अगर सफल हो गया ये मिशन तो पूरी दुनिया में जम जाएगी ISRO की धाक; जानें NISAR के बारे में हर डिटे

[ad_1]

पृथ्वी की निगरानी के लिए तैयार किया गया अब तक का सबसे अत्याधुनिक सैटेलाइट ‘निसार’ (NISAR) बुधवार (30 जुलाई, 2025) को लॉन्च किया जाएगा. इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है. इस अत्याधुनिक सैटेलाइट की लॉन्चिंग भारत के आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से शाम 5:40 बजे जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट के जरिए की जाएगी.

‘निसार’ यानी NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar मिशन का उद्देश्य पृथ्वी की सतह पर होने वाले परिवर्तनों की सटीक और लगातार निगरानी करना है. यह उपग्रह अंतरिक्ष में धरती से 740 किलोमीटर की ऊंचाई से ऑपरेट करेगा और दिन-रात, सुबह-शाम, हर मौसम में, बादलों और बारिश के बावजूद हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम होगा.

भारत और अमेरिका की संयुक्त तकनीक से लैस है निसार सैटेलाइट

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त रूप से विकसित किए गए इस उपग्रह की खासियत यह है कि यह हर 12 दिन में पूरी पृथ्वी की भूमि और बर्फीली सतह को स्कैन करेगा और सेंटीमीटर स्तर तक की सटीक जानकारी प्रदान करेगा. इसमें अमेरिका की ओर से विकसित एल-बैंड और भारत की ओर से तैयार एस-बैंड रडार लगे हैं, जो विश्व में सबसे उन्नत तकनीकों में गिने जाते हैं.

सैटेलाइट से प्राकृतिक आपदाओं की रियल मॉनिटरिंग होगी संभव

निसार की मदद से प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, सुनामी, भूस्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट और ग्लेशियर के पिघलने जैसी घटनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी. इसके अलावा, यह तकनीक जलवायु परिवर्तन, कृषि, तटीय कटाव और मिट्टी की नमी के अध्ययन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

करीब 1.3 बिलियन डॉलर की लागत से तैयार इस मिशन में इसरो और नासा ने एक दशक से अधिक समय तक मिलकर काम किया है. यह मिशन न केवल भारत और अमेरिका के लिए, बल्कि वैश्विक स्तर पर आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढे़ंः ‘इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ…’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं प्रियंका गांधी?

[ad_2]

मीन राशि अगस्त धन, प्रेम, करियर में बड़े बदलाव! जानें ज्योतिषीय उपाय और शुभ योग

[ad_1]


पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो “ग्रहों का खेल” लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read

[ad_2]

तीन दिनों की गिरावट से उबरा बाजार, निफ्टी भी 24800 के पार, जानें 30 जुलाई को क्या रहेगा हाल

[ad_1]

Stock Market News: हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार 29 जुलाई 2025 को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. इसके बाद बीते तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार रौनक दिखी और सेंसेक्स में 447 अंक ऊपर चढ़ा. जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 140 अंक उछल गया.

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 446.93 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछलकर 81,337.95 अंक पर बंद हुआ तो वहीं कारोबार के दौरान एक समय ये 538.86 अंक चढ़कर 81,429.88 अंक पर पहुंच गया था. एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 140.20 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 24,821.10 अंक पर बंद हुआ. 

इन शेयरों में आयी तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 2.21 प्रतिशत की बढ़त दिखी. इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और HDFC बैंक भी मुनाफे में रहे.

 हालांकि, Axis बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और ITC के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 6,082.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की.

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का Nikkei और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का Kospi और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा.  यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक गिरकर 80,891.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 156.10 अंक कमजोर होकर 24,680.90 अंक पर बंद हुआ था.  

ये भी पढ़ें: इस साल ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों का सबसे खराब प्रदर्शन, 25% से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों को डुबाया

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Google Maps ने दिया धोखा! पब्लिक ट्रांजिट रूट दिखाते ही क्रैश हो रहा ऐप, यूजर्स में मचा हड़कंप

[ad_1]

Google Maps: अगर आप बस, मेट्रो या ट्रेन का रास्ता ढूंढने के लिए Google Maps खोलते ही ऐप बंद हो जा रहा है तो आप अकेले नहीं हैं. बीते कुछ घंटों में Reddit, Google सपोर्ट फोरम और कई तकनीकी वेबसाइट्स पर यूजर्स ने शिकायत की है कि ट्रांजिट रूट सर्च करते ही Google Maps क्रैश हो रहा है.

क्या है समस्या?

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बग केवल तब एक्टिव होता है जब यूजर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रूट चेक करता है. ड्राइविंग, वॉकिंग और साइक्लिंग रूट बिना किसी परेशानी के काम कर रहे हैं. लेकिन जैसे ही कोई ट्रांजिट मोड सिलेक्ट करता है, ऐप अचानक बंद होकर होम स्क्रीन पर लौट आता है. Android Police ने ऐप के वर्जन 25.30.00.78516346 पर इस बग को दोहराकर देखा और पाया कि संभवतः हालिया अपडेट ही इसका कारण है.

सबको नहीं हो रही परेशानी

दिलचस्प बात ये है कि सभी यूजर्स को यह समस्या नहीं हो रही. कुछ लोग उसी वर्जन पर बिना किसी दिक्कत के ऐप का इस्तेमाल कर पा रहे हैं, जबकि Pixel, Samsung और Redmagic जैसे फोनों में लगातार क्रैश की रिपोर्टें आ रही हैं. Downdetector वेबसाइट पर Google Maps से जुड़ी शिकायतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन अभी तक यह कोई बड़ा आउटेज नहीं बना है.

iPhone और CarPlay यूजर्स भी झेल रहे दिक्कतें

यह परेशानी सिर्फ Android तक सीमित नहीं है. iPhone यूजर्स ने भी Apple CarPlay पर मैप्स में गलत दिशा-निर्देश मिलने की शिकायत की है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि iOS में आ रही समस्याएं Google Maps की इस बग से जुड़ी हैं या नहीं, लेकिन समय का मेल इसे शक के घेरे में जरूर लाता है.

अभी तक Google की तरफ से कोई जवाब नहीं

अब तक Google की ओर से इस बग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. Maps के स्टेटस पेज पर भी इस गड़बड़ी का कोई ज़िक्र नहीं है जिससे यूजर्स और ज्यादा परेशान हैं क्योंकि कई लोग रोज़मर्रा की यात्रा के लिए इस ऐप पर निर्भर रहते हैं.

तब तक क्या करें?

इस बीच कुछ Android यूजर्स ने बताया है कि ऐप को Incognito Mode में चलाने से क्रैश नहीं होता. इसके लिए Google Maps में अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और “Incognito Mode चालू करें” का विकल्प चुनें. हालांकि इस मोड में आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव नहीं होगी, लेकिन कम से कम ऐप बंद नहीं होगा.

इसके अलावा, आप वैकल्पिक ऐप्स जैसे Citymapper, Moovit या Apple Maps का इस्तेमाल कर सकते हैं. अफसोस की बात यह है कि Google Maps का पुराना वर्जन इंस्टॉल करने पर भी हर डिवाइस पर समाधान नहीं मिल रहा.

मदद के लिए कहां संपर्क करें?

अगर आप भी इस बग से परेशान हैं तो Google के सपोर्ट फोरम पर अपने अनुभव को शेयर कर सकते हैं. अपनी डिवाइस, लोकेशन और ऐप वर्जन की जानकारी भी दें. जितनी ज्यादा शिकायतें होंगी, उतनी जल्दी Google इस पर ध्यान देगा और कोई समाधान पेश करेगा.

यह भी पढ़ें:

Vivo से लेकर Google Pixel तक! अगले महीने एंट्री मारेंगे कई धांसू स्मार्टफोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

[ad_2]

पांचवें टेस्ट में ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, वापस आएगा खूंखार तेज गेंदबाज

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड का हौसला तोड़ा और हारे हुए टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया. इंग्लैंड के गेंदबाज पांच सेशन में भारत के सिर्फ 4 विकेट ही गिरा सके, जिसमें दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए थे. अब इंग्लैंड की टीम पांचवें टेस्ट मैच में बड़ा बदलाव कर सकती है. 

केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड मैनेजमेंट ब्रायडन कार्स की जगह गस एटकिंसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है. एटकिंसन अभी तक इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेले हैं, लेकिन वह अब पूरी तरह से फिट हैं. ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. हैरी ब्रूक की फॉर्म भी मेजबान इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय है, लेकिन उन्हें टीम से बाहर करना एक गलती होगी. ब्रूक अपने दिन पर अकेले मैच का रुख पलट सकते हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगा चुके हैं.

जोफ्रा आर्चर को रेस्ट देने की मिली है सलाह 

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कप्तान बेन स्टोक्स को सलाह दी है कि जोफ्रा आर्चर को पांचवें टेस्ट में रेस्ट दिया जाए. हालांकि, आर्चर को रेस्ट देना मुश्किल है. वैसे, बता दें कि इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है. इसमें जोश टंग भी शामिल हैं. अगर आर्चर फिट नहीं होते हैं तो फिर इंग्लैंड के पास विकल्प मौजूद है. 

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर.

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग और क्रिस वोक्स.

[ad_2]

37 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स लेकर अब इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे अमिताभ बच्चन

[ad_1]

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने ब्लॉग लिखना, एक्स पर मजेदार पोस्ट करना और फैंस से जुड़ना कभी नहीं छोड़ा. वहीं अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. 

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो अभी इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि सब ठीक रहेगा. 

इंस्टाग्राम पर बिग बी के 37.7 मिलियन फॉलोवर्स
अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर पहले से ही 37.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं . लेकिन इसके बावजूद उनका मानना है कि उन्हें अब भी कई चीजें सीखनी चाहिए. एक्टर की यही बात उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती है.  जहां ज्यादातर लोग इस उम्र में तकनीक से दूरी बना लेते हैं, अमिताभ बच्चन वहां वीडियो, इंस्टाग्राम रील्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से खुद को जोड़ने में लगे हुए हैं. 

37 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स लेकर अब इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे अमिताभ बच्चन

सोशल मीडिया पर हमेशा से रहे हैं एक्टिव
बिग बी के पास फेसबुक, एक्स, ब्लॉग और अब इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं. ब्लॉग पर वह रोजाना अपनी बातें शेयर करते हैं, एक्स पर अपने मजाकिया पोस्ट से चर्चों में रहते हैं और अब इंस्टाग्राम पर भी वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ने लगे हैं.  उनकी यह इंस्टाग्राम की वीडियो से उन्होंने फिर यह एक बार साबित कर दिया है कि वो हर उम्र में खुद को नया बनाते रहते हैं. वो समय के साथ खुद को ढालते रहते हैं. 

अमिताभ बच्चन वर्कफ्रंट 
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार वो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे. अब वो जल्द ही टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन में नजर आने वाले हैं. इस शो के साथ-साथ वो और भी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें एक नाम ‘कल्कि 2898 एडी 2’ का भी शामिल है.

[ad_2]

जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं रविंद्र जडेजा की पत्नी और BJP विधायक रिवाबा जडेजा

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा इन दिनों राजनीति में खूब सुर्खियों में हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर जामनगर नॉर्थ सीट से शानदार जीत दर्ज की और अब विधायक के तौर पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रिवाबा राजनीति में आने से पहले एक होनहार इंजीनियरिंग छात्रा और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली एक शिक्षित महिला थीं.

कहां से हुई पढ़ाई?

रिवाबा जडेजा का जन्म 5 सितंबर 1990 को गुजरात में हुआ था. उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक सफल व्यवसायी हैं और मां प्रफुल्लबा सोलंकी भारतीय रेलवे में अधिकारी रह चुकी हैं. रिवाबा ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकोट से पूरी की और बाद में आत्मीय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की.

पढ़ाई के दिनों से ही रिवाबा का रुझान तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक विषयों की ओर भी रहा. उन्होंने कई समाजसेवी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और महिलाओं के सशक्तिकरण व शिक्षा जैसे मुद्दों पर काम करने का मन बनाया. यही रुचि आगे चलकर उन्हें राजनीति की ओर ले गई.

शादी से पहले क्या था रिश्ता?

रिवाबा और रविंद्र जडेजा की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि रिवाबा, रविंद्र की बहन नैना जडेजा की बहुत अच्छी दोस्त थीं. इसी दोस्ती के जरिए रविंद्र और रिवाबा की पहचान हुई, जो जल्द ही एक मजबूत रिश्ते में बदल गई.

दोनों ने एक-दूसरे को करीब से जाना और फिर 17 अप्रैल 2017 को एक निजी समारोह में शादी कर ली. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और देशभर में इस जोड़ी को खूब पसंद किया गया.

राजनीति में कैसे आईं आगे?

शादी के बाद भी रिवाबा ने अपनी पहचान रविंद्र जडेजा की पत्नी तक सीमित नहीं रखी. उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर जामनगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ा. उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला और उन्होंने जीत दर्ज की.

अब रिवाबा बतौर विधायक समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सक्रिय हैं. उन्होंने कई सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी निभाई है और महिलाओं के लिए रोजगार और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में भी योगदान दिया है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Asian Paints Q1 Results: जून तिमाही में 6% घट गया मुनाफा, लेकिन शेयर ने लगाई जोरदार छलांग

[ad_1]

Asian Paints Quarter 1 Results: एशियन पेंट्स ने मंगलवार 29 जुलाई 2025 को वित्त वर्ष 2025-26 के पहली तिमाही नतीजे जारी किए. कंपनी के रेवेन्यू से लेकर मुनाफे तक में कमी आयी है. हालांकि, इसके बाद कंपनी का शेयर जोरदार छलांग लगाते हुए 2 प्रतिशत चढ़ गया.

घट गया मुनाफा  

पेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी एशियन पेंट्स का जून तिमाही के दौरान नेट प्रोफिट 5.87 प्रतिशत घटकर 1,117.05 करोड़ रुपये रह गया. सजावटी पेंट की मांग में कमी आने से इसका लाभ घटा है. हालांकि, कंपनी की अन्य आय में करीब 24 प्रतिशत का उछाल देखा गया.

देश की सबसे बड़ी पेंट निर्माता कंपनी एशियन पेंट्स ने मंगलवार को शेयर बाजारों को अप्रैल-जून तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 1,186.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था.

राजस्व में कमी

जून तिमाही में कंपनी का बिक्री राजस्व मामूली रूप से घटकर 8,924.49 करोड़ रुपये रह गया. एक साल पहले इसी अवधि में यह 8,943.24 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 7,658.95 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 1.32 प्रतिशत अधिक है.

हालांकि जून तिमाही में इसकी कुल आय 9,131.34 करोड़ रुपये पर स्थिर रही. एकल आधार पर कंपनी का बिक्री राजस्व 1.19 प्रतिशत घटकर 7,848.83 करोड़ रुपये रहा. एशियन पेंट्स ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसके सजावटी पेंट व्यवसाय (भारत) की बिक्री मात्रा में 3.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन राजस्व में 1.2 प्रतिशत की गिरावट रही.

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित सिंगले ने कहा कि जून में मानसून के कारण गति धीमी होने के बावजूद पेंट उद्योग ने शहरी मांग में मामूली सुधार से मामूली तेजी देखी.

ये भी पढ़ें: Lenskart IPO: पीयूष बंसल की कंपनी ने फाइल किया ड्राफ्ट, IPO से 8500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

जलते हुए घर में अपने कुत्ते को बचाने घुस गया शख्स, उसके बाद जो हुए डरा देगा- वीडियो वायरल

[ad_1]

कुछ रिश्ते खून से नहीं बनते, लेकिन उनके लिए जान की बाजी लगाने का जज्बा खून के रिश्तों से भी गहरा होता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इंसान और जानवर के इसी बेपनाह प्यार की मिसाल बन गया है. वीडियो में एक घर आग की लपटों से घिरा दिख रहा है, चारों ओर धुआं फैला है और दमकल की गाड़ियां पानी की बौछारों से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं. तभी एक शख्स अचानक वहां दौड़ता हुआ आता है, बिना कुछ सोचे-समझे सीधे उस जलते हुए घर की ओर भागता है. उसके इस फैसले को देखकर वहां मौजूद लोग चीख उठते हैं, फायर ब्रिगेड के जवान भी उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो किसी की नहीं सुनता. इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.

पालतू कुत्ते को बचाने आग लगे घर में घुसा शख्स

दरअसल, उस घर में उसका पालतू कुत्ता फंसा हुआ था, जिसे छोड़कर वो भागना नहीं चाहता था. जान की परवाह किए बिना वो शख्स आग के बीच उस कमरे तक पहुंचता है जहां उसका डॉगी आखिरी उम्मीद से उसकी ओर ताक रहा था. चंद सेकंड के बाद, जो सदियों जैसे लगते हैं, वो शख्स अपने प्यारे कुत्ते को लेकर घर से बाहर निकलता है. धुएं में लिपटे चेहरे और कांपते हाथों के साथ वो मुस्कुराता है और उसका डॉगी भी उसकी गर्दन से चिपका होता है. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आती हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने वालों का दिल भी. लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, ये एक सबक था कि मोहब्बत किसे कहते हैं.

बेहद विकराल रूप ले चुकी थी आग

वीडियो में देखकर लग रहा है कि आग बेहद विकराल रूप ले चुकी थी. उस वक्त हालात बेहद खतरनाक थे और किसी भी वक्त घर की छत गिर सकती थी. लेकिन शख्स का इमोशनल कनेक्शन उसे वापस खींच लाया और गनीमत रही कि उसने वक्त रहते अपने प्यारे दोस्त को बचा लिया. ये वीडियो अब लाखों व्यूज बटोर चुका है और लोग इसे ‘हीरोइज्म ऑफ लव’ कहकर शेयर कर रहे हैं. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एक कुत्ते के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बेवकूफी है. एक और यूजर ने लिखा…ये रिश्ता खास है, इसमें कोई मोह नहीं एक दूसरे से. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे खुशी है कि कुत्ता और उसका मालिक दोनों सलामत हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस

[ad_1]

Best Smartwatch: रक्षाबंधन के त्योहार को बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में भाई अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं लेकिन कई बार उन्हें समझ नहीं आता है क्या देना बेहतर होगा. इसीलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहते हैं तो स्मार्टवॉच एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. आइए आपको टॉप 5 स्मार्टवॉच के बारे में बताते हैं जिनमें आपको शानदार फीचर्स के साथ ही लंबी बैटरी बैकअप भी मिल जाती है.

Apple Watch Series 10 (GPS, 42mm)


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

अगर आपकी बहन Apple प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती है तो ये वॉच बेस्ट चॉइस है. इसमें है स्टाइलिश जेट ब्लैक एल्यूमीनियम केस, हमेशा ऑन रहने वाली रेटिना डिस्प्ले, ECG ट्रैकिंग, वॉटर रेसिस्टेंस और iPhone से जबरदस्त कनेक्टिविटी. फिटनेस हो, स्टाइल हो या प्रोडक्टिविटी—सब कुछ इसमें शामिल है.

Samsung Galaxy Watch Ultra (47mm, LTE)


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

यह वॉच दिखने में स्टाइलिश और फीचर्स में दमदार है. इसमें है 100 घंटे तक की बैटरी, सैफायर ग्लास, ड्यूल GPS, हेल्थ ट्रैकिंग (BP और ECG), साथ में इमरजेंसी के लिए क्विक बटन और सायरन. यह स्मार्टवॉच ऐक्टिव और एडवेंचर पसंद करने वाली बहनें जो सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों चाहती हैं.

Garmin Forerunner 55


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

अगर आपकी बहन फिटनेस के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड है, तो ये वॉच उसके लिए बनी है. इसमें है डेली वर्कआउट सजेशन, इनबिल्ट GPS और 2 हफ्तों की बैटरी लाइफ. ये स्मार्टवॉच उन बहनें के लिए परफेक्ट है जो रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग को सीरियसली लेती हैं और हर मूवमेंट को ट्रैक करती हैं.

Amazfit T-Rex 3


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

ये वॉच खासतौर पर एक्सट्रीम कंडीशंस के लिए डिज़ाइन की गई है. इसमें मिलते हैं ऑफलाइन मैप्स, 2000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले, 27 दिन की बैटरी और 10 ATM वॉटर रेसिस्टेंस.

OnePlus Watch 2R


रक्षाबंधन पर बहन को देना चाहते हैं गिफ्ट तो इन स्मार्टवॉच पर कर सकते हैं विचार, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

OnePlus की यह स्मार्टवॉच स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इसमें है शानदार डिस्प्ले, 100 घंटे की बैटरी, Wear OS 4, 100+ स्पोर्ट्स मोड्स और ब्लूटूथ कॉलिंग. ये स्मार्टवॉच उन बहनों के लिए बेस्ट है जो स्टाइलिश गैजेट्स चाहती हैं पर साथ में भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी ज़रूरी है.

यह भी पढ़ें:

अब X बताएगा कौनसी पोस्ट को लोग सबसे ज्यादा लाइक करते हैं! क्या आपकी पोस्ट है ट्रेंडिंग में?

[ad_2]