सावधान! ये नया मालवेयर आपकी स्क्रीन से चुरा लेता है बैंक डिटेल्स, जानें क्या है बचने के उपाय

[ad_1]

Coyote Malware: एक नया और खतरनाक साइबर हमलावर सामने आया है जिसका नाम है Coyote मालवेयर. यह मालवेयर अब Windows के accessibility tools को ही अपना हथियार बनाकर यूज़र्स की बैंकिंग जानकारी चुरा रहा है. यह मालवेयर खासतौर पर Windows की UI Automation फीचर का गलत इस्तेमाल करता है जो मूल रूप से दिव्यांग यूजर्स की सहायता के लिए बनाया गया था.

कैसे काम करता है यह मालवेयर?

Coyote आमतौर पर एक वैध दिखने वाले इंस्टॉलर जैसे Squirrel Installer के ज़रिए कंप्यूटर में प्रवेश करता है. एक बार इंस्टॉल होते ही, यह चुपचाप बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है और सिस्टम की बेसिक जानकारी इकट्ठा करने लगता है. फिर यह निगरानी करता है कि यूज़र कौन-कौन सी विंडो या ऐप्स खोल रहा है.

अगर यूज़र किसी बैंकिंग वेबसाइट या क्रिप्टो एक्सचेंज को एक्सेस करता है तो यह मालवेयर UI Automation फीचर की मदद से स्क्रीन पर दिख रहे डेटा को पढ़ लेता है. यह ब्राउज़र के टैब्स और एड्रेस बार से वेबसाइट के URL भी निकाल सकता है और उन्हें अपने टारगेट लिस्ट से मिलाता है. अगर URL किसी बैंक या क्रिप्टो प्लेटफॉर्म से मेल खाता है तो यह तुरंत लॉगिन डिटेल या वॉलेट जानकारी चुराने की कोशिश करता है.

फिलहाल किसे निशाना बना रहा है Coyote?

अभी यह मालवेयर ब्राज़ील में सबसे ज़्यादा एक्टिव है. वहां के बड़े बैंक जैसे Banco do Brasil, Santander, और क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे Binance इसके मुख्य टारगेट हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि अक्सर साइबर हमलावर पहले किसी एक देश में नए मालवेयर का ट्रायल करते हैं और फिर उसे दुनिया भर में फैलाते हैं.

क्यों है यह इतना खतरनाक?

Coyote की सबसे खतरनाक बात यह है कि यह Windows के इनबिल्ट टूल्स का इस्तेमाल करता है. इस कारण पारंपरिक एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इसे पहचान नहीं पाते और यह चुपचाप सिस्टम में छिपा रहकर डेटा चुराता रहता है.

कैसे बचें इस साइबर खतरे से?

  • सिर्फ विश्वसनीय वेबसाइटों से ही सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें.
  • अपने ऑपरेटिंग सिस्टम और एंटीवायरस को हमेशा अपडेट रखें.
  • बैंकिंग या क्रिप्टो संबंधित कार्य करते समय अज्ञात लिंक या सॉफ्टवेयर से सावधान रहें.
  • स्क्रीन पर कौन-सी जानकारी है, उस पर नजर रखना अब और ज़रूरी हो गया है.

यह भी पढ़ें:

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए EU का बड़ा कदम! अब ऐप से होगी उम्र की पक्की जांच, जानें नया प्लान

[ad_2]

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच समावेशी विकास को बनाए रखना प्राथमिकता, निर्मला ने बताई चुनौतियां

[ad_1]

Nirmala Sitharaman On GDP: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, देश का सतत विकास बनाए रखना और आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक पूंजीगत खर्च को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उनका यह बयान इस मायने में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वित्त वर्ष 2025 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ी है. अर्थव्यवस्था की यह गति पिछले चार वर्षों के दौरान सबसे कम है. अगर उसके पहले के वित्त वर्ष 2023-24 से तुलना करें तो तब आर्थिक रफ्तार 9.2 प्रतिशत थी.

चुनौतियों के बीच GDP ग्रोथ पर फोकस

आर्थिक सर्वे में देश की जीडीपी के वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 6.3 प्रतिशत से लेकर 6.8 प्रतिशत के बीच बने रहने का अनुमान है. हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश की जीडीपी रफ्तार के अपने पूर्वानुमान 6.7 प्रतिशत को कम करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

एक किताब विमोचन कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की रफ्तार को बनाए रखना ही प्राथमिकता है. विकास सबसे ऊपर है इसलिए इसका रोजगार से भी सीधा संबंध होगा. उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की प्रासंगिकता बनाए रखना, नेतृत्व की स्थिति में बने रहना और अन्य देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना हमारी अन्य प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके साथ ही, निर्मला ने कहा कि ग्लोबल साउथ की आवाज को फिर से परिभाषित करना भी हमारी प्राथमिकता होगी.

सार्वजनिक पूंजीगत खर्च ग्रोथ के अहम फैक्टर

निर्मला ने कहा कि सार्वजनिक पूंजीगत खर्च सतत विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. उन्होंनने कहा कि जब पूंजीगत खर्च लगातार बढ़ता है तो फिर रोजगार, निर्माण और निजी निवेश को बढ़ावा मिलता है. ये सभी मिलकर सतत आर्थिक विकास को संभव बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Kotak Mahindra Q1 Results: कोटक महिंद्रा के मुनाफे में 7 प्रतिशत की गिरावट, बढ़ी ब्याज पर आय

[ad_2]

सैयारा ने नौवें दिन बनाया एक और रिकॉर्ड, बनी 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म

[ad_1]

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सैयारा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया. डेब्यू के साथ ही वो छाए गए हैं. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. 9 दिनों में ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में पहुंच गई है. जहां तक पहुंचने में बड़े-बड़े स्टार्स की हालत खराब हो जाती है. आइए जानते हैं सैयारा का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है.

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के नौवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं. पर अगर फिल्म दूसरे शनिवार को 26.5 करोड़ की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 217.25 करोड़ हो जाएगा. 

200 करोड़ क्लब में सैयारा की एंट्री

साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है. फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है. छावा पहले नंबर पर है और दूसरे नंबर पर सैयारा आ गई है.

सैयारा ने बनाया ये रिकॉर्ड

बता दें कि छावा ने 615.39 करोड़ की कमाई की थी. वहीं छावा 217 करोड़ कमा चुकी है. तीसरे नंबर पर हाउसफुल 5 है. हाउसफुल 5 ने 198.41 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे नंबर पर रेड 2 है. रेड 2 का कलेक्शन 179.30 करोड़ था. वहीं चौथे नंबर पर 165.39 करोड़ के कलेक्शन के साथ सितारे जमीन पर है.


ऐसा रहा है सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि सैयारा ने 21.5 करोड़ के साथ रिकॉर्ड ब्रेक ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़ कमाए. पांचवे दिन फिल्म ने 25 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 21 करोड़ और सातवें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया. 

फिल्म ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं आठवें दिन फिल्म ने 18 करोड़ कमाए थे.

ये भी पढ़ें- Hari Hara Veera Mallu Collection: बॉबी देओल को ‘हरि हर वीरमल्लु’ में जिस लिए रोल दिया गया, ‘सैयारा’ वही नहीं करने दे रही!



[ad_2]

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, अब इतिहास रचने की दहलीज पर हैं कप्तान

[ad_1]

भारत की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन आउट हो गए, दोनों ही खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद केएल राहुल (87) और शुभमन गिल (78) ने मिलकर चौथे दिन का खेल खत्म होने तक विकेट नहीं गिरने दिया और 174 रनों की साझेदारी कर भारत को राहत दिलाई. इस पारी में गिल ने विराट कोहली को एक बड़े रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया और अब उनकी नजर सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड पर हैं.

शुभमन गिल ने एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं. हाल ही में टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके कोहली ने 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 655 रन बनाए थे, गिल इस आंकड़े को पार कर चुके हैं. गिल के नाम अब 697 रन हो चुके हैं. अब वह सिर्फ सुनील गावस्कर से पीछे हैं, वह उनका रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं.

इतिहास रचने की दहलीज पर हैं कप्तान शुभमन गिल

बतौर भारतीय कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मैचों की 9 पारियों में 732 रन बनाए थे. 46 सालों से उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया, लेकिन गिल अब इसे तोड़ने के बहुत करीब हैं. शुभमन अपनी पारी में 36 रन और जोड़ते ही इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और पहले नंबर पर आ जाएंगे.

बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

  • सुनील गावस्कर- 732 (बनाम वेस्टइंडीज 1978-79)
  • शुभमन गिल- 697* (बनाम इंग्लैंड 2025)
  • विराट कोहली- 655 (बनाम इंग्लैंड 2016-17)
  • विराट कोहली- 610 (बनाम श्रीलंका 2017-18)
  • विराट कोहली- 593 (बनाम इंग्लैंड 2018)

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का आज आखिरी दिन

भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद इंग्लैंड ने 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर 311 रनों की बढ़त हासिल की. बेन स्टोक्स ने 5 विकेट हॉल किया और शतक भी ठोका, वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवे और इंग्लैंड के पहले कप्तान बने. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए. इस दबाव में केएल राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 174 रनों की साझेदारी की, और आज इस साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत अभी 137 रन पीछे हैं. टीम इंडिया अब इस मैच को जीत नहीं सकती, उन्हें सिर्फ अपने विकेट बचाए रखकर हार से बचना है.

[ad_2]

केवल भौंकने से काम नहीं चलता, कमाना पड़ता है! डोगेश ऑन ड्यूटी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

[ad_1]

कभी सोचा है कि डॉगेश भी अब नौकरी करने लगा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, हंसी में लोटपोट कर दिया है और साथ ही ये सोचने पर मजबूर भी कर दिया है कि ‘कुत्ता भी कभी ट्रैफिक पुलिस का असिस्टेंट बन सकता है क्या?’ वीडियो में दिखा एक बाइकर, जो खुद एक मोटो व्लॉगर है, उसे लगता है कि आगे खड़ा कुत्ता उस पर भौंकेगा, शायद दौड़ाएगा, लेकिन कहानी में जो ट्विस्ट आता है वो शानदार है. दरअसल, ये कोई आवारा कुत्ता नहीं, ये है “पुलिस डॉगेश”, जो बाइकों की रफ्तार धीमी करवा रहा है ताकि बिना हेलमेट और स्पीड से उड़ती बाइकें सीधे पुलिस की पकड़ में आ जाएं.

पुलिस की मदद कर रहा डॉगेश, लोगों को बना रहा बेवकूफ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटो व्लॉगर अपनी बाइक से जैसे ही एक सुनसान सड़क पर पहुंचता है, अचानक सामने एक कुत्ता आ जाता है. व्लॉगर को पहले डर लगता है कि कहीं कुत्ता दौड़ न पड़े, लेकिन जैसे ही वो बाइक रोकता है, कुत्ता चुपचाप खड़ा रहता है और बाइक की रफ्तार अपने ही अंदाज में ब्रेक करवा देता है. वीडियो का अगला सीन हैरान कर देने वाला है. बाइक रुकते ही कुछ मीटर दूर खड़े ट्रैफिक पुलिसवाले एक्शन में आ जाते हैं और उस व्लॉगर को रुकने का इशारा करते हैं. ये कोई संयोग नहीं, बल्कि उसी इलाके के कई बाइकर्स के साथ हुआ है. दरअसल, ये कुत्ता वहां अक्सर देखा गया है और वह वहीं खड़ा होकर आने-जाने वालों को रोकता है और ये सब हो रहा है पुलिस नाकाबंदी से ठीक पहले. वीडियो देखने के बाद आप भी हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स ले रहे जमकर मजे

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई मुझसे गलती हो गई मुझे माफ कर दे. एक और यूजर ने लिखा…डॉगेश ऑन ड्यूटी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई गजब का कुत्ता है, फुल फॉर्म में है. मजा आ गया.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश ने तुर्किए से खरीदे 5वीं पीढ़ी के 48 फाइटर जेट, जानें क्या है K

[ad_1]

तुर्किए और इंडोनेशिया ने इतिहास रचते हुए एक बड़ी डिफेंस डील की है. तुर्किए की राजधानी इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्षा मेले (IDEF) के दौरान 48 KAAN फाइटर जेट्स की बिक्री के लिए 10 अरब डॉलर की डील पर हस्ताक्षर किए गए. यह तुर्किए के लिए इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान का पहला निर्यात सौदा है.

तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने 11 जून को डील की घोषणा की थी और अब यह आधिकारिक रूप से सही हो गया है. इंडोनेशिया, जो इस समझौते का पहला खरीदार बना है, अब तुर्किए के स्वदेशी रक्षा तकनीक का अहम रणनीतिक साझेदार बन चुका है. इस डील के साथ ही तुर्किए ने न केवल अपनी तकनीकी क्षमताओं का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन किया है, बल्कि अपनी घरेलू एयरोस्पेस परियोजनाओं को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी उठाया है.

क्यों है KAAN फाइटर जे 5वीं पीढ़ी का बेहतरीन विमान?

KAAN फाइटर जेट तुर्किए की तरफ से विकसित एक अत्याधुनिक 5वीं पीढ़ी का युद्धक विमान है, जो हवाई श्रेष्ठता, सटीक हमला और मल्टी-रोल क्षमताओं के लिए जाना जाता है. इसका पहला प्रोटोटाइप 2023 में पेश किया गया था और 2024 में इसकी पहली सफल परीक्षण उड़ान हुई. मुख्य विशेषताओं की बात करें तो KAAN फाइटर जेट में रडार से बचाव के लिए एडवांस डिजाइन है. इसमें सुपरसोनिक स्पीड है. ये हवाई युद्ध, जमीनी हमला और निगरानी करने में माहिर है. डिजिटल एवियॉनिक्स और एआई से लैस है. KAAN को पहले TF-X नाम से जाना जाता था. तुर्किए 2028 में इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू करेगा और 2030 से इंडोनेशिया को इसकी डिलीवरी शुरू होगी. 

इंडोनेशिया के लिए इस डील का महत्व

इंडोनेशिया की रणनीतिक दृष्टि के लिए यह सौदा कई मायनों में खास है. KAAN की खरीद इंडोनेशिया के लिए न केवल तकनीकी उन्नयन है, बल्कि यह देश की एयरोस्पेस क्षमताओं में तुर्किए के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की नींव रखता है. तुर्किए रक्षा उद्योग एजेंसी ने कहा कि यह डील इंजीनियरिंग, उत्पादन और प्रौद्योगिकी सहयोग में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है. यह दो मुस्लिम बहुल देशों के बीच रणनीतिक गहराई और मित्रता को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें:  मालदीव में अब इंडिया-इन! मुइज्जू का यू-टर्न, पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- वो शानदार इंसान 

[ad_2]

Numerology Prediction 27 July 2025: जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, अंक ज्योतिष से भविष्यफल!

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे रविवार, 27 जुलाई 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. कामकाज में नई शुरुआत की योजना करने के लिए बेहतर दिन है. किसी करीबी की सहायता से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा.

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपकी भावनाएं प्रबल रहने वाली है. परिवार के साथ समय बिताने का सुखद पल प्राप्त होगा. निवेश से जुड़े कामों में जल्दबाजी न दिखाएं.

मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के लिए रविवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के लिए ये समय अच्छा है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलते दिखाई दे रही है. धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं.

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज के दिन किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. कार्यक्षेत्र में वर्क लोड के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा जरूरी न हो तो घर पर ही रहें. सेहत का ख्याल रखें.

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन रोमांचक और ऊर्जा से भरा रहने वाला है. कार्यस्थल पर नए अवसरों से लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा.

मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है. आज के दिन प्रेम और पारिवारिक खुशियों से भरा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है. हालांकि अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों की ओर झुकाव होगा. नए संपर्क से लाभ मिलेगा.

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहने वाला है. काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं. व्यापार में सोच-समझकर निर्णय ले.किसी भी तरह के विवाद से बचें.

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है. काम में सफलता मिल सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है. आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

दुनिया की सबसे बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU की पहली महिला कुलपति बनीं उमा कांजीलाल, जानिए

[ad_1]

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पहली बार किसी महिला को कुलपति नियुक्त किया है. प्रोफेसर उमा कांजीलाल को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है. प्रो. कांजीलाल लंबे समय से शिक्षा जगत में काम कर रही हैं और उन्होंने डिजिटल लर्निंग, ई-एजुकेशन और ऑनलाइन एजुकेशन के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय योगदान दिए हैं.

इग्नू की स्थापना को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब जाकर पहली बार किसी महिला को विश्वविद्यालय की कमान सौंपी गई है. इससे पहले प्रो. उमा कांजीलाल कार्यवाहक कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय का संचालन कर रही थीं. इसके अलावा वे मार्च 2021 से जुलाई 2024 तक प्रो-वाइस चांसलर के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं.

शिक्षा और करियर का लंबा अनुभव

प्रो. कांजीलाल ने अपनी मास्टर्स डिग्री कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से प्राप्त की. उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है. करियर की शुरुआत उन्होंने 1984 में आईआईटी कानपुर में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में की थी. इसके बाद उन्होंने IGNCA और फिर इग्नू में लेक्चरर के तौर पर काम शुरू किया.

वे यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज की डायरेक्टर और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की प्रमुख जैसी कई बड़ी भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं. उनकी विशेषज्ञता डिजिटल लाइब्रेरी, ई-लर्निंग और मल्टीमीडिया कोर्स विकास में है.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

तीन दशकों का शैक्षिक अनुभव

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, प्रो. उमा कांजीलाल बीते 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने तकनीकी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और फ्लेक्सिबल एजुकेशन मॉडल पर विशेष ध्यान दिया है. फिलहाल वे ‘स्वयं’ और ‘स्वयंप्रभा’ जैसे डिजिटल एजुकेशन प्लेटफॉर्म की नेशनल कोऑर्डिनेटर भी हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रही सक्रियता

प्रो. कांजीलाल का योगदान सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने इलिनोइस यूनिवर्सिटी (यूएसए) में फुलब्राइट फेलोशिप प्राप्त की है और जॉर्डन के UNRWA के डिजिटल एजुकेशन प्रोजेक्ट में भी भाग लिया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया-भारत काउंसिल ग्रांट, DANIDA फेलोशिप और मंथन अवार्ड जैसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]