‘भारत के साथ ट्रेड टॉक से निराश हैं ट्रंप’, एडवाइजर ने कर दिया खुलासा; क्या 25% टैरिफ का एकतरफा

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ चल रही व्यापार समझौते की बातचीत से ‘निराश’ हैं. ट्रंप का मानना है कि भारत पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने से यह स्थिति जल्द ही ठीक हो जाएगी. उन्होंने यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी करने की घोषणा की है. यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौता तय समय-सीमा से पहले नहीं हो सका. व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने यह बात न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से कही. 

क्या कहा केविन हैसेट ने?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, केविन हैसेट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ ट्रेड टॉक की धीमी रफ्तार से निराश हैं, लेकिन उन्हें विश्वास है कि 25% टैरिफ से स्थिति में सुधार होगा और यह अमेरिकी जनता के लिए फायदेमंद होगा. ट्रंप और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर जल्द ही उस एक्स्ट्रा पैनल्टी के बारे में और जानकारी शेयर करेंगे जिसकी घोषणा राष्ट्रपति ने की है’. दरअसल, ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल और हथियारों की खरीद को लेकर एक जुर्माने की भी घोषणा की है.

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में क्या है रुकावट?
भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में कृषि और डेयरी क्षेत्रों को खोलने पर भारत की सख्ती एक बड़ी अड़चन बनी हुई है. भारत सरकार का रुख साफ है कि वह अपने किसानों और डेयरी सेक्टर के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. इसी मुद्दे को लेकर व्यापार समझौते पर सहमति नहीं बन सकी है. अमेरिकी अधिकारी अगस्त के अंत में भारत का दौरा करेंगे, जिसमें ट्रेड टॉक का छठा दौर आयोजित होने की उम्मीद है.

भारत की प्रतिक्रिया – राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के संभावित प्रभावों की स्टडी की जा रही है. मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेगा.

[ad_2]

लव मैरिज या अरेंज मैरिज, शादियां क्यों नहीं हो रही सफल प्रेमानंद महाराज ने बताई सबसे बड़ी वजह

[ad_1]

Premanand Maharaj: शादी एक पवित्र बंधन है जो प्रेम, सम्मान और विश्वास पर आधारित होना चाहिए तभी वैवाहिक जीवन रूपी ट्रेन पटरी पर चलती है. प्रेमानंद महाराज ने शादी पर कई महत्वपूर्ण बातें बताई है.

एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि आजकल शादी में धोखे मिल रहे रहे फिर चाहे वो लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, ऐसे में जीवनसाथी चुनने में डर लगता है. इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि आखिर क्यों शादियां सफल नहीं हो रही और इसके क्या कारण हैं.

प्रेमानंद महाराज ने बताया लव या अरेंज मैरिज क्यों नहीं हो रहे सफल

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि आजकल के बच्चों और युवाओं को चरित्र का महत्व समझ नहीं आता. चरित्रहीनता बहुत बढ़ गई है. बच्चे अजीब पोशाक पहनने लगे हैं. शादी से पहले ही एक से ब्रेकअप, फिर दूसरे के साथ संबंध और ये प्रक्रियां निरंतर चलती है. उन्होंने उदाहरण दिया कि जिन लोगों को चार जगह होटल में खाने की आदत लग गई है उन्हें घर का खाना पसंद नहीं आएगा.

ऐसे ही जो लोग शादी से पहले या बाद में अलग-अलग लड़का-लड़की से संबंध रखेंगे उनका वैवाहिक जीवन कभी सफल नहीं हो सकता. ऐसे में अपवित्र विचार और व्यभचारी जीवन जीने वाला कभी मंगलमय जीवन नहीं जी सकता.

प्रेमानंद महाराज ने शादियों के सफल न होने के पीछे विदेश कल्चर को अपनाना भी बड़ी वजह बताया. उन्होंने कहा लिवइन रिलेशनशिप भारत की सभ्यता नहीं है. ये गंदगी का खजाना है. इसमें न तो व्यक्ति के विचार पवित्र होते हैं न ही व्यवहार और न ही शरीर ऐसे में शादी के बाद इसके सफल परिणाम नहीं आ सकते. उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अगर व्यक्ति धर्म के अनुसार नहीं चलता तो अच्छा जीवनसाथी मिलना बहुत मुश्किल है.

Swami Kailashananda Giri: ‘व्रत मतलब भूखा रहना नहीं’, स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास के सही मायने क्या है ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

‘रामायण’ की कैकेयी ने फैमिली संग बिताए खूबसूरत पल, पति और बेटी संग शेयर की फोटोज

[ad_1]

अभिनेत्री लारा दत्ता ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत समय बिताया. पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह पति महेश भूपति और बेटी सायरा के साथ नजर आ रही हैं.

प्यार और सुकून से भरे पल
पहली तस्वीर में लारा और महेश एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं.  इसके बाद दूसरी तस्वीर में वह बेटी साइरा और पति के साथ सुंदर जगह पर पोज देती नजर आ रही हैं. इसके अलावा वह एक हॉल में सोफे पर पोज देती हुई और कैफे में कॉफी का आनंद लेते हुए भी नजर आ रही हैं. 


‘जुलाई का महीना मेरे लिए…’
लारा दत्ता ने एक खूबसूरत टेबल की झलक भी दिखाई, जिस पर स्वादिष्ट केक और फूल रखे थे. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘जुलाई का महीना मेरे लिए बेहद खास है, कई प्यारे लोगों से मुलाकात की, दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत समय बिताया. ‘

लारा दत्ता का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता जल्द ही फिल्म ‘वेलकम’ के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, फरदीन खान समेत अन्य स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 26 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

‘रामायण’ में कैकेयी बनेंगी लारा दत्ता!
वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का नाम नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी सामने आ रहा है. फिल्म में उनके केकैई का किरदार निभाने की खबरें हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है. इस फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर, मां सीता का किरदार साई पल्लवी और रावण का किरदार साउथ के एक्टर यश निभाएंगे. 



[ad_2]

कैसे तय होता है सरकारी कर्मचारियों का भत्ता और इस बार डीए में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?

[ad_1]

DA Hike in July 2025: ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. सरकार उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में इजाफा कर सकती है. आखिरी बार केंद्र सरकार ने इस साल मार्च में डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया था. 

सरकार हर छह महीने के अंतराल पर महंगाई भत्ते को संशोधित करती है, ये दो महीने हैं- जनवरी और जुलाई. केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस भत्ते को लागू कर दिया जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि आखिर किस आधार पर केन्द्रीय कर्मियों का डीए बढ़ाने पर सरकार फैसला लेती है? आइये विस्तार से इस बारे में जानते हैं.

डीए तय कैसे होता है?

दरअसल, महंगाई भत्ता CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) यानी औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित होता है. यह सूचकांक रोजमर्रा की चीजों—जैसे कि कपड़े, खाद्य सामग्री, ईंधन आदि की कीमतों पर आधारित होता है. महंगाई भत्ता एक खास फॉर्मूले पर बना होता है, जो श्रम मंत्रालय के लेबर ब्यूरो की तरफ से जारी सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) पर आधारित है.

सरकार पिछले 12 महीनों का CPI-IW डेटा लेकर उसका औसत निकालती है और फिर सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले से डीए तय करती है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि सीपीआई-आईडब्ल्यू का औसत जुलाई 2025 में 143.3 रहा है. यानी मौजूदा बेस ईयर के मुताबिक अपडेक कर जो आंकड़ा आता है, उससे महंगाभ भत्ते की गणना होती है.

गणना का फॉर्मूला क्या है?
सरकार पिछले 12 महीनों का CPI-IW डेटा लेकर उसका औसत निकालती है और फिर सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले से डीए तय करती है.

DA (%) = [(AICPI – 115.76) ÷ 115.76] × 100

AICPI = 12 महीनों का CPI-IW औसत (2016 बेस ईयर = 100 के आधार पर)
115.76 = यह आधार औसत है (जनवरी 2016 का CPI मान)

उदाहरण के लिए-

मान लीजिए कि 12 महीनों का औसत CPI-IW = 139.10 है, तो DA = [(139.10 – 115.76) ÷ 115.76] × 100  
   = (23.34 ÷ 115.76) × 100  
  = 20.16%

यानी महंगाई भत्ता करीब 20 प्रतिशत के बराबर होगा.

इस बार कितनी बढ़ सकती है डीए?

अगर जुलाई 2025 तक का CPI-IW औसत 143.3 के आसपास रहता है, तो डीए में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित मानी जा रही है. ऐसे में डीए 55% से बढ़कर 58-59% हो सकता है, जो कि लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर होगी.

ये भी पढ़ें: पहले भारतीय बने Procter & Gamble कंपनी के सीईओ, शैलेश जेजुरीकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

[ad_2]

MPPSC AE Exam 2024: MP में 23 पदों के लिए आए 8 हजार आवेदन, हर सीट पर 350 से ज्यादा दावेदार!

[ad_1]

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2024 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. इस बार आयोग ने महज 23 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन 23 सीटों के लिए करीब 8 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है. यानी प्रत्येक पद के लिए लगभग 350 उम्मीदवारों की लाइन लगी है.

पहले भरपूर वैकेंसी, अब गिरावट

राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. अगर हम पिछले तीन वर्षों के आंकड़े देखें, तो स्थिति एकदम उलट थी-

  • 2021 में कुल 493 पदों के लिए वैकेंसी आई थी.
  • 2022 में 36 पदों की भर्ती घोषित हुई.
  • 2023 में कोई वैकेंसी नहीं निकली.
  • 2024 में सिर्फ 23 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

परीक्षा पैटर्न भी हुआ साफ

MPPSC ने परीक्षा का पैटर्न भी साफ कर दिया है. इस बार चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी-

ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा – इसमें कुल 450 अंक होंगे, जिसमें से:

  • 150 अंक के सवाल सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन पर होंगे.
  • 300 अंक का पेपर इंजीनियरिंग विषय से जुड़ा होगा.
  • इंटरव्यू – इसमें 50 अंक निर्धारित किए गए हैं.

कंपटीशन हुआ जबरदस्त

सिर्फ 23 सीटें और 8 हजार दावेदार यह दिखाता है कि इस बार प्रतियोगिता बेहद कठिन होने वाली है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवा सरकारी नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं. इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि निजी क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा की कमी है, जबकि सरकारी नौकरी में न सिर्फ स्थायित्व है बल्कि सामाजिक सम्मान भी मिलता है.

2025 में आएंगी ज्यादा वैकेंसी?

हालांकि, एमपीपीएससी से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि अगले साल यानी 2025 में राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. विभागों से रिक्तियों को लेकर जानकारी मांगी जा रही है और संभावना जताई जा रही है कि कई विभागों से नए पद सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘चीनी राजदूत से ट्यूशन लेकर देते हैं ज्ञान’, राज्यसभा में इशारों-इशारों में एस जयशंकर का राहुल

[ad_1]

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को राज्यसभा में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और जयराम रमेश पर चीन को लेकर तंज कसा. विदेश ने कांग्रेस नेताओं को स्वघोषित चाइना गुरु करार देते हुए उनकी आलोचना की.

राज्यसभा में चीन की मुद्दे पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर विपक्ष की ओर से की जा रही आलोचना का जवाब दिया. जयशंकर ने कहा, “आजकल कुछ लोग चीन पर काफी ज्यादा ज्ञान बांट रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि मुझे चीन के बारे में जानकारी नहीं है.”

विदेश मंत्री ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर कसा तंज

उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन के 41 साल विदेश सेवा में बिताए हैं और सिर्फ मैं चीन में भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला राजदूत रहा हूं. लेकिन अब कुछ लोग चाइगा गुरु बन गए हैं. उनमें से एक माननीय सदस्य (जयराम रमेश), जो इस वक्त सामने ही बैठे हैं. इनका चीन के लिए लगाव इतना ज्यादा है कि उन्होंने चीन और भारत को जोड़कर एक नया शब्द ‘चिंडिया’ गढ़ दिया था.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह टिप्पणी कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पर तंस कसते हुए की थी, जिन्होंने साल 2000 के दशक की शुरुआत में भारत और चीन के साथ मिलकर काम करने के विचार को बढ़ावा देने के लिए ‘चिंडिया’ (Chindia) शब्द की रचना की थी.

चिंडिया शब्द को लेकर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश

साल 2014 में चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स को दिए गए अपने इंटरव्यू में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था, “दस साल पहले जब मैंने ‘चिंडिया’ (Chindia) शब्द का प्रस्ताव दिया था, तब उसका उद्देश्य यही था कि भारत और चीन मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें और आने वाली चुनौतियों का सामना एक साथ करें.”

उन्होंने कहा, “चिंडिया कोई पुरानी या अप्रासंगिक सोच नहीं है; असल में यही वह नजरिया है, जिसके साथ दोनों देशों की सरकारें आगे बढ़ रही हैं. भारत और चीन को उन लोगों का शिकार नहीं बनना चाहिए, जो दोनों देशों को स्वाभाविक रूप से एक-दूसरे का दुश्मन मानते हैं.”

विदेश मंत्री ने राहुल गांधी पर चीन को लेकर किया कटाक्ष

वहीं, राज्यसभा में अपना भाषण देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चीन को लेकर की गई पहले की टिप्पणियों पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार की चीन के साथ सीमा तनाव की स्थिति से निपटने के तरीके पर कई बार सवाल उठाए हैं.

साल 2023 में लंदन के एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि विदेश मंत्री की चीन को लेकर समझ बिल्कुल सतही थी. उन्होंने कहा था, “मेरी विदेश मंत्री से बात हुई, लेकिन उन्हें चीन की समझ ही नहीं है.” राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

वहीं, जयशंकर ने इस पूरे प्रसंग पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह जो ‘चाइना गुरु’ हैं, वह कहते हैं कि चीन और पाकिस्तान बहुत करीब आ गए हैं और यह बात बिल्कुल सही है. लेकिन वे करीब क्यों आए? क्योंकि हमने उनके बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) की जमीन छोड़ दी थी.”

यह भी पढ़ेंः Engineer Rashid In Loksabha: ‘डेढ़ लाख खर्च करके आया हूं, बोलने दीजिए, मेरे पैगंबर का फरमान है…’, लोकसभा में इंजीनियर राशिद का हंगामा



[ad_2]

6 साल बाद फिर से अध्यक्ष बनेंगे सौरव गांगुली, दादा के फैंस को खुश कर देगी यह रिपोर्ट

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली एक बार फिर क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में वापसी कर सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार गांगुली दूसरी बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB President) के अध्यक्ष चुने जा सकते हैं. CAB के प्रेसिडेंट के तौर पर गांगुली का पहला टर्म 2015-2019 तक चला था. अभी प्रेसिडेंट पद पर सौरव के भाई स्नेहाशीश गांगुली मौजूद हैं, लेकिन बहुत जल्द प्रेसिडेंट बदले जाने की खबर सामने आई है.

क्रिकब्लॉगर के मुताबिक गांगुली दोबारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के प्रेसिडेंट बनने वाले हैं. 2019 में अपना पहला टर्म समाप्त करने के बाद गांगुली ने उसी साल BCCI प्रेसिडेंट का पद संभाल लिया था. गांगुली के बाद यह पद पूर्व बीसीसीआई प्रेसिडेंट जगमोहन डालमिया के बेटे अविशेक डालमिया ने संभाला था, जो 2022 तक इस पद पर बने हुए थे. वहीं 2022 के बाद स्नेहाशीश गांगुली इस पद पर बने हुए हैं.

प्रेसिडेंट पद के लिए सौरव गांगुली के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार चुनौती पेश करेगा या नहीं, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. गांगुली को चुनौती मिलने की संभावना कम है क्योंकि सीएबी पहले भी उन्हें अपने साथ लाने का प्रयास कर चुका है, जो असफल रहे थे.

बतौर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का कार्यकाल उथल-पुथल भरा रहा था. इसी दौरान उनकी विराट कोहली के साथ अनबन की खबरें चरम पर थीं, उसी समय विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी थी. गांगुली का कार्यकाल जब तक चला, उस दौरान भारतीय टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई और उसे एक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली थी.

यदि सौरव गांगुली दोबारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो उन्हें IPL में दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ना होगा. गांगुली दिल्ली कैपिटल्स में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट पद पर रह चुके हैं, लेकिन IPL 2025 से पूर्व यह पद वेणुगोपाल राव ने संभाल लिया था. वो WPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होने के साथ SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल पांचवें टेस्ट में सारे दिग्गज को छोड़ देंगे पीछे! खतरे में सर डॉन ब्रैडमैन का 95 साल पुराना रिकॉर्ड

[ad_2]

आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरु

[ad_1]

Love Rashifal 31 July 2025: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए गुरुवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लिए गुरुवार का दिन प्यार के लिहाज से रिश्ते में भावनाओं की गहराई महसूस होगी. यदि किसी बात को लेकर अनबन है, तो खुलकर संवाद करें. सिंगल लोगों को किसी पुराने मित्र से अचानक जुड़ाव हो सकता है.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों को आज पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. प्यार में स्थिरता और गहराई आएगी. अगर रिलेशनशिप अभी हाल-फिलहाल में शुरू हुआ है, तो आज एक अहम मोड़ पर पहुच सकता है.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के लिए गुरुवार का दिन प्यार के लिहाज से थोड़ी उलझनों से भरा रह सकत है, लेकिन बात करने से स्थिति सामान्य होगी. आज किसी से मन की बात कहने का साहस मिलेगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन प्यार के लिहाज से भावनात्मक रूप से खास रहेगा. सच्चे दिल से बात करेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा. प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, सोच समझकर फैसला लें.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. आपका आकर्षण आज चरम पर रहेगास, जो आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा. जो लोग सिंगल हैं, आज उनका किसी के साथ जुड़ाव हो सकता है. 

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के जातकों को प्यार में पार्टनर का भावनात्मक समर्थन मिल सकता है. अपने रिश्ते में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें. किसी पुराने मुद्दे को फिर से उठाने से बचें. सिंगल लोगों को किसी सहकर्मी से जुड़ाव महसूस हो सकता है.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन प्रेम संबंधों में संतुलन बनाकर चलें. आज रिश्तों में पारदर्शिता और आपसी समझ बनी रहेगी. कोई खास प्लानिंग रिश्ते को नई दिशा दे सकती है.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिक राशि के लोगों को पार्टनर से भावनात्मक गहराई से बातचीत होगी. पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए अचानक कोई प्रस्ताव आ सकता है.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के जातक आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे. जीवनसाथी या प्रेमी से यात्रा या डेट की योजना बन सकती है. अपने शब्दों में मिठास रखें.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से उदासीनता भरा हो सकता है. थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन संवाद से सुधार संभव है. सिंगल लोगों को सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों को आज का दिन प्यार में नई ऊर्जा महसूस होगी. यदि रिलेशनशिप में हैं तो आज कोई सरप्राइज आपको खुशी देगा. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र को लेकर गंभीर हो सकते हैं.

Love Rashifal 31 July 2025: आज के दिन किन राशियों को प्यार में मिलेगी जीत और किसे देखनी पड़ेगी हार! जानिए क्या कहता है गुरुवार का लव राशिफल!

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के जातकों को आज भावनाएं गहराई से महसूस होंगी. अपने दिल की बात कहने का समय है. पार्टनर आपकी बात को समझेगा और रिश्ता मजबूत होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बेटी को जन्म देने के बाद से बीमार हैं ‘दृश्यम’ फेम इशिता दत्ता, बेटे वायु की भी तबीयत खराब

[ad_1]

दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने बताया है कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका बेटा वायु बीमार हैं. इशिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और बेटे वायु के हाथ में कैनुला लगे हुए एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि पिछले एक महीने से उनकी और उनके बेटे वायु की तबीयत ठीक नहीं है. 

अपनी सेहत का हाल बताते हुए इशिता ने लिखा स्टोरी में लिखा- ‘ये महीना वाकई बहुत मुश्किल रहा है. ऐसे समय में जब मुझे अपने नवजात शिशु के साथ रहना चाहिए था, मैं अस्पताल के चक्कर लगा रही थी. शुक्र है कि अब मैं और वायु दोनों ही काफी बेहतर हैं.’

बेटी को जन्म देने के बाद से बीमार हैं 'दृश्यम' फेम इशिता दत्ता, बेटे वायु की भी तबीयत खराब

बीमार होने की वजह से कम हुआ एक्ट्रेस का वजन
इशिता दत्ता का वजन बेटी के जन्म देने के तुरंत बाद घटता देखकर हर कोई हैरान था. अब एक्ट्रेस ने इसकी भी वजह बताई है. उन्होंने लिखा है- ‘आप में से बहुत से लोग मुझसे मेरे वजन कम होने के बारे में पूछ रहे हैं. लेकिन ये जानबूझकर नहीं घटाया है, बल्कि बीमार होने का नतीजा है.’

बेटी का रखा प्यारा-सा नाम
बता दें कि शनिवार को ही इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था. कपल ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर नामकरण समारोह का एक खास वीडियो शेयर कियाय इस वीडियो में दोनों अपने करीबी परिवार और दोस्तों के साथ पारंपरिक कपड़े के पालने में अपनी बच्ची को खुशी से झुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अपनी नन्ही सी बच्ची का नाम बताते हुए, वत्सल और इशिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- ‘होली जोली पीपल पान… बेन एह पाड्यु वेदा नाम.’


10 जून को वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने एक प्यारी सी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने दूसरे बच्च – एक बेटी का वेलकम किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की। इशिता बच्ची को गोद में लिए हुए थीं, जबकि वत्सल और उनका बेटा वायु बच्ची के बगल में बैठे थे. उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा- ‘दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं. हमारा परिवार अब पूरा हो गया है. एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है.’



[ad_2]

धरती-समंदर दोनों बेकाबू! रूस में भयंकर भूकंप के बाद दुनिया कई हिस्सों में सुनामी का खतरा, अमेरि

[ad_1]

रूस में आए 8.8 तीव्रता के भीषण भूकंप ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. भूकंप के बाद प्रशांत महासागर के किनारे बसे देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. अलास्का और हवाई में समुद्र की लहरें तेजी से उठती देखी गईं. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सुनामी की लहरें कितनी ऊंची और कितनी खतरनाक होंगी. अमेरिका की आपातकालीन एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं.

पश्चिमी अलास्का के अल्यूशियन द्वीप समूह, कोडियाक और दक्षिण-पूर्वी तटों पर लहरें टकरा चुकी हैं. अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. हवाई की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका जताई है और लोगों के लिए आपातकालीन आश्रय खोल दिए हैं. 

उत्तर अमेरिका में सुनामी अलर्ट जारी
अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर हंबोल्ट से लेकर ओरेगन सीमा तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. मेक्सिको में भी ऐसी ही चेतावनी दी गई है. हवाई, वॉशिंगटन और ओरेगन के तटीय क्षेत्रों, दक्षिण अलास्का, समाल्गा पास से अट्टू तक के अलेउतियन द्वीपों और कैलिफोर्निया के हंबोल्ट से रिंकॉन पॉइंट तक सुनामी एडवाइजरी लागू है. अलास्कन प्रायद्वीप, ईस्ट अलेउतियंस और ब्रिटिश कोलंबिया में अलर्ट हटा लिया गया है.

दक्षिण अमेरिका के कई देशों में चेतावनी
चिली, एल साल्वाडोर, कोस्टा रिका और निकारागुआ में सुनामी की सीधी चेतावनी दी गई है. कोलंबिया के प्रशांत तटीय इलाकों और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपों में एडवाइजरी जारी है.

ओशिनिया के द्वीपों पर खतरे का अलर्ट
पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीप, मार्केसास द्वीपों के उआ हुका, नुकु हीवा और हिवा ओआ तथा वानुआतु में खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. समोआ में एडवाइजरी जारी है जबकि टोंगा, फिजी, कुक आइलैंड्स, गुआम, सीएनएमआई और अमेरिकी समोआ से अलर्ट हटा लिया गया है.

एशिया और रूस में स्थिति नियंत्रण में
जापान के प्रशांत तट पर सुनामी एडवाइजरी जारी है. वहीं ताइवान, फिलीपींस, चीन के शंघाई और झेजियांग क्षेत्रों तथा जापान के अन्य क्षेत्रों से चेतावनी हटा ली गई है. रूस के कामचटका प्रायद्वीप, सखालिन द्वीप और उत्तरी कुरील द्वीपों के सेवेरो-कुरिल्स्क से भी अलर्ट समाप्त कर दिया गया है.

प्रशांत महासागर के चारों ओर सुनामी का खतरा
प्रशांत महासागर में आए भूकंप के बाद अतिरिक्त झटकों की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे “पैसिफिक रिम” को सुनामी वॉच पर रखा गया है. उत्तरी कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी चेतावनी अब भी प्रभावी है. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से लेकर अमेरिका के वेस्ट कोस्ट होते हुए मैक्सिको तक के प्रशांत तटीय क्षेत्र को सुनामी एडवाइजरी के तहत रखा गया है.

ये भी पढ़ें:- आने वाली है महासुनामी, अमेरिका के इन तीन राज्‍यों में मच सकती है तबाही

[ad_2]