शेफाली जरीवाला की तरह ही उनके खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कम उम्र में कह दिया था ‘अलविदा’

[ad_1]

Shefali Jariwala-Sidharth Shukla: टीवी इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. ‘कांटा लगा’ फेम और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनका निधन कार्डिएक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ने से हुआ.

शेफाली के निधन की खबर ने टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में शोक की लहर दौड़ा दी है. उनके पति पराग त्यागी पूरी तरह से टूटे हुए नजर आए. दोस्तों और फैंस का कहना है कि शेफाली फिटनेस को लेकर बेहद सजग थीं और कभी किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी.

दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला 4 साल पहले कह गए थे ‘अलविदा’

इस दुखद मौके पर लोगों को सिद्धार्थ शुक्ला की याद भी आ गई, जिनका निधन भी महज 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ था. सिद्धार्थ और शेफाली एक वक्त में एक-दूसरे को डेट भी कर चुके थे. दोनों ‘बिग बॉस 13’ में साथ नजर आए थे और वहां भी उनकी पुरानी बॉन्डिंग चर्चा में रही थी.

सिद्धार्थ का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था और अब ठीक लगभग 4 साल बाद शेफाली के अचानक चले जाने से ये एक अफसोसनाक संयोग बन गया है. दोनों ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी.

अब जब दोनों सितारे इस दुनिया में नहीं हैं, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए यही लिख रहे हैं और इसे अजीब और दुखद संयोग बता रहे हैं.

Shefali Jariwala की तरह उनके खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला ने भी कम उम्र में कह दिया था 'अलविदा

शेफाली 42 की उम्र में कह गईं दुनिया को अलविदा

शेफाली जरीवाला को 27 जून की रात दिल का दौरा पड़ते ही उनके पति पराग त्यागी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बता दें शेफाली जरीवाला का जन्म 24 नवंबर 1982 को हुआ था.उन्हें ‘कांटा लगा’ गाने से पहचान मिली थी. इसके बाद वो अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी और भी कई फिल्मों में दिख चुकी हैं. बता दें कि शेफाली को ‘बिग बॉस’ में भी काफी पसंद किया गया था.

[ad_2]

घर खरीदने से पहले जान लें RERA का यह नया फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी बिल्डर की मनमानी

[ad_1]

MahaRERA: रियल एस्टेट रेगुलेटरी ऑथारिटी यानी रेरा (RERA) ने एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिससे घर खरीदने की प्लानिंग बना रहे लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल जाएगी. आमतौर पर घर या फ्लैट की बुकिंग कराते वक्त बिल्डर को बुकिंग अमाउंट के तौर पर कुछ पैसे देने पड़ते हैं.

रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के मुताबिक, बुकिंग अमाउंट घर की कीमत के 10 परसेंट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. कई बार लोग बुकिंग करा तो देते हैं, लेकिन बाद में किसी वजह से बुकिंग कैंसिल करानी पड़ जाती है. ऐसे में बिल्डर बुकिंग अमाउंट रिफंड करने में आनाकानी करता है.

सेल्स मैनेजर ने मुंहजुबानी दिया भरोसा

एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है. दरअसल, एक NRI कपल ने मुंबई में लोढ़ा डेवलपर्स के मुलुंड प्रोजेक्ट में 2.27 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट बुक कराया था. उन्होंने 7 लाख रुपये देकर अपने घर की बुकिंग करा ली.

इस दौरान लोढ़ा के सेल्स मैनेजर ने उन्हें मुंहजुबानी कहा कि अगर उनका लोन बैंक से पास नहीं होता या कोई और तरह की फाइनेंशियल या पर्सनल दिक्कत आती है, तो बुकिंग का सारा पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. बाद में जब उनका लोन एप्लीकेशन सच में रिजेक्ट हो गया, तो बिल्डर ने उन्हें रिफंड देने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद कपल ने MahaRERA (Maharashtra Real Estate Regulatory Authority) का सहारा लिया. आखिरकार फैसला उनके हक में रहा. महारेरा ने लोढ़ा डेवलपर्स को उन्हें बुकिंग अमाउंट लौटाने के लिए कहा.

लोढ़ा डेवलपर्स ने दिया ये तर्क

बता दें कि रूस में रह रहे वैभव किशोर अंबुकर और उनकी पत्नी सीमा ने लोढ़ा के मुलुंड प्रोजेक्ट टॉवर 1 में एक फ्लैट बुक किया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सितंबर और अक्टूबर 2021 में दो किस्तों में 7 लाख रुपये का भुगतान किया. हालांकि, दोनों ने तभी कह दिया था कि घर खरीदना पूरी तरह से होम लोन पर डिपेंड करता है.

इधर, लोन पास नहीं होने पर बुकिंग अमाउंट वापस मांगने पर उन्हें नहीं लौटाया गया. लोढ़ा डेवलपर्स ने तर्क दिया कि फ्लैट की बुकिंग 18 नवंबर, 2021 में कराई गई थी. बुकिंग फॉर्म में एक क्लॉज (क्लॉज 3.5) शामिल था जिसमें कहा गया था कि अगर खरीदार बुकिंग कैंसिल कराता है, तो डेवलपर टोटल फ्लैट कॉस्ट का 10 परसेंट तक रख सकता है इसलिए रिफंड का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है.

महारेरा ने कही ये बात

दोनों पक्षों को बारी-बारी से सुनने के बाद 10 जून, 2025 के अपने फैसले में महारेरा ने बताया कि दोनों के बीच कोई ऑफिशियल सेल एग्रीमेंट नहीं हुआ इसलिए महारेरा ने इसने बुकिंग अमाउंट जब्त करने के प्रावधान को ‘एकतरफा, अनुचित और लागू न करने योग्य’ पाया.

महारेरा ने कहा कि रिफंड से इनकार करना रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के खिलाफ है. ऐसे में शिकायतकर्ता को बिना ब्याज के 6,65,000 रुपये की राशि वापस लौटानी होगी. महारेरा ने बिल्डर को 15 जुलाई, 2025 को या उससे पहले पूरे पैसे वापस करने का आदेश दिया. नहीं, तो पैसे पूरे नहीं मिल जाने तक 16 जुलाई, 2025 से एसबीआई की उच्च MCLR से 2 परसेंट ज्यादा ब्याज देय होगा. इतना ही नहीं, रेरा ने लोढ़ा डेवलपर्स को कानूनी प्रक्रिया में आए खर्च के लिए के लिए मुआवजे के तौर पर खरीदारों को 20,000 रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें:

मुकेश अंबानी की इस कंपनी के शेयर में आयी जबरदस्त तेजी, जानिए सेबी का कौन सा फैसला बनी वजह

[ad_2]

‘ईरान के सुप्रीम लीडर को मरने से बचा लिया’, अली खामेनेई के ‘किल प्लान’ पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

[ad_1]

ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (27 जून, 2025) को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर कहा कि हमने सर्वोच्च नेता को ‘बदसूरत और अपमानजनक मौत’ से बचाया.

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले को लेकर कहा कि हमने उन्हें खत्म कर दिया. हम ही एकमात्र ऐसे लोग हैं जो ऐसा कर सकते थे और हमने इसके अलावा दो अन्य स्थलों को भी नष्ट कर दिया. हमने उन्हें खत्म कर दिया. यह बहुत ही बुरा इरादा था.

‘वे कभी भी इसे पूरा नहीं कर पाए’
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि और फिर से समय ही बताएगा, लेकिन मुझे विश्वास नहीं है कि वे (ईरान) जल्द ही परमाणु मामलों में वापस जाने वाले हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने (ईरान ने) परमाणु ऊर्जा पर एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए और वे कभी भी इसे पूरा नहीं कर पाए.

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान यूरेनियम को एनरिच करना जारी रखता है तो बिना किसी सवाल के हम फिर से बमबारी करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि देश अभी भी परमाणु हथियार ग्रेड के लिए यूरेनियम को एनरिच करने में सक्षम है तो वह निश्चित रूप से फिर से ईरान पर हमले करेंगे.

‘अयातुल्ला अली खामेनेई को बहुत बुरी तरह से परास्त किया’
व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे जाने पर कि क्या वह पिछले सप्ताह के हमलों की तरह ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को समाप्त करने में सफल नहीं होने पर फिर से हवाई हमले करने पर विचार करेंगे, उन्होंने कहा कि बिना किसी सवाल के. बिल्कुल.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल दोनों से शत्रुता के कारण ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई को बहुत बुरी तरह से परास्त किया गया और इसे समाप्त करने का यह सही समय है.

