अमेरिका और पाकिस्तान की ऑयल डील पर शशि थरूर का तंज, कहा- ‘PAK में तेल मिलना सिर्फ एक भ्रम’

[ad_1]

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को अमेरिका और पाकिस्तान के समझौता का मजाक उड़ाया है. उन्होंने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान में तेल मिलने को लेकर भ्रम हो गया है. वहीं, थरूर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मरी हुई अर्थव्यवस्था’ कहे जाने को भी एक बहुत गंभीर मामला कहा है.

केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने बयान गुरुवार (31 जुलाई) को संसद परिसर में एक बातचीत के दौरान न्यूज एजेंसी पीटीआई से कही. शशि थरूर के इस बयान के कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर घोषणा की कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ उसके विशाल तेल भंडार का संयुक्त विकास करने के लिए एक समझौता किया है. वहीं, ट्रंप ने इसे एक बड़ी ऊर्जा साझेदारी भी करार दिया.

ट्रंप ने यह भी कहा कि यह साझेदारी अभी अपने शुरुआती चरण में है और अभी तक किसी प्रमुख तेल कंपनी का चयन भी नहीं हुआ है.

अमेरिका को बहुत-बहुत शुभकामनाएं- थरूर

वहीं, सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुए समझौते को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि उन्हें (अमेरिका को) पाकिस्तान में तेल मिलने को लेकर कुछ भ्रम हो गया है और मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कहा, “हम कभी एक ही देश थे और मैंने कभी किसी भी रिपोर्ट में यह नहीं सुना कि पाकिस्तान में तेल का कोई भंडार मौजूद है. लेकिन अगर अमेरिकी वहां जाकर खोज करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दीजिए.”


भारत की अर्थव्यवस्था पर ट्रंप की टिप्पणी को लेकर बोले शशि थरूर

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई अर्थव्यवस्था कहने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आपत्ति जताई है और उन्होंने इसे एक बेहद गंभीर मामला कहा है. उन्होंने कहा, “रूस से तेल और गैस खरीदने के लिए अमेरिका ने हम पर 25 प्रतिशत से ज्यादा का जुर्माना लगाया है, जो 35 से 45 प्रतिशत तक भी जा सकता है. यहां तक कि इस पर 100 प्रतिशत जुर्माना लगाने की भी चर्चा है, जो हमारे अमेरिका के साथ व्यापार को पूरी तरह से तबाह कर देगा.”

ट्रंप ने रूस और भारत की अर्थव्यवस्था को कहा था मरी हुई अर्थव्यवस्था

उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के व्यापारिक संबंधों पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को कहा कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मरी हुई अर्थव्यवस्था करार दिया.

यह भी पढ़ेंः MP Shashi Tharoor: ट्रंप के टैरिफ बम फोड़ने सामने आया शशि थरूर का बयान, कहा-‘ये देश को बर्बाद करने वाली बात’



[ad_2]