Rashifal 30 July 2025: सिंह राशि में केतु का विस्फोट! जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: आज का राशिफल मेष, वृष, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए कुछ खास होने वाला है. आज का दिन गणेश जी को समर्पित है. सिंह राशि में पाप ग्रह केतु फुल पावर बैठ कर कुछ राशि के जातकों की मुसीबत बढ़ाने जा रहा है. आज का दैनिक राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा? जानें-

मेष (Aries): जुबान फिसली तो नौकरी फिसली

  • Emotion: गुस्सा नुकसान देगा, लेकिन चुप रहना भी महंगा पड़ सकता है.
  • ग्रह संकेत: मंगल-चंद्र युति से हृदय और सिर पर प्रभाव.
  • सावधानी: बॉस या पार्टनर से बहस न करें.
  • लव: भावनात्मक ब्लास्ट संभव है.
  • उपाय: लाल रंग न पहनें, हनुमान चालीसा पढ़ें.

वृषभ (Taurus): आज जो छोड़ोगे, कल वही लौटेगा दो गुना

  • Emotion: त्याग का भाव, लेकिन कड़वाहट नहीं.
  • ग्रह संकेत: शुक्र-वाणी में मिठास, लेकिन मन में द्वंद्व.
  • लव: पुराना रिश्ता लौटने की संभावना.
  • धन: लॉस के बाद गेन का संकेत.
  • उपाय: सफेद वस्त्र पहनें, लक्ष्मी चालीसा पढ़ें.

मिथुन (Gemini): बहुत तेज़ दौड़ोगे, तो गिर भी सकते हो

  • Emotion: अधीरता और बड़बोलापन भारी पड़ सकता है.
  • ग्रह संकेत: बुध की दशा अच्छी, लेकिन राहु भ्रम देगा.
  • लव: डबल डेटिंग से बचें.
  • धन: शेयर या सट्टे से नुकसान का योग.
  • उपाय: ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें.

कर्क (Cancer):दिल और दिमाग की जंग में आज दिल जीतेगा

  • Emotion: भावनात्मक निर्णय सही दिशा में मोड़ सकते हैं.
  • ग्रह संकेत: सूर्य-चंद्र मैत्री, लेकिन शनि की दृष्टि से बाधा.
  • लव: मन की बात कह डालिए.
  • धन: रिश्तेदार से आर्थिक सहायता संभव.
  • उपाय: जल में कच्चा दूध डालकर अर्घ्य दें.

सिंह (Leo): ग्रहों का खतरा सिर पर है…हर कदम फूंक-फूंक कर रखें

  • Emotion: आत्मविश्वास और अहंकार के बीच फँसा मन.
  • ग्रह संकेत: त्रिग्रही योग से मानसिक तूफान.
  • लव: पार्टनर की बात न सुनना भारी पड़ सकता है.
  • धन: खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं.
  • उपाय: सूर्य को नमस्कार करें, नमक का दान करें.

कन्या (Virgo): मन की शांति बिकती नहीं, साधनी पड़ती है

  • Emotion: बार-बार विचार बदलना मुश्किल खड़ा करेगा.
  • ग्रह संकेत: बुध मजबूत लेकिन राहु भ्रम देगा.
  • लव: कोई गलत व्यक्ति आकर्षित कर सकता है.
  • धन: पुराने रुके पैसे वापस आ सकते हैं.
  • उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुला (Libra): बैलेंस बिगड़ा तो ब्रेकअप तक जा सकता है मामला

  • Emotion: रोमांस में अतिआशा भारी.
  • ग्रह संकेत: शुक्र अच्छा, लेकिन केतु रिश्ते काट सकता है.
  • लव: साथी को टाइम दें, वरना रिश्ते में दरार.
  • धन: खर्च अधिक, निवेश बाद में करें.
  • उपाय: मां दुर्गा की स्तुति करें.

वृश्चिक (Scorpio): आत्मनियंत्रण नहीं रखा तो कुछ खो सकते हैं

  • Emotion: तीव्रता और उग्रता आज हानिकारक.
  • ग्रह संकेत: मंगल उग्र, चंद्रमा भावुक.
  • लव: एक्स से जुड़ने की कोशिश बेकार हो सकती है.
  • धन: व्यवसायिक निर्णय अभी न लें.
  • उपाय: भैरव बाबा को नारियल चढ़ाएं.

धनु (Sagittarius): सपनों की दुनिया से निकलो, धरातल पर उतरने का वक्त है

  • Emotion: आदर्शों से मोह, लेकिन हकीकत में टक्कर.
  • ग्रह संकेत: गुरु भ्रमित, केतु विचलित.
  • लव: आदर्शवादी सोच रिश्ते को बचा नहीं पाएगी.
  • धन: विदेश से धन आगमन.
  • उपाय: पीले कपड़े पहनें, तुलसी की पूजा करें.

मकर (Capricorn): आपके राज़ किसी के कान तक पहुंच सकते हैं

  • Emotion: भरोसा टूट सकता है.
  • ग्रह संकेत: शनि सीधा लेकिन कमजोर स्थिति में.
  • लव: गुप्त संबंध सामने आ सकते हैं.
  • धन: लोन से बचें.
  • उपाय: शनि मंत्र का जाप करें.. ॐ शं शनैश्चराय नमः

कुंभ (Aquarius): कुंभ का मन आज लहरों की तरह डगमगाएगा

  • Emotion: स्थिरता की तलाश.
  • ग्रह संकेत: राहु का भ्रम, लेकिन शुक्र का संतुलन.
  • लव: एकतरफा प्रेम से हानि.
  • धन: डिजिटल ट्रांज़ेक्शन में सावधानी रखें.
  • उपाय: पीपल की परिक्रमा करें.

मीन (Pisces): जिसे खोया था, वह लौट भी सकता है, लेकिन क्या आप तैयार हैं?

  • Emotion: करुणा और भ्रम का संगम.
  • ग्रह संकेत: गुरु का दृष्टि लाभ, लेकिन भावुकता ज़्यादा.
  • लव: भावनात्मक पुनर्मिलन का योग.
  • धन: आश्चर्यजनक धन लाभ संभव.
  • उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां डालें.

FAQs
Q1. आज किस राशि को धन लाभ होगा?
वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को आज अच्छे आर्थिक लाभ के योग हैं.

Q2. क्या आज कोई यात्रा के योग हैं?
सिंह राशि के जातकों को आज ऑफिस के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है.

Q3. कौन सी राशि वालों को स्वास्थ्य लाभ या फिटनेस में सुधार मिलेगा?
तुला राशि के जातक आज खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे.

Q4. क्या नौकरी से जुड़ा कोई शुभ संकेत है?
कुंभ राशि के इंजीनियरिंग छात्रों को आज जॉब ऑफर मिलने के संकेत हैं.

Q5. क्या आज कोई नया काम शुरू किया जा सकता है?
मेष, कन्या और मकर राशि के लिए नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

PAN कार्ड स्कैम का नया जाल! ‘Download E-PAN’ वाली ईमेल से रहें सावधान, जानिए कैसे हो रही ठगी

[ad_1]

PAN 2.0 Scam: अगर आपके इनबॉक्स में एक ईमेल आए जिसमें लिखा हो– “आपका नया PAN 2.0 तैयार है, यहां क्लिक करें और डाउनलोड करें” तो अलर्ट हो जाइए. यह कोई सरकारी सूचना नहीं बल्कि एक खतरनाक फिशिंग स्कैम है. सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और आयकर विभाग दोनों ने इस तरह की ईमेल को पूरी तरह फर्जी बताया है. इसका असली मकसद है आपकी निजी और वित्तीय जानकारी चुराना.

क्या है PAN 2.0 स्कैम?

इस ठगी में लोगों को एक नकली ईमेल भेजी जाती है जिसमें दावा किया जाता है कि सरकार ने एक नया अपडेटेड ई-पैन कार्ड लॉन्च किया है जिसे ‘PAN 2.0’ कहा जा रहा है. ईमेल में QR कोड और कुछ सरकारी जैसा डिजाइन होता है और लिंक के ज़रिए डाउनलोड करने को कहा जाता है. लेकिन यह लिंक आपको किसी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं बल्कि स्कैमर्स की जालसाजी वाली साइट पर ले जाता है.

इतना खतरनाक क्यों है ये स्कैम?

ये ईमेल देखने में बिल्कुल असली लगते हैं भाषा, डिजाइन, लोगो, सबकुछ हूबहू सरकारी जैसा. जैसे ही आप उस फर्जी वेबसाइट पर अपनी जानकारी जैसे नाम, PAN नंबर, आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड डालते हैं आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं या आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल हो सकता है. एक क्लिक आपकी पूरी डिजिटल सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है.

स्कैम से कैसे बचें?

किसी भी ईमेल में दिए लिंक या अटैचमेंट पर बिना जांचे क्लिक न करें. अगर साइट का एड्रेस ‘.gov.in’ से खत्म नहीं हो रहा तो समझ लें कि वह सरकारी नहीं है. डर या जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं. किसी भी अज्ञात वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी भरने से बचें.

क्या सरकार ने सच में PAN 2.0 जारी किया है?

जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक सरकार या आयकर विभाग ने ‘PAN 2.0’ नाम से कोई सेवा या नया कार्ड लॉन्च नहीं किया है. इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है. अगर आपको ऐसा कोई संदेश मिले तो उसे तुरंत फेक समझें और सावधान रहें. सही जानकारी के लिए सिर्फ आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर ही जाएं.

अगर गलती से क्लिक हो गया हो तो क्या करें?

अगर आपने गलती से उस लिंक पर क्लिक कर जानकारी भर दी है तो तुरंत अपना बैंक संपर्क करें और खाते को फ्रीज़ या मॉनिटर करने को कहें. अपने सभी पासवर्ड, नेट बैंकिंग लॉगिन और UPI पिन तुरंत बदलें. नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा, www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें. संदिग्ध ईमेल के स्क्रीनशॉट लें और उसे फिशिंग/स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी करते हैं डेटिंग ऐप का इस्तेमाल तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान नहीं तो बन जाएंगे ठगी का शिकार

[ad_2]

इस साल ट्रेंट-TCS के शेयरों का सबसे खराब प्रदर्शन, 25% से ज्यादा की गिरावट, निवेशकों को डुबाया

[ad_1]

TCS Tent Share Falls: ट्रेंट और टीसीएस ये दोनों ही टाटा ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनियां हैं. लेकिन 2025 में निफ्टी-50 पर इन दोनों के शेयरों में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. एक ओर जहां आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट आई, वहीं टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर लगभग 30 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं. ट्रेंट कंपनी ‘जूडियो’ और ‘वेस्टसाइड’ जैसे ब्रांड्स का संचालन करती है.

आखिर क्यों आई टाटा की इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट?

दरअसल, टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान भी लगभग 55 प्रतिशत तक गिर गया था. हालांकि, इसके बारे में यह माना जाता है कि टीसीएस का शेयर पांच वर्षों में निवेशकों का पैसा दोगुना कर देता है. बीते वर्षों में टीसीएस ने लगभग 800 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है. लेकिन मौजूदा समय की समस्याएं पूरे आईटी सेक्टर को प्रभावित कर रही हैं.

एक प्रमुख कारण यह माना जा रहा है कि अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और अमेरिका में क्लाइंट्स द्वारा खर्चों में कटौती के चलते कंपनियों को नए प्रोजेक्ट्स मिलना कठिन हो गया है. इसके अलावा, टीसीएस ने हाल ही में लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया है. हाल ही में घोषित कंपनी के तिमाही नतीजे भी अपेक्षाओं से कमजोर रहे हैं, जिससे निवेशकों की निराशा बढ़ी है.

टीसीएस का घटा टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने टीसीएस का टारगेट प्राइस 3820 रुपये से घटाकर अब 3780 रुपये कर दिया है. उनका कहना है कि कंपनी की आय और मुनाफा दोनों दबाव में हैं. वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने भी टीसीएस की रेटिंग डाउनग्रेड की है. हालांकि, टीसीएस के प्रबंधन का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रदर्शन 2024-25 की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है. इसके साथ ही यदि हालात सुधरते हैं तो दूसरी तिमाही के नतीजे भी मजबूत हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: होते-होते कहां रुक रही भारत-यूएस ट्रेड डील? किन बातों पर नहीं बन रही सहमति? जानें पूरी डिटेल

[ad_2]

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, PoK में ट्रेनिंग देकर आतंकियों को भेजा था पहलगाम; ऑपरेशन महादेव में म

[ad_1]

22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरान घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के जिन आतंकियों ने हमला किया था उन 3 आतंकियों को कल सोमवार (28 जुलाई, 2025) को भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जॉइंट अभियान “ऑपरेशन महादेव” में मार गिराया गया. इन तीनों आतंकियों की पहचान भी सुरक्षा एजेंसियों ने कर ली, जिनके नाम सुलेमान उर्फ फैजल जट्ट, अफगान और जिब्रान हैं जिसे आज मंगलवार (29 जुलाई, 205) को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोकसभा में बताया. इन तीनों आतंकियों में से अफगान के बारे में एबीपी न्यूज को सुपर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है, जिससे पाकिस्तान का पहलगाम हमले में सीधा हाथ सामने आया है.

ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी अफगान का असली नाम हबीब ताहिर उर्फ हबीब अफगानी है और ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के रावलकोट जिले के खैरगला इलाके के अजीज गांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, हबीब ताहिर ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा साल 2021 में जॉइन किया था. सूत्रों के मुताबिक, इस आतंकी के हैंडलर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू मूसा और रिजवान हनीफ थे.

2021 में लश्कर में हुआ था शामिल

सूत्रों के मुताबिक, हबीब अफगानी ने आतंक की शुरुआती ट्रेनिंग रावलकोट स्थित लश्कर ए तैयबा के ट्रेनिंग कैम्प मरकज़ शोहदा ए कश्मीर में ली थी. हबीब ताहिर उर्फ हबीब अफ़ग़ान ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के अलावा यासीन मलिक की जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) की स्टूडेंट विंग SLF का भी सदस्य था इसके अलावा साल 2019 में आतंकी हबीब अफगानी ने इस्लामी जमीयत तलबा भी जॉइन की थी और साल 2021 तक ये आतंकी इस्लामी जमीयत तलबा का रावलकोट में प्रमुख भी था लेकिन आतंकवाद में शामिल होने के लिए 2021 में इसने लश्कर ए तैयबा जॉइन कर ली.

अफगानी वेशभूषा इसलिए कोडनेम भी था अफगान

आतंकी हबीब ताहिर पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर के रावलकोट जिले में जिस खैगला इलाके के गांव में रहता था वो गांव सदोज़ई पठानों का बाहुल्य गांव है सदोज़ई पठान अफ़ग़ानिस्तान से पाकिस्तान में 18वीं सदी में आए थे जिसकी वजह से हबीब ताहिर की वेशभूषा अफ़ग़ानी पश्तूनों जैसी थी और हबीब ताहिर को लश्कर ने कोड नेम भी अफ़ग़ान दिया था.

हबीब ताहिर की कई तस्वीरें भी ख़ुफ़िया एजेंसियों के हाथ लगी है जिनमें हबीब ताहिर उर्फ हबीब ख़ान AK 47 और अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल पकड़े हुए है. साथ ही एनकाउंटर के बाद सेना को तस्वीरों में दिखने वाली AK 47 और अमेरिकी M4 कार्बाइन राइफल भी इन आतंकियों के पास से मिली थी जिनकी जब चंडीगढ़ स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच करवायी गई तो पता चला कि इन्ही हथियारों का इस्तेमाल पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान हुआ था.

सेना को आतंकियों से मिले थे ये हथियार

सूत्रों के मुताबिक हथियारों के अलावा सेना को इन आतंकियों के पास से चीनी कंपनी का T82 सॅटॅलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ है जो पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के दौरान बैसरन घाटी के ऐक्टिव था और यही T82 सॅटॅलाइट फ़ोन 23 जुलाई को फिर से जम्मू कश्मीर के लिडवास ने ऐक्टिव हुआ था जिसके बाद सेना, CRPF और जम्मू कश्मीर पुलिस ने पूरी लोकेशन को कॉर्डन किया और फिर सोमवार को ऑपरेशन महादेव में पहलगाम हमला अंजाम देने वाले आतंकियों को मार गिराया.

पहलगाम हमले में शामिल इन तीनो आतंकियों को कल आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने अपने प्रॉक्सी सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जानकारी देकर अपने आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ बताया था साथ ही आज लश्कर ए तैयबा ने भी तीन आतंकियों मे से आतंकी हबीब ताहिर की शिनाख्त करते हुए जानकारी अपने प्रॉक्सी एकाउंट्स से सोशल मीडिया पर साझा की. इसके अलावा इस्लामी जमीयत तलबा के पदाधिकारियों ने भी शिनाख्त करके सोशल मीडिया साइट्स पर लिखा कि सेना के साथ एनकाउंटर में मारा गया पहलगाम हमले का कसूरवार आतंकी हबीब ताहिर पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर का रहने वाला था और लश्कर ए तैयबा में जाने से पहले उसके संगठन और यासीन मलिक के JKLF से जुड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने क्यों मांगी माफी, कहा- अपना शब्द वापस लेता हूं, क्षमा भी मांगता हूं

[ad_2]

जसप्रीत बुमराह पांचवां टेस्ट खेलेंगे या नहीं? मैच से 2 दिन पहले ही कोच ने कर दिया खुलासा

[ad_1]

Jasprit Bumrah In England: भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारत ने ये साफ कह दिया था कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ केवल तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे. वहीं बुमराह पहले, तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी कर चुके हैं, जिससे उनके तीन टेस्ट मैच पूरे हो गए हैं, लेकिन बड़ी बात ये है कि बुमराह पांचवां टेस्ट खेलने के लिए भी फिट हैं.

पांचवां टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पांचवें टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बुमराह के बारे में अपडेट दिया. सितांशु कोटक से जब बुमराह के पांचवें टेस्ट में खेलने के बारे में पूछा गया, तब बैटिंग कोच ने जवाब दिया कि बुमराह अपने वर्कलोड के हिसाब से अभी इस समय फिट हैं. पिछले टेस्ट मैच में भी बुमराह ने केवल एक ही पारी में गेंदबाजी की थी, इसलिए हेड कोच, फिजियो और कप्तान बुमराह को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

बुमराह को मैनचेस्टर टेस्ट में मिला आराम

मैनचेस्टर टेस्ट में चार में से कुल तीन ही पारी खेली गईं. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बना दिए. इसके बाद टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती रही और पांचवां दिन भी समाप्त हो गया. भारत ने ये मैच ड्रॉ करा लिया. इंग्लैंड की दूसरी पारी नहीं आई, जिसके चलते जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड की पहली पारी के बाद पूरा आराम मिला.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट, जानें सीरीज के अंतिम मुकाबले की सारी डिटेल्स



[ad_2]

11,457 करोड़ में बनी ‘अवतार’ सीरीज, तीसरे पार्ट से फिर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका!

[ad_1]

‘अवतार’ सीरीज, जिसे मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरन ने बनाया है, हॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. ये फिल्म सिर्फ शानदार ग्राफिक्स और अपनी दमदार कहानी के लिए ही नहीं जानी जाती, बल्कि इसकी कमाई और बजट में हमेशा से चर्चों में रहा है. 

अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अब तक उन फिल्मों ने कितनी कमाई की है और उन फिल्मों को बनाने में कितना खर्चा हुआ . 


‘अवतार’ का बजट और कलेक्शन

  • ‘अवतार’ सीरीज की पहली पार्ट साल 2009 में रिलीज हुआ था.
  • ये फिल्म पेंडोरा नाम के काल्पनिक ग्रह पर आधारित थी और इसके विजुअल इफेक्ट्स ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था . 
  • फिल्म के बजट की बात करें, तो टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इसे 1800 करोड़ रुपए की लागत से तैयारा किया गया था.
  • 1800 करोड़ रुपए के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 20,368 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता , बल्कि उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साबित हुई.

‘अवतार:द वे ऑफ वॉटर’

  • 13 साल बाद 2022 में इस सीरीज का दूसरा पार्ट ‘अवतार’ द वे ऑफ वॉटर रिलीज हुआ था.
  • इस बार की कहानी पानी की दुनिया और समुद्री जीवन पर आधारित थी, जिसमें नई तकनीक और बेहतरीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया था.
  • इस फिल्म को 7500 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने दुनियाभर में 17,587 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
  • ये फिल्म भी पिछली पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही साथ ही दर्शकों को भी बहुत पसंद आई. 

‘अवतार: फायर एंड ऐश’

  • अब इस सीरीज का तीसरा सीजन ‘अवतार- फायर एंड ऐश’ भी जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रहा है.
  • ‘अवतार- फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है.
  • इसका बजट कुल 2156 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 
  • हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी लीक हुआ था, जिसनें फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.
  • हर कोई बस इस बात का इंतजार कर रहा है कि यह फिल्म भी पहले की दोनों पार्ट्स की तरह ही कमाल करेगी या नहीं.

तीनों फिल्मों का कुल बजट और कमाई 
अब अगर हम तीनों फिल्मों के बजट को जोड़ें तो ये लगभग 11,456 करोड़ होता है. वहीं  पहली और दूसरी फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई मिलाकर लगभग 37,965 हो चुकी है. अब सबकी नजरें ‘अवतार’ 3 पर टिकी हैं. फैंस को भरोसा है कि ये फिल्म भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. अगर ऐसा हुआ तो ‘अवतार’ सीरीज दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी बन सकती है.



[ad_2]

स्विगी बॉय से बने डिप्टी कलेक्टर, हजारों युवाओं के लिए मिसाल बने सूरज

[ad_1]

गिरिडीह के एक छोटे से गांव कपिलो से निकलकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनने वाले सूरज यादव की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और जिंदगी की तमाम मुश्किलों को पीछे छोड़कर सूरज ने जो मुकाम हासिल किया है, वह आज हजारों युवाओं को उम्मीद और हौसले की नई दिशा दिखा रहा है.

राज मिस्त्री का बेटा, बड़े सपनों वाला सूरज

सूरज यादव के पिता एक राज मिस्त्री हैं, जो रोज मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं. घर की आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि कभी-कभी दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो जाती थी. लेकिन सूरज का सपना बड़ा था सरकारी अफसर बनने का. इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने रांची में रहकर मेहनत की शुरुआत की.

बाइक नहीं थी, फिर भी बने डिलीवरी बॉय

सपनों की राह आसान नहीं थी. पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए सूरज ने स्विगी डिलीवरी बॉय और रैपिडो राइडर का काम शुरू किया. लेकिन शुरुआत में उनके पास खुद की बाइक तक नहीं थी. ऐसे वक्त में उनके दोस्तों राजेश नायक और संदीप मंडल ने अपना स्कॉलरशिप का पैसा देकर सूरज की मदद की. सूरज ने सेकेंड हैंड बाइक खरीदी और रोज 5 घंटे काम कर पढ़ाई का खर्च उठाया.

परिवार बना हौसले की ताकत

सूरज की बहन और पत्नी ने भी मुश्किल समय में उनका पूरा साथ दिया. बहन ने घर की जिम्मेदारी उठाई, तो पत्नी ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. सूरज का दिन काम में बीतता और रात पढ़ाई में. थकावट के बावजूद उनका जज्बा कभी कम नहीं हुआ.

जब इंटरव्यू में चौंक गए बोर्ड के सदस्य

JPSC के इंटरव्यू के दौरान जब सूरज ने बताया कि वे डिलीवरी बॉय का काम करते हैं, तो बोर्ड के सदस्य पहले चौंक गए. उन्हें लगा कि शायद यह सहानुभूति पाने की कोशिश है. लेकिन जब उन्होंने डिलीवरी से जुड़ी तकनीकी बातें पूछीं, तो सूरज ने इतने सटीक जवाब दिए कि सबका शक यकीन में बदल गया.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

व्हाट्सऐप चैट में नजर आएगा नया Wave Emoji फीचर, कैसे होगा खास, जानिए सबकुछ

[ad_1]

व्हाट्सऐप एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लेकर आया है. इस बार कंपनी ने चैटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए “Wave Emoji” फीचर की शुरुआत की है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट शुरू करने में हिचकिचाते हैं.

 क्या है Wave Emoji फीचर?

Wave Emoji एक हाथ हिलाते हुए इमोजी का फीचर है, जिसे यूजर किसी को “Hello” या “Hi” कहने के लिए भेज सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उस समय दिखाई देगा जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की चैट ओपन करेंगे जिससे आपने पहले कभी बातचीत नहीं की हो. इस इमोजी के जरिए यूजर्स बिना कोई लंबा मैसेज लिखे, आसानी से बातचीत की शुरुआत कर सकेंगे.

 कहां दिखेगा यह इमोजी?

यह फीचर सिर्फ वन-ऑन-वन पर्सनल चैट में दिखेगा.

जब आप किसी नए कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करेंगे तो स्क्रीन के नीचे की तरफ यह वेव इमोजी नजर आएगा.

ग्रुप चैट्स में यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा.

 फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध

यह नया फीचर अभी WhatsApp के बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर WhatsApp बीटा फॉर Android 2.25.21.24 वर्जन में देखा गया है. जैसे ही इसका परीक्षण सफल हो जाता है, कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है.

 वॉइस चैट में भी नया “Wave All” फीचर

WhatsApp ने वॉइस चैट्स के लिए भी एक नया अपडेट पेश किया है। अब ग्रुप वॉइस चैट में “Wave All” नाम का फीचर मिलेगा, जिससे ग्रुप के सभी मेंबर्स को एक साथ वॉइस चैट में शामिल होने का नोटिफिकेशन भेजा जा सकेगा. यह फीचर मीटिंग्स या ग्रुप डिस्कशंस के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

 जल्द ही सभी यूजर्स को मिल सकता है अपडेट

अगर आप बीटा टेस्टर नहीं हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग के बाद जल्द ही इस फीचर को सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

[ad_2]

Hindi Panchang 30 जुलाई 2025, कल्कि जयंती का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 30 July 2025: 30 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन कल्कि जयंती है. कल्कि जयंती के दिन भगवान विष्णु के 10वें अवतार भगवान कल्कि की पूजा की जाती है. साथ ही जीवन में के हर दुख और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए व्रत रखा जाता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

30 जुलाई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 30 July 2025)












तिथि

षष्ठी (30 जुलाई 2025, सुबह 12.46 – 31 जुलाई 2025, सुबह 2.41 )

वार बुधवार
नक्षत्र हस्त
योग सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 7.17
चंद्रोदय
सुबह 10.44
चंद्रोस्त
रात 10.28
चंद्र राशि
कन्या

चौघड़िया मुहूर्त










सुबह का चौघड़िया
लाभ सुबह 5.43 – सुबह 7.23
अमृत सुबह 7.23 – सुबह 9.04
शुभ सुबह 10.46 – दोपहर 12.27
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 8.32 – रात 9.51
अमृत रात 9.51 – रात 11.09

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.27 – दोपहर 2.09
यमगण्ड काल सुबह 7.23 – सुबह 9.04
गुलिक काल दोपहर 2.09 – दोपहर 3.51
विडाल योग सुबह 5.51 – सुबह 9.43
आडल योग
रात 9.53 – दोपहर 12.27

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 30 July 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा कन्या
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





वृषभ राशि बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा. आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. 
तुला राशि पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी. किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान दें. 

कौन सी राशियों संभलकर रहें





मेष राशि अगर कोई जिम्मेदारी मिले तो उसमें ढील बिलकुल न दें. परिवार के साथ विवाद हो सकता है.
कुंभ राशि प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई मामला विवादित है, तो उसमें आप थोड़ा धैर्य बनाएं रखें.

FAQs: 30 जुलाई 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    कल्कि जयंती पर भगवान विष्णु को मिठे भात का भोग लगाएं और फिर ‘ॐ कोंग कल्कि देवाय नमः’
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग बन रहा है.

Jitiya Vrat 2025 Kab Hai: जितिया व्रत 2025 में कब है ? जीवित्पुत्रिका की तारीख, समय देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]