तिनकों की तरह बह रहे घर, पानी में समा रहीं बड़ी-बड़ी इमारतें… रूस में सुनामी लहरों की तबाही

[ad_1]

रूस के कमचटका प्रायद्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप की कई वीडियो सामने आई हैं. जिस वक्त भूकंप ने दस्तक दी तब कोई घर पर होग, कोई सड़क पर, कोई ऑफिस में तो कोई गाड़ी में, लेकिन जो जहां भी होगा वो सिर्फ अपने बचने की कामना कर रहा होगा.

भूकंप की वीडियो देखकर ही आप कांप जाएंगे तो इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो लोग ये सब अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे होंगे वो किस दहशत और घबराहट में होंगे. रूस में सुनामी के बाद सामने आए एक वीडियो क्लिप में समुद्र तट के किनारे डूबी हुई इमारतें और नदी की तरह जमीन पर पानी बहता हुआ नजर आ रहा है. पानी की लहरों ने छोटे घरों और कारों को तिनकों की तरह बहा दिया और तो और बड़ी-बड़ी इमारतों को भी गिरा दिया.

रूस में आए इस विनाशकारी भूकंप के बाद समुद्र में सुनामी की लहरें उठने लगीं, जो तबाही मचा रही हैं. स्थानीय मडिया के अनुसार, सुनामी की लहरें चार मीटर तक ऊंचीं थीं. इन तेज लहरों ने कई इलाकों में भारी नुकसान किया है.

रूस में भूकंप के बाद चीन, पेरू और इक्वाडोर समेत प्रशांत महासागर में कई देशों के तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई है. इससे पूरे प्रशांत क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है. रूस, जापान, अमेरिका (हवाई और अलास्का), ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर के कई द्वीप देशों में तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र के करीब, खासकर कामचटका प्रायद्वीप में कई इलाकों से तुरंत लोगों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया, क्योंकि वहां 3–4 मीटर (10–13 फीट) ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी मिली थी.

एहतियात के तौर पर संवेदनशील तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे क्षेत्रों या सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. अधिकारियों का मानना है कि चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की लहरें पहुंच सकती हैं, इसलिए वे इस बारे में गंभीर रूप से चिंतित हैं.



[ad_2]

अब इस देश में बैन हो गया YouTube! टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह लगी रोक, जानें पूरा म

[ad_1]

Youtube Ban: ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए सोशल मीडिया बैन को और कड़ा करते हुए अब YouTube को भी इसके दायरे में ला दिया है. पहले सरकार ने इस प्लेटफॉर्म को छूट दी थी लेकिन अब उसे भी शामिल कर लिया गया है. सरकार के इस यू-टर्न से Google की पैरेंट कंपनी Alphabet के साथ कानूनी टकराव की आशंका बढ़ गई है.

YouTube को भी माना गया जोखिम भरा प्लेटफॉर्म

ऑस्ट्रेलियाई इंटरनेट रेगुलेटर द्वारा हाल ही में की गई एक रिपोर्ट में सामने आया कि 37% नाबालिगों को YouTube पर नुकसानदेह कंटेंट का सामना करना पड़ा. यह आंकड़ा अन्य किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा है. इसी आधार पर सरकार को YouTube को भी बैन में शामिल करने की सिफारिश की गई थी.

प्रधानमंत्री की दो टूक

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने बयान जारी करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि हम इस पर रोक लगाएं. ऑस्ट्रेलियाई बच्चों पर सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और हमें उनके हित में सख्त कदम उठाना होगा.” उन्होंने माता-पिता को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है.

YouTube की सफाई

YouTube की ओर से प्रतिक्रिया में कहा गया कि उनका प्लेटफॉर्म मुख्यतः वीडियो साझा करने के लिए है और इसे सोशल मीडिया की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “YouTube एक वीडियो लाइब्रेरी है जिसे लोग टीवी पर भी देखते हैं. यह सोशल मीडिया नहीं है.”.

Meta, Snapchat और TikTok का विरोध

जब सरकार ने पिछले साल YouTube को शिक्षकों में इसकी लोकप्रियता के कारण छूट दी थी तब Meta, Snapchat और TikTok जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स ने इसका विरोध किया था. उनका कहना था कि YouTube में भी इंटरैक्टिव फीचर्स और एल्गोरिदम आधारित कंटेंट सजेशन जैसे कई सोशल मीडिया तत्व मौजूद हैं.

केवल शिक्षक और अभिभावक चला सकेंगे YouTube

बैन लागू होने के बाद किशोर खुद YouTube अकाउंट नहीं चला सकेंगे हालांकि शिक्षक या माता-पिता उनके लिए वीडियो दिखा सकेंगे. ऑस्ट्रेलियन प्राइमरी प्रिंसिपल्स एसोसिएशन की प्रमुख एंजेला फाल्केनबर्ग ने कहा कि शिक्षक हमेशा उपयुक्त कंटेंट का चयन करेंगे.

Alphabet से फिर टकराव संभव

पहले भी Alphabet ऑस्ट्रेलिया में कानून को लेकर टकरा चुका है, जब उसे न्यूज कंटेंट के बदले मीडिया को भुगतान करने की बाध्यता दी गई थी. अब YouTube एक बार फिर कानूनी लड़ाई की तैयारी में दिख रहा है. हालांकि YouTube ने कोर्ट केस की पुष्टि नहीं की है.

नवंबर में पास हुए इस कानून के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे उनके प्लेटफॉर्म से दूर रहें. यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Technical Guruji या Bhuvan Bam! यूट्यूब से कौन कमाता है ज्यादा पैसे, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

[ad_2]

ICC की ताजा रैंकिंग जारी, वाशिंगटन-जडेजा ने लगाई छलांग; यशस्वी जायसवाल लुढ़के

[ad_1]

आईसीसी ने भारत बनाम इंग्लैंड पांचवे टेस्ट से पहले बुधवार, 30 जुलाई को ताजा रैंकिंग जारी की. मैनचेस्टर में शतक जड़ने वाले रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को फायदा हुआ है तो वहीं यशस्वी जायसवाल 3 पायदान नीचे लुढ़क गए हैं. ऋषभ पंत आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब बतौर इंडियन प्लेयर सबसे ऊपर आ गए हैं, वह लिस्ट में 7वें नंबर पर है. कप्तान शुभमन गिल 9वें स्थान पर कायम हैं.

यशस्वी जायसवाल 3 पायदान लुढ़के

यशस्वी जायसवाल पहले पांचवे स्थान पर थे, अब वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 8वें स्थान पर आ गए हैं. उनके 769 रेटिंग पॉइंट्स हैं. 7वें नंबर पर 776 पॉइंट्स के साथ ऋषभ पंत हैं. इंग्लिश बल्लेबाज जो रुट ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है, उनके 904 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं.

आईसीसी रैंकिंग में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को फायदा

रवींद्र जडेजा को आईसीसी पुरुष गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है, पहले वह 15वें स्थान पर थे और अब 682 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 14वें नंबर पर आ गए हैं. लिस्ट में पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह ही हैं, जिनके 898 पॉइंट्स हैं. 

पुरुष टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में वाशिंगटन सुंदर ने लंबी छलांग लगाई है, वह 8 स्थान ऊपर आ गए हैं. वह संयुक्त रूप से मैट हेनरी के साथ 13वें नंबर पर हैं. उन्होंने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था.

रवींद्र जडेजा ने चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 107 रनों की पारी खेली थी. वाशिंगटन सुंदर ने 101 रन बनाए थे, ये उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय शतकीय पारी थी. इससे पहले शुभमन गिल ने भी शतक (103) लगाया था, जिसके सहारे भारतीय टीम चौथे टेस्ट को ड्रा पर समाप्त करने में सफल रही थी.

बेन स्टोक्स 3 पायदान ऊपर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने चौथे टेस्ट में 5 विकेट हॉल किया था और शतक भी लगाया था, वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवे कप्तान बने थे. ताजा रैंकिंग में उन्हें 3 स्थान का फायदा हुआ है, वह अब 301 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

[ad_2]

‘परदेसिया’ सॉन्ग के साथ ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें-कब देगी सिनेमाघरों में दस्त

[ad_1]

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. पहले ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही लेकिन फिर इसे पोस्टपोन्ड कर दिया गया था.  फाइनली मेकर्स ने आज ‘परम सुंदरी’ की नई रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. चलिए यहां जानते है ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है?

परम सुंदरी की रिलीज डेट हुई अनाउंस
दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘परम सुंदरी’ के मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की गई है. मोशन पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा बैग लिए हुए काफी डैशिंग लुक में नजर आते हैं. वहीं जाह्नवी कपूर साउथ इंडियन लुक में काफी अट्रैक्टिव अंदाज में दिखती हैं. फिर सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी साथ में स्क्रीन पर नजर आती है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की गई है.

बता दें कि  ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन मे लिखा गया है, “ दिनेश विजान आपके लिए लेकर आए हैं साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी #परमसुंदरी, 29 अगस्त को सिनेमाघरों में. और सिर्फ़ 1 घंटे में, साल के सबसे दिल को छू लेने वाले गाने .परदेसिया के साथ इसकी रूह को महसूस करें.”

 


‘परम सुंदरी’ का पहला गाना भी हुआ रिलीज
‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट अनाउंस करने के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना परदेसिया भी रिलीज कर दिया है. गाने में सिद्धार्थ और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री कमाल लग रही है.गाने को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “ इसे सांसों में ले इसे महसूस करें, इसे जियें! परदेसिया…प्यार को अपने दिल पर छा जाने दे! साल का सबसे बड़ा लव सॉन्ग परदेसिया, गाना अभी रिलीज़ हुआ है!”




‘परम सुंदरी’ के बारे में
‘परम सुंदरी’ का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है. उन्होंने इससे पहले दसवीं बनाई थी जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी. वहीं अपकमिंग ‘परम सुंदरी’  एक नॉर्थ इंडियन लड़के और एक साउथ इंडियन लड़की के बीच की इंटर-कल्चरल लव स्टोरी है. दो अलग-अलग दुनियाओं के टकराव के बाद खूब धमाल मचता है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फ्रेश जोड़ी के साथ, यह फिल्म मैडॉक के खास अंदाज़ के साथ एक नए ज़माने की लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर लाने का वादा करती है. वहीं फैसं को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें:-‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए ‘सैयारा’ और ‘महाअवतार नरसिम्हा’ बनी मुसीबत, रिलीज से पहले फंस गया है ये पेंच



[ad_2]

Japani Baba Vanga की भविष्यवाणी सच? रूस में विनाशकारी भूकंप और सुनामी ने मचाई तबाही, क्या 2025

[ad_1]

Japani Baba Vanga Earthquake Predictions: बुल्गेरियाई नेत्रहीन भविष्यवक्ता की भविष्यवाणियों के बाद हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है. ये नाम है जापानी बाबा वेंगा रियो तात्सुकी का, जिन्होंने 5 जुलाई को जापान में भूकंप और सुनामी की भविष्यवाणियां की थी. हालांकि अब जापानी बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां सच होते दिखाई दे रही है.

दरअसल रूस में 30 जुलाई यानी आज बुधवार को 8.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिसने रूस के साथ अमेरिका और जापान तक को हिला डाला. इस भूकंप के बाद से दुनियाभर में दहशत का माहौल है.

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के तट के पास 8.7-8.8 मैग्नीट्यूड का बेहद विनाशकारी भूकंप आया, जिसे 1952 के बाद इस क्षेत्र का सबसे भारी झटका माना जा रहा है.

जापान समेत इन देशों के लिए चेतावनी जारी
इस भूकंप की वजह से व्यापक सुनामी की चेतावनी जारी की गयी, जिसमें रूस, जापान (विशेषकर हॉकाइडो), संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई, पश्चिमी तट), कनाडा, मेक्सिको और न्यूज़ीलैंड को शामिल किया गया

जापान में भी करीब 9 लाख से ज्यादा लोगों को तटीय क्षेत्रों से पलायन करने का आदेश दिया गया, और लगभग 60 सेमी तक ऊंची लहरें कुछ हिस्सों में देखने को मिली है.

कैसे ये घटना जुड़ती है भविष्यवाणियों से?
रियो तात्सुकी (जापानी बाबा वेंगा) की 5 जुलाई 2025 की भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में दरार और विशाल सुनामी की बात अपनी कॉमिक्स The Future of I Saw’ में की थी, जो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

आज जो भूकंप आया है, वो रूस के कामचटका क्षेत्र में आया और फिलीपींस या जापान से सीधे नहीं जुड़ा, लेकिन इस तरह की सुनामी की आशंका भविष्यवाणी को और हवा दे रही है. वैज्ञानिकों और जापान मौसम एजेंसी ने इस भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक आधार न होने की बात कही है.

जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार-

जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में एक विशाल दरार बनेगी, जिससे भयानक भूकंप और सुनामी देखने को मिलेगी.”

इस भविष्यवाणी के कारण जापान में डर का माहौल बन गया था और वहां यात्रा करने वालों की संख्या में 83% तक की गिरावट भी दर्ज की गई थी.

हालांकि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी 5 जुलाई 2025 के लिए की गई थी, लेकिन यह भूकंप 30 जुलाई 2025, बुधवार को आया है. बावजूद इसके, लोग मान रहे हैं कि तात्सुकी की चेतावनी अब भी “आंशिक रूप से सच” हो चुकी है, क्योंकि यह घटना उसी भूगर्भीय क्षेत्र (Pacific Ring of Fire) में हुई है. भूकंप और सुनामी का पैटर्न भविष्यवाणी से मिलता-जुलता है.

क्या बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी भी सच हो रही है?
बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भी 2025 के लिए प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु असंतुलन की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा था-

  • एशिया में बड़ा भूकंपीय संकट
  • मौसम में तेजी से बदलाव
  • समुद्रों में असामान्य हलचल
  • तकनीकी दुर्घटनाएं और डिजिटल सत्ता का बढ़ता प्रभाव
  • आज का भूकंप और उससे उपजी स्थितियां इस भविष्यवाणी से भी काफी हद तक मेल खा रही हैं.

जापानी बाबा वेंगा की प्रमुख भविष्यवाणियां

फ्रेडी मर्करी की मौत (1991)

  • रियो ने ‘The Future I Saw’ में Freddie Mercury (क्वीन बैंड के लीड सिंगर) की मृत्यु की भविष्यवाणी की थी, जो 24 नवंबर 1991 को एचआईवी/एड्स के कारण हुई.

कोबे भूकंप (1995)

  • उन्होंने 1995 में कोबे शहर (Japan) में आए विनाशकारी भूकंप का उल्लेख पहले ही कर दिया था. यह भूकंप 6.9 मैग्नीट्यूड का था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे.

2011 जापान भूकंप और सुनामी

  • रियो की सबसे चर्चित भविष्यवाणियों में से एक 11 मार्च 2011 को आए Tohoku भूकंप और सुनामी, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों की जान गई और फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट भी क्षतिग्रस्त हुआ.

प्रिंसेस डायना की मृत्यु (1997)

  • उन्होंने प्रिंसेस डायना की असामयिक मृत्यु की भी भविष्यवाणी की थी, जिनका निधन एक कार दुर्घटना में 31 अगस्त 1997 को हुआ था.

COVID-19 महामारी (2020)

  • उनकी मंगा में एक रहस्यमयी वायरस का जिक्र है, जो 2020 के आसपास पूरी दुनिया में फैलता है और लाखों लोगों की जान लेता है. इसे लोग COVID-19 से जोड़ते हैं.

5 जुलाई 2025: समुद्री दरार और आपदा

  • रियो ने लिखा था कि 5 जुलाई 2025 को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में एक दरार खुलेगी, जिससे भीषण भूकंप और सुनामी उत्पन्न होगी.

हालांकि 5 जुलाई को ऐसा कुछ नहीं हुआ, लेकिन जुलाई 2025 को रूस (कमचटका) में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप और सुनामी अलर्ट ने फिर से इस भविष्यवाणी को चर्चा में ला दिया है.

भविष्य की अन्य चेतावनियां (20252030 के बीच)

  • कुछ ऑनलाइन सोर्स और कॉमिक की व्याख्याओं में ये संभावनाएं भी देखी गई हैं:

2026–2027: वैश्विक ऊर्जा संकट

  • 2028: जापान के तटीय शहर में समुद्र का जल स्तर अचानक बढ़ना
  • 2030: ब्रेन ट्रांसफर टेक्नोलॉजी का उदय, जिससे इंसान की सोच डिजिटल रूप में सेव की जा सकेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में

[ad_1]

हाल ही में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लड़कियों को लेकर एक में विवादित टिप्पणी दी थी. उनके बाद अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और साधु का वीडियो चर्चा में है. इस बार मामला प्रेमानंद महाराज से जुड़ा है जिन्होंने लड़कों और लड़कियों के कैरेक्टर को लेकर एक टिप्पणी की है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं. जबकि कुछ इसे गैरजरूरी और भटकाने वाला बता रहे हैं. आपको बता दें सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद महाराज के लाखों की संख्या में भक्त हैं. ऐसे में उनके इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर कई लोग ट्रोल कर रहे हैं. तो वहीं कई लोग उनके समर्थन में भी आ गए हैं.

क्या कहा प्रेमानंद महाराज ने?

आपको बता दें प्रेमानंद महाराज अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं. इसी बीच उन्होंने आज के दौर के लड़के लड़कियों को लेकर अपनी राय रखी. इस वायरल वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने लड़कियों के चरित्र को लेकर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आज के दौर में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं. बाकी ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि जो युवक कई लड़कियों से रिश्ते बना चुका होता है. वह शादी के बाद अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाता.

यह भी पढ़ें: इस एयरपोर्ट के रनवे पर दौड़ती है ट्रेन! मैनेजमेंट देख हैरान रह जाएंगे आप- जानिए कहां है अनोखी जगह

ठीक उसी तरह अगर कोई लड़की चार लड़कों से संबंध बना चुकी हो.तो वह एक पति को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाती. प्रेमानंद का कहना था कि बहुत कम कन्याएं ही होती हैं जो खुद को एक पुरुष के लिए समर्पित करती हैं और सच में पवित्र जीवन जीती हैं.  सोशल मीडिया पर कुछ लोग जहां उन्हें रोल कर रहे हैंय तो वहीं कई लोगों के समर्थन में भी आ गए हैं.

सोशल मीडिया उतर आया सर्मथन में

प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Benarasiyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 2.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर कई लोग प्रेमानंद महाराज के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं. तो कई लोग उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘क्या प्रेमानंद महाराज ने कभी आसाराम और गुरमीत राम रहीम के बारे में बोला है.’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘उन्होंने बच्चे बच्चियां दोनों की बात की है तुम सिर्फ आधी बात ही क्यों बता रहे हो.’

यह भी पढ़ें: ये मातम है या किसी की डोली…अर्थी कांधे पर रखकर डांस करने लगे लोग, खूब बजे ढोल, देखें वीडियो

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘गलत क्या बोले हैं? जनसामान्य के लिए उन्होंने वही बोला है, जो हकीकत है. इसमें सिर्फ लड़कियों पर उन्होंने टिप्पणी नहीं की… लड़कों पर भी की है. लेकिन औसतन मीडिया की तरह इस बात को भी ऐसे प्रसारित किया जा रहा है, जैसे प्रेमानंद जी ने सिर्फ लड़कियों पर टिप्पणी की.’

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर नए कपड़े पहनने की चाह में 16 साल की लड़की ने कर दी ऐसी डाइट कि पहुंच गई अस्पताल

 


TRF ने जारी की पहलगाम हमले की तस्वीर, UNSC की रिपोर्ट से पाकिस्तान की खुली पोल, कहा – लश्कर…

[ad_1]

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध निगरानी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. यूएन ने कहा है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकी हमले की दो बार जिम्मेदारी ली थी, इतना ही नहीं, उसने घटनास्थान की एक फोटो भी शेयर की है. यूएन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पहलगाम आतंकी पहलमा पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था.

इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा और उनसे जुड़े संगठनों पर एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेंक्शन मॉनिटरिंग टीम की मंगलवार को 36वीं रिपोर्ट में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र किया गया है. इस हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है, ”पांच आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हमला किया. टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी उसी दिन ली और साथ ही घटनास्थल की एक तस्वीर भी शेयर की थी.” 

‘लश्कर की मदद के बिना संभव नहीं था हमला’

पीटीआई के मुताबिक, रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से कहा गया है, ”यह हमला पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के समर्थन के बिना संभव नहीं था और टीआरएफ तथा लश्कर के बीच संबंध हैं. एक दूसरे सदस्य देश ने कहा कि हमला टीआरएफ ने किया था जो लश्कर का ही दूसरा नाम है.” हालांकि, एक अन्य सदस्य देश ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान के दबाव में नहीं लिया टीआरएफ का नाम?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय संबंध अब भी नाजुक हैं और ‘‘यह आशंका है कि आतंकवादी संगठन इन क्षेत्रीय तनावों का फायदा उठा सकते हैं.’’ अमेरिका ने इस महीने टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया है. पहलगाम हमले के बाद 25 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी कर कहा था कि ऐसे घृणित आतंकवादी काम के जिम्मेदार अपराधियों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है. हालांकि, पाकिस्तान के दबाव में उस बयान में टीआरएफ का नाम शामिल नहीं किया गया था.

[ad_2]

नीदरलैंड से करना चाहते हैं पढ़ाई? जानें वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे कौन से सवाल, बैंक में होन

[ad_1]

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और जगह का चुनाव नीदरलैंड (Netherlands) के रूप में किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. नीदरलैंड दुनियाभर के छात्रों के लिए एक लोकप्रिय एजुकेशन डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.

यहां की यूनिवर्सिटीज उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई और आधुनिक माहौल के लिए जानी जाती हैं. लेकिन सिर्फ एडमिशन ले लेना ही काफी नहीं है, वहां पढ़ाई करने के लिए स्टडी वीजा भी चाहिए और उसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है.

वीजा इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

नीदरलैंड स्टडी वीजा इंटरव्यू के दौरान अधिकारियों का मकसद यह जानना होता है कि आप वहां पढ़ाई के असली इरादे से जा रहे हैं या नहीं. इंटरव्यू में आपसे कई सवाल पूछे जा सकते हैं-

आपने नीदरलैंड की यह यूनिवर्सिटी क्यों चुनी?

  • आपके कोर्स का नाम क्या है और इसकी अवधि कितनी है?
  • यह कोर्स आपके भविष्य के करियर में कैसे मदद करेगा?
  • आपके पास पढ़ाई और रहने के लिए कितनी आर्थिक व्यवस्था है?
  • आप पढ़ाई के बाद भारत वापस लौटेंगे या वहीं काम करेंगे?
  • आपने पहले कोई विदेश यात्रा की है क्या?
  • आपके माता-पिता या स्पॉन्सर क्या करते हैं?

बैंक बैलेंस में होनी चाहिए इतनी राशि

नीदरलैंड में पढ़ाई करने के लिए सिर्फ वीजा इंटरव्यू पास करना ही नहीं, बल्कि आपके पास पर्याप्त आर्थिक संसाधन होना भी जरूरी है. इंडी (IND – Immigratie- en Naturalisatiedienst), जो नीदरलैंड का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट है, के नियमों के अनुसार, छात्र को अपने बैंक खाते में कम से कम €1,225 प्रति माह के हिसाब से रकम दिखानी होती है. यानी अगर कोर्स 1 साल का है, तो कम से कम €14,700 (लगभग 13 लाख रुपये) आपके खाते में होने चाहिए, ये राशि ट्यूशन फीस के अलावा है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पहले भारतीय बने Procter & Gamble कंपनी के सीईओ, शैलेश जेजुरीकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

[ad_1]

Shailesh Jejurikar To become Procter & Gamble’s Next CEO: अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैम्बल (P&G) के नए प्रेसिडेंट और सीईओ के तौर पर भारतीय शैलेश जेजुरीकर को नामित किया गया है. उन्हें अक्टूबर में होने वाली पहली शेयरधारकों की वार्षिक बैठक में निदेशक (डायरेक्टर) के रूप में चुनाव के लिए नामांकित किया गया है. 58 वर्षीय जेजुरीकर इस कंपनी के शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय होंगे. वे जॉन मोलर का स्थान लेंगे. जेजुरीकर 1989 से ही P&G से जुड़े हुए हैं.

कंपनी के 187 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय CEO बनेगा

कंपनी की ओर से बताया गया है कि जेजुरीकर P&G के 187 वर्षों के इतिहास में पहले भारतीय हैं जो कंपनी का नेतृत्व करेंगे. इस घोषणा के बाद कंपनी ने कहा कि उन्हें P&G के सीईओ के रूप में सेवा देने का सम्मान मिला है. उन्होंने आगे कहा कि— “P&G के लोग, हमारी संचालन प्रणाली, नवाचार क्षमता और हमारे ब्रांड वास्तव में मूल्य सृजन और सतत विकास के प्रति हमारे आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं.”

IIM लखनऊ से MBA की डिग्री

कंपनी ने बताया कि जेजुरीकर का P&G में 36 वर्षों का शानदार करियर रहा है. वे पिछले 12 वर्षों से नेतृत्व टीम का हिस्सा हैं. वर्तमान में वे कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हैं और भारत, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी यूरोप और अफ्रीका जैसे बाजारों के लाभ-हानि प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हैं. इसके साथ ही वे बाजार संचालन, वैश्विक व्यावसायिक सेवाएं, विनिर्माण, वितरण, सूचना प्रौद्योगिकी और नए व्यापार विकास की देखरेख भी करते हैं.

गौरतलब है कि शैलेश जेजुरकर ने लखनऊ के भारतीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए की उपाधि ली है. उनके भाई राजेश जेजुरीकर भी देश की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा में सीईओ के पद पर तैनात हैं. 

ये भी पढ़ें: सोना आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें 30 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_2]

ऑनलाइन स्कैम का नया तरीका! WhatsApp और Telegram पर ऐसे लोगों को चूना लगा रहे ठग, जानें कैसे बचे

[ad_1]

Online Job Scam: आजकल एक नया ऑनलाइन घोटाला तेज़ी से फैल रहा है जो खासकर बेरोजगार युवाओं, गृहिणियों और छात्रों को निशाना बना रहा है. WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स के ज़रिए स्कैमर्स आसान पैसे कमाने का लालच देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. शुरुआत होती है एक सिंपल मैसेज से जिसमें लिखा होता है कि आपको किसी प्रोडक्ट को 5-स्टार रेटिंग देनी है, यूट्यूब वीडियो को लाइक करना है या कोई छोटा ट्रांसलेशन काम करना है और बदले में पैसे मिलेंगे.

मामूली काम से लाखों के कर्ज तक

गुजरात की एक प्राइवेट बैंक में काम करने वाली 25 वर्षीय सोरठिया भी ऐसे ही एक Telegram ग्रुप में जुड़ी थीं. शुरुआती टास्क करने पर उन्हें कुछ पैसे मिले भी. लेकिन बाद में उन्हें “उच्च स्तर के काम” के लिए ज़्यादा पैसे लगाने को कहा गया. धीरे-धीरे वो 28 लाख रुपये के कर्ज में डूब गईं और आखिरकार आत्महत्या कर ली. अपनी सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वो इस जाल से निकल नहीं पा रहीं थीं.

स्कैम की चालाकियां और पहचान

इन स्कैम्स में नकली वेबसाइट, झूठे इंटरव्यू, और फर्जी डैशबोर्ड होते हैं जो दिखाते हैं कि आपने कितना कमा लिया है. लेकिन ये सब एक धोखे का हिस्सा होता है. जैसे ही आप इसमें पैसे लगाते हैं, स्कैम गहरा होता चला जाता है.

इन संकेतों से रहें सतर्क

  • नौकरी का कोई औपचारिक कॉन्ट्रैक्ट या मेल नहीं होता
  • WhatsApp या Telegram पर बात होती है, प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं
  • पैसे लगाने पर ही “बड़ा काम” मिलने का वादा किया जाता है
  • फर्जी डैशबोर्ड पर दिखाया जाता है कि आपने कितनी कमाई की है
  • रेफरल स्कीम और पिरामिड नेटवर्किंग से और लोगों को जोड़ने को कहा जाता है
  • कई बार व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स भी मांगी जाती हैं जिससे पहचान चोरी का खतरा होता है.

खुद को ऐसे करें सुरक्षित

  • किसी भी जॉब ऑफर की जांच आधिकारिक वेबसाइट या सोर्स से करें.
  • अपने बैंक अकाउंट की जानकारी, OTP या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें.
  • ऐसे किसी भी घोटाले की सूचना तुरंत cybercrime.gov.in पर दर्ज करें.

यह भी पढ़ें:

अब बिना इंटरनेट के करें चैटिंग! iPhone यूजर्स के लिए आ गया ये नया ऐप, जानें कैसे करता है काम

[ad_2]