Video: रेलवे स्टेशन पर बातचीत में उलझाया, फिर महिला की चेन खींच कर ले गया युवक, देखें वीडियो

[ad_1]

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात हुई. यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

युवक ने ध्यान भटकाकर झपटी चैन

घटना उस समय हुई जब महिला स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी. तभी एक अजनबी युवक उसके पास आया और उससे बातचीत करने लगा. पहले तो महिला को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन अचानक युवक ने उसका ध्यान भटकाया और गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकला. सब कुछ ही सेकंड में हो गया.


महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था. आसपास मौजूद लोग भी समझ नहीं पाए कि इतने कम समय में चोरी कैसे हो गई. स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ जवानों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया. कैमरे में आरोपी की तस्वीरें साफ दिख रही हैं, जिसकी मदद से अब पुलिस उसे पहचानने और पकड़ने की कोशिश कर रही है.

घटना के बाद स्टेशन पर मजबूत की गई सुरक्षा

इस घटना के बाद स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. खासकर महिलाओं को टारगेट बनाया जा रहा है. आए दिन इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी समय पर नहीं होती.

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है. पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Video: अरे बाप रे! दो सांडों की लड़ाई का खतरनाक वीडियो वायरल, चाय की टपरी तक खींच ले गए


Video: अचानक से टूटकर गिर गया 360 डिग्री झूला, मंजर देख कांप उठे लोग, देखें वीडियो

[ad_1]

360 Ride Crashed: सऊदी अरब के तायिफ़ शहर के एक मनोरंजन पार्क में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां लगी ‘360 डिग्री’ राइड अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई. यह खौफनाक घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं.

राइड गिरने से मची अफरा-तफरी

घटना के समय राइड में दर्जनों लोग सवार थे और झूला तेजी से गोल घूम रहा था. तभी अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई और पूरी राइड जमीन पर जा गिरी. राइड की गति इतनी तेज थी कि लोग डर के मारे चिल्लाने लगे और आसपास अफरा-तफरी मच गई.

लोगों ने बताया कि झूले से अचानक एक जोरदार आवाज आई और उसके बाद पूरा झूला नीचे गिर गया. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और झूले में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

प्रशासन ने राइड को कर दिया बंद

इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिला. माता-पिता का कहना है कि मनोरंजन पार्क की राइड्स की समय-समय पर जांच होनी चाहिए. बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक हो सकती है.

पार्क प्रशासन ने फिलहाल राइड को बंद कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. स्थानीय अधिकारियों ने भी कहा है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Video: हल्का होने जा रहा था शख्स, कमोड से निकल आया किंग कोबरा, वीडियो देख आ जाएगा पसीना!


भारत को डेड इकोनॉमी बताया, अब अमेरिका को ही ‘डेड कंट्री’ क्यों कहने लगे डोनाल्ड ट्रंप?

[ad_1]

भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ अमेरिका को फिर से महान और अमीर बना रहा है. ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर दावा किया कि दशकों से टैरिफ का इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ किया जा रहा है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मूर्ख नेताओ के कारण टैरिफ हमारे देश के भविष्य और यहां तक कि अस्तित्व पर भी विनाशकारी प्रभाव डाल रहा था. 

अमेरिका को ही ‘डेड कंट्री’ क्यों कहने लगे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और अमेरिका ने अपने खिलाफ हो रहे टैरिफ के इस्तेमाल का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है. उन्होंने कहा, “एक साल पहले अमेरिका एक डेड कंट्री था और अब यह दुनिया का सबसे अच्छा देश है. इसके लिए देशवासियों को बधाई.”

टैरिफ लगाने बाद भारत को बताया डेड इकोनॉमी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई 2025) को भारत के खिलाफ 25 फीसदी टैरिफ और रूस के साथ उसके व्यापार के लिए जुर्माना लगाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है. वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके शुल्क बहुत अधिक हैं.’’

ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि अमेरिका के इस कदम से होने वाले असर का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने दो टूक कहा कि हम राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे.

भारत में सबसे कठोर व्यापार नीति- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि भारत में किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर व्यापार नीति है. उन्होंने कहा, “सब कुछ ठीक नहीं है इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25 फीसदी शुल्क और रूस से खरीद को लेकर जुर्माना भी देना होगा.” यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि भारत ने रूस से तेल और सैन्य उपकरणों की बड़ी खरीद की है. भारत रूसी आयात के लिए जुर्माने का सामना करने वाला पहला देश है.

ये भी पढ़ें : इंडियन कंपनियों पर ट्रंप के प्रतिबंधों को लेकर भड़का ईरान, बोला- भारत के विकास को रोकने की कोशिश…

[ad_2]

Video: काकाडू नेशनल पार्क में कार के नीचे फंसा विशालकाय मगरमच्छ, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

Kakadu National Park News: ऑस्ट्रेलिया के काकाडू नेशनल पार्क में स्थित काहिल्स क्रॉसिंग पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बड़ा मगरमच्छ एक वाहन (यूटी) के नीचे फंसा हुआ दिख रहा है. बताया जा रहा है कि वाहन के ड्राइवर को पता ही नहीं था कि उसकी गाड़ी के नीचे पानी में एक मगरमच्छ मौजूद है.

यूटी के नीचे फंसा मगरमच्छ

वीडियो को सोमवार को टिकटॉक यूजर माटेओ मास्त्रातीसी ने शेयर किया, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. घटना काकाडू नेशनल पार्क के काहिल्स क्रॉसिंग की है, जो ईस्ट एलीगेटर नदी से होकर गुजरता है. उन्होंने बताया कि यह दृश्य उन्होंने अपने एक दोस्त को दिखाने के लिए रिकॉर्ड किया था. जैसे ही वाहन नदी पार कर रहा था, वह अचानक किसी चीज से टकराया, जो बाद में मगरमच्छ निकला.

काहिल्स क्रॉसिंग उस क्षेत्र में बेहद खतरनाक माना जाता है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं. माटेओ ने कहा कि उन्होंने अपने 10 साल के अनुभव में ऐसा कभी नहीं देखा कि कोई गाड़ी सीधे मगरमच्छ पर चढ़ जाए.

ताकतवर जीव होते हैं मगरमच्छ

घटना के बाद मगरमच्छ विशेषज्ञ प्रोफेसर ग्राहम वेब ने बताया कि मगरमच्छ को शायद कोई गंभीर चोट नहीं लगी होगी क्योंकि उनका शरीर काफी मजबूत होता है और वे जल्दी संक्रमण का शिकार नहीं होते. वेब के अनुसार, मगरमच्छ बहुत ताकतवर जीव होते हैं और छोटे-मोटे हादसों से आसानी से उबर जाते हैं. यह वीडियो जहां हैरान करने वाला है, वहीं यह बताता है कि इन इलाकों में यात्रा करते समय कितनी सतर्कता जरूरी होती है.

ये भी पढ़ें-

Video: बंद क्लासरूम की खिड़की में फंसी बच्चे की गर्दन, कई घंटों तक चीखा-चिल्लाया, वीडियो वायरल


नेता बनने जा रहे हैं सलमान खान? सफेद कुर्ते में हाथ जोड़कर शेयर की तस्वीर

[ad_1]

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसे देखकर लग रहा है कि एक्टर एक बड़ा धमाके करने वाले हैं. सलमान की ये फोटो देखकर नेटिजन्स कयास लगाने लगे हैं कि वो ‘दबंग 4’ के साथ लौट रहे हैं.   

सलमान ने शेयर की नेता के लुक में तस्वीर

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर का फेस नजर नहीं आ रहा. उन्होंने बैक से पोज दिया है. एक्टर ने अपने हाथों को जोड़ रखा है और उनके सामने जनता की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. फोटो में सलमान खान ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना है और उसपर एक ग्रे शेड की हाफ जैकेट कैरी की है. एक्टर ने हाथ में अपना लकी ब्रेसलेट भी पहना हुआ है. फोटो शेयर कर एक्टर ने लिखा कि. ‘मिलते हैं एक नए मैदान में..’

नेता बनने जा रहे हैं सलमान खान? सफेद कुर्ते में हाथ जोड़कर शेयर की तस्वीर, लिखा - ‘मिलते हैं नए मैदान में..’

दबंग 4’ में नेता बनेंगे सलमान खान?

सलमान खान की ये तस्वीर देख अब यूजर्स कयास लगाने लगे हैं कि एक्टर ने ‘दबंग 4’ का हिंट दिया है. एक्टर के फैन पेज ने उनकी फोटो को रीशेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा गया कि, ‘#दबंग4 के साथ वापसी कर रहे हैं? याद कीजिए, #दबंग3 के बाद संकेत मिले थे कि वो अगली बार एक राजनेता की भूमिका निभाएंगे..’ इस पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने कहा कि क्या ये सच है, तो कोई बोला कि ये बिग बॉस 19 का है.


बता दें कि एक्टर जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले हैं. वहीं इसके अलावा सलमान खान अपने सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर भी चर्चा में हैं. शो का प्रोमो भी आ चुका है. ये शो इस बार अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होने वाला है. इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं. 

ये भी पढ़ें – 

48 की उम्र में मोनोकिनी पहन झरने की नीचे नहाई ये 90s की ये हसीना, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

 

 



[ad_2]

क्यों टैरिफ की मार से बच गई इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री? लैपटॉप से लेकर स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट पर

[ad_1]

Donald Trump New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से अमेरिका आयात होने वाले सामानों पर 25 परसेंट लगाने का ऐलान कर दिया है, जो 1 अगस्त से लागू होने जा रहा है. इससे फार्मास्यूटिकल्स और टेक्सटाइल्स जैसी इंडस्ट्री पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना है.

हालांकि, एक इंडस्ट्री ऐसी भी है, जो अमेरिकी टैरिफ की मार से फिलहाल के लिए बच गया है. यहां देश की इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री की बात की जा रही है. यानी कि 1 अगस्त के बाद भी भारत से स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर जैसे प्रोडक्ट्स का अमेरिका में निर्यात बिना 25 परसेंट टैरिफ के होता रहेगा. 

क्यों इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर नहीं लगाया जा रहा टैरिफ? 

दरअसल, अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा पर इन उत्पादों के प्रभाव की धारा 232 के तहत अपनी जांच जारी रखे हुए है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर का आयात बिना किसी टैक्स के होता रहेगा.

बता दें कि अमेरिका में व्यापार विस्तार अधिनियम 1962 की धारा 232 के तहत राष्ट्रपति को उन उत्पादों के आयात को रोकने का अधिकार दिया जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले पाए जाते हैं. फिलहाल, जीरो टैरिफ ट्रीटमेंट के चलते अमेरिकी बाजारों में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोटर्स की स्थिति मजबूत बनी हुई है. 

चीन के अलावा इन देशों को भी राहत 

इस कड़ी में चीन भी भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है क्योंकि चीन को भी अभी इलेक्ट्रॉनिक्स टैरिफ के दायरे से बाहर रखा गया है. हालांकि, फिर भी भारत इस मामले में चीन से आगे है क्योंकि चीन के कुछ प्रोडक्ट्स पर पहले से ही ‘फेंटानिल ड्यूटी’ लगाई जाती है.

हालांकि, अमेरिका ताइवान और वियतनाम से भी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर जीरो टैरिफ वसूल रहा है. जून 2025 में भारत अमेरिका के लिए स्मार्टफोन का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर के रूप में उभरा. अकेले इस सेगमेंट के आयात में भारत की हिस्सेदारी 44 परसेंट रही. इस मामले में भारत ने चीन और वियतनाम को भी पीछे छोड़ दिया. 

 

ये भी पढ़ें: 

नुकसान से ज्यादा फायदा…ट्रंप के टैरिफ से भारत के लिए खुलेंगे कई रास्ते, आपदा को अवसर में बदलेगा हिंदुस्तान

[ad_2]

Kal Ka Rashifal 1 August 2025: नए महीने की शुरुआत में किस राशि का चमकेगा भाग्य? पढ़ें अपना कल क

[ad_1]

मेष राशि
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार शुरुआत लेकर आएगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई अधूरा काम कल पूरा हो सकता है. व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. लव लाइफ में साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहराएगा. पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. हेल्थ सामान्य रहेगा, लेकिन पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए हल्का भोजन करें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, नहीं तो आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन शाम तक मामला सुलझ जाएगा. कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स से सराहना मिलेगी. यात्रा का योग बन सकता है.

मिथुन राशि
कल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा अस्थिर रहेगा. दफ्तर में ग़लतफहमियों से बचें और टीम के साथ तालमेल बनाए रखें. लव लाइफ में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है. निवेश के मामलों में जल्दबाज़ी से बचें. छात्रों को कल प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है. मेडिटेशन और योग से मानसिक शांति मिलेगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कल भाग्य का साथ कम मिलेगा, लेकिन मेहनत से परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आ सकती हैं. संतान पक्ष से चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन में भी थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन ईमानदारी से बातचीत समाधान देगी. परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा चिंता का कारण बन सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन उज्ज्वल संकेत लेकर आया है. नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी. लव लाइफ में साथी का पूरा समर्थन मिलेगा और कोई सरप्राइज भी मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा. छात्रों के लिए दिन शानदार है. ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन कुछ संघर्षपूर्ण हो सकता है. कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरे करने का दबाव रहेगा. मानसिक थकावट हो सकती है. जीवनसाथी का साथ राहत देगा. संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. खर्चों पर लगाम लगाएं और अनावश्यक बातों से दूरी रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कल का दिन ऊर्जा से भरा होगा. कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है. लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताने का योग है. परिवार में मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा. वाहन प्रयोग में सावधानी रखें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन धन लाभ और व्यावसायिक सफलता देने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है. प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी. घर में अतिथि आगमन संभव है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें — खासकर ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी विषयों में.

धनु राशि
धनु राशि वालों को कल कार्यक्षेत्र में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. परिश्रम से सफलता अवश्य मिलेगी. लव पार्टनर के साथ दूरियां कम होंगी और आपसी समझ बढ़ेगी. छात्रों के लिए समय उत्तम रहेगा. व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर फोकस करें. यात्रा टालना बेहतर रहेगा.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन मध्यम है. धन के आगमन की संभावना है, लेकिन खर्च भी अधिक रहेंगे. जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें. ऑफिस में काम का प्रेशर रहेगा लेकिन बॉस से सराहना भी मिलेगी. संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए अनुकूल है. कोई नई डील फाइनल हो सकती है. दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी. प्रेम जीवन में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो रिश्ते को नया मोड़ दे सकती है. घर में बुजुर्गों के साथ समय बिताएं.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. कार्यस्थल पर कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी.

FAQs
Q1. किन राशियों को कल लव लाइफ में सफलता मिल सकती है?
मेष, तुला और सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में खुशी और सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

Q2. किन राशि वालों को खर्चों पर कंट्रोल की जरूरत है?
वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को कल धन प्रबंधन में सावधानी बरतनी चाहिए.

Q3. क्या कल यात्रा करनी चाहिए?
धनु और मिथुन राशि के लिए यात्रा टालना बेहतर रहेगा. कुंभ और तुला के लिए यात्रा लाभदायक होगी.

Q4. नौकरीपेशा जातकों के लिए किस राशि का दिन अच्छा है?
वृश्चिक, कुंभ और सिंह राशि वालों के लिए ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन और प्रशंसा के योग हैं.

Q5. स्वास्थ्य के लिहाज से किन राशियों को सावधानी रखनी चाहिए?
कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इंग्लैंड टूर के बाद ये प्लेयर करेगा टीम इंडिया की कप्तानी, BCCI ने बड़ा एलान करके चौंकाया

[ad_1]

सितंबर में भारत की अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जिसके लिए आयुष म्हात्रे को टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है. इससे पहले इंग्लैंड टूर पर आयुष की कप्तानी में टीम इंडिया ने यूथ ODI सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज को भी ड्रॉ करवाया था. सितंबर महीने में भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच 3 ODI और दो रेड-बॉल मैच खेले जाने हैं.

आपको याद दिला दें कि इंग्लैंड टूर पर विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू को अंडर-19 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. कुंडू, ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भी टीम में शामिल हैं, लेकिन उपकप्तानी उनसे छीन कर विहान मल्होत्रा को दे दी गई है.

वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी जगह सुरक्षित रखी है, जिन्होंने टेस्ट सीरीज में तो ज्यादा रन नहीं बनाए लेकिन ODI सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ यूथ ODI सीरीज में वैभव ने 5 पारियों में 71 के शानदार औसत से 355 रन बनाए थे. उनके अलावा राहुल कुमार, हरवंश सिंह, आरेस अंबरिस, कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल ने भी अपना स्थान सुरक्षित रखा है.

भारतीय टीम में शामिल हुए कुछ नए खिलाड़ियों के नाम किशन कुमार, उद्धव मोहन, अमन चौहान और खिलन पटेल हैं. पटेल, दायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाए थे. भारत के 18 सदस्यीय स्क्वाड में अभिज्ञान कुंडू और हरवंश सिंह के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे. युद्धजीत गुहा, लक्ष्मण बीके किशोर, अलंकृत रपोल और अर्नव बग्गा को स्टैंड बाय/रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय अंडर-19 स्क्वाड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान.

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली के बराबर पहुंचे शुभमन गिल, 21वीं सदी का सबसे खराब रिकॉर्ड किया अपने नाम

[ad_2]

रवि किशन ने संसद ने उठाया समोसे के साइज का मुद्दा, तो लोगों ने किया ट्रोल, बोले- ‘चटनी वाली बात

[ad_1]

संसद देश की सबसे बड़ी नीति और कानून बनाने वाली जगह है. जहां आमतौर पर गंभीर मुद्दों पर सवाल-जवाब होते हैं. लेकिन बुधवार को लोकसभा के शून्यकाल में जो चर्चा हुई, उसने सोशल मीडिया का ध्यान खींच लिया. गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने समोसे के साइज को लेकर एक सवाल उठा दिया, जिसने सभी को चौंका दिया.

इस मुद्दे को लेकर रवि किशन का तर्क कुछ और था. लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोल आर्मी तुरंत एक्टिव हो गई. लोगों ने मीम्स और कमेंट्स की बौछार कर दी. किसी ने कहा ‘अब चटनी की बात भी कर लो’, तो किसी ने इसे संसदीय समय की बर्बादी बता दिया. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

रवि किशन ने समोसे के साइज का उठाया मुद्दा 

संसद में जब गंभीर मुद्दों पर चर्चा होती है. तब कुछ ऐसे पल भी सामने आ जाते हैं जो सोशल मीडिया पर हलचल मचा देते हैं. हाल ही में बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में समोसे के साइज और रेट को लेकर सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि कहीं समोसा सस्ता और बड़ा मिलता है. तो कहीं वही छोटा और महंगा हो जाता है.

यह भी पढ़ें: हेलमेट पहन के रखना, सीटबेल्ट… पुलिस वाले ने बीच चौराहे पर गाया ऐसा गाना कि थम गया ट्रैफिक; वायरल हो रहा वीडियो

लोग इसे लेकर मीम्स बना रहे हैं और रवि किशन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. बहुत से लोग कह रहे हैं उन्होंने इस तरह के मुद्दे को उठाकर फालतू में संसद का समय बर्बाद किया. सोशल मीडिया पर अब वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

 

यह भी पढ़ें: Video: रेलवे स्टेशन पर बातचीत में उलझाया, फिर महिला की चेन खींच कर ले गया युवक, देखें वीडियो

लोग ले रहे हैं मजे

अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन की समोसे वाली बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तो लोग उनसे काफी मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है ‘चटनी वाली बात तो रह गई.’ तो एक और यूजर ने बोला ‘अब पार्ले जी के साइज पर भी चर्चा होनी चाहिए.’ तो एक और यूजर ने कहा है,’ अगला मुद्दा पनीर का होना चाहिए.’  तो एक यूजर ने लिखा है,’सर आप गलत प्रोफेशन में आ गए आपको हवाई दुकान पर होना चाहिए था.’

यह भी पढ़ें: गजब हो गया! यह कंपनी दे रही ‘मास्टरबेशन ब्रेक’, एम्पलॉयीज के लिए बनाए प्राइवेट रूम; मजे ले रहे यूजर्स