ये भी पढ़ें:

एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारतीय लोगों के रेस्क्यू के लिए कहा- थैंक्यू

[ad_2]

बुमराह के बिना, कैसा दिख सकता है भारत का गेंदबाज अटैक? कोच गंभीर किन नामों पर लगाएंगे मुहर

[ad_1]

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज (India vs England Test Series) 20 जून से शुरू हुई थी. लीड्स में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाना है. अटकलें हैं कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. अगर टीम मैनेजमेंट दूसरे टेस्ट से बुमराह को आराम देता है, तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि टीम इंडिया एजबेस्टन टेस्ट में किस बॉलिंग अटैक के साथ उतरेगी.

अगर जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो अवश्य ही मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे होंगे. भारतीय स्क्वाड में बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ही सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 37 मैचों के टेस्ट करियर में 102 विकेट लिए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन दोनों पारियों में उन्होंने अहम मौकों पर कुल पांच विकेट भी चटकाए थे. फिलहाल कृष्णा दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह सुरक्षित रख सकते हैं.

अब सवाल है कि जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा? इसके लिए टीम इंडिया के पास अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के रूप में 2 विकल्प हैं. दूसरे टेस्ट से पहले दोनों को नेट्स में खूब पसीना बहाते देखा गया है. आकाशदीप ने अब तक भारत के लिए 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं. अर्शदीप की गेंद को स्विंग करवाने की काबिलियत के लिए इंग्लैंड की आदर्श परिस्थितियां उन्हें बहुत घातक गेंदबाज सिद्ध कर सकती हैं.

रवींद्र जडेजा के पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन की भी आलोचना हुई है, लेकिन अनुभव को देखते हुए उन्हें शायद ही टीम से बाहर किया जाए और वो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. जडेजा पांचवें गेंदबाज का रोल अदा कर सकते हैं, वहीं शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है. उनकी जगह कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर और चौथे गेंदबाज का रोल अदा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

विराट-रोहित और अश्विन के बाद, रवींद्र जडेजा की रिटायरमेंट दूर नहीं? दिग्गज ने दिया हैरतअंगेज बयान

[ad_2]

Squid Game Season 3 Review:पहले सीजन के बाद फीका पड़ा Game Zone? इस Player की Age सुन चौंक जाएंगे

[ad_1]

हाल ही में popular Korean web-series Squid Game का most awaited Season 3 release हो चुका है और इसके साथ मौत का खेल फिर शुरू हो गया है. Season 1 के comparison में Season 2 थोड़ा weak पड़ गया था और वही same चीज फिर से Season 3 के साथ भी हुई है. इस नए season में आपको एक unexpected player देखने को मिलेगा और उसकी age भी आपको एकदम shock कर देगी. हालांकि जब games आते हैं, तब बड़ा मजा आता है लेकिन वे बहुत कम वक्त के लिए रहते हैं. 6 episodes में game आपको लगभग 20-30 percent ही देखने को मिलते है. Performances की बात करें तो सारे actors ने बहुत बढ़िया काम किया है. बाकी details जानने के लिए पूरी video देखें और आपको कैसी लगी Squid Game Season 3, हमें comment करके जरूर बताएं.

[ad_2]

DDU ने 39 UG और PG कोर्सेस के लिए जारी किया रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

[ad_1]

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत कुल 39 पाठ्यक्रमों के लिए हुई परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. यूजी औ पीजी कोर्सेस के लिए हुई इन परीक्षाओं में 2,03,473 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि सभी परीक्षा परिणाम संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं.

स्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणाम

विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणामों में बी.ए. के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर, बी.बी.ए. के दूसरे और छठे सेमेस्टर, बी.कॉम. के दूसरे, चाथे और छठे सेमेस्टर, बी.कॉम. (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) के चाथे और छठे सेमेस्टर, बी.एच.एम.सी.टी. के दूसरे सेमेस्टर, बी.एससी. के दूसरे और छठे सेमेस्टर, बी.एससी. गृह विज्ञान के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर, बी.एससी. कृषि के दूसरे एवं छठे सेमेस्टर के साथ एलएल.बी. के छठे सेमेस्टर शामिल हैं.

परास्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणाम

विश्वविद्यालय द्वारा परास्नातक स्तर के घोषित परीक्षा परिणामों में एम.ए. प्राचीन इतिहास के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, एम.ए. अर्थशास्त्र के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, एम.ए. अंग्रेज़ी के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. भूगोल के चौथे सेमेस्टर, एम.ए. हिन्दी के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. इतिहास के चौथे सेमेस्टर, एम.ए. गृह विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. राजनीति शास्त्र के दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एम.ए. समाजशास्त्र के चौथे सेमेस्टर, एम.ए. उर्दू के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए./एम.एससी. रक्षा अध्ययन एवं स्ट्रैटजिक स्टडीज़ के दूसरे सेमेस्टर, एम.एससी. वनस्पति विज्ञान के चौथे सेमेस्टर, एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर, एम.एससी. भौतिक विज्ञान के दूसरे सेमेस्टर, एम.ए. मंचकला के दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर के साथ एम.ए. दृश्यकला के दूसरे सेमेस्टर शामिल हैं.

