रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप ने पुतिन को दिया दो हफ्तों का टाइम, बोले- ‘हमले बंद कर दो वरना…’

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में रूस को अंतिम चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से कम समय में यूक्रेन पर अपने हमले बंद कर दें, वरना नए प्रतिबंधों और शुल्कों का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में मास्को को चेतावनी दी थी कि अगर रूस 50 दिनों के भीतर शांति समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो अमेरिका “बेहद कड़े टैरिफ” लगाएगा, लेकिन सोमवार (28 जुलाई 2025) को उन्होंने कहा कि वह इस समय सीमा को आगे बढ़ा देंगे.

स्कॉटलैंड में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं आज से लगभग 10 या 12 दिनों की एक नई समय सीमा तय करने जा रहा हूं. इंतज़ार करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “हमें कोई प्रगति होती नहीं दिख रही है. इस बीच ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सादिक खान को घटिया इंसान कहा और उनके काम को बेकर करार दिया. हालांकि, इस बीच उनके सामने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत अन्य लोग मौजूद थे. 

डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे मौजूद
डोनाल्ड ट्रंप 28 जुलाई 2025 को अपने चार दिवसीय निजी दौरे पर स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे. यह दौरा पूरी तरह से अनौपचारिक था, लेकिन एक पत्रकार के सवाल ने पूरी राजनीतिक चर्चा की दिशा ही बदल दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे सितंबर में लंदन जाएंगे तो ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि हां, मैं लंदन जरूर जाऊंगा, लेकिन मैं आपके मेयर का प्रशंसक नहीं हूं. वह घटिया इंसान हैं. उनके इस बयान से माहौल तुरंत तनावपूर्ण हो गया. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जो ट्रंप के साथ बैठे थे उन्होंने कहा कि वह मेरा दोस्त है.

सादिक खान की प्रतिक्रिया: “लंदन की विविधता हमारी ताकत है”
लंदन के मेयर सादिक खान ने व्यक्तिगत रूप से तो प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके प्रवक्ता और सहयोगियों ने तीखे शब्दों में ट्रंप की आलोचना की. प्रवक्ता ने कहा कि सादिक खुश हैं कि ट्रंप लंदन आना चाहते हैं. उन्हें लंदन की विविधता और समावेशी संस्कृति से सीखने को मिलेगा. इसके अलावा खान के करीबी साथियों ने कहा कि ट्रंप 2020 का चुनाव हार चुके हैं, जबकि सादिक खान ने तीन बार मेयर का चुनाव जीता है.

ये भी पढ़ें: Nimisha Priya Case: निमिषा प्रिया की बच गई जान, पलटा गया सजा-ए-मौत का फैसला, जानें कैसे भारत की बड़ी जीत

[ad_2]

होते-होते कहां रुक रही भारत-यूएस ट्रेड डील? किन बातों पर नहीं बन रही सहमति? जानें पूरी डिटेल

[ad_1]

India US Trade Deal: अमेरिका की तरफ से टैरिफ लागू करने की समय-सीमा अब नजदीक आ चुकी है. एक अगस्त को यह दुनियाभर के उन देशों के ऊपर लागू हो जाएगा, जिन्होंने अमेरिका के साथ किसी तरह की अलग से डील नहीं की है. हाल में ब्रिटेन-जापान समेत कई देशों ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया है. भारत के साथ भी करीब एक महीने से ट्रेड डील के पर व्यापक विमर्श चल रहा है, लेकिन इस पर कोई सकारात्मक नतीजा अब तक नहीं निकल पाया है. 

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर कहां पेंच फंस गया? वो कौन सी अमेरिका की मांग है, जिस पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन रही है? आइए, विस्तार से जानते हैं कि स्थिति क्या है:

भारत-यूएस ट्रेड डील में क्यों देरी?

दरअसल, सीएनबीसी को दिए एक इंटव्यू में अमेरिकी ट्रेड रिप्रजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने बताया कि दोनों ही देशों को ट्रेड डील पर अभी और बातचीत की जरूरत है, क्योंकि यह अभी पूरी नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील बेहद करीब लग रहा हो, लेकिन भारत की पारंपरिक बाजार संरक्षणवादी नीति के चलते यह इतना आसान नहीं है. ग्रीर का कहना है कि कुछ सेक्टर में भारत ने अपना बाजार खोलने में भारत ने दिलचस्पी तो दिखाई है लेकिन अब ये आगे देखना होगा कि इस समझौते के लिए भारत किस तरह से और आगे बढ़ने को तैयार है.

दूसरी तरफ केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूएस के साथ तेजी से ट्रेड डील पर भारत आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यूएस की टीम अगस्त में भारत आएगी और प्रस्तावित व्यापार समझौते अगले दौर की बातचीत होगी.

कहां नहीं बन रही सहमति?

भारत और यूएस ट्रेड डील में देरी की एक वजह एल्यिमिनियम और तांबा पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए उच्च टैरिफ की दरें है. भारत एक तरफ जहां स्टील और एल्युमिनियम पर लगे पचास प्रतिशत टैरिफ और ऑटो सेक्टर में लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ से राहत चाहता है. वहीं डेयरी और कृषि उत्पादों पर भारत अमेरिका को कस्टम ड्यूटी में छूट देने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर डेयरी सेक्टर पर पड़ेगा. किसानों को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

इसके साथ ही केला, झींगा मछली, जूते-चप्पल, प्लास्टिक और हस्तशिल्प जैसी चीजों पर भारत चाहता है कि अमेरिका टैरिफ की दरें कम करे. वहीं अमेरिका भी भारत के ऊपर पेट्रोकैमिकल्स, डेयरी आइटम्स, ड्राई फ्रूट्स, गाड़ियां और औद्योगिक सामानों को ऊपर टैरिफ कम करने का दबाव बना रहा है. 

साल 2024 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 129.2 बिलियन डॉलर का हुआ है. इनमें से अमेरिकी का तरफ से भारत में 41.8 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया गया जबकि भारत की तरफ से अमेरिका में 87.4 बिलियन डॉलर का निर्यात अमेरिका को किया गया. ऐसे में भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा पिछले साल 45.7 बिलियन डॉलर का रहा.

ये भी पढ़ें: फेड रिजर्व के फैसले पर संशय और निवेशकों में दुविधा के बीच टूटा रुपया, जानें डॉलर के मुकाबले कितना हुआ कमजोर

[ad_2]

विषैले विचारों को दूर करने का अवसर है नागपंचमी, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

नाग पंचमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. आज मंगलवार 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन नागों की पूजा के लिए समर्पित होता है.

नाग पंचमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. आज मंगलवार 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन नागों की पूजा के लिए समर्पित होता है.

पौराणिक कथा के अनुसार, आस्तिक मुनि द्वारा नागों के जीवन की रक्षा के बाद से ही नाग पंचमी का पर्व नागों के सम्मान में मनाया जाता है.

पौराणिक कथा के अनुसार, आस्तिक मुनि द्वारा नागों के जीवन की रक्षा के बाद से ही नाग पंचमी का पर्व नागों के सम्मान में मनाया जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि, नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है, शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नाग धरती के संतुलन, वर्षा और संपदा से जुड़े हुए हैं.

धार्मिक मान्यता है कि, नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है, शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नाग धरती के संतुलन, वर्षा और संपदा से जुड़े हुए हैं.

इसी के साथ नाग पंचमी का मानसिक शांति और आत्मशुद्धि का अवसर भी है. शास्त्रों के अनुसार, नागों को देवता के समान पूजनीय बताया गया है. नागों की पूजा से भय, क्रोध, ईष्या जैसे विषैले विचार भी दूर होते हैं.

इसी के साथ नाग पंचमी का मानसिक शांति और आत्मशुद्धि का अवसर भी है. शास्त्रों के अनुसार, नागों को देवता के समान पूजनीय बताया गया है. नागों की पूजा से भय, क्रोध, ईष्या जैसे विषैले विचार भी दूर होते हैं.

जिस प्रकार नाग अपने भीतर जहरीले विष को रखकर भी संतुलित रहते हैं, ठीक उसी तरह हम मनुष्यों को भी अपने भीतर उठ रहे विषैले विचारों जैसे-घृणा, क्रोध, ईष्या, लोभ आदि का त्याग कर संतुलित और संयम रहना चाहिए.

जिस प्रकार नाग अपने भीतर जहरीले विष को रखकर भी संतुलित रहते हैं, ठीक उसी तरह हम मनुष्यों को भी अपने भीतर उठ रहे विषैले विचारों जैसे-घृणा, क्रोध, ईष्या, लोभ आदि का त्याग कर संतुलित और संयम रहना चाहिए.

इसलिए नाग पंचमी आत्ममंथन का दिन भी है जब हम अपने भीतर झांककर यह तय करें कि, ऐसी कौन सी चीज है जो हमारे जीवन में जहर घोल रही है. नाग पंचमी के शुभ दिन इन विषैली चीजों को अपने जीवन से दूर कर दें.

इसलिए नाग पंचमी आत्ममंथन का दिन भी है जब हम अपने भीतर झांककर यह तय करें कि, ऐसी कौन सी चीज है जो हमारे जीवन में जहर घोल रही है. नाग पंचमी के शुभ दिन इन विषैली चीजों को अपने जीवन से दूर कर दें.

Published at : 29 Jul 2025 11:04 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

जॉर्जिया में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये जरूरी सवाल, बैंक में होनी चाहिए इत

[ad_1]

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और आपकी मंज़िल है जॉर्जिया, तो अब आपको वीजा इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. जॉर्जिया, खासकर मेडिकल और तकनीकी पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

लेकिन यहां पढ़ाई करने के लिए सिर्फ एडमिशन ले लेना ही काफी नहीं है, वीजा इंटरव्यू को पास करना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं, इस इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे जा सकते हैं और बैंक में कितनी रकम दिखाना जरूरी होता है.

वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल

  • आपने जॉर्जिया ही क्यों चुना पढ़ाई के लिए?
  • जिस यूनिवर्सिटी में आपने दाखिला लिया है, उसके बारे में कुछ बताइए?
  • आपके कोर्स की अवधि कितनी है और क्या-क्या विषय पढ़ाए जाएंगे?
  • पढ़ाई खत्म होने के बाद आपकी योजना क्या है?
  • आपके माता-पिता या गार्जियन क्या करते हैं और आपकी पढ़ाई का खर्च कौन उठाएगा?

आपके बैंक स्टेटमेंट और फंड्स के बारे में सवाल

इन सवालों के जवाब आप पहले से अच्छे से तैयार कर लें. इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ जवाब देना बहुत जरूरी है.

बैंक में होनी चाहिए इतनी रकम

जॉर्जिया का वीजा मिलने के लिए यह दिखाना जरूरी होता है कि आपके पास वहां पढ़ाई और रहने-खाने का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक स्टेटमेंट में कम से कम 15 लाख रुपये की राशि दिखाना जरूरी होता है. यह रकम ट्यूशन फीस, हॉस्टल, खानपान, मेडिकल और अन्य जरूरतों के लिए मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

जरूरी दस्तावेज

  • एडमिशन लेटर (Offer Letter)
  • पासपोर्ट (कम से कम 1 साल वैधता के साथ)
  • बैंक स्टेटमेंट (6 महीने तक की)
  • इनकम प्रूफ या Sponsorship Letter
  • मेडिकल इंश्योरेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सैयारा की आंधी में भी टिकी हुई है ‘महावतार नरसिम्हा’, मंडे को भी की शानदार कमाई

[ad_1]

सिनेमाघरों पर इन दिनों सैयारा की आंधी देखने को मिल रही है. इस फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि लोग एक बार तो इसे देखने जरुर जा रहे हैं. सैयारा की कहानी से ज्यादा लोगों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग पसंद आ रही है. सैयारा की आंधी की वजह से कई बड़ी फिल्मों को पोस्टपोन तक कर दिया गया था. मगर इसी बीच एक एनिमेटिड फिल्म महावतार नरसिम्हा आई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.

महावतार नरसिम्हा को रिलीज हुए चार दिन ही हुए हैं और ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है. फिल्म का कोई प्रमोशन भी नहीं किया था. लोगों को इस फिल्म के बारे में पता भी नहीं था. मगर अब जो भी इस फिल्म को देख रहा है वो इसकी तारीफ करे बिना नहीं रुक रहा है जिसकी वजह से ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.

महावतार नरसिम्हा ने चार दिन में की इतनी कमाई

महावतार नरसिम्हा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक चार दिन में इस फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. उसके बाद से कमाई बढ़ती जा रही है. वीकडे में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. दूसरे दिन फिल्म ने 4.6 करोड़, तीसरे दिन 9.5 करोड़ और चौथे दिन 6.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. सबसे ज्यादा लोग इसे हिंदी भाषा में देख रहे हैं. 

इतने करोड़ है बजट

रिपोर्ट्स की माने तो महावतार नरसिम्हा का बजट बहुत ही ज्यादा कम है. ये फिल्म 4 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. ये फिल्म अपने बजट का 5 गुना से ज्यादा कमाई तक कर चुकी है. हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है. इतना ही नहीं कई जगह तो लोग फिल्म देखने के लिए ऑडिटोरियम के बाहर ही चप्पल उतारकर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: रुबीना दिलैक ने किया था प्रपोज, अभिनव शुक्ला ने ‘हां’ बोलने में लगा दिए थे 9 महीने, एक्ट्रेस बोलीं- ‘हमारा सबसे बड़ा पंगा…’

[ad_2]

कैमरे ने ली शर्मनाक तस्वीर! अब Google को चुकाने पड़ रहे हैं लाखों रुपये, जानें क्या है पूरा माम

[ad_1]

Google Street View: अर्जेंटीना के एक व्यक्ति को उस वक्त भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब Google Street View कार ने उसके घर के पिछवाड़े में उसकी पूरी तरह न्यूड तस्वीर कैद कर ली. यह घटना साल 2017 की है, जब वह व्यक्ति अपने निजी परिसर में था और उसके चारों ओर 6 फुट 6 इंच ऊंची दीवार थी.

पुलिस अफसर को बना दिया मज़ाक का पात्र

वह व्यक्ति पेशे से एक पुलिस अफसर है. उसने कोर्ट में बताया कि इस घटना के बाद उसे अपने दफ्तर में और मोहल्ले में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. CBS News की रिपोर्ट के मुताबिक, तस्वीर में न केवल उसका नग्न शरीर साफ दिखाई दे रहा था, बल्कि गूगल ने उसके घर का नंबर और गली का नाम भी धुंधला नहीं किया जिससे उसकी पहचान उजागर हो गई.

2019 में दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित ने 2019 में गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की लेकिन निचली अदालत ने यह कहकर मामला खारिज कर दिया कि वह व्यक्ति ‘अनुचित अवस्था’ में बाहर था. हालांकि, अब एक अपीलीय अदालत ने उस फैसले को पलटते हुए गूगल को दोषी माना और 10.8 लाख रुपये (12,500 अमेरिकी डॉलर) का मुआवज़ा देने का आदेश सुनाया.

गूगल की सफाई और कोर्ट का सख्त जवाब

गूगल की तरफ से यह तर्क दिया गया कि दीवार की ऊंचाई पर्याप्त नहीं थी. लेकिन कोर्ट ने इस दलील को नकारते हुए कहा, “यह तस्वीर सार्वजनिक स्थान की नहीं बल्कि किसी के घर की चारदीवारी के भीतर से ली गई है. यह साफ तौर पर निजता का उल्लंघन है.”

कोर्ट का फैसला

कोर्ट ने मुआवज़ा देते हुए कहा, “कोई भी व्यक्ति दुनिया के सामने उसी हालत में नहीं आना चाहता जैसे वो जन्म के समय था.” अदालत ने इस घटना को गंभीर बताते हुए गूगल की लापरवाही पर सवाल उठाए.

गूगल की स्ट्रीट व्यू नीति के अनुसार, वह चेहरों और गाड़ियों के नंबर प्लेट को ऑटोमैटिकली ब्लर करता है ताकि किसी की पहचान उजागर न हो. लेकिन इस मामले में न केवल व्यक्ति का पूरा शरीर साफ दिखाई दे रहा था, बल्कि पहचान से जुड़ी सारी जानकारियाँ भी खुलकर सामने थीं.

गूगल की वेबसाइट कहती है कि यदि कोई चाहता है कि उसका पूरा घर, वाहन या शरीर ब्लर कर दिया जाए तो वह ‘Report a Problem’ टूल के माध्यम से अनुरोध कर सकता है. बावजूद इसके, इस मामले में कोई सावधानी नहीं बरती गई.

यह भी पढ़ें:

Apple की AI का चौंकाने वाला सच आया सामने! जानें कैसे एआई को दी जाती है ट्रेनिंग?



[ad_2]

18 शतकों के साथ टूटे कई रिकॉर्ड, 1-2 से पिछड़ी हुई टीम इंडिया इस मामले में 11-7 से आगे

[ad_1]

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने मिलकर वो कर दिखाया. जो इससे पहले कभी नहीं हुआ. शुभमन गिल ने एक ही टेस्ट में 400 से अधिक रन बनाकर इतिहास रच दिया, तो बेन स्टोक्स ने एक टेस्ट में 5 विकेट लेने के साथ शतक लगाकर अपना नाम भी इतिहास के पन्नों पर लिखवाया.

इंग्लैंड की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जबकि बादलों से घिरे आसमान में पिच पर स्विंग और सीम भी देखने को मिलता है. अभी तक खेले गए चारों टेस्ट में मौसम बारिश की संभावना वाला ही रहा, बादल भी रहे लेकिन इन मुश्किल कंडीशन में भी बल्लेबाजों का ही डंका बजा. अभी तक इस सीरीज में कुल 18 शतक लग चुके हैं.

शतकों के मामले में इंग्लैंड से आगे हैं टीम इंडिया

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में कुल 5 शतक आए, 3 भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा के बल्ले से आए. इन 3 शतकों की बदौलत इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में ड्रा के नतीजे से संतोष करना पड़ा. आपको हैरानी होगी जानकार कि इस सीरीज में अभी तक कुल 18 शतक लग चुके हैं, और सबसे अधिक शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं.

18 शतकों में से 11 शतक भारतीय पारी में आए, 7 शतक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लगाए. शुभमन गिल ने इस सीरीज में कुल 4 शतक लगा दिए हैं. लिस्ट में देखें किन भारतीय बल्लेबाजों ने कितने शतक लगाए.

  • शुभमन गिल- 4 शतक
  • ऋषभ पंत- 2 शतक
  • केएल राहुल- 2 शतक
  • रवींद्र जडेजा- 1 शतक
  • वाशिंगटन सुंदर- 1 शतक
  • यशस्वी जायसवाल- 1 शतक

इंग्लैंड के लिए 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं. जो रुट ने 2 और 1-1 शतक बेन स्टोक्स, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जेम्स और ओली पोप ने लगाया है. शतकों के मामले में टीम इंडिया इंग्लैंड से आगे हैं. अभी इस सीरीज का आखिरी टेस्ट बाकी है, जो 31 जुलाई से द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा.

शुभमन गिल इतिहास रचने से 11 रन दूर

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट में शुभमन गिल को दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 11 रन बनाने हैं, ऐसा करते ही वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे. अभी ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम हैं, जिन्होंने 1978-79 में 732 रन बनाए थे. गिल ने अभी तक खेले 4 टेस्ट में कुल 722 रन बना लिए हैं.

[ad_2]

निमिषा प्रिया की सजा रद्द हुई या नहीं? MEA का आ गया जवाब, कहा- ‘जानकारी गलत’

[ad_1]

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन इसे 16 जुलाई को टाल दिया गया. इस बीच खबर आई कि निमिषा की सजा रद्द हो गई है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ है. विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक निमिषा की फांसी को लेकर चल रही खबरें गलत हैं, उनकी सजा रद्द नहीं हुई है. केरल की रहने वाली इस नर्स को यमन में अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या का दोषी पाया गया था.

भारतीय ग्रैंड मुफ्ति कंथापुरम अबूबकर मुसलियार के ऑफिस ने कहा था कि सना में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद निमिषा प्रिया की सजा को रद्द कर दिया गया है. वहीं विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, निमिषा को लेकर कुछ लोगों ने गलत जानकारी शेयर की है.निमिषा भारत से यमन अपने काम के सिलसिले में गई थी. उसने 2015 क्लिनिक सेटअप कर लिया था. निमिषा ने तलाल अब्दो महदी के साथ बिजनेस शुरू किया और उसी की हत्या की दोषी पाई गई.

क्यों टाल दी गई निमिषा की फांसी

16 जुलाई 2025 को निमिषा की फांसी की तारीख तय थी, लेकिन भारत सरकार, केरल के धार्मिक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कोशिशों के बाद इसे टाल दिया गया. ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया, अबूबकर मुसलियार ने यमन के प्रमुख सूफी विद्वान शेख उमर बिन हफीज से इस मामले में दखल देने की अपील की थी. शेख उमर ने तलाल के परिवार से बातचीत की, जिसके बाद सजा को टाल दिया गया. 

क्या पीड़ित परिवार निमिषा को करेगा माफ

रिपोर्ट के मुताबिक निमिषा प्रिया की फांसी की सजा अभी तक रद्द नहीं हुई है, लेकिन यमन के कानून के मुताबिक माफी का एक प्रावधान है. यमन में शरिया कानून लागू है, जिसके तहत हत्या के मामले में ‘ब्लड मनी’ (दिया) के जरिए मृतक के परिवार की सहमति से दोषी को माफी मिल सकती है.

[ad_2]

ट्रेन से उतरकर धक्का लगाने लगा यह शख्स, किसी को नजर आए ‘ट्रंप’ तो किसी को ‘धोनी’

[ad_1]

सोशल मीडिया के ज़माने में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो हंसी भी दिलाता है और सोच में भी डालता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन की जनरल बोगी के दरवाजे पर लटका दिखाई देता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, जैसे ही ट्रेन हॉर्न देती है, वो शख्स दरवाजे से उतरता है और ट्रेन को साइ़ड से धक्का मारने लगता है, मानो पूरी रेल उसी के धक्के से ही चल रही हो. वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही और कमेंट सेक्शन में मीम्स की रेलगाड़ी सी चल पड़ी है.

रेलगाड़ी को धक्का मारने लगा शख्स

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक लोकल या पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म से रेंगते हुए चलने को तैयार है. जनरल कोच के दरवाजे पर एक शख्स पहले तो लटकता है, फिर जैसे ही ट्रेन हॉर्न मारती है, वो नीचे उतरता है और ट्रेन के पिछले हिस्से को धक्का मारना शुरू कर देता है. वो कुछ सेकंड तक लगातार धक्का देता रहता है जैसे कोई पुरानी मारुति 800 स्टार्ट न हो रही हो और पीछे से दोस्तों ने जोर लगा दिया हो. ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगती है और शख्स कुछ कदम तक उसके साथ-साथ भागते हुए धक्का मारता रहता है. देखने में ये पूरा दृश्य ऐसा लगता है जैसे रेल इंजन को छोड़ दिया गया हो और पूरी जिम्मेदारी इस ‘एकलव्य’ पर डाल दी गई हो.


भाई ने हिला डाला सोशल मीडिया

वीडियो में पीछे खड़े लोग हंसते भी नजर आते हैं और कैमरा उस शख्स की मेहनत को पूरी इज्जत के साथ कैद करता है. हालांकि हकीकत सबको पता है कि ट्रेन को बिजली से चलाया जाता है और ड्राइवर के कंट्रोल से ही सब होता है, लेकिन सोशल मीडिया तो भावनाओं से चलता है. वहां ‘भाई ने ट्रेन को धक्का मारकर चला दिया’ ही ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स को याद आए ट्रंप और धोनी

वीडियो को corporate_vala0001 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत पाक युद्ध में ट्रंप ने भी शायद यही किया था. एक और यूजर ने लिखा…ये तो मैच के अंत में धोनी करते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इंसानियत आज भी जिंदा है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


Share Market Today: शेयर मार्केट की हुई कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज फिर लुढ़के

[ad_1]

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की आज फिर से कमजोर शुरुआत हुई. मंगलवार को कारोबारी सेशन के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 80,780 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स भी 35 अंक लुढ़ककर 24,700 के लेवल के नीचे चला गया.

इन शेयरों में देखी गई गिरावट

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में हो रही देरी, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के कमजोर नतीजों और एशियाई बाजारों के मिलेजुले रूख का शेयर बाजार पर दबाव रहा. कारोबार के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जोमैटो (इटर्नल), इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICICI बैंक, TCS, टाइटन, HDFC बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2 परसेंट तक की गिरावट आई, जिससे बेंचमार्क पर दबाव बढ़ा. 

सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, HCL टेक, पावर ग्रिड और HUL में 0.5 परसेंट तक की मामूली गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.11 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.30 परसेंट  की गिरावट आई, जो व्यापक बाजारों में मिले-जुले प्रदर्शन का संकेत है.

सेक्टोरल इंडेक्स की परफॉर्मेंस

निफ्टी डिफेंस में 1.6 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. वहीं,  आईटी में 0.57 परसेंट की गिरावट आई है और फाइनेंशियल सर्विसेज  में 0.18 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, निफ्टी रियल्टी में 0.6 परसेंट और मेटल इंडेक्स में 0.5 परसेंट का उछाल आया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है. 

ये भी पढ़ें: 

1 अगस्त से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा इसका कितना असर?

[ad_2]