‘हार्डवेयर ठीक था, सॉफ्टवेयर खराब था’, शेफाली की मौत के बाद ‘एंटी-एजिंग’ दवाओं को लेकर रामदेव

[ad_1]

Baba Ramdev on Shefali Jariwala Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला की असामयिक मौत के बाद एंटी-एजिंग दवाओं के सेवन पर नई बहस छिड़ी हुई है. इस बीच शेफाली की मौत पर जब पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक और योग गुरु बाबा रामदेव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंसान की प्राकृतिक आयु 100 साल नहीं, बल्कि 150 से 200 साल है, लेकिन जीने की कम उम्र के लिए इंसान खुद जिम्मेदार है. 

बाबा रामदेव ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा, ”इंसान ने अपने मस्तिष्क, हृदय, आंखों और लीवर पर इतना बोझ डाल दिया है कि लोग अब 100 सालों में खाए जाने वाले भोजन को महज 25 सालों में खा रहे हैं.” उन्होंने कहा,”इंसान को खुद को संचालित करना नहीं आता. अगर आप अच्छा करते रहें तो यह सच है कि आप 100 साल तक बूढ़े नहीं होंगे. भोजन में अनुशासन और अच्छी जीवनशैली बेहद जरूरी है.”

हार्डवेयर ठीक था, सॉफ्टवेयर खराब था- बाबा रामदेव

शेफाली जरीवाला और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘”हार्डवेयर ठीक था, सॉफ्टवेयर खराब था.  लक्षण ठीक थे, सिस्टम खराब था. शरीर को अंदर से मजबूत होना चाहिए.” बाबा रामदेव ने कहा कि मेरी उम्र 60 साल से ज्यादा है, लेकिन योग, आहार, व्यवहार और अच्छी जीवनशैली के कारण मैं स्वस्थ, फिट और ऊर्जा से भरा हूं.’

बाबा रामदेव ने आगे कहा, ”इंसान को जीवन में पूरी तरह संतुष्ट होना चाहिए. आपका भोजन, आहार, विचार और आपके शारीरिक ढांचे का सही होना बहुत जरूरी है.” उन्होंने कहा, “हमारे शरीर की हर कोशिका की एक प्राकृतिक आयु होती है, जब आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो यह आंतरिक रूप से आपदाएं पैदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप हार्ट अटैक जैसी स्थिति उत्पन्न होती है. अगर इंसान अपने मूल डीएनए से जुड़ा रहे तो वह ठीक है.” 

अलग-अलग तरह की दवाएं ले रही थीं शेफाली- रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेत्री शेफाली जरीवाला जवां बने रहने के लिए गोलियों सहित अलग-अलग तरह की दवाएं ले रही थीं और अस्पताल ले जाने से पहले खाली पेट इन गोलियों का सेवन करने से उनका बीपी लो हो गया था.

यह भी पढ़ें-

रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला संग बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने किया ‘वन नाइट स्टैंड’? खुद किया था बड़ा खुलासा!

[ad_2]

अपनी बारात में दूल्हे ने कर दिया कांड, दुल्हन की जगह किसी और को पहना दी वरमाला; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: शादियों में मस्ती होती है, नाच-गाना होता है और कभी-कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है जो पूरी बारात को हक्का-बक्का कर देता है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. वीडियो में एक दूल्हा ऐसा ‘कांड’ करता है जो शायद ही किसी ने पहले देखा हो. मंडप से सारे रस्मो-रिवाज पूरे हो चुके थे, स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा चल रहा था, माहौल में जोश था, दूल्हा नाच रहा था. लेकिन तभी उसने ऐसा कुछ कर दिया कि घरातियों के साथ-साथ बारातियों के भी होश उड़ गए. वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दूल्हे ने ऑर्केस्ट्रा के गले में डाली वरमाला

डांस के दौरान दूल्हा न सिर्फ भाड़े पर आई ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ मस्त होकर थिरकता है, बल्कि फिर जो करता है, वो तो जैसे वायरल होने के लिए ही बनाया गया था. वो अपनी माला उतारकर उस लड़की को पहना देता है और पूरी बारात में हलचल मच जाती है. लोग हंस रहे हैं, मोबाइल कैमरे चालू हो जाते हैं और फिर कहानी में नया ट्विस्ट आता है. ये वीडियो अब इतना वायरल हो गया है कि लोग पूछ रहे हैं “ये शादी थी या कोई फिल्म का सीन?”

ऑर्केस्ट्रा ने भी शरमा कर किया कांड

माला पहनाने के बाद ऑर्केस्ट्रा डांसर पहले तो सन्न रह जाती है. वो कुछ सेकंड तक देखती है कि ये मजाक है या सच! लेकिन जब दूल्हा शरमाते हुए मुस्कुराता है और हाथ जोड़ता है तो माहौल ही बदल जाता है. लड़की भी खेल में शामिल हो जाती है. वो भी अपने गले की माला निकालती है और ठुमकते हुए दूल्हे के गले में डाल देती है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

मजे लेने में यूजर्स भी नहीं पीछे

इसके बाद तो पब्लिक की सीटियां, हंसी और मोबाइल कैमरों की फ्लैशलाइट्स गूंज उठती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों फिर से डांस करने लगते हैं, मानो शादी नहीं, दूसरा “जयमाला समारोह” चल रहा हो. इस वीडियो पर इंटरनेट की जनता जमकर रिएक्ट कर रही है. कोई कह रहा है “दूल्हा गया काम से”, तो कोई लिख रहा है “भाभी नंबर टू एंटर द चैट”. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस राज्य का है, लेकिन अंदाज और लहजे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला बिहार का है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो


तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट से पहले ही चेताया था! जयपुर के ज्योतिषी की भविष्यवाणी सच हुई

[ad_1]

जब भी कोई प्राकृतिक या मानवीय आपदा घटती है, लोग विज्ञान से पहले भगवान या भविष्य की ओर देखते हैं. लेकिन अगर कोई व्यक्ति लगातार वर्षों से दर्जनों घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी कर रहा हो, तो यह केवल संयोग नहीं, बल्कि ज्योतिष का जीवंत प्रमाण बन जाता है.

डॉक्टर अनीष व्यास, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक और कुंडली विशेषज्ञ, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कारण है, तेलंगाना के केमिकल ब्लास्ट से लेकर बारिश, विमान हादसे और गैस रिसाव तक की उनकी पूर्व भविष्यवाणियां.

कैसे बनी थी यह ‘कुंज-केतु’ आपदा भविष्यवाणी?

7 जून को बना त्रिग्रही अशुभ योग

  • मंगल का सिंह राशि में प्रवेश (7 जून 2025)
  • पहले से ही केतु वहीं स्थित
  • शनि मीन राशि में, राहु कुंभ में, गुरु मिथुन में
  • मेदिनी ज्योतिष सूत्र अनुसार ‘शनिवत राहु: कुंजवत् केतुः’ 
  • कुंजकेतु योग (मंगल और केतु) से अग्निकांड, विस्फोट, गैस रिसाव और वायुयान दुर्घटनाओं के संकेत

तेलंगाना ब्लास्ट की पुष्टि,फैक्ट्स 

  • स्थान: संगारेड्डी, तेलंगाना
  • घटना: केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट
  • मृतक (लेख लिखे जाने तक) : 34 (31 शव फैक्ट्री से, 3 अस्पताल में) 
  • घायल: 30+

यह वही आपदा है जिसकी चेतावनी डॉ. अनीष व्यास ने ABPLive पर पहले ही 5 जून और फिर 26 जून को दी थी. इससे संबंधित लेख यहां पढ़ सकते हैं-

  1. बारिश, बाढ़ और विमान हादसा…सब पहले ही बता दिया था!
  2. क्या है कुजकेतु योग ? मंगल गोचर से इसका क्या संबंध, किन राशियों को रहना होगा सतर्क जानें

सिर्फ यह नहीं,बारिश और विमान दुर्घटनाएं भी हुईं सच

  • अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 इंच से अधिक बारिश
  • सूरत में राहत कार्य, गर्भवती महिला को रेस्क्यू
  • हिमाचल में बादल फटा, 2 हजार टूरिस्ट फंसे

ज्योतिषीय सलाह पर किया अमल

एबीपी लाइव पर इन भविष्यवाणियों को पढ़ने के बाद ज्योतिषाचार्य की सलाह पर रेनू गोयल ने बैंकॉक जाने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण करने के लिए कहा और कहा कि क्या हमारे लिए हवाई यात्रा अभी सही रहेगी यानी कुछ लोग ज्योतिष को सलाहकार के रूप में काम में ले रहे हैं. सलाह लेने के बाद इन्होने उचित कदम उठाए.

वहीं गांधीधाम के कमलेश चंदानी ने कुंडली और ग्रहों के आधार पर सलाह लेकर अपनी फैक्ट्री में अग्नि से संबंधित यंत्र चेक करवाया और अभी अपनी हवाई यात्रा को कुछ दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया.

क्या कहते हैं ग्रह और राशियां इस समय?









ग्रह स्थिति संभावित प्रभाव
मंगल सिंह अग्निकांड, साहसिक घटनाएं
केतु सिंह भ्रम, आध्यात्म, हादसे
राहु कुंभ तकनीकी विफलता, वायु दुर्घटना
शनि मीन जल तत्व से जुड़ी आपदा
गुरु मिथुन वैचारिक उथल-पुथल

 
28 जुलाई तक क्यों है अलर्ट जरूरी?

  • 7 जून से 28 जुलाई तक मंगल-केतु कुंज योग सक्रिय
  • मेष, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर विशेष प्रभाव
  • अग्नि और वायु तत्व में उथल-पुथल, खासकर भारत की कुंडली में सिंह राशि चतुर्थ भाव में आता है, जो जनता और आंतरिक सुरक्षा को दर्शाता है

ज्योतिषीय सलाह
ज्योतिषी डॉक्टर अनीष व्यास यात्राएं कम करें, खासकर पहाड़ी और समुद्री क्षेत्रों में. वाहन सावधानी से चलाएं. 28 जुलाई तक प्राकृतिक, मानवीय आपदाओं की आशंका बनी हुई है.

यह समय सिर्फ आस्था का नहीं, जागरूकता और संयम का भी है. यदि ज्योतिष का उद्देश्य केवल डराना नहीं, बल्कि पूर्व चेतावनी देकर सुरक्षा देना है.

FAQs
Q1. कुंजकेतु योग क्या होता है?
जब मंगल और केतु एक ही राशि में आते हैं, विशेषकर अग्नि तत्व की राशि में, तो कुंजकेतु योग बनता है, जिससे दुर्घटनाएँ, विस्फोट और अशांति की संभावना बढ़ती है.

Q2. क्या यह योग हर बार इतना घातक होता है?
नहीं, ग्रहों की स्थिति, दृष्टि, नक्षत्र और देश की कुंडली के अनुसार इसके प्रभाव बदलते हैं.

Q3. क्या इस भविष्यवाणी को वैज्ञानिक रूप से भी समर्थन मिलता है?
ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों के प्रभाव को सांख्यिकीय और ऐतिहासिक घटनाओं के आधार पर प्रमाणित किया गया है, लेकिन यह विशुद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नहीं परखा गया.

Q4. क्या आम व्यक्ति को भी सावधानी बरतनी चाहिए?
हां, खासकर 28 जुलाई तक यात्राओं और अग्नि से जुड़ी चीजों में सतर्कता जरूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

बैंक में अफसर बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों के लिए आवेदन आज से शुरू; पढ़ें डिटेल्स

[ad_1]

आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में अफसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में अफसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के तहत 5208 पद भरे जाएंगे. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. पदानुसार कुछ मामलों में संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन की आवश्यकता भी हो सकती है.

