Google की बड़ी घोषणा! 25 अगस्त से बंद हो रही ये सर्विस, अब क्या करेंगे यूज़र्स?

[ad_1]

Google URL Shortener: Google की काफी चर्चित सर्विस Google URL Shortener जिसे लंबे लिंक को छोटा और शेयर करने में आसान बनाने के लिए तैयार किया गया था, अब 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. हालांकि, इस सर्विस को गूगल ने 2018 में ही बंद करने की घोषणा कर दी थी लेकिन अब तक पुराने goo.gl लिंक काम कर रहे थे. लेकिन अब इनका भी अंत तय हो गया है.

2025 से लिंक होंगे बंद

23 अगस्त 2024 से ही जब भी कोई यूज़र किसी goo.gl लिंक पर क्लिक करता है उसे एक चेतावनी संदेश दिखाई देता है जो बताता है कि यह लिंक जल्द ही बंद होने वाला है और 25 अगस्त 2025 से ऐसे सभी लिंक काम करना बंद कर देंगे और क्लिक करने पर सीधे 404 एरर पेज खुलेगा.

क्या थी Google URL Shortener सेवा?

यह एक ऐसा टूल था जिसकी मदद से कोई भी लंबा URL एक छोटा सा लिंक (जैसे कि goo.gl/xyz123) बनाकर सोशल मीडिया, ईमेल या वेबसाइटों पर आसानी से शेयर किया जा सकता था. लेकिन अब समय के साथ इसके इस्तेमाल में भारी गिरावट देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2024 तक 99% goo.gl लिंक पर कोई गतिविधि नहीं हो रही थी.

गूगल ने दिया नया विकल्प

अब गूगल ने इस पुरानी सेवा की जगह पेश की है Firebase Dynamic Links (FDL) जो स्मार्ट लिंक की तरह काम करते हैं. यह लिंक किसी यूज़र को सीधे मोबाइल ऐप (iOS या Android) या किसी वेबसाइट के अंदर किसी खास पेज पर ले जा सकते हैं. यानी अब लिंक सिर्फ रीडायरेक्ट नहीं, बल्कि अनुभव को भी बेहतर बनाएंगे. डेवेलपर्स और वेबसाइट ओनर्स जो अब भी पुराने goo.gl लिंक इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द कोई नया URL Shortener अपनाना होगा.

2025 से पहले करें अपने लिंक अपडेट

अगर आप अपने पुराने goo.gl लिंक को अब तक अपडेट नहीं कर पाए हैं तो आपके पास 25 अगस्त 2025 तक का समय है. इस तारीख के बाद सभी पुराने लिंक बंद हो जाएंगे और यूज़र्स को सिर्फ एरर मैसेज मिलेगा. इसलिए बेहतर है कि समय रहते आप अपने लिंक को किसी नए और भरोसेमंद URL Shortening टूल से बदल लें ताकि आपकी वेबसाइट या कंटेंट पर ट्रैफिक बना रहे और यूज़र्स को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें:

ChatGPT vs Google: क्या खत्म हो पाएगा गूगल का दबदबा? जानिए दोनों में कितना है फर्क

[ad_2]

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR पर आया बड़ा अपडेट, नया टैक्स कोड लेकर आई सरकार

[ad_1]

Income Tax Return 2025: अगर आप कंटेंट क्रिएटर या इंफ्लूएंसर्स हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपके लिए कमाई का जरिया है, तो इस टैक्स सीजन में एक बड़ा अपडेट है. दरअसल, आयकर विभाग ने आईटीआर-3 और आईटीआर-4 फॉर्म में बड़ा बदलाव किया है.

इसके तहत, सोशल मीडिया से कमाने वालों के लिए एक नया कोड 16021 पेश किया गया है. वित्त वर्ष 2024-25 (असेस्मेंट ईयर 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) यूटिलिटीज का बनाया गया यह कोड खास तौर पर उन इन्फ्लुएंसर्स के लिए है जो प्रमोशन, प्रोडक्ट एंडोर्समेंट या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के जरिए कमाई करते हैं. 

इंफ्लूएंसर्स को रिटर्न भरने में होगी आसानी

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांक सिंगला ने बताया,  यह कोड अब ITR-3 और ITR-4 (सुगम) दोनों में ‘profession’कैटेगरी के तहत एक्टिव हैं. फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों में ये कोर्ड जोड़ दिए गए हैं. यानी कि अब इंफ्लूएंसर्स को अपनी इनकम और टैक्स सिलेक्शन के बेसिस पर आईटीआर-3 और आईटीआर-4  (सुगम)  में से कोई एक फॉर्म भरना होगा. जबकि इससे पहले तक इंफ्लूएंसर्स की कमाई को लेकर अलग से कोई कैटेगरी नहीं थी. इस कदम का उद्देश्य क्रिएटर्स, ऑनलाइन कोच, ब्लॉगर्स और गिग वर्कर्स के लिए टैक्स के अनुपालन को आसान बनाना है. 

देश में डिजिटल इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 के अंत तक इसका मार्केट 2.8 अरब डॉलर (लगभग 23,500 करोड़) रुपये तक पहुंच सकता है. अब इस नए कोड के जरिए आयकर विभाग को इंफ्लुएंसर्स की कमाई पर सख्ती से नजर रखने में मदद मिलेगी और टैक्स की चोरी भी कम होगी. 

किस फॉर्म को चुनें इंफ्लुएंसर्स? 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स आटीआर फाइल करने के लिए अपनी इनकम के आधार पर आईटीआर-3 या आईटीआर-4 (सुगम) में से किसी एक को चुनें. आईटीआर-3 फॉर्म उन लोगों के लिए है, जिनकी कमाई का जरिया कोई बिजनेस या प्रोफेशन है. साथ ही उनकी आय सैलरी, प्रॉपर्टी या किसी दूसरे सोर्स से भी होती है. 

आईटीआर-4 फॉर्म उन लोगों के लिए है, जो प्रीमन्प्टिव टैक्स स्कीम का ऑप्शन चुनते हैं यानी कि जो अपनी कमाई का एक हिस्सा टैक्स के रूप में देना चाहते हैं. इसमें डिटेल में बहीखाता रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आप  प्रीमन्प्टिव टैक्स चुनते हैं और आपकी कमाई 50 लाख रुपये तक है, तो आप आईटीआर-4 फॉर्म भरें. अगर इनकम इससे ज्यादा और कई स्त्रोतों से है, तो आईटीआर-3 फॉर्म का इस्तेमाल करें.

धारा 44ADA के तहत अनुमानित कराधान का विकल्प चुनने वाले इस बात को ध्यान में रखें कि अगर उनकी नकद प्राप्तियां सकल प्राप्तियों के 5 प्रतिशत से कम हैं तो यह 50 लाख रुपये तक की सकल प्राप्तियों वाले पेशेवरों और 75 लाख रुपये तक की आय वाले पेशेवरों पर लागू होता है. 

इस दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि टैक्स रिर्टन दाखिल करने से पहले अपना एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) और फॉर्म 26AS को चेक करना न भूलें क्योंकि इसमें TDS और आपकी कमाई से रिलेटेड सारी जानकारियां होती हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

टाटा कम्युनिकेशंस को दूरसंचार विभाग ने भेजा 7800 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें पूरा मामला

[ad_2]

अजगर के साथ सेल्फी ने पहुंचाया मौत के घाट! अजगर ने शख्स पर किया जोरदार हमला- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन अजीबो-गरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन यह बहादुरी उस पर भारी पड़ जाती है. देखने वाले जहां एक पल को हैरान रह जाते हैं, वहीं अगले ही पल दहशत में आंखें चौड़ी कर लेते हैं. वीडियो में अजगर जिस तरह से पलटकर हमला करता है, वो नजारा किसी फिल्म के सीन से कम नहीं लगता.

अजगर के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक विशाल अजगर को पकड़े हुए खड़े हैं, ऐसा लग रहा है कि शायद उसे कहीं से रेस्क्यू किया गया है. तभी वहां एक उत्साही शख्स आता है, जो उस अजगर के पास जाकर उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है. वो बड़े इत्मीनान से अजगर के पास खड़ा होता है और कैमरे में पोज देने लगता है. लेकिन उसे क्या पता था कि अगला पल उसकी जान पर बन जाएगा. अचानक अजगर तेजी से पलटता है और सीधे उसके बाजू में काट लेता है.


घबरा कर पीछे हटा शख्स

वह शख्स हड़बड़ाकर पीछे हटता है, झटके से अपने हाथ को छुड़ाता है और चीखता है. वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं, कुछ तो पीछे हट जाते हैं और कुछ लोग अजगर को काबू में करने की कोशिश करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स को मामूली चोटें आई हैं और गनीमत यह रही कि अजगर जहरीला नहीं होता, वरना अंजाम काफी खतरनाक हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स हुए हैरान

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. एक ओर जहां लोग कह रहे हैं कि “भैया सेल्फी का शौक जान पर भारी ना पड़ जाए”, वहीं कुछ मजाक करते हुए लिख रहे हैं कि “काट लिया भाई, अब तो इंस्टा पर स्टोरी बनानी पड़ेगी.” तो वहीं कुछ और यूजर्स ने लिखा…और भाई कैसी लगी? आ गया स्वाद? वीडियो को StreetdogsofBombay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


इस्लामाबाद से लाहौर जा रही बस खाई में पलटी, चार बच्चों समेत 9 की मौत, 30 घायल

[ad_1]

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में रविवार (27 जुलाई, 2025) की सुबह बल्कासर इंटरचेंज के पास एक बस के खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए.

चकवाल रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के मुताबिक, यह बस इस्लामाबाद से लाहौर की ओर जा रही थी, तभी इस्लामाबाद-लाहौर मोटरवे (M2) पर बल्कासर इंटरचेंज के पास बस का एक टायर फट गया. बस के टायर के फटने के कारण चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिरकर पलट गई.

DHA के सीईओ ने मामले को लेकर दिया बयान

इस बस दुर्घटना को लेकर चकवाल जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण (DHA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. सईद अख्तर ने बयान जारी किया. डॉ. अख्तर ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं. मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल है.  ”

वहीं, चकवाल के उपायुक्त सारा हयात और सहायक आयुक्त जीशान शरीफ ने जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) पहुंचकर घायलों से उनका हालचाल जाना. डीसी हयात को इस दुर्घटना की पूरी जानकारी दी गई और उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

मौके पर ही हो गई थी आठ यात्रियों की मौत

वहीं, स्थानीय पुलिस की ओर से पहले जारी किए बयान के मुताबिक, इस बस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मरने वाले में लोगों में बस का चालक भी शामिल है.

उल्लेखनीय है कि बल्कासर इंटरचेंज के पास बस के पलटने के बाद रेस्क्यू 1122 और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के कर्मी तुरंत ही मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू 1122 ने छह राहत और बचाव वाहनों को मौके पर भेजा. साथ ही नेशनल हाईवे और मोटरवे पुलिस, चकवाल पुलिस और फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन (FWO) की टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. वहीं, रेस्क्यू 1122 के बयान के मुताबिक, बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे.

DHQ अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ने दी जानकारी

वहीं, पाकिस्तान के न्यूज चैनल डॉन ने DHQ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुख्तार सरवर नियाजी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि यहां लाए गए 12 घायलों में से चार की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें रावलपिंडी रेफर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः कांगो में इस्लामिक आतंकियों ने चर्च पर बरपाया कहर, ‘संडे मास’ में आए 21 लोगों को उतारा मौत के घाट

[ad_2]

तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से पहले ये फिल्में जरूर देख लें ओटीटी पर, एक्ट्रेस ने किया है कमाल

[ad_1]

तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ चलिए आज बात करते हैं इनकी उन फिल्मों की जिन्हें आप तब तक के लिए घर में ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस की यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ चलिए आज बात करते हैं इनकी उन फिल्मों की जिन्हें आप तब तक के लिए घर में ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

सबसे पहले नंबर पर लैला मजनू है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ अविनाश तिवारी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सबसे पहले नंबर पर लैला मजनू है, जिसमें एक्ट्रेस के साथ अविनाश तिवारी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिर हॉरर फिल्म बुलबुल है, जिसमें दर्शकों को इनका अंदाज बेहद ही शानदार लगा था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

फिर हॉरर फिल्म बुलबुल है, जिसमें दर्शकों को इनका अंदाज बेहद ही शानदार लगा था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

फिल्म कला में तृप्ति ने एक सिंगर का किरदार निभाया था. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फिल्म कला में तृप्ति ने एक सिंगर का किरदार निभाया था. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

साल 2023 में इनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस को नेशनल क्रश का टैग मिल गया था. इस आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

साल 2023 में इनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे. इस फिल्म से ही एक्ट्रेस को नेशनल क्रश का टैग मिल गया था. इस आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विकी विद्या का वो वाला वीडियो में इन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

विकी विद्या का वो वाला वीडियो में इन्होंने राजकुमार राव के साथ काम किया था. यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ओटीटी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज ओटीटी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Published at : 27 Jul 2025 09:38 PM (IST)

ओटीटी फोटो गैलरी

ओटीटी वेब स्टोरीज

[ad_2]

Swami Kailashananda Giri: स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास के सही मायने क्या है ?

[ad_1]

Swami Kailashananda Giri: हिंदू धर्म में अधिकतर व्रत-त्योहारों पर व्रत करने का महत्व बताया गया है. धार्मिक ग्रंथ कहते हैं कि उपवास मन को शांत करता है, इंद्रियों को वश में करता है, और ईश्वर के प्रति भक्ति बढ़ाता है. न सिर्फ हिंदू धर्म में बल्कि दूसरे धर्म में भी इसको महत्व दिया गया है.

व्रत के पुण्य को प्राप्त करने के लिए लोग निराहार, फलाहार, निर्जल और मौन व्रत आदि अपनी क्षमता के अनुसार रखते हैं लेकिन सिर्फ भूखा प्यासा रहने या मौन रहने मात्र से व्रत का उद्देश्य पूर्ण नहीं होता है. स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास का सही अर्थ क्या है.

स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें उपवास का सही अर्थ

स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि व्रत में भूखा रहना, मौन रहने मात्र से ईश्वर की प्राप्ति नही होती है. व्रत का अर्थ है उपवास. उपवास अर्थात उप का मतलब है ईश्वर (श्रीराम, विष्ण जी, महादेव, कृष्ण जी, माता रानी) और वास कहते हैं उस दिन उनके नजदीक रहना. मन, बुद्धि, चित्त व्रत वाले दिन ईश्वर के प्रति एकाग्र रखना ही उपवास है.

स्वामी कैलाशानंद गिरी कहते हैं कि जो जिस दिन व्रत करें उस दिन भगवान को लगाएं भोग में तुलसी (कृष्ण के भोग में), बेलपत्र (शिव जी के भोग में), लौंग (देवी के भोग में), दूर्वा (गणेश जी के भोग में) जरुर डालें, भोग अर्पित करें और 108 बार अपने ईष्ट देवी के मंत्रों का जाप करें.  फिर उस प्रसाद को ग्रहण करें.

वास्तविकता में व्रत मन, विचार और भावना को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है. इसमें अपनी इंद्रियों को वश में करना सिखाया जाता है. अगर आपने ये सीख लिया तो आपके व्रत का उद्देश्य सफल होगा.

Swami Kailashananda Giri: स्वामी कैलाशानंद गिरी से जानें अच्छे पति की प्राप्ति के लिए सबसे शक्तिशाली मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]