कुमार ने एक स्टेटमेंट में साफ कर दिया है कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था. उन्होंने कहा है कि प्रॉब्लम सॉल्व हो चुकी है और ऑफिशियली जल्द ही फिल्म अनाउंस कर दी जाएगी.

कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3
परेश रावल ने कुछ समय पहले अंदाज अपना अपना जब री-रिलीज हुई थी तो उसका ट्रेलर शेयर किया था. जिस पर एक फैन ने रिप्लाई किया था. ‘मिस्टर तेजा हम बाबू भाई का इंतजार कर रहे हैं.’ जिसके बाद परेश रावल ने जवाब देकर रिलीज डेट को लेकर हिंट दे दिया था. उन्होंने लिखा था- ‘जल्दी, जल्दी. अगले मानसून से पहले.’ परेश रावल के इस हिंट से लोग अंदाजा लगाने लगे थे कि फिल्म 2026 के पहले हाफ में रिलीज हो जाएगी. हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

अक्षय कुमार ने किया साफ

अक्षय कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हेरा फेरी 3 के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था- ‘परेश रावल संग हमारा कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था. चीजें लीगल मामले में चली गई थीं. जब ऐसा होता है तब आप उसे पब्लिसिटी का नाम नहीं दे सकते हैं. ये हकीकत बात है. लेकिन अब सब ठीक हो चुका है. अब किसी भी वक्त फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं.’

ये भी पढ़ें: ‘स्मृति ईरानी मिसकैरिज को लेकर झूठ बोल रही हैं’, जब प्रोडक्शन के मेंबर ने एकता कपूर के भरे कान, दिखाने पडे़ थे सबूत



[ad_2]

शर्मनाक! स्कूल बना नाला, पानी के तेज बहाव में ड्यूटी कर रहे शिक्षक- वीडियो देख भड़के यूजर्स

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो देश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. वीडियो एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है, जहां दो शिक्षक अपने ऑफिस में बैठकर काम कर रहे हैं. उनका ऑफिस अब कोई क्लासरूम या दफ्तर नहीं बल्कि एक बहता हुआ बरसाती नाला बन चुका है. वीडियो देखकर आपको देश के हालात पर तरस आएगा और आप भी कहेंगे कि विश्व गुरु बाद में बन लेंगे, पहले अच्छे स्कूल ही बनवा लिए जाएं. 

बरसाती नाला बन गया सरकारी स्कूल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑफिस रूम के पीछे की खिड़की से जबरदस्त वेग से पानी अंदर की ओर बह रहा है, जैसे किसी झरने का मुंह खोल दिया गया हो. पूरा फर्श पानी से भर गया है और बहाव इतना तेज है कि कुर्सी से उठकर चल पाना भी मुश्किल हो सकता है. इसके बावजूद दोनों शिक्षक पानी से घिरे बैठकर अपने कर्तव्यों का पालन करते नजर आते हैं. उनके चेहरे पर न कोई घबराहट है, न कोई शिकायत मानो ये कोई आम दिन हो. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि “देश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले सिर्फ शिक्षक नहीं, सैनिक भी हैं, जो हर हाल में अपनी ड्यूटी करते हैं.” वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सरकार की बुनियादी तैयारियों की पोल खोलने वाला वीडियो करार दिया है.

सरकार की पोल खोलता वीडियो

मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है, लेकिन ऐसे हालात में भी अगर स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं, तो ये गंभीर चिंता का विषय है. यह वायरल वीडियो एक सवाल छोड़ जाता है कि क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित रह गई है? क्या इन शिक्षकों को सिर्फ तनख्वाह के चेक नहीं, एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल भी मिलना चाहिए? सरकारों और स्थानीय प्रशासन के लिए ये वीडियो एक चेतावनी की तरह है. कहीं ना कहीं हालात हाथ से निकलने से पहले, सिस्टम को जगाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को @SaralVyangya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….अरे नदी में कोई स्कूल खोलता है क्या. एक और यूजर ने लिखा…एक शिक्षक को ऐसी परिस्थिति में देखकर दुख हो रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई कितने बुरे हालात हैं दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO