एम्स में सामान्य सर्जरी करवाने का इंतजार, दो महीने की लंबी कतार…मरीजों की मुश्किलें बरकरार

[ad_1]

AIIMS Surgery Waiting Time: कल्पना कीजिए कि पेट में तेज दर्द हो रहा है, डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं और आप राहत की उम्मीद में देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एम्स पहुंचते हैं. लेकिन वहां आपको जवाब मिलता है किअभी दो महीने की वेटिंग है. अब सोचिए, एक ऐसा समय जब शरीर दर्द से परेशान है और इलाज का रास्ता कुछ दिनों तक नहीं दिखाई दे रहा तो एक आम मरीज क्या करे?

यही हकीकत है आज एम्स अस्पताल की, जहांसामान्य सर्जरी के लिए भी महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. इलाज की उम्मीद लेकर आए हजारों मरीजों के लिए यह इंतजार अब मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों में एक नई चुनौती बनता जा रहा है.

ये भी पढ़े- समय से पहले मौत के कितने करीब हैं आप? घर में कर सकते हैं 10 सेकंड का ये सिंपल टेस्ट

दो महीने की प्रतीक्षा क्यों?

एम्स में हर दिन हजारों मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं. सीमित संसाधनों और विशेषज्ञों की तय संख्या के कारण हर मरीज को तत्काल सर्जरी उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पाता. ओटी (ऑपरेशन थिएटर) की संख्या, डॉक्टरों की ड्यूटी शेड्यूल, गंभीर मामलों की प्राथमिकता जैसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से सामान्य सर्जरी के केस पीछे खिसकते जाते हैं. इसका सीधा असर उन मरीजों पर पड़ता है जो अपेंडिक्स, हर्निया या गॉल ब्लैडर जैसे सामान्य तकलीफदेह मामलों में राहत चाहते हैं.

मरीजों की परेशानी बढ़ी

गांव-कस्बों से आने वाले कई मरीज महीनों तक दिल्ली में रहना अफोर्ड नहीं कर पाते. इलाज की तारीख मिलने के बाद उन्हें वापस जाना और फिर दोबारा तय समय पर लौटना एक बड़ी चुनौती होती है. इसके अलावा जब दर्द और परेशानी बनी रहती है, तब मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है. कई बार निजी अस्पतालों में महंगे इलाज की मजबूरी बन जाती है.

समाधान क्या हो सकता है?

  • अस्पतालों में सर्जरी स्लॉट बढ़ाना
  • प्राथमिक स्तर पर सर्जरी के लिए अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों से सहयोग
  • एम्स जैसे संस्थानों का बोझ कम करने के लिए रीजनल AIIMS और जिला अस्पतालों की सर्जरी सुविधाओं को मजबूत करना

एम्स में इलाज एक सपना है, लेकिन अगर उस सपने तक पहुंचने के लिए लंबी लाइन और महीनों का इंतजार करना पड़े तो वह सपना कई लोगों के लिए तकलीफ बन जाता है. सरकार और स्वास्थ्य मंत्रियों को मिलकर ऐसे समाधान खोजने होंगे जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े. इलाज का अधिकार हर नागरिक का हक है और यह हक समय पर मिलना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: अब घर की रसोई में मिलेगा मच्छरों का इलाज, जानें 5 घरेलू तरीके जो दिलाएं राहत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर जब कोई वीडियो तेजी से वायरल होता है तो समझ लीजिए कुछ ऐसा जरूर हुआ है जो देखने वालों की धड़कनें बढ़ा दे. अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने ‘हिम्मत’ और ‘होश’ के बीच की लकीर ही मिटा दी. इसमें एक 70 साल की दादी बिना डरे एक विशालकाय धामन सांप को न सिर्फ पकड़ लेती हैं, बल्कि उसे अपने गले का हार बना लेती हैं. वो भी ऐसे अंदाज में जैसे ये रोज का काम हो. लोग हैरान हैं, कुछ दुआ दे रहे हैं तो कुछ ये सोचकर सहम गए हैं कि अगर सांप पलट जाता तो क्या होता? वीडियो देखने के बाद आप भी कांप उठेंगे.

दादी ने गले में डाला खतरनाक धामन सांप

वीडियो किसी गांव का है जहां एक धामन सांप घर के पास आ गया था. बाकी लोग जहां दूर खड़े तमाशा देख रहे थे, वहीं 70 साल की एक बुजुर्ग महिला हिम्मत और जोश लेकर आगे बढ़ीं. उन्होंने पहले पत्थरों के पीछे छिपे इस करीब 7-8 फीट लंबे सांप को बाहर निकाला. फिर बड़ी ही सहजता से उसे दोनों हाथों से थामा और उसके सिर को एक तरफ पकड़कर उसे अपने गले में डाल लिया. वीडियो में दादी बड़ी ठाठ से खड़ी दिख रही हैं, मानो सांप उनका पालतू हो. लोग ये देखकर हैरान रह गए कि दादी को न तो कोई डर था, न घबराहट. बता दें कि धामन सांप खेतों और घरों के आसपास दिख जाता है और चूहे व मेंढक खाकर खेती के लिए भी फायदेमंद होता है. हालांकि इसका काटना खतरनाक नहीं होता, लेकिन ये लंबा और फुर्तीला होता है और कई बार हमला भी कर सकता है.

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें

सांप अच्छे मूड में था वरना…

गनीमत रही कि इस वीडियो में दादी का आत्मविश्वास जितना ऊंचा था, उतना ही शांत था सांप का मूड भी. वरना अगर सांप भड़क जाता, तो दादी को गंभीर चोटें भी आ सकती थीं. वीडियो अब लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों ने दादी को ‘रियल लाइफ नागिन’, ‘लेडी क्रोकोडाइल हंटर’ और ‘भारतीय स्टाइल में सर्प विशेषज्ञ’ जैसे टाइटल देने शुरू कर दिए हैं. वीडियो से ज्यादा अब यूजर्स के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स के रिएक्शन हो रहे वायरल

वीडियो को @Anwaar-e-elahi नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दादी तो नागिन निकलीं. एक और यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा…दादी का जलवा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दादी के शब्दकोष में डर नहीं है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

स्टुअर्ट बिन्नी की विस्फोटक पारी से इंडिया सेमीफाइनल में, 31 जुलाई को पाकिस्तान से टक्कर

[ad_1]

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के 15वें मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब टीम का सामना 31 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस से होगा. इस मुकाबले में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

पोलार्ड की विस्फोटक पारी हुई बेकार

ग्रेस रोड मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का करने का निर्णय लिया. वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन पर ही सिमय गई. टीम के लिए कायरन पोलार्ड ने 43 गेंदों पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे. हालांकि, वेस्टइंडीज चैंपियंस के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके.

इंडिया चैंपियंस की ओर से स्पिनर पीयूष चावला ने 3 विकेट झटके, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी और वरुण एरोन ने 2-2 विकेट लिए. पवन नेगी को भी 1 सफलता मिली.

बिन्नी रहे जीत के हीरो, युवराज-पठान ने निभाई अहम भूमिका

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत काफी सधी हुई रही. ओपनर शिखर धवन ने 25 रन बनाकर टीम को एक अच्छी शुरूआत दी. हालांकि गुरकीरत मान और सुरेश रैना जल्दी आउट हो गए. इसके बाद आया स्टुअर्ट बिन्नी का तूफान. बिन्नी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

कप्तान युवराज सिंह ने भी 21 रन का योगदान दिया, जबकि यूसुफ पठान ने 7 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. पठान की पारी में 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे. जीत के बाद उन्होंने मैदान पर अपने बच्चों के साथ जश्न मनाया.

वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन स्मिथ और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन टीम जीत से कोसों दूर रही.

अब भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल की बारी

इस जीत के साथ इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब टीम 31 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस से भिड़ेगी. ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की राह में कोई बाधा नजर नहीं आ रही है. 

[ad_2]

जन्मदिन पर नए कपड़े पहनने की चाह में 16 साल की लड़की ने कर दी ऐसी डाइट कि पहुंच गई अस्पताल

[ad_1]

हर कोई चाहता है कि उसके जन्मदिन पर वह सबसे खूबसूरत दिखे. नए कपड़े पहनें, सबसे अलग नजर आए. लेकिन जब ये चाहत ज़रूरत से ज़्यादा हो जाए, तो खतरा बन सकती है. चीन की 16 साल की एक लड़की ने अपने बर्थडे पर दुबली-पतली दिखने के लिए ऐसी गलती कर दी कि उसकी जान मुश्किल में पड़ गई. उसने अपना वजन घटाने के लिए दो हफ्तों तक सिर्फ उबली सब्जियां खाईं और रेचक दवाएं लेने लगी. नतीजा ये हुआ कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और जान बचाना भी मुश्किल हो गया.

दो सप्ताह तक खाई केवल सब्जियां

चीन की रहने वाली 16 साल की मेई नाम की लड़की बहुत खुश थी क्योंकि उसका जन्मदिन आने वाला था. वह चाहती थी कि उस दिन जब वह अपनी नई ड्रेस पहने तो सब उसकी तारीफ करें. लेकिन मेई को लग रहा था कि वह थोड़ी मोटी है और यही सोचकर उसने दो हफ्ते पहले खाना कम करना शुरू कर दिया. उसने रोज सिर्फ थोड़ी-सी उबली सब्जियां खाईं और साथ में ऐसी दवाएं लीं जो पेट साफ करती हैं. ऐसा करते-करते दो हफ्ते बीत गए. फिर अचानक एक दिन मेई के हाथ-पांव कांपने लगे, उसे बहुत कमजोरी लगने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. उसके घरवाले घबरा गए और उसे जल्दी से अस्पताल ले गए.

पोटेशियम की हो गई थी कमी

अस्पताल में जब डॉक्टरों ने उसका खून जांचा, तो पता चला कि उसके शरीर में पोटेशियम बहुत कम हो गया है. पोटेशियम एक ऐसा खनिज है जो हमारे दिल और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है. जब ये बहुत कम हो जाता है, तो दिल की धड़कन रुक सकती है या इंसान सांस लेना बंद कर सकता है. डॉक्टरों ने तुरंत मेई को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया और 12 घंटे तक लगातार इलाज किया. डॉक्टरों ने बताया कि मेई की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता था. अगर थोड़ी और देर हो जाती, तो उसकी जान भी जा सकती थी.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स ने बताया पागलपन

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही लोग हैरान रह गए. जिसके बाद यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…उसने खुद के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया. उसे बस रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ना है और वो फिट हो जाती. एक और यूजर ने लिखा…क्या पागलपन है, खाना छोड़ने से किसी का भला हुआ है क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन सब लोगों की वजह से दूसरे लोग भी ऐसे कदम उठा लेते हैं और फिर परेशान होते हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए ‘सैयारा’-‘महाअवतार नरसिम्हा’ बनी मुसीबत, रिलीज से पहले फंसा है ये पेंच

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों ने धूम मचाई हुई है. ऐसे में अब अजय देवगन अपनी फिल्म  ‘सन ऑफ सरदार 2’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं. हालांकि सैयारा और महावतार नरसिम्हा को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते सन ऑफ सरदार के लिए रिलीज से पहल हीं मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. दरअसल अजय देवगन की फिल्म को स्क्रीन मिलने में काफी दिक्कतें आ रही हैं.

सन ऑफ सरदार 2 को नहीं मिल रही मनमुताबिक स्क्रीन्स
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक ट्रेड सूत्र ने बताया, “सैयारा बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है और एग्जीबिटर तीसरे हफ़्ते में भी इस रोमांटिक कहानी को हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. वहीं दूसरी और महावतार नरसिम्हा भी अपनी पेस पकड़ रही है और दर्शकों की डिमांड के साथ, फिल्म की परफॉर्मेंस में भी तेज़ी आ रही है.”

  • रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक कॉमेडी फिल्म होने के नाते, पीवीआरइनॉक्स कुल शो का 60 प्रतिशत मांग रहा है.
  • हालांकि, एग्जीबिटर अपनी प्रॉपर्टीज पर 35 फीसदी से ज्यादा शो अलॉट करने के लिए तैयार नहीं हैं.
  • सन ऑफ सरदार 2 को 35 प्रतिशत से ज्यादा शो नहीं दिए जाएंगे. इससे पीवीआरइनॉक्स नाराज हो गया है, और ज्यादा शो हासिल करने के लिए लड़ाई जारी है.”

2500 स्क्रीन पर सिमट सकती है सन ऑफ सरदार 2
दिलचस्प बात यह है कि प्रेजेंट शोकेसिंग प्लान नॉन नेशनल चेन्स और सिंगल स्क्रीन में सायरा के साथ-साथ महावतार नरसिम्हा को भी तरजीह दे रही है. वहीं सन ऑफ सरदार 2 एक बड़ी फिल्म है जिसे मेकर्स 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करना चाह रहे थे लेकिन अब ये घटकर 2500 स्क्रीन तक सिमट सकती है.

‘धड़क 2’का ये है गेम प्लान
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया, ‘धड़क 2 की टीम ने अलग ही रणनीति अपनाई है. इस फिल्म को पहले दिन लगभग 1000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा. वे बड़े पैमाने पर रिलीज नहीं चाहते हैं और मुख्य रूप से शहरी बाजारों पर फोकस्ड रहेगी. यह वैसी ही रणनीति है जैसी टीम धर्मा ने केसरी 2 के साथ अपनाई थी.

31 जुलाई, गुरुवार तक हो जाएगा फैसला
सभी केंद्रों पर बातचीत अभी भी जारी है, और शो शेयरिंग रेश्यो की क्लियर तस्वीर गुरुवार, 31 जुलाई की सुबह तक सामने आ जाएगी. फिलहाल मेकर्स और थिएटर मालिक बातचीत कर रहे हैं देखने वाली बात होगी कि सन ऑफ सरदार 2 को कितनी स्क्रीन नसीब होती हैं.

ये भी पढ़ें:-नागर्जुन ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशा कोप्पिकर को मारे थे 15 थप्पड़, चेहरे पर पड़ थे निशान, एक्ट्रेस का खुलासा

[ad_2]

Japan Russia Tsunami Live: जापान और रूस में सुनामी की दस्तक, भूकंप की वजह से भी मची तबाही

[ad_1]

अमेरिका के समोआ, एटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, फिजी, गुआम, गुआटेमाला, होलैंड एंड बेकर, इंडोनेशिया, जार्विस आइलैंड और कोस्टा रिका सुनामी की चपेट में आ सकते हैं.

[ad_2]

अब सिर्फ लिखो और वीडियो बनाओ! Elon Musk ने किया खुलासा, अक्टूबर में Grok में मिलने वाला ये नया

[ad_1]

Grok AI: AI तकनीक में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. Elon Musk की कंपनी xAI द्वारा बनाए गए AI चैटबॉट Grok में अक्टूबर 2025 से एक दमदार और क्रांतिकारी फीचर शुरू किया जाएगा टेक्स्ट-टू-वीडियो जनरेशन. इस नए फीचर की पुष्टि खुद Elon Musk ने की है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “अब आप जल्द ही Grok पर वीडियो बना सकेंगे. @Grokapp डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें.”

Imagine और Aurora इंजन से होगा वीडियो निर्माण

Grok की आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल पर इस फीचर को लेकर और भी जानकारियां साझा की गई हैं. कंपनी ने बताया कि यह वीडियो जनरेशन फीचर Imagine नामक टूल के ज़रिए काम करेगा जिसे Grok का Aurora इंजन संचालित करता है. इस तकनीक की मदद से यूज़र्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर, उसमें आवाज़ जोड़कर तुरंत एक वीडियो तैयार कर पाएंगे वो भी बिना किसी एडिटिंग की ज़रूरत के.

शुरुआत में सिर्फ Super Grok यूज़र्स को मिलेगा एक्सेस

हालांकि यह सुविधा शुरू में सिर्फ Super Grok सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी. यह एक प्रीमियम प्लान है जिसकी कीमत $30 प्रति माह है. कंपनी ने यह भी बताया कि Super Grok यूज़र्स को इस फीचर का अर्ली एक्सेस अक्टूबर से मिलेगा जबकि बाकी यूज़र्स के लिए इसे बाद में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा. फिलहाल, इच्छुक लोग Grok ऐप के ज़रिए वेटलिस्ट में नाम दर्ज कर सकते हैं.

पहले से मौजूद हैं कई फीचर्स

Grok ऐप में पहले ही कई उन्नत AI फीचर्स मौजूद हैं जैसे इमेज जनरेशन, वॉइस चैट और कन्वर्सेशनल AI चैटबॉट. अब टेक्स्ट-से-वीडियो निर्माण जुड़ने से यह प्लेटफॉर्म कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल मार्केटर्स के लिए एक पावरफुल टूल बन जाएगा.

Grok बनेगा AI का सुपर ऐप

Grok न सिर्फ एक चैटबॉट है, बल्कि X (पहले ट्विटर) के Premium+ सब्सक्रिप्शन का हिस्सा भी है जिसमें यूज़र्स को DeepSearch, रियल-टाइम डेटा एक्सेस और हाई-क्वालिटी इमेज जनरेशन जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. अब टेक्स्ट-टू-वीडियो की सुविधा जुड़ने से Grok AI एक ऑल-इन-वन मीडिया क्रिएशन प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है. यह नया फीचर न सिर्फ कंटेंट की दुनिया को नया आयाम देगा बल्कि यूज़र्स को AI के साथ और गहराई से जुड़ने का मौका भी देगा.

यह भी पढ़ें:

कैमरे ने ली शर्मनाक तस्वीर! अब Google को चुकाने पड़ रहे हैं लाखों रुपये, जानें क्या है पूरा मामला



[ad_2]

कम होंगी गैस और तेल की कीमतें! GAIL को है उम्मीद; कंपनी ने 12000 करोड़ का बना डाला मेगा प्लान

[ad_1]

Gas Authority of India Ltd: सरकारी गैस कंपनी गेल (Gas Authority of India Ltd) को आगे चलकर दुनियाभर में नैचुरल गैस की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है. इससे इसके ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा. कंपनी ने कारोबारी साल 2026-27 के लिए 12,000 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय (Capex) योजना तैयार की है. 

कंपनी ने कहा, हेनरी हब की कीमतों में उछाल आना वास्तव में कोई सामान्य स्थिति नहीं है. हमारा मानना है कि ये कीमतें कम होंगी. हम नियमित रूप से बाजार पर नजर रख रहे हैं और लागत कम करने के लिए अपने हिसाब से प्लान बना रहे हैं. बता दें कि हेनरी हब लुइसियाना के एराथ में स्थित एक प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर है. अमेरिका में गैस की कीमतें हेनरी हब पर प्राकृतिक गैस की कीमत के आधार पर तय की जाती हैं. 

कच्चे तेल की कीमत भी हो सकती है कम

गेल को आने वाले कुछ सालों में कच्चे तेल की भी कीमत में कमी आने की उम्मीद है, जो 60-70 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहेंगी, बशर्ते कोई बड़ा भू-राजनीतिक रूकावट न आए, जिससे कीमतें अस्थायी रूप से बढ़ सकती हैं. कंपनी ने यह भी बताया कि नेफ्था जैसे वैकल्पिक ईंधनों की कीमतें कम बनी हुई हैं, जो कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ी हुई हैं. नेफ्था की कीमतें सीधे कच्चे तेल से जुड़ी हुई होती हैं. चूंकि यह कच्चे तेल से ही पाया जाने वाला एक उत्पाद है इसलिए इसकी कीमत कच्चे तेल की कीमत को प्रभावित करती है. 

कंपनी ने बना डाला मेगा प्लान 

कंपनी ने अगले कारोबारी साल के लिए 12000 करोड़ रुपये का मेगा प्लान बनाया है. इनमें से 4,000 करोड़ रुपये पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स पर, 200 करोड़ रुपये शहरों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट पर, 2,500 करोड़ रुपये पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट्स पर, E&P के लिए 500 करोड़ और 1,400 करोड़ रुपये कंपनी के ऑपरेशन पर खर्च किए जाने का प्लान बनाया गया है. 850 करोड़ रुपये इक्विटी कंट्रीब्यूशन के रूप में खर्च किए जाएंगे और 2,000 करोड़ रुपये नेट-जीरो के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अलॉट किए जाएंगे. 

जून तिमाही में कंपनी के नतीजे 

कंपनी ने बीते सोमवार को जून 2025 में समाप्त वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान किया. इस तिमाही में गेल का नेट प्रॉफिट 25 परसेंट की गिरावट के साथ पिछले साल की समान अवधि के 3,183.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,382.24 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के 34,821.89 करोड़ रुपये से 1.7 परसेंट की मामूली बढ़त के साथ 35,428.81 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. 

 

ये भी पढ़ें: 

1 अगस्त से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा इसका कितना असर?

[ad_2]

Aquarius Monthly Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त? जानें

[ad_1]

Kumbh Rashifal August 2025: कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं कुंभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त (August 2025).

बिजनेस एंड वेल्थ

  • 1 अगस्त से सूर्य सप्तम भाव में राहु के साथ ग्रहण दोष बना रहा है जिससे बिजनेसमैन को बड़े डील या एग्रीमेंट करते समय सतर्क रहना चाहिए.
  • 11 अगस्त से बुध षष्ठ भाव में मार्गी होंगे जिससे बिजनेस में रुकी हुई पेमेंट्स आ सकती हैं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है.
  • द्वादश भाव में शनि की दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से विदेश व्यापार में कुछ स्लो ग्रोथ हो सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह फ़ायदे का सौदा रहेगा.
  • 5, 6, 7, 12 और 13 अगस्त को गजकेसरी योग और 18 अगस्त को लक्ष्मी योग बनेगा जिससे इन्वेस्टमेंट या नया स्टार्टअप शुरू करने की प्लानिंग सफल हो सकती है.
  • महीने के अंत में शुक्र द्वादश भाव से षष्ठ भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे ई-कॉमर्स, फैशन, होम डेकोर से जुड़े लोग मुनाफे में रहेंगे.

जॉब एंड प्रोफेशन

  • छठे भाव में गुरु और शुक्र की युति कार्यस्थल पर शुभ संकेत दे रही है, खासकर जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं उन्हें फायदा होगा.
  • मंगल का दशम भाव से षडाष्टक संबंध बना रहेगा जिससे आपको काम में कुछ संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन मेहनत से रिजल्ट मिलेगा.
  • 15 अगस्त तक बुधादित्य योग आपकी कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाएगा जिससे इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी.
  • जो लोग प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं उन्हें महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में पॉजिटिव समाचार मिल सकता है.
  • सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें क्योंकि छोटी बात बड़ी बन सकती है.

फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • पंचम भाव में शुक्र और गुरु का शंख योग रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.
  • जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए यह महीना भावनात्मक रूप से स्थिर रहेगा, लेकिन भावनाओं का खुला प्रदर्शन करने से बचें.
  • 16 अगस्त के बाद सप्तम भाव में सूर्य और राहु की युति वैवाहिक जीवन में टेंशन बढ़ा सकती है, ऐसे में संवाद से समाधान निकालें.
  • शनि-केतु का दृष्टि संबंध घरेलू संपत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय दिला सकता है जिसमें फैमिली की सहमति आवश्यक होगी.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • पंचम भाव पर राहु की दृष्टि छात्रों को पढ़ाई में भटकाव दे सकती है, लेकिन अगर आप फोकस रखेंगे तो आगे बढ़ सकते हैं.
  • कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को अगस्त के दूसरे सप्ताह से पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की संभावना है.
  • जो छात्र विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें वीजा या एप्लिकेशन से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है.
  • 18 अगस्त के बाद बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि होगी जिससे एकेडमिक प्रदर्शन बेहतर होगा.

हेल्थ एंड ट्रैवल

  • छठे भाव में राहु-सूर्य का ग्रहण दोष बन रहा है जिससे आंख, हड्डियों और रक्तचाप से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
  • यात्रा करते समय विशेष सतर्कता रखें. वाहन धीमे चलाएं और रूट प्लान करके निकलें.
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और भरपूर नींद लें.

उपाय

  • 09 अगस्त रक्षाबंधन पर- बहन भाई को चंदन के रंग की राखी बांधें. भाई नीले और सफेद रंग की वस्तुएं गिफ्ट करें. इससे पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा.
  • 15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर- श्रीकृष्ण को तुलसी और मिश्री अर्पित करें. “ॐ गोविंदाय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • 27 अगस्त श्रीगणेश चतुर्थी पर- गणपति को दूर्वा चढ़ाएं, सिंदूर का तिलक करें और “ॐ गणाध्यक्षाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

PWD के चपरासी को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से इसमें कितना होगा इजाफा?

[ad_1]

बीते दिनों केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को हरी झंडी दे दी थी, जिससे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के चेहरों पर रौनक लौट आई. खासकर सरकारी विभागों में काम करने वाले निचले स्तर के कर्मचारी, जैसे चपरासी (Peon), अब अपनी सैलरी में संभावित बढ़ोतरी को लेकर काफी उत्साहित हैं.

सरकार की ओर से जल्द ही 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष और दो सदस्यों के नामों की घोषणा की जा सकती है. माना जा रहा है कि यह घोषणा अगस्त 2025 में हो सकती है. समिति के गठन के बाद ही फिटमेंट फैक्टर तय होगा, जो वेतन बढ़ाने का आधार बनता है.

सिर्फ वेतन नहीं, भत्तों में भी होगा सुधार
वेतन आयोग केवल बेसिक सैलरी की समीक्षा ही नहीं करता, बल्कि कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, आवास भत्ता जैसे कई अन्य लाभों का भी मूल्यांकन करता है. यही वजह है कि इस आयोग का सभी कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार रहता है.

पीयॉन की सैलरी कितनी बढ़ सकती है?
PWD जैसे विभागों में काम करने वाले चपरासी, मल्टी-टास्किंग स्टाफ और अटेंडेंट को लेवल-1 के कर्मचारी माना जाता है. इनकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 प्रति माह है. अगर 8वें वेतन आयोग में 2.86 का फिटमेंट फैक्टर तय होता है, तो ऐसे कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर लगभग 51,480 हो सकती है.

सभी कर्मचारी कर रहे अपनी सैलरी का अनुमान
चपरासी से लेकर क्लर्क और कांस्टेबल तक सभी कर्मचारी अब अपनी-अपनी सैलरी का कैलकुलेशन कर रहे हैं कि 8वां वेतन आयोग उनके लिए क्या खुशखबरी लेकर आएगा. खासकर वे कर्मचारी जो अब तक कम वेतन में काम चला रहे थे, उन्हें इस बार बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

कब से लागू हो सकता है नया वेतन आयोग?
ऐसा अनुमान है कि 8वां वेतन आयोग साल 2026 से लागू किया जा सकता है, ताकि इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाए. इससे पहले समिति की नियुक्ति, सिफारिशें और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]