जिस ब्यूटी मेडिसिन के हेवी डोज ने ली शेफाली की जान, जानें भारत में उसका कितना बड़ा है कारोबार?

[ad_1]

Shefali Jariwala Death: एक्ट्रेस-मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस की जांच में उनके घर से कई तरह की दवाइयां बरामद हुई हैं. इनमें ग्लूटाथियोन (Glutathione) भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला खुद को जवां और खूबसूरत दिखाने के लिए पिछले 7-8 सालों से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करवा रही हैं. 

इस वजह से और बढ़ी दवा की पापुलैरिटी 

ग्लूटाथियोन की पॉपुलैरिटी पिछले कुछ सालों में ज्यादा बढ़ी है. खासकर, ‘मेड इन हेवेन’ सीरीज के बाद, जिसमें सरीना नाम के एक किरदार को चेहरे को गोरा बनाने के लिए इस ट्रीटमेंट से गुजरते हुए दिखाया गया था.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा बिसारिया बताती हैं, ”ग्लूटाथियोन ग्लाइसिन, सिस्टीन और ग्लूटामिक एसिड नामक अमीनो एसिड से बना एक एंटीऑक्सीडेंट है. मानव शरीर में लीवर ग्लूटाथियोन का उत्पादन स्वाभाविक रूप से करता है, जो शरीर के कई कामों में अहम भूमिका निभाता है. जब स्किन ब्राइटनिंग की बात आती है, तो लिपोसोमल ग्लूटाथियोन (एल-ग्लूटाथियोन) और एसिटाइल ग्लूटाथियोन का आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है.”  

भारत में तेजी से फैल रहा कारोबार 

भारत में इसी ग्लूटाथियोन का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में अकेले ग्लूटाथियोन का मार्केट 114 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है. वहीं, पूरी स्किन ब्राइटनिंग दवाइयों के बाजार की बात करें तो यह 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है. भारत में ग्लूटाथियोन टैबलेट के मार्केट साइज की बात करें, तो यह 100 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच चुका है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जहां 2024 में भारत में इसका मार्केट 13.39 मिलियन डॉलर यानी 114 करोड़ रुपये का रहा. खास बात तो यह है कि इस दवा की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी बिक्री में करीब 13 CAGR के करीब ग्रोथ देखी जा रही है. फार्मा और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में स्किन केयर प्रोडक्ट्स में ग्लूटाथियोन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. 

भारत में ग्लूटाथियोन बेचने वाली कंपनियां 

भारत में कई सारी कंपनियां ग्लूटाथियोन टैबलेट बनाती हैं. इनमें ग्रीनवेल लाइफसाइन्स, डीएम फार्मा, यक्सन बायोकेयर प्राइवेट लिमिटेड, ज़ीके हेल्थकेयर और ग्लेडियर वेलनेस के नाम शामिल हैं. इनके अलावा, सेतु न्यूट्रिशन, कार्बामाइड फोर्ट और हर्बल मैक्स जैसे ब्रांड विभिन्न फॉर्मूलेशन के साथ ग्लूटाथियोन सप्लीमेंट बेचते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

क्या 1800 के लेवल को पार कर जाएगा मुकेश अंबानी की RIL का शेयर? नुवामा को है भारी रिटर्न की उम्मीद

[ad_2]

अमेरिकी सीनेट में पास हुआ ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’, क्या डोनाल्ड ट्रंप से पंगा लेकर फंस गए मस्क?

[ad_1]

US Senate Passes One Big Beautiful Bill: अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख खर्च बिल को पास कर दिया. यह वोटिंग 18 घंटे से ज्यादा चली, जिसे “वोट-ए-रामा” कहा गया. इस दौरान सीनेटरों ने लगभग 1,000 पन्नों के इस बिल में कई संशोधन पेश किए और उन पर बहस की. वोट बराबर रहने पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निर्णायक वोट डालकर बिल को पास कराया.

टैक्स कट्स और सेना पर भारी खर्च
इस बिल को ट्रंप ने “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” नाम दिया है. इसका उद्देश्य उनके पहले कार्यकाल के टैक्स कट्स (कर छूट) को 4.5 ट्रिलियन डॉलर की लागत पर आगे बढ़ाना है. इसके अलावा, इसमें सेना के खर्च को बढ़ाने, बड़े पैमाने पर लोगों की निर्वासन (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया और सीमा सुरक्षा के लिए फंड देने का प्रावधान है.

बढ़ेगा अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस कानून से अगले दस वर्षों में अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 3.3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ सकता है. सीनेट में इस बिल का पास होना ट्रंप प्रशासन के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है. प्रशासन चाहता है कि यह बिल शुक्रवार तक कानून बन जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस से पहले इसे लागू किया जा सके.

हालांकि, अब यह बिल अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा, जहां कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने भी इस पर चिंता जताई है. बिल में एक प्रस्ताव है, जिसके तहत करीब 1 ट्रिलियन डॉलर की स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी को समाप्त कर दिया जाएगा, जिससे लाखों गरीब अमेरिकी प्रभावित हो सकते हैं.

गरीबों की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित
एएफपी के अनुसार, स्वतंत्र विशेषज्ञों का कहना है कि मेडिकेड और अफोर्डेबल केयर एक्ट में की गई प्रस्तावित कटौतियों के चलते साल 2034 तक लगभग 1.2 करोड़ लोग स्वास्थ्य बीमा खो सकते हैं.

मस्क ने दी थी धमकी
टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर ट्रंप का ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास हुआ तो वह नई पार्टी लॉन्च करेंगे. मस्क ने कहा, अगर ट्रंप का खर्च विधेयक पारित हो जाता है तो ‘अमेरिका पार्टी’ तुरंत लॉन्च की जाएगी. हमारे देश को डेमोक्रेट-रिपब्लिकन यूनिपार्टी के विकल्प की जरूरत है. उनके इस बयान के बाद कयास लगाए  जा रहे हैं कि क्या यह उन दोनों के बीच बहस का दूसरा दौर शुरू होने वाला है?

दुकान बंद कर दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा : ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘एलन मस्क को राष्ट्रपति पद के लिए मेरा समर्थन करने से बहुत पहले ही पता था कि मैं ईवी मैंडेट के सख्त खिलाफ हूं. यह हास्यास्पद है और यह हमेशा मेरे अभियान का एक प्रमुख हिस्सा था. इलेक्ट्रिक कारें ठीक हैं, लेकिन हर किसी को इसे खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.’

ट्रंप ने आगे लिखा, ‘एलन को अब तक के इतिहास में किसी भी इंसान की तुलना में अधिक सब्सिडी मिल सकती है, लेकिन सब्सिडी के बिना शायद उन्हें अपनी दुकान बंद करनी होगी और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटना होगा. कोई रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन नहीं होगा, और हम बहुत सारा पैसा बचा लेंगे.’

[ad_2]

‘बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है…’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का फर्स्ट रिव्यू आउट

[ad_1]

Ramayana First Glimpse Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबदरस्त क्रेज देखा जा रहा है. ‘रामायण’ की रिलीज में अभी काफी समय है लेकिन फिल्म पहली झलक लॉन्च होने वाली है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ‘रामायण’ की पहली झलक कैसी है, इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है.

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ‘रामायण’ की पहली झलक देख ली है. उन्होंने बताया है कि 7 मिनट का ये लॉन्च टीजर शानदार है. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने ‘रामायण’ के बारे में लिखा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है.


‘बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है’
तरण आदर्श ने लिखा है- जय श्री राम, अभी-अभी मोस्ट अवेटेड महाकाव्य ‘रामायण’ की पहली झलक और 7 मिनट का विजन शोरील देखा. टाइमलेस सागा की ये झलक आपको हैरान कर देती है. स्ट्रॉन्ग फीलिंग है कि ‘रामायण’ सिर्फ आज की फिल्म नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए है. बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है. इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का सपोर्ट करने के लिए दूरदर्शी निर्माता नमित मल्होत्रा ​​को बधाई.

‘उम्मीद है ये आदिपुरुष जैसा ब्लंडर नहीं होगा’
‘रामायण’ का पहला रिव्यू देखते ही फैंस आदिपुरुष का नाम लेकर अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘हर किरदार के लिए बेहतरीन और सही कलाकारों से बहुत उम्मीदें हैं. उम्मीद है कि वे आदिपुरुष की तरह भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना कहानी को अच्छी तरह से पेश करेंगे.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘वे इसे ब्लू स्क्रीन पर शूट कर रहे हैं, उम्मीद है कि आदिपुरुष जैसी ना हो.’ इसके अलावा एक शख्स ने कहा- ‘उम्मीद है ये आदिपुरुष जैसा ब्लंडर नहीं होगा. रणबीर कपूर को बधाई.’

Ramayana First Glimpse Review: 'बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है...', रणबीर कपूर की 'रामायण' का फर्स्ट रिव्यू आउट
Ramayana First Glimpse Review: 'बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है...', रणबीर कपूर की 'रामायण' का फर्स्ट रिव्यू आउट


Ramayana First Glimpse Review: 'बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ रहा है...', रणबीर कपूर की 'रामायण' का फर्स्ट रिव्यू आउट

3 जुलाई को 9 शहरों में लॉन्च होगी ‘रामायण’
बता दें कि ‘रामायण’ का पहला यूनिट 3 जुलाई को देश के 9 बड़े शहरों में लॉन्च किया जाएगा. इन शहरों में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि शामिल हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज हो सकता है.



[ad_2]

मानसिक शांति और गुस्से का इलाज भगवद गीता से: 5 श्लोक जो जीवन बदल सकते हैं

[ad_1]

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम सब कहीं न कहीं तनाव, बेचैनी और गुस्से के शिकार हो रहे हैं. मोबाइल की स्क्रीन पर चलते नोटिफिकेशन, करियर का प्रेशर, रिश्तों की खटास और भीतर पलती असुरक्षा, ये सब हमारे मन को बेकाबू कर रहे हैं.

नींद कम हो रही है, शांति खो रही है, और गुस्सा जिंदगी के हर कोने में रिसने लगा है. लेकिन क्या मानसिक तनाव और क्रोध का इलाज सिर्फ मेडिटेशन ऐप्स या दवाओं से ही संभव है?

भगवद गीता, हजारों साल पुराना यह ग्रंथ सिर्फ धर्म या युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक आंतरिक युद्ध का समाधान है. हमारे मन और उसके विकारों का.

अर्जुन जब युद्धभूमि में मानसिक रूप से टूट जाते हैं, तब श्रीकृष्ण उन्हें जो ज्ञान देते हैं, वही आज के इंसान के लिए मेंटल हेल्थ थेरेपी बन सकता है.

गीता के 5 ऐसे श्लोक, जो तनाव, चिंता और गुस्से को शांत कर सकते हैं, और मन को फिर से आत्मा से जोड़ सकते हैं. जानते हैं इन श्लोक की शक्ति.

गीता के 5 श्लोक जो मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी हैं

आत्मोद्धार का सूत्र (गीता 6.5)

‘उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्. आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः॥’

भावार्थ मनुष्य स्वयं ही अपना मित्र है और स्वयं ही अपना शत्रु. यदि मन नियंत्रित है तो आत्मा उद्धार करती है, यदि नहीं, तो विनाश का कारण बनती है.

प्रयोग

  • प्रतिदिन सोऽहम्’ ध्यान, आत्मा से जुड़ने की विधि.
  • एकांत में बैठकर स्वयं से 5 मिनट संवाद करें मैं क्या चाहता हूं, और क्यों?’

क्रोध की जड़ (गीता 2.62–63)

‘संगात्सञ्जायते कामः, कामात्क्रोधोऽभिजायते…’

श्लोक का अर्थ-आसक्ति से इच्छा, इच्छा से क्रोध, क्रोध से भ्रम, भ्रम से स्मृति लोप, स्मृति लोप से बुद्धि का नाश और अंततः व्यक्ति का पतन होता है.

प्रयोग

  • क्रोध के समय मौन व्रत या 21 बार ‘ॐ शान्तिः’ का जप.
  • ‘मैं प्रतिक्रिया नहीं, उत्तर दूंगा’, यह मंत्र मन में दोहराएं.

वर्तमान सन्दर्भ: ऑनलाइन बहस, रिश्तों में असहमति या जॉब स्ट्रेस में यदि आप तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, तो यह श्लोक स्मरण कर ठहरना सीखें.

अस्थायी सुख-दुख का ज्ञान (गीता 2.14)

‘मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः. आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत॥’

गीता का श्लोक बताता है कि सुख-दुख, गर्मी-सर्दी , ये सब क्षणिक हैं. इन्हें सहने का अभ्यास ही जीवन की स्थिरता की नींव है.

प्रयोग

  • चिंताओं को अस्थायी मानकर, उनका विश्लेषण करें, ‘ये अनुभव मेरे साथ क्यों है?’
  • ‘यह भी बीत जाएगा’, यह वाक्य अपने डेस्क या मोबाइल स्क्रीन पर रखें.

मन का नियंत्रण (गीता 6.26)

‘यतो यतो निश्चरति मनश्चञ्चलमस्थिरम्. ततस्ततो नियम्यैतदात्मन्येव वशं नयेत्॥’

भावार्थ: जब-जब चंचल मन भटके, तब-तब उसे आत्मा में ही लाकर स्थिर करना चाहिए.

प्रयोग

  • स्क्रीन टाइम के बीच हर 3 घंटे में 5 मिनट ‘Look Within Pause’ लें.
  • नासिकाग्र ध्यान: आंखें बंद कर सिर्फ नाक की नोक पर ध्यान केंद्रित करें.

कर्म में कुशलता ही योग है (गीता 2.50)

‘योगः कर्मसु कौशलम्’

भावार्थ: जो अपने कर्मों में कुशलता और संतुलन बनाए रखता है, वही सच्चा योगी है.

प्रयोग

  • जॉब या करियर में असमंजस हो तो छोटे-छोटे कार्यों को पूर्णता से करें.
  • सेवा, लेखन, सृजन, जो भी कर्म करें, उसमें मन की अशांति विसर्जित करें.

7 दिन की गीता साधना: मानसिक उपचार की राह











दिन अभ्यास उद्देश्य
सोमवार श्लोक 2.63 और 108 बार ‘ॐ शान्तिः’ जाप क्रोध नियंत्रण
मंगलवार ‘सोऽहम्’ ध्यान आत्मसंवाद
बुधवार अध्याय 6 का पाठ मन की स्थिरता
गुरुवार 3 घंटे मौन, दान करें वाणी संयम
शुक्रवार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप चित्त शुद्धि
शनिवार गीता श्लोक लेखन (5 श्लोक) शास्त्र स्मरण
रविवार आत्मनिरीक्षण मानसिक पुनर्निर्माण

व्यवहारिक और वैदिक सुझाव

  • तुलसी पत्र का सेवन, गंगाजल का छींटा, आंतरिक शुद्धि का वैदिक उपाय
  • हर सप्ताह एक दिन ‘डिजिटल मौन व्रत’, सोशल मीडिया से दूरी
  • त्राटक ध्यान (दीपक की लौ पर दृष्टि), मन शक्ति और फोकस के लिए

अगर मन युद्धभूमि बन जाए, तो गीता ही शांति का शस्त्र है. भगवद गीता आज की सबसे जरूरी किताब है, चाहे आप Gen Z हों या 9 to 5 नौकरी कर रहे हों, फ्रीलांसर हों या नौकरी की तलाश में.

गीता बताती है कि जीत पहले बाहर नहीं, मन के भीतर होती है. आज, जब हर दूसरा व्यक्ति anxiety, self-doubt या burnout से जूझ रहा है, तब गीता वह आंतरिक reset है जिसकी हमें जरूरत है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बर्मिंघम में टीम इंडिया पर खतरा! क्या रद्द हो जाएगा दूसरा टेस्ट? जानें पुलिस ने क्या कहा

[ad_1]

IND vs ENG 2nd Test: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट पर खतरा मंडरा रहा है. दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जाना है. उससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मंगलवार को एक संदिग्ध वस्तु पाए जाने के बाद भारतीय टीम को बर्मिंघम के होटल में रुकने की सलाह दी गई थी. बता दें कि बर्मिंघम में सैंटेनरी स्क्वायर के पास संदिग्ध वस्तु के मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई.

भारतीय टीम जबसे यूनाइटेड किंगडम में आई है, तभी से खिलाड़ियों को होटल के आसपास इलाकों में भ्रमण करते देखा गया है. बुधवार को दूसरा टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रॉड स्ट्रीट पर घूमते देखा गया था.

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X के माध्यम से बर्मिंघम पुलिस ने जानकारी देकर बताया, “हमने सैंटेनरी स्क्वायर (बर्मिंघम सिटी सेंटर) के चारों ओर घेराबंदी कर ली है. हम यहां पाई गई संदिग्ध वस्तु की जांच कर रहे हैं. हमें इस बाबत दोपहर 3 बजे से ठीक पहले आगाह किया गया था. आसपास की कुछ बिल्डिंग खाली करवा दी गई हैं.” न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल समेत 8 खिलाड़ियों ने मंगलवार को अभ्यास किया था, जबकि 10 खिलाड़ियों ने आराम किया. 

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा जोरों पर है. एक तरफ जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सवालिया निशान लगे हैं. अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के चयन पर बहस छिड़ी है. वहीं नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि बुमराह के खेलने पर फैसला आखिरी समय पर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND VS ENG: टीम इंडिया के ऊपर संकट की तरह मंडरा रहे ये 5 सवाल, भारी दबाव में गिल और गंभीर; जानें क्या फैसला लेंगे

[ad_2]

ईरान के पास हैं कौन-कौन से वेपन तकनीक, इजराइल-अमेरिका को दे सकता है पटखनी, जान लीजिए

[ad_1]

Iran’s Weapons Technology: बीते कुछ वर्षों में ईरान ने अपनी सैन्य ताकत में जबरदस्त इज़ाफा किया है. पश्चिमी देशों की तमाम आर्थिक पाबंदियों और तकनीकी प्रतिबंधों के बावजूद, ईरान ने न केवल अपने पारंपरिक हथियारों को बेहतर किया है बल्कि स्वदेशी हथियार निर्माण में भी प्रगति की है. आज जब इज़राइल और अमेरिका जैसे सैन्य महाशक्तियों से उसका तनाव बढ़ रहा है तो यह सवाल अहम हो जाता है कि ईरान किन हथियार तकनीकों से लैस है और क्या वह वाकई इन देशों को टक्कर देने की स्थिति में है?

मिसाइल तकनीक: ईरान की सबसे बड़ी ताकत

ईरान की सैन्य रणनीति का सबसे अहम पहलू उसकी बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक है. ईरान के पास शेहाब, घदर, सेज्जिल, और खोर्रमशहर जैसे लंबी दूरी की मिसाइलें हैं जिनकी रेंज 2,000 किलोमीटर से अधिक है. ये मिसाइलें इज़राइल तक आसानी से पहुंच सकती हैं. इसके अलावा, ईरान ने फतेह-110 और ज़ोल्फ़घार जैसी कम और मध्यम दूरी की मिसाइलों में भी आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है जिन्हें सटीकता के लिए GPS और इनर्शियल गाइडेंस सिस्टम से लैस किया गया है.

ड्रोन्स और यूएवी

ईरान ने हाल के वर्षों में ड्रोन्स और यूएवी तकनीक में भी काफी प्रगति की है. शाहेद-129, शाहेद-136, और मोहेजर-6 जैसे ड्रोन्स न केवल निगरानी में सक्षम हैं, बल्कि सटीक बमबारी और आत्मघाती हमलों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. खासकर शाहेद-136 को रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल किए जाने की खबरों ने ईरानी ड्रोन तकनीक को वैश्विक ध्यान में ला दिया है.

वायु रक्षा सिस्टम और रडार

ईरान ने अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कई स्वदेशी प्रणाली विकसित की हैं जिनमें बावर-373, खोरदाद-15, और सैय्यद-2/3 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं. बावर-373 को रूस की S-300 प्रणाली की टक्कर का माना जाता है. ये सिस्टम क्रूज मिसाइल, ड्रोन और स्टील्थ विमान तक को मार गिराने की क्षमता रखते हैं.

नौसेना और पनडुब्बी

ईरानी नौसेना भी अब तेज़ी से आधुनिक हो रही है. देश ने फतेह और ग़दीर जैसी मिनी- और मिड-साइज़ पनडुब्बियों का निर्माण किया है, जो टॉरपीडो और मिसाइलों से लैस होती हैं. फारस की खाड़ी और होरमुज जलडमरूमध्य जैसे सामरिक क्षेत्रों में यह नौसेना बड़ी भूमिका निभाती है.

क्या अमेरिका और इज़राइल को दे सकता है टक्कर?

सीधे टकराव की स्थिति में ईरान तकनीकी रूप से अमेरिका या इज़राइल के बराबर नहीं है लेकिन असममित युद्ध, गैर-परंपरागत हथियार, और छाया संगठनों (जैसे हिज़्बुल्ला, हौथी विद्रोही) के सहारे ईरान एक प्रभावशाली चुनौती जरूर बन चुका है. उसकी मिसाइलें और ड्रोन तकनीक उसे रणनीतिक बढ़त देती हैं, खासकर अगर युद्ध लंबा खिंचता है.

यह भी पढ़ें:

हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल! भारतीय वायुसेना का अगला ‘ब्रह्मास्त्र’ जो दुश्मन को 5500 किमी दूर से हिला देगा

[ad_2]

CUET UG 2025 के नतीजों का इंतजार जल्द होगा खत्म! जानें पिछले साल किस दिन आया था रिजल्ट

[ad_1]

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त इस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है. जो छात्र इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे, उनकी नजरें अब केवल एक ही चीज पर टिकी हैं रिजल्ट की तारीख पर.

CUET UG परीक्षा इस साल 13 मई से 4 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद एनटीए ने 17 जून को प्रोविजनल आंसर की (अनंतिम उत्तर कुंजी) भी जारी कर दी थी और उम्मीदवारों से इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं. अब जबकि आंसर की का प्रोसेस पूरा हो चुका है, तो रिजल्ट को लेकर छात्रों की बेसब्री और बढ़ गई है.

कब तक आ सकता है रिजल्ट?

अगर हम पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें, तो CUET UG का रिजल्ट जुलाई महीने में ही जारी होता है. 2024 में परिणाम 28 जुलाई को आया था. 2023 में यह 15 जुलाई को घोषित हुआ था. जबकि 2022 में नतीजे थोड़ी देरी से 16 सितंबर को घोषित हुए थे.

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि CUET UG 2025 का रिजल्ट जुलाई के तीसरे या चौथे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि, आधिकारिक घोषणा होते ही छात्र cuet.nta.nic.in या cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे.

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

CUET UG का रिजल्ट घोषित होने के बाद अगला चरण शुरू होगा एडमिशन प्रक्रिया का. हर विश्वविद्यालय अपनी-अपनी वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और कटऑफ अंक जारी करेगा. इसके आधार पर छात्रों को अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा.

इसके बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, जिसमें छात्रों को उनके CUET स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि छात्र अपना स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि एडमिशन और काउंसलिंग के समय इसकी जरूरत होगी.

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

इस देश में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का ग्रैंड वेलकम, खुद किंग ने की मुलाकात; टेंशन में चीन

[ad_1]

Army Chief Upendra dwivedi Bhutan Visit: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी इन दिनों भूटान के दौरे पर हैं. जैसे ही वह भूटान की राजधानी थिम्पू पहुंचे, वहां उन्हें बेहद खास अंदाज़ में स्वागत मिला. भूटान के राजा और रानी ने उनसे खुद मुलाकात की और उन्हें शाही अंदाज में सम्मान दिया. यह भव्य स्वागत भूटान के ताशिछोजोंग महल में हुआ, जहां उन्हें पारंपरिक तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 

भारत-भूटान सैन्य संबंधों की मजबूती का प्रतीक
भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी मित्रता को दर्शाती है. भारत और भूटान के सैन्य संबंध दशकों पुराने हैं और इस यात्रा से उनमें और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है. खासकर ऐसे समय में जब चीन लगातार भूटान के क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है, यह यात्रा चीन के लिए एक कड़ा संदेश भी है कि भारत और भूटान एकजुट हैं.

चीन की बढ़ेगी टेंशन
भूटान और भारत की यह नजदीकी चीन को असहज कर सकती है. पिछले कुछ वर्षों में चीन भूटान के साथ सीमा समझौते को लेकर कई प्रयास कर चुका है, लेकिन भूटान ने अब तक भारत की रणनीतिक साझेदारी से समझौता नहीं किया है. ऐसे में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की यह यात्रा चीन को साफ संकेत देती है कि भूटान अब भी भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और उसके किसी भी दबाव में नहीं आने वाला.

भूटान के सैन्य प्रमुख से मिले जनरल द्विवेदी
थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने भूटान की राजधानी में रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल बातू शेरिंग के साथ गहन बातचीत की. इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा हुई. यह मुलाकात उस समय हुई जब क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं.

IMTRAT की भूमिका पर भी चर्चा
जनरल द्विवेदी भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल (IMTRAT) के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. यह दल रॉयल भूटान आर्मी को प्रशिक्षण और सहयोग देने में अहम भूमिका निभा रहा है. जनरल द्विवेदी की यह यात्रा उस समय हो रही है जब भारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे भारत की क्षेत्रीय सैन्य सक्रियता और रणनीतिक संबंधों का महत्व और बढ़ गया है.

[ad_2]

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बना जा रहे स्टेशन, मात्र 112 रुपये में खुद को ऐसे कर सकेंगे रिफ्रेश

[ad_1]

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसकी लंबाई 1,386 किलोमीटर है. इस सफर को पूरा करने में 12-14 घंटे का वक्त लग जाता है. ऐसे में जाहिर तौर पर सफर करने वाले यात्रियों से लेकर ट्रक ड्राइवर्स तक को थकावट हो सकती है. इसी बात का ख्याल रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक अनूठी पहल शुरू की है ताकि कनेक्टिविटी तो बेहतर हो ही, साथ में आने-जाने वालों को भी कोई परेशानी न हो. 

राजस्थान के दौसा में चार स्टेशन चालू

दरअसल, NHAI इस रूट पर से गुजरने वाले यात्रियों और ड्राइवर्स के लिए एक ऐसा स्टेशन बना रही है, जहां आराम से रूका जा सकता है. इन स्टेशंस में हर तरह की सुविधाएं मौजूद है. पहले चरण में राजस्थान में दौसा के पास ऐसे चार स्टेशन बनाए गए हैं, जिन्हें ‘अपना घर’ का नाम दिया गया है. NHAI और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का प्लान ऐसे टोटल 21 स्टेशन बनाने का है, जिनमें एक से बढ़कर एक फेसिलिटीज होंगी.

इनमें ट्रक की पार्किंग के लिए स्पेस बना हुआ है, साफ-सुथरे टॉयलेट्स हैं, नहाने का भी पूरा इंतजाम है, किचन भी है जहां आप खुद के लिए खाना पका सकते हैं. इसके अलावा, वॅाशिंग मशीन, फ्री वाई-फाई, टीवी लाउंज तक की फेसिलिटीज है. यह सब सुनकर आपको लग रहा होगा कि ये स्टेशन काफी महंगे होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इन सारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको सिर्फ 112 रुपये चुकाने होंगे. 

कहीं ज्यादा कम्फर्ट और सिक्योर 

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IOCL के बिजनेस मैनेजर राधा मोहन ने बताया, ”पहले हमारे पास बेसिक ‘स्वागत’ आउटलेट की सुविधा थी. ‘अपना घर’ एक मॉर्डन और अपग्रेडेड वर्जन है, जिनमें कम्फर्ट और सिक्योरिटी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है. हमारा मानना है कि ड्राइवर्स की थकान दुर्घटनाओं का कारण बनती है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उन्हें आराम और देखभाल की अच्छी सुविधा मिले.” 

इस तरह से करें बुकिंग 

‘अपना घर’ की बुकिंग सीधे ऐप के जरिए हो जाएगी. इससे अनजान लोगों की मदद के लिए पेट्रोल पंपों पर ट्रेन्ड कर्मचारी भी होंगे. उपलब्ध हैं। औसतन, हर फेसिलिटी में 35 बिस्तरों में से लगभग 50-60 परसेंट की बुकिंग हर रोज होती है, जिससे पता चलता है कि ट्रक ड्राइवर्स को इसकी कितनी जरूरत है. 

ये भी पढ़ें: 

जिस ब्यूटी मेडिसिन के हेवी डोज ने ली शेफाली जरीवाला की जान, जानें भारत में उसका कितना बड़ा है कारोबार?

[ad_2]

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधव

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार, 2 जुलाई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज प्यार में आत्मीयता बढ़ेगी. आपके दिल की बात आसानी से साथी तक पहुंच सकती है. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. अगर सिंगल हैं तो किसी खास से बातचीत शुरू हो सकती है.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

वृषभ राशि पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. थोड़ी नरमी और समझदारी रिश्ते में मिठास लाएगी. दिल की बात कहने का समय है. सिंगल लोग भी पुराने दोस्त की तरफ आकर्षित हो सकते हैं.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन राशि आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. बातों को बिना समझे रिएक्ट न करें. शांत रहें, रिश्ते में स्थिरता आएगी. सिंगल जातक किसी से मिलने की कोशिश करें तो सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि साथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. प्रेम में गहराई लाने का समय है. अगर नई शुरुआत चाहते हैं, तो पहल आप करें—वह आपके पक्ष में जाएगी.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जो अकेले हैं, उनके जीवन में कोई नया आकर्षण प्रवेश कर सकता है. रिश्तों में सामंजस्य के लिए धैर्य ज़रूरी होगा. अहंकार से बचें.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि रिश्ते में नयापन महसूस होगा. साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. लंबे समय से चली आ रही दूरी कम हो सकती है. सिंगल जातक भी आकर्षक बातचीत का हिस्सा बन सकते हैं.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि प्यार में विश्वास की नींव और मजबूत होगी. दिन साथी के साथ बिताने के लिए अच्छा है. भावनात्मक बातें करें, रिश्ता और भी सुदृढ़ होगा. सिंगल लोग पुराने रिश्ते को लेकर सोच सकते हैं.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि आज साथी के मूड में उतार-चढ़ाव आ सकता है. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें. रोमांटिक समय थोड़ा कम हो सकता है लेकिन विश्वास से रिश्ता बना रहेगा.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि प्रेम में सहजता बनी रहेगी. कोई छोटी यात्रा या बातचीत आपके रिश्ते को मज़बूत बना सकती है. सिंगल जातकों को पुराने दोस्त से कोई खास संकेत मिल सकता है.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज साथी से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन यह दूर भी जल्दी हो जाएगी. रिश्तों में पारदर्शिता रखें. सिंगल जातकों को सोशल मीडिया से कोई कनेक्शन मिल सकता है.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि प्यार में एक नई ऊर्जा महसूस होगी. साथ बिताया समय यादगार रहेगा. पार्टनर के साथ पुराने दिनों की बातें ताज़ा होंगी. सिंगल लोग आकर्षक बातचीत से किसी के करीब आ सकते हैं.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि प्रेम संबंधों में शांति बनी रहेगी. मन की बात खुलकर कहने का दिन है. साथी से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. यदि रिश्ते में नई शुरुआत करनी है तो आज अनुकूल समय है.

Love Rashifal 2 July 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 1 जुलाई का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]