देश का यह एयरपोर्ट ‘सर्विस क्वॉलिटी’ के मामले में नंबर वन, अडानी ग्रुप करता है देखरेख

[ad_1]

Sardar Vallabhbhai Patel International Airport: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट  (SVPIA) ने हाल ही में हुए एयरपोर्ट सर्विस क्वॉलिटी (ASQ) सर्वे में पहला स्थान हासिल किया है. साल 2025 की दूसरी तिमाही के लिए एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल  (ACI) ने यह सर्वे कराया था. इसमें पैसेंजर को बेहतर अनुभव दिलाने के मामले में SVPIA पहले नंबर पर है. गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट की देखरेख की जिम्मेदारी अडानी ग्रुप के हाथों में है. 

इस चीज में मिले फुल मार्क्स 

इस एयरपोर्ट से सालाना 5-15 मिलियन पैसेंजर्स का आना-जाना है इसलिए यह MPPA (Million Passengers Per Annum) की कैटेगरी में आता है. साल 2025 की पहली और दूसरी दोनों तिमाहियों में इस एयरपोर्ट ने 5 में से 5 स्कोर हासिल किए हैं, जो पैसेंजर्स से मिले फीडबैक पर आधारित है. एयरपोर्ट स्टाफ के बर्ताव से लेकर वेटिंग टाइम और कम्फर्टेबल यात्रा का अनुभव दिलाने के मामले में यह पहले पायदान पर है.

इस स्कोर से पता चलता है कि यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर सफर को कितना आसान और आरामदायक बनाया गया है. यहां आने वाले पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर सफाई, चेक इन काउंटर, सिक्योरिटी चेकिंग में कम टाइम लगने जैसी चीजोंके लिए इसे हाई रेटिंग दी है. SVPIA ने दोनों ही पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और वैश्विक स्तर पर तथा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में लगातार टॉप क्वॉर्टिल में स्थान प्राप्त किया. 

इन चीजों पर एयरपोर्ट ने किया निवेश 

अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सर्विस और स्टाफ ट्रेनिंग में भारी मात्रा में निवेश किया गया है. 80 साल से ज्यादा समय के इतिहास को समेटे हुए 987 एकड़ में फैला SVPIA गुजरात का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जो 2024-25 में 13.3 मिलियन यात्रियों को संभालेगा और प्रतिदिन लगभग 280 उड़ानों का प्रबंधन करेगा। यह सालाना 100,000 मीट्रिक टन से अधिक कार्गो को भी संभालता है. 2024-25 में इसने 13.3 मिलियन यात्रियों को अपनी सर्विस दी. हर रोज लगभग 280 उड़ानों का संचालन किया. 

एयरपोर्ट को मिले कई सम्मान 

यह सालाना 1,00,000 मीट्रिक टन से ज्यादा कार्गो भी संभालता है. हाल के सालों में इसे कई सम्मान मिले, जिनमें JUSE और QCFI से प्रतिष्ठित 5S प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बनना, ACI से लेवल 4 मान्यता प्राप्त करना और CII-ITC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जीरो वेस्ट टू लैंडफिल मान्यता प्राप्त करना शामिल है. 

ये भी पढ़ें: 

नुकसान से ज्यादा फायदा…ट्रंप के टैरिफ से भारत के लिए खुलेंगे कई रास्ते, आपदा को अवसर में बदलेगा हिंदुस्तान



[ad_2]

केएल राहुल छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स! तीन बार की चैंपियन टीम के बनेंगे कप्तान? हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]

भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल IPL 2026 में एक नई टीम के लिए खेलते दिख सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 3 बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने राहुल को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखाई है. केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक KKR राहुल को अपनी टीम में लाना चाहता है. टीम ऑफिशियल्स ने इस संबंध में अपनी इच्छा भी प्रकट कर दी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने बताया, “यह ट्रेड शायद सफल ना हो पाए क्योंकि KKR के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है, जिसे वो केएल राहुल की जगह दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर सके.” कोलकाता टीम का राहुल में दिलचस्पी दिखाने का एक कारण अभिषेक नायर हो सकते हैं, जो KKR टीम के सहायक कोच हैं. राहुल अगर केकेआर में आता हैं तो उन्हें कप्तानी भी ऑफर की जा सकती है.

जब तक अभिषेक नायर भारतीय टीम के सहायक कोच बने रहे, तब कई बार उनकी केएल राहुल के साथ अच्छी बॉन्डिंग उजागर हुई थी. व्हाइट बॉल क्रिकेट में राहुल के फॉर्म में वापस आने का कुछ श्रेय अभिषेक नायर को भी जाता है. राहुल खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं.

IPL के दौरान केएल राहुल ने कहा था कि, “मैंने पिछले एक साल में व्हाइट बॉल गेम को बहुत बेहतर किया है, इसका श्रेय अभिषेक नायर को जाता है. उनके भारतीय टीम में आने के बाद मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. हम घंटों इसी बात पर चर्चा करते कि मेरा व्हाइट बॉल गेम कैसे बेहतर हो सकता है.”

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो यह टीम IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही थी, जबकि उससे पिछले ही सीजन में केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. वहीं केएल राहुल की बात करें तो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 539 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

ICC की बल्लेबाजी रैंकिंग में किस नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली, रिटायरमेंट के बाद भी जलवा बरकरार

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ का असर या कुछ और… भारतीय कंपनियों की रूस से तेल आयात में कटौती, जानें सच्चाई

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान बीते कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. खासतौर पर भारत के संदर्भ में उनकी ओर से किए गए ऐलान और दिए गए बयान विदेशी मीडिया में केंद्र बने हुए हैं. विदेशी मीडिया उनके इन बयानों को भारत के खिलाफ देख रहा है. रूस से भारत की कुछ तेल रिफाइनरी कंपनियां कच्चा तेल आयात करती थीं, अब इसमें गिरवाट आई है, इस खबर को भी विदेशी मीडिया ट्रंप के बयान से जोड़कर देख रही है.

दरअसल, भारत की कुछ तेल रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से तेल आयात में कटौती कर दी है. लेकिन अब विदेशी मीडिया भारत की तेल कंपनियों के इस फैसले को अलग नजरिए से जोड़कर देख रहा है. विदेशी मीडिया ने ज्यादातर खबरों में इसको अमेरिकी राष्ट्रपति के ऐलान और बयानों से जोड़कर पेश किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत की तेल रिफाइनरियों ने रूस से पिछले हफ्ते में कच्चा तेल लेना बंद कर दिया है. इसके पीछे डोनाल्ड ट्रंप के बयान और चेतावनी को वजह माना जा रहा है.

भारतीय तेल कंपनियों के फैसले को गलत तरीके से पेश कर रहा विदेशी मीडिया

लेकिन अब भारत सरकार के सूत्रों की मानें तो विदेशी मीडिया के ये दावे बिल्कुल गलत हैं. सरकार के सूत्रों का कहना है कि रूस पहले जो भारतीय कंपनियों को तेल के आयात पर छूट दे रहा था वो उसने कम कर दिया है. इसी वजह से अब भारत की तेल रिफाइनरियां रूस से अब कच्चा तेल काफी कम आयात कर रही हैं. लेकिन भारतीय तेल कंपनियों के इस फैसले को विदेशी मीडिया गलत तरिके से पेश कर रहा है.

हम देश के हित में लेंगे कोई भी फैसला- भारत सरकार

उल्लेखनीय हैं कि कुछ दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर दिए गए बयान चर्चा में रहे हैं. खास तौर पर उनकी ओर से भारत पर एक अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान खुब चर्चा का केंद्र रहा. हालांकि, इसके जवाब में भारत सरकार ने कहा है कि हम कोई भी फैसला अपने हितों और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे. हम अमेरिका के इस फैसले का आकलन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘PM मोदी को ट्रंप से प्यार, लेकिन वो निकले बेवफा’, राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

[ad_2]

हेलमेट पहन के रखना, सीटबेल्ट… पुलिस वाले ने बीच चौराहे पर गाया ऐसा गाना कि थम गया ट्रैफिक; वा

[ad_1]

शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हुए आपको बहुत से ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिख जाते होंगे. कोई नर्मी से समझाता है. तो कोई सख्ती से पेश आता है. लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें ट्रैफिक पुलिसवाले का अंदाज ही कुछ अलग है. भीड़भाड़ वाले चौराहे पर यह पुलिसकर्मी. गा के लोगों समझा रहा है.

वह हेलमेट, सीटबेल्ट और ट्रैफिक रूल्स को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए गाना गा रहा है. उसकी आवाज़, अंदाज और मैसेज देने का तरीका इतना असरदार है कि लोग वहीं रुककर उसे सुनने लगे. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बहुत से लोग इस पुलिसावाले के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. 

ट्रैफिक पुलिस वाले ने गाकर लोगों को बताएं ट्रैफिक नियम

सड़कों पर चलने के लिए ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं. जिनका पालन करवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं. कई बार यह ट्रैफिक पुलिस कर्मी जहां लोगों को बातचीत करके समझाते हैं. तो कई बार उनका चालान काटकर उन्हें सबक सिखाते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अलग ही अंदाज नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें: दीदी ने बारात में किया ऐसा डांस, यूजर्स बोले- इतने झटके नहीं…कंधा न उतर जाए; देखें वीडियो

ट्रैफिक पुलिस कर्मी गाना गाकर लोगों को ट्रैफिक नियम बता रहा है. जिसमें गाने की धुन दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म के मशहूर गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ से ली गई है. पुलिसकर्मी गाता हुआ नजर आता है ‘फोटो तुम्हारी लेंगे ,चालान काट देंगें.’ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

यह भी पढ़ें: थाने जाकर डंडे खाएगा… पुलिस पकड़ने गई थी इसने लेडी पुलिस को ही पकड़ लिया, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @raavan_india नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 12000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘ यूट्यूबर है क्या यह पुलिसवाला.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘अब इन पर भी किसी बड़े सिंगर की नजर पड़ जाए बस.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘सईयारा के गाने पर कोन डांस करेगा महाराज,नाच गाने का प्रबंध करवाएं महाराज.’

यह भी पढ़ें: Video: स्कूटी पर 7 लड़के सवार, कोई दाएं लटका तो कोई बाएं, पुलिस ने काटा 21 हजार का चालान


‘PM मोदी को ट्रंप से प्यार, लेकिन वो निकले बेवफा’, राज्यसभा में AAP सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

[ad_1]

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अमेरिका की ओर से भारत पर 25 फीसद टैरिफ लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ट्रंप के प्रति प्यार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि ट्रंप बेवफा निकल गए. संजय सिंह का आरोप है कि ट्रंप भारत पर रूस से सस्ता तेल नहीं खरीदने का दबाव बना रहे हैं और पीएम मोदी अपने दोस्त अडानी को बचाने के लिए देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुले हैं. संजय सिंह ने सवाल किया है कि मोदी सरकार देशवासियों को बताए कि भारत की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए क्या रणनीति है?

संजय सिंह ने कहा, “यह निवेशकों के साथ विश्वासघात है, जो अपनी गाढ़ी कमाई शेयर मार्केट में लगाते हैं. सेंसेक्स 800 अंक गिर चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों की वजह से लाखों करोड़ रुपये डूब रहे हैं.” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी का ट्रंप के प्रति प्यार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. उधर, ट्रंप बेवफा निकल गए. अब ट्रंप कह रहे हैं कि वे पाकिस्तान से प्यार करते हैं. ट्रंप दबाव बना रहे हैं कि भारत रूस से सस्ता तेल न खरीदे, जबकि रूस भारत का परंपरागत मित्र है. रूस ने यूएन में छह बार वीटो पावर का इस्तेमाल कर भारत का साथ दिया, युद्ध में सहायता की और सस्ता तेल उपलब्ध कराता है. अमेरिका ऐसे मित्र देश रूस से भारत को सस्ता तेल खरीदने के रोक रहा है.”

संजय सिंह का प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा आरोप

संजय सिंह ने कहा, “ट्रंप दबाव बनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए. टैरिफ बढ़ाने के ट्रंप के फैसले पर अपना विरोध दर्ज कराकर भारत सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए. रूस से सस्ता तेल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है, जिसे हम अन्य देशों को भी सस्ते दामों पर देते हैं. भारत को अपनी प्राथमिकता और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली चीजों पर ध्यान देना चाहिए.”

भारत को लेकर ट्रंप की योजना खतरनाक है- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा, “ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को “मरी हुई” कहा है और अमेरिका पाकिस्तान में तेल खोज रहा है और भारत को बेचेगा. ट्रंप की भारत को लेकर खतरनाक योजना है. समय रहते मोदी सरकार को सामने आकर बताना चाहिए कि अर्थव्यवस्था बचाने की उनकी रणनीति क्या है और कैसे मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कदम उठाएगी.

संजय सिंह ने ट्रंप के बयान को लेकर संसद में दिए गए नोटिस को लेकर कहा, “संसद में हमने आज नियम 267 के तहत नोटिस दिया है. हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री संसद में आएं, बताएं कि ट्रंप के टैरिफ और बयानों का मुकाबला कैसे करेंगे? देश की जनता को दिशा देनी चाहिए. ऐसे समय में वह लोगों को अनाथ छोड़ देते हैं. शेयर मार्केट में 800 अंक की गिरावट से निवेशकों का लाखों करोड़ डूब गए. ऐसे समय में मोदी सरकार पीठ दिखाकर भाग जाती है, क्योंकि प्रधानमंत्री को ट्रंप से दोस्ती निभानी है. मुझे लगता है कि उनके एक मित्र का अमेरिका में मामला फंसा है, जिसके कारण ट्रंप बार-बार दबाव बनाने में सफल रहे हैं.”

संजय सिंह ने केंद्र सरकार की जल परियोजनाओं को लेकर कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि इन परियोजनाओं में भ्रष्टाचार न हो और उद्घाटन से पहले ये टूटें नहीं. इनके निर्माण में कितना समय लगेगा, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए.”

यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 परसेंट टैरिफ तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ‘मसखरे की धौंस झेल रहा भारत’

[ad_2]

कभी हुई नोकझोंक, तो कभी लुटाया प्यार…कपिल के शो पर परिणीति-राघव ने खूब जमाया रंग

[ad_1]

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आता है. जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं. इस बार शो में गेस्ट बनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा पहुंचे. शो में दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई मजेदार खुलासे किए और उनके बीच मस्ती भरी नोकझोंक भी देखने को मिली है. यही वजह है कि शो का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हो रहा है.

कपिल के शो पर राघव-परी ने जमकर की मस्ती

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ये मजेदार प्रोमो नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. प्रोमो की शुरुआत राघव और परी की एंट्री से होती हैं. जिसमें राघव नंगे पैर नजर आते हैं. ऐसे में कपिल का पहला सवाल होता है कि, ‘क्या उन्होंने परी से शादी के लिए मन्नत मांगी थी. जो नंगे पैर आए हैं. तो इसपर राघव कहते हैं कि मेरे जूते किसी ने चुरा लिए हैं.’ दरअसल कृष्णा ने राघव के जूते छुपाए होते हैं.


इलेक्शन जीतना मुश्किल, या बीवी का दिल?

इसके बाद शो में कपिल शर्मा, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बीच मजेदार सवाल और जवाबों को सिलसिला शुरू हो जाता है. कपिल परी के पति से ये भी पूछते हैं कि इलेक्शन जीतना मुश्किल है या बीवी का दिल जीतना? फिर कपिल पूछते हैं राघव काम कितना मुश्किल है. तो परी कहती हैं कि, ‘सबसे मुश्किल काम है, राघव को उनके काम से निकालना.’

राघव और परी में से किसे हुआ पहली नजर का प्यार?

परी के इस जवाब पर कपिल शर्मा एक्ट्रेस पर ही इल्जाम लगा देते हैं. वो कहते हैं कि, ‘इसका मतलब हमारे देश के नेता काम तो करना चाहते हैं, लेकिन बीवियां नहीं करने देतीं..’ कपिल के शो पर परिणीति चोपड़ा ये भी खुलासा करती हैं कि राघव चड्ढा को उनसे पहली नजर वाला प्यार हुआ था, उन्होंने तो सोचने के लिए काफी वक्त लिया था. बता दें कि शो का ये मजेदार एपिसोड इस शनिवार को टेलीकास्ट होने वाला है.

ये भी पढ़ें – 

चांद बालियां हो, या हैवी झुमके, आलिया भट्ट की तरह करें स्टाइल, सिंपल लुक में लग जाएंगे चार चांद

 



[ad_2]

नुवामा वेल्थ के दफ्तरों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापामारी, जेन स्ट्रीट से जुड़ा है मामला

[ad_1]

Nuwama Wealth Raid: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को नुवामा वेल्थ एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (जिसे पहले एडलवाइस ब्रोकिंग के नाम से जाना जाता था)  के मुंबई स्थित दफ्तरों पर  छापामारी की. यह कार्रवाई ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट से जुड़ी संभावित वित्तीय अनियमितताओं पर हो रही जांच के सिलसिले में की गई है. बता दें कि नुवामा भारत में जेन स्ट्रीट के ऑन-ग्राउंड ट्रेडिंग पार्टनर के रूप में काम करती थी. 

अभी पिछले ही हफ्ते जेन स्ट्रीट से सेबी के प्रतिबंध हटाने जाने के बाद आयकर विभाग की तरफ से यह छापामारी की गई. 21 जुलाई को, द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रेड में वापसी के लिए जेन स्ट्रीट ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्देशों का पालन करते हुए  4,843 करोड़ रुपये एक एस्क्रो अकाउंट में जमा कराने के लिए तैयार हो गई, जिसे सेबी ने कथित रूप से अवैध लाभ का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया था. 

सेबी ने 3 जुलाई को दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेडिंग फर्मों में से एक जेन स्ट्रीट पर शेयर बाजार में हेरफेर करने और डेरिवेटिव सेगमेंट में गड़बड़ी पैदा करने का आरोप लगाते हुए ट्रेडिंग पर रोक लगा दी थी. सेबी का आरोप था कि कंपनी ने शेयर बाजार में हेरफेर करके गलत तरीके से बहुत बड़ा मुनाफा कमाया है. इस क्रम में रेगुलेटर ने जेन स्ट्रीट और उसकी सहयोगी कंपनियों को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार करने से रोक दिया. 

आरोप है कि अमेरिका बेस्ड ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ने पहले कीमतें बढ़ाने के लिए सुबह के समय निफ्टी बैंक के शेयरों और फ्यूचर्स को खूब खरीदा और फिर शाम के वक्त ऑप्शन सेगमेंट में गिरती कीमतों से पैसा कमाने के लिए इन शेयरों को बेच दिया. सेबी ने बताया कि जेन स्ट्रीट को जानकारी रहती थी कि निफ्टी बैंक इंडेक्स दिन में किस वक्त गिरेगा इसलिए वह अपना शेयर बेच देते थे, जबकि दूसरे ट्रेडर्स को इसकी भनक तक नहीं लगती थी इसलिए वे गलत वक्त पर कारोबार कर अपना नुकसान कर बैठते थे. 

सेबी ने कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही जेन स्ट्रीट पर 4,843.57 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था. कंपनी को यह रकम सेबी के नाम पर एक एस्क्रो अकाउंट में जमा करानी थी. कंपनी ने पैसे जमा करा दिए, तो सेबी ने भी पिछले हफ्ते अपनी रोक हटा ली. हालांकि, मामला अभी भी कानूनी जांच के दायरे में है. 

ये भी पढ़ें:

इन 40 नौकरियों को AI से सबसे ज्यादा खतरा, माइक्रोसॉफ्ट की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

ओवल टेस्ट में पहले दिन बारिश बनी विलेन, जानें पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?

[ad_1]

IND vs ENG Match Stop Due to Rain: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन ही मूसलाधार बारिश ने मैदान पर कवर्स डल गए, जिसके चलते मैच काफी देर तक रुका रहा. एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, 31 जुलाई के दिन लंदन में करीब पांच घंटे बारिश का अनुमान बताया गया. इस दिन लंदन में तूफान का भी अलर्ट है. आइए जानते हैं कि मैच के बाकी चारों दिन मौसम कैसा रहेगा.

मैच के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

भारत और इंग्लैंड के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन 1 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे. इस दिन दोपहर में बारिश होने की आशंका है. दूसरे दिन आधे घंटे करीब बारिश हो सकती है. वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

तीसरे दिन मौसम का हाल

मैच के तीसरे दिन 2 अगस्त को धूप खिलेगी, लेकिन बीच-बीच में कुछ समय के लिए बादल छा सकते हैं. इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. लंदन में इस दिन मौसम बेहतर रहने वाला है.

चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

केनिंग्टन ओवल में तीसरे दिन धूप खिलने के बाद चौथे दिन फिर बादल छा जाएंगे और 3 अगस्त की दोपहर मैच में बारिश फिर बाधा डाल सकती है, जिस वजह से मैच रुक सकता है.

मैच के आखिरी दिन झमाझम बारिश

पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन भी मैच में बारिश हो सकती है. इस दिन मैदान को करीब दो घंटे बारिश घेरे रहेगी. वहीं पूरे दिन बादलों का डेरा रहेगा. एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, इस दिन दोपहर के समय बारिश मैच पर आफत बन सकती है. इस मैच में पांच दिनों में से चार दिन बारिश की आशंका है, जिसके चलते मैच का काफी समय बर्बाद हो सकता है.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG 5th Test: गंभीर के सामने अग्निपरीक्षा! इंग्लैंड से सीरीज हारे तो सब्र खो देंगे भारतीय फैंस, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान

[ad_2]

लेंसकार्ट के को-फाउंडर की डिग्री का मामला बना चर्चा का विषय, DU ने जारी किया स्पष्टीकरण

[ad_1]

आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट इन दिनों अपने IPO (शेयर बाजार में उतरने) की तैयारी में है, लेकिन इसी दौरान एक दिलचस्प बात सामने आई है. कंपनी के सह-संस्थापक सुमीत कपाही की डिग्री और मार्कशीट को लेकर कुछ ऐसा हुआ कि अब ये मामला सोशल मीडिया और न्यूज़ में छाया हुआ है. दरअसल, लेंसकार्ट ने जब अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) बाजार नियामक सेबी को सौंपा, तो उसमें एक खास बात का खुलासा किया गया  कपाही अपनी बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट नहीं ढूंढ पा रहे हैं.

कंपनी ने पारदर्शिता दिखाते हुए IPO दस्तावेज़ों के “जोखिम वाले कारक” सेक्शन में लिखा कि उनके ग्लोबल हेड ऑफ सोर्सिंग और प्रमोटर सुमीत कपाही को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से मिली डिग्री और मार्कशीट नहीं मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि डीयू को कई ईमेल और पत्र भेजे गए हैं. यहां तक कि उन्होंने डीयू की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

DU ने क्या कहा?

अब इस मामले पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से आधिकारिक बयान आया है, जिसमें पूरी स्थिति को साफ किया गया है. विश्वविद्यालय ने बताया कि सुमीत कपाही ने डिग्री या मार्कशीट के लिए न तो कोई ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन आवेदन किया है. यानी अब तक उनकी ओर से किसी तरह का कोई अनुरोध विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है.

डीयू की परीक्षा शाखा ने सभी रिकॉर्ड खंगालने के बाद यह स्पष्ट किया कि कपाही की ओर से कोई ईमेल, पत्र या आवेदन फॉर्म दर्ज नहीं है. हालांकि, जांच में यह जरूर सामने आया कि एक व्यक्ति दीपेश नाम से, जिन्होंने 16 जुलाई 2025 को सुमीत कपाही के नाम पर डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए शुल्क जमा किया था, लेकिन उन्होंने आवश्यक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा, जिससे प्रक्रिया अधूरी रह गई.

क्या करना होगा अब?

डीयू ने स्पष्ट किया है कि यदि सुमीत कपाही वाकई अपनी मार्कशीट या डिग्री की कॉपी चाहते हैं, तो उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा और फीस का भुगतान करना होगा. 

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]