क्या क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं सोना? पेमेंट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

Buying Gold with Credit Card: सोमवार 30 जून, 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 97,583 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,463 रुपये है. बीते कुछ सालों में भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में आई अस्थिरता के बीच सोने पर निवेश तेजी से बढ़ा है. वैसे भी सोना खरीदना भारतीयों को काफी पहले से पसंद रहा है. सोना खरीदने के लिए लोग कई बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. इसके अपने कुछ फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं इसलिए पेमेंट के दौरान कार्ड स्वॉइप करते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है. 

द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, FPA Edutech के डायरेक्टर CA प्रनीत जैन कहते हैं, ”क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए है जो बेहद अनुशासित हैं और टाइम पर पेमेंट चुका देते हैं. अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो 36-42 परसेंट के एनुअल इंटरेस्ट के साथ लेट पेमेंट फीस, GST और दूसरे चार्जेस के लिए तैयार रहें. रिवॉर्ड पॉइंट्स कलेक्ट करना क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से जुड़ी एक अच्छी बात है, लेकिन समय पर पेमेंट न करने से 24 कैरेट का पछतावा भी हो सकता है इसलिए क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से निवेश करने से बचें.”

क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने के फायदे

क्रेडिट कार्ड से गोल्ड की परचेजिंग पर रिवॉर्ड्स पॉइंट या कैशबैक मिलते हैं. जोया, तनिष्क और रिलायंस ज्वेल्स जैसे ब्रांड क्रेडिट कार्ड से सोने की खरीद पर 5 परसेंट तक कैशबैक और रिवॉर्ड्स पॉइंट देते हैं. टाइटन SBI क्रेडिट कार्ड तनिष्क से सोने की खरीद पर 3 परसेंट तक का वैल्यू बैक और और अन्य चुनिंदा आभूषण ब्रांडों पर 5 परसेंट तक कैशबैक देता है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड अल्टीमेट क्रेडिट कार्ड और HDFC रेगिलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड भी सोने की खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स देते हैं. 

क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने के नुकसान

क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने का सबसे बड़ा नुकसान इस पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस है. इसे स्वाइप फीस के रूप में भी जाना जाता है. आपसे हर ट्रांजैक्शन पर 3.5 परसेंट या उससे ज्यादा प्रोसेसिंग फीस ली जा सकती है.

पहले से ही सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं, ऊपर से अगर भारी-भरकम प्रोसेसिंग फीस भी चुकानी पड़े, तो इससे कस्टमर्स पर और दबाव बढ़ सकता है. इंटरनेशनल गोल्ड सेलर्स से सोने की खरीद पर फॉरेन ट्रांजेक्शन फीस का भुगतान करना पड़ता है. इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से सोना खरीदने से पहले आपने जिस कंपनी का कार्ड लिया है उनके नए ऑफर्स, टर्म्स वगैरह के बारे में पूरी जानकारी ले लें. 

क्रेडिट कार्ड से सोने की खरीद पर प्रतिबंध   

क्रेडिट कार्ड से सोने की खरीद पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगे हुए हैं. साल 2013 से वित्तीय संस्थानों और बैंकों को EMIs में सोने की खरीदारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. देश के गोल्ड रिजर्व को संरक्षित करने के लिए यह फैसला लिया गया है. इन्हें बैंक ब्रांच में सोने के सिक्कों के लिए क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की इजाजत देने से भी रोका गया है.

इन रेगुलेशंस के जरिए खासतौर पर सोने के सिक्कों को टारगेट किया गया है. जूलरी की खरीद पर इसका कोई खास असर नहीं है. हालांकि, कुछ बैंकों ने जूलरी की खरीद पर भी EMI के ऑप्शन को वापस ले लिया है इसलिए क्रेडिट कार्ड से गोल्ड खरीदने से पहले बैकों की हाल फिलहाल की पॉलिसी, रेगुलेशंस और अपडेट के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए. 

हालांकि, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कैश के मुकाबले अधिक सिक्योर होता है. इससे ट्रांजैक्शन पर फ्रॉड और चोरी से सुरक्षा मिलती है. इससे खर्च को ट्रैक् करना आसान रहता है इसलिए अगर आप समझदारी के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके कई फायदे हैं. इससे क्रेडिट स्कोर बढ़ने और लोन मिलने में भी आसानी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

खुद का बिजनेस शुरू करना है? इस स्कीम में सरकार दे रही 20 लाख का लोन, अप्लाई करना भी बेहद आसान

[ad_2]

हेलीकॉप्टर-बोट छोड़िए… चीन में ड्रोन से बाढ़ में फंसे शख्स को किया गया रेस्क्यू

[ad_1]

Drone Airlifts Man in China:  दक्षिणी चीन के लिउझोउ शहर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति बाढ़ के पानी में अपने दो मंजिला घर की छत पर फंस गया. वह लगातार मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि रेस्क्यू बोट्स उसके पास नहीं पहुंच सकी. इसी दौरान उसका पड़ोसी, लाई ने मदद के लिए उसकी तरफ हाथ बढ़ाया. उसने अपनी एग्रीकल्चरल ड्रोन से रेस्क्यू मिशन को अंजाम दिया. एग्रीकल्चरल ड्रोन को आमतौर पर ईंट, सीमेंट या कीटनाशक छिड़कने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और जो 100 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है.

रेत का बोरा और सेफ्टी बकल बना जीवन रक्षक हार्नेस
लाई ने एक रेत से भरा बोरा, ड्रोन की रस्सी से बांधा और उसमें सेफ्टी बकल लगाकर एक अस्थायी हार्नेस तैयार किया. फिर उसने ड्रोन को उड़ाकर फंसे व्यक्ति के पास पहुंचाया और फोन पर निर्देश दिए कि वह बोरे पर बैठे और अपने हाथ-पैर सेफ्टी बकल से रस्सी में बांध ले.

वीडियो में साफ देखा गया कि ड्रोन 65 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है और बाढ़ में फंसे व्यक्ति को लटकाकर पेड़ों और बिजली के खंभों के बीच से ले जाकर एक सुरक्षित सड़क पर उतार देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.




‘गैरकानूनी’ पर जान बचाना था जरूरी
लाई ने बताया कि उसने अगस्त में ड्रोन उड़ाना सीखा था. उसने स्वीकार किया कि उसने जो किया वह कानूनन गलत है, क्योंकि इंसान को ले जाना ड्रोन के नियमों के खिलाफ है. लेकिन उस वक्त उसकी पहली प्राथमिकता उस व्यक्ति की जान बचाना थी. उन्होंने बीजिंग न्यूज से कहा, “मुझे पता है कि यह गैरकानूनी है, लेकिन मुझे डर था कि घर गिर जाएगा, इसलिए मैंने बचाने का फैसला किया. मैं किसी को इसे दोहराने की सलाह नहीं देता.”

चीन में 13 नदियों का जलस्तर खतरे के पार
इस घटना के बीच चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने बताया है कि युन्नान, गुइझोउ, ग्वांग्शी और हैनान प्रांतों में लगातार भारी बारिश से 13 प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच चुका है. सरकारी टेलीविज़न ने इस स्थिति को गंभीर बताया है. 



[ad_2]

Shefali Jariwala’s Journey: From Dating Sidharth Shukla to Marrying Parag Tyagi – What Changed?

[ad_1]

Shefali Jariwala जो अपने iconic और hit गाने Kaanta Laga में थी और जिन्होंने काफी popularity gain की थी Bigg Boss में वह अब इस दुनिया में नहीं रही. Shefali की death Cardiac Arrest बताई जा रही है जो की बहुत ही दुख की खबर है shefali jariwala के fans और कई bollywood के stars को बहुत ही गहरा सदमा लगा है इस बात से और वह सिर्फ 42 साल की थी. shefali bigg boss season 13 का भी एक हिस्सा थी जिसमें late actor sidharth shukla भी थे और इन दोनों की भी एक कहानी थी shefali और sidharth ने सालों पहले date किया था और relationship में थे, जो इतना लंबा नहीं चला था पर दोनों ने काफी mature तरीके से सब handle किया था. Shefali की पूरी dating history जानने के लिए पूरा video देखें  

[ad_2]

iPhone 17 में मिल सकता है iPhone 16 से बड़ा डिस्प्ले! जानिए क्या होंगे खास बदलाव

[ad_1]

iPhone 17: Apple अपने अगले iPhone सीरीज़ में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 में पहले से बड़ा और अधिक स्मूद डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. प्रसिद्ध टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर यह जानकारी साझा की है. उनके अनुसार, iPhone 17 के स्टैंडर्ड वर्जन में 6.3-इंच का डिस्प्ले होगा जो फिलहाल iPhone 16 Pro में दिया जा रहा है.

यह पहली बार नहीं है जब iPhone 17 के डिस्प्ले साइज बढ़ने की चर्चा हो रही है. पहले भी कई रिपोर्ट्स में 2025 में लॉन्च होने वाले iPhones में स्क्रीन साइज और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव होने की बात कही गई है. अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो यह Apple के नॉन-Pro मॉडल्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि अब तक स्टैंडर्ड वेरिएंट्स टेक्नोलॉजी और डिस्प्ले में Pro वर्जन से पीछे रहे हैं.

Amazon लिस्टिंग ने बढ़ाई पुष्टि

Amazon इंडिया पर Spigen EZ Fit टेम्पर्ड ग्लास की एक अस्थायी लिस्टिंग में iPhone 17 और iPhone 17 Pro का ज़िक्र किया गया था, जो iPhone 16 Pro के साथ नजर आए. भले ही यह लिस्टिंग जल्दी हटा दी गई हो, लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि सभी तीन मॉडल्स में 6.3-इंच डिस्प्ले हो सकता है.

120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस

अब तक iPhone के स्टैंडर्ड मॉडल्स में 60Hz का डिस्प्ले इस्तेमाल हो रहा है जबकि कई एंड्रॉयड फोन्स पहले ही 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं. लेकिन iPhone 17 में इस कमी को दूर किया जा सकता है. नई जानकारी के अनुसार, iPhone 17 में 120Hz LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलती थी. इससे यूज़र्स को स्क्रॉलिंग, एनीमेशन और ओवरऑल यूआई में काफी स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा.

हालांकि, कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स जैसे Always-On Display और Adaptive Refresh Rate (जो 1Hz से 120Hz के बीच खुद को एडजस्ट करता है) अभी भी केवल Pro मॉडल्स तक सीमित रहेंगे. Apple शायद अभी भी अपने स्टैंडर्ड और Pro वेरिएंट्स के बीच अंतर बनाए रखना चाहता है.

मिलेगा नया OLED पैनल

एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है कि iPhone 17 और iPhone 17 Air दोनों में Samsung का लेटेस्ट M14 OLED पैनल दिया जाएगा. यह वही तकनीक है जो Apple पहले iPhone 16 Pro और Pro Max में इस्तेमाल कर चुका है. इस नए डिस्प्ले से ब्राइटनेस, बैटरी एफिशिएंसी और डिस्प्ले की लाइफ काफी बेहतर हो जाएगी.

क्या iPhone 17 होगा गेम चेंजर?

इन सभी बदलावों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि iPhone 17 स्टैंडर्ड मॉडल के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. Apple शायद इसे एक ऐसा डिवाइस बनाना चाहता है, जो Pro फीचर्स के करीब हो लेकिन उसकी कीमत तक न पहुंचे. इससे उन यूज़र्स को फायदा मिलेगा जो ज्यादा फीचर्स चाहते हैं लेकिन Pro वर्जन का प्रीमियम नहीं देना चाहते.

Apple के सितंबर 2025 लॉन्च इवेंट से पहले और भी लीक सामने आ सकते हैं, लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है, उससे लगता है कि iPhone 17 स्टैंडर्ड यूज़र्स को पहली बार ऐसा डिस्प्ले दे सकता है जिसकी वे लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

Android 16 का बड़ा कदम! नकली मोबाइल टावर से जुड़ते ही मिलेगा अलर्ट, Stingray जैसे जासूसी हमलों से मिलेगी सुरक्षा

[ad_2]

Weekly Love Horoscope : इस हफ्ते प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसे रहना होगा सावधान? जानें

[ad_1]

Weekly Love Horoscope: 30 जून से 06 जुलाई तक प्रेमी और विवाहित दोनों के लिए कई उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को जहां रोमांस की बहार मिलेगी, वहीं कुछ को रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल.

मेष राशि (Aries Weekly love Horoscope)
मेष राशि इस हफ्ते आपकी लव लाइफ काफी रोमांचक रहने वाली है. पार्टनर के साथ कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं और नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.जो लोग सिंगल हैं, उन्हें सोशल मीडिया या दोस्ती के माध्यम से कोई नया कनेक्शन मिल सकता है.हालांकि, गुस्से और तुनकमिजाजी से बचें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है.लिविंग रिलेशन में रह रहे है प्रितम के साथ बाहर घूमने का प्लान करे रिश्ता में विश्वास बढ़ेगा.

उपाय: शुक्रवार को गुलाब का इत्र लगाएं और मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं.

वृष राशि (Taurus Weekly love Horoscope)
वृष राशि इस सप्ताह आपके रिश्ते में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा.अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो पार्टनर से दिल खोलकर बातें होंगी और आप दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी. प्रितम के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान करे रोमांटिक बाते करे, शादीशुदा लोगों को भी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा.सप्ताह के अंत में दोनों के बिच असमंजस में कमी होगा.सिंगल जातकों को पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है रिश्ते में जल्दबाजी 
नहीं करे.

उपाय: मां लक्ष्मी को शुक्रवार को सफेद फूल अर्पित करें और “ॐ श्रीं नमः” का जाप करें.

मिथुन राशि (Gemini Weekly love Horoscope)
आपकी लव लाइफ में पुराने झगड़े या कन्फ्यूजन दूर हो सकते हैं.पार्टनर की तरफ से आपको सरप्राइज़ मिल सकता है जो आपके रिश्ते को एक नई दिशा देगा.कुछ मिथुन जातकों को एक्स से फिर से संपर्क हो सकता है लेकिन कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाएं रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करे.लव लाइफ का आनद ले लिविंग रिलेशन में रह रहे है पुराना विवाद दूर होगा खुलकर लव लाइफ में इंजॉय करेगे .वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी होगी लेकिन रिश्ते में कोई खाश असर नहीं पड़ेगा.
 
उपाय: बुधवार को तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और हरे वस्त्र पहनें.

कर्क राशि (Cancer Weekly love Horoscope)
आपके रिश्ते में इस सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. किसी तीसरे की बातों में आकर पार्टनर से दूरी ना बढ़ाएं.दोनों के रिश्ते में तीसरे का दखलन्दाज होगा रिश्ते का कद्र करे विवाद से दूर रहे 3 जुलाई से लव लाइफ मजबूत बनेगा सिंगल लोग अभी किसी रिश्ते में न पड़ें, बल्कि पहले अपने मन को स्थिर करें. हालांकि, एक ईमानदार प्रयास आपके रिश्ते को दोबारा मजबूत कर सकता है.वैवाहिक जीवन में पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ जाएगा फिर भी रिश्ते में कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा प्रेम में वृद्धि होगी.

उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं, मानसिक शांति मिलेगी.


सिंह राशि (Leo Weekly love Horoscope)

इस सप्ताह रिश्तों में आत्मसम्मान जरूरी है, लेकिन इस हफ्ते अहंकार को थोड़ा साइड में रखें. पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें.रोमांटिक डेट या लॉन्ग ड्राइव आपके रिश्ते में नयापन ला सकती है. सिंगल लोग किसी दोस्त से आकर्षित हो सकते हैं आपके रिश्ते में रोमांस का वृद्दि होगा लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह प्रितम को गिफ्ट प्रदान करे रोमांटिक बात करके अपने रिश्ते में ताजगी बनाए .वैवाहिक जीवन मिला जुला रहेगा अपने रिश्ते से प्रसन्न रहेगे.

उपाय: रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं और गेहूं व गुड़ का दान करें.

कन्या राशि (Virgo Weekly love Horoscope)
इस सप्ताह शुरुआत में अनुकूल नहीं रहेगा पुरानी विवाद को लेकर परेशान रहेंगे आपसी सुझबुझ से अपने लव लाइफ में नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है.जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी सहकर्मी या जान-पहचान में लव प्रपोजल मिल सकता है अपने रिश्ते को मजबूत बनाए पार्टनर को रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान करे.लिविंग रिलेशन में है इस सप्ताह विवाद से दूर रहे अपने रिश्ते में विश्वास बढ़ाए.विवाहित लोगों को पार्टनर से सराहना और सपोर्ट मिलेगा. बातचीत में 
विनम्रता बनाए रखें.

उपाय: बुधवार को “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और हरे मूंग का दान करें.

तुला राशि (Libra Weekly love Horoscope)

तुला राशि को इस सप्ताह लव लाइफ में गलतफहमी के कारण रिश्ते में दुरी बनेगी एक दुसरे पर आरोप प्रतिरोप लगाएंगे जिसे रिश्ता में और उलझन बढ़ जायेगा 
अपना अहंकार दूर करे 03 जुलाई से आपकी लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी  लव लाइफ में प्रसन्न रहेंगे साथी से अच्छे संबंध बनेंगे और कोई सरप्राइस भी मिल सकता है.लिविंग रिलेशन में रह रहे है आपसी बातचीत से पुराने तनाव खत्म होंगे.जो लोग सिंगल है इस सप्ताह रिश्ते को लेकर जल्दबाजी नहीं करे ,शादीशुदा लोग बच्चों या घर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

उपाय: शुक्रवार को राधा-कृष्ण को इत्र अर्पित करें और सफेद मिठाई बांटें.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly love Horoscope)
वृश्चिक राशि इस सप्ताह प्रेम संबंधों में थोड़ी खींचतान रह सकती है इसलिए लव लाइफ को लेकर गंभीर रहे छोटे -छोटे बात पर ध्यान नहीं दे पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, लेकिन उन्हें शांत दिमाग से सुलझाएं किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. सिंगल लोग अतीत के रिश्तों से खुद को आजाद करे.लिविंग रिलेशन में है अपने रिश्ते में विश्वास बढ़ाए .प्रितम के साथ भवनात्मक लगाव में वृद्धि होगा अपनी मन की बात बैठकर बात करे .वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा दोनों लव लाइफ में खूब रोमांस करेगे इस सप्ताह बाहर जाने का प्लान बन सकता है.

उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं.

धनु राशि (Sagittarius Weekly love Horoscope)
धनु राशि के लिए यह सप्ताह रोमांस से भरा हो सकता है प्रितम का भरपूर सहयोग मिलेगा रिश्ते में विस्श्वास में वृद्धि होगी पार्टनर के साथ ट्रैवल या लॉन्ग ड्राइव के योग बन रहे हैं.प्रितम के तरफ से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. जो लोग स्सिंगल है नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है, खासकर अगर आप दिल से तैयार हैं.लिविंग रिलेशन में रह रहे है प्रितम के साथ मीठी मीठी रोमांटिक बात करे लव लाइफ से समय बिताए 03 जुलाई से रिश्ते को लेकर सतर्क रहे विवाद से दूर रहे विवाहित लोग घर के किसी सदस्य की वजह से भावुक हो सकते हैं.
 
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और हल्दी का तिलक करें.

 
मकर राशि (Capricorn Weekly love Horoscope)
मकर राशि इस सप्ताह आप अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा ज्यादा भावुक रहेंगे. पार्टनर की बातों को दिल पर ना लें, और संवाद के ज़रिए मुद्दों को सुलझाएं लव लाइफ में विश्वास में वृद्धि होगी रिश्ता मजबूत बनेगा सिंगल जातकों केलिए यह समय खुद को समझने और बेहतर करने का है, जल्दबाजी ना करें.पुरानी मित्र या कालेज के सहपाठी के रिश्ता बन सकता है उनके साथ किसी पार्टी या समारोह  में जाने का अवसर मिलेगा उनसे गिफ्ट मिल सकता है.वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह प्रेम सम्बन्ध को लेकर उत्साहित रहेंगे.  

उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं और काली उड़द दान करें.


कुंभ राशि (Aquarius Weekly love Horoscope)

कुंभ राशि प्यार भरे संदेशों का आदान-प्रदान इस हफ्ते आपके रिश्ते को और खूबसूरत बना सकता है.दोनों रिश्ते को गहराई देने का प्रयास करेगे प्रेमी के साथ रोमांटिक बात करे इस सप्ताह में पुराने मित्र से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है.पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. नए रिश्ते शुरू करने के लिए समय अनुकूल है अपनी प्यार का इजहार करे पार्टनर के तरफ से इजाजत मिलेगी वैवाहिक जीवन में उत्साह तथा रोमांस भरपूर रहेगा दोनों के रिश्ते में विस्श्वास भी बढेगा .
  
उपाय: शनिवार को नीले फूल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र जपें.

मीन राशि (Pisces Weekly love Horoscope)

इस सप्ताह के शुरुआत में लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन अपनी सुझबुझ के कारण आप अपने पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक संबंध बनाएंगे.आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी विशेष व्यक्ति से दिल की बात करने का मौका मिल सकता है लेकिन रिश्ता में मर्यादा बनाकर रखे .लिविंग रिलेशन में है रिश्ते में दुरी बढेगी बात करते समय वाणी को नियंत्रण में रखे.शादीशुदा लोगों को बच्चों से जुड़ी खुशी मिल सकती है.

उपाय: गुरुवार को विष्णु भगवान को पीले फूल चढ़ाएं और चने की दाल का दान करें.

FAQs

Q1. क्या इस सप्ताह सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिल सकता है?
A1. हां, मिथुन, वृषभ, कुंभ और धनु राशि वालों को नए कनेक्शन या लव प्रपोजल मिल सकते हैं, खासकर सोशल मीडिया, ऑफिस या पुराने दोस्तों के जरिए.

Q2. लिव-इन रिलेशन में रह रहे लोगों के लिए क्या संकेत हैं?
A2. अधिकतर राशियों (मेष, सिंह, मिथुन, वृश्चिक) के लिए लिव-इन रिलेशन में विश्वास और रोमांस बढ़ेगा, लेकिन कन्या और मीन राशि को विवाद व दूरी से बचने की सलाह है.

Q3. किस राशि को पार्टनर से सरप्राइज या प्रस्ताव मिल सकता है?
A3. मिथुन, धनु और तुला राशि वालों को पार्टनर की ओर से सरप्राइज या विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़े – Love Horoscope June 2025: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा प्यार का महीना? 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

शिक्षा नगरी में गुंडई! पुलिस ने सरेआम दुकानदार को जड़े चांटे, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

[ad_1]

पुलिस की गुंडागर्दी का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर पैर पसार रहा है. इस बार बारी राजस्थान के कोटा शहर की है, जहां एक थानेदार ने दुकानदार पर लगातार चांटो की बारिश कर दी. दारोगा जी की सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद यूजर्स इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. विवाद सड़क पर रखे सामान और बाइक को साइड करने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दारोगा जी गुंडई पर उतर आए और दुकानदार को अपनी बपौती समझकर उस पर थप्पड़ बरसा दिए. खबर है कि दारोगा जी के खिलाफ एक्शन लेने की शुरुआत कर दी गई है. वीडियो देख आप भी आग बबूला हो जाएंगे.

दुकानदार को SHO ने जड़े चांटे

देश की कोचिंग राजधानी कोटा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला शहर के कैथूनीपोल इलाके का है, जहां थानाधिकारी पुष्पेंद्र बंसीवाल पर एक दुकानदार के साथ मारपीट का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि यह घटना 29 मई 2025 की है. उस दिन सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी. बात इतनी बढ़ गई कि थानाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और दुकानदार रिजवान से विवाद के दौरान कथित तौर पर हाथापाई पर उतर आए.

सीसीटीवी मे कैद हुई घटना

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी का रवैया काफी आक्रामक था और मामला बातचीत से सुलझाने की बजाय टकराव में बदल गया. घटना सामने आने के बाद लोगों के बीच नाराजगी का माहौल है. स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वर्दी की आड़ में इस तरह की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस बयान नहीं आया है. वायरल हो रहे वीडियो के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं.

यूजर्स में रोष

वीडियो को @NCMIndiaa ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सरकार ने गुंडे पाले हुए हैं. एक और यूजर ने लिखा…इसे तो हमेशा के लिए बर्खास्त कर देना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इनके हाथ केवल गरीबों पर खुलते हैं.

यह भी पढ़ें: Lord Alto पर खुद को ‘भगवान’ समझ बैठा शराबी, चलती गाड़ी पर लगाने लगा पुशअप


अर्शदीप सिंह ने किया खुलासा, बताया कोच के साथ क्यों कर रहे थे कुश्ती

[ad_1]

IND vs ENG 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम एजबेस्टन में अभ्यास कर रही है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था, जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, आकाश दीप गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल से मस्ती भरे अंदाज में लड़ते हुए दिख रहे थे. दोनों कोच को पटखनी देते हुए नीचे गिरा रहे थे, अब इस पर खुद अर्शदीप ने खुलासा किया है वह ऐसा क्यों कर रहे थे.

सोमवार को बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया, इसमें अर्शदीप सिंह ने बताया कि आखिर वह तीनों ऐसा क्यों कर रहे थे. अर्शदीप लीड्स में हुए पहले टेस्ट में नहीं खेले थे, देखना होगा कि क्या वह दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं क्योंकि बुमराह का खेलना मुश्किल है.

अर्शदीप सिंह ने क्या बताया

वीडियो में अर्शदीप सिंह ने कहा, “मोर्न मोर्कल ने कहा था कि जैसे ही तुम्हारा सेशन खत्म हो जाए, तो मैं हमेशा लास्ट मूव करूंगा, मैं तुम्हे पिन आउट करूंगा और उसके बाद कोई प्रैक्टिस नहीं होगी. उसने कोई नया तरीका ढूंढा है दिन कॉल ऑफ करने का, आज वही करके दिखा रहे थे.”

क्या एजबेस्टन में होगा अर्शदीप सिंह का टेस्ट डेब्यू

अर्शदीप ने भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेला है, लेकिन टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. उन्होंने 21 फर्स्ट क्लास मैचों में 66 विकेट लिए हैं, जिसमें 2 बार 5 विकेट हॉल किया है. हो सकता है कि उन्हें एजबेस्टन में डेब्यू कैप मिल जाए, क्योंकि यहां की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी और जसप्रीत बुमराह वर्कलोड के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.

एजबेस्टन में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 8 टेस्ट मैच खेले गए हैं, 7 बार इंग्लैंड जीती है और 1 मैच ड्रा रहा है. जी हां, आज तक एजबेस्टन में टीम इंडिया कोई टेस्ट नहीं जीत पाई है. अभी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ी हुई है, पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता था. भारत की गेंदबाजी और फील्डिंग बहुत खराब रही थी.



[ad_2]

चीन की नाPAK चाल! SAARC की जगह साउथ एशिया में नया गुट बनाने की तैयारी में ड्रैगन

[ad_1]

दक्षिण एशिया में चीन और पाकिस्तान मिलकर नया कूटनीतिक गेम करने की तैयारी में हैं. चीन और पाकिस्तान मिलकर इस रीजन में ऐसा नया गुट बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो दक्षिण एशियाई देशों के संगठन SAARC को रिप्लेस कर सके. इस प्रोजेक्ट के पीछे चीन का दिमाग है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलकर इसको सपोर्ट कर रहे हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जून को चीन के कुनमिंग में हुई बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल थे. इसी बैठक में नए गुट को लेकर पूरा प्लान तैयार हुआ था. ये बैठक मई में हुई त्रिपक्षीय बैठक के बाद हुई थी, जिसमें चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के विस्तार और तालिबान शासित अफगानिस्तान में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने पर बात की गई थी. 
 
साल 2016 से निष्क्रिय है SAARC संगठन  

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) की स्थापना 8 दिसंबर, 1985 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई थी. इसके 7 संस्थापक सदस्य थे, जबकि अफगानिस्तान 2007 में समूह में शामिल हुआ. हालांकि ये संगठन साल 2016 से निष्क्रिय है. इसकी आखिरी बैठक काठमांडू में साल 2014 में हुई थी. 19वीं SAARC समिट की बैठक नवंबर, 2016 में इस्लामाबाद में होनी थी, लेकिन उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को बायकॉट कर दिया था. इस हमले में 17 भारतीय जवान शहीद हुए थे.

नया गुट बनाने के लिए सहमत हैं चीन और पाकिस्तान

अफगानिस्तान, बांग्लादेश और भूटान ने भी आतंकवाद और क्षेत्रीय हस्तक्षेप की चिंताओं का हवाला देते हुए समिट से अपना नाम वापस ले लिया. सम्मेलन रद्द कर दिया गया था और उसके बाद इसे फिर से शेड्यूल नहीं किया गया है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान और चीन दोनों इस बात से आश्वस्त हैं कि क्षेत्रीय एकीकरण और संपर्क के लिए एक नया संगठन समय की मांग है. 

बांग्लादेश ने खारिज कर दिया नए गुट का प्लान

रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान समेत SAARC सदस्यों के नए समूह का हिस्सा बनने की उम्मीद है. हालांकि बांग्लादेश ने ढाका, बीजिंग और इस्लामाबाद के बीच किसी भी उभरते गठबंधन के विचार को खारिज कर दिया है और कहा है कि चीन के कुनमिंग में तीनों देशों के बीच बैठक ‘राजनीतिक’ नहीं थी. 

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने 19 जून को कुनमिंग में हुई बैठक के बाद कहा था कि हम कोई नया गठबंधन बनाने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यह आधिकारिक स्तर की बैठक थी, राजनीतिक स्तर की नहीं. इसमें “किसी गठबंधन के गठन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.’

भारत क्या चाहता है?

रिपोर्ट में राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत को नए समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, लेकिन ‘इसके भिन्न हितों को देखते हुए, इसकी ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया दिए जाने की संभावना नहीं है.’ जबकि भारत ने बेहतर क्षेत्रीय सहयोग और संपर्क के लिए SAARC का उपयोग करने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर में जिस राफेल ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, उस फाइटर जेट की बढ़ी धाक; ये देश भी फ्रांस से करेगा डील

[ad_2]

13 लाख छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस हफ्ते आ सकता है CUET UG का रिजल्ट

[ad_1]

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 में शामिल 13 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2025 का रिजल्ट घोषित करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणाम इस हफ्ते के अंत तक या अगले हफ्ते की शुरुआत में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इस बार CUET UG की परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा देश-विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कई शिफ्टों में कराई गई थी. एनटीए के मुताबिक, इस प्रवेश परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इसका स्कोर देशभर के 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए मान्य होगा, जिनमें केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं.

फाइनल आंसर की भी जल्द

एनटीए ने 17 जून को CUET UG 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिसे चुनौती देने की आखिरी तारीख 20 जून 2025 थी. संभावना है कि फाइनल आंसर की आज जारी की जा सकती है, जिसके बाद रिजल्ट का रास्ता साफ हो जाएगा.

बीते वर्षों में कब आए CUET UG के परिणाम?

  • CUET UG 2024: 30 जुलाई को रिजल्ट घोषित हुआ था
  • CUET UG 2023: 15 जुलाई को आया था रिजल्ट
  • CUET UG 2022: 15 सितंबर को आए थे नतीजे

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

रिजल्ट के बाद छात्र स्कोरकार्ड के आधार पर यूनिवर्सिटी में आवेदन कर सकेंगे. ऐसे में जरूरी है कि वे रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें. स्कोरकार्ड में अंक, रैंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी.

कैसे चेक करें CUET UG 2025 का रिजल्ट?

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “CUET UG 2025 Scorecard” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्टेप 4: स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.  
  • स्टेप 5: अब इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल! भारतीय वायुसेना का अगला ‘ब्रह्मास्त्र’ जो दुश्मन को 5500 किमी दूर से

[ad_1]

Hypersonic Glide Vehicle: भारत अब अपने रक्षा क्षेत्र में एक ऐसा घातक हथियार विकसित कर रहा है, जो आने वाले समय में दुश्मनों के लिए काल बन जाएगा. देश का डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) एक हाई-स्पीड और अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम पर काम कर रहा है जिसका नाम है हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV). इसकी रफ्तार इतनी ज्यादा है कि यह आवाज की गति से 21 गुना तेज यानी करीब 25,900 किमी प्रति घंटा की स्पीड से उड़ सकता है.

गेम-चेंजर टेक्नोलॉजी की तैयारी

हाल ही में केरल स्पेसपार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में DRDO के इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम जानकारी साझा की गई. बताया गया कि HGV को हैदराबाद स्थित एडवांस्ड सिस्टम्स लैबोरेटरी में तैयार किया जा रहा है. DRDO इसे भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) और देश की निजी डिफेंस कंपनियों के सहयोग से बना रहा है.

इसकी ताकत क्या है?

इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी है इसकी अद्वितीय रेंज और स्पीड. यह 5,500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक मार कर सकती है और पारंपरिक (conventional) व परमाणु (nuclear) दोनों प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है.

HGV को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अत्यधिक गर्मी को भी सह सके. इसके लिए इसमें हल्के कंपोजिट मैटेरियल और एडवांस थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जो इसकी तेज गति के दौरान उत्पन्न तापमान को झेल सकता है.

दुश्मन के डिफेंस सिस्टम होंगे फेल

जहां सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलें एक तय मार्ग पर चलती हैं, वहीं HGV एक बूस्टर रॉकेट के ज़रिये लॉन्च होने के बाद वातावरण की निचली परत में ग्लाइड करता है. यही तकनीक इसे दुश्मन के रडार और एडवांस डिफेंस सिस्टम से बचा लेती है. यह चीन के HQ-19 या अमेरिका के THAAD जैसे सिस्टम को भी चकमा देने की क्षमता रखता है. इसकी अत्यधिक रफ्तार और लंबी रेंज के कारण दुश्मन को जवाब देने का मौका तक नहीं मिलेगा.

कई प्लेटफॉर्म से किया जाएगा लॉन्च

HGV को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से दागा जा सकता है जैसे जमीन आधारित मोबाइल लॉन्चर, एयर लॉन्च सिस्टम, और भविष्य में इसे भारतीय नौसेना की प्रोजेक्ट 75I पनडुब्बियों या S5-क्लास SSBNs से भी तैनात किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

अब और खतरनाक बनेगा भारत का राफेल! पेरिस एयर शो में पेश हुआ इस नई तकनीक पर काम करने वाला AASM XLR 1000 हथियार

[ad_2]