गेम्स ऑफ थ्रोंस फेम ने चखा देसी स्वाद! बेंगलुरु में इडली डोसे के स्वाद के दीवाने हुए एक्टर- वीड

[ad_1]

बैंगलोर की गलियों में सिर्फ मसाले ही नहीं महकते, कभी-कभी वेस्टरोस के योद्धा भी दिख जाते हैं. और इस बार ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का वो नाम, जिसने अपनी तलवार से राजाओं की गर्दनें झुका दीं वही ‘किंग्सलेयर’ आम लोगों के बीच बैठा इडली-डोसा खा रहा था. जी हां, मशहूर हॉलीवुड एक्टर निकोलेज कॉस्टर वॉल्डाओ, जो ‘जेमी लैनिस्टर’ के नाम से पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, हाल ही में बैंगलोर के चर्चित रेमेश्वरम कैफे में देखे गए. जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु में इडली डोसा का मजा लेते दिखे गेम्स ऑफ थ्रोन फेम

वीडियो एक कंटेंट क्रिएटर ने रिकॉर्ड किया, जो खुद को शूट कर रही थीं. जैसे ही उन्होंने कैमरे में देखा कि पीछे की टेबल पर जो शख्स इडली-डोसे का आनंद ले रहा है, वो और कोई नहीं बल्कि खुद जेमी लैनिस्टर हैं, तो उनका हैरान होना लाजमी था. ब्लैक शर्ट, कैप और एक बेहद सिंपल लुक में निकोलेज वहां बैठकर बिना किसी तामझाम के अपना ब्रेकफास्ट कर रहे थे. यूजर्स इस वीडियो को देखकर दंग हैं. कमेंट्स में कोई लिख रहा है “बैंगलोर में GOT चल रहा है क्या?”, तो कोई कह रहा है “किंग्सलेयर भी साउथ इंडियन खाने का फैन निकला.”


भारत के खाने की दीवानी है पूरी दुनिया

रेमेश्वरम कैफे बैंगलोर में अपने खास फ्लेवर और साउथ इंडियन फूड के लिए काफी मशहूर है. लेकिन इस बार मसाले से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि वहां ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का हीरो थाली सजाकर बैठा मिला. वैसे भी ये कोई नई बात नहीं है कि कोई विदेशी मेहमान भारतीय खाने का दीवाना ना हो. बहुत से विदेशियों ने तो भारत के लोगों को लकी बताया है क्योंकि भारत के पास दुनिया का सबसे अच्छा खाना है. बहरहाल वीयो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को thehappeninglifestyle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई संभलकर रहना, कन्नड़ तो आती है न? एक और यूजर ने लिखा…साउथ के खाने का दीवाना तो ये भी निकला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या बेंगलुरु में कोई शूटिंग चल रही है?

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


WhatsApp में जल्द मिलेगा नया फ़ीचर! Instagram और Facebook से सीधे लग जाएगी प्रोफाइल फोटो, जानिए

[ad_1]

Whatsapp New Feature: Meta अब अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स को और ज़्यादा जुड़ा हुआ अनुभव देने की दिशा में एक नया कदम उठा रहा है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp में जल्द ही ऐसा फीचर आने वाला है जिससे आप अपना प्रोफाइल पिक्चर सीधे Instagram या Facebook से इम्पोर्ट कर सकेंगे.

WhatsApp का नया फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Beta के Android वर्जन 2.25.21.23 में देखा गया है. फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को यह फ़ीचर मिल चुका है और आने वाले हफ्तों में यह बाकी यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा.

कैसे करेगा काम?

अब तक WhatsApp पर यूज़र अपनी प्रोफाइल फोटो सिर्फ कैमरा, गैलरी, अवतार या AI इमेज से ही सेट कर सकते थे. लेकिन नए अपडेट के बाद जब आप प्रोफाइल एडिट करने जाएंगे तो आपको Instagram और Facebook से फोटो चुनने का विकल्प भी दिखाई देगा. यानी अगर आपके Insta या FB पर कोई पुरानी फोटो लगी है जिसे आप अब WhatsApp पर लगाना चाहते हैं तो आपको न उसे डाउनलोड करना होगा, न स्क्रीनशॉट लेना पड़ेगा. आप बस एक क्लिक में वही फोटो WhatsApp पर भी सेट कर सकेंगे बिना क्वालिटी खोए.

अकाउंट्स को करना होगा Sync

इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को अपने WhatsApp, Facebook और Instagram अकाउंट्स को Meta Accounts Center में लिंक करना होगा. Meta ने इस साल की शुरुआत में यह सुविधा देना शुरू किया था और अब इसके ज़रिए कई इंटर-कनेक्टेड फीचर्स भी आ चुके हैं.

Meta लगातार अपने प्लेटफॉर्म्स को आपस में जोड़ने की कोशिश कर रहा है. अब यूज़र Instagram स्टोरी को सीधे WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं और बिज़नेस अकाउंट्स पर WhatsApp बटन जोड़ सकते हैं जिससे ग्राहक सीधे WhatsApp पर पहुंच सकें. व्हाट्सऐप का यह नया फीचर न केवल यूज़र्स की प्रोफाइल सेटिंग को आसान बनाएगा बल्कि Meta ऐप्स के बीच बेहतर इंटीग्रेशन की दिशा में एक और बड़ा कदम साबित होगा.

यह भी पढ़ें:

BSNL का धमाका! 997 रुपये में 160 दिनों तक मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स, Airtel और Jio की बढ़ गई टेंशन



[ad_2]

PNB के क्लर्क को कितनी मिलती है सैलरी, यह 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी?

[ad_1]

पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी की तलाश में रहते हैं. वहीं सरकारी बैंकों में नौकरी करना आज भी लाखों युवाओं का सपना है. सरकारी बैंक के क्लर्क पद को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है. क्योंकि इस जाॅब में न सिर्फ स्टेबिलिटी होती है बल्कि सैलरी और फैसेलिटीज भी अच्छी होती हैं. पंजाब नेशनल बैंक जैसे बड़े बैंक में क्लर्क की नौकरी को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं. 

सैलरी कितना मिलता है, काम क्या-क्या होता है, और आने वाले समय में इसमें कितनी बढ़ोतरी हो सकती है? क्योंकि अब अगले साल से 8वें वेतन आयोग लागू होने जा रहा है. तो यह सवाल और भी ज़्यादा लोगों के मन में आ रहा है कि 8वें वेतन आयोग के बाद क्लर्क की सैलरी पर कितना असर पड़ेगा और उनकी इनकम में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है. चलिए बताते हैं पूरी जानकारी. 

कितनी होती है PNB क्लर्क की सैलरी? 

PNB यानी पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क की नौकरी काफी लोग करना चाहते हैं. क्योंकि यह सरकारी बैंक है. इसमें क्लर्क की शुरुआती सैलरी की बात की जाए तो यह 29000 रुपये से 32000 रुपये के बीच होती है. जो शहर की कैटेगरी और पोस्टिंग पर निर्भर करती है. इसमें बेसिक पे के अलावा डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और कुछ भत्ते शामिल होते हैं. हर साल इंक्रीमेंट के साथ यह सैलरी धीरे-धीरे बढ़ती जाती है. 

यह भी पढ़ें: एनसीईआरटी कक्षा 3 से 12 तक के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष मॉड्यूल विकसित कर रहा है: सूत्र

प्रमोशन मिलने पर और ज़्यादा फायदा होता है. कई क्लर्क समय के साथ ऑफिसर ग्रेड तक भी पहुंच जाते हैं. इसके अलावा और भी कई सुविधाएं मिलती है. जिस वजह यह एक सेफ करियर माना जाता हैं. इसलिए ही हर साल सरकारी बैंक की इस पोस्ट के लिए हर साल लाखों लोग एग्जाम देते हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षा मंत्रालय का सख्त रुख, सभी राज्यों को भेजे गए निर्देश

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?

अगले साल से 8वें वेतन आयोग के लागू हो जाएगा. इसके लागू होने के बाद सभी केन्द्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी.  इसमें पीएनबी क्लर्क की सैलरी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेसिक पे में करीब 25% से 30% का इजाफा हो सकता है.

अगर मौजूदा सैलरी करीब 35000 रुपये के आसपास है, तो नए स्केल में यह बढ़कर 45000 से 50000 रुपये के बीच पहुंच सकती है. फिटमेंट फैक्टर अगर 2.5 या उससे ऊपर रखा गया तो डीए, एचआरए और अन्य भत्ते भी बढ़ जाएंगे.  

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को कितनी मिलती है सैलरी, यह भारत के आर्मी चीफ से कितनी कम?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तान में दिनदहाड़े छात्रों को किया जा रहा ‘गायब’, जानें PAK सेना और ISI पर क्यों लग रहे ये

[ad_1]

पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में भारी तदाद में छात्रों के अपहरण की खबरें सामने आई है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र और उसके बाहर कई छात्र गायब हो गए. पहले ये घटना बलूचिस्तान में हुआ करता था, लेकिन अब कराची, नोश्की और केच से भी दिनदहाड़े छात्रों को अगवा किया जा रहा है.

यूनिवर्सिटी से किया गया छात्र को अगवा

कराची यूनिवर्सिटी में चौथे सेमेस्टर के छात्र मुस्लिम दाद बलोच को कॉलेज के एंट्री गेट से अगवा कर लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब वह अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल लौट रहा था तो अज्ञात लोगों ने उसे एक गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया और लेकर गए. वह छात्र पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित अवारान जिला का रहने वाला था और कराची के बलूच छात्र समुदाय में एक जाना-पहचाना चेहरा था. उनके अचानक लापता होने से उनके साथियों में डर का माहौल है और उनका परिवार सदमे में है.

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने छात्र को घर से उठाया

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नोश्की में रविवार (27 जुलाई 2025) की काजियाबाद निवासी पीर मोहम्मद के बेटे हफीज़ुल्लाह को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उसके घर से उठा लिया. परिजनों ने उसके अज्ञात ठिकाने पर ले जाने पर चिंता जताई है और उसकी तत्काल रिहाई की मांग की है. 

टीबीपी ने भी केच जिले में हाल ही में दो लापता लोगों की भी रिपोर्ट दी है. बलूचिस्तान के तुर्बत इलाके से ईएसआई से जुड़े लोगों ने 23 जुलाई 16 वर्षीय दुकानदार कंबर बलूच को अगवा कर लिया. तुर्बत विश्वविद्यालय में 27 जून 2025 को बलूची भाषा और संस्कृति के 26 वर्षीय छात्र इमरान खान को कथित तौर पर फ्रंटियर कोर और सैन्य खुफिया कर्मियों ने शहर से दिनदहाड़े अगवा कर लिया.

‘अपहरण करने का बन चुका है पैटर्न’

रिपोर्ट के मुताबिक वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स (वीबीएमपी) के एक प्रतिनिधि ने बताया कि ये कोई इक्का-दुक्का मामले नहीं हैं, बल्कि यह एक पैटर्न है. वीबीएमपी एक ऐसा ग्रुप है जो लंबे से अपहरण हुए व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए अभियान चलाता रहा है. बार-बार की गई अपीलों और विरोध प्रदर्शनों के बावजूद ज्यादातर मामले अनसुलझे ही रहते हैं. इन मामलों की न तो कोई जवाबदेही तय होती है और न ही कोई औपचारिक जांच होती है.

ये भी पढ़ें : भारत के साथ फ्री ट्रेड डील करना चाहता है मुस्लिम देश मालदीव, आखिर क्यों चीन को झटका देना चाहते हैं मोहम्मद मुइज्जु?

[ad_2]

अगर रद्द हुआ एशिया कप तो पाकिस्तान को होगा भारी लॉस, इस टूर्नामेंट से PCB की होगी कितनी कमाई

[ad_1]

बीते शनिवार, 26 जुलाई को एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया था. जैसे ही शेड्यूल सामने आया तभी से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आड़े हाथों लिया जा रहा है. यह अब राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है क्योंकि विपक्ष के बड़े नेता BCCI के पाकिस्तान के साथ खेलने के फैसले की आलोचना कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है और लोग मांग कर रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए था. इस बवाल के बीच एक बार फिर एशिया कप को रद्द किए जाने की अटकलों ने तूल पकड़ लिया है.

अगर एशिया कप रद्द होता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बहुत भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है. चूंकि एशिया कप की मेजबानी पहले भारत करने वाला था, लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक में BCCI ने न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट का आयोजन करवाने पर हामी भर दी थी. भारतीय फैंस, विपक्ष के दबाव में आकर BCCI एशिया कप को रद्द करने का फैसला लेता है तो जानिए पाकिस्तान को कितने करोड़ों का लॉस हो सकता था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस साल ICC और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से से मिलने वाले राजस्व के अपने हिस्से से लगभग 880 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की कमाई की उम्मीद है. इनमें उसे ICC से 25.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 770 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, वहीं PCB को एशिया कप से 116 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है. इसके अलावा अन्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन से उसे 77 लाख पाकिस्तानी रुपयों की कमाई की उम्मीद है.