यहां कर सकते हैं चेक

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि यूजी और पीजी कोर्सेस के सभी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट <a href=" target="_blank" rel="noopener" data-saferedirecturl=" पर अपलोड कर दिए गए हैं. स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपना-अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सतत अकादमिक विकास की कामना की. कुलपति ने कहा कि "समय से परीक्षा परिणाम घोषित करना हमारी प्रतिबद्धता है. विश्वविद्यालय परीक्षाओं की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति संकल्पबद्ध है.”

त्रुटि सुधार के लिए समर्थ पोर्टल के करें प्रयोग

विश्वविद्यालय ने बताया कि यदि किसी छात्र को अपने परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार हेतु आवेदन कर सकता है.

यह भी पढ़ें: <a href=" में छात्रों की मदद के लिए मैदान में उतरा एसैप, एडमिशन हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर किए जारी

[ad_2]

जगन्नाथ मंदिर में रोज ध्वजा बदलना क्यों है जरुरी ? एक दिन की भूल ला सकती है ये संकट

[ad_1]

जगन्नाथ मंदिर का रोजाना ध्वज बदलने की परंपरा सालों से निभाई जा रही है. कहते हैं  यह परंपरा भगवान के प्रति सम्मान और भक्ति को दिखाती है.  मंदिर के शिखर पर रोजाना एक पुजारी 45 मंजिल जितनी ऊंचाई पर चढ़ता है और यह ध्वज बदलता है.

जगन्नाथ मंदिर का रोजाना ध्वज बदलने की परंपरा सालों से निभाई जा रही है. कहते हैं यह परंपरा भगवान के प्रति सम्मान और भक्ति को दिखाती है. मंदिर के शिखर पर रोजाना एक पुजारी 45 मंजिल जितनी ऊंचाई पर चढ़ता है और यह ध्वज बदलता है.

धार्मिक मान्‍यता है कि जगन्नाथ मंदिर को ध्वज को अगर एक दिन भी न बदलने की भूल की तो यह मंदिर आने वाले 18 सालों तक बंद रहेगा. अगर इस बीच मंदिर के कपाट खोले गए तो प्रलय भी आ सकता है.

धार्मिक मान्‍यता है कि जगन्नाथ मंदिर को ध्वज को अगर एक दिन भी न बदलने की भूल की तो यह मंदिर आने वाले 18 सालों तक बंद रहेगा. अगर इस बीच मंदिर के कपाट खोले गए तो प्रलय भी आ सकता है.

माना जाता है कि पुराना झंडा नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है, इसलिए उसे हटा दिया जाता है. साथ ही ये भी मान्यता है कि झंडा भगवान जगन्नाथ की उपस्थिति का प्रतीक है.

माना जाता है कि पुराना झंडा नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है, इसलिए उसे हटा दिया जाता है. साथ ही ये भी मान्यता है कि झंडा भगवान जगन्नाथ की उपस्थिति का प्रतीक है.

अगर यह ध्वजा पुरानी या किसी कारण से फट जाए, या इसकी अनुपस्थित हो जाए, तो वह दिव्य ऊर्जा बाधित हो जाती है. इसलिए हर दिन सूर्यास्त से पूर्व इसे बदला जाना आवश्यक है.

अगर यह ध्वजा पुरानी या किसी कारण से फट जाए, या इसकी अनुपस्थित हो जाए, तो वह दिव्य ऊर्जा बाधित हो जाती है. इसलिए हर दिन सूर्यास्त से पूर्व इसे बदला जाना आवश्यक है.

जगन्नाथ मंदिर का ध्वज विज्ञान को चुनौती देता है. हवा जिस दिशा में होती है झंडा उस दिशा में नहीं बल्कि उसके विपरीत दिशा में लहराता है. ऐसे क्यों और कैसे होता है यह अपने आप में एक रहस्य है, यह घटना वैज्ञानिकों के लिए भी हैरानी का विषय है.

जगन्नाथ मंदिर का ध्वज विज्ञान को चुनौती देता है. हवा जिस दिशा में होती है झंडा उस दिशा में नहीं बल्कि उसके विपरीत दिशा में लहराता है. ऐसे क्यों और कैसे होता है यह अपने आप में एक रहस्य है, यह घटना वैज्ञानिकों के लिए भी हैरानी का विषय है.

इस साल जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ 27 जून से हो चुका है. भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा देवी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान कर चुके हैं. 5 जुलाई को ये यात्रा समाप्त होगी.

इस साल जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ 27 जून से हो चुका है. भगवान जगन्नाथ,बलभद्र और सुभद्रा देवी गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान कर चुके हैं. 5 जुलाई को ये यात्रा समाप्त होगी.

Published at : 27 Jun 2025 08:32 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

Panchang Today 28 June 2025: विनायक चतुर्थी का दैनिक पंचांग, शुभ योग, राहुकाल और जानें क्या करे

[ad_1]

Hindi Panchang 28 June 2025: 28 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन हर्षण, रवि योग और पुष्य नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.

28 जून का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 28 June 2025)

तिथि तृतीया (28 जून 2025, सुबह 11.19 – 29 जून 2025, सुबह 9.53)
वार शनिवार
नक्षत्र पुष्य
योग हर्षण, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.24
सूर्यास्त
शाम 7.22
चंद्रोदय
रात 10.04
चंद्रोस्त
सुबह 8.09
चंद्र राशि
कर्क

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 8.55 – सुबह 10.40
यमगण्ड काल दोपहर 02.09 – दोपहर 3.55
गुलिक काल सुबह 5.26 – सुबह 7.10
विडाल योग
सुबह 5.25 – सुबह 6.35
भद्रा काल
रात 9.28 – सुबह 5.26, 29 जून

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): अभी गुरु अस्त हैं ऐसे में विवाह, व्यापार की शुरुआत, सोना-चांदी, वाहन की खरीदी, नए काम का आरंभ आदि करना शुभ नहीं माना जाता है.

स्नान-दान महासंयोग: विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को गंगाजल से स्नान कराएं और फिर उन्हें मोदक, रोली, हल्दी आदि अर्पित करें. दूर्वा भी चढ़ाएं. मान्यता है इससे गणपति की पूजा का पूर्ण फल मिलता है.

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 28 June 2025)

सूर्य मिथुन
चंद्रमा कर्क
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मेष
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

विनायक चतुर्थी  का विशेष महत्व (Significance)

• पौराणिक मान्यता है कि जिन लोगों के काम अधूरे रह जाते हैं या काम-धंधे में तरक्की नहीं मिल पाती, उन्हें विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा को घर पर जरूर लाना चाहिए.  इससे सुख समृद्धि आती है.

क्या करें: (Kya Kare)

• गणेशजी को 21 दूर्वा चढ़ाएं. फिर लड्डुओं का भी भोग लगाएं. इसके बाद ब्राह्मण को भोजन करवाकर दक्षिणा दें. शाम को फिर गणेशजी की पूजा और आरती करें. इसके बाद खुद भोजन कर सकते हैं.

क्या न करें: (Kya Nahi Kare

•  झूठ बोलने, कटु वचन कहने या किसी से झगड़ा करने से बचना चाहिए.
• साथ ही घर की बहू-बेटियों का अपमान न करें.

FAQs: 28 जून 2025

1. Q.कौन सा योग बन रहा है ?
हर्षण, रवि और पुष्य नक्षत्र बन रहा है, जो शुभ माना गया है.
2. Q. कौन-कौन से कार्य सफल रहेंगे?
पीतल के गणेश की घर में स्थापना करें.

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ मंदिर में रोज ध्वजा बदलना क्यों है जरुरी ? एक दिन की भूल ला सकती है ये संकट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

चीन का नेवी चीफ और टॉप न्यूक्लियर साइंटिस्ट पर एक्शन, जानें क्यों NPC से कर दिया बाहर

[ad_1]

China’s action against Corruption: राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाला देश चीन पिछले काफी समय से अपने रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठानों में तैनात कई सीनियर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर चुका है. वहीं, चीन में शुक्रवार (27 जून) को नौसेना प्रमुख और एक शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से बर्खास्त कर दिया गया.

हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी नौसेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल ली हानजुन और देश के राष्ट्रीय परमाणु निगम के डिप्टी चीफ इंजीनियर लियू शिपेंग को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से निष्कासित कर दिया गया है.

सेना में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी नौसेना प्रमुख ली सेना के उन जनरल और रक्षा उद्योग के कुछ अधिकारियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ हाल ही में सेना में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी कैंपेन के तहत कार्रवाई की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ली और लियू की एनपीसी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है.

