गौतम गंभीर के साथियों की जाएगी नौकरी! BCCI जल्द सुना सकता है फैसला; जानें पूरा मामला

[ad_1]

अभी कुछ सप्ताह पहले की बात है जब अभिषेक नायर को BCCI ने टीम इंडिया के सहायक कोच पद से हटा दिया था. अब खबर है कि कोचिंग स्टाफ में शामिल 2 अन्य कोचों की नौकरी जा सकती है. हेड कोच गौतम गंभीर के अंडर एक युवा टेस्ट टीम तैयार की जा रही है, लेकिन टेस्ट सीरीज में लचर प्रदर्शन के कारण मोर्ने मोर्केल और रायन टेन डोइशे को निकाला जा सकता है. द टेलीग्राफ के मुताबिक बीसीसीआई जल्द दोनों को बर्खास्त कर सकता है.

अपने कार्यकाल के 7 महीने पूरे होने के बाद ही अभिषेक नायर को हटा दिया गया था. द टेलीग्राफ के अनुसार पिछले 3 दौरों पर रणनीतियों और टीम के चयन को देखते हुए BCCI मोर्ने मोर्केल और रायन टेन डोइशे को सहायक कोच के पद से हटा सकता है. एक सूत्र ने बताया कि कोच हमेशा टीम में बैलेंस बनाए रखने की बात करते हैं, लेकिन कुलदीप यादव जैसे वर्ल्ड-क्लास रिस्ट स्पिनर को बाहर बैठाने के बेकार परिणाम निकल कर आए हैं.

भारत-इंग्लैंड सीरीज पर ही नजर डालें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा गेंदबाजी की है. ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया में भी हुआ था, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अपनी गलतियों में सुधार नहीं किया. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सिराज ने रवींद्र जडेजा से अधिक गेंदबाजी की है. वहीं बुमराह अब तक सीरीज में 119.4 ओवर फेंक चुके हैं.

रिपोर्ट अनुसार भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का परिणाम कुछ भी आए, मोर्केल और रायन की नौकरी जानी लगभग तय है. दोनों का पद एशिया कप 2025 तक सुरक्षित रह सकता है, क्योंकि व्हाइट बॉल टीमों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. मगर अक्टूबर में भारत की अगली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के साथ होनी है, रिपोर्ट अनुसार तब तक मोर्केल और रायन, दोनों को निकाला जा चुका होगा.

यह भी पढ़ें:

आंखों पर स्टाइलिश चश्मा और…, पांचवें टेस्ट के लिए कुछ इस अंदाज में लंदन पहुंची टीम इंडिया; देखें तस्वीरें

[ad_2]

सौरव गांगुली या सचिन तेंदुलकर की पत्नी, कौन है ज्यादा पढ़ी-लिखी? जानिए 

[ad_1]

क्रिकेट के मैदान पर सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने कई बार भारत को जीत दिलाई है. लेकिन आज बात इन दोनों दिग्गजों की नहीं, बल्कि उनकी जीवन संगिनियों की है—डोना गांगुली और अंजलि तेंदुलकर. सवाल ये है कि आखिर पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है आगे?

डोना गांगुली: प्रोफेसर भी, डांसर भी

सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली सिर्फ एक क्रिकेटर की पत्नी नहीं, बल्कि एक स्थापित शिक्षिका और कलाकार भी हैं. वह साल 2012 से कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पढ़ा रही हैं.

पढ़ाई के मामले में डोना ने पहले पोस्ट ग्रेजुएशन किया और फिर जाधवपुर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन में MPhil और PhD की डिग्रियां हासिल कीं. इसके अलावा, वह ओडिसी डांस की ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर भी हैं और एक डांस एकेडमी चलाती हैं, जहां बच्चों को शास्त्रीय नृत्य सिखाती हैं.

अंजलि तेंदुलकर: डॉक्टर और गोल्ड मेडलिस्ट

वहीं सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अंजलि ने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर मुंबई के मशहूर ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से MBBS की डिग्री ली. अंजलि सिर्फ डॉक्टर नहीं, बल्कि अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं. खास बात यह रही कि जब सचिन का क्रिकेट करियर चरम पर था, उस वक्त अंजलि ने अपना मेडिकल प्रोफेशन छोड़कर परिवार को समय देने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

दोनों ही हैं प्रेरणा की मिसाल

डोना गांगुली हों या अंजलि तेंदुलकर दोनों ही महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कार का मजबूत उदाहरण पेश किया है. डोना ने जहां शिक्षा और कला को एक साथ साधा है, वहीं अंजलि ने मेडिकल के कठिन क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और फिर परिवार के लिए खुद को समर्पित भी किया.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

मेष अगस्त मासिक राशिफल, करियर, प्रेम, स्वास्थ्य पर बड़ा बदलाव! जानें उपाय और सावधानियां

[ad_1]

Aries Monthly Horoscope August 2025: अगस्त 2025 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा. इस माह बिजनेस और करियर में उतार-चढ़ाव के बीच सफलता पाने के लिए धैर्य और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी. पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद आ सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा.

करियर और व्यवसाय (Career & Business)
अगस्त के शुरुआती दिनों में तृतीय भाव में गुरु की पंचम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से बिजनेस से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे. हालांकि, 10 अगस्त तक बुध के वक्री रहने से बिजनेसमैन को सतर्क रहना होगा. इस समय बड़े निवेश या नए सौदों में जल्दबाजी न करें.
15 अगस्त तक चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग बिजनेस ट्रेवलिंग के लिए लाभकारी रहेगा.
11 अगस्त के बाद बुध मार्गी होकर शनि से नवम-पंचम राजयोग बनाएगा, जिससे विदेश से जुड़ी डील या संपर्कों से लाभ हो सकता है.
21 और 22 अगस्त को चंद्रमा की अनफा योग स्थिति निवेश के लिए शुभ रहेगी, लेकिन निवेश से पहले पूरी रिसर्च करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

नौकरी और प्रोफेशन (Job & Profession)
नौकरीपेशा जातकों को 10 अगस्त तक वर्कप्लेस पर सीनियर या सहकर्मियों से सावधानी बरतनी होगी.
15 अगस्त के बाद सूर्य की दशम भाव पर दृष्टि से कार्यक्षेत्र में राहत और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
16 अगस्त से पंचम भाव में सूर्य और केतु का ग्रहण दोष होने के कारण ऑफिस पॉलिटिक्स और गॉसिप से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा.
महीने के उत्तरार्ध में कुबेर योग करियर में उन्नति और नई संभावनाएं लेकर आएगा.

परिवार और प्रेम संबंध (Family & Love Life)
पारिवारिक जीवन में द्वादश भाव के शनि के प्रभाव से उतार-चढ़ाव रह सकता है. लव लाइफ में राहु की दृष्टि के कारण गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.
19 अगस्त तक गुरु-शुक्र का शंख योग पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने में सहायक होगा.
20 से 29 अगस्त तक लक्ष्मीनारायण योग प्रेम संबंधों को गहराई देगा, हालांकि प्रियजन से दिल की बात कहने में कुछ संकोच रहेगा.

शिक्षा और विद्यार्थी (Education & Students)
अगस्त के शुरुआती 15 दिनों में सूर्य की स्थिति के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है.
राहु की दृष्टि से प्रतियोगी छात्रों को अपेक्षित परिणाम पाने में कुछ समय लगेगा.
गुरु के शुभ प्रभाव से छात्रों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ वे सही तैयारी के साथ उठा पाएंगे.
16 अगस्त के बाद सूर्य पंचम भाव में प्रवेश कर खेलकूद में भाग लेने वाले छात्रों के लिए सफलता की संभावनाएं बढ़ाएगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel)
शनि की दृष्टि स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने का संकेत दे रही है. हृदय, त्वचा या थायरॉइड के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी.
16 अगस्त से सूर्य-राहु का ग्रहण दोष गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है.
11 अगस्त के बाद बिजनेसमैन को बिजनेस से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं.

उपाय (Remedies)

  • 09 अगस्त रक्षाबंधन पर बहन भाई को लाल रेशम की राखी बांधें और भाई बहन को तांबे का सिक्का या लाल रंग की वस्तु उपहार दें.
  • 15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को लाल वस्त्र, तुलसी दल और मिश्री का भोग अर्पित करें. ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. रात्रि को दक्षिण दिशा में 1 दीपक जलाएं.
  • 27 अगस्त श्रीगणेश चतुर्थी पर लाल फूल, दूर्वा और मोदक से गणेशजी की पूजा करें. ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें. तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

आयुष्मान भारत योजना में 1.2 लाख करोड़ बकाया, क्या Fail हो गई आयुष्मान भारत ?| Paisa Live

[ad_1]

Media Reports के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना खराब Financial Conditions से गुज़र रही हैं। IMA के मुताबिक आयुष्‍मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्‍पतालों द्वारा किए गए इलाज का 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक अभी बकाया है ऐसे में भुगतान में देरी, कम पैकेज दरें और जटिल क्लेम प्रक्रिया Delayed payments, low package rates and complicated claim process ने निजी अस्पतालों की कमर तोड़ दी है|                                                                                   

[ad_2]

भारत की ताकत देख तुर्किए का दुश्मन पहुंच गया दिल्ली, जानें कौन सा हथियार खरीद रहा?

[ad_1]

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में (22 अप्रैल, 2025) को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर न सिर्फ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया बल्कि पाकिस्तानी आर्मी को भी उसकी औकात दिखाई. भारतीय सैन्य बलों और भारत के रक्षा सिस्टम के आगे चीन और तुर्किए के हथियार भी फिसड्डी साबित हुए. इसके बाद से दुनिया के कई देश न सिर्फ भारत के फैन हो गए हैं बल्कि उनमें भारत से मिसाइल और अन्य युद्ध सामग्री खरीदने की होड़ मच गई है.

भारत के स्वदेशी हथियारों की दुनिया में डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में आर्मेनिया जो पहले से ही भारतीय हथियार खरीदता रहा है, उसके कई टॉप मिलिट्री ऑफिसर हथियार समझौते करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर्नल म्हेर इस्रायेल्यान कर रहे हैं.

तुर्किए के हथियारों के दम पर उछल रहा अजरबैजान 
रिपोर्ट के मुकाबिक उनका मकसद भारत में विकसित स्वदेशी डिफेंस सिस्टम जैसे AK-203 असॉल्ट राइफल, अत्याधुनिक फ्रंटलाइन सेंसर और स्मार्ट निगरानी सिस्टम की टेक्नोलॉजिक क्षमताओं को जानना है. आर्मेनिया और अजरबैजान सालों से संघर्ष में हैं और अजरबैजान के साथ तुर्किए लगातार खड़ा रहता है. अजरबैजान तुर्किए के हथियारों के दम पर आर्मेनिया से लड़ता है. 

भारत से क्या खरीद रहा आर्मेनिया ?  
आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले कुछ वर्षों में भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा व्यापार ने एक नया मुकाम हासिल किया है. 2020 से लेकर अब तक आर्मेनिया ने भारत से करीब 2 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार सौदे किए हैं. आर्मेनिया ने पिछले कुछ सालों में पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) खरीदा है, जो दुश्मन के ठिकानों पर तेजी से हमला करने में सक्षम है. 

इसके अलावा आर्मेनिया ने भारत से आकाश एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे हैं, जो कम ऊंचाई पर आने वाली मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट कर सकता है. भारत अभी आर्मेनिया को आकाश-1S एयर डिफेंस सिस्टम की दूसरी खेप सौंप रहा है. यह 2022 में हुए 720 मिलियन डॉलर के सौदे का हिस्सा है, जिसके तहत आर्मेनिया ने 15 आकाश सिस्टम के लिए भारत से डील की थी और वो इस सिस्टम का पहला अंतरराष्ट्रीय खरीदार बन गया. पहली बैटरी नवंबर 2024 में डिलीवर हुई और दूसरी बैटरी जुलाई 2025 के बाद डिलीवर की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

India Defence Technology: भारत ने बना लिया 500 किलो का ‘महाबम’, लॉन्चपैड, रडार, रनवे, बंकर सबको करेगा धुआं-धुआं

[ad_2]

सपनों को सच करने का साइंटिफिक फॉर्मूला, मैनिफेस्टेशन सिर्फ कल्पना नहीं न्यूरोसाइंस है

[ad_1]

मैनिफेस्टेशन का आइडिया सोशल मीडिया पर पिछले कुछ सालों से काफी पॉपुलर हुआ है, लेकिन क्या यह सिर्फ एक ट्रेंड है या वाकई इसका कोई असर होता है. इस सवाल का जवाब कई एक्सपर्ट्स देते हैं जो मानते हैं कि मैनिफेस्टेशन काम करता है. हालांकि, यह सिर्फ सोचने की बात नहीं बल्कि हमारे ब्रेन को दोबारा ट्रेन करने की साइंटिफिक प्रक्रिया भी है.

मैनिफेस्टेशन सिर्फ कल्पना नहीं एक मेंटल प्रैक्टिस भी

कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मैनिफेस्टेशन का मतलब यह मान लेना नहीं कि अगर हम कुछ सोचेंगे तो वह अपने आप सच हो जाएगा. इसके पीछे एक साइंटिफिक तर्क यह है कि जब हम किसी लक्ष्य को पाने की इच्छा बार-बार करते हैं तो वह अपने आप सच हो जाएगा और उस पर केंद्रित रहते हैं तो हमारा दिमाग खुद को उसी दिशा में ढालने लगता है. इसके अलावा कुछ एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि जब हम किसी चीज को पाने की सोचते हैं तो हमारा सोचने का तरीका और हमारी भाषा उसी दिशा में बदलने लगती है. इससे न केवल हमारी मेंटल कंडीशन बदलती है बल्कि हम अपने आसपास की चीजों में ऐसे संकेत भी देखने लगते हैं जो हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करते हैं.

सफलता के लिए सिर्फ सोच नहीं एक्शन लेना भी जरूरी

कुछ लोग इस धारणा को बिल्कुल नकारते हैं कि मैनिफेस्टेशन का मतलब है कि आप बस बैठकर सोचते हैं और सब कुछ अपने आप हो जाएगा. कई लोग ऐसे बैठकर सोचते हैं कि उनका बिजनेस सफल हो जाएगा या उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी तो ऐसा नहीं होता. इसके लिए आपको रोज कुछ न कुछ करना होगा. इसीलिए एक्सपर्ट विजन बोर्ड के बजाय एक्शन बोर्ड बनाने की सलाह भी देते हैं. जहां आप सिर्फ सपनों की तस्वीर न लगाए बल्कि उस लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे ठोस कदम भी तय करें.

माइंडसेट शिफ्ट करें डर से बाहर निकलेंं

हमारा दिमाग हमें जोखिमों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन अगर हम हमेशा डर के माहौल में सोचेंगे तो कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इसलिए सफलता के लिए जरूरी है कि हम अपने सोचने के तरीके को स्केर्सिटी से अबंडेंस की ओर शिफ्ट करें. वहीं खुद पर भरोसा करना और यह मानना की अवसरों की कोई कमी नहीं है हमारे दिमाग को नए रास्ते देखने और अपनाने में मदद करता है.

दिमाग को मौके पहचानने के लिए ट्रेन करें

हमारा ब्रेन रेटिक्यूलर एक्टीवेटिंग सिस्टम के जरिए चीजों को फिल्टर करता है. इसका मतलब है कि जो चीज हमारे लिए जरूरी होती है वहीं हम देख पाते हैं. जब हम बार-बार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो दिमाग उन संकेतों को भी पकड़ने लगता है जिन्हें पहले हम नजरअंदाज करते थे.

दिन की शुरुआत ग्रेटीट्यूड से करें

सुबह-सुबह जब आप नींद से जागते हैं उस वक्त की गई पॉजिटिव सोच पूरे दिन की दिशा तय करती है. ग्रेटीट्यूड की भावना हमें डर और तनाव से निकाल कर एक भरोसे और प्यार की स्थिति में लाती है. जिससे हम ज्यादा खुले और रचनात्मक बनते हैं. ऐसे में सुबह उठते ही तीन चीजों के बारे में आपको सोचना चाहिए जैसे जिनके लिए आप आभारी हैं यह आदतें आपके सोचने के तरीके में बड़ा बदलाव ला सकती है.

पॉजिटिव अफर्मेशन्स से खुद को दोबारा प्रोग्राम करें

हम अक्सर अनजाने में खुद के बारे में नेगेटिव बातें सोचते हैं. इसी आदत को बदलने के लिए आप अपने घर में जगह-जगह पर पॉजिटिव कोट्स लगाकर रख सकते हैं. इन कोट्स को रोज खुद से कहना और उन्हें अपने मन में दोहराना आपके दिमाग को एक नई दिशा दे सकता है.

ये भी पढ़ें- रसोई में रखे इस मसाले से हर्षवर्धन राणे को मिली फिट बॉडी, जानें आप कैसे हो सकते हैं स्लिम?

[ad_2]

‘महावतार नरसिम्हा’ के धमाल के बीच ये जबरदस्त एनीमेशन फिल्में भूले तो नहीं आप? देखें लिस्ट

[ad_1]

‘महावतार नरसिम्हा’ के धमाल के बीच ये जबरदस्त एनीमेशन फिल्में भूल तो नहीं गए आप? देख लें लिस्ट

[ad_2]

IPL चैंपियन बनने पर भावुक हो गए थे विराट, एबी डिविलियर्स के लिए कही थी ऐसी बात

[ad_1]

AB De Villiers And Virat Kohli Friendship: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2025 जीतकर पहला टाइटल अपने नाम किया. इंडियन प्रीमियर लीग का ये 18वां सीजन था, जब आरसीबी के हाथों में ट्रॉफी आई. रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने ये खिताब जीता. इससे पहले विराट कोहली RCB के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में कई दिग्गज खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे, लेकिन बेंगलुरु के हाथ ट्रॉफी नहीं आई. इन्हीं खिलाड़ियों में एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल का नाम भी शामिल था.

डिविलियर्स ने बताई दिल को छू लेने वाली बात

एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की दोस्ती काफी गहरी है. आरसीबी के लिए खेलते हुए ये दोनों खिलाड़ी काफी अच्छे दोस्त बने. डिविलियर्स ने स्पोर्ट्स तक पर राहुल रावत से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि विराट कोहली ने पहला आईपीएल टाइटल जीतने के बाद उनसे क्या कहा था. डिविलियर्स ने बताया कि ‘मैं पूरी तरह से हैरान रह गया जब विराट ने मुझसे कहा कि मैं उनकी इस जर्नी का हिस्सा हूं’. डिविलियर्स ने आगे बताया कि ‘विराट का ऐसा कहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है और इस बात का मैं बहुत सम्मान करता हूं’.

विराट ने लगाया डिविलियर्स को गले

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहला आईपीएल टाइटल जीतने के बाद विराट कोहली भावुक हो गए थे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे. आरसीबी की जीत के बाद विराट ने डिविलियर्स को गले लगाया. इन दोनों का गले लगाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. आईपीएल फाइनल के लिए खासतौर पर एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भारत आए थे, क्योंकि वे काफी लंबे समय तक आरसीबी से जुड़े रहे. इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम के साथ आरसीबी की टी-शर्ट पहनकर पोडियम पर ट्रॉफी भी शेयर की.

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने दिव्या देशमुख को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर भेजा खास मैसेज, जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा

[ad_2]

‘अगर मैं नहीं होता तो दुनिया में चल रहे होते 6 युद्ध’, ट्रंप ने एक बार फिर लिया क्रेडिट

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉटलैंड में मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि अगर उन्होंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया होता. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापार वार्ता रोकने की धमकी दी थी, जिससे युद्ध टला.

छह बड़े युद्ध रोके, भारत-पाक संबंधों को बताया ‘हॉटस्पॉट’
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दुनिया में छह बड़े युद्धों को रोकने का काम किया, जिनमें भारत-पाकिस्तान भी शामिल हैं. उन्होंने भारत-पाक को “बहुत बड़ा हॉटस्पॉट” बताया क्योंकि दोनों परमाणु संपन्न देश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के नेताओं से अच्छी जान-पहचान है.

परमाणु युद्ध की चेतावनी और व्यापार की शर्त
ट्रंप ने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, तो उन्होंने दोनों से कहा, ‘अगर आप युद्ध करने जा रहे हैं तो मैं आपके साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा.’
उन्होंने इसे ‘पागलपन’ करार देते हुए कहा कि यदि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होता, तो कई देश उसमें शामिल हो जाते और भारी विनाश होता.

युद्ध टालना गर्व की बात: ट्रंप
उन्होंने कहा कि शायद ये थोड़ा स्वार्थी लगे, लेकिन युद्धों को रोकना अमेरिका के लिए सम्मान की बात है. उन्होंने गाजा संघर्ष के संदर्भ में यह बात कही, जहां उन्होंने इजरायल पर युद्ध विराम का दबाव बनाया.

भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज किया
भारत ने ट्रंप के इस दावे को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है. भारत ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जवाबी सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई थी, जो 7 से 10 मई के बीच चला.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने की सटीक कार्रवाई
भारत ने  पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इसके बाद सीमा पर दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष शुरू हो गया.

बिना मध्यस्थता सीधा संघर्ष विराम
भारत ने कहा कि संघर्ष विराम किसी अमेरिकी मध्यस्थता से नहीं बल्कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद हुआ. भारत की ओर से बार-बार यह स्पष्ट किया गया है कि कोई मध्यस्थ नहीं था.

[ad_2]

गुरुग्राम रियल एस्टेट रिकवरी में सबसे आगे, पिछड़ गया मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन

[ad_1]

Real Estate News: भारत के प्रमुख आठ टियर‑1 शहरों में जून 2025 में आवासीय संपत्ति बिक्री में सालाना रुप से 2 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. जैसा कि UBS रिपोर्ट में बताया गया यह पिछले 12 महीनों में पहली बार हुआ है. इस सुधार में गुरुग्राम बॉस रहा- यहां बिक्री में लगभग 68% की जोरदार वृद्धि हुई है, जबकि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में 29% की गिरावट दर्ज हुई.

शहरों के बीच तुलना करने पर गुरुग्राम ने बिक्री वोल्यूम और कीमतों दोनों में बढ़त बनाई है. जून 2025 में टियर‑1 शहरों की औसत कीमतों में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई, जबकि गुरुग्राम ने अकेले 40% तक की साल‑ब‑साल कीमत वृद्धि दिखाई, जो अन्य शहरों जैसे चेन्नई (21%) व बेंगलुरु (14%) की तुलना में कहीं अधिक है.

 नई लॉन्च गतिविधियाँ भी नियंत्रित रहीं:

जून महीने में देश के बड़े शहरों में नए घरों की लॉन्चिंग में करीब 12% की कमी देखी गई. इसकी वजह यह है कि बिल्डरों ने उतने ही घर बाजार में उतारे, जितनी मांग थी. इससे बाजार में ज़रूरत से ज़्यादा फ्लैट या घर नहीं जमा हुए. जून में इन्वेंट्री-टू-सेल्स रेशियो 1.68 रहा, जो मई में 1.66 था. यह दिखाता है कि फिलहाल बाजार में घरों की सप्लाई संतुलित है और पुरानी स्थिति के मुकाबले काफी बेहतर है, जब यह आंकड़ा 3 से भी ऊपर चला गया था.

 गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे ने बढ़ाई प्रॉपर्टी वैल्यू 

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले चार वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई हैं — 2020 में ₹9,434 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 तक यह ₹18,668 प्रति वर्ग फुट हो गई है. इस क्षेत्र में सेक्टर 84, 85, 78 113, 37D, 106, 111 और 103 जैसे प्रमुख माइक्रो‑मार्केट शामिल हैं, जो कुल आपूर्ति का लगभग 74% हिस्सा हैं. इस अवधि में इन सेक्टरों में 15,994 यूनिट्स लॉन्च की गईं और 16,502 यूनिट्स विक्रय हुईं, जो मजबूत मांग को दर्शाती हैं.

 गुरुग्राम में प्रीमियम और लग्जरी हाउसिंग की बढ़ती मांग को लेकर रियल एस्टेट क्षेत्र उत्साहित हैं. गंगा रियल्टी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर विकास गर्ग ने कहा, “गुरुग्राम आज देश की प्रीमियम हाउसिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. यहां की स्काईलाइन, सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसी कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने लग्जरी लिविंग की नई परिभाषा गढ़ी है. लोग अब सिर्फ घर नहीं, एक उच्च जीवनशैली की तलाश कर रहे हैं जिसे गुरुग्राम सम्पूर्ण रूप से पूरा कर रहा है.” 

त्रेहान ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सारांश त्रेहान ने कहा, “द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना जैसे इलाकों में लग्जरी फ्लोर्स की मांग बीते कुछ समय में तेज़ी से बढ़ी है. बेहतर सड़कें, खुला माहौल और आसपास सुविधाओं का लगातार विकास इन इलाकों को घर खरीदने वालों के लिए पसंदीदा बना रहा है. लोग अब ऐसे घरों की तलाश में हैं जहां उन्हें निजी जगह, आधुनिक सुविधाएं और अच्छी कनेक्टिविटी मिल सके. दिल्ली से पास होने की वजह से गुरुग्राम इस ज़रूरत को बखूबी पूरा करता है. हाल ही में आई UBS रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में आवासीय बिक्री में साल दर साल करीब 68% की बढ़त दर्ज की गई है, जो यह दिखाता है कि यह इलाका होमबायर्स के बीच कितनी तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है.”

जून 2025 का डेटा दर्शाता है कि रियल एस्टेट रिकवरी हालात न केवल मात्रा में सुधरी है, बल्कि प्रीमियम और लक्ज़री सेगमेंट की मांग में भी स्पष्ट वृद्धि देखने को मिली है. जहां देश के अन्य हिस्सों—विशेषकर MMR, पुणे, बैंगलोर में बिक्री और मांग धीमी रही, वहीं गुरुग्राम ने रफ्तार पकड़ ली, ख़ासकर द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर बढ़ते निवेश और कीमतों की तेजी ने गुरुग्राम को NCR का नेतृत्वकर्ता बना दिया है.

ये भी पढ़ें: IIP Growth: जून में 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, माइनिंग-एनर्जी सेक्टर की सुस्त रफ्तार

[ad_2]