क्या आपको भी नहीं खबर बैंक में जमा पैसों की? 67000 करोड़ की अनक्लेम्ड डिपॉजिट अब RBI के पास

[ad_1]

Bank Unclaimed Deposit: देश के बैंकों में 30 जून 2025 तक ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ यानी बिना दावा की गई रकम का आंकड़ा 67,000 करोड़ के पार चला गया है. इन पैसों का कोई दावेदार नहीं मिल रहा है. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को संसद में जानकारी दी कि ये पैसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस (DEA) फंड में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. 

SBI के पास सबसे ज्यादा ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’

लिस्ट में SBI सबसे ऊपर है. ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ में इसकी हिस्सेदारी 29 परसेंट थी. SBI ने 19,329.92 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके बाद  6,910.67 करोड़ रुपये के साथ पंजाब नेशनल बैंक दूसरे नंबर पर, 6,278.14 करोड़ रुपये के साथ केनरा बैंक तीसरे नंबर पर और 2,063.45 करोड़ रुपये के साथ ICICI बैंक चौथे नंबर पर है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि बिना दावे वाली कुल जमा राशि का 87 परसेंट (58,330.26 करोड़ रुपये ) सरकारी बैंकों के पास था. 

क्या होता है ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’? 

‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ का मतलब बैंक में सेविंग्स या करंट अकाउंट में जमा उस रकम से है, जिसमें 10 साल से कोई लेनादेना नहीं हुआ है. यानी कि जब 10 साल तक किसी अकाउंट को ऑपरेट नहीं किया जाता है, तो उसे ‘अनक्लेम्ड’ करार दिया जाता है और इसमें जमा राशि डीईए फंड में ट्रांसफर कर दी जाती है. डीईए फंड में जमा पैसे में उस पर मिला ब्याज भी शामिल होता है.  सेविंग्स या करंट अकाउंट में जमा पैसों के अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट, आरडी, बैंक ड्राफ्ट, पे ऑर्डर, बैंकर्स चेक में पड़े पैसे  भी DEA फंड में ट्रांसफर किया जाता है. 

क्या DEA फंड में गए पैसों पर कर सकते हैं दावा? 

आप चाहे तो DEA फंड में ट्रांसफर किए गए ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ पर अपना दावा ठोक सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक में संपर्क करना होगा. बैंक आपके सारे डॉक्यूमेंट्स को चेक करेगा और सही पाए जाने पर आपको पैसे वापस कर देगा. इसकी भरपाई डीईए फंड से ही की जाएगी. बिना दावे वाली रकम को क्लेम करने की कोई समयसीमा नहीं है. इसे आप जब चाहे क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, ऐसी नौबत न आए इसके लिए बैंक अकाउंट में समय-समय पर ट्रांजैक्शन करते रहना और बैंक डिटेल्स अपडेट रखने की जरूरत है. 

 

ये भी पढ़ें: 

आज से खुल गया Aditya Infotech का IPO, कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 582 करोड़ रुपये

[ad_2]

आने वाला है संतान प्राप्ति का विशेष पर्व, साल में 2 बार ही मिलता है मौका, जान लें तारीख

[ad_1]

Sawan Putrada Ekadashi 2025: संतान प्राप्ति के लिए वैसे तो सालभर में कई व्रत किए जाते हैं लेकिन एकादशी का विशेष महत्व है. साल में दो बार पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है. संतान सुख, बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए ये व्रत प्रभावशाली माना गया है. पुराणों के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत रखने से संतान सुख मिलता है.

सावन पुत्रदा एकादशी 2025

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त 2025 को रहेगी.

  • एकादशी तिथि शुरू – 4 अगस्त 2025, सुबह 11.14
  • एकादशी तिथि समाप्त – 5 अगस्त 2025, दोपहर 1.12
  • व्रत पारण समय – सुबह 5.45 – सुबह 8.26 (6 अगस्त)

संतान प्राप्ति के लिए साल में 2 बार मिलता है ये मौका

पुत्रदा एकादशी पौष माह और सावन माह में की जाती है. इस व्रत के प्रताप से राजा महाजित को पुत्र की प्राप्ति हुई थी. यही वजह है कि निसंतान के लिए ये व्रत सबसे अचूक माना गया है.

5 अगस्त की सावन पुत्रदा एकादशी रवि योग में है. उस दिन रवि योग सुबह में 5 बजकर 45 मिनट से बनेगा, जो दिन में 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं क्योंकि इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होता है.

संतान सुख के लिए एकादशी उपाय

सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु का स्मरण कर दीपदान करने के लिए आटे के छोटे-छोटे दीपक बनाकर उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालकर पतली सी रुई की बत्ती जलाएं. उसे पीपल या बढ़ के पत्ते पर रखकर नदी में प्रवाहित करें. साथ ही जरूरतमंदों को सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए.

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत कथा

पुत्रदा एकादशी कथा का सार प्राचीनकाल में सुकेतुमान नामक एक राजा के यहां कोई संतान नहीं थी. वह महल, वैभव सब कुछ होने के बाद भी संतान न होने के दुख से चिंतित रहता था. कुछ समय बाद वह अपनी समस्या के निवारण के लिए भटकते हुए मुनियों के आश्रम में पहुंचा जहां उसे इस एकादशी के महत्व के बारे में ऋषियों ने बताया. जब राजा ने यह व्रत किया तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हुई.

Jitiya Vrat 2025 Kab Hai: जितिया व्रत 2025 में कब है ? जीवित्पुत्रिका की तारीख, समय देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

NCERT की किताबों में शामिल किया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर पर सिलेबस? जानिए क्या है सरकार की योजना

[ad_1]

सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को सेना ने ढ़ेर कर दिया. कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने देश को हिलाकर रख दिया था. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर बम गिराए थे. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल था. 

लेकिन अब देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मिशन अब सिर्फ खबरों या डिफेंस दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहेंगे. एनसीईआरटी (NCERT) जल्द ही ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष शैक्षणिक मॉड्यूल लेकर आ रहा है, जो स्कूली छात्रों को आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर व्यावहारिक और तथ्य आधारित जानकारी देगा. यह पहल खासतौर पर उच्च कक्षाओं (कक्षा 11-12) के लिए की जा रही है, जिसे बाद में मिडिल स्कूल (कक्षा 6-8) तक भी विस्तार दिया जा सकता है.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना ने 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई एक सटीक सैन्य कार्रवाई थी. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सीमापार स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ढांचे को ध्वस्त किया.

क्यों जरूरी है यह मॉड्यूल?

एनसीईआरटी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित यह केस स्टडी छात्रों को यह समझने में मदद करेगी कि आतंकवादी हमलों के जवाब में कोई देश किस तरह रणनीतिक निर्णय लेता है. इसमें रक्षा, कूटनीति, सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के बीच तालमेल को भी उजागर किया जाएगा. यह मॉड्यूल सामान्य किताबों की तरह नहीं होगा, बल्कि एक स्वतंत्र और समसामयिक केस स्टडी के रूप में तैयार किया गया है.

संसद में भी होगी चर्चा

संसद के मानसून सत्र में भी ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है. इसी क्रम में एनसीईआरटी इस विषय पर शिक्षण सामग्री तैयार कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह मॉड्यूल लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.

एनसीईआरटी की नई किताबों की दिशा में एक और कदम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (NCF) के तहत, एनसीईआरटी पहले ही कक्षा 6 और 8 के लिए नई किताबें जारी कर चुका है. इन किताबों में भारतीय विरासत, अनुभव आधारित शिक्षा और समसामयिक मुद्दों को खास तवज्जो दी गई है. अब ऑपरेशन सिंदूर पर मॉड्यूल लाकर छात्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सोचने और समझने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

18 गेंद में भी नहीं पूरा हुआ ओवर, बिना चौका-छक्का लगे दिए 20 रन; PAK vs AUS मैच में हुआ कमाल

[ad_1]

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में में अनोखा मामला सामने आया है. यह मामला पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का है, जिसमें जॉन हेस्टिंग्स ने 12 वाइड फेंकी और वो 18 बार गेंद फेंककर (18 Ball Over WCL 2025) भी अपना ओवर पूरा नहीं कर पाए.  बताते चलें कि इस मैच को पाकिस्तान ने 10 विकेट से आसानी से जीत लिया था.

बीते सोमवार WCL में पाकिस्तान चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 74 रनों पर ढेर हो गई थी. सईद अजमल ने इस मुकाबले में 6 विकेट झटके. इसके जवाब में पाकिस्तान टीम पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 45 रन बना चुकी थी. वहीं 7वें ओवर में 10 रन आने से पाकिस्तान टीम के 55 रन हो चुके थे और उसे जीत के लिए सिर्फ 20 रनों की जरूरत थी.

फिर आया 18 गेंद का ओवर

8वां ओवर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे. सामने जोश हेस्टिंग्स गेंदबाजी करने आए, जिन्होंने पहले 5 प्रयासों में वाइड गेंद डाली और छठे प्रयास में जाकर पहली ऑफिशियल गेंद फेंकी गई जिस पर एक रन आया. हेस्टिंग्स सिर्फ एक गेंद में 6 रन दे चुके थे. दूसरी ऑफिशियल गेंद पर चौका आया, वहीं तीसरी ऑफिशियल गेंद होने से पहले हेस्टिंग्स ने एक नो बॉल और एक वाइड दे डाली.

चौथी और पांचवीं गेंद के बीच एक और वाइड आई. हेस्टिंग्स को सिर्फ एक सीधी गेंद फेंककर ओवर समाप्त कर देना था, लेकिन आखिरी गेंद फेंकने के प्रयास में वो फिर से 5 वाइड दे बैठे. 18 गेंदों के बाद भी ओवर पूरा ही नहीं हो सका और पाकिस्तान 10 विकेट से आसानी से मैच जीत गया.

जॉन हेस्टिंग्स का ओवर: वाइड, वाइड, वाइड, वाइड, वाइड, 1, 4, नो बॉल, वाइड, 1, वाइड, 0, 1, वाइड, वाइड, वाइड, वाइड, वाइड

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाना तय! करो या मरो के मैच में वेस्टइंडीज को 144 पर किया ढेर

[ad_2]

Rashifal 30 July 2025: सिंह राशि में केतु का विस्फोट! जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज का राशिफल मेष, वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ खास होने वाला है. आज का दिन गणेश जी को समर्पित है. सिंह राशि में पाप ग्रह केतु फुल पावर बैठ कर कुछ राशि के जातकों की मुसीबत बढ़ाने जा रहा है. आज का दैनिक राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा? जानें-

मेष (Aries): जुबान फिसली तो नौकरी फिसली

  • Emotion: गुस्सा नुकसान देगा, लेकिन चुप रहना भी महंगा पड़ सकता है.
  • ग्रह संकेत: मंगल-चंद्र युति से हृदय और सिर पर प्रभाव.
  • सावधानी: बॉस या पार्टनर से बहस न करें.
  • लव: भावनात्मक ब्लास्ट संभव है.
  • उपाय: लाल रंग न पहनें, हनुमान चालीसा पढ़ें.

वृषभ (Taurus): आज जो छोड़ोगे, कल वही लौटेगा दो गुना

  • Emotion: त्याग का भाव, लेकिन कड़वाहट नहीं.
  • ग्रह संकेत: शुक्र-वाणी में मिठास, लेकिन मन में द्वंद्व.
  • लव: पुराना रिश्ता लौटने की संभावना.
  • धन: लॉस के बाद गेन का संकेत.
  • उपाय: सफेद वस्त्र पहनें, लक्ष्मी चालीसा पढ़ें.

मिथुन (Gemini): बहुत तेज़ दौड़ोगे, तो गिर भी सकते हो

  • Emotion: अधीरता और बड़बोलापन भारी पड़ सकता है.
  • ग्रह संकेत: बुध की दशा अच्छी, लेकिन राहु भ्रम देगा.
  • लव: डबल डेटिंग से बचें.
  • धन: शेयर या सट्टे से नुकसान का योग.
  • उपाय: ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें.

कर्क (Cancer):दिल और दिमाग की जंग में आज दिल जीतेगा

  • Emotion: भावनात्मक निर्णय सही दिशा में मोड़ सकते हैं.
  • ग्रह संकेत: सूर्य-चंद्र मैत्री, लेकिन शनि की दृष्टि से बाधा.
  • लव: मन की बात कह डालिए.
  • धन: रिश्तेदार से आर्थिक सहायता संभव.
  • उपाय: जल में कच्चा दूध डालकर अर्घ्य दें.

सिंह (Leo): ग्रहों का खतरा सिर पर है…हर कदम फूंक-फूंक कर रखें

  • Emotion: आत्मविश्वास और अहंकार के बीच फँसा मन.
  • ग्रह संकेत: त्रिग्रही योग से मानसिक तूफान.
  • लव: पार्टनर की बात न सुनना भारी पड़ सकता है.
  • धन: खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं.
  • उपाय: सूर्य को नमस्कार करें, नमक का दान करें.

कन्या (Virgo): मन की शांति बिकती नहीं, साधनी पड़ती है

  • Emotion: बार-बार विचार बदलना मुश्किल खड़ा करेगा.
  • ग्रह संकेत: बुध मजबूत लेकिन राहु भ्रम देगा.
  • लव: कोई गलत व्यक्ति आकर्षित कर सकता है.
  • धन: पुराने रुके पैसे वापस आ सकते हैं.
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला (Libra): बैलेंस बिगड़ा तो ब्रेकअप तक जा सकता है मामला

  • Emotion: रोमांस में अतिआशा भारी.
  • ग्रह संकेत: शुक्र अच्छा, लेकिन केतु रिश्ते काट सकता है.
  • लव: साथी को टाइम दें, वरना रिश्ते में दरार.
  • धन: खर्च अधिक, निवेश बाद में करें.
  • उपाय: मां दुर्गा की स्तुति करें.

वृश्चिक (Scorpio): आत्मनियंत्रण नहीं रखा तो कुछ खो सकते हैं

  • Emotion: तीव्रता और उग्रता आज हानिकारक.
  • ग्रह संकेत: मंगल उग्र, चंद्रमा भावुक.
  • लव: एक्स से जुड़ने की कोशिश बेकार हो सकती है.
  • धन: व्यवसायिक निर्णय अभी न लें.
  • उपाय: भैरव बाबा को नारियल चढ़ाएं.

धनु (Sagittarius): सपनों की दुनिया से निकलो, धरातल पर उतरने का वक्त है

  • Emotion: आदर्शों से मोह, लेकिन हकीकत में टक्कर.
  • ग्रह संकेत: गुरु भ्रमित, केतु विचलित.
  • लव: आदर्शवादी सोच रिश्ते को बचा नहीं पाएगी.
  • धन: विदेश से धन आगमन.
  • उपाय: पीले कपड़े पहनें, तुलसी की पूजा करें.

मकर (Capricorn): आपके राज़ किसी के कान तक पहुंच सकते हैं

  • Emotion: भरोसा टूट सकता है.
  • ग्रह संकेत: शनि सीधा लेकिन कमजोर स्थिति में.
  • लव: गुप्त संबंध सामने आ सकते हैं.
  • धन: लोन से बचें.
  • उपाय: शनि मंत्र का जाप करें.. ॐ शं शनैश्चराय नमः

कुंभ (Aquarius): कुंभ का मन आज लहरों की तरह डगमगाएगा

  • Emotion: स्थिरता की तलाश.
  • ग्रह संकेत: राहु का भ्रम, लेकिन शुक्र का संतुलन.
  • लव: एकतरफा प्रेम से हानि.
  • धन: डिजिटल ट्रांज़ेक्शन में सावधानी रखें.
  • उपाय: पीपल की परिक्रमा करें.

मीन (Pisces): जिसे खोया था, वह लौट भी सकता है, लेकिन क्या आप तैयार हैं?

  • Emotion: करुणा और भ्रम का संगम.
  • ग्रह संकेत: गुरु का दृष्टि लाभ, लेकिन भावुकता ज़्यादा.
  • लव: भावनात्मक पुनर्मिलन का योग.
  • धन: आश्चर्यजनक धन लाभ संभव.
  • उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां डालें.

FAQs
Q1. आज किस राशि को धन लाभ होगा?
वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को आज अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं.

Q2. क्या आज कोई यात्रा के योग हैं?
सिंह राशि के जातकों को आज ऑफिस के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है.

Q3. कौन सी राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ या फिटनेस में सुधार मिलेगा?
तुला राशि के जातक आज खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे.

Q4. क्या नौकरी से जुड़ा कोई शुभ संकेत है?
कुंभ राशि के इंजीनियरिंग छात्रों को आज जॉब ऑफर मिलने के संकेत हैं.

Q5. क्या आज कोई नया काम शुरू किया जा सकता है?
मेष, कन्या और मकर राशि के लिए नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

PAN कार्ड स्कैम का नया जाल! ‘Download E-PAN’ वाली ईमेल से रहें सावधान, जानिए कैसे हो रही ठगी

[ad_1]

PAN 2.0 Scam: अगर आपके इनबॉक्स में एक ईमेल आए जिसमें लिखा हो– “आपका नया PAN 2.0 तैयार है, यहां क्लिक करें और डाउनलोड करें” तो अलर्ट हो जाइए. यह कोई सरकारी सूचना नहीं बल्कि एक खतरनाक फिशिंग स्कैम है. सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और आयकर विभाग दोनों ने इस तरह की ईमेल को पूरी तरह फर्जी बताया है. इसका असली मकसद है आपकी निजी और वित्तीय जानकारी चुराना.

क्या है PAN 2.0 स्कैम?

इस ठगी में लोगों को एक नकली ईमेल भेजी जाती है जिसमें दावा किया जाता है कि सरकार ने एक नया अपडेटेड ई-पैन कार्ड लॉन्च किया है जिसे ‘PAN 2.0’ कहा जा रहा है. ईमेल में QR कोड और कुछ सरकारी जैसा डिजाइन होता है और लिंक के ज़रिए डाउनलोड करने को कहा जाता है. लेकिन यह लिंक आपको किसी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं बल्कि स्कैमर्स की जालसाजी वाली साइट पर ले जाता है.

इतना खतरनाक क्यों है ये स्कैम?

ये ईमेल देखने में बिल्कुल असली लगते हैं भाषा, डिजाइन, लोगो, सबकुछ हूबहू सरकारी जैसा. जैसे ही आप उस फर्जी वेबसाइट पर अपनी जानकारी जैसे नाम, PAN नंबर, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड डालते हैं आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं या आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल हो सकता है. एक क्लिक आपकी पूरी डिजिटल सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है.

स्कैम से कैसे बचें?

किसी भी ईमेल में दिए लिंक या अटैचमेंट पर बिना जांचे क्लिक न करें. अगर साइट का एड्रेस ‘.gov.in’ से खत्म नहीं हो रहा तो समझ लें कि वह सरकारी नहीं है. डर या जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं. किसी भी अज्ञात वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भरने से बचें.

क्या सरकार ने सच में PAN 2.0 जारी किया है?

जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक सरकार या आयकर विभाग ने ‘PAN 2.0’ नाम से कोई सेवा या नया कार्ड लॉन्च नहीं किया है. इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है. अगर आपको ऐसा कोई संदेश मिले तो उसे तुरंत फेक समझें और सावधान रहें. सही जानकारी के लिए सिर्फ आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर ही जाएं.

अगर गलती से क्लिक हो गया हो तो क्या करें?

अगर आपने गलती से उस लिंक पर क्लिक कर जानकारी भर दी है तो तुरंत अपना बैंक संपर्क करें और खाते को फ्रीज़ या मॉनिटर करने को कहें. अपने सभी पासवर्ड, नेट बैंकिंग लॉगिन और UPI पिन तुरंत बदलें. नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा, www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें. संदिग्ध ईमेल के स्क्रीनशॉट लें और उसे फिशिंग/स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी करते हैं डेटिंग ऐप का इस्तेमाल तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान नहीं तो बन जाएंगे ठगी का शिकार

[ad_2]

इस साल ट्रेंट-TCS के शेयरों का सबसे खराब प्रदर्शन, 25% से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों को डुबाया

[ad_1]

TCS Tent Share Falls: ट्रेंट और टीसीएस ये दोनों ही टाटा ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनियां हैं. लेकिन 2025 में निफ्टी-50 पर इन दोनों के शेयरों में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर जहां आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर लगभग 30 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं. ट्रेंट कंपनी ‘जूडियो’ और ‘वेस्टसाइड’ जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है.

आखिर क्यों आई टाटा की इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट?

दरअसल, टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान भी लगभग 55 प्रतिशत तक गिर गया था. हालांकि, इसके बारे में यह माना जाता है कि टीसीएस का शेयर पांच वर्षों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर देता है. बीते वर्षों में टीसीएस ने लगभग 800 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है. लेकिन मौजूदा समय की समस्याएं पूरे आईटी सेक्टर को प्रभावित कर रही हैं.

एक प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और अमेरिका में क्लाइंट्स द्वारा खर्चों में कटौती के चलते कंपनियों को नए प्रोजेक्ट्स मिलना कठिन हो गया है. इसके अलावा, टीसीएस ने हाल ही में लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया है. हाल ही में घोषित कंपनी के तिमाही नतीजे भी अपेक्षाओं से कमजोर रहे हैं, जिससे निवेशकों की निराशा बढ़ी है.

टीसीएस का घटा टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने टीसीएस का टारगेट प्राइस 3820 रुपये से घटाकर अब 3780 रुपये कर दिया है. उनका कहना है कि कंपनी की आय और मुनाफा दोनों दबाव में हैं. वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने भी टीसीएस की रेटिंग डाउनग्रेड की है. हालांकि, टीसीएस के प्रबंधन का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शन 2024-25 की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही यदि हालात सुधरते हैं तो दूसरी तिमाही के नतीजे भी मजबूत हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: होते-होते कहां रुक रही भारत-यूएस ट्रेड डील? किन बातों पर नहीं बन रही सहमति? जानें पूरी डिटेल

[ad_2]

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, PoK में ट्रेनिंग देकर आतंकियों को भेजा था पहलगाम; ऑपरेशन महादेव में म

[ad_1]

22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरान घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के जिन आतंकियों ने हमला किया था उन 3 आतंकियों को कल सोमवार (28 जुलाई, 2025) को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जॉइंट अभियान “ऑपरेशन महादेव” में मार गिराया गया. इन तीनों आतंकियों की पहचान भी सुरक्षा एजेंसियों ने कर ली, जिनके नाम सुलेमान उर्फ फैजल जट्ट, अफगान और जिब्रान हैं जिसे आज मंगलवार (29 जुलाई, 205) को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोकसभा में बताया. इन तीनों आतंकियों में से अफगान के बारे में एबीपी न्यूज को सुपर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है, जिससे पाकिस्तान का पहलगाम हमले में सीधा हाथ सामने आया है.

ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी अफगान का असली नाम हबीब ताहिर उर्फ हबीब अफगानी है और ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के रावलकोट जिले के खैरगला इलाके के अजीज गांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, हबीब ताहिर ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा साल 2021 में जॉइन किया था. सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी के हैंडलर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू मूसा और रिजवान हनीफ थे.

2021 में लश्कर में हुआ था शामिल

सूत्रों के मुताबिक, हबीब अफगानी ने आतंक की शुरुआती ट्रेनिंग रावलकोट स्थित लश्कर ए तैयबा के ट्रेनिंग कैम्प मरकज़ शोहदा ए कश्मीर में ली थी. हबीब ताहिर उर्फ हबीब अफ़ग़ान ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के अलावा यासीन मलिक की जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) की स्टूडेंट विंग SLF का भी सदस्य था इसके अलावा साल 2019 में आतंकी हबीब अफगानी ने इस्लामी जमीयत तलबा भी जॉइन की थी और साल 2021 तक ये आतंकी इस्लामी जमीयत तलबा का रावलकोट में प्रमुख भी था लेकिन आतंकवाद में शामिल होने के लिए 2021 में इसने लश्कर ए तैयबा जॉइन कर ली.

अफगानी वेशभूषा इसलिए कोडनेम भी था अफगान

आतंकी हबीब ताहिर पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर के रावलकोट जिले में जिस खैगला इलाके के गांव में रहता था वो गांव सदोज़ई पठानों का बाहुल्य गांव है सदोज़ई पठान अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान में 18वीं सदी में आए थे जिसकी वजह से हबीब ताहिर की वेशभूषा अफ़ग़ानी पश्तूनों जैसी थी और हबीब ताहिर को लश्कर ने कोड नेम भी अफ़ग़ान दिया था.

हबीब ताहिर की कई तस्वीरें भी ख़ुफ़िया एजेंसियों के हाथ लगी है जिनमें हबीब ताहिर उर्फ हबीब ख़ान AK 47 और अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल पकड़े हुए है. साथ ही एनकाउंटर के बाद सेना को तस्वीरों में दिखने वाली AK 47 और अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल भी इन आतंकियों के पास से मिली थी जिनकी जब चंडीगढ़ स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच करवायी गई तो पता चला कि इन्ही हथियारों का इस्तेमाल पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान हुआ था.

सेना को आतंकियों से मिले थे ये हथियार

सूत्रों के मुताबिक हथियारों के अलावा सेना को इन आतंकियों के पास से चीनी कंपनी का T82 सॅटॅलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ है जो पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के दौरान बैसरन घाटी के ऐक्टिव था और यही T82 सॅटॅलाइट फ़ोन 23 जुलाई को फिर से जम्मू कश्मीर के लिडवास ने ऐक्टिव हुआ था जिसके बाद सेना, CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरी लोकेशन को कॉर्डन किया और फिर सोमवार को ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमला अंजाम देने वाले आतंकियों को मार गिराया.

पहलगाम हमले में शामिल इन तीनो आतंकियों को कल आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने अपने प्रॉक्सी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जानकारी देकर अपने आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ बताया था साथ ही आज लश्कर ए तैयबा ने भी तीन आतंकियों मे से आतंकी हबीब ताहिर की शिनाख्त करते हुए जानकारी अपने प्रॉक्सी एकाउंट्स से सोशल मीडिया पर साझा की. इसके अलावा इस्लामी जमीयत तलबा के पदाधिकारियों ने भी शिनाख्त करके सोशल मीडिया साइट्स पर लिखा कि सेना के साथ एनकाउंटर में मारा गया पहलगाम हमले का कसूरवार आतंकी हबीब ताहिर पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर का रहने वाला था और लश्कर ए तैयबा में जाने से पहले उसके संगठन और यासीन मलिक के JKLF से जुड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने क्यों मांगी माफी, कहा- अपना शब्द वापस लेता हूं, क्षमा भी मांगता हूं

[ad_2]

जसप्रीत बुमराह पांचवां टेस्ट खेलेंगे या नहीं? मैच से 2 दिन पहले ही कोच ने कर दिया खुलासा

[ad_1]

Jasprit Bumrah In England: भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारत ने ये साफ कह दिया था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ केवल तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे. वहीं बुमराह पहले, तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर चुके हैं, जिससे उनके तीन टेस्ट मैच पूरे हो गए हैं, लेकिन बड़ी बात ये है कि बुमराह पांचवां टेस्ट खेलने के लिए भी फिट हैं.

पांचवां टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पांचवें टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बुमराह के बारे में अपडेट दिया. सितांशु कोटक से जब बुमराह के पांचवें टेस्ट में खेलने के बारे में पूछा गया, तब बैटिंग कोच ने जवाब दिया कि बुमराह अपने वर्कलोड के हिसाब से अभी इस समय फिट हैं. पिछले टेस्ट मैच में भी बुमराह ने केवल एक ही पारी में गेंदबाजी की थी, इसलिए हेड कोच, फिजियो और कप्तान बुमराह को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

बुमराह को मैनचेस्टर टेस्ट में मिला आराम

मैनचेस्टर टेस्ट में चार में से कुल तीन ही पारी खेली गईं. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बना दिए. इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती रही और पांचवां दिन भी समाप्त हो गया. भारत ने ये मैच ड्रॉ करा लिया. इंग्लैंड की दूसरी पारी नहीं आई, जिसके चलते जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड की पहली पारी के बाद पूरा आराम मिला.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट, जानें सीरीज के अंतिम मुकाबले की सारी डिटेल्स



[ad_2]