काली साड़ी में ‘देसी-देसी छोरा’ पर थिरकी महिला वकील, डांस ने लूट लिया दिल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आपको आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं. इनमें अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह की हरकतें करते दिख जाते हैं. कभी कोई अनजान सिंगर आवाज से दिल जीत लेता है. तो कभी कोई डांसर अपने मूव्स से तहलका मचा देता है. अब एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

जिसमें एक महिला वकील काली साड़ी पहनकर ‘देसी-देसी छोरा’ गाने पर ऐसा जोरदार डांस करती दिख रही है कि देखने वाले तारीफ करते नहीं थक रहे. उनके एक्सप्रेशन्स और स्टाइल ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो.

 

काली साड़ी में महिला वकील का जबरदस्त डांस 

वकील सिर्फ कोर्ट में अपनी दलीलों से जज को प्रभावित नहीं करते. बल्कि जरूरत पड़े तो स्टेज पर अपने अंदाज से पूरी महफिल भी लूट सकते हैं. इसका ताजा उदाहरण एक महिला वकील ने पेश किया है. एक महिला वकील का जबरदस्त डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है. काली साड़ी में उनका जबरदस्त डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

यह भी पढ़ें: बेईमान दारोगा जी! चश्मे के पैसे देने की बारी आई बदतमीजी पर उतरे साहब- बगैर पैसे दिए निकले, वीडियो वायरल

उन्होंने ‘देसी-देसी छोरे का शहर में पूरा टोरा’ गाने पर ऐसा परफॉर्म किया कि वहां मौजूद लोगों की नज़रें उन्हीं पर टिक गईं. वायरल हो रहा वीडियो मेरठ बार एसोसिएशन का बताया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो. 

यह भी पढ़ें: केवल भौंकने से काम नहीं चलता, कमाना पड़ता है! डोगेश ऑन ड्यूटी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @jpsin1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1.62 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के बहुत सारे कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है’इस नृत्य को भारत के किस प्रसिद्ध नृत्य के अंदर रखा हुआ हैं? या इसे किस नाम से जाना जाता है.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘महिला अध्यक्ष हैं और सामने भी एक महिला ही ठुमके लगा रही है लेकिन बदनाम पुरुष ही होगा.’ एक और यूज़र ने लिखा है ‘बार एसोसिएशन को इन्होने Bear बार एसोसिएशन समझ लिया.’

यह भी पढ़ें: सिर के ऊपर से गुजर गई बस और तरबूज की तरह फूटी शख्स की खोपड़ी- वीडियो देख कांप उठेगी रूह


Aaj Ka Rashifal: 27 जुलाई 2025, रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें अपना भाग्य

[ad_1]

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल की गणना की जाती है. 27 जुलाई 2025, रविवार का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है. पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक आज का राशिफल.

मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. धन लाभ के शुभ योग हैं. सेहत का ध्यान रखें.

वृषभ राशि (Taurus): आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. व्यापार में फायदा और तरक्की मिलेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

मिथुन राशि (Gemini): कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें. साझेदारी के कामों में सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान होना तय है. छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा.

कर्क राशि (Cancer): आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है. सेहत में सुधार होगा.

सिंह राशि (Leo): आज का दिन आपके लिए नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए बेहतर समय है. पैसों का निवेश समझदारी से करें लाभ अवश्य मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo): आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा लेकिन मेहनत सफल होते दिखाई दे रही है. सेहत के प्रति ध्यान दें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

तुला राशि (Libra): आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. व्यापार और नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज के दिन किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है. परिवार के साथ समय बीतेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मानसिक तनाव लेने से बचें.

धनु राशि (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. कार्यक्षेत्र पर नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में लाभ मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे.

मकर राशि (Capricorn): किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है. मेहनत से लाभ मिलेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

कुंभ राशि (Aquarius): आज का दिन शुभ समाचार लाएगा. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. सेहत अच्छी रहेगी.

मीन राशि (Pisces): आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ दिन आनंदमय रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

सुंदर पिचाई की अरबपति क्लब में एंट्री, गूगल में हिस्सेदारी से बढ़ी दौलत, जानें अब कितनी है संपत

[ad_1]

Sundar Pichai: गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई अब आधिकारिक तौर पर दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं. उनकी कुल संपत्ति अब करीब 1.1 अरब डॉलर (लगभग 9,200 करोड़ रुपये) पहुंच गई है. इस सफर का बड़ा श्रेय उन्हें अल्फाबेट में 0.02% हिस्सेदारी, लंबी योजनाएं और हाल ही में कंपनी के AI से जुड़ी प्रगति के चलते शेयर बाजार में आए उछाल को जाता है.

AI की बदौलत शेयरों में जबरदस्त उछाल

पिछले एक महीने में अल्फाबेट के शेयरों में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसका बड़ा कारण निवेशकों में कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को लेकर बढ़ती उम्मीदें हैं. यही बढ़त पिचाई की संपत्ति में अहम भूमिका निभा रही है. हालांकि पिचाई, मेटा, एनवीडिया या टेस्ला जैसे दिग्गजों की तरह कंपनी के संस्थापक नहीं हैं फिर भी उन्होंने सालों की मेहनत और रणनीतिक सोच से अपनी जगह बनाई है.

नियमित शेयर बिक्री और नई रणनीति ने दिलाई कामयाबी

टेक इंडस्ट्री के कई दिग्गज जहां अपनी पूरी हिस्सेदारी बरकरार रखते हैं, वहीं सुंदर पिचाई ने नियमित अंतराल पर शेयर बेचने की रणनीति अपनाई है. पिछले 10 सालों में उन्होंने करीब USD 650 मिलियन के अल्फाबेट शेयर Rule 10b5-1 के तहत बेचे हैं जो इनसाइडर ट्रेडिंग से बचाव के लिए तय नियम है.

जून 2025 में ही उन्होंने 33,000 क्लास C शेयर लगभग USD 169 प्रति शेयर के हिसाब से बेचे जिससे उन्हें USD 5.5 मिलियन प्राप्त हुए. दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही समय में इन शेयरों की कीमत USD 193 तक पहुंच गई जो दर्शाता है कि कंपनी के शेयर कितनी तेज़ी से बढ़ रहे हैं.

AI में बढ़त ने अल्फाबेट को दिलाया जबरदस्त मुनाफा

अल्फाबेट की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट में कंपनी ने 14% सालाना ग्रोथ दर्ज की है. इसमें गूगल सर्च, यूट्यूब, क्लाउड और सब्सक्रिप्शन सेवाओं की बड़ी भूमिका रही. कंपनी की अर्निंग कॉल में AI शब्द 90 बार से ज्यादा इस्तेमाल हुआ जो इस टेक्नोलॉजी के महत्व को दर्शाता है.

पिचाई ने इस दौरान यह भी साफ किया कि गूगल AI टैलेंट को बनाए रखने के लिए लगातार निवेश कर रहा है. मेटा और OpenAI जैसे प्रतिस्पर्धियों के बावजूद, गूगल की मजबूत टीम, संसाधन और लक्ष्य कंपनी को आगे बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

अगर आपके नाम और फोटो से बना है फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट? तो तुरंत करें ये काम

[ad_2]

सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर के निधन के बाद क्यों अचानक चर्चा में हैं प्रिया सचदेव

[ad_1]

Sona Comstar Additional Director Priya Sachdeva: सोना बीएलडब्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड जिसे सोना कॉमस्टार के नाम से भी जाना जाता है. व्हीकल्स के कलपूर्जे बनाने वाली इस कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर का जून के महीने में पोलो खेलते वक्त निधन हो गया. संजय कपूर के निधन के बाद जेफरी मार्क ओवरली को 23 जून 2025 को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया.

इसके बाद कंपनी के शेयधारकों ने जरूरी बहुमत के साथ संजय कपूरी की पत्नी प्रिया सचदेव कपूरी को इस कंपनी का नॉन एग्जक्यूटिव डायरेक्टर बनाने की मंजूरी दे दी. उन्हें बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है. आठ साल पहले साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. संजय कपूर की प्रिया सचदेव तीसरी पत्नी हैं. 

कौन हैं प्रिया सचदेव?

उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी के साथ शादी 1996 में हुई लेकिन 2000 में तलाक हो गया. इसके बाद संजय कपरी बॉलीवुड एस्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ शादी की थी. लेकिन करिश्मा से तलाक के बाद तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की थी. जबकि प्रिया सचदेवा की ये दूसरी शादी थी.

उनकी पहली शादी विक्रम चटवाल से हुई थी, जो अमेरिकी होटल कारोबारी हैं. लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दोनों के बीच साल 2011 में तलाक हो गया था. दूसरी तरफ करिश्मा के साथ सजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन ये शादी भी 13 साल बाद यानी 2016 में टूट गई. 

प्रिया सचदेव की सोना कॉमस्टार में नियुक्त कंपनी की कॉरपोरेट प्रमोटर ऑरियस इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नॉमिनेशन के बाद संभव हो पायी है, जिसके सोना कॉमस्टार में हिस्सेदारी 28.02 प्रतिशत जबकि 71.98 प्रतिशत हिस्सेदारी शेयरधारकों के पास है.

पारिवारिक विवाद से चर्चा में 

दरअसल, प्रिया सचदेव कपूर इनवेस्टमेंट प्रोफेशनल के साथ ही बिजनेस वूमन है, जो ऑरियस इन्वेस्टमेंट लिमिटेड की डायरेक्टर भी हैं. वे चर्चा में उस वक्त आईं जब संजय कपूरी अपने पीछे करीब तीस हजार करोड़ का साम्राज्य छोड़ गए. इस पर कानूनी नियंत्रण को लेकर उनकी मां और सोना समूह का पूर्व चेयरपर्सन रानी कपूर ने एजीएम की बैठक दो हफ्ते के लिए टालने के लिए बोर्ड को लेटर लिखा था.

लेकिन कंपनी के बोर्ड की तरफ से उनकी बात नहीं सुनी गई. संजय कपूरी की मां ने आरोप लगा था कि एक तरफ जहां पूरा परिवार शोकाकुल है तो वहीं पारिवारिक विरासत को हड़पने के लिए कुछ लोग उस कोशिश में हैं.

ये भी पढ़ें: हफ्तेभर में 100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानें पांच बड़े शहरों में क्या है ताजा भाव



[ad_2]

पावर हिटिंग टीम बनने के लिए बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम, Asia Cup से पहले इस कोच से मिलाया हाथ

[ad_1]

एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) ने पुरुष एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले 9 सितंबर से शुरू होंगे, भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल है. टूर्नामेंट की तैयारी कर रही बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बड़ा कदम उठाते हुए पावर हिटिंग कोच को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में मशहूर पावर हिटिंग कोच जूलियन वुड अगस्त में बांग्लादेश टीम के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

एशिया कप 2025 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम 6 अगस्त से शेर ए बांग्ला स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी. उम्मीद जताई गई है कि जूलियन वुड इस अभ्यास कैंप से पहले बांग्लादेश पहुंच जाएंगे और बल्लेबाजों को पावर हिटिंग के गुर सिखाएंगे. इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम में पावर-हिटिंग तकनीकों को अपनाकर बदलाव लाने का श्रेय वुड को ही दिया जाता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वुड बांग्लादेश क्रिकेट टीम के साथ तीन सप्ताह तक रहेंगे और बल्लेबाजों के शॉट्स की रेंज बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे.

बीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि वुड एशिया कप से पहले बांग्लादेश में शुरू हो रहे अभ्यास कैंप से पहले पहुंच जाएंगे.”

जूलियन वुड ने क्या कहा

वुड ने कहा, “हां मैं फिल सीमंस से बात कर रहा हूं. मैं 3 हफ्ते के लिए अगस्त में वहां रहूंगा. लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना अधिक है. अगस्त में एशिया कप से पहले मैं ढाका में रहूंगा, एशिया कप के बाद का पता नहीं. ये बीसीबी पर निर्भर करता है.”

उन्होंने कहा, “बांग्लादेश टीम में बहुत प्रतिभा है. अब के समय में सिमित ओवरों में पावर हिटिंग बहुत जरुरी हो गया है. मेरा काम उनकी जरुरी बात बताना है कि वह अपनी ताकत का उपयोग कैसे करें, अपनी ऊर्जा कैसे लगाएं. मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, वह इस बारे में काफी समय से बात कर रहे हैं लेकिन अब ये हो रहा है और मुझे इसकी ख़ुशी है.”

एशिया कप के ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान

एशिया कप के ग्रुप A में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के साथ यूएई और ओमान है. बांग्लादेश टीम ग्रुप बी में है, उनके साथ श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग हैं. पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच 9 सितंबर को है. यूएई में होने जा रहे एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के साथ 10 सितंबर को है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को है.



[ad_2]

अनीत पड्डा की खूबसूरती देख दीवाने हुए फैंस, एयरपोर्ट की फोटोज हो रहे हैं वायरल

[ad_1]

‘सैयारा’ के ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद अब फिल्म की स्टार कास्ट कामयाबी का लुत्फ उठा रही है. इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपने सादगी भरे अंदाज और क्यूटनेस से अनीत पड्डा सभी को अपना दीवाना बना रही हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कैजुअल आउटफिट में उन्हें देख कर एक बार फिर दर्शक अपना दिल हार बैठे हैं.

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सैयारा की ‘वाणी बत्रा’ 
‘सैयारा’ में वाणी बत्रा का किरदार निभाकर अनीत पड्डा ने खूब तारीफे बटोरी हैं. इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट पर पैप्स ने उन्हें स्पॉट किया. सभी ने मिलकर उन्हें उनकी फिल्म के सक्सेस के लिए बधाई भी दी.

कैजुअल आउटफिट में अनीत पड्डा का ये लुक काफी वायरल हो रहा है. मुंबई एयरपोर्ट में एक्ट्रेस को ब्ल्यू शर्ट और वाइट ट्राउजर में देखा गया. मास्क और कैप लगाए उनका लुक बहुत ही क्लासी लग रहा था.

पैपराजी ने जब अनीत की तस्वीरों के लिए उन्हें चेहरे से मास्क उतारने के लिए कहा तो अनीत ने क्यूट तरीके से मुस्कराते हुए जवाब दिया कि उन्हें थोड़ी शर्म आ रही है. जब सारे कैमरे उनकी तरफ फोकस हुए और पैप्स ने उन्हें पोज करने के लिए रिक्वेस्ट किया तब अनीत शर्माने लगीं और उनका क्यूट रिएक्शन भी देखने को मिला जो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है.


ऐसा रहा अनीत पड्डा का करियर
अनीत पड्डा ने 2022 में काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्हें वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राय’ में देखा गया. इसके अलावा उन्हें कई सारे विज्ञापनों में भी देखा गया था. 2025 में मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा से उन्होंने बतौर लीड बॉलीवुड में डेब्यू किया. सैक्निल्क के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अबतक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 217.25 करोड़ की कमाई कर ली.



[ad_2]

Watch: टेकऑफ करते ही दिखा धुआं… प्लेन के लैंडिंग गियर में लगी आग, अमेरिका में टला बड़ा हादसा

[ad_1]

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA3023 में शनिवार (26 जुलाई, 2025) को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान के लैंडिंग गियर में आग लग गई. बोइंग 737 मैक्स मॉडल के इस विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

डेनवर फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, विमान मियामी के लिए उड़ान भरने वाला था जब रनवे 34L पर अचानक उसके टायर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे लैंडिंग गियर में आग लग गई. तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

तेजी से निकाले गए यात्री

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पांच यात्रियों की मेडिकल जांच की गई, लेकिन किसी को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी. हालांकि, एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने के चलते एहतियातन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

FAA ने शुरू की जांच

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है. अमेरिकन एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि विमान के टायर से जुड़ी मेंटेनेंस समस्या के कारण उसे फिलहाल सेवा से हटा दिया गया है और जांच जारी है.

वायरल हुआ घटना का वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन के टायर से आग और धुआं उठता दिख रहा है. वहीं, घबराए यात्री इमरजेंसी स्लाइड से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं.

 तेज रेस्पॉन्स से टला बड़ा हादसा

फायर डिपार्टमेंट और एयरपोर्ट स्टाफ की तेजी से कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें-

इजरायल को अपना एयर डिफेंस सिस्टम दे दो… ट्रंप की अपील के बाद भी सऊदी ने नेतन्याहू को नहीं दिया था THAAD, मिडिल ईस्ट से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट



[ad_2]

BSF में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका; 3,588 पदों पर सीधी भर्ती

[ad_1]

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के 3,588 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप 10वीं पास हैं और फौज में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है. इस भर्ती में पुरुषों के लिए 3,406 और महिलाओं के लिए 182 पद आरक्षित हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 24 अगस्त 2025 रखी गई है.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे कि कुक, वाशरमैन, बार्बर, स्वीपर, टेलर, प्लंबर, पेंटर आदि में आईटीआई सर्टिफिकेट या कार्यानुभव होना चाहिए.

उम्मीदवारों की आयु 24 अगस्त 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति/जनजाति को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी. महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी आयु और आवेदन शुल्क में राहत दी गई है.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा. इसके बाद उम्मीदवारों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके बाद संबंधित ट्रेड का टेस्ट होगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा.

सैलरी कितनी?

इस भर्ती के लिए वेतनमान लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 तक रहेगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी भत्ते भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है.

कैसे आवेदन करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें. अंत में फॉर्म का प्रिंट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बेईमान दारोगा जी! चश्मे के पैसे देने की बारी आई बदतमीजी पर उतरे साहब- बगैर पैसे दिए निकले

[ad_1]

कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है, लेकिन जब कानून के रखवाले ही नियम तोड़ने लगें, तो सवाल उठने लाजमी हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वर्दी पहनने से इंसान कानून से ऊपर हो जाता है? वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी यानी दारोगा जी चश्मे की दुकान पर जाते हैं, अपना चश्मा लेते हैं, लेकिन जब दुकानदार पैसे मांगता है तो साहब का पारा चढ़ जाता है. बहस करते हैं, गुस्से में आते हैं और फिर पैसे दिए बिना ही वहां से चले जाते हैं. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है और अब यही फुटेज इंटरनेट पर तैर रही है, जहां लोग कह रहे हैं… ‘ये नजर का चश्मा था या रौब का?’

बगैर पैसे दिए निकल लिए दारोगा जी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी चश्मे की दुकान में घुसते हैं और दुकानदार से अपना चश्मा मांगते हैं. दुकानदार जब उन्हें उनका तैयार किया गया चश्मा देता है और तय रकम मांगता है, तो दारोगा जी नाराज हो जाते हैं. वह दुकानदार से बहस करने लगते हैं और आवाज ऊंची करते हुए दुकानदार पर रौब झाड़ते हैं. दुकानदार उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि उसने सिर्फ वही पैसे मांगे हैं जो पहले तय हुए थे, लेकिन दारोगा जी का गुस्सा कम नहीं होता. वह पैसे दिए बिना ही दुकान से बाहर निकल जाते हैं. दुकानदार कुछ कहने की कोशिश करता है लेकिन वर्दी और रुतबे के आगे उसकी आवाज दब जाती है. पूरा मामला मिर्जापुर का बताया जा रहा है. हालांकि एबीपी लाइव ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, भड़के यूजर्स

यह पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ ने लिखा कि ये वर्दी का गलत इस्तेमाल है, तो कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से पूरी पुलिस बदनाम होती है. कई यूजर्स ने यह भी पूछा कि क्या अब आम दुकानदारों को अपने पैसे मांगने का भी हक नहीं है? वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


नॉन-वेज लवर्स सावधान! रोजाना मांस खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं

[ad_1]

Non Veg Side Effects: जैसे ही किसी प्लेट में लजीज चिकन करी, तंदूरी कबाब या मटन बिरयानी आती है, नॉन-वेज प्रेमियों की भूख और भी बढ़ जाती है. भारत में बड़ी संख्या में लोग नॉन-वेज फूड को स्वाद, ताकत और प्रोटीन के लिए पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रोजाना मांस खाना आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है?

डॉ. नवनीत कालरा बताते हैं कि नॉन-वेज का अत्यधिक सेवन कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. विशेष रूप से तब, जब व्यक्ति हफ्ते के हर दिन इसे खाता हो और फाइबर, हरी सब्जियों और संतुलित आहार की अनदेखी कर रहा हो. आइए जानते हैं रोजाना मांस खाने से किन समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़े- मानसून में नाक भी हो जाती है बीमार, ये 5 समस्याएं सबसे आम

पाचन तंत्र पर असर

मांस को पचने में शरीर को अधिक समय और मेहनत लगती है. जब व्यक्ति रोजाना नॉन-वेज खाता है, तो पाचन तंत्र पर लगातार दबाव बनता है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग

लाल मांस में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इससे दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ सकता है.

गुर्दे पर बोझ

नॉन-वेज प्रोटीन का मुख्य स्रोत है, लेकिन जब इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाता है, तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे किडनी पर असर पड़ता है और समय के साथ किडनी स्टोन या किडनी फेलियर की आशंका भी बन सकती है.

गैस्ट्रिक समस्याएं और एसिडिटी

डेली नॉन-वेज सेवन से पेट में अम्लीयता बढ़ जाती है. इससे सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, जो लंबे समय में पेट के अल्सर का कारण भी बन सकती हैं.

कैंसर का खतरा

कुछ रिसर्च बताते हैं कि रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट का अत्यधिक सेवन आंतों के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है. खासकर जब मांस को डीप फ्राय या ओवरकुक किया गया हो.

वजन बढ़ना

रोज मांस खाने से कैलोरी और फैट का इनटेक बढ़ जाता है, जिससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है मोटापा, थकावट और मेटाबॉलिक समस्याएं.

नॉन-वेज अगर सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है, लेकिन हर दिन मांस खाना धीरे-धीरे शरीर में कई बीमारियों को न्योता देता है. इसलिए स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी रखें ध्यान, क्योंकि जब शरीर ही स्वस्थ नहीं रहेगा, तो स्वाद का क्या मतलब?

ये भी पढ़ें: क्या काली ब्रा पहनने से भी हो जाता है कैंसर? डॉक्टर से जानें इस बात में कितनी है हकीकत

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]