पहली बार कोई पढ़ी लिखी घर से भागी है…Boyfriend के साथ घरवालों को अंग्रेजी में धमकाती दिखी..

[ad_1]

अब तक आपने फिल्मों में देखा होगा कि कोई लड़की घर से भागती है तो रोती है, कांपती है, थाने में बैठी मिलती है या मंदिर में शादी करती नजर आती है. लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही तालीमयाफ्ता निकला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिंदूर लगाए बैठी है और लड़की कैमरे में देखकर ऐसी टूटी-फूटी अंग्रेजी में अपना बयान ठोक रही है, जैसे CBSE बोर्ड की दसवीं बोर्ड का का कोई निबंध पढ़ रही हो. वो इसी टोन में अपनी पूरी जानकारी देते हुए घर वालों तक को धमका देती है. वीडियो देख आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

घर से भागी लड़की ने शेयर किया वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

इश्क जब हद पार करता है तो लड़कियां स्कूल बैग नहीं, सीधा बॉयफ्रेंड उठाकर घर से निकल पड़ती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक वायरल वीडियो में, जहां एक लड़की अपनी मांग में सिंदूर लगाए प्रेमी के बगल में बैठी है और कैमरे में देखकर रटी रटाई अंग्रेजी में बता रही है कि वो अपनी मर्जी से आई है. उसका चेहरा ऐसा शांत और कॉन्फिडेंट है जैसे कोई स्कूल प्रोजेक्ट जमा कर रही हो. भागने की कहानी में घबराहट का नामोनिशान नहीं है, बल्कि ऐसा लगता है जैसे लड़की घर से पूरी तैयारी करके, बाल काढ़ के, लिपस्टिक लगाकर आई हो कि अब बयान देना है.

वीडियो में लड़की एक सांस में सब बता देती है. कौन है, कहां से आई, कहां रह रही है और क्यों भागी है. लड़की की चाल-ढाल और अंदाज को देखकर लोग कह रहे हैं  “भाई, ये तो ट्रेन पकड़ने नहीं, पूरी जिंदगी की योजना बनाकर निकली है.”

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…तुम कितना ही अंग्रेजी बोल लो, तुम्हारे इस काम ने सब गुड़गोबर कर दिया है. एक और यूजर ने लिखा…अरे पहली बार कोई पढ़ी लिखी घर से भागी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे दीदी सांस तो ले लो, या पूरा निबंध घर से रटकर निकली हो.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स


Technical Guruji या Bhuvan Bam! यूट्यूब से कौन कमाता है ज्यादा पैसे, जानें किसके पास कितनी संपत

[ad_1]

Technical Guruji vs Bhuvan Bam: आज के डिजिटल युग में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का ज़रिया नहीं रहा बल्कि एक बड़ा करियर विकल्प बन चुका है. भारत में कई ऐसे यूट्यूबर हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और कंटेंट की बदौलत करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. इन नामों में दो प्रमुख हस्तियां हैं Technical Guruji यानी गौरव चौधरी और BB Ki Vines फेम भुवन बाम. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के सफल यूट्यूबर हैं लेकिन सवाल यह है कि इनमें से ज्यादा कमाई कौन करता है और किसके पास ज्यादा संपत्ति है?

Technical Guruji

गौरव चौधरी, जिन्हें लोग Technical Guruji के नाम से जानते हैं, टेक्नोलॉजी से जुड़े वीडियो बनाते हैं. उनका चैनल टेक्नोलॉजी रिव्यू, अनबॉक्सिंग और गैजेट से जुड़ी जानकारियों के लिए जाना जाता है. गौरव दुबई में रहते हैं और वहीं से अपने चैनल को संचालित करते हैं. उनके वीडियो की गुणवत्ता, पेशेवर अंदाज़ और नियमित अपलोडिंग ने उन्हें भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के टॉप टेक यूट्यूबर्स में शुमार कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 356 करोड़ रुपये के आसपास है. टेक कैटेगरी में यूट्यूब का CPM (Cost Per Mille) यानी प्रति हजार व्यूज़ की कमाई अपेक्षाकृत अधिक होती है जिससे गौरव की यूट्यूब इनकम काफी अच्छी मानी जाती है. इसके अलावा, उन्हें ब्रांड्स से भी बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं और उनका दुबई में अपना व्यवसाय भी है.

Bhuvan Bam

दूसरी तरफ भुवन बाम हैं, जिन्होंने अपने कॉमिक कैरेक्टर्स और इमोशनल टच वाले वीडियो के जरिए BB Ki Vines को भारत के सबसे पॉपुलर यूट्यूब चैनलों में से एक बना दिया. भुवन सिर्फ यूट्यूबर नहीं हैं, बल्कि एक गायक, अभिनेता और लेखक भी हैं. उन्होंने वेब सीरीज जैसे ‘Dhindora’ और ‘Taaza Khabar’ से भी लोकप्रियता और कमाई हासिल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भुवन बाम की कुल संपत्ति लगभग 122 करोड़ रुपये के आसपास है. उनकी यूट्यूब कमाई गौरव चौधरी की तुलना में कम मानी जाती है क्योंकि एंटरटेनमेंट कंटेंट का CPM टेक वीडियो की तुलना में थोड़ा कम होता है. हालांकि, भुवन की आय के अन्य स्रोत जैसे ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव शोज, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम उनकी कमाई में इजाफा करते हैं.

कौन कमाता है ज्यादा पैसे

अगर सिर्फ यूट्यूब कमाई की बात करें तो Technical Guruji इस दौड़ में आगे हैं. उनकी वीडियो व्यूज की संख्या, टेक कैटेगरी का हाई CPM और ब्रांड डील्स उन्हें अधिक लाभ पहुंचाते हैं. वहीं भुवन बाम की लोकप्रियता भले ही ज्यादा व्यापक हो लेकिन यूट्यूब से सीधे होने वाली आय में वे गौरव से पीछे रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Elvish Yadav या CarryMinati: कौन कमाता है ज्यादा पैसे? जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

[ad_2]

US के साथ ट्रेड डील की अनिश्चितता से बेअसर बाजार, 144 अंक ऊपर बंद सेंसेक्स, निफ्टी 24800 के पार

[ad_1]

Stock Market Today: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 30 जुलाई 2025 को एलएंडटी के शेयर में जबरदस्त उछाल के बीच बाजार हरे निशान में बंद हुआ. एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 143.91 अंक की तेजी के साथ 81,481.86 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 33.95 अंक चढ़कर 24,855.05 के स्तर पर पहुंच गया. बीएसई पर लार्सन एंड टर्बे टॉप गेनर रहा, जिसके शेयर में 4.87 प्रतिशत की उछाल देखी गई.

इसके बाद सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का स्टॉक 1.41 प्रतिशत ऊपर चढ़ा. एनटीपीसी 1.26 प्रतिशत, जबकि मारुति सुजुकी इंडिया 1.19 प्रतिशत और भारती एयरटेल के स्टॉक में 0.87 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला.

इन शेयरों में गिरावट

सबसे ज्यादा हालत खराब टाटा मोटर्स की हुई, जिसका शेयर 3.47 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया. इसके बाद पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 1.07 प्रतिशत, एटरनल 0.93 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत और हिन्दुस्तान यूनिलिवर के शेयर में 0.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. निफ्टी मिडकैप 100 शेयर जहां 0.07 प्रतिशत लुढ़का तो वहीं निफ्टी स्मॉल कैप 100 भी 0.52 प्रतिशत नीचे आ गया. जबकि इंडिया VXI 2.77 प्रतिशत गिर गया.

ब्रोकिंग फर्म रेलिगेयर के सीनियर वाइस प्रसिडेंट रिसर्च अजित मिश्रा का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 1 अगस्त की समय-सीमा से पहले भारत पर संभावित टैरिफ की लगाई जाने वाली दरों को लेकर दिया गया बयान और भारत-यूएस के बीच ट्रेड डील में हो रही देरी ने बाजार की धारण को कमजोर किया है.

उन्होंने कहा कि एफओएम की बैठक से पहले बाजार में सतर्कता है. हालांकि, ब्याज दरों में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है. ऐसे में फेडरल रिजर्व के चीफ की बयान पर करीबी निगाह बनी रहेगी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: कैसे तय होता है सरकारी कर्मचारियों का भत्ता और इस बार डीए में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

[ad_2]

बरामदे में आराम से बैठा था कुत्ता, जिंदा निगल गया आदमखोर दरिंदा- खबर जान कांप उठेगी रूह

[ad_1]

बारिश का मौसम है, जंगल कटते जा रहे हैं और बस्तियां बसती जा रही है. ऐसे में जंगली जानवरों का इंसानी बस्तियों में आना अब कोई नई बात नहीं रही. इसी कड़ी के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक आदमखोर दरिंदे अजगर ने घर के बरामदे में बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे जिंदा निगल गया. जैसे ही गांव में इसकी खबर लगी वहां हड़कंप मच गया और लोग दौड़े चले आए. घटना मंगलवार सुबह की है, उस वक्त घर की महिला अपने पोते के साथ कुत्ते से कुछ ही दूरी पर सो रही थी.

हिमाचल प्रदेश में पालतू कुत्ते को निगल गया अजगर

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के विकास खंड बंगाणा के जोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठोह के गांव धरूं में अचानक हड़कंप मच गया जब पता लगा कि संध्या देवी के पालतू कुत्ते को अजगर ने दबोच लिया वो भी घर में घुसकर और उसे जिंदा निगल गया. उस वक्त संध्या देवी अपने पोते योगेश के साथ बरामदे में ही सो रही थी जहां ये घटना हुई उससे कुछ ही कदम दूर. बरामदे के कोने में ही बाथरूम बना हुआ था जहां संध्या देवी का कुत्ता सो रहा था, जैसे ही कुत्ते की आवाज आई संध्या देवी की आंख खुली, लेकिन तब तक खेल हो चुका था और अजगर उसे निगल चुका था, जिसके बाद संध्या देवी ने शोर मचाया. लेकिन लोगों के आने का भी कोई फायदा नहीं था, क्योंकि अब कुत्ता अजगर का निवाला बन चुका था.

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

इसके बाद गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया. बताया गया कि इस घटना में किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. लेकिन गांव वाले डर रहे हैं कि आगे से अजगर कभी भी घरों में घुस सकता है जिसके लिए उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है. वन अधिकारी ने गांव वालों से कहा है कि वन्य जीवों को देखकर हिम्मत से काम लें और तुरंत वन विभाग को सूचित करें.

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

यूजर्स के उड़े होश

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स में भी खलबली मच गई और लोग इस घटना को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…जो लोग कहते हैं कि गांव की जिंदगी बेहतरीन होती है वो जरा बारिश में वहां हाल चाल जानने ही चले जाया करें. एक और यूजर ने लिखा…शहर में कम से कम इन जंगली जीवों का डर लगभग ना के बराबर होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….कुत्ते के लिए बहुत बुरा लग रहा है.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स

भयंकर विवाद के बीच आया फैसला! पाकिस्तान से नहीं खेलेगी टीम इंडिया

[ad_1]

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया है. यह इस टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब भारतीय क्रिकेटरों ने पाक टीम के साथ खेलने से इनकार किया है. जब पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया था.

आपको याद दिला दें कि भारतीय टीम ने बीते बुधवार को वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. दूसरी ओर अभी हाल ही में बुधवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग की एक स्पॉन्सर कंपनी ने सेमीफाइनल मुकाबले से पूरी तरह हटने का निर्णय लिया था. ईज माय ट्रिप नाम की कंपनी WCL को स्पॉन्सर कर रही थी, लेकिन कंपनी के सह-संस्थापक का कहना था कि क्रिकेट और आतंकवाद एकसाथ नहीं चल सकते.

WCL में भारतीय क्रिकेटरों द्वारा पाकिस्तान के साथ खेलने से मना करने की खबर ऐसे समय में आई है जब एशिया कप शेड्यूल को लेकर BCCI को आड़े हाथों लिया जा रहा है. बता दें कि बीसीसीआई ने ना केवल एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने की सहमति जताई बल्कि पाकिस्तान के साथ खेलने पर भी हामी भरी थी. एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गली-मोहल्ले से लेकर भारतीय संसद में भी घमासान मचा हुआ है. शेड्यूल अनुसार एशिया कप में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाना है.

WCL में खेल रही इंडिया चैंपियंस टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं. वहीं बात करें WCL में भारतीय टीम के सफर की तो वह बेहद निराशाजनक लेकिन दिलचस्प भी रहा. पाकिस्तान के साथ मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम लगातार 3 मैच हार चुकी थी और 4 मैचों में उसका सिर्फ एक अंक था. अब बारी थी वेस्टइंडीज के साथ मैच की, जिसमें टीम इंडिया ने महज 13.2 ओवर में 145 रनों के लक्ष्य को हासिल करके सेमीफाइनल का टिकट कटाया था.

यह भी पढ़ें:

बेन स्टोक्स क्यों नहीं खेल रहे पांचवां टेस्ट? ICC ने लगाया है बैन या इंग्लैंड ने लिया है एक्शन? जानें असली वजह

[ad_2]

‘कान खोलकर सुन लें…’, ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक

[ad_1]

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार (30 जुलाई, 2025) को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी चर्चा में अपना भाषण दिया. इस दौरान जयशंकर ने इस बात को स्पष्ट किया कि 22 अप्रैल से 16 जून के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई.

राज्यसभा में विदेश मंत्री ने कहा, “…मैं उनको कहना चाहता हूं, वह कान खोलकर सुन लें. 22 अप्रैल से 16 जून तक, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक भी फोन कॉल में नहीं हुआ.”

पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर देश की नीति को किया स्पष्ट

इसके अलावा, एस. जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान मामलों में मध्यस्थता को लेकर भारत की स्पष्ट नीति को भी दोहराया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत सिर्फ द्विपक्षीय होगी और अगर पाकिस्तान संघर्ष को रोकना चाहता है तो उसे डीजीएमओ के माध्यम से बिल्कुल फॉर्मल तरीके से अनुरोध करना होगा.”

उन्होंने कहा, “जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, उस समय कई देश हमारे संपर्क में थे, जो यह जानना चाहते थे कि यह स्थिति कितनी गंभीर है और यह कितने समय तक चलेगा. हमने सभी देशों को एक ही मैसेज दिया कि हम किसी भी तरह की मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच जो भी बात होगी वह सिर्फ द्विपक्षीय होगी. हमने इस बात को भी पूरी तरह से स्पष्ट किया कि हम पाकिस्तान के हमले का जवाब दे रहे हैं और जब तक जरूरी होगा, देते रहेंगे. अगर उसे यह लड़ाई रोकनी है, तो पाकिस्तान को पूरे औपचारिक तरीके से एक अनुरोध करना होगा और वह अनुरोध सिर्फ डीजीएमओ के माध्यम से ही आ सकता है.”

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि रोकने पर बोले जयशंकर

इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रोकने के भारत के फैसले पर बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी इतिहास से असहज रहती है.”

जयशंकर ने राज्यसभा में सिंधु जल संधि के प्रबंधन को लेकर कांग्रेस की भूलों की ओर इशारा किया और जोर देते हुए बताया कि यह समझौता कितना महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के साथ भारत की सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनोखा समझौता है. मुझे दुनिया में ऐसा कोई दूसरा समझौता याद नहीं आता है, जिसमें एक देश ने अपनी प्रमुख नदियों को बिना अधिकार लिए दूसरे देश की ओर बहने दिया हो.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस घटनाक्रम का इतिहास याद दिलाना चाहता हूं. कल मंगलवार (29 जुलाई) को मैंने सुना कि कुछ लोग इतिहास से असहज हैं. वे चाहते हैं कि इतिहास की सभी बातें भुला दी जाएं. शायद वह उनके लिए अच्छी नहीं होंगी, वे सिर्फ कुछ अच्छी और खास बातों को ही याद रखना पसंद करते हैं.”

यह भी पढ़ेंः कैशकांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, जज के आचरण पर उठाए सवाल

[ad_2]

Kal Ka Rashifal 31 July 2025: कौन सी राशि होगी टॉप पर, किसे मिलेगी चुनौती? जानें कल का राशिफल

[ad_1]

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना भी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भोजन अच्छे से करें. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. अपनी माता से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसके लिए आपको धन का सही प्रबंधन करने की जरूरत है. कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथियों का सहयोग भी मिलेगा. संतान की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ के लिए कल का दिन बढ़िया रहेगा, पार्टनर से बातचीत करने से खुशी महसूस होगी लेकिन कुछ लोग आपके रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं, जिसको आपको समझदारी से डील करना होगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन सामान्य फलदायक रहेगा. दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी, जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी. लव लाइफ वालों के लिए कल का दिन काफी उत्तम है. कार्यक्षेत्र में लोगों के प्रयास और कड़ी मेहनत से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी. व्यापार के सिलसिले में दिन काफी बेहतर रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे. अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें, इसके लिए जरूरी है कि पहले से तैयार रहें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन साधारण है. आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा. सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं. हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी. प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है. स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है. काम से जी ना चुराएं और जहां आप काम करते हैं वहां सभी से मीठा बोलें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे. सुख सुविधा में दिन बिताएंगे. अपने लव पार्टनर के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है. किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा आपको दिया जा सकता है, जिससे समय पर पूरा करके देना बॉस की आंखों का तारा बना सकते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत समझदारी से चलने का है. कार्यक्षेत्र में कल का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा. आप काफी उत्साह वाले मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी. अपने लव पार्टनर को साथ लेकर कहीं घूमने-फिरने या मूवी देखने जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन काम की वजह से ज्यादा समय ना दे पाने की वजह से पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं. परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा. घर में किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, इस बात का ध्यान रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कल का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा. आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं, जहां आपको कुछ नए लोग मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी. मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा. अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है, लव पार्टनर का मूड कभी अच्छा तो कभी बिगड़ जाएगा, जिससे आप परेशान होंगे. दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवनसाथी आपका कोई फायदा करा सकता है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा. कहीं से अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको हिम्मत मिलेगी और कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे. ससुराल से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा. दांपत्य जीवन में दिन अनुकूल रहने वाला है और घरवाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कल का दिन मानसिक तनाव लेकर आ सकता है. खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ती रहेगी. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की आशंका बन रही है. पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे. लव लाइफ में किसी वजह से कड़वाहट आ सकती है, पार्टनर का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती हैं.

मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. कामकाज की अधिकता की वजह से सेहत खराब हो सकती है, साथ ही मानसिक रूप से तनावग्रस्त भी रहेंगे. आपके खर्चे अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी. जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपकी स्थिति सुधारने लगेगी. जमीन-जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा लेकिन डॉक्यूमेंट्स भी चेक कर लें. कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी. शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन बढ़िया रहने वाला है. काम में मजबूती महसूस करेंगे और अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे. दैनिक व्यापारियों की अच्छी इनकम भी होगी. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और व्यापारिक ऑर्डर भी मिलेगा. पारिवारिक जीवन में किसी बात से थोड़ी समस्या हो सकती है. किसी से कहासुनी हो सकती है. घर के बुजुर्गों के साथ नए बिजनस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन बढ़िया रहेगा. आपकी बुद्धिमानी काम आएगी और चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे. धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा. पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा. पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा. लव लाइफ में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं.

FAQs
Q1. कल किस राशि वालों को अटका पैसा वापस मिलने के योग हैं?
वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है.

Q2. किन राशि वालों को लव लाइफ में सतर्क रहना होगा?
धनु, वृषभ और कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना चाहिए.

Q3. किस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए?
कर्क, मकर और सिंह राशि वालों को कल स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

Q4. किन राशियों के लिए कल का दिन ट्रेवल और नए संपर्कों के लिए अनुकूल है?
तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए यात्रा और संपर्क लाभदायक रहेंगे.

Q5. क्या कल कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या जिम्मेदारी मिल सकती है?
सिंह और कन्या राशि के जातकों को नया जिम्मा मिल सकता है जिससे उनकी पहचान मजबूत होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पटरियां हुई पानी पानी! सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन बना स्विमिंग पूल- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे..

[ad_1]

जिस स्टेशन पर लोग सूटकेस लेकर ट्रेन पकड़ते थे, वहां अब छाता लेकर गमबूट में घूमना मजबूरी बन गया है. बात हो रही है राजस्थान के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन की, जो बारिश के आगे ऐसा घुटना टेक बैठा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर आखिरी तक सब जगह पानी ही पानी नजर आने लगा. ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री ये सोचने पर मजबूर हो गए कि अगली ट्रेन “स्टीमर एक्सप्रेस” होगी या “बोट सुपरफास्ट”? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. कोई फर्श नहीं दिख रही, सिर्फ पानी की परतें, लहरें और उसमें झिलमिलाते स्टेशन की रोशनी. कुछ यात्री तो पानी में चप्पल ढूंढते नजर आए, वहीं कुछ ने वीडियो बनाकर कैप्शन दे डाला “आ गया भारत का वेनिस!”

जलमग्न हुआ सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन

वीडियो दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर स्थित सवाई माधोपुर जंक्शन का बताया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है. वीडियो में दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पूरी तरह से डूब चुका है और पटरियों पर अब ट्रेन की जगह पानी की लहर दौड़ रही है. पूरी तरह से जलमग्न हुए इस स्टेशन पर व्यवस्थाओं की पोल खुल चुकी है. बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से मोटा हर्जाना और दूसरे जरियों से मोटी कमाई के बावजूद भारतीय रेलवे का ये हाल है. जो कि अब सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का चौराहा बन गया है जिसे लोग चारों तरफ से घेर रहे हैं.

पिछले 24 घंटों में हुई है भयंकर बारिश

दरअसल, बीते 24 घंटों से सवाई माधोपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है. लेकिन रेलवे स्टेशन जैसी अहम जगह पर इस तरह पानी भर जाना न सिर्फ यात्रियों के लिए परेशानी बना, बल्कि रेलवे प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खोल दी. स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टेशन परिसर की ड्रेनेज व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है और हर बार बारिश में यही हाल होता है. इस बार पानी इतना भर गया कि कई ट्रेनें लेट हो गईं, कुछ को प्लेटफॉर्म बदलकर रोका गया और यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @AnathNagrik नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं रेलवे ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए सफाई दी है. वीडियो को लेकर भारतीय रेल सेवा ने कोटा डीआरएम को इसमें टैग करते हुए सूचित किया. जिसके बाद कोटा डीआरएम ने मामले को लेकर सफाई दी है. इसके अलावा यूजर्स भी खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मोटी कमाई कहां लगा रही है रेलवे, जवाब चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब इस असुविधा के लिए यात्री रेलवे से कितने का जुर्माना लें?

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी


भारत या चीन! अमेरिका को स्मार्टफोन बेचने में कौन निकला नंबर 1? रिपोर्ट ने खोल दी पूरी सच्चाई

[ad_1]

Smartphone Exporter: भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. टेक रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस मामले में पहली बार चीन को पीछे छोड़ दिया है. इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है Apple की उस रणनीति को जिसके तहत उसने चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया था जिसे ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति कहा जा रहा है.

भारत में Apple ने बढ़ाई iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में Apple ने भारत में अपने iPhone उत्पादन को काफी तेज़ी से बढ़ाया है. साल 2025 में, भारत में बने iPhones का एक बड़ा हिस्सा सीधे अमेरिका भेजा गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple ने इस साल 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख iPhones को चार्टर्ड कार्गो विमानों के ज़रिए भारत से अमेरिका तक पहुंचाया.

‘मेक इन इंडिया’ को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

भारत की यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है. केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम और राज्यों के साथ मिलकर की गई साझेदारियों के कारण भारत अब ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए चीन का व्यवहारिक विकल्प बनता जा रहा है. Apple के बाद अब Samsung और Motorola भी भारत में अपने अमेरिकी ऑर्डर्स का उत्पादन शुरू कर रहे हैं हालांकि वो अभी Apple की तुलना में छोटे पैमाने पर है.

व्यापारिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता बनी चिंता

इस बदलाव के पीछे एक और बड़ा कारण अमेरिका की व्यापारिक नीतियों में आई अस्थिरता है. अप्रैल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले आयात पर 26% टैरिफ लागू कर दिया था जिसे फिलहाल 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है. इसी अस्थिरता के चलते कंपनियां चीन से बाहर उत्पादन तेज़ी से शिफ्ट कर रही हैं.

बिक्री में गिरावट लेकिन रणनीति सही

हालांकि iPhone की अमेरिका में शिपमेंट इस साल की दूसरी तिमाही में 11% कम होकर 13.3 मिलियन यूनिट्स रह गई लेकिन Apple की लॉन्ग टर्म रणनीति अब भी मजबूत मानी जा रही है. वैश्विक स्तर पर भी iPhone की शिपमेंट में 2% की गिरावट दर्ज की गई है. Canalys का कहना है कि यह गिरावट यूजर्स की सुस्त मांग के कारण हुई है जबकि कंपनियां संभावित टैरिफ नीति के बदलाव को लेकर पहले से स्टॉक जमा कर रही हैं.

भारत की मैन्युफैक्चरिंग के लिए आगे क्या?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तो बस शुरुआत है. भारत के लिए स्मार्टफोन निर्यात में यह उछाल बड़े ब्रांड्स की रणनीति का हिस्सा है लेकिन छोटे और मध्यम निर्माताओं को भी अब बाज़ार में टिकने के लिए अपनी रणनीतियों को और मजबूत करना होगा.

यह भी पढ़ें:

अब इस देश में बैन हो गया YouTube! टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह लगी रोक, जानें पूरा मामला

[ad_2]