ICC और ACC से मिलने वाली राशि पाकिस्तान क्रिकेट की वित्तीय हालात के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में एशिया कप रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 116 करोड़ पाकिस्तानी रुपयों का नुकसान तो होता ही, साथ ही इसका असर अन्य ICC इवेंट्स और अन्य कार्यक्रमों पर भी हो सकता था.

भारत में होने वाला था एशिया कप

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत करने वाला था. पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होने की संभावना कम थी. ना केवल भारत बनाम पाकिस्तान बल्कि पूरे एशिया कप टूर्नामेंट को रद किए जाने की खबर सामने आई थी. मगर एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक के बाद BCCI ने एशिया कप का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू कर करवाने के लिए हामी भर दी थी.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 4th Test: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा चौथा टेस्ट, आज किसका साथ देगा मौसम; पिच का कैसा रहेगा बर्ताव? जानिए

[ad_2]

यूएस के साथ ट्रेड डील से देश के आर्थिक ग्रोथ तक… RBI की मोनेट्री कमेटी ने बताई स्ट्रैटजी

[ad_1]

India GDP Growth: देश की अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष के दौरान 6.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी और इसमें किसी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसा कहना है आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) के सदस्य एम. नागेश कुमार का. समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था से लेकर भारत-अमेरिका डील तक पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब एक-तिहाई वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं ऋण संकट से गुजर रही हैं, भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में बनी हुई है.

घरेलू खपत और निवेश से बूस्ट

एम. नागेश का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था निर्यात या व्यापार से अधिक घरेलू खपत और घरेलू निवेश पर टिकी है. इस वजह से आज भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष और अगले साल भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ने की राह में कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है.

इसके साथ ही, मुद्रास्फीति पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति करीब 2 प्रतिशत है. यह काफी हद तक एमपीसी या आरबीआई द्वारा अपनाई गई नीति का परिणाम है और अब यह लक्ष्य के दायरे में आ गई है.

रेपो रेट में होगी कटौती?

आरबीआई मोनेट्री कमेटी के सदस्य से जब यह पूछा गया कि क्या आरबीआई के लिए आगे दरों में कटौती की गुंजाइश है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये केवल मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर ही नहीं, बल्कि सभी विभिन्न वृहद आंकड़ों पर निर्भर करेगा. उन्होंने आगे कहा कि अगर मुद्रास्फीति किसी महीने में 2 प्रतिशत तक नीचे आ जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह इसी स्तर पर रहेगी.

गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक की तरफ से इस साल प्रमुख नीतिगत दर रेपो में एक प्रतिशत की कटौती की गई है. आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि जून में मुख्य मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले घटकर 2.1 प्रतिशत रह गई है.

ये भी पढ़ें: क्या 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा जीएसटी? सरकार ने इस पर दिया जवाब

[ad_2]

‘सैयारा’ ने तोड़ डाले 18 रिकॉर्ड, 300 करोड़ क्लब में एंट्री, अब ‘छावा’ अगला निशाना

[ad_1]

मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का खुमार दर्शकों के सिर पर सवार है. रिलीज के 9 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अहान पांडे की फिल्म हर रोज करोड़ा कमा रही है और एक के बाद एक फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है. रिलीज के 9 दिन में ही ‘सैयारा’ ने 2025 में रिलीज हुई अब तक की 18 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

  • ‘सैयारा’ भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड दर्शकों को भी खूब एंटरटेन कर रही है.
  • अहान पांडे की फिल्म अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 9 दिनों में ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 326.70 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ को पीछे छोड़ते हुए ‘सैयारा’ 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.



‘सैयारा’ ने तोड़ा इन 18 फिल्मों का रिकॉर्ड
अहान पांडे स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने अब तक 2025 में रिलीज हुईं 18 बॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब फिल्म का अगला टारगेट विक्की कौशल की पीरियड-ड्रामा ‘छावा’ है जिसका वर्ल्डवाइड बॉकिस ऑफिस कलेक्शन 807.88 करोड़ रुपए है. 






















क्रम संख्या फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1. हाउसफुल 5 289.70 करोड़
2. सितारे जमीन पर 263.31 करोड़
3. रेड 2 237.00 करोड़
4. सिकंदर 185.50 करोड़
5. स्काई फोर्स 168.60 करोड़
6. केसरी चैप्टर 2 145.77 करोड़
7. जाट 118.70 करोड़
8. भूल चूक माफ 89.20 करोड़
9. मेट्रो इन दिनों 64.10 करोड़
10. देवा 56.12 करोड़
11. द डिप्लोमैट 51.16 करोड़
12. मां 49.50 करोड़
13. इमरजेंसी 23.76 करोड़
14. फतेह 19 करोड़
15. क्रेजी 15.50 करोड़
16. बैडएस रविकुमार 14.10 करोड़
17. मेरे हसबैंड की बीवी 12.85 करोड़
18. आजाद 8 करोड़

‘सैयारा’ के गाने हुए सुपरहिट
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है. अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है और पहली ही फिल्म से दोनों एक्टर्स छा गए हैं. फिल्म की कहानी के साथ-साथ ‘सैयारा’ के सभी गाने भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक से लेकर ‘धुन’, ‘हमसफर’ और ‘तुम हो तो’ तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.



[ad_2]

हिमाचल प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस पर कचरा उठा रहा था विदेशी पर्यटक, कूड़ा फैलाने वालों पर भड़के

[ad_1]

हिमाचल की वादियों में जहां लोग सुकून और सैर-सपाटे के लिए आते हैं, वहां एक विदेशी शख्स ने ऐसा काम कर दिया जिसने हर किसी को आइना दिखा दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तरफ जहां लोग झरने के नीचे मौज-मस्ती में लगे हैं, कपल्स रील्स बना रहे हैं और कुछ सिर्फ फोटो खिंचवा कर चले जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक विदेशी नागरिक वो कर रहा है जो हम भारतीयों को बरसों से करना चाहिए था. कचरे के ढेर से आंखें फेरने की बजाय उसने झरने के किनारे पड़े प्लास्टिक और गंदगी को उठाकर कूड़ेदान में डालना शुरू कर दिया. इस दृश्य को जिसने भी देखा, वो यही सोचता रह गया “हम क्यों नहीं करते ऐसा?”

झरने से गंदगी उठाकर कचरादान में डालता दिखा विदेशी पर्यटक

वीडियो में दिखाई देता है हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत झरना, जहां छुट्टी का दिन होने के चलते भीड़ उमड़ी हुई है. लोग पानी में नहा रहे हैं, हंसी-मजाक कर रहे हैं और झरने के पत्थरों पर बैठकर मौसम का मजा ले रहे हैं. लेकिन इसी भीड़ के बीच एक विदेशी युवक का व्यवहार सबसे अलग नजर आता है. वह शख्स खुद भी झरने के नीचे नहा रहा होता है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर आसपास फैली गंदगी और प्लास्टिक की बोतलों पर पड़ती है, वह नहाना छोड़कर उन्हें उठाने में जुट जाता है. झरने के किनारे पड़े चिप्स के पैकेट, पानी की खाली बोतलें और प्लास्टिक कवर वो एक-एक कर उठाता है और पास रखे कूड़ेदान में डालता है. दिलचस्प बात ये है कि वहां मौजूद किसी भी भारतीय या लोकल टूरिस्ट को न तो इससे कोई फर्क पड़ता है, न कोई उसकी मदद करता है. लोग वहीं बैठे अपने-अपने फोन में व्यस्त रहते हैं या पानी में उछलते-खिलखिलाते दिखते हैं.

भारतीय शख्स ने की जमकर तारीफ, शेयर किया वीडियो

हालांकि, इतने में एक स्थानीय युवक इस विदेशी को ऐसा करते हुए देख लेता है और उसे छिपे कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है. वीडियो बनाते-बनाते वो उसकी तारीफ भी करता है. निखिल नामक शख्स ने वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा…शर्मनाक बात है कि एक विदेशी पर्यटक प्रकृति की सुंदरता के प्रति ज्यादा चिंतित है, जबकि स्थानीय पर्यटक बेशर्मी से ऐसी मनमोहक जगहों पर कूड़ा फेंकते रहते हैं. इसके लिए किसी सरकार या प्रशासन को दोष नहीं देना चाहिए. अगर हमें कभी भी एक स्वच्छ देश चाहिए तो लोगों को ही बदलना होगा. कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से वीडियो.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया इसे लाखों बार देखा गया तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर अपने विचार भी रखे. एक यूजर ने लिखा….हमसे ज्यादा परवाह तो इन विदेशियों को है, यही वजह है कि हम इनसे पीछे हैं. एक और यूजर ने लिखा….भाई को दिल से सलाम है, इन लोगों को जरा शर्म नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इस तरह के विदेशी पर्यटकों का हम दिल से सम्मान करते हैं और उनका हमेशा भारत में स्वागत है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ


जुलाई में बनने वाला षडाष्टक योग क्या है ? जो 28 जुलाई के बाद इन राशियों के जीवन में लाएगा भूचाल

[ad_1]

Shadashtak yog: जुलाई में बनने वाला षडाष्टक योग क्या है ? जो 28 जुलाई के बाद इन राशियों के जीवन में लाएगा भूचाल

[ad_2]

ChatGPT vs Google: क्या खत्म हो पाएगा गूगल का दबदबा? जानिए दोनों में कितना है फर्क

[ad_1]

ChatGPT vs Google: इंटरनेट सर्च टेक्नोलॉजी अब तेज़ी से बदल रही है. एक तरफ पारंपरिक सर्च इंजन जैसे Google है तो दूसरी ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नए टूल्स जैसे ChatGPT जो अब तेज़ी से फेमश हो रहे हैं. वर्षों से लोग जानकारी खोजने के लिए Google का इस्तेमाल करते आ रहे हैं लेकिन अब ChatGPT की सर्च सुविधा लोगों को पसंद आने लगी है क्योंकि ये सीधे और सरल भाषा में जवाब देता है जैसे कोई एक्सपर्ट दोस्त आपको समझा रहा हो.

Google और ChatGPT सर्च में क्या है अंतर?

Google का सर्च इंजन वेब क्रॉलिंग और पेज रैंकिंग तकनीक पर आधारित है. जब आप कोई सवाल पूछते हैं तो यह इंटरनेट की वेबसाइट्स स्कैन करता है और आपको लिंक और शॉर्ट प्रीव्यू के रूप में जवाब देता है. इसके बाद यूज़र को लिंक पर क्लिक करके जानकारी लेनी पड़ती है.

वहीं ChatGPT सर्च पूरी तरह से अलग ढंग से काम करता है. यह Bing सर्च की मदद से लाइव जानकारी लेकर AI के ज़रिए उस पर सोच-विचार करता है और फिर सीधे जवाब देता है वो भी आसान और बातचीत वाली भाषा में.

इंटरफेस में क्या फर्क है?

Google का इंटरफेस वर्षों से यूज़ हो रहा है जिसमें सर्च बार के साथ ऐड्स, शॉपिंग टूल्स और कई बिजनेस फीचर्स शामिल होते हैं. वहीं ChatGPT का इंटरफेस चैट की तरह होता है. आप सवाल टाइप करते हैं और जवाब एक पूरे पैराग्राफ में बिना किसी विज्ञापन के मिलता है. यह अनुभव ज्यादा सहज और व्यक्तिगत लगता है.

रियल-टाइम अपडेट कौन देता है बेहतर?

Google लाइव न्यूज़, क्रिकेट स्कोर या ट्रेंडिंग जानकारी दिखाने में तेज़ है. यह लगभग तुरंत अपडेट्स देता है. ChatGPT कुछ सेकंड ज़्यादा लेता है खासकर जब सवाल जटिल हो. इसकी वजह है कि AI पहले सवाल को अच्छे से समझता है फिर सोच-समझकर जवाब तैयार करता है.

कब इस्तेमाल करें Google और कब ChatGPT?

अगर आपको वेबसाइट विज़िट करनी है कोई प्रोडक्ट खोजना है या जल्दी से जवाब चाहिए तो Google बेहतर है. लेकिन अगर आपको किसी मुश्किल टॉपिक की सरल व्याख्या चाहिए कोई क्रिएटिव आइडिया चाहिए या कोई कांसेप्ट समझना है तो ChatGPT ज्यादा काम का है.

Google बनाम ChatGPT

विशेषज्ञों की मानें तो Google और ChatGPT एक-दूसरे के प्रतियोगी नहीं बल्कि पूरक हैं. Google एक तेज़ लाइब्रेरियन की तरह है जो आपको सही लिंक तक पहुंचाता है. जबकि ChatGPT एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह है जो जानकारी को विस्तार से समझाकर पेश करता है.

यह भी पढ़ें:

सुंदर पिचाई की अरबपति क्लब में एंट्री, गूगल में हिस्सेदारी से बढ़ी दौलत, जानें अब कितनी है संपत्ति

[ad_2]