आज का अंक राशिफल: 29 जुलाई 2025, जानें मूलांक के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन? भाग्यशाली रंग और अ

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे मंगलवार, 29 जुलाई 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज का दिन नई शुरुआत और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. नौकरी और बिजनेस में आपकी बातों का प्रभाव देखने को मिलेगा. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी.

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 1

मूलांक 2
भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. किसी अपने से मतभेद हो सकता है लेकिन जल्द ही सुलह के योग हैं. रचनात्मक कामों में मन लगेगा.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7

मूलांक 3
आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. निवेश सोच-समझकर करें. छात्रों के लिए दिन मेहनत और अभ्यास का है.

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 9

मूलांक 4 
कुछ अड़चनें सामने आएंगी लेकिन संयम से काम लें. यात्रा में सावधानी रखें. परिवार के साथ समय बिताएं, रिश्तों में मजबूती आएगी.

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 4

मूलांक 5 
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में फायदा होगा. प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. नए अवसरों का लाभ उठाएं.

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

मूलांक 6 
सौंदर्य, कला और रचनात्मकता से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. खर्च पर नियंत्रण रखें.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

मूलांक 7 
मन में उथल-पुथल रह सकता है. ध्यान और मेडिटेशन करें इससे राहत मिलेगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है.

  • शुभ रंग: बैंगनी
    शुभ अंक: 2

मूलांक 8 
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. धन लाभ संभव है लेकिन आलस्य से बचें. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 8

मूलांक 9
जोश और ऊर्जा बनी रहेगी. नए कार्यों में सफलता मिलेगी. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. दूसरों की मदद करने का भाव रहेगा.

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 3

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

कुत्ता टहला रही महिला पर भड़की आवारा गाय, सींग से रौंद रौंदकर किया बुरा हाल- वीडियो वायरल

[ad_1]

कहते हैं शहर की गलियां अब पहले जैसी नहीं रहीं. ना सिर्फ इंसानों से, बल्कि जानवरों से भी खतरा मंडराने लगा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फिर यही डर जगाया है. वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ गली में खड़ी थी, तभी वहां एक काले रंग की गाय आ धमकती है और बिना किसी उकसावे के महिला पर अचानक हमला कर देती है. जो नजारा कैमरे में कैद हुआ है, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. महिला की चीखें, कुत्ते की घबराहट और गाय की आक्रामकता सब कुछ ऐसा कि देखना भी मुश्किल लग रहा था. वीडियो देखकर आप भी कांप उठेंगे.

कुत्ता टहला रही महिला पर गाय ने किया हमला

वायरल वीडियो किसी शहरी मोहल्ले का लग रहा है, जहां एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर गली में टहल रही थी. तभी वहां एक काली गाय अचानक आ जाती है. पहले तो लगता है कि गाय सामान्य ढंग से गुजर जाएगी, लेकिन अगले ही पल वह महिला पर झपट पड़ती है. गाय महिला को जोर से धक्का देती है जिससे वह जमीन पर गिर जाती है. इसके बाद गाय अपनी सींगों से महिला पर एक के बाद एक कई वार करती है. महिला खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन गाय का गुस्सा थमने का नाम नहीं लेता. इस बीच महिला का पालतू कुत्ता डर के मारे पास वाले घर में भाग जाता है. लोग चिल्लाते हैं, लेकिन गाय पर किसी की आवाज का कोई असर नहीं होता.

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें

लोगों ने बचाई महिला की जान

वीडियो में साफ दिखता है कि गाय ने महिला को खासकर निशाना बनाया और हमला बहुत ही बर्बर था. गनीमत रही कि आसपास के लोग आखिर में किसी तरह डंडा लेकर दौड़े और गाय को वहां से भगाया. बताया जा रहा है कि महिला को चोटें आई है और उसे इलाज के लिए पास ही के अस्पताल ले जाया गया है. वीडियो देखकर अब यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन आवारा पशुओं का इलाज हो अच्छे से. एक और यूजर ने लिखा…इन्हें घरों में बांधकर क्यों नहीं रखते. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन्हें रोटीयां खिलाने का नतीजा है ये.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

अमेरिका के मैनहट्टन में गोलीबारी, 4 की मौत के बाद हमलावर खुद भी गंवा बैठा जान, पुलिस ने किया…

[ad_1]

अमेरिका में एक बार फिर से भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन में सोमवार (28 जुलाई) को एक शख्स ने गोलाबारी की घटना अंजाम दिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी जान गंवा बैठा. अहम बात यह भी है कि हमला करने वाला शख्स खुद भी मारा गया. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत खुद को गोली मारने की वजह से हुई है.

पुलिस के मुताबिक 27 साल का शेन तामुरा नाम शख्स शाम करीब 6.30 बजे बंदूक के साथ एक 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया. उसने बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर के पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था.

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से फोन आया था, जिसमें कहा गया कि किसी को गोली लगी है. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया

इस साल अमेरिका में हो चुकी है 254 बार गोलीबारी

गन वायलेंस आर्काइव के आंकड़ों के अनुसार, मिडटाउन मैनहट्टन की इमारत में हुई घातक गोलीबारी इस साल अमेरिका में हुई 254वीं गोलीबारी की घटना है, जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने लोगों से क्या की थी अपील

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, न्यूयॉर्क वासियों, मिडटाउन में एक्टिव शूटर को लेकर जांच चल रही है. कृपया सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में हैं तो बाहर नहीं निकलें. हालांकि अब हमलावर की मौत हो चुकी है. पुलिस क्राइम सीन की जांच में जुटी हुई है और अब सब कुछ नियंत्रण में है.

[ad_2]

विराट-रोहित से लेकर बाबर-रिजवान तक, 2025 एशिया कप में नहीं दिखेंगे क्रिकेट के 7 सुपरस्टार

[ad_1]

'जैसा तय किया था, वैसी कार्रवाई की, PAK के आतंकी ठिकानों को धुआं-धुआं कर दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में क्या बोले PM मोदी?

‘जैसा तय किया था, वैसी कार्रवाई की, PAK के आतंकी ठिकानों को धुआं-धुआं कर दिया’, ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में क्या बोले PM मोदी?

[ad_2]

अनोखा कब्रिस्तान! यहां कब्रों पर लगे हैं क्यू आर कोड, एक क्लिक में सामने आती है मृतक की डिटेल

[ad_1]

कब्रिस्तान का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के जहन में चुप्पी, शांति और बीते जमाने की यादें आती हैं. लेकिन सोचो अगर किसी कब्र पर लगा एक छोटा सा क्यूआर कोड आपकी आंखों के सामने किसी की पूरी जिंदगी की कहानी खोल दे तो? ऐसा ही कुछ हुआ है केरल के एक कब्रिस्तान में, जहां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कब्रिस्तान पर बनी कब्रों पर क्यू आर कोड लगे हुए हैं, जिन्हें कोई भी स्कैन करके मृतक की पूरी जानकारी जो शेयर करने लायक है जान सकता है.

क्यू आर कोड स्कैन करते ही सामने आ जाएगी मृतक की जानकारी

वीडियो में दिखता है कि एक शख्स कब्र पर लगा क्यूआर कोड अपने मोबाइल से स्कैन करता है. जैसे ही वो कोड स्कैन करता है, उसके फोन में एक वेबसाइट खुल जाती है. इस वेबसाइट पर उस व्यक्ति की पूरी जानकारी दी गई होती है जो उस कब्र में दफन है. सिर्फ नाम या उम्र नहीं, बल्कि उसकी पूरी लाइफ स्टोरी. उसने क्या काम किया, उसके परिवार में कौन-कौन हैं, उसकी पुरानी तस्वीरें और यहां तक कि उसकी यादें और जिंदगी के खास पल सब एक जगह दिखते हैं. उस वेबसाइट पर कई टैब होते हैं जैसे कि “यादें”, “परिवार”, “जीवन की कहानी” और “टाइमलाईन”, जिससे लोग उस व्यक्ति के बारे में और भी गहराई से जान सकते हैं. वीडियो में एक लाइन बहुत भावुक कर देती है “उनकी यादें. उनका परिवार. उनकी विरासत. मेरे फोन पर.”


किस ने दी श्रद्धांजली, एक क्लिक से होगा मालूम

जो सबसे अनोखी चीज है, वो है विजिटर लॉग यानी जो भी लोग कब्र पर आते हैं, वो अपना नाम वहां लिख सकते हैं ताकि मालूम हो सके कि कौन आया था श्रद्धांजलि देने. वीडियो के आखिर में एक लाइन आती है जो सबका दिल छू जाती है “यह सिर्फ एक कब्र नहीं है. यह एक कहानी है जो जिंदा है.” अब लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की राय दे रहे हैं. कुछ इसे एक शानदार आइडिया बता रहे हैं जिससे अपनों की यादें हमेशा जिंदा रहेंगी. तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये कब्रिस्तान की शांति में तकनीक का ज्यादा दखल है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को thelastgiftofficial नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यह बेहद कूल सिस्टम है, आप अपनों की यादों को दोबारा जी सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा…इन जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बेहद शानदार है, एक दम आसान और बेहतरीन तरीका है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


WhatsApp का नया ‘Remind Me’ फीचर की क्या है खासियत, जानिए

[ad_1]

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बिजी लाइफस्टाइल और बहुत सारी चैट्स के बीच जरूरी मैसेज अगर पढ़ना भूल जाते हैं तो अब चिंता करने की कोई बात नहीं है. WhatsApp ने अपने Android बीटा वर्जन 2.25.21.14 में एक नया और बेहद उपयोगी फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है “Remind Me”

क्या है “Remind Me” फीचर?

“Remind Me” एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को किसी भी जरूरी मैसेज पर रिमाइंडर लगाने की सुविधा देता है. यानी अगर कोई जरूरी मैसेज आता है, तो आप उस पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और तय समय पर WhatsApp खुद आपको नोटिफिकेशन के जरिए याद दिला देगा.

इस फीचर की खास बात:

-यह सिर्फ टेक्स्ट मेसेज ही नहीं, बल्कि इमेज, वीडियो, GIF, ऑडियो और डॉक्यूमेंट्स पर भी काम करता है.

-रिमाइंडर के समय विकल्प: 2 घंटे, 8 घंटे, 24 घंटे और कस्टम टाइम.

 कैसे करें इसका इस्तेमाल?

  1. जिस मैसेज पर रिमाइंडर लगाना है, उसे लॉन्ग प्रेस करें.

  2. ऊपर बेल आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

  3. एक मेन्यू खुलेगा जिसमें समय चुनने के विकल्प मिलेंगे.

  4. एक बार सेट करने के बाद, तय समय पर आपको WhatsApp से नोटिफिकेशन मिलेगा.

  5. रिमाइंडर हटाने के लिए उसी मैसेज पर दोबारा क्लिक करके रिमाइंडर डिलीट करें.

 क्यों खास है ये फीचर?

स्टार या पिन चैट से अलग, यह फीचर आपको डायरेक्ट नोटिफिकेशन देता है.

कोई जरूरी जवाब, डॉक्यूमेंट या सूचना अब समय पर याद दिलाई जाएगी.

बिजी शेड्यूल वाले प्रोफेशनल्स के लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं.

 एक और नया फीचर: “Quick Recap”

-WhatsApp एक और नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम है Quick Recap
यह फीचर यूजर्स को अनरीड चैट्स की समरी देगा. यानी कई सारे अनरीड मैसेज के बीच कौन-सी जानकारी जरूरी है, इसे आप तेजी से पहचान पाएंगे.

[ad_2]

Lenskart IPO: पीयूष बंसल की कंपनी ने फाइल किया ड्राफ्ट, IPO से 8500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

[ad_1]

Lenskart IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट की योजना है कि वह आईपीओ (IPO) के जरिए 8500 करोड़ रुपये यानी लगभग 1 अरब डॉलर जुटाए. लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज में IPO को लेकर आवेदन दाखिल किया है. इस प्रस्तावित IPO के तहत कंपनी 2150 करोड़ रुपये (करीब 25 करोड़ डॉलर) तक के नए शेयर जारी करेगी. इसके साथ ही, मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने-अपने शेयर बेच सकेंगे. कंपनी की कोशिश है कि वह इस साल के अंत तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्टेड) हो जाए.

संस्थापक और निवेशक

लेंसकार्ट की स्थापना अमित चौधरी, पीयूष बंसल, नेहा बंसल और सुमित कपाही ने मिलकर की थी. इस कंपनी में टेमासेक, अल्फावेव ग्लोबल, सॉफ्टबैंक, केकेआर, केदारा कैपिटल और टीपीजी जैसे प्रमुख निवेशकों ने निवेश किया हुआ है.

भारत का अग्रणी आईवियर ब्रांड

लेंसकार्ट भारत का एक प्रमुख आईवियर ब्रांड है. इसके देशभर में करीब 2000 फिजिकल स्टोर हैं, और यह ऑनलाइन भी सक्रिय है. हाल ही में यह आधिकारिक रूप से एक सार्वजनिक कंपनी बन गई है. 30 मई को हुई बोर्ड बैठक में कंपनी का नाम लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड करने का विशेष प्रस्ताव पास किया गया.

राजस्व में शानदार वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2023 में लेंसकार्ट का राजस्व 44.3 करोड़ डॉलर था, जो वित्तीय वर्ष 2024 में बढ़कर 64.5 करोड़ डॉलर हो गया — यानी 46% की वार्षिक वृद्धि. कंपनी को वित्तीय वर्ष 2025 में 75.5 करोड़ डॉलर का राजस्व होने की उम्मीद है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 17% की वृद्धि होगी. लेंसकार्ट को साल 2010 में पीयूष बंसल ने शुरू किया, वे अभी भी इस कंपनी के सीईओ हैं. भारत की आईवियर कंपनी लेंसकार्ट चश्मा के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट लेंस भी बेचती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! राजस्थान में निकली असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की भर्ती

[ad_1]

नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर राजस्थान से आई है. राज्य में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट अगस्त में है. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स…

दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अभियंता (Assistant Agriculture Engineer – AAE) के 281 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो. साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होनी चाहिए.

उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी.

कितनी देनी होगी फीस?

सामान्य, क्रीमीलेयर पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 फीस देनी होगी.

वहीं SC, ST, नॉन-क्रीमीलेयर पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सहरिया व आदिम जाति के उम्मीदवारों को 400 फीस देनी होगी.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान कृषि विभाग में असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पद पर नियुक्त किया जाएगा.

कहां और कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या फिर राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. सबसे पहले आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा, फिर लॉगइन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘निमिषा प्रिया की सजा रद्द, पलटा गया सजा-ए-मौत का फैसला’, जानें किसने किया था ये बड़ा दावा

[ad_1]

यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सज़ा को रद्द किए जाने का दावा कंथापुरम एपी के ग्रैंड मुफ्ती अबुबकर मुसलियार के ऑफिस की तरफ से किया गया था. हालांकि इस दावे को भारतीय विदेश मंत्रालय ने गलत जानकारी बताया है. मुसलियार के कार्यालय ने कहा था कि, “निमिषा प्रिया की मौत की सजा को रद्द कर दिया गया है,  जिसे पहले निलंबित कर दिया गया था.” मुसलियार के कार्यालय ने कहा, “इससे पहले यमन की राजधानी साना में एक उच्च-स्तरीय बैठक में  फैसला लिया था, जिसमें निमिषा प्रिया की मौत को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. हालांकि, अब एक नए फैसले में उसकी सजा को  पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया है.”

16 जुलाई 2025 को प्रिया की फांसी तय थी, लेकिन एक दिन पहले भारत के ग्रैंड मुफ्ती एपी अबुबकर मुसलियार ने यमन सरकार से व्यक्तिगत अनुरोध किया. इसके परिणामस्वरूप फांसी को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. इस बीच विदेश मंत्रालय ने बयान दिया कि ने जो भी सूत्र निमिषा प्रिया से जुड़े फांसी रद्द करने के मामले में साझा कर रहे हैं वह गलत है.

नौकरी की तलाश में यमन गई थी निमिषा
2008 में केरल की 38 वर्षीय नर्स निमिषा प्रिया नौकरी की तलाश में यमन गई थीं. एक ईसाई परिवार से आने वाली निमिषा ने सना में एक यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ क्लिनिक खोला. इसी दौरान महदी ने प्रिया को परेशान करना शुरू कर दिया. महदी ने खुद को सार्वजनिक रूप से उसका पति घोषित कर दिया. उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया. उसे यमन में रहने को मजबूर कर दिया. हालांकि, प्रिया भारत लौटना चाहती थीं, लेकिन बिना पासपोर्ट यह मुमकिन नहीं था. 2017 में स्थिति तब गंभीर हो गई जब उसने महदी को बेहोश कर अपना पासपोर्ट वापस लेने की कोशिश की, लेकिन नशीली दवा की डोज ज्यादा होने से महदी की मौत हो गई और निमिषा पर हत्या करने का केस दर्ज हो गया.

कानूनी प्रक्रिया और मौत की सजा की पुष्टि
2018 में गिरफ्तारी के बाद निमिषा प्रिया पर मुकदमा चला और 2020 में यमन की अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई. दिसंबर 2024 में यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी और जनवरी 2025 में हूती नेता महदी अल-मशात ने फांसी की सजा को औपचारिक मंजूरी दे दी. यह मामला तब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आया जब विभिन्न मानवाधिकार संगठनों, भारतीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया ने इसके खिलाफ आवाज उठाई.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के मैनहट्टन में गोलीबारी, 4 की मौत के बाद हमलावर खुद भी गंवा बैठा जान, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा



[ad_2]