भयंकर विवाद के बीच आया फैसला! पाकिस्तान से नहीं खेलेगी टीम इंडिया

[ad_1]

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को सेमीफाइनल मैच खेला जाना है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया है. यह इस टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब भारतीय क्रिकेटरों ने पाक टीम के साथ खेलने से इनकार किया है. जब पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा किया तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया था.

आपको याद दिला दें कि भारतीय टीम ने बीते बुधवार को वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. दूसरी ओर अभी हाल ही में बुधवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग की एक स्पॉन्सर कंपनी ने सेमीफाइनल मुकाबले से पूरी तरह हटने का निर्णय लिया था. ईज माय ट्रिप नाम की कंपनी WCL को स्पॉन्सर कर रही थी, लेकिन कंपनी के सह-संस्थापक का कहना था कि क्रिकेट और आतंकवाद एकसाथ नहीं चल सकते.

WCL में भारतीय क्रिकेटरों द्वारा पाकिस्तान के साथ खेलने से मना करने की खबर ऐसे समय में आई है जब एशिया कप शेड्यूल को लेकर BCCI को आड़े हाथों लिया जा रहा है. बता दें कि बीसीसीआई ने ना केवल एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाने की सहमति जताई बल्कि पाकिस्तान के साथ खेलने पर भी हामी भरी थी. एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गली-मोहल्ले से लेकर भारतीय संसद में भी घमासान मचा हुआ है. शेड्यूल अनुसार एशिया कप में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाना है.

WCL में खेल रही इंडिया चैंपियंस टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं. वहीं बात करें WCL में भारतीय टीम के सफर की तो वह बेहद निराशाजनक लेकिन दिलचस्प भी रहा. पाकिस्तान के साथ मैच रद्द होने के बाद भारतीय टीम लगातार 3 मैच हार चुकी थी और 4 मैचों में उसका सिर्फ एक अंक था. अब बारी थी वेस्टइंडीज के साथ मैच की, जिसमें टीम इंडिया ने महज 13.2 ओवर में 145 रनों के लक्ष्य को हासिल करके सेमीफाइनल का टिकट कटाया था.

यह भी पढ़ें:

बेन स्टोक्स क्यों नहीं खेल रहे पांचवां टेस्ट? ICC ने लगाया है बैन या इंग्लैंड ने लिया है एक्शन? जानें असली वजह

[ad_2]

‘कान खोलकर सुन लें…’, ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक

[ad_1]

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार (30 जुलाई, 2025) को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी चर्चा में अपना भाषण दिया. इस दौरान जयशंकर ने इस बात को स्पष्ट किया कि 22 अप्रैल से 16 जून के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई.

राज्यसभा में विदेश मंत्री ने कहा, “…मैं उनको कहना चाहता हूं, वह कान खोलकर सुन लें. 22 अप्रैल से 16 जून तक, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक भी फोन कॉल में नहीं हुआ.”

पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर देश की नीति को किया स्पष्ट

इसके अलावा, एस. जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान मामलों में मध्यस्थता को लेकर भारत की स्पष्ट नीति को भी दोहराया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत सिर्फ द्विपक्षीय होगी और अगर पाकिस्तान संघर्ष को रोकना चाहता है तो उसे डीजीएमओ के माध्यम से बिल्कुल फॉर्मल तरीके से अनुरोध करना होगा.”

उन्होंने कहा, “जब ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ, उस समय कई देश हमारे संपर्क में थे, जो यह जानना चाहते थे कि यह स्थिति कितनी गंभीर है और यह कितने समय तक चलेगा. हमने सभी देशों को एक ही मैसेज दिया कि हम किसी भी तरह की मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच जो भी बात होगी वह सिर्फ द्विपक्षीय होगी. हमने इस बात को भी पूरी तरह से स्पष्ट किया कि हम पाकिस्तान के हमले का जवाब दे रहे हैं और जब तक जरूरी होगा, देते रहेंगे. अगर उसे यह लड़ाई रोकनी है, तो पाकिस्तान को पूरे औपचारिक तरीके से एक अनुरोध करना होगा और वह अनुरोध सिर्फ डीजीएमओ के माध्यम से ही आ सकता है.”

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि रोकने पर बोले जयशंकर

इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को रोकने के भारत के फैसले पर बोलते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी इतिहास से असहज रहती है.”

जयशंकर ने राज्यसभा में सिंधु जल संधि के प्रबंधन को लेकर कांग्रेस की भूलों की ओर इशारा किया और जोर देते हुए बताया कि यह समझौता कितना महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के साथ भारत की सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनोखा समझौता है. मुझे दुनिया में ऐसा कोई दूसरा समझौता याद नहीं आता है, जिसमें एक देश ने अपनी प्रमुख नदियों को बिना अधिकार लिए दूसरे देश की ओर बहने दिया हो.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस घटनाक्रम का इतिहास याद दिलाना चाहता हूं. कल मंगलवार (29 जुलाई) को मैंने सुना कि कुछ लोग इतिहास से असहज हैं. वे चाहते हैं कि इतिहास की सभी बातें भुला दी जाएं. शायद वह उनके लिए अच्छी नहीं होंगी, वे सिर्फ कुछ अच्छी और खास बातों को ही याद रखना पसंद करते हैं.”

यह भी पढ़ेंः कैशकांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, जज के आचरण पर उठाए सवाल

[ad_2]

Kal Ka Rashifal 31 July 2025: कौन सी राशि होगी टॉप पर, किसे मिलेगी चुनौती? जानें कल का राशिफल

[ad_1]

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा. काम में सफलता मिलेगी और गुप्त तरीकों से धन आने की संभावना भी रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भोजन अच्छे से करें. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और दांपत्य जीवन में जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. अपनी माता से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, इसके लिए आपको धन का सही प्रबंधन करने की जरूरत है. कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और साथियों का सहयोग भी मिलेगा. संतान की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ के लिए कल का दिन बढ़िया रहेगा, पार्टनर से बातचीत करने से खुशी महसूस होगी लेकिन कुछ लोग आपके रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं, जिसको आपको समझदारी से डील करना होगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन सामान्य फलदायक रहेगा. दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी, जिससे आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी. लव लाइफ वालों के लिए कल का दिन काफी उत्तम है. कार्यक्षेत्र में लोगों के प्रयास और कड़ी मेहनत से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी. व्यापार के सिलसिले में दिन काफी बेहतर रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे. अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें, इसके लिए जरूरी है कि पहले से तैयार रहें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कल का दिन साधारण है. आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा. सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं. हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी. प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है. स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है. काम से जी ना चुराएं और जहां आप काम करते हैं वहां सभी से मीठा बोलें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे. सुख सुविधा में दिन बिताएंगे. अपने लव पार्टनर के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है. किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा आपको दिया जा सकता है, जिससे समय पर पूरा करके देना बॉस की आंखों का तारा बना सकते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए कल का दिन बहुत समझदारी से चलने का है. कार्यक्षेत्र में कल का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा. आप काफी उत्साह वाले मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी. अपने लव पार्टनर को साथ लेकर कहीं घूमने-फिरने या मूवी देखने जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन काम की वजह से ज्यादा समय ना दे पाने की वजह से पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं. परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा. घर में किसी तरह का वाद-विवाद ना हो, इस बात का ध्यान रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कल का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा. आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं, जहां आपको कुछ नए लोग मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी. मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा. अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा. प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है, लव पार्टनर का मूड कभी अच्छा तो कभी बिगड़ जाएगा, जिससे आप परेशान होंगे. दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवनसाथी आपका कोई फायदा करा सकता है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा. कहीं से अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको हिम्मत मिलेगी और कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे. ससुराल से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा. दांपत्य जीवन में दिन अनुकूल रहने वाला है और घरवाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कल का दिन मानसिक तनाव लेकर आ सकता है. खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ती रहेगी. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की आशंका बन रही है. पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे. लव लाइफ में किसी वजह से कड़वाहट आ सकती है, पार्टनर का बर्ताव आपको पसंद नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती हैं.

मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. कामकाज की अधिकता की वजह से सेहत खराब हो सकती है, साथ ही मानसिक रूप से तनावग्रस्त भी रहेंगे. आपके खर्चे अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी. जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपकी स्थिति सुधारने लगेगी. जमीन-जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा लेकिन डॉक्यूमेंट्स भी चेक कर लें. कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी. शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन बढ़िया रहने वाला है. काम में मजबूती महसूस करेंगे और अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे. दैनिक व्यापारियों की अच्छी इनकम भी होगी. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और व्यापारिक ऑर्डर भी मिलेगा. पारिवारिक जीवन में किसी बात से थोड़ी समस्या हो सकती है. किसी से कहासुनी हो सकती है. घर के बुजुर्गों के साथ नए बिजनस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन बढ़िया रहेगा. आपकी बुद्धिमानी काम आएगी और चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे. धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा. पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा. पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा. लव लाइफ में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं.

FAQs
Q1. कल किस राशि वालों को अटका पैसा वापस मिलने के योग हैं?
वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है.

Q2. किन राशि वालों को लव लाइफ में सतर्क रहना होगा?
धनु, वृषभ और कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना चाहिए.

Q3. किस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए?
कर्क, मकर और सिंह राशि वालों को कल स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

Q4. किन राशियों के लिए कल का दिन ट्रेवल और नए संपर्कों के लिए अनुकूल है?
तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए यात्रा और संपर्क लाभदायक रहेंगे.

Q5. क्या कल कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या जिम्मेदारी मिल सकती है?
सिंह और कन्या राशि के जातकों को नया जिम्मा मिल सकता है जिससे उनकी पहचान मजबूत होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पटरियां हुई पानी पानी! सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन बना स्विमिंग पूल- वीडियो देख हैरान रह जाएंगे..

[ad_1]

जिस स्टेशन पर लोग सूटकेस लेकर ट्रेन पकड़ते थे, वहां अब छाता लेकर गमबूट में घूमना मजबूरी बन गया है. बात हो रही है राजस्थान के सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन की, जो बारिश के आगे ऐसा घुटना टेक बैठा कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 से लेकर आखिरी तक सब जगह पानी ही पानी नजर आने लगा. ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री ये सोचने पर मजबूर हो गए कि अगली ट्रेन “स्टीमर एक्सप्रेस” होगी या “बोट सुपरफास्ट”? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. कोई फर्श नहीं दिख रही, सिर्फ पानी की परतें, लहरें और उसमें झिलमिलाते स्टेशन की रोशनी. कुछ यात्री तो पानी में चप्पल ढूंढते नजर आए, वहीं कुछ ने वीडियो बनाकर कैप्शन दे डाला “आ गया भारत का वेनिस!”

जलमग्न हुआ सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन

वीडियो दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर स्थित सवाई माधोपुर जंक्शन का बताया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है. वीडियो में दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पूरी तरह से डूब चुका है और पटरियों पर अब ट्रेन की जगह पानी की लहर दौड़ रही है. पूरी तरह से जलमग्न हुए इस स्टेशन पर व्यवस्थाओं की पोल खुल चुकी है. बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से मोटा हर्जाना और दूसरे जरियों से मोटी कमाई के बावजूद भारतीय रेलवे का ये हाल है. जो कि अब सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का चौराहा बन गया है जिसे लोग चारों तरफ से घेर रहे हैं.

पिछले 24 घंटों में हुई है भयंकर बारिश

दरअसल, बीते 24 घंटों से सवाई माधोपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है. लेकिन रेलवे स्टेशन जैसी अहम जगह पर इस तरह पानी भर जाना न सिर्फ यात्रियों के लिए परेशानी बना, बल्कि रेलवे प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खोल दी. स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टेशन परिसर की ड्रेनेज व्यवस्था लंबे समय से बदहाल है और हर बार बारिश में यही हाल होता है. इस बार पानी इतना भर गया कि कई ट्रेनें लेट हो गईं, कुछ को प्लेटफॉर्म बदलकर रोका गया और यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @AnathNagrik नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं रेलवे ने भी वीडियो का संज्ञान लेते हुए सफाई दी है. वीडियो को लेकर भारतीय रेल सेवा ने कोटा डीआरएम को इसमें टैग करते हुए सूचित किया. जिसके बाद कोटा डीआरएम ने मामले को लेकर सफाई दी है. इसके अलावा यूजर्स भी खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मोटी कमाई कहां लगा रही है रेलवे, जवाब चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब इस असुविधा के लिए यात्री रेलवे से कितने का जुर्माना लें?

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी


भारत या चीन! अमेरिका को स्मार्टफोन बेचने में कौन निकला नंबर 1? रिपोर्ट ने खोल दी पूरी सच्चाई

[ad_1]

Smartphone Exporter: भारत अब अमेरिका को स्मार्टफोन भेजने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है. टेक रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने इस मामले में पहली बार चीन को पीछे छोड़ दिया है. इसका सबसे बड़ा श्रेय जाता है Apple की उस रणनीति को जिसके तहत उसने चीन से बाहर उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया था जिसे ‘चाइना प्लस वन’ रणनीति कहा जा रहा है.

भारत में Apple ने बढ़ाई iPhone की मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में Apple ने भारत में अपने iPhone उत्पादन को काफी तेज़ी से बढ़ाया है. साल 2025 में, भारत में बने iPhones का एक बड़ा हिस्सा सीधे अमेरिका भेजा गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple ने इस साल 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख iPhones को चार्टर्ड कार्गो विमानों के ज़रिए भारत से अमेरिका तक पहुंचाया.

‘मेक इन इंडिया’ को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

भारत की यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है. केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम और राज्यों के साथ मिलकर की गई साझेदारियों के कारण भारत अब ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए चीन का व्यवहारिक विकल्प बनता जा रहा है. Apple के बाद अब Samsung और Motorola भी भारत में अपने अमेरिकी ऑर्डर्स का उत्पादन शुरू कर रहे हैं हालांकि वो अभी Apple की तुलना में छोटे पैमाने पर है.

व्यापारिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता बनी चिंता

इस बदलाव के पीछे एक और बड़ा कारण अमेरिका की व्यापारिक नीतियों में आई अस्थिरता है. अप्रैल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले आयात पर 26% टैरिफ लागू कर दिया था जिसे फिलहाल 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है. इसी अस्थिरता के चलते कंपनियां चीन से बाहर उत्पादन तेज़ी से शिफ्ट कर रही हैं.

बिक्री में गिरावट लेकिन रणनीति सही

हालांकि iPhone की अमेरिका में शिपमेंट इस साल की दूसरी तिमाही में 11% कम होकर 13.3 मिलियन यूनिट्स रह गई लेकिन Apple की लॉन्ग टर्म रणनीति अब भी मजबूत मानी जा रही है. वैश्विक स्तर पर भी iPhone की शिपमेंट में 2% की गिरावट दर्ज की गई है. Canalys का कहना है कि यह गिरावट यूजर्स की सुस्त मांग के कारण हुई है जबकि कंपनियां संभावित टैरिफ नीति के बदलाव को लेकर पहले से स्टॉक जमा कर रही हैं.

भारत की मैन्युफैक्चरिंग के लिए आगे क्या?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तो बस शुरुआत है. भारत के लिए स्मार्टफोन निर्यात में यह उछाल बड़े ब्रांड्स की रणनीति का हिस्सा है लेकिन छोटे और मध्यम निर्माताओं को भी अब बाज़ार में टिकने के लिए अपनी रणनीतियों को और मजबूत करना होगा.

यह भी पढ़ें:

अब इस देश में बैन हो गया YouTube! टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह लगी रोक, जानें पूरा मामला

[ad_2]

‘सैयारा’ से लगा अजय देवगन को डर! आधे कर दिए ‘सन ऑफ सरदार 2’ की टिकट के दाम

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. सन ऑफ सरदार 2 को लेकर बज काफी बना हुआ है लेकिन मेकर्स पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं. सन ऑफ सरदार 2 को सैयारा और महावतार नरसिम्हा की वजह से ज्यादा स्क्रीन भी नहीं मिल पा रही हैं. ऐसे में अजय देवगन को फिल्म को लेकर टेंशन हो गई है.

सन ऑफ सरदार 2 पहले 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन सैयारा की आंधी की वजह से अजय देवगन ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला ले लिया था. मगर अब सैयारा के साथ हर जगह महावतार नरसिम्हा भी चल रही है. दो अच्छा कलेक्शन करने वाली फिल्मों के बीच सन ऑफ सरदार 2 अजय देवगन को फंसती नजर आ रही है.

