इस खिलाड़ी के हाथ नहीं, पैर से करती है शानदार ड्राइविंग; होश उड़ा देगा कार चलाने का वीडियो

[ad_1]

Sheetal Devi Driving Car With Her Feet: शीतल देवी छोटी सी ही उम्र में तीरंदाजी में बड़ा नाम बन गईं हैं. शीतल की उम्र सिर्फ 18 साल की है. इस उम्र में ही वो भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुकी हैं. वह साल 2024 में पेरिस में हुए पैरालंपिक खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं. शीतल के दोनों हाथ नहीं हैं. वो तीर छोड़ने के लिए अपने दाहिने पैर, दाहिने कंधे और जबड़े का इस्तेमाल करती हैं. अब वो अपने पैर का इस्तेमाल कर कार भी चला रही हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शीतल का जन्म साल 2007 में हुआ था. उनका जन्म फोकोलेमिया नाम की एक रेयर बीमारी के साथ हुआ था, जिसकी वजह से उनके हाथ का विकास बीच में ही रुक गया था. शीतल ने लेकिन कभी भी इस कंडीशन को अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया. शीतल लाखों-करोड़ों लोगों के लिए मिसाल बनकर उभरी हैं. उन्होंने बताया है कि जब इरादे मजबूत हों तो कोई भी कमी हमें रोक नहीं सकती.

कार चलाने का खुद शेयर किया वीडियो

शीतल ने कार चलाते समय का वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम पर हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कुछ समय के लिए ड्राइवर की सीट पर बैठी हूं. हर पल का आनंद ले रही हूं. नेवर से नेवर.”

शीतल को मिल चुका है अर्जुन अवॉर्ड

शीतल ने साल 2023 में वर्ल्ड आर्चरी पैरा चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था. इसके बाद साल 2024 में उन्होंने मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में राकेश कुमार के साथ मिलकर भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. शीतल ने इसी के साथ इतिहास रच दिया था. शीतल पैरालंपिक्स में पदक जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बन गईं थी. शीतल ने साल 2023 में एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. शीतल देवी को खेल में दिए गए योगदान के लिए साल 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

यह भी पढ़ें-

87 चौके और 26 छक्के, वनडे मैच में 872 रन, इतिहास में अमर रहेगा यह मैच!

[ad_2]

हद से ज्यादा महंगी होने वाली है चांदी, रॉबर्ट कियोसाकी के दावे में कितना दम?

[ad_1]

’Rich Dad Poor Dad’ के मशहूर लेखक और निवेश सलाहकार रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को सिल्वर खरीदने की सलाह दी है. उनका कहना है कि जुलाई में सिल्वर की कीमतें तेज़ी से बढ़ने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सही मुनाफा कमाने का समय तब होता है जब आप खरीदते हैं, न कि तब जब आप बेचते हैं.’ कियोसाकी ने सिल्वर को ‘आज का सबसे अच्छा असिमेट्रिक बाय’ बताया है, यानी ऐसा निवेश जिसमें घाटा कम और मुनाफा ज्यादा होने की संभावना होती है. उन्होंने कहा, ‘आज हर कोई सिल्वर खरीद सकता है, लेकिन कल ये मौका शायद ना रहे.'

बाजार में अभी गिरावट, सोना-चांदी दोनों फिसले

हालांकि कियोसाकी सिल्वर के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं, लेकिन फिलहाल बाजार में इसका असर उल्टा दिख रहा है. इजरायल और ईरान के बीच संघर्षविराम होने से भू-राजनीतिक तनाव घटा है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.

MCX पर चांदी (जुलाई डिलीवरी), पिछले दिन का भाव 1,06,755 रुपये प्रति किलो है. नया भाव 1,06,629 रुपये प्रति किलो है. दिन का निचला स्तर 1,06,109 रुपये प्रति किलो है.

MCX पर सोना (अगस्त डिलीवरी) के लिए खुला भाव 96,261 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिन का न्यूनतम स्तर 95,954 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सुबह 11:25 बजे तक भाव 96,100 रुपये, यानी 987 रुपये की गिरावट. यहां बताई गई दोनों कीमतें बीते दिन की हैं.

ग्लोबल बाजार का असर भी दिखा

अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी गिरावट का माहौल है. स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरकर 3,313.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं US गोल्ड फ्यूचर्स 0.7 फीसदी गिरकर 3,325.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. स्पॉट सिल्वर की बात करें तो ये 36.63 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा.

निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला करें

भले ही रॉबर्ट कियोसाकी सिल्वर को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन वर्तमान बाजार की स्थिति पूरी तरह उनके दावे के समर्थन में नहीं दिख रही है. निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे जल्दबाज़ी में फैसला लेने के बजाय बाजार के ट्रेंड, समर्थन-प्रतिरोध स्तर और खुद की वित्तीय स्थिति को देखकर ही कदम उठाएं. क्योंकि सही समय पर किया गया निवेश ही असली मुनाफा दिलाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: <a href=" पेमेंट से लेकर तत्काल ट्रेन टिकट तक… 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

[ad_2]

टैरिफ पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘नहीं बढ़ेगी डेडलाइन’, भारत की बढ़ी टेंशन

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वो व्यापारिक साझेदारों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ट्रेड करने और 25 प्रतिशत के भारी शुल्क से बचने हेतु निर्धारित 9 जुलाई की समय-सीमा को संभवत आगे नहीं बढ़ाएंगे.

फॉक्स न्यूज के संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स में रविवार (29 जून, 2025) को प्रसारित एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे कटऑफ बढ़ाने की आवश्यकता होगी. हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं कर सकता हूं, कोई बड़ी बात नहीं है. उनका ये बयान शुक्रवार को पत्रकारों को दिए गए उस बयान के बाद है, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि वे समय सीमा को कम कर सकते हैं.

ट्रंप ने 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर क्या कहा ?
ट्रंप ने मजाक में कहा कि वे सभी को लेटर भेजना पसंद करेंगे बधाई हो, आप 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान कर रहे हैं. ब्लूमबर्ग के अनुसार ट्रंप प्रशासन ने इस साल की शुरुआत में इस अभियान की शुरुआत की, जिसमें व्यापारिक साझेदारों से अप्रैल के निलंबित टैरिफ को फिर से एक्टिव करने से पहले बातचीत की अवधि के दौरान घाटे को कम करने और बाधाओं को खत्म करने की मांग की गई.

ट्रेड डील को लेकर ट्रेजरी सचिव ने क्या कहा ?
ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने फॉक्स बिजनेस पर स्वीकार किया कि कई देश हमारे पास बहुत अच्छी ट्रेड डील के साथ आ रहे हैं. 9 जुलाई तक सभी प्रमुख भागीदारों के साथ समझौते पूरे करना मुश्किल लगता है. बेसेंट ने कहा कि महत्वपूर्ण 18 में से 10 या 12 संबंधों को पहले अंतिम रूप दिया जा सकता है. बेसेंट का ये बयान ट्रंप के आक्रामक सार्वजनिक रुख और दर्जनों देशों के साथ एक साथ बातचीत की जटिल वास्तविकता के बीच अंतर को उजागर करती हैं.

भारतीय अधिकारियों के साथ हाल ही में वॉशिंगटन में कई बैठकें हुई हैं. भारत को लेकर ट्रंप ने कहा था कि वो संभावित समझौते के करीब है. दोनों समय-सीमाओं तक हासिल किए जा सकने वाले समझौतों को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल बने हुए हैं. अभी तक भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील फाइनल नहीं हुई है. कहा जा सकता है कि डेडलाइन के करीब आने से भारत की टेंशन में इजाफा हुआ है.

समय-सीमा के दबाव में की गई डील कितनी सफल ?
बहुचर्चित यूके व्यापार समझौते में अभी भी अनसुलझे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जबकि हाल ही में अमेरिका और चीन की हुई डील में फेंटेनाइल तस्करी प्रवर्तन और अमेरिकी निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच के संबंध में भी फर्क है. ये उदाहरण इस चिंता को रेखांकित करते हैं कि समय-सीमा के दबाव में की गई डील में व्यापकता की कमी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

जनगणना को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, मोदी सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिया ये निर्देश

[ad_2]

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

[ad_1]

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप IT सेक्टर, हिंदी टाइपिंग या इंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. JNPA ने IT प्रोफेशनल, हिंदी टाइपिस्ट, हिंदी ट्रांसलेटर, फील्ड इंजीनियर, वीटीएस ऑपरेटर और कई अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 पदों को भरा जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन पत्र भेज सकते हैं. आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और फॉर्म भरने का तरीका आप JNPA की आधिकारिक वेबसाइट jnport.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं.

कौन-कौन से पद हैं खाली?

• IT प्रोफेशनल – 2 पद
• IT सपोर्ट एग्जीक्यूटिव – 2 पद
• हिंदी टाइपिस्ट – 2 पद
• हिंदी ट्रांसलेटर – 1 पद
• VTS ऑपरेटर – 6 पद
• फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 4 पद
• एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (एडमिनिस्ट्रेशन) – 1 पद
• एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (MEE) – 1 पद
• सीनियर एग्जीक्यूटिव – 1 पद
• एग्जीक्यूटिव (CSR) – 1 पद

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार तय की गई है. अधिकांश तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. वहीं हिंदी टाइपिस्ट और ट्रांसलेटर पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री जरूरी है.

आयु सीमा भी पदों के अनुसार तय की गई है. कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष से शुरू होकर अधिकतम 44 वर्ष तक तय की गई है. आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- M.Tech की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए EMI और आसान भुगतान का तरीका

वेतनमान और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35,000 से 80,000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा. वेतन पद और योग्यता के आधार पर अलग-अलग होगा.

चयन प्रक्रिया में ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, अनुभव और शैक्षणिक योग्यता को महत्व दिया जाएगा. वहीं, जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा भी कराई जा सकती है.

कैसे करें आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन होगी. उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन भरकर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ तय पते पर भेजना होगा. यह फॉर्म 22 जुलाई, 2025 तक संबंधित विभाग तक पहुंच जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

टॉपलेस होकर अवनीत कौर ने कराया फोटो शूट, तस्वीर शेयर करते ही आने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट

[ad_1]

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अवनीत कौर इन दिनों फ्रांस की वादियों में अपनी छुट्टियां मना रही हैं.

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी अवनीत कौर इन दिनों फ्रांस की वादियों में अपनी छुट्टियां मना रही हैं.

एक्ट्रेस ने अपनी वेकेशन से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

एक्ट्रेस ने अपनी वेकेशन से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.

हरियाली और खुले आसमान के बीच अवनीत को साइकिल चलाते देखा गया, जिसमें वो बेहद ही खुश नजर आ रही थीं.

हरियाली और खुले आसमान के बीच अवनीत को साइकिल चलाते देखा गया, जिसमें वो बेहद ही खुश नजर आ रही थीं.

इन तस्वीरों में वो स्विमिंग पूल में भी इंजॉय और रिलैक्स करती नजर आईं.

इन तस्वीरों में वो स्विमिंग पूल में भी इंजॉय और रिलैक्स करती नजर आईं.

अवनीत ने अपने इस खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन को स्वर्ग बताया , साथ ही ये भी कहा कि यहां की शांति और सुंदरता ने उनके दिल को छू लिया है.

अवनीत ने अपने इस खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन को स्वर्ग बताया , साथ ही ये भी कहा कि यहां की शांति और सुंदरता ने उनके दिल को छू लिया है.

लेकिन वहीं इस बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, जिसमें अवनीत बिना टॉप के व्हाइट ब्लैंकेट में कवर्ड नजर आईं . जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. कई यूजर्स ने इन्हें लिखा कि ये तस्वीर एकदम एंजलिक है , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अवनीत मुझे अपना गुलाम बना लो.

लेकिन वहीं इस बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, जिसमें अवनीत बिना टॉप के व्हाइट ब्लैंकेट में कवर्ड नजर आईं . जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. कई यूजर्स ने इन्हें लिखा कि ये तस्वीर एकदम एंजलिक है , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अवनीत मुझे अपना गुलाम बना लो.

बात दें, एक्ट्रेस ने साल 2014 में आई फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद से इन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरनी शुरु कर दीं. आज ये मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं.

बात दें, एक्ट्रेस ने साल 2014 में आई फिल्म मर्दानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद से इन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरनी शुरु कर दीं. आज ये मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं.

Published at : 29 Jun 2025 10:34 PM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

बॉलीवुड वेब स्टोरीज

[ad_2]

लौंग का शनि-शुक्र से क्या है कनेक्शन! जानें इस मसाले के हैरान कर देने वाले रहस्य!

[ad_1]

Cloves in astrology: लौंग एक ऐसा मसाला जो छोटा होने के साथ काफी गुणकारी भी होता है. यह न केवल शरीर को कृमि (पेट में कीड़ा) मुक्त करता है, बल्कि यह प्राकृतिक का ऐसा उपकरण है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाता है.

जो प्राचीन काल से मानव सभ्यता का अहम हिस्सा है और शायद आगे भी रहें. आज जानेंगे किचन से लेकर कुंडली तक लौंग का क्या रहस्य है?

लौंग की तारकीय उत्पत्ति को लेकर कहा जाता है कि, लौंग की ऊर्जा से जुड़ने पर ये न केवल आपको सांसारिक शक्तियों का एहसास दिलाती है, बल्कि आप एक कंपन भी महसूस कर पाते हैं. लौंग को तारकीय यात्रियों द्वारा लाया गया पौधा माना जाता है. जो भौतिक शरीर को संरक्षण प्रदान करता है.

मानव सभ्यता में लौंग
लौंग का महत्व आप इस बात से लगा सकते हैं कि प्राचीन भारत से लेकर रोम और चीन साम्राज्य तक इसका इस्तेमाल मुद्रा के रूप में किया जाता था. प्राचीन अरब इसे पवित्र कारवां की यात्रा में ले जाते थे और चिकित्सकों ने इसे अपनी आध्यात्मिक किट में जगह दी थी.

माना जाता है कि लौंग न केवल आपको शारीरिक बीमारियों से बचाता है, बल्कि अंधकारमय और नकारात्मक शक्तियों से भी दूर रखता है.

लौंग में यूजेनॉल और यूजेनॉल एसीटेट किस्म का रसायन होता है. यह आंतों के अंदर मौजूद परजीवी के अंडे और हानिकारक बैक्टीरिया पर हमला करता है. यह उन कुछ प्राकृतिक तत्वों में से एक है, जो न केवल परजीवी का अंत करता है, बल्कि इसके प्रजनन चक्र को भी खत्म करता है.

ज्योतिष में लौंग का महत्व
लौंग के दैनिक इस्तेमाल से ये आपकी आभा (Aura) को निखारती है. इसके साथ पिशाच, भय और दोहरे विचारों से मुक्ति दिलाने का काम भी करती है. लौंग का संबंध शनि ग्रह से होता है. शनि ग्रह कर्म फल दाता होने के साथ न्याय के देवता भी होते हैं.

वहीं लौंग का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है. शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है. लौंग के इस्तेमाल से आपकी रोमांटिक इच्छाएं जागृत होती है. जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध स्थापित होते हैं. ईसाई धर्म में लौंग को को यीशु को क्रूस पर चढ़ाने के लिए कीलों का प्रतीक माना जाता है.

लौंग के दैनिक इस्तेमाल के लाभ
लौंग के दैनिक इस्तेमाल से आंतों की गहरी और निरंतर सफाई होती है. लौंग को इस्तेमाल करने के लिए आप इसे पीसकर चाय या किसी द्रव्य पदार्थ में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों, गैस, संक्रमण और थकान की समस्या खत्म होती चली जाएगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ICC एक्शन मोड में, जल्द इस देश के क्रिकेट बोर्ड को कर सकता है बैन; जानें क्या है मामला

[ad_1]

USA Cricket Board Suspension: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड (USAC) के प्रति बेहद सख्त रवैया अपना लिया है. आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट बोर्ड को 12 महीने का गवर्नेंस नोटिस भेजा था, जो अगले महीने समाप्त हो रहा है. खबर है कि या तो संयुक्त राज्य अमेरिका का क्रिकेट बोर्ड अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव करे या बोर्ड को सस्पेंड किया जा सकता है. इस पर अगले महीने ICC की वार्षिक बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के समापन के ठीक बाद जुलाई में USAC को नोटिस भेजा गया था. आईसीसीने पिछले साल अनुपालन और सुधारों की निगरानी हेतु सामान्यीकरण समिति की स्थापना की थी. इसके पीछे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने प्रशासनिक अक्षमता का हवाला देकर इस समिति को गठित किया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इसी महीने ICC की एक टीम लॉस एंजेलिस पहुंची थी, जहां उसने यूएस ओलंपिक और पैरालंपिक समिति से मीटिंग की थी. इस बैठक में उस सामान्यीकरण समिति और USAC के कुछ उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे. रिपोर्ट अनुसार एक बड़े अधिकारी ने बताया लगातार चेतावनियों के बावजूद परिस्थितियों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि ICC अपना रुख स्पष्ट रख चुका है कि खासतौर पर लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी के बाद नेतृत्व में जरूरी बदलाव अब बहस का मुद्दा रह ही नहीं गए हैं.

आईसीसी की टीम ने USAC के कुछ अधिकारियों से अपना पद छोड़ने का आग्रह किया था. कुछ अधिकारी इस्तीफा देने को तैयार हैं, लेकिन कुछ ऐसा करने को कतई तैयार नहीं हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से एक सूत्र ने बताया कि इस मामले पर यूएसएसी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. खबरों की मानें तो आने वाले दिनों में USAC के कई अधिकारी इस्तीफा सौंप सकते हैं. यह भी बताते चलें कि इस संदर्भ में ICC ने अब तक कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

Watch: इस खिलाड़ी के दोनों हाथ नहीं, पैर से करती है शानदार ड्राइविंग; होश उड़ा देगा कार चलाने का वीडियो

[ad_2]

Meesho IPO की तैयारी तेज़, शेयरहोल्डर्स ने दी 4,250 करोड़ जुटाने की मंजूरी, जल्द भरेगा DRHP

[ad_1]

ई-कॉमर्स स्टार्टअप Meesho को अपने शेयरधारकों से IPO के ज़रिए 4,250 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिल गई है. यह प्रस्ताव 25 जून को हुई Extraordinary General Meeting (EGM) में पास हुआ और इसकी जानकारी 27 जून की रेगुलेटरी फाइलिंग में सामने आई. Meesho अब शेयर बाजार से फंड जुटाने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है, जिसमें ताज़ा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और साथ ही कुछ मौजूदा निवेशक भी अपने शेयर बेच सकेंगे.

अगला कदम, SEBI को DRHP फाइल करना

हालांकि IPO का फाइनल आकार अभी तय नहीं हुआ है. इसके लिए Meesho को भारतीय बाजार नियामक SEBI के पास अपना Draft Red Herring Prospectus (DRHP) फाइल करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे गोपनीय रास्ते (Confidential Filing Route) से दाखिल करने की योजना बना रही है. SEBI की मंजूरी के बाद ही कंपनी IPO के ज़रिए पब्लिक से पैसा जुटा पाएगी.

CEO विदित आत्रे बने चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर

शेयरहोल्डर्स ने कंपनी के सह-संस्थापक और CEO विदित आत्रे को अब कंपनी का चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी है. यह कदम कंपनी की लीडरशिप को और मज़बूत बनाने की दिशा में उठाया गया है, खासकर जब वह आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है.

अमेरिका से भारत में ‘वापसी’

IPO से पहले Meesho ने एक और बड़ा कदम उठाया और उसने अमेरिका से भारत में अपनी कानूनी मौजूदगी (domicile) स्थानांतरित कर दी है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, Delaware में रजिस्टर्ड Meesho Inc. को उसकी भारतीय यूनिट Fashnear Technologies Pvt. Ltd. में मर्ज कर दिया गया है.

इस विलय को National Company Law Tribunal (NCLT), बेंगलुरु बेंच से मंजूरी भी मिल चुकी है. भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने 13 मई को जारी एक प्रमाणपत्र के जरिए Fashnear Technologies का नाम बदलकर Meesho Private Limited कर दिया है.

Flipkart भी उसी राह पर

Meesho की तरह Flipkart भी अपने IPO से पहले सिंगापुर से भारत में डोमिसाइल शिफ्ट कर रहा है. यह ट्रेंड दिखाता है कि भारतीय टेक कंपनियां अब घरेलू बाजार में लिस्टिंग को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे भारतीय निवेशकों को भी इन ग्रोथ स्टोरीज का हिस्सा बनने का मौका मिले.

Meesho का IPO आने वाले समय में देश के स्टार्टअप IPO स्पेस में एक बड़ी हलचल पैदा कर सकता है. कंपनी का भारत लौटना और सार्वजनिक होने की तैयारी इस बात का संकेत है कि अब भारतीय स्टार्टअप्स भारतीय निवेशकों को सीधा हिस्सा देने के लिए तैयार हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: हद से ज्यादा महंगी होने वाली है चांदी, रॉबर्ट कियोसाकी के दावे में कितना दम?

[ad_2]

रक्षा अताशे के बयान पर भारतीय दूतावास ने साफ की तस्वीर, कहा- ‘टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया’

[ad_1]

Indian Embassy in Indonesia: इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार (29 जून, 2025) को रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार की ओर से की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है. भारतीय दूतावास ने कहा कि इंडोनेशिया के रक्षा अताशे ने एक सेमिनार के दौरान भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टिप्पणी की थी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उनके दिए गए बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.

दरअसल, इंडोनेशिया में रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार हाल ही में एक इंडोनेशियन यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए थे. सेमिनार को संबोधित करते हुए कैप्टन शिव कुमार ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआती स्टेज में भारतीय सेना की शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में बताया.

भारतीय दूतावास ने रक्षा अताशे की टिप्पणी को किया स्पष्ट

इसके बाद, कैप्टन शिव कुमार की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार (29 जून, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. भारतीय दूतावास ने अपने बयान में कहा, “दूतावास इस बात को स्पष्ट करता है कि सेमिनार के दौरान रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार ने जो टिप्पणी की थी, मीडिया में उस टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया है. यह वास्तविक सच्चाई से बिल्कुल अलग है.”

अधिकारी के बयान को गलत पेश किया जा रहा

दूतावास ने कहा, “हमने भारत के रक्षा अताशे के बयान पर दिखाए जा रहे मीडिया रिपोर्ट्स को देखा है., जो उन्होंने इंडोनेशियन यूनिवर्सिटी के एक सेमिनार में दी थी. लेकिन उनके दिए गए बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया है. मीडिया से भारत के ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के वास्तविक उद्देश्य और हमले के तरीके को गलत तरीके से दिखाया.”

भारत की सैन्य कार्रवाई उकसाने वाली नहीं थी- दूतावास

बयान में दूतावास ने कहा, “सेमिनार में अधिकारी की ओर से बताया गया कि भारतीय सशस्त्र बल एक नागरिक राजनीतिक नेतृत्व के तहत काम करते हैं, जो कि हमारे कई पड़ोसी देशों के तरीकों से बिल्कुल अलग है. इसके अलावा, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के सभी बुनियादी ढांचों को तबाह करने के लिए किया था और भारत की यह सैन्य कार्रवाई उकसाने वाली नहीं थी.”

रक्षा अताशे के बयान को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

कांग्रेस ने रविवार (29 जून) को इंडोनेशिया में भारत के रक्षा अताशे कैप्टन शिव कुमार की कथित टिप्पणियों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इसके अलावा कांग्रेस ने मोदी सरकार पर देश का गुमराह करने का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, “हाल ही में इंडोनेशिया के एक सेमिनार में भारतीय नौसेना के कैप्टर शिव कुमार ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने 7 मई, 2025 की रात पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए अपने लड़ाकू विमान खो दिए थे.”

कांग्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में विशेष सत्र की मांग को क्यों खारिज कर रहे हैं? और वह विपक्ष को भरोसे में लेने के लिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने से क्यों इनकार कर रहे हैं?”

यह भी पढे़ंः एअर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट के AC में आई खराबी, कोलकाता किया गया डायवर्ट

[ad_2]

रील के चक्कर में दीदी का हो गया बड़ा नुकसान, साल भर सताएगा ये दुख; देखें वीडियो

[ad_1]

कभी-कभी सोशल मीडिया की दुनिया में लाइक्स और रील्स की होड़ में लोग ऐसा कुछ कर बैठते हैं, जो न सिर्फ महंगा पड़ता है, बल्कि देखने वालों को हंसी से लोटपोट भी कर देता है. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक दीदी नदी किनारे मस्ती में झूमती हैं, लेकिन अगले ही सेकंड उनका 1 लाख का आईफोन रील बनाते-बनाते खुद ही रील बनकर पानी में बह निकलता है. और जैसे ही फोन गिरता है, वीडियो वहीं कट जाता है बिल्कुल उस रिश्ते की तरह, जो धोखा देकर खत्म हो जाए.

रील बनाने के चक्कर में बह गया एक लाख का फोन

वीडियो में दिखता है कि एक लड़की किसी हिल स्टेशन जैसी जगह पर, एक तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने लकड़ी के पुल पर आराम से लेटी है. कैमरा ऑन है, स्टाइल ऑन है और दीदी लहरों से हाथ मिलाकर कुदरत से अपना इंस्टा रील कनेक्शन मजबूत कर रही हैं. लेकिन इस सीन में एक गड़बड़ है, दीदी का एक लाख रुपये वाला आईफोन उनकी जेब से हल्के-हल्के झांक रहा है, मानो खुद ही कह रहा हो, “अब और नहीं… मैं चल रहा हूं.” कुछ सेकंड में वही होता है, जिसका डर था.

जैसे ही दीदी थोड़ा इधर-उधर हिलती हैं, उनका कीमती फोन निकलता है, डगमगाता है और फिर छलांग लगाकर सीधे नदी की गोद में समा जाता है. कैमरे में एक झलक मिलती है बहते हुए फोन की और फिर बस सन्नाटा! वीडियो वहीं बंद हो जाता है, लेकिन दर्शकों के लिए ये क्लिप सोने पर सुहागा हो जाती है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स ले रहे दीदी के मजे

वीडियो को @Rupali_Gautam19 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…रील बनाने के चक्कर में एक लाख की लग गई लंका. एक और यूजर ने लिखा…ये कैसा शौक है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बस इतना अमीर होना है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो