ऐसी लगी टक्कर कि खुद गैरेज में पहुंच गई कार, यूजर्स तो अब तक पकड़े बैठे हैं सिर

[ad_1]

कभी कभी सड़क हादसे ऐसे होते हैं जो डराने के बजाय हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो कारें क्रॉसिंग पर आपस में ऐसे भिड़ीं कि न कोई हॉर्न बजा, न कोई ब्रेक दबा बस सीधा क्लाइमेक्स! और तो और, इस हादसे में टक्कर खाई हुई एक कार को इलाज की इतनी जल्दी थी कि वो बिना पूछे सीधा एक मोटर गैराज में जा घुसी. लोगों ने कहा, “इतनी समझदारी अगर इंसानों में हो जाए तो अस्पतालों की लाइनें खत्म हो जाएं.” वीडियो देखकर आप भी हंस पड़ेंगें.

कार एक्सीडेंट के बाद अपने आप गैराज पहुंच गई गाड़ी

वीडियो में नजर आता है कि एक चौराहे पर दो कारें तेजी से आ रही हैं. न किसी ने रफ्तार कम की, न रास्ता दिया. दोनों को शायद मंजिल पर पहुंचने की जल्दी थी या ईगो भारी था. नतीजा ये हुआ कि दोनों गाड़ियों की बीच चौराहे पर ऐसी टक्कर होती है कि वो एक परफेक्ट “T” शेप बना देती हैं. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. टक्कर लगते ही उनमें से एक गाड़ी जैसे रिमोट से कंट्रोल हो रही हो, वो सीधी सड़क किनारे मौजूद एक मोटर गैराज में जा घुसती है. बिना हेल्पलाइन कॉल किए, बिना बीमा क्लेम के इंतजार किए कार खुद ही अपनी सर्विसिंग कराने पहुंच गई. कार को देखकर तो गैराज के कर्मचारी भी घबरा गए होंगे, लेकिन जब देखा  होगा कि कार अपने आप स्टेज पर आकर रुक गई है, तो बोले होंगे, “वाह! आज तो गाड़ी खुद चलकर आई है, सिर्फ चाय पूछना बाकी है.”


यह भी पढ़ें: Train Cancelled In August:ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को thesnickercat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मार्केटिंग तगड़ी है, चौराहे पर गैराज बनाया हुआ है. एक और यूजर ने लिखा…अरे अभी ठीक करके देता हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गैराज के मालिक को पता है कि यहां एक्सीडेंट होते ही होते हैं.

यह भी पढ़ें: लाडकी बहना योजना के पैसे फर्जी तरीके से लिए तो क्या होगा, कितनी मिलेगी सजा?


शरीर का यह अंग खराब हुआ तो 2 कदम भी चलना मुश्किल, इन तरीकों से बनाएं इसकी हेल्थ

[ad_1]

घुटने हमारी बॉडी के ऐसे अहम जॉइंट्स हैं, जो हर रोज की एक्टिविटीज जैसे चलना, दौड़ना या बैठना, हर काम में एक्टिव रहते हैं. इसलिए, घुटनों की सही केयर बहुत जरूरी हो जाती है. कई लोग नी पेन से रिलीफ पाने के लिए घरेलू इलाज अपनाते हैं. हालांकि, लंबे टाइम तक घुटनों को दर्द बना रहे, तो ये बड़े खतरे का संकेत हो सकता है. इससे आप दो कदम भी चलने में असमर्थ हो जाएं.

ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव बताते हैं कि आपके घुटने अगर ठीक से काम न करें, तो दो कदम चलना भी मुश्किल हो सकता है. उम्र बढ़ने, चोट लगने या कुछ बीमारियों के कारण ये खराब हो सकते हैं, जिससे दर्द और गतिशीलता में कमी आती है. ऐसे में इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है।

घुटनों को कैसे रखें हेल्दी और स्ट्रॉन्ग?

आपके घुटने बॉडी के सबसे इम्पोर्टेंट और कॉम्प्लेक्स जॉइंट्स में से हैं. इनकी सही केयर करना बहुत जरूरी है, क्योंकि नी प्रॉब्लम्स आपकी मोबिलिटी और लाइफ क्वॉलिटी को बुरी तरह अफेक्ट कर सकती हैं. 

  • वेट को कंट्रोल करें: आपके घुटनों पर सबसे ज्यादा लोड आपकी बॉडी का वेट डालता है. एक्स्ट्रा वेट सीधे तौर पर घुटनों के कार्टिलेज पर प्रेशर बढ़ाता है, जिससे उनका डैमेज तेजी से होता है और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
  • रेगुलर और सही एक्सरसाइज करें: घुटनों को स्ट्रॉन्ग और फ्लेक्सिबल बनाए रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है. नियमित हल्के से मीडियम इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज जैसे तेज वॉकिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग या योगा चुनें. ये एक्सरसाइज घुटनों पर कम प्रेशर डालती हैं, जबकि उनके आसपास की मसल्स को स्ट्रॉन्ग करती हैं। 
  • बैलेंस्ड और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट लें: आपकी डाइट का सीधा असर आपकी बोंस और जॉइंट्स की हेल्थ पर पड़ता है. अपनी डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें. ये न्यूट्रिएंट्स बोन डेंसिटी को मेंटेन रखने और जॉइंट्स में इन्फ्लेमेशन को कम करने में हेल्प करते हैं, जिससे घुटने हेल्दी रहते हैं.
  • सही पोस्चर अपनाएं: खड़े होते, बैठते या चलते टाइम हमेशा सही पोस्चर मेंटेन करना जरूरी है. गलत पोस्चर घुटनों और स्पाइन पर अननेसेसरी प्रेशर डालता है, जिससे टाइम के साथ प्रॉब्लम्स क्रिएट हो सकती हैं. सीधे खड़े हों, शोल्डर्स पीछे रखें और वेट को दोनों पैरों पर इक्वली डिस्ट्रीब्यूट करें.
  • रेस्ट और इंजरी से बचाव: अगर आपको घुटनों में पेन, स्वेलिंग या कोई प्रॉब्लम फील हो, तो उन्हें इनफ रेस्ट देना जरूरी है. ओवरएग्जर्शन से बचें और इंजरी होने पर इमीडिएट ट्रीटमेंट करवाएं. स्पोर्ट्स या हैवी वर्क करते टाइम सही सेफ्टी इक्विपमेंट का यूज करें. 
  • हॉट और कोल्ड कंप्रेशन का यूज: पेन या स्वेलिंग होने पर हॉट या कोल्ड कंप्रेशन से काफी रिलीफ मिल सकता है. कोल्ड कंप्रेशन (आइस पैक) स्वेलिंग और पेन को कम करने में हेल्प करता है, स्पेशली इंजरी के तुरंत बाद. वहीं, हॉट कंप्रेशन (हीटिंग पैड) मसल्स को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो क्रॉनिक पेन में बेनिफिशियल हो सकता है.
  • डॉक्टर से रेगुलर कंसल्टेशन: यदि आपको घुटनों में कंटीन्यूअस पेन, स्टिफनेस, स्वेलिंग या किसी भी टाइप की प्रॉब्लम फील हो रही है, तो तुंरत किसी ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करें. वे आपकी कंडीशन का सही डायग्नोसिस कर आपकी एज, हेल्थ कंडीशन और लाइफस्टाइल के अकॉर्डिंग प्रॉपर ट्रीटमेंट और मैनेजमेंट प्लान बता सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत में बढ़ रहे नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लिवर के केसेज, AIIMS के डॉक्टरों ने बताया- यह बीमारी कितनी खतरनाक?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Apple की AI का चौंकाने वाला सच आया सामने! जानें कैसे एआई को दी जाती है ट्रेनिंग?

[ad_1]

Apple AI: Apple की AI यात्रा की शुरुआत थोड़ी धीमी रही है. इतना कि कंपनी को अपनी AI-संचालित Siri को 2026 तक टालना पड़ा. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है Apple की सख्त प्राइवेसी नीति जिसकी वजह से कंपनी के पास AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए बड़ा डेटा बेस ही मौजूद नहीं है. इस कमी को पूरा करने के लिए Apple को अब अपने प्रतिस्पर्धियों की मदद भी लेनी पड़ रही है.

लेकिन अब Apple ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि उसके AI मॉडल कैसे तैयार किए जाते हैं और कम डेटा के बावजूद वे कैसे प्रभावी ढंग से काम करते हैं. कंपनी ने अपने निजी डेटा सेंटर्स के लिए खास AI सर्वर तैयार किए हैं जो Apple AI को पावर देते हैं और भारी प्रोसेसिंग का काम संभालते हैं.

Apple के AI मॉडल कैसे होते हैं ट्रेन?

Apple ने दो तरह के AI मॉडल विकसित किए हैं एक छोटा मॉडल जो iPhone और iPad जैसे डिवाइसेज़ पर ही लोकल प्रोसेसिंग करता है और एक बड़ा मॉडल जो कंपनी के ‘Private Compute Cloud’ पर चलता है. ये मॉडल टेक्स्ट समझने, इमेज को पहचानने और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों में मदद करते हैं वो भी यूज़र की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए.

इन AI मॉडल्स को ट्रेन्ड करने के लिए Apple असली यूज़र डेटा का इस्तेमाल नहीं करता. इसके बजाय कंपनी सिंथेटिक डेटा यानी एआई से तैयार किए गए डेटा का इस्तेमाल करती है जो किसी यूज़र से सीधे नहीं जुड़ा होता. कुछ हद तक, कंपनी डिवाइस एनालिटिक्स से जुड़े आंकड़े भी इस्तेमाल करती है लेकिन ये भी सिर्फ उन्हीं डिवाइसेज़ से होते हैं जिन्होंने इसकी अनुमति दी हो.

हालांकि, रियल-वर्ल्ड डेटा की कमी के कारण Apple के AI मॉडल कभी-कभी यूज़र के इनपुट को सही ढंग से समझ नहीं पाते, यही वजह है कि Siri जैसे फीचर्स अभी सीमित क्षमता में काम कर रहे हैं.

डिवाइस पर ही AI प्रोसेसिंग

Apple की तकनीक की एक बड़ी खासियत यह है कि कई AI फीचर्स को बिना क्लाउड की मदद के, सीधे डिवाइस पर प्रोसेस किया जा सकता है. लेकिन जैसे ही कोई यूज़र ChatGPT (OpenAI) या Google Gemini जैसी AI सेवाओं को एक्सेस करता है तब डेटा प्रोसेसिंग उन कंपनियों के सर्वर पर होती है जिस पर Apple का कोई नियंत्रण नहीं होता.

Apple का पूरा AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेसी के मूल सिद्धांत पर टिका है चाहे वह कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी हो, डेटा स्टोरेज हो या AI ट्रेनिंग का तरीका. इस सीमित डेटा एक्सेस की वजह से Apple उन कंपनियों से पीछे रह गया है जिनके पास अरबों यूज़र्स से जुड़े ओपन डेटा सेट्स उपलब्ध हैं जैसे कि OpenAI और Google.

AI रेस में पिछड़ता Apple?

WWDC 2025 इवेंट में भी Apple ने अपने AI फीचर्स को ज्यादा नहीं दिखाया और अब माना जा रहा है कि आने वाला iPhone 17 सीरीज भी बड़ी AI घोषणाओं से चूक सकता है. Apple को अब 2026 में बड़ी रणनीति और ज़ोरदार AI लॉन्च की ज़रूरत होगी, वरना OpenAI और Google जैसी कंपनियों से आगे निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

अब Wi-Fi बताएगा आप कहां हैं और कैसे खड़े हैं! प्राइवेसी पर फिर खड़े हो रहे सवाल

[ad_2]

‘सैयारा’ के लिए बॉलीवुड का ये रियल लाइफ कपल था पहली पसंद, जानें- क्यों नहीं बनी बात

[ad_1]

‘सैयारा’ साल की सबसे बड़ी सरप्राइजिंग ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है. इस फिल्म ने डेब्यूटेंट  अहान पांडे और अनीत पड्डा को तुरंत स्टारडम दिला दिया. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने फ्रेश पेयर और शानदार साउंडट्रैक से दर्शकों का मन मोह लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लीड रोल के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा नहीं बॉलीवुड का एक पावर कपल मेकर्स की फर्स्ट चॉइस था. चलिए जानते हैं ये कौन हैं?  

बॉलीवुड का ये कपल था सैयारा’ के लिए पहली पसंद
स्कपव्हूप की एक रिपोर्ट के मुताबिक रियल लाइफ कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ‘सैयारा’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद ते. इससे पहले दोनों ने ‘शेरशाह’ में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई थी, जिसने न केवल दिल जीता था, बल्कि इस फिल्म से उनका ऑफ-स्क्रीन रोमांस शादी में बदल गया था. बताया जाता है कि निर्माताओं ने अहान और अनीत को फाइनल करने से पहले इस जोड़े से कॉन्टेक्ट किया था, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई थी.

मोहित सूरी सैयारा’ के लिए फेमस स्टार्स कास्ट करना चाहते थे
हाल ही में एक इंटरव्यू में, निर्देशक मोहित सूरी ने कास्टिंग प्रोसेस के बारे में बताया था. उन्होंने एक्सेप्ट किया कि जब तक निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इंटरफेयर नहीं किया, तब तक वे फेमस स्टार्स को फिल्म के लिए चुनने पर विचार कर रहे थे. मोहित सूरी ने कहा था कि चोपड़ा ने कहा था, “आपकी फिल्म जाने-माने चेहरों के साथ नहीं चलेगी, ये दो युवाओं की कहानी है. आइए नए चेहरों को कास्ट करेंय” जब सूरी ने पूछा कि आज के बॉक्स ऑफिस माहौल में कौन इतना रिस्क उठाएगा, तो चोपड़ा ने बस इतना ही जवाब दिया, “मैं उठाऊंगा.” विश्वास की यह छलांग अच्छी तरह रंग लाई.

दिलचस्प बात यह है कि मोहित सूरी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इससे पहले 2014 की हिट फिल्म ‘एक विलेन’ में साथ काम किया था. वहीं मोहित अपने भरोसमंद स्टार्स जैसे इमरान हाशमी, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर संग अक्सर काम करने के लिए भी जाने जाते हैं. उनके सफल इतिहास को देखते हुए, सिद्धार्थ का ‘सैयारा’ के साथ जुड़ना तय लग रहा था, लेकिन नए कलाकारों के चयन ने खेल बदल दिया.

 


सैयारा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो, ये फिल्म टिकट खिड़की पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है. महज 11 दिनों में, इसने भारत में 250 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ज़बरदस्त ‘वर्ड-ऑफ़-माउथ’ के चलते उम्मीद है कि यह रोमांटिक ड्रामा तीसरे वीकेंड तक आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. अगर यह ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी नई रिलीज़ के मुकाबले बेहतर परफॉर्म करना जारी रखती है तो ‘सैयारा’  सिनेमाघरों में 375 करोड़ रुपये से 400 करोड़ रुपये के बीच अपनी कमाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें:-Saiyaara box office collection Day 11: ‘सैयारा’ की दूसरे मंडे घटी कमाई, लेकिन 250 करोड़ के हुई पार, क्या ‘छावा’ को छोड़ पाएगी पीछे?



[ad_2]

क्या 2025 में एलियंस से होगा पहला संपर्क? बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी से मचा हड़कंप

[ad_1]

खगोलशास्त्रियों ने 1 जुलाई 2025 को एक रहस्यमयी Interstellar पिंड की खोज की, जिसे नाम दिया गया 3I/ATLAS. यह पिंड 130,000 मील प्रति घंटे की असामान्य गति से हमारे सौर मंडल में प्रवेश कर रहा था. 15 मील चौड़ा यह ऑब्जेक्ट इतना बड़ा है कि न्यूयॉर्क के मैनहटन से भी बड़ा माना गया है.

शुरुआत में इसे एक धूमकेतु समझा गया, लेकिन इसका Hyperbolic रूट बताता है कि यह Object सौर मंडल के बाहर से आया है. इसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया. यह केवल तीसरा ऐसा पिंड है, जिसे पहली बार अब तक देखा है, इससे पहले ओउमुआमुआ (2017) और 2I/बोरिसोव (2019) इस सूची में थे.

हार्वर्ड वैज्ञानिक एवी लोएब की चेतावनी

प्रोफेसर एवी लोएब, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित खगोलशास्त्री का मानना है कि 3I/ATLAS कोई सामान्य नेचुरल Object नहीं है. उनका तर्क है इसका रूट जानबूझकर तय किया गया दिखाई पड़ता है. यह Jupitar, mars और venus के पास से गुज़रेगा, जो एक आइडल पॉइंट है. यह नवंबर 2025 में सूर्य के पास पेरिहेलियन पर होगा, जब यह पृथ्वी से छिप सकता है. लोएब का मानना है कि यह एलियन उपकरणों की तैनाती का संभावित समय हो सकता है, जब यह वस्तु मानव निगरानी से बचने की कोशिश कर सकती है. यदि यह सही है तो यह एक टोही या निगरानी मिशन हो सकता है, जो एक Peaceful मैसेज नहीं है.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2025 में एलियन संपर्क?

बाबा वेंगा बल्गेरियाई रहस्यवादी और भविष्यवक्ता, जिन्होंने 9/11, ब्रेक्सिट और 2004 की सुनामी जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने भी कहा था कि 2025 में मानवता का एलियंस से पहला संपर्क होगा.अब जब 3I/ATLAS जैसे रहस्यमय ऑब्जेक्ट की खोज हुई है और वैज्ञानिक भी एलियन संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं तो यह भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में है.

डार्क फ़ॉरेस्ट थ्योरी और संभावित खतरा

डार्क फ़ॉरेस्ट हाइपोथिसिस के अनुसार, उन्नत सभ्यताए खुद को छिपा कर रखती हैं ताकि दुश्मन प्रजातियों का ध्यान न आकर्षित करें. अगर 3I/ATLAS वास्तव में एक एलियन मिशन है तो यह संभव है कि यह एक्टिव सर्विलांस मिशन हो. एलियन गुप्त रूप से पृथ्वी की जांच कर रहे हों. इसका उद्देश्य संपर्क नहीं बल्कि रणनीतिक निरीक्षण या संभावित आक्रमण हो सकता है. लोएब का मानना है कि अगर यह सच है तो हमें एलियन के खतरों को ध्यान में रखते हुए अपने प्लैनेटरी डिफेंस सिस्टम को फिर से डिजाइन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भीषण गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, हमलावर ने खुद को मारी गोली

[ad_2]

वो 5 टेस्ट मैच जब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने खर्च किए 500 से ज्यादा रन, जानिए

[ad_1]

Test Record: टेस्ट क्रिकेट में भारत की गेंदबाजी इकाई ने बीते वर्षों में कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, लेकिन कुछ मुकाबले ऐसे भी रहे हैं, जहां विपक्षी बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए हैं. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में भी ऐसा ही हुआ, जब भारतीय गेंदबाजों ने एक पारी में 669 रन लुटा दिए. यह कोई पहला मौका नहीं है, इतिहास में कई ऐसे टेस्ट दर्ज हैं जब भारतीय बॉलिंग अटैक ने एक पारी में 500 से अधिक रन खर्च किए हैं.

यहां जानिए उन 5 टेस्ट मैचों के बारे में, जहां भारतीय गेंदबाजों को एक पारी में सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ी.

भारत बनाम इंग्लैंड – बर्मिंघम टेस्ट, 2011

इंग्लैंड का स्कोर- 710/7 (घोषित)

बर्मिंघम की सपाट पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारत की बॉलिंग लाइन-अप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था. सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक ने 294 रनों की मैराथन पारी खेली थी,जिसके चलते भारत के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड का यह सबसे बड़ा स्कोर बना था. भारत की गेंदबाजी में कोई धार नहीं दिखी और इंग्लैंड ने पारी से मुकाबला अपने नाम कर लिया था.

भारत बनाम इंग्लैंड – मैनचेस्टर टेस्ट, 2025

इंग्लैंड का स्कोर- 669

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरी युवा भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट में बुरी तरह संघर्ष करती दिखी है. इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपनी पहली पारी में 669 रन बना दिए. भारत के गेंदबाजों को इस मैच में विकेट के लिए तरसना पड़ा. हालांकि बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारत मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रहा.

भारत बनाम इंग्लैंड – चेन्नई टेस्ट, 2021

इंग्लैंड का स्कोर- 578

चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपने 100वें टेस्ट को यादगार बनाते हुए दोहरा शतक लगाया था. इस पिच पर भारतीय स्पिनरों को मदद मिलनी चाहिए थी लेकिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने उन्हें पूरी तरह बेअसर कर दिया था. 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सिडनी टेस्ट, 2015

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 572/7 (घोषित)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा हुई थी. इस मुकाबलें में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने शतक जमाए और ऑस्ट्रेलिया ने बड़े आराम से 572 रन बना दिए. 

भारत बनाम इंग्लैंड – राजकोट टेस्ट, 2016

इंग्लैंड का स्कोर- 537

यह मैच भारत की अपनी घरेलू पिच पर खेला गया था, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने यहाँ भी भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी थी. जो रूट, मोइन अली और बेन स्टोक्स ने अर्द्धशतक और शतक जमाकर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. 

[ad_2]

8वें वेतन आयोग के बाद रेलवे में न्यू जॉइनी को कितनी मिलेगी सैलरी? जानें डिटेल

[ad_1]

अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सोच रहे हैं कि आखिर जॉइन करने के बाद कितनी सैलरी मिलेगी, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसके लागू होने के बाद नए कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है.

फिलहाल रेलवे समेत केंद्र सरकार की अन्य नौकरियों में नए जॉइन करने वाले कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जा रहा है. वर्तमान में सबसे निचले स्तर (लेवल-1) पर न्यू जॉइनी को 18,000 रुपये बेसिक सैलरी मिलती है. इसमें डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्य भत्ते जोड़कर कुल इन-हैंड सैलरी करीब 30,000 से 32,000 रुपये तक बनती है.

7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों के वेतन की गणना के लिए 2.57 का फिटमेंट फैक्टर तय किया गया था, जिसके आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये रखी गई थी. अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि 8वें वेतन आयोग में यदि यह फिटमेंट फैक्टर 2.57 से ज्यादा किया जाता है, तो बेसिक सैलरी में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

8वें वेतन आयोग से क्या होगा बदलाव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद बेसिक सैलरी 18,000 से सीधे 26,000 रुपये तक पहुंच सकती है. अन्य भत्तों में भी इजाफा होगा, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी लगभग 45,000 से 50,000 रुपये तक जा सकती है.

रेलवे में सैलरी के साथ अन्य फायदे 

सिर्फ सैलरी ही नहीं, रेलवे कर्मचारियों को कई और सुविधाएं भी मिलती हैं. जैसे कि मुफ्त रेल यात्रा पास, सरकारी आवास, चिकित्सा सुविधा, पेंशन (NPS), और बच्चों की शिक्षा में सहायता आदि. ऐसे में रेलवे की नौकरी को एक स्थिर और सुरक्षित करियर के रूप में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

थार का आतंक, पहले स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर बुरी तरह से कुचला- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी खून खौल जाए. वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी पहले एक अधेड़ स्कूटी सवार को टक्कर मारती है, फिर रुकने के बजाय गाड़ी को रिवर्स में दौड़ाकर उसे दोबारा कुचल देती है. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ये मंजर देख हर कोई सन्न रह गया है. इस घटना ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रोड पर किसी की जान लेना इतना आसान कैसे हो गया? वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

अधेड़ उम्र के शख्स को थार सवार ने मारी टक्कर, फिर कुचल दिया

वीडियो की शुरुआत में एक स्कूटी सवार अधेड़ उम्र का व्यक्ति सड़क पर चल रहा होता है. तभी सामने से आ रही थार गाड़ी तेज रफ्तार में आती है और उसे सीधा टक्कर मार देती है. अधेड़ व्यक्ति धड़ाम से सड़क पर गिरता है. आमतौर पर ऐसी स्थिति में लोग गाड़ी रोककर मदद करते हैं लेकिन यहां जो हुआ वो दिल दहला देने वाला था. टक्कर के बाद जैसे ही अधेड़ थोड़ा संभलता है और खड़ा होने की कोशिश करता है, तभी थार वाला अपनी गाड़ी को रिवर्स में लाता है और दोबारा उसी व्यक्ति पर चढ़ा देता है. ये सब कुछ इतना अचानक होता है कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं. स्कूटी सवार एक बार फिर जमीन पर गिरता है और इस बार उसकी हालत पहले से ज्यादा गंभीर हो जाती है.

आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की उठ रही मांग!

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने कहा कि यह कोई आम सड़क हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हत्या जैसा दिखता है. जिस बेरहमी से थार चालक ने दोबारा गाड़ी चढ़ाई, वो कहीं से भी दुर्घटना नहीं लगती. लोगों ने मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उस पर सख्त कार्रवाई हो. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @Khurpench_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पैसों के नशे में चूर है, ठीक इलाज होना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह के लोगों को बीच चौराहे गधे पर बैठाना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसकी थार को जब्त कर लेना चाहिए और हमेशा के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


Share Market में गिरावट के बीच क्या वापस लौटेगी तेज़ी ? | Paisa Live

[ad_1]

<p>Share Market में लगातार चौथे Week भी गिरावट रही Sensex पिछले 1 हफ्ते में 600 Points और Nifty 225 Points नीचे गिरा हैं। इस गिरावट के पीछे तिमाही नतीजे और FII की Selling सबसे बड़ी वजह है ऐसे में 28 July से शुरू हो रहे हफ्ते में ऐसे कौनसे Factors है जो Market को दिशा देंगे। सबसे पहले है 1 August की Tariff Date अभी भी US और India के बीच Trade Talk जारी है जिसको August के पहले हफ्ते में पूरा होने की उम्मीद है ऐसे में यह खबर Market के लिए Positive खबर हो सकती है&nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp;</p>

[ad_2]