नब्ज चल रही थी आंखे बंद थी… शेफाली जरीवाला के आखिरी पल थे बेहद दर्दनाक
[ad_1]
Shefali Jariwala Death: 27 जून को 42 साल की उम्र में अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने उनके चाहने वालों और टेलीविजन इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था. फैंस अब भी एक्ट्रेस की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. वहीं शेफाली की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने पत्रकार विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में शेफाली की मौत की रात क्या हुआ था इस बारे में खुलकर बात की है.
शेफाली की मौत वाले दिन घर पर हुई थी सत्यनारायण की पूजा
उस रात को याद करते हुए पूजा ने कहा, “लेकिन मैंने परिवार और पराग से जो समझा है, वह यह है कि उस दिन एक सुंदर सत्यनारायण की पूजा हुई थी. रियली, अगले दिन जब हम शेफाली को अंतिम संस्कार के लिए घर पर लाए तो मैंने देखा कि पूरा घर पूजा के लिए सजाया गया था. इसलिए घर पर सत्यनारायण की पूजा थी और उन्होंने घर पर एक ब्यूटीफुल पूजा सेटअप तैयार किया था.”
पूजा ने बताया कि शेफाली ने हमेशा की तरह खाना खाया और पराग से डॉग को घुमाने के लिए कहा था. पूजा ने बताया, “और जैसे ही वह नीचे गया, जाहिर तौर पर उसे बुलाया गया. घर की हाउस हेल्प ने पराग को कॉल किया और कहा, ‘दीदी की तबियत ठीक नहीं है. क्या आप ऊपर आ सकते हैं और उनका ख्याल रख सकते हैं?’ इस पर पराग ने कहा,” डॉग बहुत ओल्ड है, और उसने हेल्पर से कहा मैं अभी टहलने के लिए नीचे आया हूं तो क्यों न तुम नीचे आओ, उसे टहलाओ और मैं ऊपर आ जाऊंगा.’
आंखें बंद थी लेकिन नब्ज चल रही थी
उन्होंने बताया कि इसके बाद जो हुआ, उससे सभी लोग हिल गए. पूजा ने बताया, “वह लिफ्ट के नीचे इंतजार कर रहा था, हेल्पर नीचे आया, उसने डॉग को सौंप दिया और जब वह ऊपर गया, तो पराग ने कहा कि उसकी नब्ज अभी भी चल रही थीं लेकिन उसकी आँखें नहीं खुल रही थीं इसलिए उसे तुरंत एहसास हो गया होगा कि कुछ गड़बड़ ज़रूर है, और वह उसे अस्पताल ले गया… बेलव्यू में लाए जाने से पहले ही वह मर चुकी थीं.”
अस्पताल पहुचने से पहले ही हो गई थी शेफाली की मौत
चार्टबस्टर म्यूज़िक वीडियो कांटा लगा में अभिनय करने के बाद घर-घर में मशहूर हुईं शेफाली बिग बॉस 13 में भी नज़र आईं थीं. बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के अनुसार, 27 जून को रात 11.15 बजे के आसपास एक्ट्रेस को “मृत लाया गया” घोषित किया गया था.
ये भी पढ़ें:-16 साल की उम्र में हुई शादी, 17 में बनी मां और 18 में हुआ तलाक, फिर बनीं टीवी की सबसे ग्लैमरस विलेन
[ad_2]
पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने कश्मीर पर उगला जहर, भारत को दी फिर धमकी- ‘हमला किया तो…’
[ad_1]
Asim Munir Jammu Kashmir: पाकिस्तान अक्सर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश की कोशिश में लगा रहता है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. भारत ने इसका बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया था. पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर इससे पहले और इसके बाद भी भारत के खिलाफ जहर उगल चुके हैं. अब उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को सही ठहराया है. मुनीर ने एक बार फिर भड़काऊ भाषण दिया है.
दरअसल आसिम मुनीर कराची में पाकिस्तानी नौसेना अकादमी में आयोजित एक पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे थे. उन्होंने यहां भाषण के दौरान कहा कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा. मुनीर ने कहा कि अगर भारत अटैक करेगा तो पाकिस्तान भी जवाब देगा. मुनीर ने इस दौरान भारत और कश्मीर को लेकर कई भड़काऊ बातें भी कहीं.
कश्मीर और आतंकवाद को लेकर क्या बोले मुनीर
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक आसिम मुनीर ने कहा, ”भारत जिसे आतंकवाद कहता है, वह वैध संघर्ष है. पाकिस्तान हमेशा कश्मीर की मदद करता रहेगा.” मुनीर यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, ”अगर भारत भविष्य में हमला करेगा तो पाकिस्तान भी जवाब देगा. ऐसा दो बार करके दिखा चुके हैं. पहले 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक को विफल किया और अब ऑपरेशन सिंदूर को.”
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दिया था. उसने सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था. पाकिस्तानी सेना ने इस दौरान कई भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. सेना ने पाक को इसके बाद भारी नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी. हालांकि इसके बाद दोनों ही देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई थी. भारत की नौसेना भी पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाने वाली थी, एक रिपोर्ट के मुताबिक नौसेना टारगेट सेट करके बैठी थी, लेकिन उसे आदेश नहीं दिया गया था.
[ad_2]
भारत की इस नई मिसाइल को देख उड़ जाएंगे चीन और पाकिस्तान के होश! जानें किस एडवांस तकनीक पर काम क
[ad_1]
Astra MKII: भारत में विकसित की गई आधुनिक अस्त्र MkII एयर-टू-एयर मिसाइल अब अपने आखिरी परीक्षण चरण में पहुंच चुकी है. इसके बाद इसे भारतीय वायुसेना (IAF) को सौंपा जाएगा ताकि उपयोगकर्ता स्तर पर इसका मूल्यांकन शुरू हो सके. यह एक बड़ा मील का पत्थर है जो भारतीय वायुशक्ति को नई मजबूती देगा और देश की वायु रक्षा प्रणाली को और उन्नत बनाएगा.
सख्त परीक्षणों के बाद अब बड़े स्तर पर ट्रायल की तैयारी
अस्त्र MkII को अब तक कई कठोर परीक्षणों से गुजरना पड़ा है जिनमें कैप्टिव फ्लाइट, सेपरेशन ट्रायल, बिना गाइडेंस के डुअल-पल्स मोटर टेस्ट और गाइडेंस सिस्टम की जांच शामिल है. इन परीक्षणों के सफल परिणामों के बाद अब इसे ड्रोन लक्ष्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर लाइव फायरिंग ट्रायल के लिए तैयार किया जा रहा है. अगर ये भी सफल रहते हैं तो यह मिसाइल भारतीय वायुसेना के कई लड़ाकू विमानों जैसे तेजस MkIA और MkII, Su-30MKI, राफेल, और भविष्य के AMCA में शामिल की जाएगी.
तेजस
तेजस MkIA और MkII भारत के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) प्रोग्राम का हिस्सा हैं जो पुराने मिग विमानों को हटाने के लिए तैयार किया गया है. MkIA वर्जन में बेहतर एवियोनिक्स, अपग्रेडेड रडार और हथियार ले जाने की अधिक क्षमता दी गई है. लगभग 40 तेजस MkIA विमान वर्तमान में सेवा में हैं. MkII, जो अभी विकास के चरण में है, और भी शक्तिशाली इंजन और नई तकनीकों से लैस होगा. दोनों वर्जन हवाई और जमीनी हमलों के लिए पूरी तरह सक्षम हैं.
Su-30MKI है भारतीय वायुसेना की रीढ़
Su-30MKI एक बहुउद्देशीय फाइटर है जिसे रूस की सुखोई कंपनी ने भारत के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया है. इसमें भारतीय, फ्रेंच और इजरायली तकनीक का समावेश है. वर्ष 2002 से यह विमान भारतीय वायुसेना में शामिल है और अब तक इसके 260 से अधिक यूनिट सक्रिय सेवा में हैं. यह विमान BVR लड़ाई, ग्राउंड अटैक और समुद्री हमलों के लिए पूरी तरह सक्षम है, साथ ही इसमें शक्तिशाली रडार और थ्रस्ट वेक्टरिंग इंजन लगे हैं.
राफेल
राफेल, फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा विकसित एक अत्याधुनिक फाइटर है. भारत ने 2016 में इसके 36 यूनिट का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी 2020 से शुरू हुई. यह विमान कई भूमिकाओं में दक्ष है—चाहे वह हवाई लड़ाई हो, परमाणु हमले हों या रीकॉन मिशन. इसकी विशेषता इसकी स्टील्थ तकनीक, उन्नत एवियोनिक्स, और मेटिओर एवं SCALP जैसे घातक हथियारों को ले जाने की क्षमता है.
AMCA
AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर प्रोजेक्ट है, जो आने वाले दशकों में भारतीय वायुसेना की ताकत बनेगा. इसमें सुपरक्रूज़ क्षमता, स्टील्थ डिजाइन और इंटरनल वेपन बे जैसे फीचर्स होंगे. इसका निर्माण 2020 के उत्तरार्ध में शुरू होने की उम्मीद है और सेवा में आने की संभावना 2030 के आसपास मानी जा रही है.
Astra MkII
अस्त्र MkII को अमेरिका की AIM-120D AMRAAM जैसी आधुनिक मिसाइलों की श्रेणी में रखा जा रहा है. यह मिसाइल 160 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक दुश्मन के विमान को लक्ष्य बना सकती है, खासकर जब इसे ऊंचाई से लॉन्च किया जाए. इसकी यह क्षमता इसे दुनिया की सबसे घातक एयर-टू-एयर मिसाइलों में शामिल करती है.
भारत को मिलेगी रणनीतिक बढ़त और आत्मनिर्भरता
अस्त्र MkII का भारतीय वायुसेना में समावेश, न केवल देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा बल्कि विदेशी हथियारों पर निर्भरता को भी कम करेगा. इसकी बहु-विमान संगतता इसे एक बेहद लचीला और रणनीतिक हथियार बनाती है. यह भारत की मेक इन इंडिया नीति और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को मजबूती से दर्शाता है.
इन एडवांस तकनीक पर करेगा काम
ड्यूल-पल्स रॉकेट मोटर तकनीक
Astra MkII की सबसे खास बात इसका Dual-Pulse Solid Rocket Motor है. इस तकनीक में दो अलग-अलग स्टेज की प्रोपल्शन यूनिट होती हैं पहला चरण मिसाइल को तेज़ी से लॉन्च करता है और दूसरा चरण उसे अंतिम टारगेट तक अधिक वेग और सटीकता के साथ पहुंचाता है. यह दोहरी ऊर्जा प्रणाली मिसाइल को 160 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी तक मार करने में सक्षम बनाती है.
Active Radar Homing Seeker
मिसाइल में लगाया गया एक्टिव रडार होमिंग सीकर इसे दुश्मन के फाइटर जेट्स या टारगेट को सटीकता से पहचानने और फॉलो करने की क्षमता देता है. यह तकनीक मिसाइल को अंतिम समय तक लक्ष्य से जुड़े रहने और इलेक्ट्रॉनिक जामिंग (जैसे दुश्मन द्वारा भेजा गया फेक सिग्नल) को भी मात देने में मदद करती है.
इन्फ्रारेड और इलेक्ट्रॉनिक काउंटर रेसिस्टेंस
Astra MkII को आधुनिक ECCM (Electronic Counter-Countermeasures) तकनीक से भी लैस किया गया है, जिससे यह दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग सिस्टम का प्रभावी तरीके से मुकाबला कर सकती है. इसके अलावा यह इन्फ्रारेड इंटरफेरेंस से भी प्रभावित नहीं होती, जिससे इसकी टारगेट लॉकिंग क्षमता और बढ़ जाती है.
डिजिटल फायर कंट्रोल और फ्लाइट मैनेजमेंट
इस मिसाइल में एक इंटीग्रेटेड डिजिटल फायर कंट्रोल सिस्टम होता है, जो फ्लाइट पथ, टारगेट की गति, ऊंचाई और दिशा के आधार पर खुद-ब-खुद सबसे प्रभावी मार्ग चुनता है. इसमें लगा स्मार्ट फ्लाइट कंप्यूटर रीयल टाइम डेटा प्रोसेस करता है और तेजी से निर्णय लेता है.
यह भी पढ़ें:
भारतीय वायुसेना को मिलेगी नई शक्ति! DRDO बना रहा कम लागत वाली एडवांस्ड एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल, जानें किस तकनीक पर करेगा काम
[ad_2]
कुलदीप यादव और इस गेंदबाज को प्लेइंग 11 में देखना चाहते हैं ग्रेग चैपल, जानिए क्या कहा
[ad_1]
IND vs ENG 2nd Test: कुलदीप यादव की कमी पहले टेस्ट में खली, अब अधिकतर क्रिकेट जानकार यही चाहते हैं कि एजबेस्टन में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाए. इसको लेकर भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने बड़ी बात कही. उन्होंने कुलदीप को शेन वार्न के बाद बेस्ट लेग स्पिनर बताया.
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाएगा. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है, उन्होंने उसी टीम के साथ खेलने का फैसला किया जिसके साथ पहला टेस्ट जीता. भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव संभव है, असिस्टेंट कोच ने कहा कि भारत 2 स्पिनर्स के साथ उतर सकता है और जसप्रीत बुमराह के खेलने पर टॉस से पहले ही अंतिम फैसला होगा.
शेन वार्न के बाद बेस्ट लेग स्पिनर हैं कुलदीप यादव
चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो में लिखे अपने कॉलम में लिखा कि कुलदीप यादव शेन वार्न के बाद दुनिया के बेस्ट लेग स्पिनर हैं. उन्होंने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को खिलाना चाहिए. उन्होंने इसका कारण भी बताया.
चैपल के अनुसार अभी शुभमन गिल के पास गेंदबाजी में विविधता नहीं है, अर्शदीप सिंह के होने से विविधता आएगी. उन्होंने कहा कि विकेट गिरने का एक कारण गेंदबाजी में बदलाव भी होता है, इससे बल्लेबाज को फिर से खुद को संतुलित करना पड़ता है लेकिन अभी इंडिया के पास गेंदबाजी में विविधता नहीं है.
चैपल ने कहा कि मैं दूसरे टेस्ट में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में देखना चाहता हूं. रवींद्र जडेजा को लेकर उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की कंडीशन में वह मुख्य स्पिनर नहीं हैं. अगर उन्हें बतौर बल्लेबाज खिलाया जाए तो वह सहायक स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं.
चैपल ने कहा कि अगर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी है तो बेहद संतुलित टीम के साथ उतरना होगा.
[ad_2]
असिस्टेंट इंजीनियर बनने का शानदार मौका, ऐसे कर सकते हैं फटाफट अप्लाई
[ad_1]
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने रोड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट में क्लास-2 के असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 रिक्तियों को भरा जाएगा.
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने रोड एंड बिल्डिंग डिपार्टमेंट में क्लास-2 के असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 रिक्तियों को भरा जाएगा.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2025 तक GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2025 तक GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी, जैसा कि सरकारी नियमों में प्रावधान है.
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी, जैसा कि सरकारी नियमों में प्रावधान है.
​चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. GPSC ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा.
​चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जो ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. GPSC ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा.
​इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है. अन्य वर्गों के लिए शुल्क में छूट की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है.
​इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है. अन्य वर्गों के लिए शुल्क में छूट की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है.
आवेदन करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को GPSC की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन पूरी तरह भरने के बाद उसे सबमिट करें और एक प्रिंट कॉपी अपने पास सेव रख लें.
आवेदन करने की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है. सबसे पहले उम्मीदवारों को GPSC की वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन पूरी तरह भरने के बाद उसे सबमिट करें और एक प्रिंट कॉपी अपने पास सेव रख लें.
Published at : 01 Jul 2025 08:29 AM (IST)
शिक्षा फोटो गैलरी
शिक्षा वेब स्टोरीज
[ad_2]
क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG और PAN कार्ड तक… आज से बदल गए ये 7 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर
[ad_1]
New Rules And Guidelines: आज यानी 1 जुलाई 2025 से कई नियमों में बदलाव हो गया है, जिसका आपके दैनिक रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर होने वाला है. इनमें रेलवे टिकट की बुकिंग और क्रेडिट कार्ड से लेकर जीएसटी रिटर्न और एलपीजी सिलेंडर के नए दाम तक शामिल है. आइये जानते हैं कि आखिर वो क्या कुछ बदलाव हुआ है और किस तरह से उसका आपके जीवन पर प्रभाव पड़ने वाला है-
1-क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट
क्रेडिट कार्ड को लेकर आरबीआई की तरफ से नया नियम लागू किया जा गया है. इसके बाद आज यानी एक जुलाई से सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों के कुछ नियमों में इसको लेकर बदलाव हो गया है. अब सभी क्रेडिट कार्ड धारकों को भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए पेमेंट करना होगा. इसके बाद से बिलडेस्क, इंफीबीम एवेन्यू, क्रेड और फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म पर असर होगा.
2-नए पैन कार्ड के लिए नियम
अब नए पैन कार्ड बनवाने के लिए अनिवार्य तौर पर आधार देना ही होगा. इससे पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी भी बर्थ सार्टिफिकेट या फिर कोई वैलिड डॉक्यूमेंट्स से काम चल जाता है. लेकिन सीबीडीटी ने अब आधार का वैरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है.
3-कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी
आज से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 58.5 रुपये, कोलकाता में 57 रुपये, मुंबई में 58 रुपये और चेन्नई में 57.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हुआ है. ऐसा लगातार चौथा महीना है जब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिला है.
4-यूपीआई के नियम
आज ये यूपीआई चार्जबैक का नया नियम भी लागू हुआ है. रिजेक्ट हुए चार्जबैंक क्लेम को अब तक फिर से प्रोसेस करने के लिए बैंकों को एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से मंजूरी लेनी पड़ती थी, लेकिन अब पिछले महीने की 20 तारीख को जो नए नियम का ऐलान किया गया है, उसके मुताबिक बिना एनपीसीआई की मंजूरी के ही बैंक चार्जबैंक क्लेम फिर से प्रोसेस कर पाएंगे.
5-रिजर्वेशन चार्ट
अब से पहले तक रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन रवाना होने से ठीक चार घंटे पहले जारी किया जाता था. लेकिन रेलवे में इसमें अब बदलाव किया है, क्योंकि पहले वेटलिस्ट पैसेंजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. अब एक जुलाई से रिजर्वेशन चार्ट आठ घंटे पहले ही बन जाएगा. इसके बाद आपकी ट्रेन अगर दोपहर 1 बजे रवाना होना है तो पिछली रात 8 बजे ही तैयार होकर जारी कर दिया जाएगा.
6-जीएसटी रिटर्न
अब जीएसटीएन यानी जीएसटी नेटवर्क ने ये घोषणा की है कि जीएसटीआर-3बी फॉर्म को एडिट नहीं किया जा सकेगा. इसके अलावा, कोई भी टैक्सपेयर्स तीन वर्षों के बाद पिछली डेट का भी जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल कर पाएगा.
7- जेट फ्यूल की बढ़ी कीमत
डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट ईंधन की कीमतों में करीब साढ़े सात प्रतिशत का इजाफा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल में 7.55 प्रतिशत यानी 6,271 रुपये के इजाफे के बाद नई कीमत 89,344.05 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. जबकि कोलकाता में 7.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई दर 92,526.09 रुपये और मुंबई में 7.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद नई दर 5,946.5 रुपये और चेन्नई में 7.67 प्रतिशत के इजाफे के बाद नई दर 6,602.49 रुपये किलोलीटर हो गई है.
ये भी पढ़ें: बाजार में जल्द धमाकेदार एंट्री करनेवाला है ये 3000 करोड़ का IPO, बस सेबी के एप्रुवल का है इंतजार
[ad_2]
जेब में हमेशा रहती थी कंडोम, कई बार वन नाइट स्टैंड भी किया, एक्टर का शॉकिंग खुलासा
[ad_1]
Actor Loose Virginity At Age Of 12: ये एक्टर बॉलीवुड का सबसे बिंदार हीरो माना जाता है. ये एक्टर ना केवल अपने अतरंगी अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरता रहता है तो वहीं बेबाक बयान भी खूब वायरल होते रहते हैं. फिलहाल इस सुपरस्टार का एक थ्रो बैक इंटरव्यू वायररल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं कि सुनकर फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये हीरो कौन हैं और इन्होंने क्या खुलासे किए थे.
12 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं रणवीर सिहं हैं. बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह अपने टैलेंट और जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं. वह जिस भी किरदार को निभाते हैं उमसे जान डाल देते हैं.  उनका वर्सेटाइल टैलेंट और फ्री स्प्रिटिड एटीट्यूड सुर्खियों में रहता है. उन्हें गली बॉय, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिम्बा, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बेफिक्रे और कई अन्य फिल्मों में उनकी शानदार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.  रणवीर सिंह अपनी हर भूमिका को अपना बेस्ट देकर खुद को साबित करते रहे है. वहीं डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में एक बड़ी उम्र की महिला के साथ अपनी वर्जिनिटी खो दी थी.
रणवीर सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि जब मैंने यह किया था, तब मैं लगभग 12 साल का था. मैंने हर चीज़ बहुत जल्दी शुरू कर दी थी, सब कुछ! मैं बहुत आगे था, इतना आगे कि स्कूल में सभी मांएं कहती थीं कि वह (रणवीर) वह सड़ा हुआ सेब है जो हमारे सभी बच्चों को बिगाड़ रहा है. मैं अपने आस-पास के सभी लड़कों को उपदेश देता था और उन्हें सिखाता था. उन्होंने इसके बारे में नहीं सुना था और मैं एक एक्सपर्ट बन गया क्योंकि मैंने बहुत जल्दी शुरू कर दिया था."
View this post on Instagram
जेब में रखते थे कंडोम
रणवीर सिंह ने ये भी खुलासा किया कि उनकी जेब में हमेशा कंडोम होती थी. गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने साल 2014 में एक कंडोम ब्रांड के एड में भी काम किया था और इसके प्रमोशन के दौरान ही रणवीर ने अपना राज उजागर किया था. उन्होंने कहा था कि लोगों को फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में ओपन और हेल्दी बातचीत करनी चाहिए तथा इसे वर्जित मानना ​​बंद कर देना चाहिए.
कई बार किया वन नाइट स्टैंड
रणवीर सिंह ने एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि वे कई बार वन नाइट स्टैंड भी कर चुके हैं. उन्होंने इसे बुरा मानने से इंकार किया और फिजिकल रिलेशनशिप को एक खूबसूरत एहसास बताय़ा था.
ये भी पढ़ें:-<a href=" Zameen Par Box Office Collection Day 11:दूसरे मंडे घटी ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई लेकिन 125 करोड़ के हुई पार, बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
[ad_2]
एयरपॉड्स के पीछे पाकिस्तानी शहर तक पहुंच गया ब्रिटिश यूट्यूबर, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
[ad_1]
Miles Routledge Lost AirPods: खुद को “ब्रिटेन का भविष्य प्रधानमंत्री” और सोशल मीडिया पर “लॉर्ड माइल्स” कहने वाले ब्रिटेन के 24 वर्षीय यूट्यूबर माइल्स रूटलेज की साल भर पुरानी एयरपॉड्स की तलाश एक हैरान करने वाली कहानी बनकर सामने आई है. यह तलाश सिर्फ एक गैजेट तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें इंटरनेशनल लोकेशन ट्रैकिंग, पाकिस्तानी पुलिस की मदद, सोशल मीडिया अभियान और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी शामिल रहीं.
दुबई से पाकिस्तान तक पहुंची एयरपॉड्स की लोकेशन
माइल्स ने पिछले साल दुबई के एक होटल में अपने वायरलेस एयरपॉड्स खो दिए थे. उन्होंने एपल के ‘ फाइंड माय’ ऐप की मदद से जब इन्हें ट्रैक करना शुरू किया तो पता चला कि एयरपॉड्स दुबई में नहीं बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम शहर में “2nd Wife Restaurant” के पास हैं. इस खुलासे के बाद उन्होंने एक्स पर झेलम पुलिस को टैग कर मदद मांगी और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे खुद पाकिस्तान आकर पुलिस के साथ कार्रवाई करेंगे.
पुलिस हरकत में आई, डिवाइस मिला
रूटलेज की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल होते ही झेलम पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरू की. उन्होंने उन परिवारों की जांच की जो हाल ही में दुबई से लौटे थे. आखिरकार पुलिस को एक व्यक्ति मिला जिसके पास वही एयरपॉड्स थे. उस व्यक्ति ने बताया कि उसने उन्हें दुबई में एक भारतीय नागरिक से खरीदा था और उसे नहीं पता था कि वे चोरी के हैं. पुलिस ने मामले में कोई अपराध नहीं माना और रूटलेज को डिवाइस डाक से मंगवाने या खुद लेने का विकल्प दिया. रूटलेज ने खुद आकर लेने का विकल्प चुना.
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
जब रूटलेज ने पाकिस्तान जाकर एयरपॉड्स लेने की बात कही तो सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल खड़े किए. कई यूजर्स ने कहा कि 200 डॉलर की एयरपॉड्स के लिए इंटरनेशनल ट्रैवल, पुलिस की मदद और इतना शोर मचाना समझदारी नहीं है. एक यूजर ने लिखा, “इतना खर्च क्यों? नया खरीद लेना आसान था.” दूसरे ने लिखा, “मैं तो वो एयरपॉड्स दोबारा कान में भी ना लगाऊं!”
पाकिस्तानियों की प्रतिक्रियाएं
कुछ पाकिस्तानियों ने इस घटनाक्रम को देश के लिए एक पॉजिटिव इमेज बिल्डिंग बताया, जबकि कुछ ने मज़ाक में लिया. किसी ने लिखा, “200 डॉलर के एयरपॉड्स के पीछे दुनिया सिर पर उठा ली है.” एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, “लोलिवुड ध्यान दे  अगली फिल्म का नाम हो सकता है: ‘लंदन से एयरपॉड्स लेने झेलम जाऊंगा.’”
रूटलेज की प्रतिक्रिया
माइल्स रूटलेज ने बताया कि वे पहले से अफगानिस्तान में थे और पाकिस्तान के रास्ते कराची जा रहे थे, इसलिए डिवाइस लेने आना कोई बड़ी बात नहीं थी. उन्होंने आगे कहा कि वे अब खोए हुए एयरपॉड्स खोजने के लिए सार्वजनिक सेवा के रूप में मदद करेंगे और इस पूरे अनुभव पर एक वीडियो भी बनाएंगे.
[ad_2]
अब बना है ये विषकुट! शख्स ने बना डाला पारले-जी वाला ऑमलेट, वीडियो देख भड़के यूजर्स
[ad_1]
Trending Video: सोशल मीडिया अब सिर्फ टैलेंट का नहीं, टैलेंटेड ताज्जुब का भी अड्डा बन चुका है. यहां हर दिन कुछ ऐसा दिख जाता है जो दिमाग और जबान के taste buds को हिला देता है. कभी कोई चाय में मैगी डाल देता है तो कभी गोलगप्पों में पिज्जा भर देता है. लेकिन इस बार जो सामने आया है, उसने पारले जी बिस्कुट की मासूमियत को भी अंडे में डुबो दिया है. जी हां, वायरल हो रहे एक वीडियो में एक स्ट्रीट फूड वेंडर पारले जी का ऑमलेट बनाता नजर आ रहा है. सुनने में जितना अजीब लग रहा है, देखने में उससे भी ज्यादा विचित्र है ये खाना.
स्ट्रीट फूड वाले ने बना डाला पारले-जी ऑमलेट
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्ट्रीट फूड वेंडर सबसे पहले पैन में बटर डालकर उसे अच्छे से पिघलाता है. फिर आता है अंडे का नंबर. दो-तीन अंडे फोड़कर उनका लिक्विड पैन में डालता है और फिर शुरू होता है मसालों का तड़का. प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और न जाने क्या-क्या. सबकुछ अभी तक ठीक चल रहा होता है. लेकिन तभी वो कुछ ऐसा करता है कि लोगों का सिर चकरा जाता है. ऑमलेट के ऊपर ब्रेड की जगह वो पारले जी बिस्कुट रख देता है.
हां, वही पारले जी, जो चाय में डुबोते-डुबोते बचपन बीत गया. लेकिन यहां उसे बिस्किट नहीं, एक बेस की तरह इस्तेमाल किया गया है. बटर और अंडे में डूबा हुआ, गरम तवे पर भुनता पारले जी. आखिर में वेंडर उसे मोड़कर प्लेट में सजाता है और कहता है “लो भाई, खाओ पारले जी ऑमलेट.”
यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो
यूजर्स ने जमकर हड़काया
वीडियो को mr_shahzad_ajmer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तू ही खा ले भाई इसे, हमारे बस का नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…बाबा सही कहते थे, अब बना है ये विषकुट. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई तुम्हें ऊपर वाले का डर नहीं है क्या?
यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो