ये मातम है या किसी की डोली…अर्थी कांधे पर रखकर डांस करने लगे लोग, खूब बजे ढोल, देखें वीडियो

[ad_1]

कभी-कभी जिंदगी की सबसे गमगीन रस्में भी ऐसा मोड़ ले लेती हैं कि देखने वाला पल भर के लिए ठहर जाए, फिर मुस्कुरा दे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों की सोच और संस्कृति पर सवाल भी उठाए और तालियां भी बटोरीं. वीडियो एक गांव का है, जहां कुछ लोग अंतिम यात्रा निकाल रहे हैं. पर ये कोई आम अंतिम यात्रा नहीं है. यहां न कोई आंसू हैं, न चेहरे पर उदासी, न सिर झुकाए लोग और न ही मन में मातम. यहां तो शहनाई बज रही है, ढोल नगाड़ों की ताल पर पैर थिरक रहे हैं और लोग कंधे पर अर्थी उठाए डांस कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

अर्थी कंधों पर उठाए ढोल नगाड़ों की आवाज पर नाचने लगे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बिल्कुल ऐसे डांस कर रहे हैं जैसे किसी बारात में शामिल हो रहे हों. कैमरा पैन करता है तो दिखाई देता है कि अर्थी को चार लोग कंधे पर लिए हुए हैं और उनके आसपास के लोग ताल में ताल मिलाकर झूम रहे हैं. कुछ लोग झुके-झुके बाजू में ताली बजा रहे हैं तो कुछ हवा में हाथ उठाकर थिरक रहे हैं, मानो कोई डीजे नाइट चल रही हो. और इस सबके बीच वो अर्थी शान से आगे बढ़ रही है, जैसे कोई जीवन के जश्न की आखिरी सवारी हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दृश्य किसी बुजुर्ग की अंतिम यात्रा का है. कई सारे इलाकों में जब कोई बुजुर्ग 100 साल की उम्र लेकर मरता है तो इसी तरह से जश्न मनाया जाता है. इसलिए बिना किसी रोने-धोने के गांववालों ने इस रस्म को न सिर्फ निभाया, बल्कि पूरे जोश और जिंदादिली से अंतिम संस्कार भी किया. 

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @NazneenAkhtar23 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये क्या हो रहा है, लगता है लोग सैयारा देखकर भावुक हो गए हैं. एक और यूजर ने लिखा…बहुत से ग्रामीण इलाकों में ऐसा होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई जायदाद बंटेगी अब, इसलिए सारे भाई खुशी से नाच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


47 साल के गेंदबाज ने मचाया कोहराम, लिए 6 विकेट, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 47 गेंदों में ही हर

[ad_1]

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में मंगलवार को लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 74 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने 7.5 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की. अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में मुकाबला गुरुवार को इंडिया चैंपियंस के साथ है.

पाकिस्तान चैंपिंयस के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. सोहैल तनवीर ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ओपनर शॉन मार्श (7), क्रिस लिन (6) को सस्ते में आउट किया. इसके बाद 47 वर्षीय सईद अजमल की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली.

सईद अजमल ने 3.5 ओवरों के अपने स्पेल में 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उन्होंने डार्सी शार्ट, बेन डंक, डैन क्रिस्चियन, बेन कटिंग, पीटर सिडल और स्टीव ओ’कीफ को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बेन डंक ने बनाए, उन्होंने 14 गेंदों में 26 रन बनाए.

पाकिस्तान चैंपियंस ने 47 गेंदों में जीता मैच

75 रनों के छोटे लक्ष्य को हासिल करने में पाकिस्तान को कोई भी समस्या नहीं हुई. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने नाबाद रहकर लक्ष्य को 7.5 ओवरों में हासिल किया. शरजील खान ने 32 और शोएब मक़सूद ने 28 रन बनाए. लीग स्टेज के बाद पाकिस्तान अंक तालिका में सबसे ऊपर रही. उन्होंने 5 में से 4 मैच जीते जबकि इंडिया चैंपियंस के साथ एक मैच रद्द हुआ. यानी पाकिस्तान टीम इस टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारी है.

सेमीफाइनल में IND vs PAK मुकाबला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में इंडिया और पाकिस्तान आमने सामने होगी. लेकिन बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या लीग स्टेज की तरह सेमीफाइनल में भी इंडिया चैंपियंस पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का फैसला करेगी, क्योंकि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को बिना खेले फाइनल का टिकट मिल सकता है और इंडिया बाहर हो सकती है.

इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस सेमीफाइनल मैच 31 अगस्त को एजबेस्टन में खेला जाना है. भारतीय समयनुसार ये मैच 5 बजे से शुरू होगा. खबर लिखे जाने तक इस मैच के रद्द होने की कोई जानकारी नहीं आई है. दूसरा सेमीफाइनल भी 31 अगस्त को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. ये मैच रात 9 बजे से शुरू होगा.

[ad_2]

अब बिना इंटरनेट के करें चैटिंग! iPhone यूजर्स के लिए आ गया ये नया ऐप, जानें कैसे करता है काम

[ad_1]

Bitchat: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी नई मैसेजिंग ऐप Bitchat को iPhone यूज़र्स के लिए लॉन्च कर दिया है. यह ऐप अब Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. सबसे खास बात यह है कि Bitchat को इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं होती.

कैसे काम करता है Bitchat?

Bitchat इंटरनेट या मोबाइल डेटा के बजाय Bluetooth Low Energy (BLE) Mesh Networking तकनीक का इस्तेमाल करता है. इसका मतलब है कि यह पास-पास मौजूद डिवाइसों के बीच एक लोकल नेटवर्क बनाता है (लगभग 30 मीटर की रेंज में). जैसे-जैसे यूज़र मूव करते हैं, उनका फोन खुद ही एक “मैसेज रिले” की तरह काम करता है जिससे मैसेज बिना इंटरनेट के लंबी दूरी तक पहुंचाया जा सकता है.

न कोई रजिस्ट्रेशन, न फोन नंबर

इस ऐप में यूज़र को किसी भी तरह का साइन अप, फोन नंबर या ईमेल आईडी नहीं देनी होती. यहां तक कि कोई सेंट्रल सर्वर भी नहीं है जो मैसेज सेव करे. सभी मैसेज सिर्फ यूज़र के डिवाइस पर स्टोर होते हैं और कुछ समय बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं. Bitchat पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है जिससे चैटिंग अधिक सुरक्षित हो जाती है.

आपातकाल और इंटरनेट शटडाउन में बनेगा मददगार

क्योंकि यह ऐप इंटरनेट से स्वतंत्र है, इसलिए यह उन परिस्थितियों में बेहद उपयोगी हो सकता है जहां इंटरनेट बंद हो या नेटवर्क मौजूद न हो, जैसे किसी आपदा, दूर-दराज के इलाकों या सरकार द्वारा लगाए गए इंटरनेट शटडाउन में.

सुरक्षा को लेकर चेतावनी भी जारी

हालांकि यह ऐप सिक्योर होने का दावा करता है फिर भी जैक डोर्सी ने खुद इसके GitHub पेज पर एक चेतावनी दी है. इसमें लिखा है कि Bitchat ने अब तक कोई बाहरी सुरक्षा जांच (external security audit) पास नहीं की है और इसमें संभावित कमज़ोरियां हो सकती हैं. इसलिए इसे फिलहाल प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल न करें और इसकी सुरक्षा पर पूरी तरह भरोसा न करें जब तक कि यह पूरी तरह जांचा-परखा न जाए.

यह भी पढ़ें:

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S24 Ultra: इस स्वतंत्रता दिवस सेल में किस पर मिलेगी जबरदस्त डील, जानें किसे खरीदना रहेगा फायदेमंद और क्यों?

[ad_2]

तगड़े भूकंप के बाद सामने आया तबाही वाला वीडियो, हर तरफ अफरा-तफरी, दहशत में लोग

[ad_1]

रूस के पूर्वी तट पर भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की वजह से सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है. सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक दुकान के अंदर तबाही का मंजर दिख रहा है. भूकंप की वजह से अचानक धरती डोलने लगी और दुकान के अंदर रखा सारा सामान गिरता हुई दिखाई दिया.

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र कमचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 136 किलोमीटर पूर्व की तरफ था, जिसकी गहराई 19 किलोमीटर थी. यह हाल के दिनों में आया सबसे भयानक भूकंप था. यूएसजीएस ने बताया कि कि रूस और जापान के तटीय इलाकों में खतरनाक सुनामी लहरें पहुंच सकती हैं. अमेरिका के अलास्का सहित कई क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. भूकंप का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें झटकों का भयानक असर दिखा है. रूस में कई जगहों पर तबाही मची है.

रूस में ज्यादा क्यों आते हैं भूकंप

रूस टेक्टोनिक प्लेट्स के किनारों पर स्थित है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में ज्यादा भूकंप आते हैं. रूस का पूर्वी हिस्सा प्रशांत प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच में हैं, जो रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है. यह क्षेत्र टेक्टोनिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जिससे भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं. कामचटका और कुरिल द्वीपों पर कई बार भूकंप आ चुका है.

 



[ad_2]

इस एयरपोर्ट के रनवे पर दौड़ती है ट्रेन! मैनेजमेंट देख हैरान रह जाएंगे आप- जानिए कहां है अनोखी ज

[ad_1]

दुनिया में बहुत सारे एयरपोर्ट हैं, लेकिन न्यूजीलैंड का गिसबोर्न एयरपोर्ट एकदम अलग और मजेदार है. यहां आपको सिर्फ उड़ते हुए हवाई जहाज ही नहीं, बल्कि उसी जगह से गुजरती हुई ट्रेन भी दिखाई देगी. जी हां, यहां एक रेलवे लाइन ठीक उस रास्ते से होकर गुजरती है जहां से हवाई जहाज उड़ान भरते और उतरते हैं. ये एयरपोर्ट इतना खास है कि अगर कोई ट्रेन आ रही हो, तो हवाई जहाज को रुकना पड़ता है. और अगर जहाज उड़ने वाला हो, तो ट्रेन को रोक दिया जाता है. यहां दोनों को एक-दूसरे के लिए रास्ता देना पड़ता है.

इस एयरपोर्ट के रनवे से गुजरती है ट्रेन

गिसबोर्न एयरपोर्ट करीब 160 हेक्टेयर में फैला हुआ है और उसके बीच से एक रेलवे लाइन गुजरती है, जो दो हिस्सों में एयरपोर्ट को बांटती है. इस रेलवे को गिसबोर्न सिटी विंटेज रेलवे कहते हैं. यह ट्रेन भाप से चलती है और साल में करीब 15 बार रनवे से गुजरती है, खासकर गर्मी के मौसम में जब यहां घूमने वाले लोग ज्यादा आते हैं. इस एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोग ट्रेन और जहाज दोनों का टाइम एक साथ संभालते हैं. उन्हें इस बात का पूरा ध्यान रखना पड़ता है कि कब कौन आएगा और किसे पहले रास्ता देना है. यह एयरपोर्ट दिखने में भले ही छोटा है, लेकिन यह साल में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को सफर कराता है और हर हफ्ते करीब 60 घरेलू उड़ानें यहां से चलती हैं. इसके अलावा यहां एक मुख्य रनवे और तीन छोटे रनवे भी हैं, जो इसे और खास बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स हुए हैरान, करने लगे मैनेजमेंट की तारीफ

गिसबोर्न एयरपोर्ट एक ऐसी जगह है जहां इंजीनियरिंग, समझदारी और समय की सही प्लानिंग मिलकर कुछ बहुत ही अनोखा बना देती है. यहां जाकर ऐसा लगता है जैसे कोई फिल्म का सीन सामने आ गया हो, जहां हवाई जहाज उड़ रहे हों और उसी वक्त ट्रेन पटरी पर सर्र से निकल रही हो. अगर आप कभी न्यूज़ीलैंड जाएं, तो इस एयरपोर्ट को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां पहुंचते ही आप कहेंगे “वाह ऐसा एयरपोर्ट पहले कभी नहीं देखा!” यूजर्स भी इस एयरपोर्ट के बारे में जानकर हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा…इस तरह का मैनेजमेंट केवल न्यूजीलैंड ही कर सकता है. तो वहीं कई यूजर्स इस हवाई अड्डे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

अक्षय कुमार से सुनील शेट्टी क्यों हैं इमोशनली अटैच? एक्टर ने बताई वजह

[ad_1]

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया है. और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं. ये दोनों स्टार्स र एक्शन और कॉमेडी दोनों जॉनर में जबरदस्त पार्टनरशिप के लिए जाने जाते हैं.  सुनील और अक्षय ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छे दोस्त हैं और इनके बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग हैं. वहीं सुनील शेट्टी ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर वे अक्षय कुमार से इमोशनली अटैच क्यों है?

 अक्षय कुमार के साथ क्यों इमोशनली अटैच हैं सुनील शेट्टी
बता दें कि इंस्टेंट बॉलीवुड को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के साथ अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव के बारे में खुलकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय के साथ उनका अब भी भाई जैसा रिश्ता है, तो सुनील ने कहा, “हां, वह मुझे मेरे चचेरे भाई उल्लास की याद दिलाते हैं, और मुझे लगता है कि इसीलिए मैं अक्षय से इमोशनली बहुत अटैच हुआ हूं – क्योंकि वह मुझे मेरे चचेरे भाई की याद दिलाते रहते हैं. उनका शरीर, उनका रूप… फिर, जब वह यंग थे, तो मैंने ‘वक्त हमारा है’ की शूटिंग के पहले दिन अक्षय से कहा था कि वह जिस तरह के हैं और उनका पूरा बिहेवियर मुझे उनकी याद दिलाता है.”

अपने कजिन उल्लास के बेहद करीब थे सुनील शेट्टी
इससे पहले, सुनील ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने कजिन उल्लास के कितने करीब थे. बता दें कि एक्टर के कजिन भाई का कम उम्र में ही एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था. उन्होंने यह भी बताया था कि उल्लास ही थे जिन्होंने उन्हें अपना पहला मॉडलिंग का काम दिलाने में मदद की थी, और उन्हें खोना उनके लिए एक बहुत बड़ा सदमा था.

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने किन फिल्मों मे किया काम
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने 1990 के दशक की शुरुआत में एक साथ कई फिल्में की और जल्द ही वे बॉलीवुड की सबसे सफल ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक बन गये. हालांकि उन्होंने मोहरा और वक़्त हमारा है जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्मों से शुरुआत की थी, लेकिन 2000 के दशक में कॉमेडी की ओर उनके कदम ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई. हेरा फेरी और आवारा पागल दीवाना से लेकर फिर हेरा फेरी और दे दना दन तक, इस जोड़ी की कॉमिक टाइमिंग और नेचुरल केमिस्ट्री ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया.

अब अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अहमद खान की अपकमिंग कॉमेडी फ़िल्म वेलकम टू द जंगल में परेश रावल, संजय दत्त, अरशद वारसी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, दिशा पटानी और कीकू शारदा जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगे. यह फिल्म इस साल के अंत में रिलीज़ होने वाली हैय प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मच अवेटेड हेरा फेरी 3 में भी यह प्यारी जोड़ी बड़े पर्दे पर कमबैक करेगी.

ये भी पढ़ें:-‘सैयारा’ ने दूसरे मंगलवार फिर मचाया गदर, तोड़ डाले ‘पठान’-‘पीके’ सहित 9 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें-12 दिनों का कलेक्शन

[ad_2]

क्या आपको भी नहीं खबर बैंक में जमा पैसों की? 67000 करोड़ की अनक्लेम्ड डिपॉजिट अब RBI के पास

[ad_1]

Bank Unclaimed Deposit: देश के बैंकों में 30 जून 2025 तक ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ यानी बिना दावा की गई रकम का आंकड़ा 67,000 करोड़ के पार चला गया है. इन पैसों का कोई दावेदार नहीं मिल रहा है. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को संसद में जानकारी दी कि ये पैसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस (DEA) फंड में ट्रांसफर कर दिए गए हैं. 

SBI के पास सबसे ज्यादा ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’

लिस्ट में SBI सबसे ऊपर है. ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ में इसकी हिस्सेदारी 29 परसेंट थी. SBI ने 19,329.92 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. इसके बाद  6,910.67 करोड़ रुपये के साथ पंजाब नेशनल बैंक दूसरे नंबर पर, 6,278.14 करोड़ रुपये के साथ केनरा बैंक तीसरे नंबर पर और 2,063.45 करोड़ रुपये के साथ ICICI बैंक चौथे नंबर पर है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि बिना दावे वाली कुल जमा राशि का 87 परसेंट (58,330.26 करोड़ रुपये ) सरकारी बैंकों के पास था. 

क्या होता है ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’? 

‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ का मतलब बैंक में सेविंग्स या करंट अकाउंट में जमा उस रकम से है, जिसमें 10 साल से कोई लेनादेना नहीं हुआ है. यानी कि जब 10 साल तक किसी अकाउंट को ऑपरेट नहीं किया जाता है, तो उसे ‘अनक्लेम्ड’ करार दिया जाता है और इसमें जमा राशि डीईए फंड में ट्रांसफर कर दी जाती है. डीईए फंड में जमा पैसे में उस पर मिला ब्याज भी शामिल होता है.  सेविंग्स या करंट अकाउंट में जमा पैसों के अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट, आरडी, बैंक ड्राफ्ट, पे ऑर्डर, बैंकर्स चेक में पड़े पैसे  भी DEA फंड में ट्रांसफर किया जाता है. 

क्या DEA फंड में गए पैसों पर कर सकते हैं दावा? 

आप चाहे तो DEA फंड में ट्रांसफर किए गए ‘अनक्लेम्ड डिपॉजिट’ पर अपना दावा ठोक सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक में संपर्क करना होगा. बैंक आपके सारे डॉक्यूमेंट्स को चेक करेगा और सही पाए जाने पर आपको पैसे वापस कर देगा. इसकी भरपाई डीईए फंड से ही की जाएगी. बिना दावे वाली रकम को क्लेम करने की कोई समयसीमा नहीं है. इसे आप जब चाहे क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, ऐसी नौबत न आए इसके लिए बैंक अकाउंट में समय-समय पर ट्रांजैक्शन करते रहना और बैंक डिटेल्स अपडेट रखने की जरूरत है. 

 

ये भी पढ़ें: 

आज से खुल गया Aditya Infotech का IPO, कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 582 करोड़ रुपये

[ad_2]

आने वाला है संतान प्राप्ति का विशेष पर्व, साल में 2 बार ही मिलता है मौका, जान लें तारीख

[ad_1]

Sawan Putrada Ekadashi 2025: संतान प्राप्ति के लिए वैसे तो सालभर में कई व्रत किए जाते हैं लेकिन एकादशी का विशेष महत्व है. साल में दो बार पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है. संतान सुख, बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए ये व्रत प्रभावशाली माना गया है. पुराणों के मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ व्रत रखने से संतान सुख मिलता है.

सावन पुत्रदा एकादशी 2025

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त 2025 को रहेगी.

  • एकादशी तिथि शुरू – 4 अगस्त 2025, सुबह 11.14
  • एकादशी तिथि समाप्त – 5 अगस्त 2025, दोपहर 1.12
  • व्रत पारण समय – सुबह 5.45 – सुबह 8.26 (6 अगस्त)

संतान प्राप्ति के लिए साल में 2 बार मिलता है ये मौका

पुत्रदा एकादशी पौष माह और सावन माह में की जाती है. इस व्रत के प्रताप से राजा महाजित को पुत्र की प्राप्ति हुई थी. यही वजह है कि निसंतान के लिए ये व्रत सबसे अचूक माना गया है.

5 अगस्त की सावन पुत्रदा एकादशी रवि योग में है. उस दिन रवि योग सुबह में 5 बजकर 45 मिनट से बनेगा, जो दिन में 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं क्योंकि इसमें सूर्य का प्रभाव अधिक होता है.

संतान सुख के लिए एकादशी उपाय

सावन पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु का स्मरण कर दीपदान करने के लिए आटे के छोटे-छोटे दीपक बनाकर उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालकर पतली सी रुई की बत्ती जलाएं. उसे पीपल या बढ़ के पत्ते पर रखकर नदी में प्रवाहित करें. साथ ही जरूरतमंदों को सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए.

सावन पुत्रदा एकादशी व्रत कथा

पुत्रदा एकादशी कथा का सार प्राचीनकाल में सुकेतुमान नामक एक राजा के यहां कोई संतान नहीं थी. वह महल, वैभव सब कुछ होने के बाद भी संतान न होने के दुख से चिंतित रहता था. कुछ समय बाद वह अपनी समस्या के निवारण के लिए भटकते हुए मुनियों के आश्रम में पहुंचा जहां उसे इस एकादशी के महत्व के बारे में ऋषियों ने बताया. जब राजा ने यह व्रत किया तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हुई.

Jitiya Vrat 2025 Kab Hai: जितिया व्रत 2025 में कब है ? जीवित्पुत्रिका की तारीख, समय देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

NCERT की किताबों में शामिल किया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर पर सिलेबस? जानिए क्या है सरकार की योजना

[ad_1]

सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकियों को सेना ने ढ़ेर कर दिया. कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले ने देश को हिलाकर रख दिया था. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पीओके और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर बम गिराए थे. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल था. 

लेकिन अब देश की सुरक्षा से जुड़े अहम मिशन अब सिर्फ खबरों या डिफेंस दस्तावेजों तक सीमित नहीं रहेंगे. एनसीईआरटी (NCERT) जल्द ही ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष शैक्षणिक मॉड्यूल लेकर आ रहा है, जो स्कूली छात्रों को आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर व्यावहारिक और तथ्य आधारित जानकारी देगा. यह पहल खासतौर पर उच्च कक्षाओं (कक्षा 11-12) के लिए की जा रही है, जिसे बाद में मिडिल स्कूल (कक्षा 6-8) तक भी विस्तार दिया जा सकता है.

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना ने 7 मई को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई एक सटीक सैन्य कार्रवाई थी. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने सीमापार स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ढांचे को ध्वस्त किया.

क्यों जरूरी है यह मॉड्यूल?

एनसीईआरटी का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित यह केस स्टडी छात्रों को यह समझने में मदद करेगी कि आतंकवादी हमलों के जवाब में कोई देश किस तरह रणनीतिक निर्णय लेता है. इसमें रक्षा, कूटनीति, सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के बीच तालमेल को भी उजागर किया जाएगा. यह मॉड्यूल सामान्य किताबों की तरह नहीं होगा, बल्कि एक स्वतंत्र और समसामयिक केस स्टडी के रूप में तैयार किया गया है.

संसद में भी होगी चर्चा

संसद के मानसून सत्र में भी ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है. इसी क्रम में एनसीईआरटी इस विषय पर शिक्षण सामग्री तैयार कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह मॉड्यूल लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.

एनसीईआरटी की नई किताबों की दिशा में एक और कदम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (NCF) के तहत, एनसीईआरटी पहले ही कक्षा 6 और 8 के लिए नई किताबें जारी कर चुका है. इन किताबों में भारतीय विरासत, अनुभव आधारित शिक्षा और समसामयिक मुद्दों को खास तवज्जो दी गई है. अब ऑपरेशन सिंदूर पर मॉड्यूल लाकर छात्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सोचने और समझने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

18 गेंद में भी नहीं पूरा हुआ ओवर, बिना चौका-छक्का लगे दिए 20 रन; PAK vs AUS मैच में हुआ कमाल

[ad_1]

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में में अनोखा मामला सामने आया है. यह मामला पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का है, जिसमें जॉन हेस्टिंग्स ने 12 वाइड फेंकी और वो 18 बार गेंद फेंककर (18 Ball Over WCL 2025) भी अपना ओवर पूरा नहीं कर पाए.  बताते चलें कि इस मैच को पाकिस्तान ने 10 विकेट से आसानी से जीत लिया था.

बीते सोमवार WCL में पाकिस्तान चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 74 रनों पर ढेर हो गई थी. सईद अजमल ने इस मुकाबले में 6 विकेट झटके. इसके जवाब में पाकिस्तान टीम पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 45 रन बना चुकी थी. वहीं 7वें ओवर में 10 रन आने से पाकिस्तान टीम के 55 रन हो चुके थे और उसे जीत के लिए सिर्फ 20 रनों की जरूरत थी.

फिर आया 18 गेंद का ओवर

8वां ओवर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे. सामने जोश हेस्टिंग्स गेंदबाजी करने आए, जिन्होंने पहले 5 प्रयासों में वाइड गेंद डाली और छठे प्रयास में जाकर पहली ऑफिशियल गेंद फेंकी गई जिस पर एक रन आया. हेस्टिंग्स सिर्फ एक गेंद में 6 रन दे चुके थे. दूसरी ऑफिशियल गेंद पर चौका आया, वहीं तीसरी ऑफिशियल गेंद होने से पहले हेस्टिंग्स ने एक नो बॉल और एक वाइड दे डाली.

चौथी और पांचवीं गेंद के बीच एक और वाइड आई. हेस्टिंग्स को सिर्फ एक सीधी गेंद फेंककर ओवर समाप्त कर देना था, लेकिन आखिरी गेंद फेंकने के प्रयास में वो फिर से 5 वाइड दे बैठे. 18 गेंदों के बाद भी ओवर पूरा ही नहीं हो सका और पाकिस्तान 10 विकेट से आसानी से मैच जीत गया.

जॉन हेस्टिंग्स का ओवर: वाइड, वाइड, वाइड, वाइड, वाइड, 1, 4, नो बॉल, वाइड, 1, वाइड, 0, 1, वाइड, वाइड, वाइड, वाइड, वाइड

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाना तय! करो या मरो के मैच में वेस्टइंडीज को 144 पर किया ढेर

[ad_2]