वाह क्या सीन है…गांव में पानी की जगह गिरने लगे बादल, लग गई भीड़; देखें वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनको देखकर आप हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर यूजर्स हैरान हैं और वह यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना असलियत में हुई है या फिर किसी मूवी का कोई सीन है. दरअसल, वीडियो में अचानक आसमान से बादलों जैसी कोई चीज गिरने लगी, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. इस वीडियो को ट्विटर पर यूजर Soma Das ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “यह क्या सीन हैं…? किसी को समझ आए तो मुझे भी कमेंट कर के बताना.”

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसमान से अचानक बादलों की तरह कुछ गिर रहा है, जो जमीन पर पहुंचकर लोगों को हैरान कर रहा है. इस घटना की खासियत यह है कि यह कोई आम बारिश या ओले नहीं लग रहे, बल्कि बादलों के टुकड़े जैसा कुछ दिख रहा है. इस वजह से वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग इसकी असली वजह जानने के लिए उत्सुक हो उठे.

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई उत्सुकता

यह वीडियो ट्विटर के अलावा बाकी सोशल मीडिया पर भी जमकर शेयर किया जा रहा है. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे बादलों की तरह चीजें अचानक गिरने लगीं. कई लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे किसी वैज्ञानिक या तकनीकी प्रयोग से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, कुछ लोग इसे “micro hailstorm” यानी छोटे-छोटे ओलों की बारिश बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से हुई असामान्य घटना मानते हैं. एक यूजर ने लिखा, “शायद ये बादल नहीं बल्कि हवा में उड़े हुए छोटे कण हैं, जो जमीन पर गिर रहे हैं,” तो किसी ने इसे “अंतरिक्ष से आने वाले मलबे” की शक्ल में देखा है.

वैज्ञानिक दृष्टिकोण: क्या है असली वजह?

मौसम विज्ञान के जानकारों का कहना है कि कभी-कभी आसमान में मौजूद बादलों के छोटे-छोटे टुकड़े, जिन्हें आइस क्रिस्टल या बर्फ के छोटे कण कहा जाता है, हवा में लंबे समय तक उड़ते रहते हैं. जब ये कण भारी हो जाते हैं तो अचानक नीचे गिर सकते हैं, जो दिखने में बादल या छोटे ओलों जैसे लगते हैं. इसे ‘Micro Hail’ भी कहा जाता है. इसके अलावा, मौसम में अचानक तापमान में बदलाव, हवा के दबाव में असामान्य उतार-चढ़ाव और वातावरण में मौजूद नमी के स्तर के कारण भी इस तरह की असामान्य घटनाएं हो सकती हैं. हालांकि, इस वायरल वीडियो की जांच अभी बाकी है, लेकिन मौसम विशेषज्ञ इसे एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना मान रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- पॉटी करते-करते हाईकोर्ट की सुनवाई सुन रहा था शख्स, धोने की वीडियो भी आ गई; मामला वायरल

6,6,6,6,6… इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, जड़ दिए पांच छक्के; 252 के स्ट्राइक रेट से

[ad_1]

Vaibhav Suryavanshi Hit 5 Sixes: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है. भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेले जा रहे वनडे मैच में वैभव ने पांच छक्कों के साथ तूफानी पारी खेली. लेकिन वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अर्धशतक बनाने से चूक गए. वैभव ने 19 गेंदों में धमाकेदार पारी खेलते हुए 48 रन बनाए, जिसमें इस युवा खिलाड़ी ने तीन चौके और पांच छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में धमाल

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने पहले वनडे मैच में भारत की जीत को आसान बना दिया है. वैभव की आईपीएल 2025 में बेहतर परफॉर्मेंस के बाद ही अंडर-19 टीम में जगह दी गई. अब वैभव ने उस मौके को पूरी तरह से भुनाया है. वैभव ने इस वनडे मैच में टी20 की तरह ही रन बरसाए हैं. वैभव ने 252.63 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. भारत के इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई की है.

गेंदबाजी में भी वैभव की एंट्री

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का कमाल तो लोगों ने आईपीएल 2025 में भी देखा, जब राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. वहीं अब बल्लेबाजी के साथ वैभव गेंदबाजी में भी हाथ आजमा रहे हैं. आज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वैभव ने गेंदबाजी भी की. वैभव ने एक ही ओवर डाला, जिसमें उन्होंने केवल दो रन दिए.

जीत के करीब भारत

भारत-इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच चल रहे इस मैच में टीम इंडिया को 175 रनों का लक्ष्य मिला है. भारत ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं. अब टीम इंडिया को जीत के लिए 52 रनों की जरूरत है और अभी 34 ओवर बचे हैं.

यह भी पढ़ें

अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को कमरे में लाता था यह भारतीय क्रिकेटर, रोहित शर्मा ने जताई नाराजगी, सेलेक्टर्स ने भी पकड़ा

[ad_2]

एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए दिया धन्यवाद

[ad_1]

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार (27 जून, 2025) को ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बात की. उन्होंने ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए अराघची की सराहना की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहायता प्रदान करने के लिए पश्चिम एशियाई देश का आभार जताया.

एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की. वर्तमान जटिल परिस्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं. भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.'

यह बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई, जहां क्षेत्रीय संघर्ष और जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियां वैश्विक चिंता का विषय बनी हुई हैं. हाल के महीनों में इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ी है जिसके व्यापक क्षेत्रीय प्रभाव देखे जा रहे हैं. इस स्थिति ने कई देशों को अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने पर मजबूर किया है. भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है.

भारत और ईरान के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देश विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करते रहे हैं. यह बातचीत इन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है. भारत क्षेत्र में सभी पक्षों के साथ बातचीत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि तनाव कम हो और शांति स्थापित हो सके.

डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान की सहायता को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ईरान का सहयोग सराहनीय है. भारत ने क्षेत्र में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राजनयिक प्रयास किए हैं.

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से क्षेत्र में यात्रा करने से पहले सावधानी बरतने और मंत्रालय की सलाह का पालन करने की अपील की है. मंत्रालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास क्षेत्र में फंसे नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं.

[ad_2]

भारत-चीन की सिविल सेवा परीक्षा, लाखों में सिर्फ कुछ ही को क्यों मिलती है इसमें कामयाबी

[ad_1]

भारत और चीन में सरकारी अफसर बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं, लेकिन इस सपने को सच करना बहुत मुश्किल होता है. लोग कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद भी कामयाब नहीं हो पाते हैं. भारत और चीन की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. भारत में साल 2023 में करीब 11 लाख लोगों ने यूपीएससी (सिविल सेवा) परीक्षा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 1,000 लोग सफल हो पाए. वहीं चीन में 34 लाख लोगों ने सिविल सेवा परीक्षा दी, जिनमें से लगभग 51,000 को सफलता मिली. 2023 में भारत में सिविल परीक्षा सिलेक्शन रेट लगभग 0.09 रहा जबकि चीन में यह 1.5 प्रतिशत था. ऐसे में चलिए जानते हैं​ कि भारत-चीन की सिविल सेवा परीक्षा क्या है और क्यों लाखों में सिर्फ कुछ ही को कामयाबी मिलती है.

भारत-चीन की सिविल सेवा परीक्षा
भारत और चीन में सिविल सेवा की परीक्षा बेहद मुश्किल और कंपीटिटिव है. इसके लिए छात्र कई साल तक तैयारी करते हैं. वहीं अब भारत और चीन इस प्रक्रिया को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं. चीन कुछ पदों पर एक्सपीरियंस के आधार पर नियुक्ति कर रहा है. भारत में लेटरल एंट्री नाम की योजना लाई गई है, जिसके तहत निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को सीधे सरकारी पदों पर लाया जा रहा है, लेकिन अभी तक भर्ती का मुख्य आधार सिर्फ परीक्षा ही है.

