शबाना आजमी ने शेयर की ‘पसंदीदा तस्वीर’, सुनाया ‘हम पांच’ के सेट से जुड़ा किस्सा

[ad_1]

Shabana Azmi Nostalgic Pic From Hum Paanch Set: मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस के साथ ‘हम पांच’ के सेट का एक खूबसूरत किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि ये फोटो उनकी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है, जो 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम पांच’ के सेट पर खींची गई थी.

शबाना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘ये मेरे भाई बाबा आजमी के साथ हम पांच के सेट पर ली गई मेरी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है. फिल्म का निर्देशन बापू ने किया था और निर्माण बोनी कपूर ने. बाबा ने ऑपरेटिव कैमरामैन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी, जबकि मैं लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही थी. उस दिन मां शौकत कैफी सेट पर आई थीं और लगातार प्रार्थना कर रही थीं कि हम दोनों से कोई गलती न हो, जिससे रीटेक करना पड़े.’

सुपरस्टार्स से सजी थी फिल्म
हम पांच’
‘हम पांच’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शबाना आजमी के साथ संजीव कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, नसीरुद्दीन शाह, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर और अमरीश पुरी जैसे सितारों ने एक्टिंग की थी. बोनी कपूर की बतौर निर्माता ये पहली फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर ने भी एक छोटी-सी भूमिका निभाई थी. बापू के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी मजबूत कहानी और शानदार अभिनय से खींचा था.

शबाना आजमी ने ‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘मासूम’, ‘फायर’ और ‘गॉडमदर’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता शबाना ने समानांतर सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तो वहीं सीरीज ‘डब्बा कार्टल’ है, जहां उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.

शबाना आजमी ने शेयर की 'पसंदीदा तस्वीर', सुनाया 'हम पांच' के सेट से जुड़ा किस्सा

‘लाहौर 1947’ में आएंगी नजर
शबाना आजमी अब राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

[ad_2]

अमेरिका की सेना ने पहली बार युद्ध स्तर पर तैनात किया लेज़र हथियार! जानें किस तकनीक पर करता है क

[ad_1]

DE M-SHORAD: 27 जून, 2025 को अमेरिकी सेना ने ओक्लाहोमा स्थित फोर्ट सिल में एक ऐतिहासिक अभ्यास के जरिए अपने आधुनिक लेज़र हथियारों को पहली बार वास्तविक सैन्य अभ्यास में उतारा. यह प्रदर्शन 4th बटालियन, 60th एयर डिफेंस आर्टिलरी रेजिमेंट और यू.एस. आर्मी रैपिड कैपेबिलिटीज एंड क्रिटिकल टेक्नोलॉजी ऑफिस (RCCTO) के संयुक्त प्रयास से किया गया.

इस अभ्यास के दौरान DE M-SHORAD (Directed Energy Maneuver Short-Range Air Defense) सिस्टम को Stryker A1 8×8 आर्मर्ड व्हीकल पर तैनात किया गया और इससे Group 1 से 3 श्रेणी के ड्रोन झुंडों को लक्ष्य बनाकर सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया गया.

लेज़र और पारंपरिक हथियारों का संयुक्त कवच

इस परीक्षण ने यह दर्शाया कि किस तरह लेज़र आधारित डायरेक्ट एनर्जी सिस्टम पारंपरिक शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर लेयर आधारित रक्षा प्रणाली बना सकते हैं. इससे खासकर उन छोटे ड्रोन हमलों से बचाव संभव हो सकेगा जो पारंपरिक सिस्टम को चकमा देकर नुकसान पहुँचा सकते हैं. यह अभ्यास FY26 एंड्योरिंग हाई एनर्जी लेज़र (E-HEL) प्रोग्राम की दिशा में एक मजबूत कदम है जो अमेरिकी सेना का पहला रिकॉर्डेड डायरेक्ट एनर्जी सिस्टम बनने की ओर अग्रसर है.

जमीन पर सैनिकों के साथ रीयल टाइम रणनीति का परीक्षण

इस लाइव फायर ड्रिल का मकसद केवल तकनीक का परीक्षण नहीं था बल्कि इसमें सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तुरंत निर्णय लेना, टारगेट अलग करना और एनर्जी तथा काइनेटिक सिस्टम दोनों को इस्तेमाल करने की रणनीति सीखी. इससे यह भी साबित हुआ कि ये लेज़र सिस्टम अब केवल प्रोटोटाइप नहीं रहे, बल्कि युद्धक्षेत्र में तैनाती के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

DE M-SHORAD “Guardian”

इस सिस्टम को “Guardian” नाम दिया गया है जिसमें 50-किलोवॉट हाई-एनर्जी लेज़र Raytheon Technologies द्वारा विकसित किया गया है. इसमें बीम डायरेक्टर, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/IR टारगेटिंग सिस्टम और Ku720 मल्टी-मिशन रडार लगा है. Kord Technologies इस पूरे सिस्टम की पावर और कूलिंग का प्रबंधन करता है.

Stryker A1 व्हीकल, जो Double-V Hull (DVH) डिजाइन से लैस है, जमीन पर माइन और IED जैसे खतरों से भी सुरक्षा देता है. इसका 450 HP वाला Caterpillar C9 इंजन लेज़र सिस्टम की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करता है. लेज़र को ऊर्जा देने के लिए Li-NCA बैटरियां लगाई गई हैं जिन्हें डीजल जनरेटर से रीचार्ज किया जाता है.

ड्रोन, रॉकेट, और मोर्टार के लिए बना गेमचेंजर

यह सिस्टम सेना के डिवीजन और ब्रिगेड स्तर की यूनिट्स की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है. यह न केवल ड्रोन, रोटरी और फिक्स्ड-विंग विमानों को निष्क्रिय कर सकता है, बल्कि रॉकेट, आर्टिलरी और मोर्टार जैसे खतरों से भी निपट सकता है.

लेज़र हथियार

पारंपरिक गोला-बारूद जहाँ सीमित मात्रा में होता है और भारी लॉजिस्टिक्स की मांग करता है, वहीं लेज़र हथियार लगभग अनलिमिटेड एम्युनिशन प्रदान करते हैं—बस पावर सप्लाई होनी चाहिए. तेज़ गति, अत्यधिक सटीकता, न्यूनतम साइड इफेक्ट और बेहद कम खर्चे में ये हथियार दुश्मन के ड्रोन हमलों के खिलाफ एक क्रांतिकारी समाधान हैं.

यह भी पढ़ें:

YouTube पर आया AI Search वाला फीचर! लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा फायदा, जानें क्या व्यूज और एंगेजमेंट पर पड़ेगा असर?

[ad_2]

मोहम्मद शमी पर सात साल का कर्ज! पत्नी और बेटी को देने होंगे इतने करोड़ रुपये

[ad_1]

Mohammed Shami And Hasin Jahan Case: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां का मामला सालों से कोर्ट में है. अब इस मामले में आज मंगलवार, 1 जुलाई को फैसला सामने आया है. कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहम्मद शमी को आदेश दिया है कि वो हर महीने अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी आयरा शमी को चार लाख रुपये दें.

मोहम्मद शमी पर हाईकोर्ट का फैसला

कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहम्मद शमी को आदेश दिया है कि वो अपनी पत्नी हसीन जहां को खर्च के लिए हर महीने 1.5 लाख रुपये दें. इसके साथ ही बेटी आयरा के लिए भी 2.5 लाख रुपये देने का आदेश दिया है. मोहम्मद शमी की बेटी आयरा, उनकी पत्नी हसीन जहां के साथ ही रहती हैं. इस हिसाब से शमी को इन दोनों को हर महीने चार लाख रुपये देने होंगे.

शमी पर सात साल का हो गया कर्ज

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी. शादी के एक साल बाद 2015 में दोनों के एक बेटी हुई. लेकिन ये रिश्ता केवल चार साल ही चल पाया और 2018 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और ये मामला कोर्ट में पहुंचा. सात साल से ये केस कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अब कोलकाता हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि मोहम्मद शमी को महीने के ये चार लाख रुपये पिछले सात सालों के भी देने होंगे.

शमी को हर महीने के डेढ़ लाख रुपये के हिसाब से अपनी पत्नी हसीन जहां सात सालों के एक करोड़ 26 लाख रुपये देने होंगे. वहीं ढाई लाख रुपये के हिसाब से बेटी आयरा को दो करोड़ दस लाख रुपये देने होंगे. इस तरह मोहम्मद शमी को सात सालों के 3 करोड़ 36 लाख रुपये देने हैं. हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक ये रुपये हसीन जहां और आयरा के रहने के लिए देने होंगे.

यह भी पढ़ें

बल्लेबाज या गेंदबाज किसकी होगी मौज? जानें भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

[ad_2]

37 घंटे की उड़ान, हवा में भरा तेल… ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम बरसाने के बाद लापता हो गया अम

[ad_1]

US B-2 Stealt Bomber: अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए ईरान के तीन परमाणु ठिकानो नतांज, इस्फहान और फोर्डो पर हमला कर तबाह कर दिया. इसके बाद अमेरिका के B-2 बॉम्बर की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी. अमेरिका ने बताया कि उसके सारे फाइटर प्लेन ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर वापस आ गए. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूएस का एक B-2 बॉम्बर लापता हो गया था.

दो दिशाओं में उड़ा अमेरिका का B-2 बॉम्बर

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 21 को मिसौरी के व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से B-2 बॉम्बर्स के दो ग्रुप ने उड़ान भरी. इसमें से एक ग्रुप प्रशांत महासागर के ऊपर से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा जबकि दूसरा ग्रुप सात B-2 बॉम्बर्स के साथ पूर्व दिशा की ओर बढ़ा और ईरान के फोर्डो और नतांज परमाणु ठिकानों पर सटीक हमला किया.

एक B-2 बॉम्बर के लापता होने का दावा

पहला ग्रुप जो पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा था उससे एक B-2 बॉम्बर लापता बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक एक B-2 बॉम्बर ने होनोलुलु के डैनियल के. इनौये अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी और तब से इसे वहीं पर रखा गया है.

पूर्व पायलट डेविड मार्टिन एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया है कि यह यूएस का बी-2 बॉम्बर है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि तकनीकी खराबी की वह से इस गुप्त तरीके से रखा गया है. हालांकि इन रिपोर्ट्स को लेकर अमेरिका की तरफ से किसी तरह की सफाई नहीं दी गई है.

37 घंटे की उड़ान, हवा में भरा तेल

B-2 बॉम्बर ने लगभग 37 घंटे तक बिना रुके उड़ान भरी और बीच हवा में कई बार फ्यूल भरा था. B-2 बॉम्बर ने फोर्डो और नतांज साइट पर 30 हजार पाउंड (14 हजार किलो) के 12 से ज्यादा GBU-57 बम गिराए. इस्फहान और नतांज पर 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागी गई.

ये भी पढ़ें : ‘मैं उस समय कमरे में था जब…’, एस जयशंकर ने ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर अमेरिका की धरती से दिया पहला रिएक्शन

[ad_2]

मोदी सरकार की नई स्कीम से खुलेगा नौकरी का पिटारा, 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका!

[ad_1]

बेरोजगारी से परेशान युवाओं के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ी राहत की खबर दी है. केंद्र सरकार ने एक नई और क्रांतिकारी योजना “एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम” को मंजूरी दे दी है, जिसका मकसद देश में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है. यह स्कीम खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं और जिनके पास अनुभव नहीं है.

ELI यानी “Employment Linked Incentive” योजना को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हरी झंडी दी गई. इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले. इसके लिए सरकार 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय कर चुकी है.

पहली बार नौकरी करने वालों को मिलेगा फायदा

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि पहली बार नौकरी करने वालों को सरकार प्रोत्साहन राशि देगी. ऐसे युवाओं को दो किस्तों में एक महीने की सैलरी के बराबर सब्सिडी (अधिकतम 15,000 रुपये) मिलेगी. पहली किस्त 6 महीने बाद और दूसरी 12 महीने बाद दी जाएगी. यह सब्सिडी सीधे कंपनियों को मिलेगी, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकें.

मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्टर पर खास फोकस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना का खास फोकस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर है, ताकि वहां ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा किए जा सकें. इसके अलावा “सस्टेन एम्प्लॉयमेंट” यानी लंबे समय तक किसी को नौकरी पर बनाए रखने के लिए भी सरकार मदद देगी. यदि कोई कंपनी कर्मचारी को 2 साल तक बनाए रखती है तो उसे प्रत्येक कर्मचारी पर हर महीने 3000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

क्यों है यह स्कीम खास?

पहली बार नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत
कंपनियों को नए उम्मीदवार रखने के लिए प्रोत्साहन
देश में रोजगार और सामाजिक सुरक्षा दोनों को बढ़ावा
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गति और विकास
अनुभव की कमी के कारण नौकरी से वंचित युवाओं के लिए बेहतर मौका

कैबिनेट में और क्या हुआ?

ELI स्कीम के अलावा कैबिनेट में कुछ और बड़े फैसले भी लिए गए हैं. अनुसंधान, विकास और नवाचार (RDI) योजना को मंजूरी मिली है, जिसका मकसद रणनीतिक और उभरते क्षेत्रों में निजी कंपनियों को रिसर्च और इनोवेशन के लिए बढ़ावा देना है. इसके साथ ही तमिलनाडु में 46.7 किलोमीटर के परमकुडी-रामनाथपुरम हाईवे को 4 लेन बनाने की मंजूरी भी दी गई है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जुलाई की हल्की शुरुआत, निफ्टी 25,500 के ऊपर बंद, लेकिन स्मॉल और मिडकैप में दिखी गिरावट

[ad_1]

जुलाई महीने की शुरुआत शेयर बाजार के लिए कुछ खास जोशभरी नहीं रही. मंगलवार को भारतीय बाजारों में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा. दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 90.83 अंक (0.11 फीसदी) की बढ़त के साथ 83,697.29 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 24.77 अंक (0.1 फीसदी) चढ़कर 25,541.80 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक ने भी हल्की तेजी दिखाई और 57,459.45 पर 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ.

किन शेयरों ने दिया बाजार को सहारा?

आज के कारोबार में कुछ बड़े स्टॉक्स ने बाजार को गिरने से रोके रखा. इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रहे. इनकी मजबूती ने निफ्टी और सेंसेक्स को सपोर्ट दिया.

गिरावट वाले प्रमुख शेयर कौन से रहे?

हालांकि, बाजार की रफ्तार को पूरी तरह खुलने नहीं दिया कुछ कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स ने. ऐक्सिस बैंक, ट्रेंट, आयशर मोटर्स, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी थोड़ी थमी रही.

तीन कंपनियों की हुई आज शेयर बाजार में एंट्री

आज शेयर बाजार में तीन नई कंपनियों ने लिस्टिंग की-

Globe Civil Projects ने जबरदस्त एंट्री ली और NSE पर 90 रुपये पर लिस्ट हुई, जो इसके इश्यू प्राइस 71 रुपये से 26.76 फीसदी ऊपर थी. BSE पर यह शेयर 91.10 रुपये पर लिस्ट हुआ यानी करीब 28 फीसदी प्रीमियम पर.

Kalpataru Projects की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, यह अपने इश्यू प्राइस 414 रुपये पर ही लिस्ट हुआ.

Ellenbarrie Industrial Gases ने अच्छी शुरुआत की, NSE पर यह 21.5 फीसदी ऊपर 486 रुपये पर और BSE पर 23 फीसदी ऊपर 492 रुपये पर लिस्ट हुआ.

कौन से सेक्टर रहे आज के हीरो?

आज भले ही बाजार शांत दिखा हो, लेकिन कुछ सेक्टर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया.

ग्लास सेक्टर सबसे ऊपर रहा, जिसमें करीब 2 फीसदी की बढ़त देखी गई.

केबल्स सेक्टर में 1 फीसदी की बढ़त रही.

पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी 1-1 फीसदी की हल्की तेजी रही.

पेंट्स और पिगमेंट्स में 0.84 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

किन कारोबारी समूहों ने कमाया और कौन रहे घाटे में?

आज के कारोबार में Nagarjuna Group ने बाज़ी मारी, जिसमें लगभग 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. इसके बाद Jaypee Group (4 फीसदी), Essar Group (3.9 फीसदी) और Apollo Hospital Group (3.39 फीसदी) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

वहीं दूसरी तरफ Pennar Group को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ, इसकी मार्केट वैल्यू में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. Essel Group (3 फीसदी), Manipal Group (1.9 फीसदी) और Murugappa Group (1.6 फीसदी) में भी बिकवाली देखने को मिली.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: <a href=" ब्यूटी मेडिसिन के हेवी डोज ने ली शेफाली जरीवाला की जान, जानें भारत में उसका कितना बड़ा है कारोबार?

[ad_2]

यहां प्रीमियम स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट! खरीदने पर होगी हजारों की

[ad_1]

Vijay Sales Offer: भारत की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक रिटेल कंपनी Vijay Sales ने अपनी Mega Open Box Sale का ऐलान कर दिया है जो शनिवार, 28 जून से शुरू हो गई है. इस खास सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट, वॉशिंग मशीन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के ओपन बॉक्स और डेमो यूनिट्स पर भारी छूट दी जा रही है. ग्राहक इस सेल का फायदा Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट या स्टोर्स पर जाकर दोनों जगह उठा सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार स्मार्टफोन और Apple डिवाइसेज़ पर जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

Samsung Galaxy S25 Plus

Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Plus (12GB RAM + 512GB स्टोरेज) अब 1,11,999 रुपये की जगह सिर्फ 1,00,454 रुपये में मिल रहा है. इसमें 6.7 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 Elite प्रोसेसर, Android 15 और 50MP के प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

iPhone 15 Plus

Apple के फैंस के लिए शानदार मौका है iPhone 15 Plus (128GB) का डेमो वर्जन सिर्फ 57,990 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, Apple A16 Bionic चिप, 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा और MagSafe चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. यह डिवाइस iOS 17 पर चलता है और iOS 18.5 तक अपग्रेड भी किया जा सकता है.

iPad Air 2024 (M2 Chip)

अगर आप एक पावरफुल टैबलेट लेना चाहते हैं तो Apple iPad Air 2024 का डेमो वर्जन 45,000 रुपये में मिल रहा है. इसमें 11-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, Apple का M2 चिपसेट, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. यह डिवाइस Apple Pencil Pro को सपोर्ट करता है, जिससे यह स्टूडेंट्स और क्रिएटिव यूज़र्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाता है.

आने वाला है Magic V5

Magic V3 की शानदार डिजाइन को आगे बढ़ाते हुए जल्द ही Magic V5 भी मार्केट में आ सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोल्डेबल डिवाइस V3 से भी पतला हो सकता है (V3 की मोटाई फोल्ड होने पर 9.2mm और खुलने पर सिर्फ 4.35mm थी). हालांकि इसकी फाइनल स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में यह बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

<a href=" और लैपटॉप को साइबर हमलों से बचाना है? सरकार ने सुझाए ये मुफ़्त टूल्स, अभी करें इस्तेमाल!

[ad_2]

सप्तमी तिथि पर बन रहे दुर्लभ संयोग, आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल सब जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 2 July 2025: 2 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस तिथि के स्वामी भगवान सूर्य होते हैं. आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

2 जुलाई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 2 July 2025)

तिथि सप्तमी (1 जुलाई 2025, सुबह 10.20 – 2 जुलाई 2025, सुबह 11.58)
वार बुधवार
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी
योग वरीयानी, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.27
सूर्यास्त
शाम 7.23
चंद्रोदय
दोपहर 12.01
चंद्रोस्त
प्रात: 12.07, 3 जुलाई
चंद्र राशि
कन्या

आज का शुभ मुहूर्त

• अभिजित मुहूर्त – कोई नहीं
• गोधूलि मुहूर्त – रात 7.22 – रात 7.42

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
चर (सामान्य) सुबह 8.56 – सुबह 10.40
लाभ (उन्नति) सुबह 10.40 – दोपहर 12.25
अमतृ (सर्वोत्तम) दोपहर 12.25 – दोपहर 2.10
शाम का चौघड़िया
लाभ (उन्नति) रात 8.39 – रात 9.54
शुभ (उत्तम) रात 11.10 – प्रात: 12.25

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.25 – दोपहर 2.10
यमगण्ड काल दोपहर 3.54 – शाम 5.39
गुलिक काल सुबह 10.41 – दोपहर 12.25
आडल योग
सुबह 5.27 – सुबह 11.07
भद्रा काल सुबह 11.58 – प्रात: 12.59, 3 जुलाई

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 July 2025)

सूर्य मिथुन
चंद्रमा कन्या
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ

धनु राशि नौकरी में बदलाव का मन है तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
तुला राशि कोर्ट का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.

कौन सी राशियों संभलकर रहें

मकर राशि बच्चों की सेहत पर नजर रखें.
वृषभ राशि गुस्से पर काबू रखें और इमोशनस को कंट्रोल करें, नहीं तो पूरा दिन बुरा जा सकता है.

FAQs: 2 जुलाई 2025

1. Q.कौन सा उपाय करें ?
बुधवार को गणेश जी 11 दूर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं.
2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जिसमें सर्व कार्य सिद्ध होते हैं..

Bhaum Pradosh Vrat 2025: भौम प्रदोष व्रत क्यों करते हैं ? जुलाई में किस दिन रखा जाएगा, जानें सभी सवालों के जवाब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

1000 से भी ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट हुई ये फिल्म! देखकर हर कोई बन जाता है मुरीद

[ad_1]

The Jesus: फिल्म की दुनिया में ऐसी कई मूवीज बनी जिन्होंने अलग–अलग महारथ हासिल की. किसी ने अकादमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया तो किसी ने ऑस्कर. किसी के हाथ गोल्डन ग्लोब अवार्ड लगा तो कोई बाफ्टा फिल्म अवार्ड अपने नाम कर गया. लेकिन इन सब से परे एक ऐसी फिल्म भी बनी जिसके हाथ कोई अवॉर्ड तो नहीं लगी लेकिन इस फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि इसे एक हजार से ज्यादा भाषाओं में डब किया गया.

1000 से भी ज्यादा भाषाओं में हुआ ट्रांसलेशन
‘द जीसस’ 1979 में रिलीज हुई अमेरिकी बाइबल ड्रामा है. इस फिल्म को पीटर साइक्स और जॉन कृष ने डायरेक्ट किया तो वहीं जॉन हेमैन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया. इस फिल्म में ब्रायन डिकन को लीड रोल में देख गया जिन्होंने यीशु मसीह का किरदार निभाया था. इस फिल्म को हजार से भी ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द जीसस’ मूवी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मोशन पिक्चर है.

फिल्म में ऐसा क्या है खास?
‘द जीसस’ में मुख्य रूप से यीशु मसीह की जिंदगी की कहानियां दिखाई गई हैं. फिल्म के किरदारों और कहानी की जानकारी देते हुए पूरी फिल्म को वॉयस ओवर नरेशन स्टाइल में बनाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को उस दौर में 6 मिलियन डॉलर के बजट के साथ बनाया गया था. अब इस फिल्म को आप यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं. ‘द जीसस’ यूट्यूब पर हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में अवेलेबल है.

यीशु मसीह की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को इजरायल में शूट किया गया था. 46 साल पहले इस फिल्म को बिना कास्ट क्रेडिट के रिलीज किया गया क्योंकि प्रोड्यूसर ने ये ऐलान किया था कि फिल्म के निर्माता ही ट्रांसलेटर्स हैं. फिल्म के खत्म होने पर बताया गया कि शूटिंग के दौरान गुड न्यूज बाइबल का इस्तेमाल किया गया था.

[ad_2]

‘मैं उस समय कमरे में था जब…’, एस जयशंकर ने ट्रंप के सीजफायर वाले दावे पर अमेरिका की धरती से द

[ad_1]

Pahalgam Terror Attack: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका की धरती से वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा जवाब दिया है. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप कई बार खुद को दे चुके हैं. हालांकि भारत ने हर बार सीजफायर को लेकर ट्रंप के दावों को खारिज करता रहा है.

एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आमंत्रण पर 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर हैं. न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में एस जयशंकर ने सीजफायर पर ट्रंप के दावों की पोल खोल दी. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका के कहने पर भारत सीजफायर के लिए सहमत नहीं हुआ था.

मैं उस समय कमरे में था- एस जयशंकर

उन्होंने कहा, मैं उस कमरे में मौजूद था जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी. जेडी वेंस ने कहा था कि अगर हमने कुछ बातें नहीं मानीं तो पाकिस्तान भारत पर बड़ा हमला करेगा. इसके जवाब में पीएम मोदी ने संकेत दिया कि हमारी ओर से जवाब दिया जाएगा.” एस जयशंकर ने कहा कि अगली सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन किया और कहा कि पाकिस्तानी बातचीत के लिए तैयार हैं.

‘आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को लगाई लताड़’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमला आर्थिक युद्ध का नया कृत्य था जिसका मकसद कश्मीर में पर्यटन खत्म करना था. उन्होंने कहा कि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परमाणु ब्लैकमेल की पाकिस्तान की नीति भारत को पड़ोसी देश से उत्पन्न आतंकवाद का जवाब देने से नहीं रोक पाएगी.

भारत के विदेश मंत्री ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले का उद्देश्य धार्मिक हिंसा को भड़काना भी था क्योंकि लोगों को मारने से पहले उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा गया था. इसी वजह से अब हमने तय किया कि हम आतंकवादियों को दंड दिए बिना नहीं छोड़ सकते. वे सीमा के उस तरफ हैं और इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती, मुझे लगता है कि इस तरह के विचार को चुनौती देने की आवश्यकता है और हमने यही किया.

ये भी पढ़ें : अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत को क्या है समस्या? जानें वो रेड लाइन, जिस पर नहीं बन पा रही बात

[ad_2]