TRF ने जारी की पहलगाम हमले की तस्वीर, UNSC की रिपोर्ट से पाकिस्तान की खुली पोल, कहा – लश्कर…

[ad_1]

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. यूएन ने कहा है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी, इतना ही नहीं, उसने घटनास्थान की एक फोटो भी शेयर की है. यूएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पहलगाम आतंकी पहलमा पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था.

इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा और उनसे जुड़े संगठनों पर एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की मंगलवार को 36वीं रिपोर्ट में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया गया है. इस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है, ”पांच आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हमला किया. टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी उसी दिन ली और साथ ही घटनास्थल की एक तस्वीर भी शेयर की थी.” 

‘लश्कर की मदद के बिना संभव नहीं था हमला’

पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से कहा गया है, ”यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था और टीआरएफ तथा लश्कर के बीच संबंध हैं. एक दूसरे सदस्य देश ने कहा कि हमला टीआरएफ ने किया था जो लश्कर का ही दूसरा नाम है.” हालांकि, एक अन्य सदस्य देश ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान के दबाव में नहीं लिया टीआरएफ का नाम?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय संबंध अब भी नाजुक हैं और ‘‘यह आशंका है कि आतंकवादी संगठन इन क्षेत्रीय तनावों का फायदा उठा सकते हैं.’’ अमेरिका ने इस महीने टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है. पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऐसे घृणित आतंकवादी काम के जिम्मेदार अपराधियों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है. हालांकि, पाकिस्तान के दबाव में उस बयान में टीआरएफ का नाम शामिल नहीं किया गया था.

[ad_2]

नीदरलैंड से करना चाहते हैं पढ़ाई? जानें वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे कौन से सवाल, बैंक में होन

[ad_1]

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और जगह का चुनाव नीदरलैंड (Netherlands) के रूप में किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. नीदरलैंड दुनियाभर के छात्रों के लिए एक लोकप्रिय एजुकेशन डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.

यहां की यूनिवर्सिटीज उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई और आधुनिक माहौल के लिए जानी जाती हैं. लेकिन सिर्फ एडमिशन ले लेना ही काफी नहीं है, वहां पढ़ाई करने के लिए स्टडी वीजा भी चाहिए और उसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है.

वीजा इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

नीदरलैंड स्टडी वीजा इंटरव्यू के दौरान अधिकारियों का मकसद यह जानना होता है कि आप वहां पढ़ाई के असली इरादे से जा रहे हैं या नहीं. इंटरव्यू में आपसे कई सवाल पूछे जा सकते हैं-

आपने नीदरलैंड की यह यूनिवर्सिटी क्यों चुनी?

  • आपके कोर्स का नाम क्या है और इसकी अवधि कितनी है?
  • यह कोर्स आपके भविष्य के करियर में कैसे मदद करेगा?
  • आपके पास पढ़ाई और रहने के लिए कितनी आर्थिक व्यवस्था है?
  • आप पढ़ाई के बाद भारत वापस लौटेंगे या वहीं काम करेंगे?
  • आपने पहले कोई विदेश यात्रा की है क्या?
  • आपके माता-पिता या स्पॉन्सर क्या करते हैं?

बैंक बैलेंस में होनी चाहिए इतनी राशि

नीदरलैंड में पढ़ाई करने के लिए सिर्फ वीजा इंटरव्यू पास करना ही नहीं, बल्कि आपके पास पर्याप्त आर्थिक संसाधन होना भी जरूरी है. इंडी (IND – Immigratie- en Naturalisatiedienst), जो नीदरलैंड का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट है, के नियमों के अनुसार, छात्र को अपने बैंक खाते में कम से कम €1,225 प्रति माह के हिसाब से रकम दिखानी होती है. यानी अगर कोर्स 1 साल का है, तो कम से कम €14,700 (लगभग 13 लाख रुपये) आपके खाते में होने चाहिए, ये राशि ट्यूशन फीस के अलावा है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पहले भारतीय बने Procter & Gamble कंपनी के सीईओ, शैलेश जेजुरीकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

[ad_1]

Shailesh Jejurikar To become Procter & Gamble’s Next CEO: अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैम्बल (P&G) के नए प्रेसिडेंट और सीईओ के तौर पर भारतीय शैलेश जेजुरीकर को नामित किया गया है. उन्हें अक्टूबर में होने वाली पहली शेयरधारकों की वार्षिक बैठक में निदेशक (डायरेक्टर) के रूप में चुनाव के लिए नामांकित किया गया है. 58 वर्षीय जेजुरीकर इस कंपनी के शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय होंगे. वे जॉन मोलर का स्थान लेंगे. जेजुरीकर 1989 से ही P&G से जुड़े हुए हैं.

कंपनी के 187 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय CEO बनेगा

कंपनी की ओर से बताया गया है कि जेजुरीकर P&G के 187 वर्षों के इतिहास में पहले भारतीय हैं जो कंपनी का नेतृत्व करेंगे. इस घोषणा के बाद कंपनी ने कहा कि उन्हें P&G के सीईओ के रूप में सेवा देने का सम्मान मिला है. उन्होंने आगे कहा कि— “P&G के लोग, हमारी संचालन प्रणाली, नवाचार क्षमता और हमारे ब्रांड वास्तव में मूल्य सृजन और सतत विकास के प्रति हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं.”

IIM लखनऊ से MBA की डिग्री

कंपनी ने बताया कि जेजुरीकर का P&G में 36 वर्षों का शानदार करियर रहा है. वे पिछले 12 वर्षों से नेतृत्व टीम का हिस्सा हैं. वर्तमान में वे कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं और भारत, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी यूरोप और अफ्रीका जैसे बाजारों के लाभ-हानि प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हैं. इसके साथ ही वे बाजार संचालन, वैश्विक व्यावसायिक सेवाएं, विनिर्माण, वितरण, सूचना प्रौद्योगिकी और नए व्यापार विकास की देखरेख भी करते हैं.

गौरतलब है कि शैलेश जेजुरकर ने लखनऊ के भारतीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए की उपाधि ली है. उनके भाई राजेश जेजुरीकर भी देश की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा में सीईओ के पद पर तैनात हैं. 

ये भी पढ़ें: सोना आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें 30 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_2]

ऑनलाइन स्कैम का नया तरीका! WhatsApp और Telegram पर ऐसे लोगों को चूना लगा रहे ठग, जानें कैसे बचे

[ad_1]

Online Job Scam: आजकल एक नया ऑनलाइन घोटाला तेज़ी से फैल रहा है जो खासकर बेरोजगार युवाओं, गृहिणियों और छात्रों को निशाना बना रहा है. WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए स्कैमर्स आसान पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. शुरुआत होती है एक सिंपल मैसेज से जिसमें लिखा होता है कि आपको किसी प्रोडक्ट को 5-स्टार रेटिंग देनी है, यूट्यूब वीडियो को लाइक करना है या कोई छोटा ट्रांसलेशन काम करना है और बदले में पैसे मिलेंगे.

मामूली काम से लाखों के कर्ज तक

गुजरात की एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली 25 वर्षीय सोरठिया भी ऐसे ही एक Telegram ग्रुप में जुड़ी थीं. शुरुआती टास्क करने पर उन्हें कुछ पैसे मिले भी. लेकिन बाद में उन्हें “उच्च स्तर के काम” के लिए ज़्यादा पैसे लगाने को कहा गया. धीरे-धीरे वो 28 लाख रुपये के कर्ज में डूब गईं और आखिरकार आत्महत्या कर ली. अपनी सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वो इस जाल से निकल नहीं पा रहीं थीं.

स्कैम की चालाकियां और पहचान

इन स्कैम्स में नकली वेबसाइट, झूठे इंटरव्यू, और फर्जी डैशबोर्ड होते हैं जो दिखाते हैं कि आपने कितना कमा लिया है. लेकिन ये सब एक धोखे का हिस्सा होता है. जैसे ही आप इसमें पैसे लगाते हैं, स्कैम गहरा होता चला जाता है.

इन संकेतों से रहें सतर्क

  • नौकरी का कोई औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट या मेल नहीं होता
  • WhatsApp या Telegram पर बात होती है, प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं
  • पैसे लगाने पर ही “बड़ा काम” मिलने का वादा किया जाता है
  • फर्जी डैशबोर्ड पर दिखाया जाता है कि आपने कितनी कमाई की है
  • रेफरल स्कीम और पिरामिड नेटवर्किंग से और लोगों को जोड़ने को कहा जाता है
  • कई बार व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स भी मांगी जाती हैं जिससे पहचान चोरी का खतरा होता है.

खुद को ऐसे करें सुरक्षित

  • किसी भी जॉब ऑफर की जांच आधिकारिक वेबसाइट या सोर्स से करें.
  • अपने बैंक अकाउंट की जानकारी, OTP या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें.
  • ऐसे किसी भी घोटाले की सूचना तुरंत cybercrime.gov.in पर दर्ज करें.

यह भी पढ़ें:

अब बिना इंटरनेट के करें चैटिंग! iPhone यूजर्स के लिए आ गया ये नया ऐप, जानें कैसे करता है काम

[ad_2]

एम्स में सामान्य सर्जरी करवाने का इंतजार, दो महीने की लंबी कतार…मरीजों की मुश्किलें बरकरार

[ad_1]

AIIMS Surgery Waiting Time: कल्पना कीजिए कि पेट में तेज दर्द हो रहा है, डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं और आप राहत की उम्मीद में देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एम्स पहुंचते हैं. लेकिन वहां आपको जवाब मिलता है किअभी दो महीने की वेटिंग है. अब सोचिए, एक ऐसा समय जब शरीर दर्द से परेशान है और इलाज का रास्ता कुछ दिनों तक नहीं दिखाई दे रहा तो एक आम मरीज क्या करे?

यही हकीकत है आज एम्स अस्पताल की, जहांसामान्य सर्जरी के लिए भी महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. इलाज की उम्मीद लेकर आए हजारों मरीजों के लिए यह इंतजार अब मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों में एक नई चुनौती बनता जा रहा है.

ये भी पढ़े- समय से पहले मौत के कितने करीब हैं आप? घर में कर सकते हैं 10 सेकंड का ये सिंपल टेस्ट

दो महीने की प्रतीक्षा क्यों?

एम्स में हर दिन हजारों मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. सीमित संसाधनों और विशेषज्ञों की तय संख्या के कारण हर मरीज को तत्काल सर्जरी उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पाता. ओटी (ऑपरेशन थिएटर) की संख्या, डॉक्टरों की ड्यूटी शेड्यूल, गंभीर मामलों की प्राथमिकता जैसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से सामान्य सर्जरी के केस पीछे खिसकते जाते हैं. इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ता है जो अपेंडिक्स, हर्निया या गॉल ब्लैडर जैसे सामान्य तकलीफदेह मामलों में राहत चाहते हैं.

मरीजों की परेशानी बढ़ी

गांव-कस्बों से आने वाले कई मरीज महीनों तक दिल्ली में रहना अफोर्ड नहीं कर पाते. इलाज की तारीख मिलने के बाद उन्हें वापस जाना और फिर दोबारा तय समय पर लौटना एक बड़ी चुनौती होती है. इसके अलावा जब दर्द और परेशानी बनी रहती है, तब मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है. कई बार निजी अस्पतालों में महंगे इलाज की मजबूरी बन जाती है.

समाधान क्या हो सकता है?

  • अस्पतालों में सर्जरी स्लॉट बढ़ाना
  • प्राथमिक स्तर पर सर्जरी के लिए अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों से सहयोग
  • एम्स जैसे संस्थानों का बोझ कम करने के लिए रीजनल AIIMS और जिला अस्पतालों की सर्जरी सुविधाओं को मजबूत करना

एम्स में इलाज एक सपना है, लेकिन अगर उस सपने तक पहुंचने के लिए लंबी लाइन और महीनों का इंतजार करना पड़े तो वह सपना कई लोगों के लिए तकलीफ बन जाता है. सरकार और स्वास्थ्य मंत्रियों को मिलकर ऐसे समाधान खोजने होंगे जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े. इलाज का अधिकार हर नागरिक का हक है और यह हक समय पर मिलना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: अब घर की रसोई में मिलेगा मच्छरों का इलाज, जानें 5 घरेलू तरीके जो दिलाएं राहत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर जब कोई वीडियो तेजी से वायरल होता है तो समझ लीजिए कुछ ऐसा जरूर हुआ है जो देखने वालों की धड़कनें बढ़ा दे. अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने ‘हिम्मत’ और ‘होश’ के बीच की लकीर ही मिटा दी. इसमें एक 70 साल की दादी बिना डरे एक विशालकाय धामन सांप को न सिर्फ पकड़ लेती हैं, बल्कि उसे अपने गले का हार बना लेती हैं. वो भी ऐसे अंदाज में जैसे ये रोज का काम हो. लोग हैरान हैं, कुछ दुआ दे रहे हैं तो कुछ ये सोचकर सहम गए हैं कि अगर सांप पलट जाता तो क्या होता? वीडियो देखने के बाद आप भी कांप उठेंगे.

दादी ने गले में डाला खतरनाक धामन सांप

वीडियो किसी गांव का है जहां एक धामन सांप घर के पास आ गया था. बाकी लोग जहां दूर खड़े तमाशा देख रहे थे, वहीं 70 साल की एक बुजुर्ग महिला हिम्मत और जोश लेकर आगे बढ़ीं. उन्होंने पहले पत्थरों के पीछे छिपे इस करीब 7-8 फीट लंबे सांप को बाहर निकाला. फिर बड़ी ही सहजता से उसे दोनों हाथों से थामा और उसके सिर को एक तरफ पकड़कर उसे अपने गले में डाल लिया. वीडियो में दादी बड़ी ठाठ से खड़ी दिख रही हैं, मानो सांप उनका पालतू हो. लोग ये देखकर हैरान रह गए कि दादी को न तो कोई डर था, न घबराहट. बता दें कि धामन सांप खेतों और घरों के आसपास दिख जाता है और चूहे व मेंढक खाकर खेती के लिए भी फायदेमंद होता है. हालांकि इसका काटना खतरनाक नहीं होता, लेकिन ये लंबा और फुर्तीला होता है और कई बार हमला भी कर सकता है.

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें

सांप अच्छे मूड में था वरना…

गनीमत रही कि इस वीडियो में दादी का आत्मविश्वास जितना ऊंचा था, उतना ही शांत था सांप का मूड भी. वरना अगर सांप भड़क जाता, तो दादी को गंभीर चोटें भी आ सकती थीं. वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों ने दादी को ‘रियल लाइफ नागिन’, ‘लेडी क्रोकोडाइल हंटर’ और ‘भारतीय स्टाइल में सर्प विशेषज्ञ’ जैसे टाइटल देने शुरू कर दिए हैं. वीडियो से ज्यादा अब यूजर्स के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स के रिएक्शन हो रहे वायरल

वीडियो को @Anwaar-e-elahi नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दादी तो नागिन निकलीं. एक और यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा…दादी का जलवा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दादी के शब्दकोष में डर नहीं है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

स्टुअर्ट बिन्नी की विस्फोटक पारी से इंडिया सेमीफाइनल में, 31 जुलाई को पाकिस्तान से टक्कर

[ad_1]

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के 15वें मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब टीम का सामना 31 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस से होगा. इस मुकाबले में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

पोलार्ड की विस्फोटक पारी हुई बेकार

ग्रेस रोड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का करने का निर्णय लिया. वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन पर ही सिमय गई. टीम के लिए कायरन पोलार्ड ने 43 गेंदों पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे. हालांकि, वेस्टइंडीज चैंपियंस के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.

इंडिया चैंपियंस की ओर से स्पिनर पीयूष चावला ने 3 विकेट झटके, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी और वरुण एरोन ने 2-2 विकेट लिए. पवन नेगी को भी 1 सफलता मिली.

बिन्नी रहे जीत के हीरो, युवराज-पठान ने निभाई अहम भूमिका

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत काफी सधी हुई रही. ओपनर शिखर धवन ने 25 रन बनाकर टीम को एक अच्छी शुरूआत दी. हालांकि गुरकीरत मान और सुरेश रैना जल्दी आउट हो गए. इसके बाद आया स्टुअर्ट बिन्नी का तूफान. बिन्नी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

कप्तान युवराज सिंह ने भी 21 रन का योगदान दिया, जबकि यूसुफ पठान ने 7 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. पठान की पारी में 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे. जीत के बाद उन्होंने मैदान पर अपने बच्चों के साथ जश्न मनाया.

वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन स्मिथ और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन टीम जीत से कोसों दूर रही.

अब भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल की बारी

इस जीत के साथ इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब टीम 31 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस से भिड़ेगी. ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की राह में कोई बाधा नजर नहीं आ रही है. 

[ad_2]

जन्मदिन पर नए कपड़े पहनने की चाह में 16 साल की लड़की ने कर दी ऐसी डाइट कि पहुंच गई अस्पताल

[ad_1]

हर कोई चाहता है कि उसके जन्मदिन पर वह सबसे खूबसूरत दिखे. नए कपड़े पहनें, सबसे अलग नजर आए. लेकिन जब ये चाहत ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए, तो खतरा बन सकती है. चीन की 16 साल की एक लड़की ने अपने बर्थडे पर दुबली-पतली दिखने के लिए ऐसी गलती कर दी कि उसकी जान मुश्किल में पड़ गई. उसने अपना वजन घटाने के लिए दो हफ्तों तक सिर्फ उबली सब्जियां खाईं और रेचक दवाएं लेने लगी. नतीजा ये हुआ कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और जान बचाना भी मुश्किल हो गया.

दो सप्ताह तक खाई केवल सब्जियां

चीन की रहने वाली 16 साल की मेई नाम की लड़की बहुत खुश थी क्योंकि उसका जन्मदिन आने वाला था. वह चाहती थी कि उस दिन जब वह अपनी नई ड्रेस पहने तो सब उसकी तारीफ करें. लेकिन मेई को लग रहा था कि वह थोड़ी मोटी है और यही सोचकर उसने दो हफ्ते पहले खाना कम करना शुरू कर दिया. उसने रोज सिर्फ थोड़ी-सी उबली सब्जियां खाईं और साथ में ऐसी दवाएं लीं जो पेट साफ करती हैं. ऐसा करते-करते दो हफ्ते बीत गए. फिर अचानक एक दिन मेई के हाथ-पांव कांपने लगे, उसे बहुत कमजोरी लगने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. उसके घरवाले घबरा गए और उसे जल्दी से अस्पताल ले गए.

पोटेशियम की हो गई थी कमी

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने उसका खून जांचा, तो पता चला कि उसके शरीर में पोटेशियम बहुत कम हो गया है. पोटेशियम एक ऐसा खनिज है जो हमारे दिल और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है. जब ये बहुत कम हो जाता है, तो दिल की धड़कन रुक सकती है या इंसान सांस लेना बंद कर सकता है. डॉक्टरों ने तुरंत मेई को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया और 12 घंटे तक लगातार इलाज किया. डॉक्टरों ने बताया कि मेई की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता था. अगर थोड़ी और देर हो जाती, तो उसकी जान भी जा सकती थी.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स ने बताया पागलपन

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही लोग हैरान रह गए. जिसके बाद यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…उसने खुद के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया. उसे बस रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ना है और वो फिट हो जाती. एक और यूजर ने लिखा…क्या पागलपन है, खाना छोड़ने से किसी का भला हुआ है क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन सब लोगों की वजह से दूसरे लोग भी ऐसे कदम उठा लेते हैं और फिर परेशान होते हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए ‘सैयारा’-‘महाअवतार नरसिम्हा’ बनी मुसीबत, रिलीज से पहले फंसा है ये पेंच

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों ने धूम मचाई हुई है. ऐसे में अब अजय देवगन अपनी फिल्म  ‘सन ऑफ सरदार 2’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. हालांकि सैयारा और महावतार नरसिम्हा को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते सन ऑफ सरदार के लिए रिलीज से पहल हीं मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. दरअसल अजय देवगन की फिल्म को स्क्रीन मिलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं.

सन ऑफ सरदार 2 को नहीं मिल रही मनमुताबिक स्क्रीन्स
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रेड सूत्र ने बताया, “सैयारा बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है और एग्जीबिटर तीसरे हफ़्ते में भी इस रोमांटिक कहानी को हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. वहीं दूसरी और महावतार नरसिम्हा भी अपनी पेस पकड़ रही है और दर्शकों की डिमांड के साथ, फिल्म की परफॉर्मेंस में भी तेज़ी आ रही है.”

  • रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक कॉमेडी फिल्म होने के नाते, पीवीआरइनॉक्स कुल शो का 60 प्रतिशत मांग रहा है.
  • हालांकि, एग्जीबिटर अपनी प्रॉपर्टीज पर 35 फीसदी से ज्यादा शो अलॉट करने के लिए तैयार नहीं हैं.
  • सन ऑफ सरदार 2 को 35 प्रतिशत से ज्यादा शो नहीं दिए जाएंगे. इससे पीवीआरइनॉक्स नाराज हो गया है, और ज्यादा शो हासिल करने के लिए लड़ाई जारी है.”

2500 स्क्रीन पर सिमट सकती है सन ऑफ सरदार 2
दिलचस्प बात यह है कि प्रेजेंट शोकेसिंग प्लान नॉन नेशनल चेन्स और सिंगल स्क्रीन में सायरा के साथ-साथ महावतार नरसिम्हा को भी तरजीह दे रही है. वहीं सन ऑफ सरदार 2 एक बड़ी फिल्म है जिसे मेकर्स 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करना चाह रहे थे लेकिन अब ये घटकर 2500 स्क्रीन तक सिमट सकती है.

‘धड़क 2’का ये है गेम प्लान
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, ‘धड़क 2 की टीम ने अलग ही रणनीति अपनाई है. इस फिल्म को पहले दिन लगभग 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा. वे बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं चाहते हैं और मुख्य रूप से शहरी बाजारों पर फोकस्ड रहेगी. यह वैसी ही रणनीति है जैसी टीम धर्मा ने केसरी 2 के साथ अपनाई थी.

31 जुलाई, गुरुवार तक हो जाएगा फैसला
सभी केंद्रों पर बातचीत अभी भी जारी है, और शो शेयरिंग रेश्यो की क्लियर तस्वीर गुरुवार, 31 जुलाई की सुबह तक सामने आ जाएगी. फिलहाल मेकर्स और थिएटर मालिक बातचीत कर रहे हैं देखने वाली बात होगी कि सन ऑफ सरदार 2 को कितनी स्क्रीन नसीब होती हैं.

ये भी पढ़ें:-नागर्जुन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशा कोप्पिकर को मारे थे 15 थप्पड़, चेहरे पर पड़ थे निशान, एक्ट्रेस का खुलासा

[ad_2]

Japan Russia Tsunami Live: जापान और रूस में सुनामी की दस्तक, भूकंप की वजह से भी मची तबाही

[ad_1]

अमेरिका के समोआ, एटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, फिजी, गुआम, गुआटेमाला, होलैंड एंड बेकर, इंडोनेशिया, जार्विस आइलैंड और कोस्टा रिका सुनामी की चपेट में आ सकते हैं.

[ad_2]