Panchang Today 30 June 2025: दैनिक पंचांग, शुभ योग, राहुकाल और जानें क्या करे
[ad_1]
Hindi Panchang 30 June 2025: 30 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सिद्धि नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.
30 जून का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 30 June 2025)
तिथि पंचमी (30 जून 2025, सुबह 9.14 – 1 जुलाई 2025)
वार रविवार
नक्षत्र मघा
योग सिद्धि, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.24
सूर्यास्त
शाम 7.22
चंद्रोदय
रात 11.07
चंद्रोस्त
सुबह 10.11
चंद्र राशि
सिंह
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.40 – दोपहर 12.25
यमगण्ड काल दोपहर 12.25 – दोपहर 02.09
गुलिक काल दोपहर 2.09 – दोपहर 3.54
भद्रा काल
सुबह 5.26 – सुबह 9.14
विडाल योग
सुबह 7.20 – सुबह 5.27, 1 जुलाई
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): अभी गुरु अस्त हैं ऐसे में विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ नहीं माना जाता है.
स्नान-दान महासंयोग: सोमवार के दिन नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें और शिवलिंग का भी गंगाजल से अभिषेक करें. मान्यता है इससे महादेव की कृपा बनती है.
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 30 June 2025)
सूर्य मिथुन
चंद्रमा सिंह
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह
सोमवार का विशेष महत्व (Significance)
• सोमवार को शिवजी का पूजन किया जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में सुख और संतान प्राप्ति के लिए इस दिन से 16 सोमवार व्रत करने का विधान है.
क्या करें: (Kya Kare)
• शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं.
• सोमवार के शुभ दिन पर आप दूध और शक्कर का दान करें.
क्या न करें: (Kya Nahi Kare
• कहा जाता है कि सोमवार के दिन दूध, दही नहीं खाना चाहिए.
FAQs: 30 जून 2025
1. Q.कौन सा योग बन रहा है ?
सिद्धि, रवि योग और मघा नक्षत्र बन रहा है, जो शुभ माना गया है.
2. Q. कौन-कौन से कार्य सफल रहेंगे?
चांदी के बर्तन खरीदना शुभ होता है.
Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर शालिग्राम जी की पूजा कैसे करें, जानें नियम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
ये हैं दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली सैन्य ड्रोन! जानें किस देश के पास नई तकनीक वाला Drone
[ad_1]
Powerful Drones: आज के आधुनिक युद्धक्षेत्र में ड्रोन तकनीक ने रणनीति और ताकत की परिभाषा ही बदल दी है. अब न सिर्फ ये दुश्मन की सीमाओं में आसानी से घुस सकते हैं, बल्कि रियल टाइम निगरानी, टारगेट अटैक और खुफिया जानकारी जुटाने जैसे काम भी बेहद प्रभावी ढंग से कर सकते हैं. आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे ताकतवर और एडवांस्ड मिलिट्री ड्रोन कौन-कौन से हैं:
MQ-9 Reaper
MQ-9 Reaper अमेरिका का सबसे घातक, भरोसेमंद और नई तकनीक वाला मिलिट्री ड्रोन है. यह ड्रोन लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है और इसमें हेलफायर मिसाइल, GBU-12 Paveway II और JDAM जैसे हथियार लगाए जा सकते हैं. इसकी अधिकतम स्पीड करीब 482 किमी/घंटा है और यह 14 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है. अफगानिस्तान, इराक और सीरिया में अमेरिका ने इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है.
Bayraktar TB2
Bayraktar TB2 ने हाल के वर्षों में खुद को बेहद प्रभावी और विश्वसनीय साबित किया है. यह ड्रोन निगरानी के साथ-साथ सटीक हमलों में भी इस्तेमाल होता है. इसकी खासियत ये है कि यह हल्का है, पर घातक मिसाइलों से लैस होता है. अज़रबैजान और यूक्रेन की जंग में इस ड्रोन ने दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया है.
Wing Loong II
Wing Loong II चीन का सबसे ताकतवर UCAV (Unmanned Combat Aerial Vehicle) है. यह ड्रोन रॉकेट, लेजर गाइडेड बम और मिसाइलें ले जाने में सक्षम है. यह 20 घंटे तक हवा में रह सकता है और 400 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. चीन इसे एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के कई देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है.
Heron TP
Heron TP एक मल्टी-रोल ड्रोन है जो निगरानी, टोही और हमले के लिए उपयोग किया जाता है. यह 30 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है और बड़ी ऊंचाई पर ऑपरेट कर सकता है. इसकी रेंज और सटीकता इसे दुश्मन के इलाकों में गहराई तक घुसकर कार्रवाई करने लायक बनाती है.
