जब पानी के दरिंदे पर आदमखोर ने किया हमला! वीडियो देख पनाह मांगेगी रूह- यहां देखिए

[ad_1]

जंगल का कानून साफ है, ताकतवर वही जो वक्त पर वार करे, लेकिन कुछ झपट्टे ऐसे होते हैं जो शिकारी को ही शिकार बना देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी टकराव की मिसाल बन गया है जिसमें दो जबड़े, दो पंजे और दो अलग-अलग दुनिया के शिकारी एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. वीडियो किसी बीहड़ जैसे इलाके का है जहां झाड़ियों के बीच गुजर रही नदी के मिट्टीदार पानी में बीचों बीच एक मगरमच्छ पूरी शांति से लेटा है. पानी की सतह लगभग स्थिर है और सब कुछ शांत नजर आता है, लेकिन यही खामोशी एक भयानक तूफान की भूमिका बन चुकी है.

तेंदुए ने किया मगरमच्छ पर हमला

दरअसल, झाड़ियों के बीच ऊपर की ओर से एक तेंदुआ उस मगरमच्छ को घूर रहा है, उसके हावभाव से लगता है कि उसे ये पानी में लेटा जीव कोई आसान शिकार नजर आ रहा है. शायद वो भूखा था या शायद उसकी शिकारी प्रवृत्ति ने उसे घात लगाने पर मजबूर किया, लेकिन जो भी हो, उसे अंदाजा नहीं था कि वो जिसकी तरफ देख रहा है वो कोई हिरण या खरगोश नहीं बल्कि वही है जिसे नदी का राजा कहा जाता है. फिर अचानक वो पल आता है जो वीडियो को दिल दहला देने वाला बना देता है. तेंदुआ बिना देर किए छलांग लगाता है और सीधा मगरमच्छ की पीठ पर जा गिरता है. पानी एक झटके में उफन जाता है और फिर शुरू होती है ऐसी लड़ाई जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. 

पानी में खेला गया खूनी खेल

तेंदुआ अपने नुकीले पंजों से वार करता है, मगरमच्छ अपने शक्तिशाली जबड़े से पलटवार करता है. एक पल के लिए लगता है कि तेंदुआ भारी पड़ गया है, फिर अगले ही पल मगरमच्छ पूरी ताकत से पलटता है और दोनों पानी में गुम हो जाते हैं. कैमरा हर एंगल से उन्हें कैद करने की कोशिश करता है लेकिन लड़ाई इतनी तेज और अव्यवस्थित होती है कि समझ नहीं आता कौन किस पर भारी है. और फिर अचानक, बिना किसी नतीजे के, वीडियो वहीं खत्म हो जाता है. न कोई जीतता है, न कोई हारता है. सिर्फ ये सवाल बाकी रह जाता है कि आखिर कौन बचा और कौन गया.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को Joao Marcelo Biagini नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भूखे तेंदुए से कभी कोई नहीं जीत पाया है. एक और यूजर ने लिखा…दो आदमखोर दरिंदे एक दूसरे से भिड़ गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इनकी लड़ाई का अंजाम सिर्फ एक होगा, जो भूखा होगा वो बाजी मार जाएगा.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

स्टारलिंक पर सरकार की सख्ती! भारत में सिर्फ इतने यूज़र्स को ही मिलेगी सुविधा, स्पीड पर भी लगेगी

[ad_1]

Starlink: सरकार ने एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की सेवाओं पर भारत में बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में केवल 20 लाख यूजर्स को सेवा देने की मंज़ूरी दी गई है और इसकी अधिकतम स्पीड 200Mbps तक सीमित रहेगी. यह फैसला BSNL और अन्य टेलीकॉम कंपनियों पर असर के अंदेशे को नकारते हुए लिया गया है.

ग्रामीण इलाकों में फोकस

सरकार के मुताबिक, Starlink की सेवाएं खासकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों को टारगेट करेंगी, जहां फिलहाल BSNL की मजबूत पकड़ है. हालांकि, इन सेवाओं की शुरुआती लागत काफी ज्यादा हो सकती है और हर महीने ग्राहकों को लगभग 3,000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है.

BSNL 4G का विस्तार पूरा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि BSNL की 4G सेवाओं का रोलआउट पूरा हो चुका है और फिलहाल टैरिफ बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि “हम पहले मार्केट पकड़ना चाहते हैं इसलिए अभी कोई दरों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.”

मिला आधिकारिक लाइसेंस

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी INSPACe ने Starlink को देश में सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा प्रदान करने का लाइसेंस दे दिया है. अब कंपनी अपने Starlink Gen1 Constellation के ज़रिए भारतीय क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं शुरू कर सकती है. यह लाइसेंस पांच साल के लिए वैध होगा. अब केवल स्पेक्ट्रम फीस और टेलीकॉम विभाग की मंजूरी बाकी है.

TRAI का नया प्रस्ताव

TRAI ने सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लेकर नया फ्रेमवर्क सुझाया है जिसके तहत Starlink जैसी कंपनियों को अपने राजस्व का 4 प्रतिशत सरकार को शुल्क के तौर पर देना होगा. यह शुल्क शहरी इलाकों में प्रति ग्राहक 500 रुपये सालाना तक का अतिरिक्त बोझ डाल सकता है. हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किसी अतिरिक्त शुल्क का प्रस्ताव नहीं है.

इस कदम के जरिए सरकार तकनीकी विकास और ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहती है लेकिन साथ ही यह सुनिश्चित कर रही है कि घरेलू टेलीकॉम कंपनियों को किसी प्रकार की असंतुलित प्रतिस्पर्धा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें:

PAN कार्ड स्कैम का नया जाल! ‘Download E-PAN’ वाली ईमेल से रहें सावधान, जानिए कैसे हो रही ठगी

[ad_2]

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर होगी OTT पर रिलीज, नोट कर लें डेट

[ad_1]

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर्स में धमाल मचाने में कामयाब रही. अब फैंस को फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार है. ऐसे में आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ को थिएटर में रिलीज होने के तुरंत बाद ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि ये फिल्म दुनिया के हर कोने तक सस्ते और आसान तरीके से पहुंच सके.

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, 2007 की क्लासिक तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सक्सेसर मानी जा रही है. फिल्म ने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है और अब तक दुनिया भर में ₹250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब दर्शक इसे एक छोटी सी फीस देकर यूट्यूब पर रेंट कर सकते हैं, जिससे हर घर और मोबाइल स्क्रीन बन जाएगा जनता का थिएटर.

ओटीटी पर कब आएगी ‘सितारे जमीन पर’?

  • ‘सितारे जमीन पर’ सिर्फ यूट्यूब पर ही देखने को मिलेगी और किसी भी दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की जाएगी.
  • आमिर खान ने आज ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट थिएट्रिकल फिल्म थिएटर में आने के डेढ़ महीने से भी कम समय में ही ओटीटी पर दस्तक देगी.
  • ‘सितारे जमीन पर’ 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी. 
  • ‘सितारे जमीन पर’ को ओटीटी पर देखने के लिए भारत में 100 रुपए चुकाने होंगे.
  • अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में ये लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी.
  • भारत के साथ-साथ दुनियाभर के नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए ‘सितारे जमीन पर’ में अहम भाषाओं में सबटाइटल्स और डबिंग भी दी जाएगी.

यूट्यूब पर ही आएंगी आमिर खान की अपकमिंग फिल्में
‘सितारे जमीन पर’ की ऑनलाइन रिलीज यूट्यूब की बड़ी पहुंच और आसान तरीके से फिल्म दिखाने की सुविधा का फायदा उठाती है. आने वाले समय में आमिर खान प्रोडक्शंस की और भी पसंदीदा फिल्में इसी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएंगी. 

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इसमें दस नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है. अगली फिल्मों की बात करें तो आमिर अब ‘लाहौर 1947’ (जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा होंगे) और ‘एक दिन’ (जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे) को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये दोनों फिल्में आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही हैं.

[ad_2]

आखिर क्यों पाकिस्तान से खेलने को तैयार हुआ BCCI? भारत सरकार ने क्यों नहीं किया मना

[ad_1]

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर बवाल मचा है. टूर्नामेंट के शुरू होने में अभी करीब डेढ़ महीना बाकी है, जिसमें 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान भिड़ने (India vs Pakistan Asia Cup) वाले हैं. भारत की संसद में भी पाकिस्तान से ना खेलने का मुद्दा उठाया जा चुका है. अभी कुछ दिन पहले ही तो WCL 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द किया गया था. उसके बाद जैसे ही खबर आई कि BCCI ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर सहमति जता दी है, वैसे ही पूरे भारतवर्ष में एक चिंगारी भड़क उठी, जो अब आग की तरह फैलती जा रही है. गली-गली में पाकिस्तान के साथ मैच का विरोध हो रहा है, लेकिन BCCI ने आखिर सहमति क्यों जताई और भारत सरकार ने ऐसा करने से उसे क्यों नहीं रोका? यहां जानिए पूरा सच.

BCCI ने क्यों जताई सहमति?

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इतिहास के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचे. इस तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद आखिर बीसीसीआई ने एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने पर सहमति क्यों जताई? इसके पीछे की वजह भारत का ओलंपिक 2036 के लिए बोली लगाना है. भारत पिछले करीब डेढ़ दशक से पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहा है, लेकिन किसी मल्टी नेशन कम्पटीशन की मेजबानी पाने के लिए आवश्यक है कि भारत को अपने किसी कट्टर प्रतिद्वंदी से आपत्ति ना हो.

इसी साल भारत जूनियर हॉकी विश्व कप और एशिया कप की मेजबानी करने वाला है. भारत सरकार दोनों टूर्नामेंट्स के लिए पाकिस्तानी टीमों को भारत आने की अनुमति दे चुकी है. हालांकि BCCI सीधे तौर पर भारत सरकार के अधीन नहीं है, लेकिन एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए BCCI की राह तब आसान हो गई जब सरकार ने हॉकी टीमों को अनुमति दी थी.

कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीम भाग लेने वाली हैं. वैसे तो टूर्नामेंट की मेजबानी भारत करने वाला था, लेकिन बीसीसीआई ने एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करवाने के प्रति सहमति जता दी थी. अब टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा, जहां भारत और पाकिस्तान का मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा, कड़क तेवर के साथ पिच क्यूरेटर को दिखाई उंगली, ओवल के मैदान का वीडियो वायरल

[ad_2]

बैडमिंटन खेलते हुए पड़ा दिल का दौरा और हो गई मौत- दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

[ad_1]

जिंदगी कभी-कभी इतनी तेजी से पलटती है कि सांसें भी ठहर जाती हैं और आंखों के सामने होते हुए भी यकीन नहीं होता कि जो देखा वो सच है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लाखों लोगों को गमगीन कर दिया है. वीडियो किसी इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का है, जहां कुछ लोग उत्साह से खेलते नजर आ रहे हैं. उन्हीं खिलाड़ियों में एक 25 साल का युवक भी है जो पूरे जोश से खेल रहा था, शॉट्स ले रहा था, दौड़ रहा था और खेल की रफ्तार में पूरी तरह डूबा हुआ था. लेकिन कुछ ही सेकंड में दृश्य पूरी तरह बदल जाता है.

बैडमिंटन खेलते हुए 25 साल के शख्स को पड़ा दिल का दौरा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अचानक वो युवक बिना किसी टकराव या धक्का-मुक्की के सीधा जमीन पर गिर पड़ता है. गिरते ही आसपास खड़े खिलाड़ी हैरान रह जाते हैं और भागकर उसकी ओर दौड़ते हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक की आंखें बंद हैं और वो बिल्कुल भी हरकत नहीं कर रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे दिल का दौरा पड़ा था और जब तक साथी खिलाड़ी उसे संभालते या कोई प्राथमिक इलाज मिल पाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मरने वाले का नाम राकेश है और वो बैडमिंटन का बहुत अच्छा खिलाड़ी था. गौर तलब है कि पिछले कुछ महीनों से युवाओं में अचानक हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं.

लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं

इस घटना के बाद एक बार फिर युवाओं में अचानक दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं चर्चा में हैं. खासतौर पर जिम, खेल या डांस जैसी एक्टिविटी के दौरान अचानक गिरने और मौत के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है. वीडियो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर दुख और चिंता दोनों जता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि अब फिटनेस एक्टिविटी से पहले मेडिकल चेकअप अनिवार्य किया जाना चाहिए, वरना हम अपनों को ऐसे ही अचानक खोते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स हुए भावुक, जताई नाराजगी

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यह सब कोरोना के बाद से बहुत तेजी से हो रहा है. एक और यूजर ने लिखा…इतने हार्ट अटैक मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखे जितने इन दो सालों में देख लिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ ना कुछ गड़बड़ है, जड़ तक पहुंचना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


Kal Ka Rashifal: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे करना होगा सतर्क? पढ़ें 30 जुलाई 2025 राशिफल

[ad_1]

मेष राशि
कल का राशिफल आपके अनुकूल रहने वाला है. कल आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा. कल आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे.

कल आपकी रूचि अध्यात्म में रहेगी. कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा. अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी.

कल कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा. आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे.

वृष राशि
कल का राशिफल आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है. कल आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, इससे आपको काम करने में आसानी होगी. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी.

कल किसी मित्र से मुलाकात, आपको खुशी देगी. कल शाम को आप किसी बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी. इस राशि के छात्र अपनी पढाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे.

मिथुन राशि
कल का राशिफल आपके लिए उत्तम रहने वाला है. कल आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखेंगे आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी. आपका मिलनसार व्यवहार …. आपको लोगों का प्रिय बना देगा.

आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं आप उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें. इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वे किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे.

कर्क राशि
कल का राशिफल आपके लिए बेहतर रहने वाला है. कल आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे. कल आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किये जा सकते हैं. आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.

ऑफिस में कल आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता प्राप्त होगी. संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा. पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा.

अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें. किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी.

सिंह राशि
कल का राशिफल आपके लिए शानदार रहने वाला है. कल ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है. कल आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा.

आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं.

इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको कल उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा. जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें.

कन्या राशि
कल का राशिफल आपके लिए ख़ास होने वाला है. कल कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं. धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है. नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें.

कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे. कल कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है. इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा.

नवविवाहित दंपत्ति के लिए कल का राशिफल शानदार रहने वाला है. कल काम करने के तरीको में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे.

तुला राशि
कल का राशिफल आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है. कल अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे. कल परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे.

सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए कल का राशिफल बेहतर रहेगा. किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें.

शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे. कल आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को कल फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है.

वृश्चिक राशि
कल का राशिफल आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. कल कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा.

प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है. मेडिकल स्टोर वालों को कल उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे. कल आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कल आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए.

धनु राशि
कल का राशिफल आपके लिए अच्छा रहने वाला है. अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि न ले. कल किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है.

पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए कारगर साबित होगा. संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे. कल किसी काम में आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे. जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा.

मकर राशि
कल का राशिफल फेवरेबल रहने वाला है. कल आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं. व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे.

आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा. मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी. निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी.

कुंभ राशि
कल का राशिफल आपके लिए उत्तम रहने वाला है. व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगायेंगे. सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी. कई उलझे सवालों के जवाब कल आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी.

किसी काम से कल आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा. कल किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है. वाहन चलाते समय सावधानी बरते. इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को कल किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ईमेल आएगा.

मीन राशि
कल का राशिफल आपके लिए सुनहरा रहने वाला है. इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे. पहले शुरू किया हुआ काम कल पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा.

कल अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें. कल आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे. दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी. अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी.

FAQs
Q1. कल किस राशि को धन लाभ होगा?
वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को कल अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं.

Q2. क्या कल कोई यात्रा के योग हैं?
सिंह राशि के जातकों को कल ऑफिस के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है.

Q3. कौन सी राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ या फिटनेस में सुधार मिलेगा?
तुला राशि के जातक कल खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे.

Q4. क्या नौकरी से जुड़ा कोई शुभ संकेत है?
कुंभ राशि के इंजीनियरिंग छात्रों को कल जॉब ऑफर मिलने के संकेत हैं.

Q5. क्या कल कोई नया काम शुरू किया जा सकता है?
मेष, कन्या और मकर राशि के लिए नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अगस्त में कैसा रहेगा सोने का हाल, कम होगी कीमत या आएगा उछाल? जानें एक्सपर्ट की राय

[ad_1]

August Gold Price Prediction: सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते गिरावट देखने को मिली थी. 1 परसेंट से ज्यादा गिरकर सोने का भाव 3,335.60 डॉलर पर आ गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्ते में सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि इस दौरान निवेशकों को अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के नतीजे और ट्रेड डील जैसे कई चीजों का इंतजार रहेगा.

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील अभी भी फाइनल नहीं हो पाया है और इधर, 1 अगस्त को टैरिफ की डेडलाइन भी नजदीक आ रही है. ऐसे में सोने की कीमत को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. 

न्यूयॉर्क में कॉमेक्स (Comex) पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 37.90 डॉलर या 1.12 परसेंट की गिरावट  के साथ  3,335.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंचुरा के कमोडिटी एवं सीआरएम हेड एन एस रामास्वामी का कहना है कि टैरिफ की डेडलाइन बढ़ाने को लेकर अमेरिका की चीन के साथ हो रही बातचीत के बीच सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई और यह 3,438 डॉलर से गिरकर 3,335.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. 

चीन और अमेरिका के बीच फिर बातचीत 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और चीनी अधिकारियों के बीच स्टॉकहोम में आज दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो गई है. इसका मकसद दोनों के बीच लंबे समय से चली आ रही आर्थिक विवादों को सुलझाना और दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर से कदम पीछे खींचना है. अगर दोनों के बीच बातचीत सफल हो जाती है, तो हो सकता है कि दोनों देश टैरिफ समझौते को 90 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो जाए. 

अगस्त में कम होगी या बढ़ेगी कीमत? 

रामास्वामी का कहना है कि 1 अगस्त की समयसीमा से पहले टैरिफ पर बात बनने पर हो रही देरी या व्यापार सौदों में हो रही देरी को देखते हुए सोना कमजोर बना रह सकता है. इन दिनों सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की डिमांड कम होती नजर आ रही है.

उनका कहना है कि सोने की कीमतों में अब बदलाव टैरिफ के मोर्चे पर बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेड रिजर्व के ज्यादा नरम रूख अपनाने पर निर्भर करेगा. हो सकता है कि चीन के सेंट्रल बैंक की तरफ से सोने की खरीदारी फिर से शुरू होने पर 2025 के अंत तक सोने की कीमतों में फिर उछाल आए. अभी के लिए सोने की कीमत में बहुत ज्यादा उछाल आने या इसमें कमी आने की संभावना नहीं है.  

ये भी पढ़ें: 

फेड रिजर्व के फैसले पर संशय और निवेशकों में दुविधा के बीच टूटा रुपया, जानें डॉलर के मुकाबले कितना हुआ कमजोर

 

[ad_2]

‘मेरी मां को माफ कर दो’, निमिषा प्रिया को लेकर यमन पहुंचा बेटी का इमोशनल मैसेज

[ad_1]

केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा रद्द हुई है या नहीं, इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सजा रद्द होने की खबर को गलत बताया है. निमिषा को अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी. भारत सरकार ने फांसी रोकने को लेकर काफी कोशिश की. निमिषा की फांसी टाल दी गई थी. उसकी बेटी इस समय यमन की राजधानी सना में है. निमिषा की बेटी ने मां को लेकर भावुक अपील की है.

निमिषा की बेटी ने की भावुक अपील

निमिषा प्रिया की बेटी ने अपनी मां को लेकर भावुक अपील की थी. भारतीय ईसाई प्रचारक के.ए पॉल की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें निमिषा की बेटी अपनी मां को माफ करने की अपील कर रही है. उसने अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मां.” इस वीडियो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शेयर किया गिया. 

क्या था पूरा मामला

निमिषा प्रिया को यमन में अपने यमनी बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था. इसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुना दी गई. निमिषा पर आरोप है कि 2017 में उन्होंने तलाल को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसकी हत्या की, क्योंकि तलाल ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था. निमिषा ने अपने बचाव में कहा कि हत्या का इरादा नहीं था, लेकिन इंजेक्शन की अधिक मात्रा के कारण तलाल की मौत हो गई.

ब्लड मनी के विकल्प पर किया जा रहा था विचार

बता दें कि निमिषा प्रिया को फांसी होने वाली थी, लेकिन इसी साल 16 जुलाई को उनकी सजा टाल दी गई. निमिषा को माफी देने के लिए ब्लड मनी के विकल्प पर विचार किया जा रहा था. शरिया कानून के तहत ब्लड मनी’ एक ऐसा प्रावधान है जिसके जरिए दोषी को माफी दी जाती है, लेकिन उसके लिए उसे पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होता है.

[ad_2]

Elvish Yadav या CarryMinati: कौन कमाता है ज्यादा पैसे? जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

[ad_1]

Elvish Yadav vs Carryminati: आज के समय में सोशल मीडिया ने कई युवाओं को न केवल मशहूर बनाया है, बल्कि उन्हें करोड़ों की संपत्ति का मालिक भी बना दिया है. भारत में यूट्यूब की दुनिया के दो बड़े नाम Elvish Yadav और CarryMinati (असली नाम अजय नागर) ऐसे ही कंटेंट क्रिएटर्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है और कमाई लाखों में नहीं, करोड़ों में होती है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर इन दोनों में से ज्यादा पैसे किसके पास हैं? किसकी कमाई ज़्यादा है और कौन ज़्यादा अमीर है? आइए जानते हैं.

Elvish Yadav

Elvish Yadav की पहचान एक व्लॉगर और एंटरटेनर के रूप में है. उन्होंने हरियाणवी अंदाज़ और हास्य से भरे वीडियोज़ के ज़रिए यूट्यूब पर अपना नाम बनाया. उन्होंने अपनी लोकप्रियता को बिज़नेस और रियलिटी शोज़ तक फैलाया जिसमें सबसे बड़ा नाम Bigg Boss OTT 2 है जिसे उन्होंने जीतकर देशभर में और भी ज़्यादा पहचान हासिल की. उनकी कमाई के प्रमुख स्त्रोत हैं यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो, लाइव इवेंट्स और उनका खुद का कपड़ों का ब्रांड “Systumm Clothing”. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Elvish की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जाती है. गुरुग्राम में उनका आलीशान 16-BHK फार्महाउस, महंगी गाड़ियां जैसे Porsche, Mercedes और Fortuner और दुबई में उनके फ्लैट भी मौजूद हैं.

CarryMinati

दूसरी तरफ CarryMinati, जिनका असली नाम अजय नागर है, भारत के सबसे पुराने और सबसे मशहूर यूट्यूबर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने रोस्टिंग स्टाइल और गेमिंग कंटेंट से करोड़ों दिल जीते हैं. उनका यूट्यूब चैनल भारत में सबसे अधिक सब्सक्राइबर पाने वालों में से है और उनका गेमिंग चैनल ‘CarryIsLive’ भी काफी लोकप्रिय है. CarryMinati की कमाई का स्रोत केवल यूट्यूब तक सीमित नहीं है बल्कि वो ब्रांड एंडोर्समेंट, म्यूजिक वीडियो और गेमिंग लाइवस्ट्रीम से भी मोटी रकम कमाते हैं. उन्होंने “Yalgaar”, “Vardaan” जैसे हिट गाने भी रिलीज़ किए हैं जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होती है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ 50–55 करोड़ रुपये तक मानी जाती है.

कौन है आगे

अगर दोनों की तुलना करें तो Elvish Yadav ने हाल ही में तेज़ी से सफलता पाई है और उनके रेवेन्यू सोर्सेज़ में विविधता भी है जैसे रियलिटी शो और खुद का ब्रांड. वहीं CarryMinati एक लंबे समय से यूट्यूब पर सक्रिय हैं और उनके पास यूट्यूब की गहरी पकड़ है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ सहयोग भी.

इसलिए अगर बात करें कि कौन ज़्यादा कमाता है तो दोनों की कमाई लगभग बराबर मानी जा सकती है, हालांकि CarryMinati की कमाई ज्यादा स्थिर और ब्रांड वैल्यू थोड़ी अधिक है जबकि Elvish ने कम समय में अधिक गति से संपत्ति और लोकप्रियता हासिल की है.

यह भी पढ़ें:

व्हाट्सऐप चैट में नजर आएगा नया Wave Emoji फीचर, कैसे होगा खास, जानिए सबकुछ

[ad_2]

अजय देवगन-काजोल की बेटी ने यहां से पूरा किया ग्रेजुएशन, इस कॉलेज की फीस उड़ा देगी होश

[ad_1]

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है. इस बड़ी कामयाबी पर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है. नीसा ने इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी और लग्जरी ब्रांड स्ट्रैटेजी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की है.

नीसा की ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाउन पहनकर स्टेज पर डिग्री लेने आती हैं. जैसे ही उनका नाम पुकारा जाता है, भीड़ में से कोई जोर-जोर से हूटिंग करता है, जिसे फैंस काजोल की आवाज मान रहे हैं.

कहां से की पढ़ाई?

नीसा ने स्विट्जरलैंड के मशहूर Glion Institute of Higher Education से यह डिग्री हासिल की है. यह इंस्टीट्यूट इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के लिए दुनियाभर में जाना जाता है और यहां पढ़ाई करना किसी सपने से कम नहीं होता. यहां पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स को न सिर्फ एंट्रेंस क्लीयर करना होता है बल्कि मोटी फीस भी चुकानी पड़ती है.

कितनी है कॉलेज की फीस?

Glion इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की फीस आम कॉलेजों से काफी ज्यादा है. यहां पहले साल की अंडरग्रेजुएट कोर्स की फीस CHF 26,100 से 27,800 के बीच होती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 24 से 26 लाख रुपये होती है. वहीं ग्रेजुएट कोर्स की फीस CHF 28,200 से लेकर 53,600 तक जाती है, यानी करीब 26 लाख से 51 लाख रुपये.

इसके अलावा स्टूडेंट्स को रहने, खाने, यूनिफॉर्म, किताबें और इंटरनेशनल एक्सपीरियंस जैसे खर्चों के लिए अलग से भुगतान करना पड़ता है. अगर कुल मिलाकर देखें तो नीसा की पूरी पढ़ाई पर ₹1 करोड़ से ज्यादा का खर्च आया होगा.

क्या है नीसा का अगला प्लान?

नीसा देवगन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फ्रेंड्स के साथ फोटोज शेयर करती हैं. अब जब उन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है, तो फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या वो बॉलीवुड में कदम रखेंगी या फिर अपने हॉस्पिटैलिटी करियर को आगे बढ़ाएंगी.

सोशल मीडिया पर फैन्स की बधाई

नीसा की ग्रेजुएशन सेरेमनी के वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. कोई उन्हें ‘बॉर्न स्टार’ बता रहा है तो कोई उनकी सादगी और स्टाइल की तारीफ कर रहा है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]