Sawan 2025 Horoscope: सावन से इन 3 राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय, 500 साल बाद बन रहा दुर्लभ स

[ad_1]

Sawan 2025 Horoscope: सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है. शिव की कृपा जिस पर हो जाए उसके वारे न्यारे हो जाते हैं इसलिए सावन में भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी लंबी कतारें लगी रहती है. इस साल सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है.

खास बात ये है कि इस बार के सावन में ग्रहों का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है जो राशियों को विशेष लाभ देगा. सावन में किन राशियों का गोल्डन समय शुरू होगा, धन में बढ़ोत्तरी के योग किस राशि पर हैं आइए जानते हैं.

सावन 2025 में महासंयोग

11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में इस बार सूर्य, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा. साथ 500 साल बाद सावन में बुध और शनि वक्री होने जा रहे हैं. सावन में बन रहा ये महासंयोग कुछ राशियों के भाग्य खोल देगा.

सावन 2025 किन राशियों को लाभ

वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों के लिए सावन खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है. इस दौरान आपकी फाइनेंशियल स्थिति सुधरेगी. पुराने कर्जे चुकाने के लिए आय के जरिए खुलेंगे. भाग्य आपका साथ देगा. लंबी दूरी की यात्राएं सफल होगी. इनकम में बढ़ोत्तरी के योग हैं. निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि – सावन का महीना कुंभ राशि के लिए गोल्डन टाइम लेकर आ रहा है. छात्रों की मेहनत रंग लाएगी. जॉब के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. इनवेस्ट करने के लिए ये समय अनुकूल है. कारोबार में उन्नति के संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी.

कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए सावन माह उन्नति के रास्ते खोलेगा. इस अवधि में नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी. नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है. शत्रु परास्त होंग. रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है.

Hariyali Teej 2025 पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें उपाय, रिश्ते में आएगी मजबूती

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Ind Vs Eng: दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 लीक, कोच ने बता दिया बुमराह खेलेंगे

[ad_1]

India vs England 2nd Test: पहले टेस्ट मैच में हार के बाद टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने उतरेगी. कल यानी दो जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. मेजबान इंग्लैंड ने इसके लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. इसी बीच सबका सवाल है कि क्या पहले टेस्ट के बाद टीम इंडिया में कोई बड़ा बदलाव होगा. दरअसल भारतीय असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशे ने भी भारतीय प्लेइंग इलेवन की तस्वीर लगभग साफ कर दी है.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सबसे बड़ा सवाल है कि जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं.जब बुमराह के खेलने पर भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशे से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का गोल-मोल जवाब देकर सस्पेंस बरकरार रखा. 

हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया दो स्पिनरों के साथ उतरे इसकी संभावना है.

[ad_2]

रूकने का नाम ही नहीं ले रहा ये शेयर, लगातार 5 दिन से दिख रही तेजी; क्या है वजह?

[ad_1]

Jio Financial Services Share: लगातार चार दिनों की तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 182.77 अंक फिसलकर 83,876.13 अंक पर खुला, जबकि 46.25 अंक की गिरावट के साथ NSE निफ्टी 25,591.55 अंक पर खुला. हालांकि, इन सबके बीच भी सोमवार, 30 जून को जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत में उछाल आया. 

पिछले पांच दिनों में इतनी आई तेजी

यह लगातार पांचवां सत्र है, जब कंपनी के शेयरों ने बढ़त हासिल की है. इस दौरान मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयर में 13 परसेंट तक का उछाल आया है. कंपनी के शेयरों में यह तेजी तब आई, जब अलग-अलग बिजनेस को बैक-टू-बैक मंजूरी मिली. इसी के साथ जियो फाइनेंशियल एक कम्प्लीट इंवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म बन गया है.

कंपनी को हाल में मिले अप्रूवल्स

पिछले शुक्रवार को, जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ब्रोकरेज फर्म के रूप में ऑपरेशन शुरू करने के लिए सेबी से मंजूरी मिली. यह ब्रोकिंग यूनिट जियोब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अमेरिका की ब्लैकरॉक इंक के बीच 50:50  का जॉइंट वेंचर है. 

हाल ही में जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को भी ऑपरेशन शुरू करने की मंजूरी भी मिली है. इससे निवेशकों का इस पर भरोसा बढ़ा है. जियो फाइनेंशियल डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में भी अपनी पकड़ मजबूत बना रही है.

कंपनी ने हाल ही में जियो पेमेंट्स बैंक में 190 करोड़ का निवेश किया है. इसी के साथ, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने भारतीय स्टेट बैंक से 17.8 परसेंट हिस्सेदारी खरीदकर जियो पेमेंट्स बैंक का पूरा मालिकाना हक भी  हासिल कर लिया है. 

कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे

FY25 की चौथी तिमाही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का नेट प्रॉफिट करीब 316 करोड़ रुपये रहा. जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 2 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी 18 परसेंट बढ़कर 493.24 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम में 4.5 परसेंट की मामूली गिरावट भी देखी गई, जो 268.09 करोड़ रुपये रही. कंपनी के बोर्ड ने 0.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अपने पहले डिविडेंड का भी ऐलान किया है. 

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 

सोमवार, 30 जून को जियो फाइनेंशियल के शेयर की कीमत 331.90 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई, जो करीब 2.5 की बढ़त को दर्शाता है. पिछले पांच सेशन में शेयर की कीमत में 10 परसेंट तक का उछाल आया है. पिछले एक महीने में शेयर की कीमत करीब 14 परसेंट बढ़ी है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

रिलायंस में कितनी मिलती है अनंत अंबानी को सैलरी? साथ में मिलेंगी एक से बढ़कर एक सुविधाएं

[ad_2]

अब किताबों में एआई से लेकर राजा भोज तक, कक्षा 5 की ‘वीणा’ से बच्चों को मिलेगा आधुनिक और सांस्कृ

[ad_1]

NCERT ने 5वीं क्लास की किताबों में बड़ा बदलाव किया है. अब बच्चों को 5वीं क्लास में ही आधुनिक से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक की जानकारी मिलेगी. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 5 के लिए हिंदी की नई पुस्तक ‘वीणा’ तैयार की है, जो इस बार काफी खास है.

दरअसल, इस किताब में बच्चों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इसरो, गगनयान जैसे आधुनिक विषयों से भी रूबरू कराया जाएगा, तो वहीं पंचतंत्र, राजा विक्रमादित्य और राजा भोज की कहानियों से नैतिक शिक्षा और परंपराओं का ज्ञान मिलेगा.

आधुनिक भारत की झलक

इस किताब में गगनयान मिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसरो से जुड़े पाठ के जरिए बच्चों को विज्ञान की ओर प्रोत्साहित किया जाएगा. बच्चे जान पाएंगे कि कैसे भारत आज तकनीक और अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है.

प्रेरणादायक कहानी भी

देशभक्ति और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए पैरालंपिक विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर की कहानी भी शामिल की गई है. 1965 की जंग में घायल हुए पेटकर ने 1972 में पैरालंपिक में तैराकी में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था. उनका संघर्ष और जीत बच्चों को कभी हार न मानने की प्रेरणा देगा.

गंगा नदी की यात्रा और पर्यावरण संदेश

‘गंगा की कहानी’ नामक पाठ में बच्चों को बताया गया है कि कैसे गंगोत्री से निकलकर गंगा नदी बंगाल की खाड़ी तक का सफर तय करती है. इसमें गोमुख, देवप्रयाग, हरिद्वार, काशी जैसे धार्मिक स्थलों का वर्णन किया गया है, साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि प्रदूषण के कारण यह पवित्र नदी कैसे मटमैली हो जाती है. यह पाठ पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी देता है.

भारत की विविधता से होगी पहचान

‘वीणा’ पुस्तक में पहली बार बच्चों को भारत के विभिन्न राज्यों, त्योहारों और परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा. हरियाणा की दूध संस्कृति, मणिपुर की लोकतक झील, असम का काजीरंगा नेशनल पार्क, अरुणाचल का साडकेन पर्व और उज्जैन की ऐतिहासिक पहचान को कहानी के रूप में समझाया गया है. इससे बच्चों को देश की सांस्कृतिक विविधता का सीधा अनुभव मिलेगा.

सांस्कृतिक ज्ञान

भारत की पुरातन कला और संस्कृति को भी इस किताब में जगह दी गई है. अजंता और एलोरा की गुफाओं की चित्रकारी, मूर्तिकला और वास्तुकला के माध्यम से बच्चों को बताया जाएगा कि भारतीय कला कितनी समृद्ध और प्राचीन है.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]