Shahed-136
Shahed-136 एक कम लागत वाला, आत्मघाती ड्रोन (Loitering Munition) है, जो एक बार टारगेट पर सेट होने के बाद सीधे टकराकर विस्फोट करता है. हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध में इसका भारी उपयोग हुआ है. इसकी मारक क्षमता और साइलेंस ऑपरेशन इसे खास बनाते हैं.
यह भी पढ़ें:
आंध्र प्रदेश के प्रोफेसर के साथ साइबर ठगी! व्हाट्सएप के ज़रिए करीब 2 करोड़ रुपये गंवाए
[ad_2]
बैकलेस ड्रेस के नीचे क्या पहनना है? कुशा कपिला ने बता दिए सीक्रेट ब्रा हैक्स, आज ही करें ट्राय
[ad_1]
Bra Hacks For Backless Dresses: लड़कियों के लिए स्टाइलिश आउटफिट्स को कैरी करना किसी चुनौती से कम नहीं है. अलग-अलग तरह की ड्रेसेस के साथ इनरवियर सिलेक्ट करना भी एक टास्क है. अगर ड्रेस बैकलेस हो तो ये ध्यान रखना जरूरी होता है कि ब्रा का बैक स्ट्रैप ड्रेस के बाहर से दिखाई ना दे.
ऐसे में सवाल ये है कि फिर बैकलेस ड्रेस के अंदर ऐसा क्या पहना जाए, जिससे उनसे अच्छे से कैसे कैरी किया जा सके. फैशन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला अक्सर ड्रेस हैक्स बताती रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही हैक्स की सीरीज शेयर की हुई हैं जिसमें कुशा ने कुछ ब्रा हैक्स दिए हैं जिन्हें आप अपनी बैकलेस ड्रेस के लिए ट्राय कर सकते हैं.
बैकलेस ड्रेस के साथ ट्राय करें ये हैक्स
• बैकलेस ड्रेस के साथ आप अपना ब्रेस्ट लिफ्ट करने के लिए निप्पल पेस्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं. एवरेज ब्रेस्ट साइज के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है.
• बैकलेस ड्रेसेस को आप बन्नी अप्स (Bunny Ups) के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं. ये कई टाइप्स के अवेलेबल हैं जिन्हें आप अपने ब्रेस्ट साइज के हिसाब से चुन सकती हैं.
• इसके अलावा बूब टेप्स भी ऐसी ड्रेसेस के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं जो आपके निप्पल्स को कवर करती हैं और ब्रेस्ड को होल्ड करके रखते हैं.
कुशा कपिला का एक्टिंग करियर
कुशा कपिला एक फैशन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं. यूट्यूब पर उनके 1.49 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं तो वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. कुशा ने वेब सीरीज ‘मसाबा मसाबा’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘प्लान ए प्लान बी’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘कॉमिकस्तान सीजन 3’ को होस्ट भी किया है.
[ad_2]
पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम
[ad_1]
गांवों में विकास की असली रफ्तार वहीं से शुरू होती है जहां ग्राम पंचायत की बैठकें होती हैं, सरकारी योजनाएं जमीन पर उतरती हैं और ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं. इन सबके केंद्र में होता है पंचायत सचिव, वह शख्स जो गांव की सरकार और प्रशासन के बीच सेतु का काम करता है. पंचायत सचिव का पद जितना जिम्मेदारी भरा होता है, उतना ही इसमें प्रशासनिक अनुशासन और लेखा-जोखा का महत्व भी होता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि पंचायत सचिव के काम क्या होते हैं और इस पद पर सरकारी सेवा में आने वालों को कितनी तनख्वाह मिलती है.
क्या होते हैं पंचायत सचिव के कार्य और जिम्मेदारियां
पंचायत सचिव की नियुक्ति राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग के तहत होती है. वह किसी एक या एक से अधिक ग्राम पंचायतों का प्रभारी होता है और गांव से जुड़े लगभग हर प्रशासनिक पहलू में उसकी सीधी भूमिका रहती है.इसके अलावा पंचायत सचिव ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकों का आयोजन भी कराता है, नोटिस जारी करता है और बैठकों में होने वाले फैसलों का लेखा-जोखा रखता है. इतना ही नहीं. मनरेगा, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान जैसी तमाम योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना और उनके रिकॉर्ड को दुरुस्त रखना पंचायत सचिव की ही जिम्मेदारी होती है. वहीं जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजों की आवेदन प्रक्रिया में पंचायत सचिव ग्रामीणों की मदद करता है.
कितनी होती है पंचायत सचिव की सैलरी
पंचायत सचिव की सैलरी राज्य सरकार तय करती है और यह हर राज्य में थोड़ा-थोड़ा अलग हो सकती है. लेकिन सामान्य तौर पर देखा जाए तो अधिकतर राज्यों में पंचायत सचिव को शुरुआत में 21,700 से 26,300 रुपये के बीच बेसिक पे मिलता है, जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-3 या लेवल-5 के तहत आता है. इस बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रैवल अलाउंस (TA) और अन्य सरकारी भत्ते मिलाकर कुल सैलरी 28,000 से 35,000 रुपये मासिक के बीच हो जाती है. जैसे-जैसे सेवा अवधि बढ़ती है, वेतनमान में नियमित इन्क्रीमेंट और प्रमोशन के जरिए यह सैलरी 50,000 से 60,000 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है.
कुछ राज्यों में पंचायत सचिवों की शुरुआत संविदा (contract) के तौर पर होती है, जिसमें पहले कुछ वर्षों तक 20,000 से 25,000 रुपये तक फिक्स सैलरी दी जाती है और उसके बाद स्थायी नियुक्ति पर पूर्ण वेतनमान और भत्ते लागू होते हैं. इसके अलावा कई राज्यों में इन्हें पेंशन, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल सुविधा और ट्रांसफर-अन्य लाभ भी मिलते हैं, जिससे यह नौकरी न सिर्फ आर्थिक रूप से स्थिर मानी जाती है बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा वाली भी होती है.
यह भी पढ़ें: <a href=" नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां
[ad_2]
वेस्टइंडीज के तूफानी गेंदबाज पर 11 रेप केस, अब करियर खत्म! 18 साल की लड़की ने भी लगाए आरोप
[ad_1]
Shamar Joseph Rape Allegations: वेस्टइंडीज के स्टार गेंदबाज शमार जोसेफ फिलहाल शानदार फॉर्म में शामिल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट झटके, लेकिन इस गजब की फॉर्म के बीच उनपर मुसीबत आन पड़ी है. उनपर 11 महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगे हैं. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि एक कम उम्र की लड़की समेत 11 लड़कियों के साथ रेप किया. जोसेफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वालों में एक लड़की की उम्र सिर्फ 18 वर्ष है.
गुयाना के एक विख्यात मीडिया चैनल के मुताबिक 18 वर्षीय लड़की ने बताया कि शमार जोसेफ ने उसके साथ 3 मार्च 2023 को न्यू एम्स्टरडैम में गलत व्यवहार किया था. बताया गया कि जोसेफ ने उस लड़की को सामाजिक मेलजोल का बहाना देकर अपने साथ आने के लिए मनाया था. मगर क्रिकेटर ने कमरे में पीड़िता के साथ रेप किया. पीड़िता के परिवार ने शमार जोसेफ पर यह भी आरोप लगाए कि इस मामले को दबाए जाने की कोशिश की जा रही है.
जैसे ही एक मामला सामने आया, कुछ समय बाद ही अन्य महिलाओं ने भी स्क्रीनशॉट, वॉइस नोट, मेडिकल रिपोर्ट और मैसेज को सबूत के तौर पर सामने रखा है. पीडिताओं में से एक ने यह भी दावा किया कि जोसेफ ने पैसों के दम पर मुंह बंद रखने का ऑफर दिया था. हालांकि अभी तक जोसेफ के खिलाफ मामले में आरोप साबित नहीं हुआ है. शिकायतकर्ताओं में से एक के वकील ने बताया कि शमार जोसेफ के खिलाफ पहली शिकायत 2023 में दर्ज करवाई गई थी.
वकील ने दावा किया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पीडिताओं से कई बार एक ही तरह के सवाल किए जा चुके हैं, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ रहा है. यहां तक कि गुयाना में कानूनी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
लीगल नहीं था सूर्यकुमार यादव का कैच? तो क्या भारत हार जाता 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल; जानें ICC का नया नियम
[ad_2]
क्रेडिट स्कोर ऐसा हो जाएगा कि बैंक जेब में डाल के जाएंगे पैसा, ये है तरीका
[ad_1]
अगर आप किसी भी बैंक या फाइनेंशियल संस्था से लोन लेना चाहते हैं, तो क्रेडिट स्कोर आपकी पहली पहचान होता है. बैंक इसी स्कोर के आधार पर तय करते हैं कि आपको लोन देना है या नहीं और अगर देना है तो किन शर्तों पर. जिन लोगों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, उन्हें न सिर्फ लोन आसानी से मिलता है, बल्कि कम ब्याज दर और तेज़ प्रोसेसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
अगर आपका स्कोर कम है, तो परेशान मत होइए, कुछ सही फैसलों और थोड़ी सतर्कता से आप इसे बेहतर बना सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, यह एक रात में नहीं होता, इसलिए जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना ही अच्छा रहेगा.
क्रेडिट सुधारने के 5 तरीके
रिपोर्ट में गलतियों को ठीक करवाएं
सबसे पहला कदम है, अपनी क्रेडिट रिपोर्ट ध्यान से जांचना. कई बार कुछ ऐसी एंट्रीज़ होती हैं जो गलत होती हैं, जैसे कोई भुगतान ‘पेंडिंग’ दिखाया गया हो जबकि आपने वो चुका दिया हो. ऐसी गलतियों को तुरंत सुधरवाना चाहिए.
क्रेडिट उपयोग कम रखें
अगर आपकी कुल क्रेडिट लिमिट 20 लाख है, तो कोशिश करें कि उसका 30 फीसदी यानी 6 लाख से ज़्यादा इस्तेमाल न करें. इससे आप एक जिम्मेदार उधारकर्ता के रूप में दिखते हैं. जरूरत हो तो एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखें, ताकि एक कार्ड पर लोड ज़्यादा न हो.
हेल्दी क्रेडिट मिक्स बनाएं
केवल एक ही तरह के कर्ज़ (जैसे सिर्फ पर्सनल लोन या सिर्फ क्रेडिट कार्ड) की बजाय, अलग-अलग टाइप के कर्ज़ का संतुलन बनाएं. जैसे – एक क्रेडिट कार्ड, एक पर्सनल लोन और एक ऑटो लोन. इससे आपकी फाइनेंशियल प्रोफाइल मज़बूत बनती है. हालांकि, ज़रूरत से ज्यादा कर्ज़ लेने की कोशिश न करें. बस ऐसा बैलेंस रखें जिससे क्रेडिट स्कोर को फायदा हो.
समय पर चुकाएं बकाया
किसी भी EMI या कार्ड पेमेंट की एक भी लेट फीस या डिफॉल्ट से स्कोर में गिरावट आ सकती है. इसलिए कोशिश करें कि हर पेमेंट समय पर हो, चाहे वो छोटा हो या बड़ा.
पुराने कार्ड बंद न करें
अगर आपके पास कोई पुराना और एक्टिव क्रेडिट कार्ड है, तो उसे बंद न करें. जितना पुराना कार्ड होगा, उतना ही लंबा होगा आपका क्रेडिट हिस्ट्री का रिकॉर्ड और वो स्कोर के लिए पॉजिटिव सिग्नल होता है.
कब तक दिखेगा असर?
क्रेडिट स्कोर सुधारना एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन अगर आप अभी से शुरुआत करते हैं, तो साल के अंत तक फर्क साफ दिखेगा. आपको लोन लेने में आसानी होगी और बेहतर ब्याज दरें भी मिल सकती हैं.
अभी से उठाइए सही कदम
अगर आप घर खरीदने, गाड़ी लेने या किसी पर्सनल ज़रूरत के लिए लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो क्रेडिट स्कोर की तैयारी भी उतनी ही ज़रूरी है जितनी EMI की योजना. तो आज से ही शुरुआत करें. अपनी रिपोर्ट चेक करें, बकाया चुकाएं और खुद को एक बेहतर उधारकर्ता बनाएं.
यह भी पढ़ें:
Trump T1 vs iPhone 16e: ट्रंप का स्मार्टफोन देगा एप्पल को झटका या बनेगा सिर्फ सियासी स्टंट?
[ad_2]
30 जून को कैसा रहेगा दिन, कैसी है सितारों की चाल, पढ़ें टैरो राशिफल
[ad_1]
मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.
मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.
वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.
वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.
मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मिथुन वाले कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.
मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, मिथुन वाले कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.
कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.
सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.
सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.
कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.
कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.
तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.
तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.
वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, वृश्चिक वाले दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.
वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि, वृश्चिक वाले दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.
धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.
धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि वालों को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.
मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.
मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करें. सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो। अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.
कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.
कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.
मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है.
मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है.
Published at : 29 Jun 2025 08:00 PM (IST)
ऐस्ट्रो फोटो गैलरी
ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज
[ad_2]