इसे देखने के बाद कभी नहीं पिएंगे रेलवे स्टेशन से पानी! रेलवे स्टेशन का घिनौना वीडियो हो रहा वाय

[ad_1]

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर आप अगली बार रेलवे स्टेशन की चाय पीने से पहले दो बार सोचेंगे. वीडियो किसी रेलवे स्टेशन की छत से रिकॉर्ड किया गया है. कैमरे की नजर जैसे ही ऊपर पहुंचती है, वहां रखी पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां दिखाई देती हैं. और इन्हीं टंकियों के अंदर, खुलेआम नहा रहे हैं बंदर! जी हां, वो बंदर जो छतों और प्लेटफॉर्म पर उछल-कूद करते नजर आते हैं, अब रेलवे की पानी की टंकी को अपना प्राइवेट बाथटब समझ बैठे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नहीं बल्कि कई बंदर एकसाथ पानी में डुबकी लगा रहे हैं, नहा रहे हैं, कुछ एक-दूसरे को पकड़कर खींच रहे हैं और पानी को मस्ती से उछाल रहे हैं.

रेलवे स्टेशन पर पानी की टंकी में नहाते दिखे बंदर

जिस टंकी में वे नहा रहे हैं, वही टंकी यात्रियों के पीने के पानी के लिए इस्तेमाल की जाती है. और तो और, स्टेशन पर मिलने वाली चाय जिसे अक्सर लोग “रेलवे स्टेशन वाली चाय” कहकर तारीफ करते हैं, उसी पानी से बनती है. जरा सोचिए, जिस पानी को आप गर्म कर के पीते हैं, उसमें पहले कोई बंदर अपना बदन रगड़ चुका होता है. ये नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही घिनौना भी. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में गुस्सा है, घबराहट है, और सबसे बड़ी बात सवाल है उस सिस्टम पर, जो इस तरह की टंकियों की सफाई और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है.


जनता की सेहत से हो रहा मजाक!

कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए रेलवे से जवाब मांगा है, कुछ ने तो मजाक में लिखा कि “अब समझ आया स्टेशन की चाय इतनी ‘कड़क’ क्यों होती है.” लेकिन मामला मजाक का नहीं है. क्योंकि ये वीडियो सीधे-सीधे पब्लिक हेल्थ और सेफ्टी पर सवाल खड़ा करता है. रेलवे की ओर से इस पर कोई सफाई अब तक सामने आई या नहीं उसकी तो पुष्टि नहीं है, लेकिन जनता अब जवाब चाहती है. सवाल ये नहीं कि बंदर टंकी में कैसे घुसे, सवाल ये है कि क्या रेलवे को इसकी भनक तक नहीं थी? और अगर थी, तो उस पर कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ?

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

भड़क उठे यूजर्स, सुना दी खरी खरी

वीडियो को ayuryogsangam नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगो ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…4 ट्रिलियन इकॉनोमी का हाल देख लो गाइज. एक और यूजर ने लिखा…मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये बनेंगे विश्व गुरु.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO


पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को कितनी मिलती है सैलरी, यह भारत के आर्मी चीफ से कितनी कम?

[ad_1]

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव कोई नई बात नहीं है. लेकिन हाल के दिनों में यह और बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय फौज ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. दोनों देशों के बीच लगभग युद्ध जैसे हालात बन गए थे. भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना को कंपेयर किया जाए तो.

भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना से कहीं ज्यादा ताकतवर कहीं ज्यादा संख्या बल में है. वहीं बात अगर सैलानी की की जाए तो इस मामले में भी भारतीय सेना का मुकाबला पाकिस्तान सेना नहीं कर पाती. पाकिस्तानी आर्मी चीफ की तनख्वाह भारतीय सेना के आर्मी के से कितनी कम है. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी. 

इतनी मिलती है आसिम मुनीर को सैलरी

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को हर महीने करीब 2.5 लाख पाकिस्तानी रुपये सैलरी मिलती है.  जो भारतीय रुपये में लगभग 75000 रुपये के आसपास बैठती है. हाल ही में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई है. जो पाकिस्तान में एक सम्मानजनक और स्थायी सैन्य रैंक मानी जाती है. इसके बावजूद उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि पद के साथ मिलने वाली सुविधाएं काफी बड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: धीरे-धीरे पानी में समा रहे दुनिया के ये शहर, लिस्ट में भारत की भी यह सिटी शामिल

उन्हें सरकारी बंगला, सुरक्षा, स्टाफ, गाड़ी, मेडिकल सुविधा और जीवनभर पेंशन दी जाएगी. आपको बताना है पाकिस्तान में पाकिस्तान आर्मी के जनरल का रुतबा प्रधानमंत्री के बराबर होता है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बजाय आसिम मुनीर को मिलने बुलाया था. 

यह भी पढ़ें: फ्रेंच फ्राई के लिए दुनिया में कहां सबसे ज्यादा पैदा होता है आलू? होश उड़ा देगा यह आंकड़ा

भारतीय आर्मी चीफ की सैलरी है इतनी ज्यादा

पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को हर महीने  लगभग 2.5 लाख पाकिस्तानी रुपये यानी 75000 भारतीय रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं. वहीं अगर भारतीय आर्मी के चीफ अनिल चौहान की सैलरी की बात की जाए तो उन्हें हर महीने करीब 2.5 लाख रुपये सैलरी मिलती है. जो पाकिस्तान के हिसाब से करीब 8.25 लाख पाकिस्तानी रुपये मंथली होती है. जिसके मुकाबले आसिम मुनीर की सैलरी करीब एक तिहाई से भी कम है. यानी भारत के सेना प्रमुख की तनख्वाह पाकिस्तानी सेना प्रमुख से लगभग तीन गुना ज़्यादा है. 

यह भी पढ़ें: 130 लाख साल पहले किसने किया था ‘टेरर बर्ड’ का शिकार, शिकार करने में डायनासोर के भी थे बाप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या नॉर्मल देसी घी से ज्यादा हेल्दी होता है A2 घी, इसे क्यों बताया जा रहा सुपरफूड?

[ad_1]

भारतीय बाजारों में इन दिनों A2 घी और A2 लेबल वाले डेयरी प्रोडक्ट्स की जबरदस्त डिमांड है. खासकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसे एक सुपरफूड के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है. कंपनियां दावा करती हैं कि A2 घी देसी गायों के दूध से बनता है, जो A2 बीटा-कैसीन प्रोटीन से भरपूर होता है. उनका कहना है कि यह प्रोटीन A1 प्रोटीन की तुलना में पचाने में आसान है और शरीर में सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम करता है.

कंपनियां यह भी कहती हैं कि A2 घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (CLA), विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं, पाचन को बेहतर करते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और स्किन ग्लो लाते हैं. इतना ही नहीं, इसे घाव भरने में मददगार भी बताया जाता है. लेकिन क्या ये सारे दावे सच हैं?

A1 और A2 प्रोटीन में क्या फर्क है?

दूध में पाया जाने वाला एक प्रमुख प्रोटीन है बीटा-कैसीन. इसके दो प्रकार होते हैं:-

  • A1 बीटा-कैसीन, जो मुख्य रूप से यूरोपीय नस्ल की गायों के दूध में पाया जाता है.
  • A2 बीटा-कैसीन, जो भारतीय देसी गायों के दूध में प्राकृतिक रूप से मिलता है.

कंपनियों का दावा है कि A2 दूध या घी स्वास्थ्य के लिए बेहतर है. हालांकि, नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ (NAAS) के रिसर्च के अनुसार, इस दावे को लेकर अभी कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत नहीं है. कुछ स्टडीज में A2 दूध को पचाने में आसान बताया गया है, लेकिन बड़े स्तर पर ऐसी रिसर्च नहीं हुई है, जिससे यह साबित हो सके कि A2 घी वास्तव में आम घी से ज्यादा हेल्दी है.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

अमूल के पूर्व MD और इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.एस. सोढी का कहना है, “मैं इसे सिर्फ़ मार्केटिंग का तमाशा मानता हूं. आज नामी कोऑपरेटिव्स और कंपनियां अच्छा देसी घी 600 से 1000 रुपये किलो बेच रही हैं, जबकि A2 लेबल लगाकर वही घी 2000 से 3000 रुपये किलो बेचा जा रहा है. असल में, A1 और A2 बीटा-कैसीन प्रोटीन के दो प्रकार हैं. इनमें अंतर सिर्फ़ एक अमीनो एसिड का है. इससे हेल्थ पर बड़ा असर पड़ता है, ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.”

वह आगे कहते हैं, “घी में 99.5 प्रतिशत वसा (Fat) होता है. प्रोटीन नाममात्र का भी नहीं होता. ऐसे में यह कहना कि मेरे घी में A2 प्रोटीन है और यह ज्यादा फायदेमंद है, यह गलत है. यह सिर्फ़ लोगों को भ्रमित करने का तरीका है.”

डॉ. विभूति रस्तोगी, सीनियर डाइटिशियन, इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज, दिल्ली का कहना है कि “A2 घी को आम घी से ज्यादा हेल्दी बताने का दावा जब तक वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं होता, तब तक इसे सच नहीं माना जा सकता. घी प्रोटीन का स्रोत नहीं है. अगर कोई कंपनी यह कहती है कि इसमें A2 प्रोटीन है और यह आपको प्रोटीन देगा, तो यह भ्रामक है.”

वह यह भी बताती हैं कि आयुर्वेद में A2 घी को लेकर कोई विशेष उल्लेख नहीं है. उनका कहना है कि कंपनियां यह कहकर फायदा उठा रही हैं कि घी मशीन से नहीं निकाला गया या पारंपरिक तरीके से बनाया गया है, लेकिन यह साबित करने के लिए उनके पास ठोस आधार नहीं है.

FSSAI की चेतावनी

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने भी कंपनियों को A1 और A2 लेबलिंग करने से मना किया था. FSSAI का कहना था कि यह लेबलिंग भ्रामक है और फूड सेफ्टी एक्ट, 2006 का उल्लंघन करती है. हालांकि, बाद में यह एडवाइजरी हटा ली गई, लेकिन सवाल अब भी वही है. A2 घी ज्यादा हेल्दी है या सिर्फ़ महंगा होने का कारण उसका ब्रांडिंग गेम है?

हकीकत क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि घी किसी भी रूप में चाहे A1 हो या A2 वसा (Fat) का स्रोत है. यह शरीर को एनर्जी देता है और फैट-सॉल्युबल विटामिन्स (A, D, E, K) का स्रोत है. लेकिन ज्यादा मात्रा में घी खाने से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: लिवर को चुपचाप खत्म कर देती है यह बीमारी, 99 पर्सेंट लोग नहीं देते हैं ध्यान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की उड़ा दी धज्जियां, 39 गेंद में शतक; अफ्रीका ने दिया 242 का लक्ष्य

[ad_1]

WCL 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने कहर बरपाते हुए महज 39 गेंदों में शतक जड़ दिया है. डिविलियर्स के अलावा जेजे स्मट्स ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 90 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं रहा, जिसने 9 से कम इकॉनमी रेट से रन लुटाए हों. कप्तान ब्रेट ली भी बहुत महंगे साबित हुए.

दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स और जेजे स्मट्स ने ओपनिंग की. दोनों ने धुआंधार अंदाज में शॉट्स लगाए. अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 10 ओवरों में ही 133 रन बना डाले थे. एबी डिविलियर्स ने इस मैच में 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. दूसरी ओर स्मट्स ने काफी धीमे अंदाज में पचासा पूरा किया, लेकिन फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग शुरू की.

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट 187 रन पर गिरा, लेकिन उसके बाद टीम के अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. एक के बाद एक निरंतर विकेट गिरते रहे. जेपी डुमिनी सिर्फ 16 रन बना पाए, वहीं अन्य 5 बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

डिविलियर्स ने 39 गेंद में ठोका शतक

एबी डिविलियर्स ने 22 गेंद में फिफ्टी पूरी की और अगले 50 रन उन्होंने मात्र 17 गेंदों में बनाए. इस तरह उन्होंने 39 गेंदों में शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी पारी में 46 गेंदों में 123 रन बनाए. 267 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के लगाए. डिविलियर्स ने 100 से अधिक रन तो बाउंड्री से भी बना डाले. डिविलियर्स ने जेजे स्मट्स के साथ मिलकर 187 रनों की शानदार पार्टनरशिप की.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पीटर सिडल ने लिए, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम के 3 बल्लेबाजों को आउट किया. पॉइंट्स टेबल में अभी दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम WCL की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच जाएगी.

[ad_2]

सोना बीते 6 साल में 200 प्रतिशत उछला, अब जानें अगले पांच साल में कहां पहुंच सकता है भाव

[ad_1]

Gold Price: सोने की कीमत में हाल के दिनों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले छह वर्षों में अगर देखों तो इस पीली धातु की कीमतों में 200 प्रतिशत का उछाल आया है. साल 2019 के मई के महीने में जहां प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 30,000 रुपये थी जो मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि  अब ये 2025 के जून में बढ़कर एक लाख रुपये के भी पार कर चुकी है. सोने ने इस साल भी जबरदस्त रिटर्न दिया है.

6 साल में 200 प्रतिशत उछला सोना

दरअसल, एमसीएक्स पर सोने का भाव 2019 के मई में प्रति 10 ग्राम 32000 रुपये था जो इस समय बढ़कर प्रति 10 ग्राम 97,800 रुपये हो चुका है. यानी छह साल के दौरान 200 प्रतिशत का निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. इन छह वर्षों में सोने ने अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल एमसीएक्स पर सोना करीब 30 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है. जबकि अगर चांदी की बात करें तो उसकी कीमत भी 35 प्रतिशत ऊपर गई है.

दूसरी ओर, निफ्टी 50 इंडेक्स जहां इस साल 4.65 प्रतिशत तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 3.75 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर 12.50 प्रतिशत और रिलायंस के शेयर ने 14 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा दिया है.

अगले 5 साल में कहां जाएगी कीमत?

दरअसल, सोने की कीमतों में इस उछाल की बड़ी वजह कोरोना महामारी से लेकर भूराजनीतिक तनाव, मौद्रिक नीतियों में ढिलाई और वैश्विक वित्तीय बाजार में अनिश्चितता की स्थिति रही है. एस.एस. वेल्थ स्ट्रीट का फाउंडर सुगंधा सचदेवा का मानना है कि अगले पांच वर्षों में सोने की कीमत एक लाख पैतीस हजार से लेकर एक लाख चालीस हजार प्रति 10 ग्राम के बीच जा सकती है.

दूसरी ओर लाइव मिंट की एक रिपोर्ट में बाजार के जानकार के हवाले से बताया गया है कि अगले पांच वर्षों के दौरान सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. इस रिपोर्ट में बताया गया कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो अगले पांच वर्षों के दौरान सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 2,25,000 रुपये पर पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: फेडरल रिजर्व के ब्याज दर और पहली तिमाही नतीजे समेत इन फैक्टर से तय होगी बाजार की दिशा

[ad_2]

कल का राशिफल: 28 जुलाई को किन राशियों पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगी चुनौती?

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: 28 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है, कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्ते में दरार पड़ सकती है.

चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने बनाया है ऐसा योग, जो आपके करियर, प्यार, शिक्षा, और सेहत सभी पर असर डालेगा. आइए जानें आपकी राशि के लिए कल कैसा रहेगा दिन. अपनी राशि अनुसार जानें कल का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

  • करियर: काम में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. पढ़ाई और काम दोनों में फोकस रखना फायदेमंद होगा.
  • बिजनेस: दोस्त की मदद से पैसे कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं.
  • धन: आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.
  • शिक्षा: पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है. स्कूल या कॉलेज का काम समय पर करें.
  • लव/पारिवारिक: माँ का स्वास्थ्य बेहतर होगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
  • उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
  • लकी कलर: लाल
  • लकी नंबर: 3

वृषभ राशि (Taurus)

  • करियर: इंटरव्यू या प्रोफेशनल कार्यों में सफलता की संभावना है.
  • बिजनेस: पुराने प्रोजेक्ट्स या काम से लाभ होगा.
  • धन: खर्चों में वृद्धि हो सकती है. पैसों का सही उपयोग करें.
  • शिक्षा: पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप मेहनत से आगे बढ़ेंगे.
  • लव/पारिवारिक: परिवार में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे सुलझेंगी.
  • उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं.
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)

  • करियर: गुस्से पर काबू रखें, वरना कार्यस्थल पर समस्याएं हो सकती हैं.
  • बिजनेस: मित्र की मदद से बिजनेस में अतिरिक्त आय होगी.
  • धन: खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति संभल जाएगी.
  • शिक्षा: पढ़ाई में रुकावटें आएंगी. ध्यान केंद्रित करना जरूरी है.
  • लव/पारिवारिक: परिवार में तालमेल बनाए रखें.
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
  • लकी कलर: हरा
  • लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer)

  • करियर: नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
  • बिजनेस: व्यापार में अधिक मेहनत करनी होगी.
  • धन: खर्चों में वृद्धि होगी, पर लाभ भी मिलेगा.
  • शिक्षा: शिक्षा में सफलता के योग हैं.
  • लव/पारिवारिक: जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी.
  • बिजनेस: मित्रों का सहयोग मिलेगा.
  • धन: आय में वृद्धि होगी.
  • शिक्षा: शैक्षिक प्रयासों में सफलता के योग हैं.
  • लव/पारिवारिक: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
  • लकी कलर: सुनहरा
  • लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo)

  • करियर: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी बदलने की संभावना है.
  • बिजनेस: निवेश से लाभ हो सकता है.
  • धन: आय के नए स्रोत मिलेंगे.
  • शिक्षा: पढ़ाई में प्रगति होगी.
  • लव/पारिवारिक: भाईयों से मतभेद की स्थिति बन सकती है.
  • उपाय: माता दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं.
  • लकी कलर: नीला
  • लकी नंबर: 7

तुला राशि (Libra)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत से सफलता मिलेगी.
  • बिजनेस: मित्र के सहयोग से बिजनेस में बदलाव संभव.
  • धन: धन लाभ के योग हैं.
  • शिक्षा: पढ़ाई में अच्छे परिणाम आएंगे.
  • लव/पारिवारिक: पारिवारिक छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं.
  • उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं.
  • लकी कलर: गुलाबी
  • लकी नंबर: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • करियर: नौकरी में उन्नति के योग हैं.
  • बिजनेस: किसी मित्र की मदद से व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे.
  • धन: लाभ के अवसर मिलेंगे.
  • शिक्षा: पढ़ाई में बेहतर परिणाम आएंगे.
  • लव/पारिवारिक: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
  • उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं.
  • लकी कलर: लाल
  • लकी नंबर: 9

धनु राशि (Sagittarius)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा.
  • बिजनेस: खर्चों की अधिकता रहेगी.
  • धन: धन की स्थिति में सुधार होगा.
  • शिक्षा: पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी.
  • लव/पारिवारिक: जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है.
  • उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें.
  • लकी कलर: पीला
  • लकी नंबर: 3

मकर राशि (Capricorn)

  • करियर: धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे.
  • बिजनेस: धन लाभ के अवसर हैं.
  • धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
  • शिक्षा: छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • लव/पारिवारिक: परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग है.
  • उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं.
  • लकी कलर: काला
  • लकी नंबर: 8

कुंभ राशि (Aquarius)

  • करियर: कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियां रहेंगी.
  • बिजनेस: व्यापार में कठिनाइयां आएंगी.
  • धन: खर्चों की अधिकता रहेगी.
  • शिक्षा: पढ़ाई में चुनौतियां आएंगी.
  • लव/पारिवारिक: परिवार का सहयोग मिलेगा.
  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
  • लकी कलर: नीला
  • लकी नंबर: 4

मीन राशि (Pisces)

  • करियर: शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे.
  • बिजनेस: संपत्ति से धन कमाने का अवसर मिलेगा.
  • धन: लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
  • शिक्षा: पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
  • लव/पारिवारिक: बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
  • उपाय: विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें.
  • लकी कलर: पीला
  • लकी नंबर: 5

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

हमास के पूर्व चीफ याह्या सिनवार की बीवी फेक पासपोर्ट पर गाजा से फरार, तुर्किए जाकर रचाई दूसरी श

[ad_1]

हमास के पूर्व प्रमुख याह्या सिनवार की विधवा समर मोहम्मद अबू जमर अपने पति की मौत के बाद गाजा से भाग निकली है. वहीं, उसने तुर्किए जाकर दूसरी शादी भी कर ली है. इस बात की पुष्टि इजरायरली न्यूज आउटलेट वाईनेट ने की.

इजरायली न्यूज आउटलेट वाईनेट (Ynet) के मुताबिक, याह्या सिनवार और समर मोहम्मद अबू जमर की शादी साल 2011 में हुई थी.  समर ने गाजा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी से थियोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है. न्यूज आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि समर मोहम्मद अपने बच्चों के साथ नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर गाजा से भाग निकली है.

गाजा की दूसरी महिला का पासपोर्ट इस्तेमाल कर भागी समर मोहम्मद

गाजा के एक सूत्र के हवाले से वाईनेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “वह अब यह (गाजा) में नहीं है. वह अपने बच्चों के साथ तुर्किए में है.” सूत्र ने कहा, “गाजा से भाग निकलने के लिए काफी ज्यादा लॉजिस्टिक सपोर्ट, उच्च-स्तर का सहयोग और भारी मात्रा नकद रुपये की जरूरत थी, जो कि इस वक्त औसतन किसी भी गाजा के निवासी के पास नहीं है.” उन्होंने कहा, “समर मोहम्मद ने गाजा से भागने के लिए गाजा की ही एक दूसरी महिला के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था. नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर समर मोहम्मद रफाह बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए मिस्र पहुंची और गाजा से भाग निकली.

हमास ने संगठन के नेताओं के परिवारों को निकालने के लिए बनाया था सिस्टम

रिपोर्ट के मुताबिक, याह्या सिनवार की मौत पिछले साल अक्टूबर महीने में इजरायली सेना के हमले में हुई थी, जिसके बाद याह्या की विधवा पत्नी ने तुर्किए में फिर से शादी की. इस शादी का पूरा इंतजाम हमास के राजनीतिक ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी फथी हम्माद ने की थी. हम्माद पहले भी युद्ध क्षेत्र में हमास के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को सुरक्षित निकालने की कोशिश में शामिल रहा है.

वाईनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और गाजा युद्ध के शुरुआती महीनों में हमास ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया, जिसके जरिए वह नकली दस्तावेज, फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल कर हमास के वरिष्ठ नेताओं के परिवारों को युद्धग्रस्त इलाके से निकालती थी.

अपने पतियों की मौत से पहले ही भाग निकली थीं दोनों महिलाएं

वहीं, यह भी कहा गया कि याह्या सिनवार की मौत के बाद कुछ वक्त तक हमास की कमान संभालने वाले उसके भाई मोहम्मद सिनवार की विधवा नजवा भी इसी नेटवर्क के जरिए गाजा छोड़कर भाग निकली थी. रिपोर्ट में कहा गया कि नजवा को गाजा छोड़कर निकलने के बाद से अब तक देखा नहीं गया है. जबकि इजरायली सुरक्षा के सूत्र ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों महिलाएं अपने पतियों की मौत से पहले ही रफाह क्रॉसिंग के जरिए गाजा से भाग निकली थीं.

यह भी पढ़ेंः ‘कमला हैरिस ने तोड़ा कानून, उनके खिलाफ चलाया जाए मुकदमा’, अब क्यों भड़क गए ट्रंप?



[ad_2]

अक्षय ही नहीं, अमिताभ से लेकर गोविंदा तक ये एक्टर्स एक साथ करते थे कई फिल्मों में काम

[ad_1]

बॉलीवुड की दुनिया बाहर से बाहर से बहुत ही चमकदार लगती है, लेकिन यहां पर टिके रहना उतना ही मुश्किल है. इसलिए कई कलाकार एक साथ ही कई फिल्मों के लिए साइन कर लेते हैं, ताकी अगर एक फिल्म न भी चले, तो दूसरी फिल्मों से उन्हें पहचान और काम मिलता रहे. 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और अपना नाम बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज करवा लिया .


अक्षय कुमार ही नहीं, अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा तक ये एक्टर्स एक साथ करते थे कई फिल्मों में काम

अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम आते ही मेहनत और मिसाल ध्यान में आती है. उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1969 में आई सात हिंदुस्तानी से की थी, उसके बाद से फिर वो बॉलीवुड के शहंशाह माने जाने लगे. 

उन्होंने 70 के दशक में 60 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उनके पास उस समय में एक साथ कई फिल्मों की स्क्रिप्ट हुआ करती थी जिस पर वो दिन रात काम किया करते थे. 

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. 80 के दशक में उनका करियर पीक पर था. साल 1989 में ही उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिन्हें उन्होंने एक साथ साइन किया था. उनकी दमदार एक्टिंग और अंदाज दर्शकों को आज भी याद है. 

उन्होंने सालों बाद ब्रेक लेने के बाद फिल्म भूल भुलैया 3 से वापसी की थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद भी किया था. इससे ये पता चलता है कि उनका जलवा आज भी उतना ही बरकरार है. 


अक्षय कुमार ही नहीं, अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा तक ये एक्टर्स एक साथ करते थे कई फिल्मों में काम

धर्मेंद्र 

एक्टर धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं. 70 और 80 के दशक में उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि वो साल में अपनी 9-10 फिल्में रिलीज करवा देते थे. 1970 में उनकी एक साल के अंदर अंदर ही 9 फिल्में रिलीज हुई थीं. 

कंगना रनौत 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना अब केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि निर्देशन में भी आ चुकी हैं, साथ ही वो अब एक पॉलिटिशियन भी हैं. उनके पास इस समय भी एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं.

अक्षय कुमार ही नहीं, अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा तक ये एक्टर्स एक साथ करते थे कई फिल्मों में काम

अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी माना जाता है. वो अपने टाइम मैनेजमेंट और डिसिप्लिन के लिए जाने जाते हैं. वो खुद कहते हैं कि वो एक फिल्म को 3-4 महीने से ज्यादा टाइम नहीं देते. वो हर साल ही 3-4 फिल्में तो कर ही लेते हैं . 


अक्षय कुमार ही नहीं, अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा तक ये एक्टर्स एक साथ करते थे कई फिल्मों में काम

गोविंदा

गोविंदा 90 के दशक के सबसे चहेते सितारों में से एक थे. अपनी पहली फिल्म लव 86 के बाद उन्होंने सिर्फ 4 साल में करीब 40 फिल्मों में काम किया. लेकिन आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि उन्होंने एक साथ 70 फिल्में साइन कर ली थीं.

खुद गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि वो एक दिन में 5 फिल्मों की शूटिंग किया करते थे. हालांकि समय की कमी और कुछ फिल्मों के बंद हो जाने की वजह से उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े.

[ad_2]

Sam Altman या Elon Musk: कौन है तकनीकी दुनिया का असली बादशाह? जानिए कौन कमाता है सबसे ज़्यादा प

[ad_1]

Sam Altman vs Elon Musk: टेक्नोलॉजी की दुनिया में दो नाम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं Sam Altman और Elon Musk. दोनों ही इनोवेशन और भविष्य की तकनीकों के क्षेत्र में बड़े नाम हैं लेकिन एक सवाल लोगों के मन में हमेशा रहता है: आखिर इन दोनों में सबसे ज्यादा पैसा कौन कमाता है? और तकनीकी दुनिया में कौन सबसे आगे है?

Elon Musk

Elon Musk को आज किसी परिचय की ज़रूरत नहीं. वह Tesla, SpaceX, Neuralink और अब X (पूर्व में Twitter) जैसे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के मालिक हैं. Bloomberg Billionaires Index की रिपोर्ट के अनुसार Musk की संपत्ति मई 2025 तक लगभग 381 बिलियन डॉलर के आसपास आंकी गई है जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में टॉप पर बने हुए हैं.

Tesla की इलेक्ट्रिक कारें, SpaceX की रॉकेट टेक्नोलॉजी और अब X के ज़रिए सोशल मीडिया पर पकड़ Musk हर क्षेत्र में इनोवेशन का दूसरा नाम बन चुके हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा Tesla और SpaceX के शेयरों की वैल्यू से आता है जो दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है.

Sam Altman

दूसरी ओर, Sam Altman का नाम AI क्रांति के साथ जुड़ा है. वह OpenAI के CEO हैं जो ChatGPT जैसे जेनरेटिव AI टूल्स के लिए प्रसिद्ध है. Altman ने OpenAI को एक स्टार्टअप से अरबों डॉलर की कंपनी में तब्दील कर दिया. हालांकि, Sam Altman की कुल संपत्ति Musk के मुकाबले बहुत कम है. Forbes के अनुसार, Altman की नेट वर्थ लगभग 1.8 बिलियन डॉलर आंकी गई है. क्योंकि OpenAI एक नॉन-प्रॉफिट मॉडल से शुरू हुआ था और Altman इसके शेयरहोल्डर नहीं हैं, इसलिए उनकी कमाई पर सीमाएं हैं.

पैसे में कौन आगे?

अगर सिर्फ पैसों की बात करें, तो Elon Musk Sam Altman से बहुत आगे हैं. Musk की कुल संपत्ति Altman से कई गुना ज़्यादा है. Musk न सिर्फ एक इन्वेंटर हैं बल्कि एक स्मार्ट इनवेस्टर भी हैं जो अपने हर प्रोजेक्ट से मोटी कमाई करते हैं.

तकनीकी प्रभाव में कौन ज़्यादा ताकतवर?

हालांकि Elon Musk की कंपनियों का दायरा व्यापक है लेकिन Sam Altman ने एक ऐसी तकनीक पेश की है जिसने पूरी दुनिया में काम करने का तरीका ही बदल दिया है Artificial Intelligence. ChatGPT और GPT-4 जैसे मॉडल्स से लेकर Microsoft जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप ने Altman को AI का किंग बना दिया है. वहीं Musk भी AI से पीछे नहीं हैं. उन्होंने xAI नामक कंपनी शुरू की है और Grok AI को X प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट किया है ताकि वे Altman और OpenAI को सीधी टक्कर दे सकें.

यह भी पढ़ें:

सुंदर पिचाई की अरबपति क्लब में एंट्री, गूगल में हिस्सेदारी से बढ़ी दौलत, जानें अब कितनी है संपत्ति

[ad_2]

तेज रफ्तार बाइक से टकराया कुत्ता! कई फीट तक घिसते हुए गया शख्स- दिल दहला देगा वीडियो

[ad_1]

कभी-कभी एक पल की चूक जिंदगी को पूरी तरह उलट-पुलट कर सकती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जिसने लोगों की रफ्तार के जूनून को सवालों के घेरे में ला दिया है. तेज रफ्तार में उड़ती एक बाइक, अचानक सामने आता एक मासूम जानवर और फिर जो होता है वो किसी डरावने सीन से कम नहीं. वीडियो देखने वालों की सांसें थम गईं जब हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक एक कुत्ते से टकराकर कई फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे का मंजर ऐसा कि हर देखने वाला सहम गया.

कुत्ते से टकराया तेज रफ्तार बाइक सवार

यह घटना एक व्यस्त हाईवे की है, जहां कैमरे में कैद हुई पल-पल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. वीडियो की शुरुआत में एक युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ता दिखाई देता है. सबकुछ सामान्य चल रहा होता है, लेकिन तभी अचानक सड़क किनारे से एक कुत्ता हाईवे क्रॉस करने लगता है. तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आए इस कुत्ते से बचने की बाइक सवार को कोई मोहलत नहीं मिलती. वह सीधे जाकर कुत्ते से टकरा जाता है.

कई फीट तक घिसता गया बाइक सवार

भिड़ंत इतनी जोरदार होती है कि बाइक हवा में उछलती है और सवार सड़क पर औंधे मुंह गिरता है. फिर वह कई फीट तक घिसटता चला जाता है. वो तो गनीमत थी कि शख्स ने हेलमेट लगाया हुआ था. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाइक की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी. इतना बड़ा झटका लगने के बाद कुछ देर के लिए पूरी सड़क पर सन्नाटा छा जाता है. जो लोग आसपास थे, वे तुरंत दौड़कर बाइक सवार की मदद को पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अभी एक दो आएंगे पूछने कि कुत्ते को चोट तो नहीं लगी. एक और यूजर ने लिखा….कुत्ते की गलती है, क्यों आया सड़क पर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….किस्मत अच्छी थी कि बच गया, वरना यमलोक के दर्शन हो जाते.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