क्यों लाखों में सिर्फ कुछ ही को कामयाबी मिलती है?

भारत में हजारों छात्र छोटे शहरों से दिल्ली जैसे बड़े शहरों में आकर सालों तक तैयारी करते हैं. रोज 10 घंटे पढ़ाई करने के बावजूद उन्हें सफलता की कोई गारंटी नहीं होती. इस तैयारी के दौरान बहुत से छात्र स्ट्रेस और असफलता के कारण मानसिक दबाव में आ जाते हैं. कुछ छात्रों के मन में सुसाइड जैसे विचार भी आ जाते हैं, क्योंकि परीक्षा पास करना बहुत ही मुश्किल होता है. यूपीएससी में प्री, मेन्स, और इंटरव्यू के तीन चरण होते हैं. सिर्फ पहले चरण में ही लाखों उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन लास्ट में पास होने वाले बहुत कम होते हैं.

इस परीक्षा की तैयारी में कोचिंग का बहुत बड़ा रोल होता है. दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर जैसे शहरों में हजारों कोचिंग सेंटर हैं, जिनकी फीस लाखों रुपये होती है.कई छात्र अपनी या अपने परिवार की सारी सेविंग्स इस तैयारी में खर्च कर देते हैं. कुछ लोग नौकरी छोड़कर इस तैयारी में लग जाते हैं और कुछ पार्ट-टाइम काम करके खर्च निकालते हैं. वहीं कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि इस तैयारी के चलते युवा कई साल तक कोई नौकरी नहीं करते, जिससे उनकी कमाई रुक जाती है और देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है.

यह भी पढ़े : <a href=" की इस मंडी में हर साल बिकते हैं दूल्हे, रेट लिस्ट के साथ लगाई जाती है बोली

[ad_2]

क्या Small Savings Schemes पर ब्याज दरें हो जाएंगी कम? सरकार जल्द करेगी रिव्यू

[ad_1]

Small Savings Schemes: सरकार 30 जून, 2025 को पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों का रिव्यू करने वाली है. यह रिव्यू हर तिमाही में होता है और अगले तीन महीनों तक लागू रहता है. इस बार होने जा रहे रिव्यू में जुलाई से सितंबर 2025 के लिए नई ब्याज दरें निर्धारित की जाएंगी.

RBI ने कई बार की रेपो रेट में कटौती

अब तक, पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम पर ब्याज दरें साल की शुरुआत से एक समान है, लेकिन अब इसमें बदलाव की संभावना है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल रेपो रेट में 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. पहले फरवरी में 25 बेसिस पॉइंट, अप्रैल में 25 बेसिस पॉइंट और जून में 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है. रेपो रेट में कटौती का असर बॉन्ड यील्ड पर भी पड़ा है और बैंकों ने एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें घटा दी हैं.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर बैंक इस वक्त 7.1 परसेंट का इंटरेस्ट दे रहा है, जो पिछले 5 दशकों में देखी गई सबसे कम ब्याज दर के बहुत करीब है. इससे पहले, अगस्त 1974 से पहले PPF पर ब्याज दर 7 परसेंट से भी कम देखी गई थी. पीपीएफ लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए सबसे पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम्स में से एक है, लेकिन हो सकता है कि अगले रिव्यू में इस पर इंटरेस्ट रेट कम कर दी जाए.

किस आधार पर सरकार तय करती है ब्याज दर?

PPF पर ब्याज दर श्यामला गोपीनाथ समिति द्वारा सुझाए गए फॉर्मूले पर आधारित है. इस फार्मूले के मुताबिक, PPF पर ब्याज दरें 10 साल के सरकारी बॉन्ड की औसत यील्ड से 25 बेसिस पॉइंट ज्यादा होनी चाहिए. फिलहाल, बॉन्ड यील्ड करीब 6.325 परसेंट पर है. इससे निवेशकों को कम रिटर्न मिलने का संकेत मिलता है.

फार्मूले के हिसाब से पीपीएफ के इंटरेस्ट रेट में 6.575 परसेंट तक की गिरावट आ सकती है, जो मौजूदा दर 7.10 परसेंट से 52.5 बेसिस प्वाइंट कम है. ऐसे में एक्सपर्टस की सलाह, संभावित कटौती से पहले इन योजनाओं में निवेश कर लेना ही बेहतर है.

बता दें कि छोटी बचत योजनाएं उन निवेशकों के लिए खास है, जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं. सरकार हर तीन महीने में इस पर मिल रहे इंटरेस्ट रेट का रिव्यू करती है ताकि ये योजनाएं निवेशकों के लिए आकर्षित बनी रहे.

सरकार श्यामला गोपीनाथ समिति की सिफारिशों के आधार पर ब्याज दरें तय करती है, जिसमें यह बताया गया है कि छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें समान अवधि वाले सरकारी बॉन्ड के मुकाबले में 0.25 परसेंट से 1 परसेंट ज्यादा होनी चाहिए. वैसे पीपीएफ पर ब्याज दर 1 अप्रैल 2020 से एक समान 7.10 परसेंट पर बनी हुई है. इससे पहले 1 जुलाई 2019 से 31 मार्च 2020 तक दरें 7.90 परसेंट थीं. इसी तरह से 2000 में 9.5 परसेंट और 2003 में इस पर ब्याज दरें 8 परसेंट हो गई थीं.

ये भी पढ़ें:

घर खरीदने से पहले जान लें RERA का यह नया फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी बिल्डर की मनमानी

[ad_2]

मीन राशिफल 28 जून 2025: नई तरक्की के अवसर, राजनीति और कृषि क्षेत्र में सम्मान व लाभ, पढ़ें राशि

[ad_1]

Pisces Horoscope 28 june 2025: मीन राशिफल 28 जून 2025, शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि परिवार राशिफल: परिवार में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा. किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय में आपकी राय मानी जाएगी. घर में किसी धार्मिक आयोजन या मेहमान के आगमन से माहौल पावन और उल्लासमय रहेगा.

मीन राशि लव राशिफल: लव लाइफ में सकारात्मकता आएगी. पार्टनर के साथ कोई नई योजना बनाएंगे, जिससे रिश्ते में निकटता और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है या किसी पुराने मित्र से रिश्ता आगे बढ़ सकता है.

मीन राशि व्यापार राशिफल: जो लोग ऑर्गेनिक कृषि, फार्मिंग या प्राकृतिक उत्पादों से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा. व्यापार में नए अवसर सामने आएंगे. नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन उत्तम है. निवेश लाभकारी रहेगा.

मीन राशि नौकरी राशिफल: सरकारी क्षेत्र या राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. ऑफिस में आपके विचारों की सराहना होगी. छात्रों को गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा, जो उनके करियर को आगे बढ़ाएगा.

मीन राशि हेल्थ राशिफल: सेहत शानदार रहेगी. नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे. मानसिक रूप से भी आप स्थिर और प्रेरित रहेंगे. मेडिटेशन या योग से अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

शुभ अंक:
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: मछलियों को दाना डालें, दिन शुभ रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी.

FAQs
Q. क्या आज मीन राशि के लिए व्यापार में लाभ के योग हैं?
हाँ, विशेष रूप से ऑर्गेनिक या कृषि संबंधित व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा.

Q. क्या छात्रों को आज सफलता मिलेगी?
जी हाँ, गुरुजनों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

ये भी पढ़े: कुंभ राशिफल 28 जून 2025: महत्वपूर्ण मुलाकातों से भविष्य में लाभ, कारोबार में बढ़त के योग, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पॉटी करते-करते हाईकोर्ट की सुनवाई सुन रहा था शख्स, धोने की वीडियो भी आ गई; मामला वायरल

[ad_1]

High Court Appearance From Toilet Seat: आज का दौर डिजिटल हो चुका है. अब किसी को किसी के साथ मीटिंग करनी हो. तो जरूरी नहीं वह उसके पास ही जाए. वह ऑनलाइन भी कहीं से भी बैठकर ऑनलाइन मीटिंग अटेंड कर सकता है. और यही चलन अब कोर्ट की सुनवाई में भी देखने को मिलता है. लोग अब घर बैठे ही वर्चुअल सुनवाई में हिस्सा ले लेते हैं. इससे लोगों को काफी सहूलियत होती है, उन्हें कोर्ट नहीं जाना होता.

लेकिन कुछ लोग इस सहूलियत का गलत फायदा उठा लेते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक अजीब तरह का मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने ऐसा काम किया है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. कोर्ट की सुनवाई के दौरान यह शख्स टॉयलेट सीट पर बैठा हुआ नजर आया. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो.

टॉयलेट सीट से हाई कोर्ट की सुनवाई में जुड़ा शख्स

जब आप किसी जगह जाते हैं. तो वहां की एक मर्यादा होती है. किसी खास जगह जाकर क्या करना चाहिए इसका एक सलीका होता है. फिर चाहे आप ऑफिस मीटिंग में जुड़ रहे हो या किसी और मीटिंग में, लेकिन वहीं अगर आप हाई कोर्ट की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं. तो फिर आपको खास ध्यान रखना होता है. कहीं आप कुछ ऐसा ना कर दें जिससे कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंच जाए.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियोे

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इस शख्स ने जो किया है. वह शायद आप कभी करने का सोच भी नहीं पाएंगे.  मामला गुजरात के हाई कोर्ट का है. जहां एक शख्स हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान अपनी टॉयलेट सीट पर था .इतना ही नहीं वह नित्य क्रिया को अंजाम दे रहा था. वीडियो में यह साफ देखा जा रहा कैसे वह उसने पाॅटी करके सफाई की और फिर टाॅयलेट से बाहर आया.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में मम्मी-पापा को देखकर एयर होस्टेस ने किया ये काम, देख कर आंखें खुशी से हो जाएंगी नम

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @advsanjoy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 67000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर बहुत से लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘भैया यह क्या दिखा दिया.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘अगर वह जज के निर्णय का इंतजार करता तो वह कई सालों तक कब्ज की समस्या से परेशान रहता.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ इस व्यक्ति ने समय का सही इस्तेमाल किया है.’

यह भी पढ़ें: भाभी ने डीजे पर लगाई ऐसी आग, यूजर्स बोले- ‘भाई जल्दी घर आ जा’; देखें वीडियो

रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियोे

[ad_1]

Ahmedabada Rath Yatara Elephants Viral Video: त्योहारों का माहौल हो, भक्ति का सागर उमड़ा हो और रथ यात्रा निकली हो, तो शहर की रफ्तार थम जाती है. अहमदाबाद की सड़कों पर आज कुछ ऐसा ही नज़ारा था, जहां भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान चारों तरफ श्रद्धा और उत्साह का माहौल था.

लेकिन इसी बीच हाथी बेकाबू हो गए. जिसने पूरे माहौल को अचानक बदल दिया. जहां लोग दर्शन के लिए उमड़े थे. वहां कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई. बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान बचाकर गलियों की ओर दौड़ते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग दंग हैं.

रथ यात्रा में बेकाबू हुए हाथी

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकल रही थी. वहां बहुत से लोगों की भीड़ भी जमा थी इस रथ यात्रा को देखने के लिए तभी खड़िया गोलावड़ के पास रथ यात्रा में शामिल एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया. इसके बाद देखते ही देखते श्रद्धा का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. भारी भीड़ और शोरगुल से घबराए हाथी को काबू में लाना आसान नहीं था.

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में मम्मी-पापा को देखकर एयर होस्टेस ने किया ये काम, देख कर आंखें खुशी से हो जाएंगी नम

लोग गलियों में दौड़ते दिखे, कोई वीडियो बना रहा था तो कोई जान बचा रहा था. रथ यात्रा के दौरान हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अचानक से हाथी बेकाबू हुए और भगदड़ और चीख पुकार मच गई. खूब वायरल हो रहा है वीडियो.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

ज्यादा नुकसान नहीं हुआ

अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बहुत से लोगों की भीड़ सड़क पर मौजूद थी. और ऐसे में हाथियों का बेकाबू हो जाना. लोगों के लिए बहुत जानलेवा साबित हो सकता था. राहत की बात यह रही कि इस घटना में सिर्फ एक व्यक्ति ही घायल हुआ जिसे तुरंत ही अस्पताल में पहुंचा दिया गया. थोड़ी ही देर में बेकाबू हाथियों पर काबू पा लिया गया था. जिसके कुछ देर बाद ही रथ यात्रा को दोबारा चालू कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: और बना लो व्लॉग…कैमरे पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी महिला तभी हुआ कुछ ऐसा की अटक गई सांसे, वायरल हो रहा वीडियो

‘सितारे जमीन पर’ नहीं पड़ा ‘कन्नप्पा’ और ‘मां’ का असर, तोड़े 2 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड!

[ad_1]

Sitaare Zameen Par Collection Day 8: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को रिलीज हुए आज 8 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म ने पिछले एक हफ्ते शानदार कमाई करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं. हालांकि, आज फिल्म के सामने दो बड़ी फिल्में टक्कर देने के लिए आ चुकी हैं.

पहली फिल्म है काजोल की ‘मां’ और दूसरी अक्षय कुमार और विष्णु मंचू की ‘कन्नप्पा’. दोनों फिल्मों को रिव्यूवर्स ने ठीकठाक रिव्यूज दिए हैं. ऐसे में आज आमिर की फिल्म की कमाई पर कुछ असर पड़ा है या नहीं, ये जानते हैं.

‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म की हर दिन की कमाई आप नीचे टेबल में अलग-अलग देख सकते हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा 5:05 बजे तक का है और फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 10.7
दूसरा दिन 20.2
तीसरा दिन 27.25
चौथा दिन 8.5
पांचवां दिन 8.5
छठवां दिन 7.25
सातवां दिन 6.5
आठवां दिन 2.2
टोटल 91.1

आमिर खान पर पड़ा नई रिलीज फिल्मों का असर?

आमिर खान की फिल्म के लिए कन्नप्पा और मां कितनी नुकसानदायक होने वाली हैं. इस बारे में तो आज का फाइनल डेटा आने के बाद पता चलेगा, लेकिन फिलहाल आमिर खान की फिल्म ने आज दो बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिए हैं. और शुरुआती कलेक्शन देखकर भी ऐसा लग रहा है कि आमिर की फिल्म देखने वाले दर्शक उनकी ही फिल्म को तवज्जो दे रहे हैं.

आमिर ने तोड़े दो फिल्मों के रिकॉर्ड

आमिर खान की फिल्म ने साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में मौजूद जाट (88.26 करोड़ रुपये) और केसरी चैप्टर 2 (92.53 करोड़)  का लाइफटाइम कलेक्शन पार कर लिया है और अब फिल्म का अगला निशाना सलमान खान की सिकंदर (110.1 करोड़) है.

‘सितारे जमीन पर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म ने 7 दिनों में सैक्निल्क के मुताबित, 140.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये है. यानी फिल्म अपने बजट का दोगुना निकालने के करीब पहुंच रही है.

आरएस प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया भी अहम रोल में हैं. इसके अलावा, 10 ‘स्पेशल सितारे’ इस फिल्म की जान हैं.

[ad_2]