भर्ती के तहत 5208 पद भरे जाएंगे. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. पदानुसार कुछ मामलों में संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएशन की आवश्यकता भी हो सकती है.

आयु सीमा 1 जुलाई 2025 के आधार पर न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र में छूट भी दी जाएगी.

आयु सीमा 1 जुलाई 2025 के आधार पर न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र में छूट भी दी जाएगी.

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीएच (दिव्यांग) वर्ग के लिए यह शुल्क 175 रुपये तय किया गया है.

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीएच (दिव्यांग) वर्ग के लिए यह शुल्क 175 रुपये तय किया गया है.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे अभ्यर्थी स्वयं ही पूरा कर सकते हैं. सबसे पहले IBPS के पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crppoxvjun25/ पर जाएं. यहां “New Registration” लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसे अभ्यर्थी स्वयं ही पूरा कर सकते हैं. सबसे पहले IBPS के पोर्टल ibpsreg.ibps.in/crppoxvjun25/ पर जाएं. यहां “New Registration” लिंक पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें.

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा करें, अपनी फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें. अंत में शुल्क भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा करें, अपनी फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें. अंत में शुल्क भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

Published at : 01 Jul 2025 12:02 PM (IST)

नौकरी फोटो गैलरी

नौकरी वेब स्टोरीज

[ad_2]

इस इस्लामिक देश क्रिकेट खेलने नहीं जाएगी टीम इंडिया? BCB ने क्या कुछ कहा जानिए

[ad_1]

India Tour Of Bangladesh: अगस्त में होने वाले भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. भारत को 17 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात के चलते इस दौरे को लेकर संदेह बरकरार है. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा बयान दिया है और इस पूरे मामले पर स्थिति साफ करने की कोशिश की है.

BCCI कर रहा सरकार से बात, BCB अध्यक्ष का दावा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को मीडिया को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस दौरे को लेकर अपनी सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों बोर्ड के बीच इस सीरीज को लेकर बातचीत चल रही है और दोनो ही बोर्ड सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

अमीनुल इस्लाम ने कहा, “हमारी BCCI के साथ अच्छी बातचीत चल रही है. जरूरी नहीं कि यह सीरीज अगस्त-सितंबर में ही हो, अगर सरकार द्वारा अभी मंजूरी नहीं मिलती तो हम भविष्य में किसी और वक्त पर इस सीरीज का आयोजन करेंगे.” अमीनुल ने 30 जून को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुई बोर्ड की 19वीं बैठक के बाद यह बात कही.

क्या है प्रस्तावित शेड्यूल?

अगर भारत यह सीरीज खेलने बांग्लादेश दौरा करता है, तो भारत को बांग्लादेश में इस शेड्यूल पर मैच खेलने हैं,

वनडे सीरीज (ODIs)

17 अगस्त – पहला वनडे (मीरपुर)

20 अगस्त – दूसरा वनडे (मीरपुर)

23 अगस्त – तीसरा वनडे (चटगांव)

टी20 इंटरनेशनल (T20Is)

26 अगस्त – पहला T20I (चटगांव)

29 अगस्त – दूसरा T20I (मीरपुर)

31 अगस्त – तीसरा T20I (मीरपुर)

बांग्लादेश को पहली बार मेजबानी का मौका?

यह पहली बार होता जब बांग्लादेश भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलगा. इससे पहले 2024 में दोनों देशों के बीच आखिरी टी20 सीरीज भारत में खेली गई थी, जहां बांग्लादेश को 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी.

[ad_2]

कश्मीर पर लार टपका रहे आसिम मुनीर, पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ बेच डालीं POK की संपत्तियां

[ad_1]

Pakistan Sold PoK Properties: ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मुंह की खाने वाला पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. 9 आतंकी ठिकानों और 11 एयरबेस तबाह होने के बाद भी पाकिस्तान का फेल्ड (फील्ड) मार्शल आसिम मुनीर, जम्मू कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है. कश्मीर में आतंकियों को शहीद का दर्जा देने वाले मुनीर से पीओके संभल नहीं रहा है, लेकिन लार कश्मीर पर टपक रही है. 

एबीपी न्यूज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कर्ज में गले तक डूबी पाकिस्तानी सरकार अब गैरकानूनी कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके की संपत्तियां ही बेचनी में जुट गई है. 

पीओके की संपत्तियां बेचकर कर्ज चुका रहा पाकिस्तान 
हाल के वर्षों में पाकिस्तान की सरकार ने पीओके की संपत्तियों को बेचना शुरू कर दिया है. ये संपत्तियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर, सियालकोट, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा में बेची गई हैं. जानकारी के मुताबिक इन संपत्तियों को पाकिस्तान ने अपना कर्ज चुकाने के लिए बेचा है. 

लाहौर और रावलपिंडी से लेकर खैबर पख्तूनख्वा तक थी पीओके की संपत्ति
बंटवारे से पहले जम्मू कश्मीर रियासत की संपत्ति पाकिस्तान के लाहौर, सियालकोट, रावलपिंडी, झेलम, शेखपुरा और खैबर पख्तूनख्वा तक फैली हुई थीं. वर्ष 1961 में पाकिस्तान ने एक ऑर्डनेंस के जरिए पीओके की संपत्तियों को अपने अधीन कर लिया ताकि इनका रखरखाव ठीक प्रकार से किया जा सके. पीओके की सरकार को इन संपत्तियों से बेदखल कर दिया गया.

पाकिस्तान भारी भरकम कर्ज के बोझ तले दबा है. शहबाज सरकार ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से लेकर सऊदी अरब तक से लाखों बिलियन डॉलर का लोन ले रखा है. पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय एक सूत्र के अनुसार हाल ही में उन्होंने चीन से भी 2.1 अरब डॉलर से ज्यादा का लोन दिया है. इसके अलावा 1.3 अरब डॉलर के दूसरे कॉमर्शियल लोन को फिर से फंड कर दिया गया है.  

ये भी पढ़ें: 

‘पीएम जाएंगे बिहार, शरिया वाले जा सकते हैं पाकिस्तान’, तेजस्वी यादव को मौलाना बताकर भड़की BJP

[ad_2]

2025 में अमीर बना सकते हैं आपके पुराने iPhones! जानें किस मॉडल की भारत में कितनी मिल रही कीमत

[ad_1]

Old iPhones: अगर आपके पास पुराने iPhone मॉडल्स अब भी सुरक्षित रखे हुए हैं, तो यह वक्त है उन्हें संभाल कर रखने का क्योंकि वो आपकी किस्मत बदल सकते हैं. जैसे-जैसे Apple की नई iPhone 16 सीरीज़ लोकप्रिय हो रही है, कई लोग पुराने मॉडल्स को अपग्रेड कर रहे हैं. ऐसे में कुछ पुराने iPhones अब “विंटेज” या “कलेक्टर्स आइटम” की कैटेगरी में आ चुके हैं जिनकी कीमत लाखों में पहुंच रही है. दुनिया भर में ऐसे कलेक्टर्स हैं जो इन खास iPhone यूनिट्स के लिए बड़ी रकम चुकाने को तैयार हैं.

पहला iPhone (2007 – iPhone 2G)

2007 में लॉन्च हुआ पहला iPhone यानी iPhone 2G अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है. हाल ही में इसकी सील्ड 8GB यूनिट की नीलामी करीब ₹1.5 करोड़ में हुई. अगर आपके पास यह मॉडल ओपन स्थिति में भी अच्छी कंडीशन में है तो उसकी कीमत भारत में 50,000 से 2 लाख रुपये तक हो सकती है.

iPhone 3G (2008)

हालांकि यह पहले iPhone जितना रेयर नहीं है, लेकिन इसका कर्वड बैक और पहली बार ऐप स्टोर की शुरुआत इसे एक खास पहचान देता है. अच्छी हालत में यह मॉडल कलेक्टर्स के लिए काफी आकर्षक है. इस फोन को 50 हजार रुपये तक बेचा जा सकता है.

iPhone 4 (2010 – स्टीव जॉब्स युग की पहचान)

ग्लास बॉडी और Retina डिस्प्ले के साथ आया iPhone 4 Apple के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव लाया था. यह मॉडल आज भी स्टाइल और क्लास का प्रतीक माना जाता है. लिमिटेड एडिशन या मिंट कंडीशन में इसकी कीमत अच्छी खासी हो सकती है. इस फोन की अनुमानित कीमत 15 हजार से 75 हजार रुपये तक हो सकती है.

iPhone 5 (2012 – स्टीव जॉब्स का आखिरी ड्रीम)

यह आखिरी iPhone था जिसे स्टीव जॉब्स ने डिज़ाइन में मार्गदर्शन दिया था. यह मॉडल इतिहास से जुड़ा है और इस वजह से कई कलेक्टर्स इसे इमोशनल वैल्यू के रूप में खरीदना चाहते हैं. इस फोन की अनुमानित कीमत 15 से 35 हजार रुपये तक हो सकती है.

iPhone SE (पहली पीढ़ी, 2016)

iPhone 5s जैसा लुक, लेकिन अंदर से पावरफुल – पहली जेनरेशन का SE अब एक कल्ट फैनबेस बना रहा है. अगर यह यूनिट सील्ड या बेहतरीन हालत में है, तो आने वाले वर्षों में इसकी कीमत और बढ़ सकती है. अगर आपके पास इन iPhones में से कोई भी यूनिट सील्ड पैक में है तो उसे कभी न खोलें. ऐसी यूनिट्स की नीलामी में कीमतें आसमान छूती हैं. कलेक्टर्स और ऑक्शन हाउस सील्ड प्रोडक्ट्स के लिए भारी प्रीमियम देते हैं.

यह भी पढ़ें:

हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल! भारतीय वायुसेना का अगला ‘ब्रह्मास्त्र’ जो दुश्मन को 5500 किमी दूर से हिला देगा

[ad_2]

पुरुष या महिला, किसे पहले होता है लंग कैंसर?

[ad_1]

Lung Cancer in Women or Men: अक्सर हम सोचते हैं कि लंग कैंसर सिर्फ पुरुषों को ही होता है, वो भी उन लोगों को जो धूम्रपान करते हैं. लेकिन क्या यह पूरी सच्चाई है? क्या महिलाओं को इससे खतरा नहीं है? या फिर विज्ञान कुछ और कहता है? आइए जानते हैं कि पुरुष और महिला, इन दोनों में लंग कैंसर का खतरा किसे ज्यादा होता है और क्यों।

क्या पुरुषों को ज्यादा खतरा है?

आंकड़ों की बात करें तो दुनिया भर में पुरुषों में लंग कैंसर के मामले महिलाओं की तुलना में अधिक सामने आते हैं। खासकर विकासशील देशों में जहां पुरुषों में तंबाकू सेवन का प्रतिशत अधिक है. धूम्रपान, बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, ये सभी लंग कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं.

ये भी पढ़े- रात में नींद से उठकर बार-बार पानी पीते हैं आप, जानिए ये किस बीमारी की शुरुआत?

महिलाओं को भी कम खतरा नहीं

महिलाएं अक्सर धूम्रपान नहीं करतीं, फिर भी उन्हें लंग कैंसर हो सकता है.  पैसिव स्मोकिंग यानी दूसरों के धुएं के संपर्क में आना, इनडोर एयर पॉल्यूशन, किचन में लकड़ी या कोयले से जलने वाला धुआं और जेनेटिक कारण भी हो सकता है. कई शोध बताते हैं कि कुछ महिलाओं में ऐसे जीन होते हैं, जो उन्हें लंग कैंसर के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकते हैं, भले ही उन्होंने कभी धूम्रपान न किया हो.

पुरुष बनाम महिला-  कौन ज्यादा रिस्क में है

धूम्रपान करने वाले पुरुषों में लंग कैंसर का रिस्क अधिक होता है

धूम्रपान न करने वाली महिलाओं में भी रिस्क मौजूद है, लेकिन यह धीरे-धीरे बढ़ रहा है, क्योंकि शहरी जीवनशैली और प्रदूषण ने महिलाओं को प्रभावित किया है

कुछ अध्ययनों के अनुसार, महिलाएं लंग कैंसर के कुछ खास प्रकारों के लिए अधिक संवेदनशील होती हैं

बचाव के लिए क्या करना चाहिए 

धूम्रपान बंद करें – सबसे पहला और जरूरी कदम

पैसिव स्मोकिंग से बचें– बच्चों और महिलाओं को इसका सबसे ज्यादा खतरा होता है

रसोई में वेंटिलेशन रखें– खाना बनाते समय धुएं से बचें

प्रदूषण से बचाव करें– मास्क पहनें, एयर प्यूरिफायर का प्रयोग करें

लंग कैंसर किसी एक लिंग का रोग नहीं है. यह किसी को भी हो सकता है, पुरुष या महिला.फर्क सिर्फ इतना है कि खतरे के कारण और शरीर की प्रतिक्रिया दोनों में अंतर होता है. जरूरी है कि हम जागरूक हों, लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते जांच कराएं. क्योंकि जिंदगी की कीमत सबसे ऊपर है. 

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से होता है डिप्रेशन, कैसे करें इसे ठीक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

विदेशों में रह रहे भारतीयों का कमाल, पहली बार रिकॉर्ड इतने पैसे भेजे अपने घर

[ad_1]

Diaspora Remittances Hit New Record: भारत की अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों का कितना योगदान है, ये बात आप इस खबर से समझ सकते हैं, जहां पिछले वित्त वर्ष के दौरान उन्होंने एफडीआई से भी ज्यादा पैसे अपने घर भेजे हैं. प्रवासी भारतीयों ने अपने परिवारों को पैसा भेजने में रिकॉर्ड कायम किया है. फाइनेंशियल ईयर 2024-45 के दौरान विदेशों में रह रहे भारतीय लोगों ने 135.46 अरब डॉलर यानी करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये अपने परिवारों को भेजे हैं. अब तक किसी भी साल में प्रवासी भारतीयों की तरफ से भेजी गई सबसे बड़ी राशि है.

पैसे भेजने में प्रवासी भारतीयों की रिकॉर्ड

आठ साल पहले प्रवासी भारतीय की तरफ से 61 अरब डॉलर की राशि भेजी गई थी, लेकिन आज ये रकम दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है. यानी, सालाना आधार पर अगर नजर डालें तो इसमें करीब 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. ये आंकड़ा विदेश में रहने वाले भारतीय की आर्थिक समृद्धि को जाहिर करता है.

पिछले करीब 10 वर्षों के आंकड़े को देखें तो भारत सबसे ज्यादा रेमिटेंस हासिल करने वाला देश है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट इस बात की तस्दीक करती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको साल 2024 में 5.8 लाख करोड़ रेमिटेंस के साथ दूसरे और उसके बाद 4.1 लाख करोड़ रुपये के साथ चीन तीसरे नंबर पर रहा है.

रेमिटेंस से व्यापार घाटे की भरपाई

आठ सारल में रेमिटेंस की रकम करीब दोगुनी हो चुकी है. फाइनेंशियल ईयर 2014-15 के दौरान रेमिटेंस 6 लाख करोड़, 2015-16 के दौरान 5.62 लाख करोड़, 2016-17 के दौरान 5.26 लाख करोड़, 2017-18 के दौरान 5.93 लाख करोड़, 2018-19 के दौरान 6.55 लाख करोड़, 2019-2020 के दौरान 7.13 लाख करोड़, 2020-21 के दौरान 6.87 लाख करोड़ आए.

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 7.64 लाख करोड़, 2022-23 के दौरान 9.64 लाख करोड़, 2023-24 के दौरान 10.18 लाख करोड़ और 2025-25 के दौरान 11.63 लाख करोड़ रुपये भारत को हासिल हुआ. आरबीआई की रिपोर्ट बताती है कि विदेशों से जो पैसे आए हैं, उनमें कुल रेमिटेंस में से ब्रिटेन, अमेरिका और सिंगापुर की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है. यानी रेमिटेंस से हमारे व्यापार घाटे से करीब 47 प्रतिशत तक की भरपाई हो जाती है.

ये भी पढ़ें: Gold Rate Today: जुलाई महीने के पहले ही दिन सस्ता हो गया गोल्ड, जानें आज अपने शहर का ताजा भाव

[ad_2]

नदी में अचानक आया सैलाब, बहने लगीं लड़कियां; ये वीडियो देखकर सिहर उठेंगे आप

[ad_1]

बारिश और सावन का मौसम हर किसी को सुहाना लगता है. लेकिन कई बार ये जानलेवा भी हो सकता है. जी हां, इस बार भी बारिश का मौसम है, हरियाली है, लेकिन खौफ भी है. इस बार डर की ये तस्वीर आई है बिहार के गया से, जहां एक खूबसूरत झरना पिकनिक स्पॉट नहीं, पल भर में मौत का दरवाजा बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. वीडियो में तेज बहाव वाले झरने में मस्ती करते लोग एक झटके में तबाही के मुहाने पर पहुंच जाते हैं. चीख-पुकार, बहता पानी और बहती जिंदगी, ये सब कुछ चंद सेकंड्स में घटा और जिसने भी देखा, उसकी सांसें थम गईं.

गया जी में झरने के तेज बहाव में बह गई लड़कियां

बिहार के गया जिले से एक बेहद खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बारिश के मौसम में घूमने के लिए इलाके के एक झरने पर पहुंचे थे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. लोग झरने के पानी में मस्ती कर रहे थे, सेल्फी ले रहे थे और बरसात के मजे ले रहे थे. लेकिन तभी हालात बदल गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि झरने का बहाव अचानक बहुत तेज हो जाता है.

बड़ी मशक्कत के बाद बचाई जा सकी जान!

तेज धार इतनी ताकतवर होती है कि वहां मौजूद 3 से 4 लड़कियां उसमें फिसल जाती हैं और पानी के साथ बहने लगती हैं. वहां मौजूद लोग तुरंत हरकत में आते हैं और लड़कियों को बचाने की कोशिश शुरू कर देते हैं. कुछ लोग जान की परवाह किए बिना पानी में कूदते हैं और फिर बताया जाता है कि काफी मशक्कत के बाद लड़कियों को बाहर निकालने में सफलता मिल जाती है.

इस पूरे हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच जाती है. किसी की चीख निकलती है, कोई मदद के लिए चिल्लाता है. राहत की बात यह रही कि समय रहते सबको बचा लिया गया, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था. वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी खौफ में हैं, जिसके बाद वो अपना प्रतिक्रियाएं भी कमेंट बॉक्स में शेयर कर रहे हैं.

खौफ खा गए यूजर्स

वीडियो को @thebiharoffice नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भले ही किसी की जान पर बन आए, लेकिन वीडियो बनाना जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा…और जाओ पानी के नजदीक. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अभी तो बैंड बज जाता, अच्छा हुआ बचा लिया गया.

ये भी पढ़ें – अब बना है ये विषकुट! शख्स ने बना डाला पारले-जी वाला ऑमलेट, वीडियो देख भड़के यूजर्स