जनरल मियाओ हुआ को CMC से हटाने के लिए की गई वोटिंग

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) की स्थायी समिति ने शुक्रवार (27 जून) को अपने सत्र के समापन के दौरान टॉप जनरल मियाओ हुआ को केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के सदस्य के पद से हटाने के लिए भी वोटिंग की है. केंद्रीय सैन्य आयोग चीनी सेना का सर्वोच्च कमान है, जिसका नेतृत्व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं.

चीनी सैन्य पदों की हायार्की के मुताबिक, जनरल मियाओ सबसे युवा जनरल हैं. जो पिछले साल 2024 के नवंबर महीने से अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के लिए जांच के घेरे में हैं और उन्हें इस साल अप्रैल 2025 में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से भी बर्खास्त कर दिया गया था.

(रिपोर्ट पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री की बात नहीं मान रहा कोर्ट, नेतन्याहू पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस!

[ad_2]

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर हुआ हस्ताक्षर, अब भारत की बारी; ट्रंप ने दी जानकारी

[ad_1]

China-US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके साथ ट्रंप ने जल्द ही भारत के साथ ट्रेड डील करने की भी उम्मीद जताई. अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बात बनी है. हालांकि, लुटनिक और ट्रंप दोनों में से किसी ने इस बारे में अधिक डिटेल जानकारी नहीं दी.

जेनेवा में हुई थी दो देशों की बैठक

ट्रंप ने गुरुवार रात को कहा, हमने चीन के साथ ट्रेड डील साइन की है. लुटनिक ने भी दो दिन पहले इस डील पर साइन होने और मुहर लगने की जानकारी दी. अभी हाल ही में 11 जून को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका और चीन के बीच एक करार हुआ है, जिसके तहत चीन मैग्नेट और दुर्लभ खनिज तत्वों की सप्लाई करेगा और बदले में अमेरिका अपने कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में चीनी छात्रों को पढ़ने की अनुमति देगा. चीन के साथ इस दुर्लभ खनिज डील के बाद अमेरिका चीन से आयात होने पर सामानों पर 55 परसेंट और चीन अमेरिका से आने वाले सामानों पर सिर्फ 10 परसेंट टैक्स लगाएगा.

क्या चीन करने जा रहा अमेरिका में रेयर अर्थ की सप्लाई?

गुरुवार को ब्लूमबर्ग न्यूज ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक के हवाले से कहा कि ”चीन हमें रेयर अर्थ की डिलीवरी करने जा रहा है. अगर वे ऐसा कर देते हैं, तो हम भी उन पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा देंगे.”

उन्होंने मई में चीन पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों का हवाला दिया क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने बीजिंग पर उस महीने जिनेवा में हुए समझौते का सम्मान नहीं करने और दुर्लभ मृदा के निर्यात को रोक देने का आरोप लगाया था. डोनाल्ड ट्रंप ने भी गुरुवार को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के टैक्स और एक्सपेंडिचर कटौती विधेयक को पारित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ जल्द डील पर बातचीत होने की जानकारी दी.

चीन ने भी की पुष्टि

चीन के भी वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों ने फ्रेमवर्क की डिटेल्स की पुष्टि की है. हालांकि, इस बयान में भी अमेरिका में रेयर अर्थ मैग्नेट्स भेजे जाने का कोई जिक्र नहीं किया गया. हालांकि, इस बयान में कहा गया, ”चीन उन नियंत्रित वस्तुओं के निर्यात आवेदनों को मंजूरी देगा जो कानून के अनुसार शर्तों को पूरा करते हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका तदनुसार चीन के खिलाफ उठाए गए प्रतिबंधात्मक उपायों की एक श्रृंखला को रद्द कर देगा. उम्मीद है कि अमेरिका और चीन दोनों देश बराबरी से पहल करेंगे.”

इससे पहले, मई की शुरुआत में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जेनेवा में बैठक हुई थी, जिसका मकसद ट्रेड डील को कम करना था क्योंकि इसे ग्लोबल इकोनॉमी के लिए खतरनाक माना गया. इस दौरान अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और शीर्ष व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने किया. वहीं चीन का प्रतिनिधित्व उप प्रधानमंत्री लाइफेंग ने किया.

ये भी पढ़ें:

घर खरीदने से पहले जान लें RERA का यह नया फैसला, अब इस मामले में नहीं चलेगी बिल्डर की मनमानी

[ad_2]