‘मैं ऊपर तैर रही थी और मेरा शरीर…’, 17 मिनट तक रुका दिल, फिर हुआ कुछ ऐसा नहीं होगा यकीन

[ad_1]

ब्रिटेन की रहने वाली 35 वर्षीय विक्टोरिया थॉमस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जिंदगी ही बदल गई. एक दिन जिम वर्कआउट सेशन के दौरान उनका दिल अचानक बंद हो गया. उस समय मौजूद लोगों ने CPR शुरू किया, एम्बुलेंस को बुलाया गया और 17 मिनट तक कोई हार्ट बीट शो नहीं कर रही थी. उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दिल की धड़कन रुकने के बाद ऐसा लग रहा था कि मैं ऊपर तैर रही हूं और मेरा शरीर नीचे बेजान सा पड़ा है. विक्टोरिया का यह बयान उन पारंपरिक ‘आफ्टरलाइफ एक्सपीरियंस’ से अलग है.

विक्टोरिया थॉमस के हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद एम्बुलेंस के समय पर पहुंचने और CPR देने की वजह से जान बचाई जा सकी. डॉक्टर्स ने उन्हें बाद में पेसमेकर लगा दिया, जो भविष्य में किसी भी कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में ऑटोमेटिक तरीके से दिल को झटका देकर दोबारा चालू करने में आसानी हो. उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन वो तीन दिन के कोमा के बाद होश में आईं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ हुआ.

विक्टोरिया थॉमस को हुई एक दुर्लभ बीमारी
विक्टोरिया को जल्द ही पता चला कि उन्हें Danon Disease है, जो एक दुर्लभ जेनेटिक बीमारी, जिसमें दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं. दिल बहुत तेजी से खराब हो सकता है. कई मामलों में यह हार्ट फेलियर का कारण बनती है. गर्भावस्था के दौरान यह स्थिति और गंभीर हो गई. उनका दिल सिर्फ 11 फीसदी ही काम कर रहा था. डॉक्टर्स ने साफ कहा कि उनकी ज़िंदगी के कुछ ही महीने बचे हैं, अगर तुरंत हार्ट ट्रांसप्लांट न हुआ तो आप की लाइफ कुछ ही दिनों की है.

हार्ट ट्रांसप्लांट की तलाश
कई महीनों की उम्मीद और निराशा के बाद अप्रैल 2023 में उन्हें एक उपयुक्त हार्ट डोनर मिला. यह एक जिंदगी बदल देने वाला पल था. सफलतापूर्वक विक्टोरिया का ऑपरेशन हुआ. इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई. उन्होंने कहा कि अब मैं दोबारा सांस ले पा रही हूं, दौड़ सकती हूं और अपने बच्चे को बड़े होते देख सकती हूं.

ये भी पढ़ें: पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट ने किया हमला! चर्च को बनाया निशाना, 38 से अधिक लोगों की मौत

[ad_2]

गूगल पे से सिर्फ एक क्लिक में चेक करें अपना CIBIL स्कोर, जानिए पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

[ad_1]

अगर आप लोन या क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपना CIBIL स्कोर जरूर चेक करें. अब इस स्कोर को जानना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है. बस आपके फोन में Google Pay ऐप होना चाहिए.

जी हां, गूगल पे अब सिर्फ पेमेंट्स का ही नहीं, बल्कि क्रेडिट से जुड़ी जरूरी जानकारी देने का भी माध्यम बन चुका है. बहुत कम लोग जानते हैं कि गूगल पे ऐप में ही एक खास सुविधा मौजूद है, जिससे आप मुफ्त में कुछ ही मिनटों में अपना CIBIL स्कोर चेक कर सकते हैं. यह प्रोसेस पूरी तरह से सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद है.

गूगल पे से CIBIL स्कोर चेक करने का पूरा प्रोसेस:

  1. Google Pay ऐप ओपन करें:
    सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप खोलें.

  2. स्क्रॉल करें या सर्च करें:
    नीचे स्क्रॉल करने पर ‘Check Your CIBIL Score’ का विकल्प दिखेगा.
    आप चाहें तो ऐप के सर्च बार में “CIBIL Score” टाइप कर के भी इस ऑप्शन तक पहुंच सकते हैं.

  3. फ्री में स्कोर चेक करने का ऑप्शन चुनें:
    यहां “Check your CIBIL score for free” वाले विकल्प पर टैप करें.

  4. जानकारी भरें:
    अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पहली बार उपयोग करने पर आपको अपना मोबाइल नंबर और PAN कार्ड नंबर दर्ज करना होगा.

  5. OTP से वेरिफिकेशन करें:
    डिटेल्स डालने के बाद OTP आएगा, जिससे वेरिफिकेशन पूरा करें.

  6. स्कोर देखें और सेव करें:
    वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपकी क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL स्कोर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
    चाहें तो आप इसे PDF के रूप में डाउनलोड कर के सेव भी कर सकते हैं.

क्यों जरूरी है CIBIL स्कोर जानना?

CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट वर्थिनेस यानी उधार लेने की योग्यता को दर्शाता है. यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है. 750 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है और इससे लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

[ad_2]

मेष राशिफल 29 जुलाई: आज खुलेंगे किस्मत के द्वार! धन, करियर, और रिश्तों में होंगे बड़े बदलाव? जा

[ad_1]

Aries Horoscope Today 29 july: मेष राशिफल 29 जुलाई, मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आपकी मेष राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं. परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी और बच्चों के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे रिश्तों में और मधुरता आएगी.

लव राशिफल: जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार और सम्मान बना रहेगा. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है.

व्यापार राशिफल: व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक उन्नति के संकेत हैं. यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं.

नौकरी राशिफल: प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. ऑफिस में आपका काम सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

युवा और करियर राशिफल: स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है. किसी पुराने प्रोजेक्ट का रिजल्ट आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है.

धन राशिफल: रुका हुआ धन मिलने के योग हैं. आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है.

हेल्थ राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला

उपाय:
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.

FAQs

Q1: क्या आज प्रॉपर्टी में निवेश करना ठीक रहेगा?
A1: हाँ, आज का दिन प्रॉपर्टी निवेश के लिए अनुकूल है.

Q2: क्या नौकरी में पदोन्नति के योग हैं?
A2: हाँ, खासकर प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सपोर्ट में गांगुली, तो दिग्गज हुआ आगबबूला; एशिया कप में भारत-पाक मैच पर क्रिकेटर्स का रिएक्शन

[ad_1]

एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है, यह भी तय हो चुका है कि मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे. मगर इस टूर्नामेंट को लेकर भारत में घमासान मचा हुआ है, विशेष रूप से भारत बनाम पाकिस्तान मैच को रद्द किए जाने की मांग तेज होती जा रही है. ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि BCCI अब एशिया कप या भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करने की तरफ कोई कदम नहीं उठा सकता है. इस बीच यहां जानिए अब तक किन क्रिकेटरों ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है.

सपोर्ट में सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ANI से बात करते हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच के प्रति सपोर्ट दिखाया और कहा, “मुझसे इससे दिक्कत नहीं है, खेल जारी रहना चाहिए. पहलगाम हमला नहीं होना चाहिए था और आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए, लेकिन इसका खेल पर असर नहीं पड़ना चाहिए.” बता दें कि इस बयान के लिए सौरव गांगुली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

पूर्व कप्तान को आया गुस्सा

दूसरी ओर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच बुक होने पर ‘दोहरे मापदंड’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया. उनका साफ कहना है कि भारत और पाकिस्तान यदि द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं, तो उनके बीच एशिया कप में भी मुकाबला नहीं होना चाहिए. अजहरुद्दीन ने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि कोई चीज या तो पूरी तरह से हो या फिर पूरी तरह से ना हो. हम अगर पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल रहे हैं तो अंतर्राष्ट्रीय इवेंट्स में भी उसके साथ मैच नहीं होना चाहिए.”

कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

अगर सभी मैच एशिया कप 2025 के शेड्यूल अनुसार होते हैं तो भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ मैच 14 सितंबर को खेलना है. एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा, बताते चलें कि इस बार टूर्नामेंट में 8 टीम भाग ले रही होंगी.

यह भी पढ़ें:

PM मोदी ने दिव्या देशमुख को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर भेजा खास मैसेज, जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा

[ad_2]

सर, डिफेंडर लेलो ना प्लीज…जब अशोक गहलोत की गाड़ी रोक युवा ने कर दी डिमांड, वायरल हो रहा वीडिय

[ad_1]

नेता और लग्जरी कारें, राजनीति में ये जोड़ी खूब सुर्खियों में रहती है. लेकिन जब कोई नेता सालों तक एक ही साधारण गाड़ी में चलता है, तो कभी-कभी उसके प्रशंसक भी कह बैठते हैं कि “साहब, अब तो बदल लो.” ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया सामने आया है राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनका एक युवा समर्थक उन्हें पुरानी गाड़ी में देखकर टोक देता है कि सर, अब की बार मुख्यमंत्री बनते ही ब्लैक डिफेंडर ले लीजिए. इस पर गहलोत जिस अंदाज में जवाब देते हैं, वो फैन के दिल को तो छू ही जाता है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफें बटोर रहा है.

अशोक गहलोत से प्रशंसक ने की अजीब मांग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अशोक गहलोत अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं और पास ही एक युवा समर्थक खड़ा होकर उनसे कुछ कहता है. वो कहता है “आप मेरे फेवरेट नेता हो, लेकिन इस गाड़ी में आपको देखकर अच्छा नहीं लगता.” इसके बाद वह सीधे-सीधे एक डिमांड रख देता है कि “ब्लैक कलर की डिफेंडर ले लो. अगली बार जब मुख्यमंत्री बनो तो यही गाड़ी लेना.” गहलोत मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं “भाई, ये गाड़ी अच्छी है.” मगर फैन पीछे नहीं हटता, वह कहता है…”हम देखते हैं कई नेता हर साल गाड़ी बदल लेते हैं, लेकिन आप 15 साल से इसी गाड़ी में चल रहे हो. हम युवाओं को अच्छा नहीं लगता कि हमारा नेता पुरानी गाड़ी में चलता है.”

और वायरल हो गया वीडियो

गहलोत की सादगी, उनका शांत लहजा और फैन की मासूम सी मांग. ये पूरा दृश्य इंटरनेट पर वायरल हो गया है. अशोक गहलोत भी हैरान रह गए कि कोई प्रशंसक उनसे इस तरह की मांग भी कर सकता है. वह प्रशंसक उनको अक्सर आते जाते देखता है, उसकी सरकारी अस्पताल में चाय की दुकान है! वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. जिसे लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को @kaankit नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अशोक गहलोत जैसे नेताओं की देश को जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा…इस भाई ने कभी अपने पिता के हाल चाल लिए हैं या नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अशोक गहलोत एक दम सीधे सादे नेता हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


पचास बार से ज्यादा नहीं चेक कर पाएंगे बैलेंस, 1 अगस्त से यूपीआई को लेकर बदलने जा रहे ये नियम

[ad_1]

UPI New Rule 2025: यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस का इस्तेमाल देश में तेजी से बढ़ा है. लेकिन एक अगस्त में इसके नियमों में बदलाव होने जा रहा है. ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो इस खबर को जानना आपके लिए जरूरी है. दरअसल, एक अगस्त के बाद से एक दिन में यूपीआई एप के जरिए पचास बार से ज्यादा आप अपना बैलेंस नहीं चेक कर पाएंगे. मर्चेंट्स से लेकर बैंक और यूजर्स सभी के लिए ये बदलाव वाला नियम लागू होगा.

यूपीआई के बदले कई नियम

यूपीआई पर ऑटो-पे ट्रांजेक्शन (जैसे बिल पेमेंट, ईएमआई और सब्सक्रिप्शन) का समय अब निश्चित स्लॉट में ही हो पाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ये समय सुबह 10 बजे के पहले या फिर दोपहर एक बजे से लेकर शाम के पांच बजे के बीच रहेगा. इसके अलावा, रात साढ़े नौ बजे के बाद भी हो स्लॉट फिक्स हो पाएगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ट्रांजेक्शन तेजी से हो पाएंगे और सिस्टम पर लोड कम पड़ेगा. यदि कोई ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है, तो आप सिर्फ तीन बाद दिन में उसका स्टैटस देख सकते हैं.  इसके लिए कम से कम 90 सेकेंड का हर बार गैप होना चाहिए. 

यूपीआई के सभी यूजर्स पर ये नियम लागू होंगे, वो चाहे गूगल पे, फोन पे या फिर पेटीएम के यूजर्स हों. इस साल मार्च और अप्रैल के महीने महीने में सिस्टम डाउन होने के दो बड़ी घटनाएं हुई थी, जिसकी वजह से लाखों यूजर्स परेशान हुए थे.

क्या पड़ेगा असर?

दरअसल, यूपीआई के नियमों में बदलाव का आम यूजर्स पर किसी तरह का कोई असर नहीं होने जा रहा है. वे पहले की तरह ही रोजाना का बिल पेमेंट से लेकर अन्य भुगतान या फिर ट्रांसफर करते रहेंगे. पहले की तरह ही वे एक लाख रुपये एक दिन में ट्रांजेक्शन कर पाएंगे. साथ ही, एजुकेशन या फिर हेल्थ केयर से जुड़े भुगतान के लिए पांच लाख रुपये तक लिमिट है. हालांकि, इतना अब जरूर हो जाएगा कि 1 अगस्त के बाद से कोई भी यूपीआई यूजर दिन में पचास बार से ज्यादा बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे.

[ad_2]

‘इस बार जंग हुई तो सिर्फ भारत के मिलिट्री कैंप्स नहीं होंगे टारगेट’, पाक एक्सपर्ट का दावा

[ad_1]

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद पाकिस्तानी एक्सपर्ट बुरी तरह घबरा गए हैं और अब उसी घबराहट को छिपाने के चक्कर में उन्होंने पाक एयरफोर्स को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. पाक एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि पाक वायुसेना ने नई रणनीति बनाई है कि अगर जंग हुई तो भारत के सैन्य ठिकानों पर हमलों के साथ वह एक और रणनीति पर भी काम करेगी, जिसकी प्लानिंग कर ली गई है.

पाक एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि भारत जानता है कि जब वह आतंकी ठिकानों पर हमले करेगा और कहेगा कि हमने तो आतंकी ठिकानों तो निशाना बनाया है तो बदले में पाकिस्तान भारत के सैन्य ठिकानों को हिट करेगा, फिर उसके बदले में भारत भी पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा.

मसूद अजहर को ढूंढ रही भारतीय सेना
कमर चीमा ने कहा, भारत ने कहा है कि मसूद अजहर चितराल में है और हम उसको ढूंढ रहे हैं. ये इंडियन इंटेलीजेंस की खबर थी, जो उन्होंने मीडिया को दी होगी और इसका मकसद ये है कि वो मसूद अजहर से कह रहे हैं कि हम तुम्हें ढूंढ रहे हैं और हमें पता है कि तुम कहां पर हो.

कमर चीमा ने बताया क्या है पाकिस्तान की पॉलिसी?
कमर चीमा ने कहा,इस बार इंडिया मसूद अजहर को इस तरह अटैक करेगा कि दुनिया को ये पैगाम दिया जा सके कि हमने मिलिट्री टारगेट हिट नहीं किया, हमने एक दहशतगर्द को निशाना बनाया. पाकिस्तान की पॉलिसी क्लियर है कि इस बार हमने इंडिया के मिलिट्री टारगेट हिट करने हैं और इंडिया भी ये बात जानता है और उन्होंने सोचा होगा कि हम भी जवाब में पाकिस्तान के मिलिट्री टारगेट को निशान बनाएंगे, लेकिन इस बार पाक एयरफोर्स ने एक और पॉलिसी बनाकर रखी है, लेकिन मैं उसको अभी शेयर नहीं कर सकता हूं.

क्या बोले CDS जनरल अनिल चौहान?
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने 25 जुलाई को दिल्ली में एक डिफेंस सेमिनार में अपने संबोधन में कहा कि यह समय है जब सेना को शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में छिपे आतंकी ठिकानों को ढूंढने के लिए भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी है और दूसरी तरफ से होने वाले किसी भी हमले के लिए भी सेना तैयार है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को उड़ाया
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. इस की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी आतंकी ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी. इस हमले के जवाब में 6-7 मई की दरमियानी रात में भारत ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी. इसके बाद 3-4 दिन दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले किए गए और भारत के हमलों में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान भी पहुंचा. हालांकि, 10 मई को दोनों ने आपसी सहमति से सीजफायर कर दिया.

[ad_2]

सरकार की चेतावनी! इन नंबरों से आने वाली कॉल्स से रहें सावधान, नहीं तो हो सकते हैं साइबर ठगी का

[ad_1]

Fake Calls: फर्जी कॉल और मैसेज के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले साल TRAI ने एक नई पॉलिसी लागू की थी जिसके तहत ऐसे कॉल और SMS को नेटवर्क स्तर पर ही ब्लॉक किया जाता है. कई टेलीकॉम कंपनियां अब AI तकनीक का इस्तेमाल करके ऐसे फ्रॉड कॉल्स और मैसेज को रोक रही हैं. एयरटेल के हालिया आंकड़ों से पता चला है कि हर महीने लाखों फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया जा रहा है.

हालांकि सरकार की सतर्कता के बावजूद साइबर अपराधी नई-नई तरकीबों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. अब ये ठग इंटरनेट के जरिए होने वाली VoIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल्स का इस्तेमाल करने लगे हैं जिससे उनके लोकेशन और पहचान का पता लगाना मुश्किल हो जाता है.

VoIP कॉल से जुड़ा बड़ा खतरा

थाईलैंड की दूरसंचार संस्था NBTC के मुताबिक, VoIP कॉल अक्सर +697 या +698 से शुरू होती हैं. इन कॉल्स को ट्रैक करना बेहद कठिन होता है और यही कारण है कि साइबर अपराधी इन्हें प्राथमिकता से इस्तेमाल करते हैं. इतना ही नहीं, ये ठग VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का भी इस्तेमाल करते हैं ताकि उनकी असली पहचान पूरी तरह छिपी रहे. अगर आपको किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आए, खासकर जो +697 या +698 से शुरू हो, तो उसे नज़रअंदाज करना ही बेहतर है. ये कॉल अधिकतर ऑनलाइन धोखाधड़ी या प्रमोशनल स्कैम के लिए की जाती हैं. आप ऐसे नंबर को सीधे ब्लॉक भी कर सकते हैं.

अगर गलती से आपने कॉल रिसीव कर भी ली है तो कभी भी अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें. ये लोग खुद को सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी या कोई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति बताकर आपको भ्रमित करने की कोशिश करते हैं. ऐसी स्थिति में आप उनसे कहें कि आप खुद कॉलबैक करेंगे. अगर वह कोई वैध नंबर देने से मना करते हैं, तो समझ लीजिए कि यह कॉल एक स्कैम है.

‘चक्षु’ पोर्टल पर करें रिपोर्ट

सरकार ने फेक कॉल्स और मैसेज की शिकायत के लिए ‘चक्षु’ पोर्टल लॉन्च किया है जो कि संचार साथी वेबसाइट पर मौजूद है. इसके अलावा, एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है जिससे आप ऐसे धोखाधड़ी वाले कॉल्स और मैसेज की रिपोर्ट आसानी से कर सकते हैं. रिपोर्ट करने के लिए आप ‘चक्षु’ पोर्टल पर जाएं, संबंधित कॉल या मैसेज की जानकारी दें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू होने वाली है Amazon Freedom Festival सेल! मिलेंगे बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट

[ad_2]

गरीबों के मसीहा सोनू जीते हैं रईसों जैसी ज़िंदगी, प्रोड्यूसर हैं पत्नी, जानें नेटवर्थ

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सिर्फ शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक दरियादिल इंसान भी हैं. कोरोना काल में एक्टर कई गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए थे. उन्होंने लोगों को उनके घर पहुंचाने से लेकर इलाज और राशन तक मुहैया करवाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद आखिर खुद कितनी संपत्ति के मालिक हैं. एक्टर 30 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. ऐसे में हम आपको एक्टर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे.

सोनू सूद के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री

सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोगा गांव में हुआ था. अपनी एक्टिंग से लोगों को फैन बनाने वाले सोनू सूद ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर रखी है. लेकिन हमेशा से ही वो एक एक्टर बनना चाहते थे. इसलिए उन्होंने फिल्मों का रुख किया. उनका सफर साउथ इंडस्ट्री से शुरू हुआ था. फिर हिंदी में उनकी पहली फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ थी. जो साल 2005 में आई थी. फिल्म हिट रही, लेकिन उनको असली फेम ‘जोधा अकबर’ और ‘दबंग’ से मिला. इसके बाद एक्टर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आए.


कितनी है सोनू सूद की नेटवर्थ?

सोनू सूद की ज्यादात्तर कमाई फिल्मों से ही होती है. लेकिन इसके अलावा एक्टर ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं. नवभारत टाइम्स के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ करीब 140 करोड़ रुपए है और वो हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं. उनकी सालाना इनकम 12 करोड़ से भी ज्यादा है. सोनू और उनकी वाइफ सोनाली सूद एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं. अपने प्रोजेक्ट्स से सोनाली भी हर साल काफी अच्छी कमाई कर लेती हैं. 


सोनू का मुंबई में हैं आलीशान फ्लैट

सोनू सूद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं. एक्टर का घर अंधेरी में है. ये एक 4BHK फ्लैट है. इसके अलावा एक्टर के पास दो और फ्लैट भी हैं. उनका अपने गांव में भी एक बड़ा सा बंगला है. इनके अलावा एक्टर का मुंबई के जुहू एरिया में एक होटल भी है.

ये भी पढ़ें –

पहले ही शो में रुबीना दिलैक हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार, फिर साइज जीरो के लिए निकाली ये तरकीब

 



[ad_2]

इससे तेज कर्मा नहीं देखा होगा…राहगीरों को भिगोते हुए निकला कार सवार फिर कुछ ही मीटर पर हो गया

[ad_1]

कहते हैं कि दूसरों के साथ बदसलूकी करने से पहले सोच लेना चाहिए, क्योंकि ‘कर्मा’ कभी भी और कहीं भी हिसाब बराबर कर देता है. और इस बार तो उसने सेकंडों में अपना काम कर दिखाया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो न सिर्फ देखने वालों को चौंका रहा है बल्कि ये भी सिखा रहा है कि सड़क पर रौब झाड़ना हमेशा स्टाइल नहीं बनता, कभी-कभी सबक भी बन जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कॉर्पियो सवार ने सड़क पर चलते एक स्कूली बच्चे को पानी में भिगो दिया और उसके कुछ ही सेकंड बाद वो खुद सड़क किनारे पलटी खा गया. लोग कह रहे हैं, यही है ‘कर्मा ऑन व्हील्स’.

तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को भिगोया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है लेकिन इसमें कोई कलाकार नहीं, बल्कि असल जिंदगी का एक ऐसा पल कैद हो गया है जो सड़क पर रफ्तार, रौब और रवैये का मिला-जुला रूप दिखाता है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक स्कॉर्पियो कार सड़क से तेज रफ्तार में गुजर रही है. वहीं दूसरी तरफ सड़क पर एक स्कूली बच्चा साइकिल से अपनी लेन में शांत ढंग से आगे बढ़ रहा होता है. सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा है लेकिन स्कॉर्पियो सवार उस बच्चे की मौजूदगी की परवाह किए बिना तेजी से पानी पर से कार निकाल देता है.

आगे जाकर झाड़ियों में जा पलटी

तेज रफ्तार के कारण पूरा पानी छपाक से उठता है और वह स्कूली बच्चा पूरी तरह गंदे पानी से भीग जाता है. कैमरे की फ्रेम तक भी बस पानी ही पानी छा जाता है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, कुछ ही मीटर आगे जाकर स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ता है और कार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट जाती है. गाड़ी स्किड होते हुए पलटती है और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…साइकिल सवार को जो सुकून मिला होगा बस वही जान सकता है. एक और यूजर ने लिखा…यहीं कर लो और यहीं भुगत लो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऊपर वाला कभी कभी बहुत जल्दी हिसाब कर देता है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO