2 दिन पहले तय थी इंग्लैंड की जीत, फिर टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में असंभव को किया संभव

[ad_1]

IND vs ENG Manchester Test Result: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला हुआ. एक तरफ जहां इस मैच में दो दिन पहले से ही भारत की हार तय थी और ये मुकाबला हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, लेकिन फिर भारतीय कप्तान शुभमन गिल, ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने इस तरह मैच को पलटा, कि टीम इंडिया इस मैच के नतीजे को ड्रॉ तक पहुंचा पाई. आइए पांच प्वाइंट्स जानते हैं कि ये मैच भारतीय बल्लेबाजों ने कैसे पलटा.

1- भारत 358 पर ऑल आउट

इंग्लैंड ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी चुनी थी और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. टीम इंडिया यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 358 के स्कोर तक पहुंच पाई. पहली पारी में केएल राहुल ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली.

2- इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल लक्ष्य

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ये रन चेज तब आसान बन गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट ने 94 और जैक क्रॉली ने 84 रन की पारी खेलते हुए शानदार शुरुआत दी. इसके बाद जो रूट के 150 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों से इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया. इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन 669 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया और 311 रनों की लीड हासिल कर ली.

3- भारत की हार हो गई तय

मैच के तीसरे दिन ही भारत की हार तय हो गई थी, जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई और भारत के बिना कोई रन बनाए ही दो विकेट गिर गए. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही लगा कि भारत 311 रनों के इस विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएगा.

4- गिल-राहुल ने टीम को बचाया

जायसवाल और सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने दीवार की तरह खड़े हो गए और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की लीड केवल 137 रनों की रह गई, लेकिन इंग्लैंड के पास भारत के आठ विकेट गिराने के लिए पांचवां दिन पूरा बचा था और भारत को ये मैच ड्रॉ कराने के लिए डटकर बल्लेबाजी करनी थी.

5- जडेजा-सुंदर पक्की की जीत

मैच के पांचवें दिन केएल राहुल 90 के स्कोर पर आउट हो गए. वहीं कुछ देर बाद शतक बनाकर 103 रन पर गिल का विकेट भी इंग्लैंड को मिल गया. अब जब बल्लेबाजी करने वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा आए तो इन दोनों इस तरह बल्लेबाजी की कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को चारों खाने चित्त कर दिया और अंग्रेज इन बल्लेबाजों के सामने गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गए.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और बाकी सभी खिलाड़ी जडेजा से कहने लगे कि मैच को यहीं ड्रॉ कर सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से आवाज आई कि दोनों बल्लेबाज अपना शतक पूरा करें. रवींद्र जडेजा 107 रन पर और वॉशिंगटन सुंदर 101 रन पर नाबाद लौटे और टीम इंडिया ने ये हारा हुआ मैच ड्रॉ तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें

Shubman Gill Century: मैनचेस्टर टेस्ट में शतक ठोक शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 35 साल बाद किसी भारतीय ने किया ऐसा

[ad_2]

गाजा में भुखमरी से निपटने के लिए इजरायल का ऐलान, इन तीन इलाकों में नहीं होंगे हमले

[ad_1]

इजरायल और गाजा के बीच पिछले 21 महीने से युद्ध जारी है. इजरायल के लगातार हमले के कारण गाजा में भुखमरी के हालात हो गए हैं. इस बीच भुखमरी की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए इजरायल ने रविवार (27 जुलाई, 2025) को एक बड़ी घोषणा की है. इजरायली सेना ने ऐलान किया है कि वह गाजा के तीन घनी आबादी वाले इलाकों में रोजाना 10 घंटे के लिए युद्धविराम करेगी और वहां के जरूरतमंद और भुखमरी की समस्या से परेशान लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए एक सुरक्षित रास्ता खोलेगी. इजरायल के इस घोषणा का मतलब है कि इन 10 घंटों के दौरान उन इलाकों में इजरायल की ओर से किसी तरह का हमला नहीं किया जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं के बाद इजरायल ने उठाया कदम

इजरायल ने यह कदम गाजा में बढ़ती भुखमरी की स्थिति के कारण लगातार हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं के बाद उठाया है. इजरायली सेना (IDF) ने इस संबंध में रविवार (27 जुलाई, 2025) को एक आधिकारिक बयान जारी किया. आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि वह गाजा सिटी, दैर अल-बलाह और मुवासी में रणनीतिक युद्धविराम की शुरुआत करेगी. इन तीनों इलाकों में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी आबादी है, इसलिए इन इलाकों में मानवीय सहायता को और बढ़ाया जाएगा.

IDF ने सभी इलाकों में युद्धविराम लागू करने के समय का किया ऐलान

इजरायल की सेना ने अपने बयान में कहा कि वह मुवासी, दैर अल-बलाह और गाजा सिटी में हर रोज स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से रात 10:30 बजे तक) अपनी सैन्य कार्रवाइयों को रोक देगी. यह रणनीतिक युद्धविराम रविवार (27 जुलाई, 2025) से अगले आदेश आने तक लागू रहेगा.

IDF ने कहा कि वह फिलहाल इन तीन इलाकों में हमले नहीं कर रही है, लेकिन पिछले कई हफ्तों में इन तीनों इलाकों में इजरायली सेना ने खूब हमले किए थे. इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि वह इन तीनों इलाकों में सुरक्षित रास्ते भी निर्धारित करेगी, जिसके जरिए राहत सामग्री पहुंचाने वाली एजेंसियों को खाने का सामान और अन्य सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः हमास के पूर्व चीफ याह्या सिनवार की बीवी फेक पासपोर्ट पर गाजा से फरार, तुर्किए जाकर रचाई दूसरी शादी

[ad_2]

हफ्तेभर में 100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानें पांच बड़े शहरों में क्या चल रहा ताजा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: सोने की कीमतों में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखा गया. हफ्ते भर में सोने के दामों में लगभग 100 रुपये से अधिक की कमी आई है. अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर प्रति 10 ग्राम सोना 1,00,080 रुपये के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,750 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. भूराजनीतिक तनाव में आई कमी और अमेरिका का जापान, ब्रिटेन समेत कई देशों के साथ व्यापार भी सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह बना है.

आइये जानते हैं अलग-अलग शहरों का ताजा भाव

आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ ही चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना जहां प्रति 10 ग्राम 99,930 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 91,600 रुपये है. इसके अलावा, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,00,080 रुपये पर बिक रहा है. भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 99,980 रुपये है तो वहीं हैदराबाद में यह 99,930 रुपये की दर पर कारोबार कर रहा है. 

इसी तरह से मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 91,600 रुपये तो वहीं जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 22 कैरेट सोना 91,750 रुपये की दर से बिक रहा है. जबकि अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना 91,650 रुपये और हैदराबाद में यह 91,600 रुपये की दर से बिक रहा है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी के दाम रोजाना आधार पर तय किए जाते हैं. इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं, जिनमें एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सीमा शुल्क शामिल है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है. अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनती है तो निवेशक बाजार से दूरी बनाकर सोने जैसे सुरक्षित निवेश में अपना पैसा लगाना बेहतर समझते है. 

इसके अलावा, भारत में सोने का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी है. यहां पर किसी भी शादी से लेकर पर्व त्योहार में सोने का होना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसके अलावा, किसी परिवार के पास सोने का होना उस परिवार की संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है. सोना ने हर दौर में महंगाई की तुलना में बेहतर रिटर्न देनेवाला खुद को साबित किया है. यही वजह है कि हमेशा इसकी मांग बनी रही है.

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सतत को विकास बनाए रखना प्राथमिकता, निर्मला ने बताई आर्थिक चुनौतियां

[ad_2]

डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया ने बढ़ाई धड़कनें, फैंस बोले- चार्म बढ़ता ही जा रहा है

[ad_1]

तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.

तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.

एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं , जिनमें उन्होंने मनीष मल्होत्रा की काउचर पार्टी में गोल्डन येलो ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर सबको चौंका दिया है.

एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं , जिनमें उन्होंने मनीष मल्होत्रा की काउचर पार्टी में गोल्डन येलो ऑफ-शोल्डर गाउन पहनकर सबको चौंका दिया है.

उनकी यह ड्रेस इनाया कलेक्शन से थी जो बहुत ही रॉयल लुक दे रही थी.

उनकी यह ड्रेस इनाया कलेक्शन से थी जो बहुत ही रॉयल लुक दे रही थी.

ड्रेस की सिल्वर स्ट्रैप्स , प्लिटेड फैब्रिक और थाई हाई स्लिट ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया . इस लुक के साथ उन्होंने सॉफ्ट वेवी हेयर और ड्यूई मेकअप किया हुआ था.

ड्रेस की सिल्वर स्ट्रैप्स , प्लिटेड फैब्रिक और थाई हाई स्लिट ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया . इस लुक के साथ उन्होंने सॉफ्ट वेवी हेयर और ड्यूई मेकअप किया हुआ था.

तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मनीष मल्होत्रा का ग्लैम एक फीलिंग की तरह है और इनाया एक खूबसूरत पोएट्री की तरह है.

तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मनीष मल्होत्रा का ग्लैम एक फीलिंग की तरह है और इनाया एक खूबसूरत पोएट्री की तरह है.

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं. मनीष मल्होत्रा ने लिखा- स्टनिंग. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसी को असली खूबसूरती बोलते हैं.

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन्स देखने मिल रहे हैं. मनीष मल्होत्रा ने लिखा- स्टनिंग. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसी को असली खूबसूरती बोलते हैं.

एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज डेरिंग पार्टनर्स में दिखेंगी , जिसमें उनके साथ डायना पेंटी, जावेद जाफरी और नकुल मेहता भी होंगे.

एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज डेरिंग पार्टनर्स में दिखेंगी , जिसमें उनके साथ डायना पेंटी, जावेद जाफरी और नकुल मेहता भी होंगे.

Published at : 27 Jul 2025 09:44 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

कन्या राशिफल 28 जुलाई 2025: परिवार में तनाव, व्यापार में सावधानी और करियर में रुकावट!

[ad_1]

Virgo Horoscope 28 july 2025: कन्या राशिफल 28 जुलाई, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसके कारक ग्रह बुध और शुक्र माने गए हैं. आइए जानते हैं कि आपकी कन्या राशि क्या कहती है.

कन्या राशि परिवार राशिफल: ग्रहण दोष के कारण परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है. लाइफ पार्टनर और पेरेंट्स के साथ घरेलू बातों पर कहासुनी हो सकती है. धैर्य और संयम बनाए रखें.

कन्या राशि लव राशिफल: आज घनिष्ठ मित्रों के साथ किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है. बातचीत को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें.

कन्या राशि व्यापार राशिफल: बिजनेसमैन को बिजनेस में लापरवाही या आलस से बचना होगा. सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की दखलंदाजी न करें और पार्टनरशिप बिजनेस में पारदर्शिता बनाए रखें.

कन्या राशि नौकरी राशिफल: वर्कप्लेस पर परेशानी आ सकती है. ऑफिस से जुड़े दस्तावेज सुव्यवस्थित रखें. अकाउंट संबंधी कार्य करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को अतिरिक्त सतर्क रहना होगा.

कन्या राशि युवा और करियर राशिफल: स्टूडेंट्स की विदेश जाने की प्लानिंग देशों के आपसी विवाद के कारण टल सकती है. इस समय धैर्य और नई प्लानिंग पर ध्यान दें.

कन्या राशि धन राशिफल: लीगल कॉम्प्लिकेशन से बचें. धन से जुड़े मामलों में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं.

कन्या राशि हेल्थ राशिफल: सेहत कमजोर हो सकती है. लापरवाही से बचें और हेल्दी रूटीन फॉलो करें.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और लड्डू चढ़ाएं.

FAQs

Q1: क्या आज बिजनेस में नई डील करना सही रहेगा?
A1: नहीं, पहले प्लानिंग बनाकर पुराने कार्य पूरे करें.

Q2: क्या स्टूडेंट्स के विदेश जाने का योग बनेगा?
A2: आज नहीं, विदेश प्लानिंग में रुकावट आ सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

प्लेन में अचानक अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाया शख्स, दी बम की धमकी, बदलना पड़ा फ्लाइट का रास्ता

[ad_1]

इंग्लैंड के ल्यूटन से स्कॉटलैंड जा रही ईजीजेट (EasyJet) की एक फ्लाइट रविवार (27 जुलाई, 2025) को उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया, जब विमान के एक यात्रा ने अचानक अपनी सीट से उठकर अपने पास बम होने की धमकी दी. यात्री के अपने पास बम होने की धमकी देने के बाद स्कॉटलैंड जा रही फ्लाइट को अपना रास्ता मोड़ना पड़ा. पायलट ने प्लेन को स्कॉटलैंड की जगह दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया.

हालांकि, यह घटना सिर्फ इतने पर खत्म नहीं हुई. प्लेन में बैठा यात्री अचानक अपनी सीट पर उठाकर अल्लाह हू अकबर.. अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगा. इसके बाद यात्रा जोर-जोर से चिल्लाते हुए ‘डेथ टू अमेरिका’ (अमेरिका की मौत) और ‘डेथ टू ट्रंप’ (ट्रंप की मौत) कहकर भी चिल्लाने लगा. इसके बाद उसने लगातार कई बार अल्लाह हू अकबर.. के नारे लगाए.  

प्लेन में हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्लेन में बैठा अचानक अपनी सीट से उठकर इस्लामिक नारेबाजी करने लगता है. इस दौरान आसपास बैठे कई यात्रा उस शख्स को प्लेन के फर्श पर पकड़कर गिरा देते हैं और उस पर काबू कर लेते हैं. हालांकि, वह यात्री तब भी अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते रहता है, जिसके बाद विमान के अन्य यात्री उसे बिल्कुल शांत होने के लिए कहते हैं.

वीडियो में नजर आए हैरान और डरे हुए यात्री

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्लेन में सवार अन्य यात्री को भी देखा जा सकता है. जो उस यात्री की बम होने की धमकी देने के बाद पूरी तरह से हैरान और डरे हुए थे. वीडियो में कई महिलाएं भी दिख रही हैं, जो इस घटने से डरी हुई नजर आ रही हैं. हालांकि, विमान के क्रू सदस्य उस डरी हुई महिला को शांत करते हुए उसे सबकुछ ठीक होने का आश्वासन देते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ेंः गाजा में भुखमरी से निपटने के लिए इजरायल का ऐलान, इन तीन इलाकों में नहीं होंगे हमले



[ad_2]

35 साल से शतकों का था सूखा, फिर एक दिन में आ गए 3 शतक, सुंदर, जडेजा और गिल ने जड़ी सेंचुरी

[ad_1]

मैनचेस्टर में खेला गया भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा है. चौथे और पांचवें दिन शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया मुकाबले को ड्रॉ करवाने में सफल रही. सीरीज की बात करें तो 4 मैचों के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है. भारतीय टीम मैनचेस्टर में पहली जीत से वंचित रह गई, लेकिन एक खास कारण से यह मैच टीम इंडिया के लिए खास बन गया है. दरअसल पिछले 35 सालों में मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था, लेकिन अब एक ही दिन में तीन भारतीयों ने इस मैदान पर शतक जड़ इतिहास रच डाला है.

मैनचेस्टर में 35 साल से नहीं लगा था शतक

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अब तक कुल 8 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया था. इनके नाम सैयद मुश्ताक अली, विजय मर्चेन्ट, अब्बास अली बैग, पॉली उमरीगर, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर हैं. अब तक सचिन तेंदुलकर मैनचेस्टर में सेंचुरी लगाने वाले भारत आखिरी क्रिकेटर थे, जिन्होंने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 119 रनों की पारी खेली थी.

एक ही दिन में लगे 3 शतक

35 सालों से चला आ रहा शतकों का सूखा ऐसा समाप्त हुआ कि एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन भारतीयों ने मैनचेस्टर में शतक ठोक डाला. इनमें सबसे पहला नाम कप्तान शुभमन गिल का है, जो चौथे दिन स्टंप्स तक 78 रन बना चुके थे. टेस्ट के अंतिम दिन राहुल शतक से चूक गए, लेकिन गिल ने शतक पूरा करके ही दम लिया. उन्होंने अपनी पारी में 103 रन बनाए. यह गिल के टेस्ट करियर का 9वां और मौजूदा सीरीज का कुल चौथा शतक रहा.

उनके बाद रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में शामिल हुए और उनके कुछ देर बाद ही वाशिंगटन सुंदर भी मैनचेस्टर में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में शामिल हुए. जडेजा के टेस्ट करियर का यह पांचवां और सुंदर के टेस्ट करियर का पहला शतक रहा.

मैनचेस्टर में शतक लगाने वाले भारतीय

  • सैयद मुश्ताक अली – 112 रन ( 1936)
  • विजय मर्चेन्ट – 114 रन (1936)
  • अब्बास अली बैग – 112 रन (1959)
  • पॉली उमरीगर – 118 रन (1959)
  • सुनील गावस्कर – 101 रन (1974)
  • संदीप पाटिल – 129 रन (1982)
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 179 रन (1990)
  • सचिन तेंदुलकर – 119 रन (1990)
  • शुभमन गिल – 103 रन (2025)
  • रवींद्र जडेजा – 107 रन (2025)
  • वाशिंगटन सुंदर – 101 रन (2025)

यह भी पढ़ें:

2 दिन पहले तय थी इंग्लैंड की जीत, फिर टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में असंभव को किया संभव; 5 प्वाइंट्स में जानें कैसे टाली हार

[ad_2]

फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले और पहली तिमाही नतीजे समेत इन फैक्टर से तय होगी बाजार की दिशा

[ad_1]

Stock Market Next Week: भारतीय शेयर बाजार में अगले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जानकारों का मानना है कि कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे, फेडरल रिजर्व के ब्याज पर फैसले और विदेश पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की कारोबारी गतिविधियों पर इस हफ्ते बाजार की दिशा तय हो सकती है. इसके साथ ही, मासिक वाहन बिक्री के जारी किए जाने वाले आंकड़े, व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणा और वैश्विक बाजार के रुझानों की भी भारतीय बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है.

यूएस टैरिफ पर नजर

बाजार का फोकस एक अगस्त से लागू होने वाले अमेरिकी टैरिफ की समय-सीमा और थाइलैंड-कंबोडिया के बीच भूराजनीतिक तनाव पर भी होगी. गौरतलब है कि एक अगस्त को भारत समेत दर्जनों ऐसे देश हैं, जिनके ऊपर अमेरिकी प्रशासन की तरफ से जवाब शुल्क पर लगी रोक की अवधि खत्म हो रही है. ब्रोकिंग फर्म रेलिगेयर लिमिटेड के सीनियर वाइस चीफ अजित मिश्रा का कहना है कि नए महीने की शुरुआत कई अहम आर्थिक आंकड़ों के साथ होगी, जिनमें एक अगस्त को औद्योगिक उत्पादन और एचएसबीसी विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े आएंगे. इसके साथ ही, जुलाई के महीने में डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव दिख सकता है.

उनका कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि के आंकड़ों के साथ-साथ यूएस टैरिफ की एक अगस्त की समय-सीमा पास आने के साथ व्यापार वार्ताओं पर भी कारोबारी नजर रखेंगे.  डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी सभी की निगाह रहेगी.         

वित्तीय तिमाही नतीजे पर निगाहें

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनिर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ का कहना है कि आगे की ओर देखते हुए, अब सभी की निगाहें कई प्रमुख कंपनियों के पहली तिमाही की नतीजों पर टिकी हैं. इस हफ्ते भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी और आईटीसी जैसी प्रमुख कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी. इन कंपनियों के प्रदर्शन से यह तय होगा कि बाजार को निकट भविष्य में समर्थन मिलेगा या यह निचले स्तर पर कारोबार करेगा.

पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 294.64 अंक या 0.36 प्रतिशत नीचे आया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.4 अंक या 0.52 प्रतिशत टूटा. ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च चीफ (संपदा प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के अब तक मिले-जुले नतीजों और बढ़ती FII निकासी के बीच हमारा मानना है कि बाजार में कमजोरी रहेगी. 

ये भी पढ़ें: रेपो रेट में कटौती, US से ट्रेड डील और देश की आर्थिक रफ्तार… RBI की मोनेट्री कमेटी ने बताई पूरी स्ट्रैटजी

[ad_2]

Hindi Panchang 28 जुलाई 2025, तीसरा सावन सोमवार का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 28 July 2025: 28 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन तीसरा सावन सोमवार और विनायक चतुर्थी है. ऐसे में गणेश जी और शिव जी की पूजा का संयोग विशेष फलदायी होगा. शिव जी को बेलपत्र और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. मान्यता है इससे कष्ट तो दूर होते ही हैं साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

28 जुलाई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 28 July 2025)












तिथि

चतुर्थी (28 जुलाई 2025, रात 10.41 – 29 जुलाई 2025, रात 11.24)

वार सोमवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
योग परिघ, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 7.17
चंद्रोदय
सुबह 8.55
चंद्रोस्त
रात 9.34
चंद्र राशि
सिंह

चौघड़िया मुहूर्त








सुबह का चौघड़िया
अमृत सुबह 5.40 – सुबह 7.22
शुभ सुबह 9.04 – सुबह 10.46
शाम का चौघड़िया
चर रात 7.15 – रात 8.33

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 7.22 – सुबह 9.04
यमगण्ड काल सुबह 10.46 – दोपहर 12.27
गुलिक काल दोपहर 2.09 – दोपहर 3.51
भद्रा काल सुबह 10.57 – रात 11.24

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 28 July 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा सिंह
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





सिंह राशि लव लाइफ में खुशहाली आएगी, आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा
कन्या राशि लंबी यात्रा में सफलता मिलेगी. करियर में उन्नति मिलेगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





मिथुन राशि करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है
कुंभ राशि यात्रा में आ सकती हैं दिक्कतें, मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें.

FAQs: 28 जुलाई 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को मोदक चढ़ाएं, सावन सोमवार को शिव जी को खीर का भोग लगाएं. मान्यता है रिश्तों में मिठास बढ़ती है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन परिघ और रवि योग का संयोग बन रहा है.

Hariyali Teej 2025 Moon Time: हरियाली तीज का चांद कब निकलेगा ? क्यों देखती हैं स्त्रियां इस दिन चंद्रमा जानें महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए अजय देवगन ने नहीं ली फीस, जानें बाकी स्टार कास्ट ने कितने वसूले

[ad_1]

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इससे पहले फिल्म के बजट और स्टार कास्ट की फीस का खुलासा हो गया है. ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए अजय देवगन ने फीस नहीं ली है, वहीं दूसरे कलाकारों ने करोड़ों और लाखों वसूल किए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजट 100 करोड़ रुपए है. इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने कोई फीस नहीं ली है क्योंकि ये फिल्म जियो स्टूडियो और टी-सीरीज के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले बनी है. ऐसे में अजय देवगन ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रॉफिट शेयर लेंगे.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्टार कास्ट फीस

  • ‘सन ऑफ सरदार 2’ में मृणाल ठाकुर लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी. फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 5 करोड़ रुपए की फीस ली है.
  • मृणाल ठाकुर ने बाकी स्टार कास्ट के मुकाबले सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है.
  • चंकी पांडे ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए 1 करोड़ रुपए वसूल किए हैं तो वहीं रवि किशन ने भी 50 लाख रुपए चार्ज किए हैं.
  • संजय मिश्रा भी अजय देवगन की फिल्म का हिस्सा हैं. अपने रोल के लिए उन्होंने 20 लाख रुपए फीस ली है.
  • अश्विनी कलसेकर भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ में खास भूमिका अदा करेंगे. फिल्म के लिए उन्हें 10 लाख रुपए मिले हैं.
  • वहीं शरत सक्सेना को 30 लाख रुपए फीस दी गई है.
  • इसके अलावा दीपिका डोबरियाल को भी फिल्म के लिए 40 लाख रुपए रकम दी गई हैं.
  • फिल्म में कुब्रा सैत और रोशनी वालिया भी नजर आएंगी.

13 साल बाद लौट रहा सीक्वल
‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 की फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल है. अजय देवगन की ये सीक्वल फिल्म 13 साल बाद आ रही है. सीक्वल में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया है. वहीं संजय दत्त की जगह रवि किशन ने ली है. 

[ad_2]