जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं रविंद्र जडेजा की पत्नी और BJP विधायक रिवाबा जडेजा

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इन दिनों राजनीति में खूब सुर्खियों में हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर जामनगर नॉर्थ सीट से शानदार जीत दर्ज की और अब विधायक के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रिवाबा राजनीति में आने से पहले एक होनहार इंजीनियरिंग छात्रा और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली एक शिक्षित महिला थीं.

कहां से हुई पढ़ाई?

रिवाबा जडेजा का जन्म 5 सितंबर 1990 को गुजरात में हुआ था. उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक सफल व्यवसायी हैं और मां प्रफुल्लबा सोलंकी भारतीय रेलवे में अधिकारी रह चुकी हैं. रिवाबा ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकोट से पूरी की और बाद में आत्मीय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की.

पढ़ाई के दिनों से ही रिवाबा का रुझान तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक विषयों की ओर भी रहा. उन्होंने कई समाजसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और महिलाओं के सशक्तिकरण व शिक्षा जैसे मुद्दों पर काम करने का मन बनाया. यही रुचि आगे चलकर उन्हें राजनीति की ओर ले गई.

शादी से पहले क्या था रिश्ता?

रिवाबा और रविंद्र जडेजा की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि रिवाबा, रविंद्र की बहन नैना जडेजा की बहुत अच्छी दोस्त थीं. इसी दोस्ती के जरिए रविंद्र और रिवाबा की पहचान हुई, जो जल्द ही एक मजबूत रिश्ते में बदल गई.

दोनों ने एक-दूसरे को करीब से जाना और फिर 17 अप्रैल 2017 को एक निजी समारोह में शादी कर ली. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और देशभर में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया.

राजनीति में कैसे आईं आगे?

शादी के बाद भी रिवाबा ने अपनी पहचान रविंद्र जडेजा की पत्नी तक सीमित नहीं रखी. उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर जामनगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा. उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला और उन्होंने जीत दर्ज की.

अब रिवाबा बतौर विधायक समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सक्रिय हैं. उन्होंने कई सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी निभाई है और महिलाओं के लिए रोजगार और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में भी योगदान दिया है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Asian Paints Q1 Results: जून तिमाही में 6% घट गया मुनाफा, लेकिन शेयर ने लगाई जोरदार छलांग

[ad_1]

Asian Paints Quarter 1 Results: एशियन पेंट्स ने मंगलवार 29 जुलाई 2025 को वित्त वर्ष 2025-26 के पहली तिमाही नतीजे जारी किए. कंपनी के रेवेन्यू से लेकर मुनाफे तक में कमी आयी है. हालांकि, इसके बाद कंपनी का शेयर जोरदार छलांग लगाते हुए 2 प्रतिशत चढ़ गया.

घट गया मुनाफा  

पेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी एशियन पेंट्स का जून तिमाही के दौरान नेट प्रोफिट 5.87 प्रतिशत घटकर 1,117.05 करोड़ रुपये रह गया. सजावटी पेंट की मांग में कमी आने से इसका लाभ घटा है. हालांकि, कंपनी की अन्य आय में करीब 24 प्रतिशत का उछाल देखा गया.

देश की सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स ने मंगलवार को शेयर बाजारों को अप्रैल-जून तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 1,186.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था.

राजस्व में कमी

जून तिमाही में कंपनी का बिक्री राजस्व मामूली रूप से घटकर 8,924.49 करोड़ रुपये रह गया. एक साल पहले इसी अवधि में यह 8,943.24 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 7,658.95 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 1.32 प्रतिशत अधिक है.

हालांकि जून तिमाही में इसकी कुल आय 9,131.34 करोड़ रुपये पर स्थिर रही. एकल आधार पर कंपनी का बिक्री राजस्व 1.19 प्रतिशत घटकर 7,848.83 करोड़ रुपये रहा. एशियन पेंट्स ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसके सजावटी पेंट व्यवसाय (भारत) की बिक्री मात्रा में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन राजस्व में 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही.

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित सिंगले ने कहा कि जून में मानसून के कारण गति धीमी होने के बावजूद पेंट उद्योग ने शहरी मांग में मामूली सुधार से मामूली तेजी देखी.

ये भी पढ़ें: Lenskart IPO: पीयूष बंसल की कंपनी ने फाइल किया ड्राफ्ट, IPO से 8500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

जलते हुए घर में अपने कुत्ते को बचाने घुस गया शख्स, उसके बाद जो हुए डरा देगा- वीडियो वायरल

[ad_1]

कुछ रिश्ते खून से नहीं बनते, लेकिन उनके लिए जान की बाजी लगाने का जज्बा खून के रिश्तों से भी गहरा होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इंसान और जानवर के इसी बेपनाह प्यार की मिसाल बन गया है. वीडियो में एक घर आग की लपटों से घिरा दिख रहा है, चारों ओर धुआं फैला है और दमकल की गाड़ियां पानी की बौछारों से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. तभी एक शख्स अचानक वहां दौड़ता हुआ आता है, बिना कुछ सोचे-समझे सीधे उस जलते हुए घर की ओर भागता है. उसके इस फैसले को देखकर वहां मौजूद लोग चीख उठते हैं, फायर ब्रिगेड के जवान भी उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो किसी की नहीं सुनता. इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.

पालतू कुत्ते को बचाने आग लगे घर में घुसा शख्स

दरअसल, उस घर में उसका पालतू कुत्ता फंसा हुआ था, जिसे छोड़कर वो भागना नहीं चाहता था. जान की परवाह किए बिना वो शख्स आग के बीच उस कमरे तक पहुंचता है जहां उसका डॉगी आखिरी उम्मीद से उसकी ओर ताक रहा था. चंद सेकंड के बाद, जो सदियों जैसे लगते हैं, वो शख्स अपने प्यारे कुत्ते को लेकर घर से बाहर निकलता है. धुएं में लिपटे चेहरे और कांपते हाथों के साथ वो मुस्कुराता है और उसका डॉगी भी उसकी गर्दन से चिपका होता है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आती हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वालों का दिल भी. लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, ये एक सबक था कि मोहब्बत किसे कहते हैं.

बेहद विकराल रूप ले चुकी थी आग

वीडियो में देखकर लग रहा है कि आग बेहद विकराल रूप ले चुकी थी. उस वक्त हालात बेहद खतरनाक थे और किसी भी वक्त घर की छत गिर सकती थी. लेकिन शख्स का इमोशनल कनेक्शन उसे वापस खींच लाया और गनीमत रही कि उसने वक्त रहते अपने प्यारे दोस्त को बचा लिया. ये वीडियो अब लाखों व्यूज बटोर चुका है और लोग इसे ‘हीरोइज्म ऑफ लव’ कहकर शेयर कर रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एक कुत्ते के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है. एक और यूजर ने लिखा…ये रिश्ता खास है, इसमें कोई मोह नहीं एक दूसरे से. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे खुशी है कि कुत्ता और उसका मालिक दोनों सलामत हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस

[ad_1]

Best Smartwatch: रक्षाबंधन के त्योहार को बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में भाई अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं लेकिन कई बार उन्हें समझ नहीं आता है क्या देना बेहतर होगा. इसीलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहते हैं तो स्मार्टवॉच एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. आइए आपको टॉप 5 स्मार्टवॉच के बारे में बताते हैं जिनमें आपको शानदार फीचर्स के साथ ही लंबी बैटरी बैकअप भी मिल जाती है.

Apple Watch Series 10 (GPS, 42mm)


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

अगर आपकी बहन Apple प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती है तो ये वॉच बेस्ट चॉइस है. इसमें है स्टाइलिश जेट ब्लैक एल्यूमीनियम केस, हमेशा ऑन रहने वाली रेटिना डिस्प्ले, ECG ट्रैकिंग, वॉटर रेसिस्टेंस और iPhone से जबरदस्त कनेक्टिविटी. फिटनेस हो, स्टाइल हो या प्रोडक्टिविटी—सब कुछ इसमें शामिल है.

Samsung Galaxy Watch Ultra (47mm, LTE)


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

यह वॉच दिखने में स्टाइलिश और फीचर्स में दमदार है. इसमें है 100 घंटे तक की बैटरी, सैफायर ग्लास, ड्यूल GPS, हेल्थ ट्रैकिंग (BP और ECG), साथ में इमरजेंसी के लिए क्विक बटन और सायरन. यह स्मार्टवॉच ऐक्टिव और एडवेंचर पसंद करने वाली बहनें जो सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों चाहती हैं.

Garmin Forerunner 55


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

अगर आपकी बहन फिटनेस के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड है, तो ये वॉच उसके लिए बनी है. इसमें है डेली वर्कआउट सजेशन, इनबिल्ट GPS और 2 हफ्तों की बैटरी लाइफ. ये स्मार्टवॉच उन बहनें के लिए परफेक्ट है जो रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग को सीरियसली लेती हैं और हर मूवमेंट को ट्रैक करती हैं.

Amazfit T-Rex 3


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

ये वॉच खासतौर पर एक्सट्रीम कंडीशंस के लिए डिज़ाइन की गई है. इसमें मिलते हैं ऑफलाइन मैप्स, 2000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले, 27 दिन की बैटरी और 10 ATM वॉटर रेसिस्टेंस.

OnePlus Watch 2R


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

OnePlus की यह स्मार्टवॉच स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इसमें है शानदार डिस्प्ले, 100 घंटे की बैटरी, Wear OS 4, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और ब्लूटूथ कॉलिंग. ये स्मार्टवॉच उन बहनों के लिए बेस्ट है जो स्टाइलिश गैजेट्स चाहती हैं पर साथ में भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी ज़रूरी है.

यह भी पढ़ें:

अब X बताएगा कौनसी पोस्ट को लोग सबसे ज्यादा लाइक करते हैं! क्या आपकी पोस्ट है ट्रेंडिंग में?

[ad_2]

आज का अंक राशिफल: 29 जुलाई 2025, जानें मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन? भाग्यशाली रंग और अ

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे मंगलवार, 29 जुलाई 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज का दिन नई शुरुआत और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. नौकरी और बिजनेस में आपकी बातों का प्रभाव देखने को मिलेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 1

मूलांक 2
भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. किसी अपने से मतभेद हो सकता है लेकिन जल्द ही सुलह के योग हैं. रचनात्मक कामों में मन लगेगा.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7

मूलांक 3
आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. निवेश सोच-समझकर करें. छात्रों के लिए दिन मेहनत और अभ्यास का है.

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 9

मूलांक 4 
कुछ अड़चनें सामने आएंगी लेकिन संयम से काम लें. यात्रा में सावधानी रखें. परिवार के साथ समय बिताएं, रिश्तों में मजबूती आएगी.

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 4

मूलांक 5 
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में फायदा होगा. प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. नए अवसरों का लाभ उठाएं.

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

मूलांक 6 
सौंदर्य, कला और रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. खर्च पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

मूलांक 7 
मन में उथल-पुथल रह सकता है. ध्यान और मेडिटेशन करें इससे राहत मिलेगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है.

  • शुभ रंग: बैंगनी
    शुभ अंक: 2

मूलांक 8 
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. धन लाभ संभव है लेकिन आलस्य से बचें. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 8

मूलांक 9
जोश और ऊर्जा बनी रहेगी. नए कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. दूसरों की मदद करने का भाव रहेगा.

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 3

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

कुत्ता टहला रही महिला पर भड़की आवारा गाय, सींग से रौंद रौंदकर किया बुरा हाल- वीडियो वायरल

[ad_1]

कहते हैं शहर की गलियां अब पहले जैसी नहीं रहीं. ना सिर्फ इंसानों से, बल्कि जानवरों से भी खतरा मंडराने लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फिर यही डर जगाया है. वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ गली में खड़ी थी, तभी वहां एक काले रंग की गाय आ धमकती है और बिना किसी उकसावे के महिला पर अचानक हमला कर देती है. जो नजारा कैमरे में कैद हुआ है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. महिला की चीखें, कुत्ते की घबराहट और गाय की आक्रामकता सब कुछ ऐसा कि देखना भी मुश्किल लग रहा था. वीडियो देखकर आप भी कांप उठेंगे.

कुत्ता टहला रही महिला पर गाय ने किया हमला

वायरल वीडियो किसी शहरी मोहल्ले का लग रहा है, जहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर गली में टहल रही थी. तभी वहां एक काली गाय अचानक आ जाती है. पहले तो लगता है कि गाय सामान्य ढंग से गुजर जाएगी, लेकिन अगले ही पल वह महिला पर झपट पड़ती है. गाय महिला को जोर से धक्का देती है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है. इसके बाद गाय अपनी सींगों से महिला पर एक के बाद एक कई वार करती है. महिला खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन गाय का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता. इस बीच महिला का पालतू कुत्ता डर के मारे पास वाले घर में भाग जाता है. लोग चिल्लाते हैं, लेकिन गाय पर किसी की आवाज का कोई असर नहीं होता.

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें

लोगों ने बचाई महिला की जान

वीडियो में साफ दिखता है कि गाय ने महिला को खासकर निशाना बनाया और हमला बहुत ही बर्बर था. गनीमत रही कि आसपास के लोग आखिर में किसी तरह डंडा लेकर दौड़े और गाय को वहां से भगाया. बताया जा रहा है कि महिला को चोटें आई है और उसे इलाज के लिए पास ही के अस्पताल ले जाया गया है. वीडियो देखकर अब यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन आवारा पशुओं का इलाज हो अच्छे से. एक और यूजर ने लिखा…इन्हें घरों में बांधकर क्यों नहीं रखते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन्हें रोटीयां खिलाने का नतीजा है ये.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

अमेरिका के मैनहट्टन में गोलीबारी, 4 की मौत के बाद हमलावर खुद भी गंवा बैठा जान, पुलिस ने किया…

[ad_1]

अमेरिका में एक बार फिर से भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन में सोमवार (28 जुलाई) को एक शख्स ने गोलाबारी की घटना अंजाम दिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी जान गंवा बैठा. अहम बात यह भी है कि हमला करने वाला शख्स खुद भी मारा गया. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत खुद को गोली मारने की वजह से हुई है.

पुलिस के मुताबिक 27 साल का शेन तामुरा नाम शख्स शाम करीब 6.30 बजे बंदूक के साथ एक 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया. उसने बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर के पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था.

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से फोन आया था, जिसमें कहा गया कि किसी को गोली लगी है. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया

इस साल अमेरिका में हो चुकी है 254 बार गोलीबारी

गन वायलेंस आर्काइव के आंकड़ों के अनुसार, मिडटाउन मैनहट्टन की इमारत में हुई घातक गोलीबारी इस साल अमेरिका में हुई 254वीं गोलीबारी की घटना है, जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने लोगों से क्या की थी अपील

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, न्यूयॉर्क वासियों, मिडटाउन में एक्टिव शूटर को लेकर जांच चल रही है. कृपया सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में हैं तो बाहर नहीं निकलें. हालांकि अब हमलावर की मौत हो चुकी है. पुलिस क्राइम सीन की जांच में जुटी हुई है और अब सब कुछ नियंत्रण में है.

[ad_2]

विराट-रोहित से लेकर बाबर-रिजवान तक, 2025 एशिया कप में नहीं दिखेंगे क्रिकेट के 7 सुपरस्टार

[ad_1]

'जैसा तय किया था, वैसी कार्रवाई की, PAK के आतंकी ठिकानों को धुआं-धुआं कर दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में क्या बोले PM मोदी?

‘जैसा तय किया था, वैसी कार्रवाई की, PAK के आतंकी ठिकानों को धुआं-धुआं कर दिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में क्या बोले PM मोदी?

[ad_2]

अनोखा कब्रिस्तान! यहां कब्रों पर लगे हैं क्यू आर कोड, एक क्लिक में सामने आती है मृतक की डिटेल

[ad_1]

कब्रिस्तान का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के जहन में चुप्पी, शांति और बीते जमाने की यादें आती हैं. लेकिन सोचो अगर किसी कब्र पर लगा एक छोटा सा क्यूआर कोड आपकी आंखों के सामने किसी की पूरी जिंदगी की कहानी खोल दे तो? ऐसा ही कुछ हुआ है केरल के एक कब्रिस्तान में, जहां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कब्रिस्तान पर बनी कब्रों पर क्यू आर कोड लगे हुए हैं, जिन्हें कोई भी स्कैन करके मृतक की पूरी जानकारी जो शेयर करने लायक है जान सकता है.

क्यू आर कोड स्कैन करते ही सामने आ जाएगी मृतक की जानकारी

वीडियो में दिखता है कि एक शख्स कब्र पर लगा क्यूआर कोड अपने मोबाइल से स्कैन करता है. जैसे ही वो कोड स्कैन करता है, उसके फोन में एक वेबसाइट खुल जाती है. इस वेबसाइट पर उस व्यक्ति की पूरी जानकारी दी गई होती है जो उस कब्र में दफन है. सिर्फ नाम या उम्र नहीं, बल्कि उसकी पूरी लाइफ स्टोरी. उसने क्या काम किया, उसके परिवार में कौन-कौन हैं, उसकी पुरानी तस्वीरें और यहां तक कि उसकी यादें और जिंदगी के खास पल सब एक जगह दिखते हैं. उस वेबसाइट पर कई टैब होते हैं जैसे कि “यादें”, “परिवार”, “जीवन की कहानी” और “टाइमलाईन”, जिससे लोग उस व्यक्ति के बारे में और भी गहराई से जान सकते हैं. वीडियो में एक लाइन बहुत भावुक कर देती है “उनकी यादें. उनका परिवार. उनकी विरासत. मेरे फोन पर.”


किस ने दी श्रद्धांजली, एक क्लिक से होगा मालूम

जो सबसे अनोखी चीज है, वो है विजिटर लॉग यानी जो भी लोग कब्र पर आते हैं, वो अपना नाम वहां लिख सकते हैं ताकि मालूम हो सके कि कौन आया था श्रद्धांजलि देने. वीडियो के आखिर में एक लाइन आती है जो सबका दिल छू जाती है “यह सिर्फ एक कब्र नहीं है. यह एक कहानी है जो जिंदा है.” अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की राय दे रहे हैं. कुछ इसे एक शानदार आइडिया बता रहे हैं जिससे अपनों की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी. तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये कब्रिस्तान की शांति में तकनीक का ज्यादा दखल है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को thelastgiftofficial नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यह बेहद कूल सिस्टम है, आप अपनों की यादों को दोबारा जी सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा…इन जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बेहद शानदार है, एक दम आसान और बेहतरीन तरीका है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