जुलाई 2025 में ग्रहण? जानें क्या है खगोलशास्त्र और पंचांग का कहना, कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्र

जुलाई 2025 में ग्रहण? जानें क्या है खगोलशास्त्र और पंचांग का कहना, कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्र


Eclipse 2025: खगोलीय घटनाओं को लेकर साल 2025 विशेष माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं.

ऐसे में एक सवाल जो काफी स्वाभिवक है, वो है कि क्या जुलाई 2025 में कोई ग्रहण लगने वाला है या नहीं? आइए इसके बारे में पंचांग और खगोल विद्या के आधार पर जानते हैं.

भारतीय पंचांग और खगोलशास्त्र के मुताबिक इस साल जुलाई महीने में कोई ग्रहण नहीं लगने वाला है. चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण. जुलाई का पूरा महीना ग्रहण रहित है. इसके साथ ही इस महीने में श्रावण मास होने के कारण व्रत, तीज-त्योहार और धार्मिक काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकेंगे.

साल 2025 में कितने ग्रहण लगेंगे?
साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. इस साल मार्च और सितंबर महीने में ग्रहण पड़ रहे हैं, जबकि जुलाई का पूरा महीना ग्रहण रहित है.








ग्रहण तिथि प्रकार दृश्यता (भारत)
1 14 मार्च 2025 कुल चंद्र ग्रहण दिन में, भारत से दृश्यमान नहीं
2 29 मार्च 2025 आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
3 7–8 सितंबर 2025 कुल चंद्र ग्रहण भारत से दिखाई देगा (रात में)
4 21 सितंबर 2025 आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक जिन महीनों में ग्रहण नहीं पड़ते हैं, उन महीनों में पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ और धार्मिक कर्मकांड के लिए शुभ माना जाता है. जुलाई महीने में सावन की शुरुआत हो रही है.

जुलाई महीना धार्मिक कर्मकांड के लिए शुभ
सावन का महीना भगवान शिव की पूजा आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे में ये एक अच्छी खबर है कि सावन के पवित्र महीने में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है. आप बिना किसी रुकावट के पूजा-पाठ कर सकते हैं.

पंचांग और खगोल गणनाओं के मुताबिक जुलाई महीने पूरी तरह से ग्रहण रहित है. सोशल मीडिया या किसी भी तरह के प्लेटफार्म पर ग्रहण की खबर निराधार है. इन खबरों पर ध्यान न दें. ग्रहण से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य या भारतीय पंचांग की मदद ले सकत हैं.

Q1. भारत में साल 2025 में कितने ग्रहण लगेंगे?
A1. भारत में साल 2025 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे

Q2. साल 2025 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
A2. साल 2025 में सूर्य ग्रहण दो बार लगेगा. पहला सू्र्य ग्रहण 29 मार्च 2025 और दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा.

Q3. साल 2025 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 
A3. साल 2025 में चंद्र ग्रहण दो बार लगेगा. पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 और दूसरा चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर 2025 को लगेगा.

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन