डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ढूंढ रहे हैं खूबसूरत लोकेशन, ये 5 जगह आपके दिन को बना देंगी और भी खास

[ad_1]

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए ढूंढ रहे हैं खूबसूरत लोकेशन, ये 5 जगह आपके दिन को बना देंगी और भी खास

[ad_2]

कंट्रोल खो बैठी महिला वकील, रिवर्स लेते हुए होटल में घुसा दी कार- भयानक वीडियो आया सामने

[ad_1]

कुछ हादसे होते नहीं, हो जाते हैं और फिर वो CCTV फुटेज में कैद होकर सोशल मीडिया की गलियों से निकलकर न्यूज रूम की हेडलाइन बन जाते हैं. ऐसा ही एक वाकया पेश आया एक फाइव स्टार होटल के बाहर, जहां महंगी कारों की आमद आम हो चुकी है लेकिन ऐसी अफरा-तफरी किसी ने शायद ही देखी हो. दरअसल, एक महिला वकील अपनी कार के साथ होटल के बाहर गेस्ट पिकअप प्वाइंट पर खड़ी थी. माहौल बड़ा नॉर्मल था, कुछ गाड़ियां आ-जा रही थीं, रिसेप्शन के दरवाजे के पास कुछ लोग खड़े थे और एक दूसरी कार भी पार्क थी. लेकिन वहां अचानक ऐसा कुछ हुआ कि लोग हक्के बक्के रह गए.

महिला वकील ने होटल में घुसा दी कार!

दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कार ने तेजी से उल्टी चाल पकड़ी और होटल के कांच वाले मुख्य दरवाजे की ओर लपकी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तेज रफ्तार से पीछे जा रही कार सीधे होटल के गेट से टकराई. दरवाजा ऐसा टूटा कि कांच के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए और कार होटल के भीतर तक घुस गई. मौके पर मौजूद लोगों ने जब ये मंजर देखा तो कुछ तो दहशत में चिल्ला पड़े और बाकी एक-दूसरे को खींचकर किनारे ले जाने लगे. गनीमत यह रही कि टक्कर के ठीक सामने जो कार खड़ी थी, उसका सिर्फ आगे का हिस्सा डेंट हुआ और वहां खड़े लोग किसी चमत्कार से कम तरीके से बाल-बाल बच गए. 

सीसीटीवी में कैद हुआ भयानक नजारा

बताया जा रहा है कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. हालांकि ये घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुका है, जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि ‘ये तो सच में फिल्मों वाला स्टंट था, बस गलती से रियल में हो गया’. महिला वकील ने अपनी कार पर कंट्रोल खो दिया था जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार होटल में घुस गई. वीडियो जैसे ही इंटरनेट के गलियारों में वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स भी हैरान रह गए और उन्होंने अपनी हैरानी कमेंट बॉक्स में दिखाई.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स लेने लगे मजे, कसे मजेदार तंज

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वकील है ये जरूरी नहीं है, महिला है ये जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा…गलती होटल वालों की है, रास्ते में कौन होटल बनवाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लोग क्यों एक महिला के रास्ते में आए, गलती महिला को छोड़कर सब की है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में मैच खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन?

[ad_1]

Test Cricket:  टेस्ट क्रिकेट को अनुभव और धैर्य का खेल माना जाता है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर सबको चौंका दिया. इनमें से कुछ खिलाड़ी तो उस उम्र में टेस्ट कैप पहन चुके थे, जब ज्यादातर बच्चे स्कूल में पढ़ाई या क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे होते हैं. आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप खिलाड़ियों के बारे में.

हसन रजा-  पाकिस्तान

सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है, जिन्होंने मात्र 14 साल और 227 दिन की उम्र में पाकिस्तान की ओर से टेस्ट डेब्यू किया था. यह मुकाबला 24 अक्टूबर 1996 को जिम्बाब्वे के खिलाफ फैसलाबाद में खेला गया था. हसन रजा को देखकर ऐसा लगना मुश्किल था कि वह वाकई इंटरनेशनल लेवल के मैच का हिस्सा हैं. उनके चयन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन रिकॉर्ड में उनका नाम अब भी सबसे कम उम्र के टेस्ट खिलाड़ी के रूप में दर्ज है.

मुश्ताक मोहम्मद- पाकिस्तान

इस सूची में दूसरा नाम भी पाकिस्तान के ही दिग्गज क्रिकेटर मुश्ताक मोहम्मद का है, जिन्होंने 15 साल और 124 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 मार्च 1959 को लाहौर में अपना पहला टेस्ट खेला था. बाद में उन्हें पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तानों में भी गिना जाने लगा और बतौर कोच भी उन्होंने अहम योगदान दिया.

मोहम्मद शरीफ- बांग्लादेश 

तीसरे नंबर पर हैं बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ, जिन्होंने 15 साल और 128 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 अप्रैल 2001 को बुलावायो में टेस्ट डेब्यू किया था. बांग्लादेश ने भी टेस्ट क्रिकेट में नई शुरुआत की थी और शरीफ उस युवा प्रतिभा का प्रतीक थे जिसे टीम आगे बढ़ाना चाहती थी.

आकिब जावेद- पाकिस्तान

चौथे स्थान पर एक बार फिर पाकिस्तान के ही खिलाड़ी हैं, आकिब जावेद, जिन्होंने 16 साल और 189 दिन की उम्र में 10 फरवरी 1989 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. बाद में जावेद पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी की पहचान बने और विश्व कप 1992 की जीत में भी उनका अहम योगदान रहा.

सचिन तेंदुलकर- भारत

इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, जिन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. उन्होंने मात्र 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को कराची में टेस्ट डेब्यू किया था. वही मैच था जिसमें उन्होंने वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे धाकड़ गेंदबाजों का सामना किया और बिना डरे बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. यह मैच सचिन के महान करियर की शुरुआत थी जो आगे जाकर 200 टेस्ट मैचों और 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों तक पहुंचा.

[ad_2]

जब पुलिस बनी भालू…जापान में अनोखा मॉक ड्रिल, पुलिस ने जानवर पकड़ने के लिए अपनाया गजब का तरीका

[ad_1]

जब खतरा जंगल से निकलकर शहरों की तरफ बढ़े तो तैयारी भी फिल्मी होनी चाहिए. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जापान की पुलिस ने. जी हां, जापान में इन दिनों भालू के हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं और इन्हीं घटनाओं से निपटने के लिए एक ऐसी मॉक ड्रिल हुई है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये तो हॉलीवुड की रिहर्सल जैसी लग रही है. बात थोड़ी फिल्मी जरूर है, लेकिन सच्ची है. पुलिस ने भालू बनने के लिए एक आदमी को कॉस्ट्यूम पहनाया और फिर शुरू हुआ ऑपरेशन ‘कैच द बियर’. इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं, हंस भी रहे हैं और पुलिस की तैयारी की तारीफ भी कर रहे हैं.

भालू बनी जापान की पुलिस

जापान की तोचिगी प्रीफेक्चर में हाल ही में एक बेहद अनोखी चर्चा में आ गई जब उसने मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस ड्रिल का मकसद था भालुओं के लगातार हो रहे हमलों से निपटने की तैयारी करना, लेकिन अंदाज कुछ ऐसा था कि जिसने भी देखा, एक पल को ठिठक गया. पुलिस ने इस मॉक ड्रिल में एक इंसान को भालू की ड्रेस पहना दी. बड़ा सा फरदार शरीर, नकली पंजे और डरावना चेहरा. और फिर शुरू हुआ पूरा सीन. भालू बना ये इंसान अचानक सामने आता है, पुलिसवाले हेलमेट पहनकर, शील्ड लेकर उस पर काबू पाने की कोशिश करते हैं, घेरते हैं, डराते हैं और अंत में ‘भालू’ को पकड़ लेते हैं. इस दौरान मेडिकल रेस्पॉन्स की भी प्रैक्टिस की गई और दिखाया गया कि अगर किसी नागरिक को भालू घायल कर दे, तो उसे कैसे तुरंत मदद दी जाए.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

क्यों पड़ी जरूरत

इस ड्रिल की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि हाल के दिनों में इलाके में भालुओं की चहलकदमी बढ़ गई है, लोगों पर हमले भी हुए हैं और कुछ स्कूलों तक में भालुओं के पैरों के निशान मिलने की वजह से क्लासें कैंसिल करनी पड़ी हैं. वीडियो में लोग पहले तो हैरानी से देखते हैं, फिर हंसते भी हैं, लेकिन अंत में महसूस करते हैं कि ये मजाक नहीं बल्कि एक गंभीर तैयारी है, जो मुश्किल समय में जान बचा सकती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे जापानी पुलिस का क्रिएटिव मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बताओ, ये काम भी अब पुलिस करेगी. एक और यूजर ने लिखा…आपके यहां की भालू बन रही है, हमारे यहां मुंह से ठांय ठांय कर रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…गजब टोपीबाज लोग हैं भाई.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S24 Ultra: इस स्वतंत्रता दिवस सेल में किस पर मिलेगी जबरदस्त डील

[ad_1]

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S24 Ultra: भारत में Amazon की स्वतंत्रता दिवस सेल अगस्त में शुरू होने जा रही है और यह उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो शानदार छूट के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. अगर आप भी इस सेल में एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं और Samsung Galaxy S24 Ultra तथा iPhone 16 Pro के बीच उलझन में हैं तो यहां हम आपके लिए एक आसान तुलना लेकर आए हैं, फीचर्स से लेकर कैमरा क्वालिटी तक सबकुछ जानिए और फिर तय कीजिए कि आपके लिए कौन-सा बेहतर रहेगा.

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S24 Ultra: कैमरा और स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S24 Ultra में चार रियर कैमरे हैं 200MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 10MP टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड शूटर. यह कैमरा सेटअप हर रोशनी में शानदार फोटोज देता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

iPhone 16 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48MP का मुख्य सेंसर, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. iPhone कैमरे हमेशा से प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और यह फोन भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है. फ्रंट में यहां भी 12MP का कैमरा मिलता है.

iPhone 16 Pro vs Samsung Galaxy S24 Ultra: डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी

Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Armor प्रोटेक्शन है. इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है. पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Apple का A18 Pro प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. बैटरी 3582mAh की है जो 25W MagSafe और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

अगस्त सेल में कौन-सा फोन खरीदना बेहतर?

यह पूरी तरह आपके इस्तेमाल और पसंद पर निर्भर करता है. अगर आप Apple की इकोसिस्टम और iOS एक्सपीरियंस को पसंद करते हैं तो iPhone 16 Pro आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह दमदार कैमरा, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है.

लेकिन अगर आप Android यूजर हैं और Samsung के Galaxy AI फीचर्स और बड़ी बैटरी चाहते हैं तो Galaxy S24 Ultra बेहतर रहेगा. इसके कैमरे और डिस्प्ले भी iPhone को कड़ी टक्कर देते हैं.

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

[ad_2]

रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप ने पुतिन को दिया दो हफ्तों का टाइम, बोले- ‘हमले बंद कर दो वरना…’

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में रूस को अंतिम चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से कम समय में यूक्रेन पर अपने हमले बंद कर दें, वरना नए प्रतिबंधों और शुल्कों का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में मास्को को चेतावनी दी थी कि अगर रूस 50 दिनों के भीतर शांति समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो अमेरिका “बेहद कड़े टैरिफ” लगाएगा, लेकिन सोमवार (28 जुलाई 2025) को उन्होंने कहा कि वह इस समय सीमा को आगे बढ़ा देंगे.

स्कॉटलैंड में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं आज से लगभग 10 या 12 दिनों की एक नई समय सीमा तय करने जा रहा हूं. इंतज़ार करने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “हमें कोई प्रगति होती नहीं दिख रही है. इस बीच ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सादिक खान को घटिया इंसान कहा और उनके काम को बेकर करार दिया. हालांकि, इस बीच उनके सामने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत अन्य लोग मौजूद थे. 

डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे मौजूद
डोनाल्ड ट्रंप 28 जुलाई 2025 को अपने चार दिवसीय निजी दौरे पर स्कॉटलैंड के टर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट में थे. यह दौरा पूरी तरह से अनौपचारिक था, लेकिन एक पत्रकार के सवाल ने पूरी राजनीतिक चर्चा की दिशा ही बदल दी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे सितंबर में लंदन जाएंगे तो ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा कि हां, मैं लंदन जरूर जाऊंगा, लेकिन मैं आपके मेयर का प्रशंसक नहीं हूं. वह घटिया इंसान हैं. उनके इस बयान से माहौल तुरंत तनावपूर्ण हो गया. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जो ट्रंप के साथ बैठे थे उन्होंने कहा कि वह मेरा दोस्त है.

सादिक खान की प्रतिक्रिया: “लंदन की विविधता हमारी ताकत है”
लंदन के मेयर सादिक खान ने व्यक्तिगत रूप से तो प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके प्रवक्ता और सहयोगियों ने तीखे शब्दों में ट्रंप की आलोचना की. प्रवक्ता ने कहा कि सादिक खुश हैं कि ट्रंप लंदन आना चाहते हैं. उन्हें लंदन की विविधता और समावेशी संस्कृति से सीखने को मिलेगा. इसके अलावा खान के करीबी साथियों ने कहा कि ट्रंप 2020 का चुनाव हार चुके हैं, जबकि सादिक खान ने तीन बार मेयर का चुनाव जीता है.

ये भी पढ़ें: Nimisha Priya Case: निमिषा प्रिया की बच गई जान, पलटा गया सजा-ए-मौत का फैसला, जानें कैसे भारत की बड़ी जीत

[ad_2]

होते-होते कहां रुक रही भारत-यूएस ट्रेड डील? किन बातों पर नहीं बन रही सहमति? जानें पूरी डिटेल

[ad_1]

India US Trade Deal: अमेरिका की तरफ से टैरिफ लागू करने की समय-सीमा अब नजदीक आ चुकी है. एक अगस्त को यह दुनियाभर के उन देशों के ऊपर लागू हो जाएगा, जिन्होंने अमेरिका के साथ किसी तरह की अलग से डील नहीं की है. हाल में ब्रिटेन-जापान समेत कई देशों ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील का ऐलान किया है. भारत के साथ भी करीब एक महीने से ट्रेड डील के पर व्यापक विमर्श चल रहा है, लेकिन इस पर कोई सकारात्मक नतीजा अब तक नहीं निकल पाया है. 

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर कहां पेंच फंस गया? वो कौन सी अमेरिका की मांग है, जिस पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन रही है? आइए, विस्तार से जानते हैं कि स्थिति क्या है:

भारत-यूएस ट्रेड डील में क्यों देरी?

दरअसल, सीएनबीसी को दिए एक इंटव्यू में अमेरिकी ट्रेड रिप्रजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने बताया कि दोनों ही देशों को ट्रेड डील पर अभी और बातचीत की जरूरत है, क्योंकि यह अभी पूरी नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा कि भारत-यूएस ट्रेड डील बेहद करीब लग रहा हो, लेकिन भारत की पारंपरिक बाजार संरक्षणवादी नीति के चलते यह इतना आसान नहीं है. ग्रीर का कहना है कि कुछ सेक्टर में भारत ने अपना बाजार खोलने में भारत ने दिलचस्पी तो दिखाई है लेकिन अब ये आगे देखना होगा कि इस समझौते के लिए भारत किस तरह से और आगे बढ़ने को तैयार है.

दूसरी तरफ केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूएस के साथ तेजी से ट्रेड डील पर भारत आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यूएस की टीम अगस्त में भारत आएगी और प्रस्तावित व्यापार समझौते अगले दौर की बातचीत होगी.

कहां नहीं बन रही सहमति?

भारत और यूएस ट्रेड डील में देरी की एक वजह एल्यिमिनियम और तांबा पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए उच्च टैरिफ की दरें है. भारत एक तरफ जहां स्टील और एल्युमिनियम पर लगे पचास प्रतिशत टैरिफ और ऑटो सेक्टर में लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ से राहत चाहता है. वहीं डेयरी और कृषि उत्पादों पर भारत अमेरिका को कस्टम ड्यूटी में छूट देने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इसका सीधा असर डेयरी सेक्टर पर पड़ेगा. किसानों को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है.

इसके साथ ही केला, झींगा मछली, जूते-चप्पल, प्लास्टिक और हस्तशिल्प जैसी चीजों पर भारत चाहता है कि अमेरिका टैरिफ की दरें कम करे. वहीं अमेरिका भी भारत के ऊपर पेट्रोकैमिकल्स, डेयरी आइटम्स, ड्राई फ्रूट्स, गाड़ियां और औद्योगिक सामानों को ऊपर टैरिफ कम करने का दबाव बना रहा है. 

साल 2024 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 129.2 बिलियन डॉलर का हुआ है. इनमें से अमेरिकी का तरफ से भारत में 41.8 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया गया जबकि भारत की तरफ से अमेरिका में 87.4 बिलियन डॉलर का निर्यात अमेरिका को किया गया. ऐसे में भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा पिछले साल 45.7 बिलियन डॉलर का रहा.

ये भी पढ़ें: फेड रिजर्व के फैसले पर संशय और निवेशकों में दुविधा के बीच टूटा रुपया, जानें डॉलर के मुकाबले कितना हुआ कमजोर

[ad_2]

विषैले विचारों को दूर करने का अवसर है नागपंचमी, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

नाग पंचमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. आज मंगलवार 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन नागों की पूजा के लिए समर्पित होता है.

नाग पंचमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. आज मंगलवार 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. यह दिन नागों की पूजा के लिए समर्पित होता है.

पौराणिक कथा के अनुसार, आस्तिक मुनि द्वारा नागों के जीवन की रक्षा के बाद से ही नाग पंचमी का पर्व नागों के सम्मान में मनाया जाता है.

पौराणिक कथा के अनुसार, आस्तिक मुनि द्वारा नागों के जीवन की रक्षा के बाद से ही नाग पंचमी का पर्व नागों के सम्मान में मनाया जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि, नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है, शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नाग धरती के संतुलन, वर्षा और संपदा से जुड़े हुए हैं.

धार्मिक मान्यता है कि, नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष दूर होता है, शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नाग धरती के संतुलन, वर्षा और संपदा से जुड़े हुए हैं.

इसी के साथ नाग पंचमी का मानसिक शांति और आत्मशुद्धि का अवसर भी है. शास्त्रों के अनुसार, नागों को देवता के समान पूजनीय बताया गया है. नागों की पूजा से भय, क्रोध, ईष्या जैसे विषैले विचार भी दूर होते हैं.

इसी के साथ नाग पंचमी का मानसिक शांति और आत्मशुद्धि का अवसर भी है. शास्त्रों के अनुसार, नागों को देवता के समान पूजनीय बताया गया है. नागों की पूजा से भय, क्रोध, ईष्या जैसे विषैले विचार भी दूर होते हैं.

जिस प्रकार नाग अपने भीतर जहरीले विष को रखकर भी संतुलित रहते हैं, ठीक उसी तरह हम मनुष्यों को भी अपने भीतर उठ रहे विषैले विचारों जैसे-घृणा, क्रोध, ईष्या, लोभ आदि का त्याग कर संतुलित और संयम रहना चाहिए.

जिस प्रकार नाग अपने भीतर जहरीले विष को रखकर भी संतुलित रहते हैं, ठीक उसी तरह हम मनुष्यों को भी अपने भीतर उठ रहे विषैले विचारों जैसे-घृणा, क्रोध, ईष्या, लोभ आदि का त्याग कर संतुलित और संयम रहना चाहिए.

इसलिए नाग पंचमी आत्ममंथन का दिन भी है जब हम अपने भीतर झांककर यह तय करें कि, ऐसी कौन सी चीज है जो हमारे जीवन में जहर घोल रही है. नाग पंचमी के शुभ दिन इन विषैली चीजों को अपने जीवन से दूर कर दें.

इसलिए नाग पंचमी आत्ममंथन का दिन भी है जब हम अपने भीतर झांककर यह तय करें कि, ऐसी कौन सी चीज है जो हमारे जीवन में जहर घोल रही है. नाग पंचमी के शुभ दिन इन विषैली चीजों को अपने जीवन से दूर कर दें.

Published at : 29 Jul 2025 11:04 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

जॉर्जिया में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये जरूरी सवाल, बैंक में होनी चाहिए इत

[ad_1]

अगर आप विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और आपकी मंज़िल है जॉर्जिया, तो अब आपको वीजा इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. जॉर्जिया, खासकर मेडिकल और तकनीकी पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

लेकिन यहां पढ़ाई करने के लिए सिर्फ एडमिशन ले लेना ही काफी नहीं है, वीजा इंटरव्यू को पास करना भी उतना ही जरूरी है. आइए जानते हैं, इस इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे जा सकते हैं और बैंक में कितनी रकम दिखाना जरूरी होता है.

वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ये सवाल

  • आपने जॉर्जिया ही क्यों चुना पढ़ाई के लिए?
  • जिस यूनिवर्सिटी में आपने दाखिला लिया है, उसके बारे में कुछ बताइए?
  • आपके कोर्स की अवधि कितनी है और क्या-क्या विषय पढ़ाए जाएंगे?
  • पढ़ाई खत्म होने के बाद आपकी योजना क्या है?
  • आपके माता-पिता या गार्जियन क्या करते हैं और आपकी पढ़ाई का खर्च कौन उठाएगा?

आपके बैंक स्टेटमेंट और फंड्स के बारे में सवाल

इन सवालों के जवाब आप पहले से अच्छे से तैयार कर लें. इंटरव्यू में आत्मविश्वास के साथ जवाब देना बहुत जरूरी है.

बैंक में होनी चाहिए इतनी रकम

जॉर्जिया का वीजा मिलने के लिए यह दिखाना जरूरी होता है कि आपके पास वहां पढ़ाई और रहने-खाने का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक स्टेटमेंट में कम से कम 15 लाख रुपये की राशि दिखाना जरूरी होता है. यह रकम ट्यूशन फीस, हॉस्टल, खानपान, मेडिकल और अन्य जरूरतों के लिए मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

जरूरी दस्तावेज

  • एडमिशन लेटर (Offer Letter)
  • पासपोर्ट (कम से कम 1 साल वैधता के साथ)
  • बैंक स्टेटमेंट (6 महीने तक की)
  • इनकम प्रूफ या Sponsorship Letter
  • मेडिकल इंश्योरेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]