टिकट के दाम किए आधे
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सन ऑफ सरदार 2 के ऑफर की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘सन ऑफ सरदार 2′ की एडवांस बुकिंग शुरू – स्पेशल ऑफर की अनाउंसमेंट…अजय देवगन और जियो स्टूडियो ने एक स्पेशल ऑफर की अनाउंसमेंट की है – पहले दिन 50% की छूट (200/- तक)’

बता दें अजय देवगन के लिए सैयारा की आंधी में टिक पाना आसान नहीं होगा. ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. वर्ल्डवाइड फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.

नहीं मिल रही हैं स्क्रीन्स
अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 को स्क्रीन्स नहीं मिल रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एग्जीबिटर्स सैयारा को हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं. वहीं दूसरी तरफ महावतार नरसिम्हा पेस पकड़ रही है तो उसके भी शोज बढ़ रहे हैं. अजय देवगन अपनी फिल्म के लिए पीवीआरइनॉक्स कुल शो का 60 प्रतिशत मांग रहा है. एग्जीबिटर अपनी प्रॉपर्टीज पर 35 फीसदी से ज्यादा शो अलॉट करने के लिए तैयार नहीं हैं. अब ये फिल्म टोटल 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. वहीं कॉमेडी फिल्म होने के नाते मेकर्स इसे 3500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज करना चाह रहे थे.

ये भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के 5 सबसे रईस घराने, जिनके आगे बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी पड़ जाते हैं फीके!

[ad_2]

देश की बड़ी कंपनियों में काम सीखने का मौका! सरकार की इस योजना में कर सकते हैं आवेदन

[ad_1]

देश के लाखों युवाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी है. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) का नया दौर शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत युवाओं को देश की नामी कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलेगा. सबसे खास बात ये है कि इसके लिए न सिर्फ काम सिखाया जाएगा, बल्कि हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा.

इस योजना का पिछला चरण काफी सफल रहा था. सरकार ने संसद में जानकारी दी कि देश की 327 टॉप कंपनियों ने 735 जिलों में 1.18 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया. इसमें 2.14 लाख युवाओं ने कुल 4.55 लाख आवेदन किए. 23 जुलाई 2025 तक 72,000 से ज्यादा ऑफर दिए गए, जिनमें से करीब 28,000 युवाओं ने जॉइनिंग भी कर ली.

20 से ज्यादा सेक्टर्स में मिलेगा काम सीखने का मौका

पीएम इंटर्नशिप स्कीम की एक और खास बात यह है कि इसमें युवाओं को 20 से ज्यादा सेक्टर्स में इंटर्नशिप का विकल्प मिलता है. चाहे आप आईटी में करियर बनाना चाहते हों या बैंकिंग, हेल्थ, मीडिया, ऑटोमोबाइल या रक्षा क्षेत्र में हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ है. इसमें रिलायंस, टाटा, अदानी, हिंदुस्तान लिवर, टाइम्स ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

प्रमुख सेक्टर 

आईटी और सॉफ्टवेयर
बैंकिंग और फाइनेंस
ऑटोमोबाइल
हेल्थकेयर
मीडिया और मनोरंजन
रत्न व आभूषण
टेक्सटाइल
तेल व गैस
एफएमसीजी
रक्षा और एविएशन
कृषि व निर्माण जैसे और भी कई क्षेत्र

कितनी मिलेगी सैलरी?

हर महीने 5000 स्टाइपेंड एक साल तक
जॉइनिंग के समय 6000 की राशि
बेहतर प्रदर्शन करने पर कंपनियां स्टाइपेंड और बढ़ा सकती हैं

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक की उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं
रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते, लेकिन पत्राचार (distance) से पढ़ाई करने वाले कर सकते हैं
परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो

आवेदन कैसे करें?

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. आप मोबाइल ऐप या कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं. जल्द ही मंत्रालय इसकी आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन लिंक जारी करेगा. इच्छुक उम्मीदवार प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के पोर्टल पर जाकर आवेदन की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

और मांगो जूते के पैसे! जीजा ने साली को दिया ऐसा तोहफा कि निकल गई चीख- वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

शादी का माहौल था, लाइटें झिलमिला रही थीं, बैंड बज रहा था, रिश्तेदार प्लेटों में गुलाब जामुन लपक रहे थे और तभी स्टेज पर हुआ ऐसा कांड कि पनीर टिक्का छोड़ सबकी नजरें वहीं ठिठक गईं. दूल्हे राजा ने जैसे ही साली को मुस्कुराते हुए गिफ्ट थमाया, तो लगा कि कोई हार, घड़ी या मोबाइल निकलेगा. लेकिन इस दूल्हे की बॉडी में रोमांस की जगह कॉमेडी बह रही थी. जैसे ही तोहफा खुला तो स्टेज पर साली की चीखें निकल गई. अब मैरिज गार्डन में डीजे की धुनों के साथ साली की चीखें भी सुर से सुर मिला रही थीं. वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

जीजा ने साली को तोहफे में दिया मेंढक

गिफ्ट खुलते ही उसमें से निकला एक फुदकता हुआ मेंढक, जो सीधे उछलकर साली साहिबा के ऊपर जा गिरा. साली ने ऐसी चीख मारी कि दो मौसी बेहोश होने से बाल-बाल बचीं. कुछ पल के लिए लगा कि शायद बारात अब सीधा श्मशान जाएगी, लेकिन फिर स्टेज पर ही साली की रोती हुई हंसी शुरू हुई. डर और हंसी के इस अजीबोगरीब संगम ने शादी में बैठे तमाम फूफा, चाचाओं और भांजियों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि साली पहले मेंढक को देख चिल्लाती है, फिर जमीन पर बैठकर रोते हुए हंसने लगती है, जबकि दूल्हा हंसी रोकने की नाकाम कोशिश करता है.


पूरा साली समाज डरा हुआ है

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स में लोग इसे “सालियों से बदला लेने का सबसे मेंढकिया तरीका” बता रहे हैं. अब ये वीडियो शादी का हिस्सा बनकर वायरल हो गया है और बाराती पूछ रहे हैं कि अगला सरप्राइज कहीं नागिन तो नहीं? कुल मिलाकर वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और मजेदार रिएक्शन्स की कमेंट बॉक्स में बाढ़ आ गई है.

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

यूजर्स दे रहे मजेदार रिएक्शन

वीडियो को clip.craftar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…और मांग लो जूता चुराई के पैसे. एक और यूजर ने लिखा…पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पूरा सालियों का समाज डरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स


जियो फाइनेंशियल में अंबानी परिवार का बड़ा दांव, हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए करोड़ों का होगा निवेश

[ad_1]

Jio Financial Services: अंबानी परिवार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है. मुकेश अंबानी का परिवार आज (30 जुलाई) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज पर बड़ा दांव लगा सकता है. कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि 30 जुलाई को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की एक बैठक होने वाली है, जिसमें इक्विटी शेयरों या वॉरंट के जरिए राइट्स या प्रेफरेंशियल इश्यू या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (Jio Financial QIP) के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा. 

कंपनी में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी को बढ़ाने की तैयारी 

दरअसल, अंबानी परिवार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी मौजूदा 47 परसेंट की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 51 परसेंट कर सकती है. इससे कंपनी में उनका नियंत्रण और मजबूत हो जाएगा. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी क्रम में अंबानी परिवार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज पर 10,000 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगा सकता है.

कंपनी ने कहा, 30 जुलाई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक होने वाली है, जिसमें प्रतिभूतियों / इक्विटी शेयरों / वारंट के जरिए फंड जुटाने के तौर-तरीकों पर विचार किया जाएगा. इसमें राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू, योग्य संस्थानों की नियुक्ति या किसी अन्य तरीके भी फंड जुटाने के बारे में सोच-विचार किया जा सकता है. इस रकम का इस्तेमाल डिजिटल फाइनेंस, उधार देने की क्षमता और पेमेंट सर्विसेज जैसे सेगमेंट के ग्रोथ के लिए किया जाएगा. 

कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे 

इस महीने की शुरुआत में, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कारोबारी साल 2025-26 की अपनी पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था. इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 324.66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के  312.63 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.85 परसेंट ज्यादा है. कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 612.46 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में दर्ज 417.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 46.58 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें: 

छंटनी के दौर में इस कंपनी में होगी ताबड़तोड़ हायरिंग, काम पर लिए जाएंगे हजारों की तादात में ग्रैजुएट्स

[ad_2]