‘जेल में बैठे-बैठे आतंकी लखवी बन गया एक बेटे का बाप’, अल्जीरिया में ओवैसी ने आतंकवाद पर शहबाज

[ad_1]

Asaduddin Owaisi On Pakistan: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक सख्त और बेबाक बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार दिया है. उन्होंने अल्जीरिया में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन जैसे आईएसआईएस (ISIS) और अल-कायदा, केवल संगठनों में नहीं बल्कि विचारधारा में भी समान हैं. उनके अनुसार, यह विचारधारा इस्लाम की मूल शिक्षाओं के खिलाफ है.

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस्लाम किसी भी निर्दोष व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आतंकवादियों ने इसे धार्मिक स्वीकृति जैसा दिखाने की कोशिश की है.

आतंकवाद एक वैश्विक समस्या: ओवैसी

ओवैसी ने आतंकवाद को केवल दक्षिण एशिया तक सीमित नहीं माना, बल्कि उसे वैश्विक समस्या बताया. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जकीउर रहमान लखवी, जो 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है, आज भी पाकिस्तान में मौजूद है और वहां उसे सहूलियतें मिल रही हैं. दुनिया का कोई भी जिम्मेदार देश ऐसे आतंकवादी को बर्दाश्त नहीं करेगा, लेकिन पाकिस्तान ने उसे जेल में बैठाकर पिता बना दिया.

पाक को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग

ओवैसी ने पाकिस्तान को फिर से FATF (Financial Action Task Force) की ग्रे लिस्ट में डालने की मांग करते हुए कहा कि आतंकवाद केवल विचारधारा से नहीं, बल्कि धन और समर्थन से भी फलता-फूलता है. उन्होंने उदाहरण दिया कि जब 2018 में पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में था, भारत में आतंकवादी घटनाओं में कमी दर्ज की गई थी.

FATF क्या है और ग्रे लिस्ट का क्या असर होता है?

FATF एक अंतरराष्ट्रीय निकाय है जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर नजर रखता है.FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होने से किसी देश की वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उसकी विश्वसनीयता घट जाती है.पाकिस्तान को FATF की सख्ती से वित्तीय नुकसान होता है, जिससे आतंकी संगठनों को फंडिंग मिलना मुश्किल हो जाता है.

भारत-अल्जीरिया के रिश्ते कैसे हैं?

ओवैसी ने भारत और अल्जीरिया के बीच नवंबर 2024 में हस्ताक्षरित रक्षा समझौते की सराहना की. उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत जल्द अल्जीरिया जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति भारत आएंगे. यह सही दिशा में एक बहुत अच्छा कदम होगा.

अल्जीरिया के अनुभव से सीख
ओवैसी ने अल्जीरिया के ‘काले दशक’ (1990 का दशक जब देश में आतंकवाद चरम पर था) का हवाला देते हुए कहा कि भारत और अल्जीरिया एक जैसे अनुभव साझा करते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर आतंकवाद के विरुद्ध एक संयुक्त रणनीति बना सकते हैं.



[ad_2]

ITR फाइल करने वालों के लिए खुशखबरी! Excel से घर बैठे भर सकेंगे रिटर्न, कौन कर सकता है इस्तेमाल

[ad_1]

आयकर रिटर्न (ITR) भरने वालों के लिए एक नई अपडेट आई है. अगर आप भी हर साल Income Tax Return भरते हैं या पहली बार भरने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब आयकर विभाग ने ITR-1 (सहज) और ITR-4 (सुगम) के लिए Excel बेस्ड यूटिलिटी टूल लॉन्च कर दिया है.

यानि अब आप बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन अपनी सारी इनकम डिटेल्स भर सकते हैं, फॉर्म वैलिडेट कर सकते हैं और फिर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं. लेकिन ध्यान दें, ऑनलाइन फाइलिंग का ऑप्शन अभी एक्टिव नहीं हुआ है.

ITR-1 और ITR-4 Excel यूटिलिटी आखिर है क्या?

Income Tax Department की यह Excel यूटिलिटी एक ऑफलाइन टूल है. आप इसे इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आप अपनी सैलरी, हाउस प्रॉपर्टी, इंटरेस्ट या बिजनेस इनकम की जानकारी भरते हैं. फिर फॉर्म को चेक करके एक JSON फाइल बनती है जिसे ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपलोड किया जाता है.

ITR-1 (सहज) कौन भर सकता है?

अगर आप एक भारतीय निवासी हैं और आपकी सालाना इनकम 50 लाख से कम है, तो ITR-1 आपके लिए है. ये फॉर्म उन लोगों के लिए है जिनकी इनकम नीचे दिए गए सोर्स से आती है-

सैलरी

एक हाउस प्रॉपर्टी

सेविंग अकाउंट या FD से ब्याज

5,000 रुपये तक की कृषि आय

ध्यान रहे, ये नॉन-ओर्डिनरी रेजिडेंट्स के लिए नहीं है.

ITR-4 (सुगम) किसके लिए है?

ITR-4 उन रेजिडेंट इंडिविजुअल्स, HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) और फर्म्स (LLP को छोड़कर) के लिए है जिनकी कुल इनकम 50 लाख तक है. यह फॉर्म खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो प्रिज़म्पटिव टैक्सेशन स्कीम (सेक्शन 44AD, 44ADA, 44AE) के तहत इनकम डिक्लेयर करते हैं.

इसमें शामिल है-

बिजनेस इनकम (प्रिजम्पटिव बेसिस पर)

एक हाउस प्रॉपर्टी से आय

इंटरेस्ट इनकम

5,000 रुपये तक की कृषि आय

15 सितंबर तक भर सकते हैं ITR

अगर आप ये सोच रहे थे कि समय कम है, तो राहत की बात है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है. यानी अब आपके पास दो महीने और हैं अपनी फाइलिंग को पूरी करने के लिए.

फाइलिंग और भी आसान

Excel यूटिलिटी के आने से अब आपको बार-बार इंटरनेट पर डेटा भरने की जरूरत नहीं है. घर बैठे, बिना नेटवर्क के, आप पहले से अपनी इनकम डिटेल्स भर सकते हैं और बाद में एक क्लिक में फाइल कर सकते हैं. ये सुविधा खासतौर पर उन टैक्सपेयर्स के लिए फायदेमंद है जो अपने टैक्स रिटर्न्स खुद भरते हैं. 

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत को झटका! 38,000 करोड़ का एक्सपोर्ट होगा प्रभावित, GTRI रिपोर्ट में हुआ खुलासा

[ad_2]

मेट्रो में लगा देसी खाने का तड़का…गोद में थाल लिए दाल चावल खाती दिखी महिला, वीडियो वायरल

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया की गलियों में इन दिनों एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सिटी रफ्तार के बीच एक महिला अपने देसी स्वाद का पूरा मजा लेती नजर आ रही है. वीडियो ब्रिटेन की ट्यूब ट्रेन (जो वहां की मेट्रो सेवा है) का है और इसमें एक महिला बड़े इत्मीनान से अपनी गोद में दाल-चावल की थाली रखकर खाती दिखाई देती है. बिना किसी हड़बड़ी, बिना किसी शर्मिंदगी के पूरे आत्मविश्वास के साथ. वो एक हाथ से थाली संभालती है, दूसरे हाथ से दाल-चावल मुंह में डालती है और साथ ही साथ अंग्रेजी में फोन पर किसी से बातचीत में मशगूल है. मानो मेट्रो नहीं, उसके घर का डायनिंग टेबल हो.

महिला ने लंदन मेट्रो में खाए दाल चावल!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास बैठे यात्री हैरानी से उसकी ओर देख रहे हैं, कोई मुस्कुरा रहा है, कोई चौंक रहा है लेकिन महिला को किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ता. उसकी प्लेट में पूरी देसी थाली है, पीली दाल, सफेद चावल और वो हाथों से खाकर बिल्कुल घर जैसा सुकून पा रही है. न कोई स्पून, न फोर्क और न ही लंदन के लिहाज का कोई दिखावा.

उसे देखकर यही लगता है कि जैसे उसने तय कर रखा हो “जहां पेट भरे, वहीं मेरा देश.” अब ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों को दो हिस्सों में बांट चुका है. एक तबका कह रहा है कि सार्वजनिक परिवहन में खाना खाना असभ्यता है और ये साफ-सफाई के खिलाफ है. वहीं दूसरा तबका महिला की बेफिक्री और देसीपन पर फिदा है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है… पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @RadioGenoa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर उसके हाथ में बर्गर या सेंडविच होता तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. एक और यूजर ने लिखा…ये केवल दिखावा है. इतना ही लगाव अपने कल्चर से है तो भारत में रहती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….दीदी से अंग्रेजी तो छूट नहीं रही आई है देसी बनने. ढोंग बंद कर दो अपना.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार


RCB ने कितनी बार IPL फाइनल खेला? खिताबी मैच में कब और कैसे हारी बेंगलुरु; देखें आंकड़े

[ad_1]

Royal Challengers Bangalore Stats In IPL Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल (IPL 2025 Final) में पहुंच गई है. ये मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बेंगलुरु की टीम इस बार से पहले भी आईपीएल के फाइनल तक तीन बार जा चुकी है, लेकिन आरसीबी की टीम एक बार भी ये ट्रॉफी हासिल नहीं कर पाई है.

RCB ने कितनी बार खेला IPL Final?

बेंगलुरु की टीम तीन बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंच चुकी है. पहली बार आरसीबी 2009 में IPL फाइनल में पहुंची थी, तब टीम को डेक्कन चार्जर्स ने 6 रनों से हराया था. इसके बाद बेंगलुरु की टीम 2011 में भी फाइनल तक पहुंची, लेकिन इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली और आरसीबी की टीम को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 2016 में भी फाइनल तक पहुंची थी. इस बार आरसीबी की मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था, लेकिन फिर एक बार किस्मत ने आरसीबी का साथ नहीं दिया और बेंगलुरु 8 विकेट से फाइनल हारकर आईपीएल की ट्रॉफी जीतने से चूक गई.

किससे होगा इस बार RCB का फाइनल मुकाबला?

बेंगलुरु की टीम इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में चौथी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है. बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर डायरेक्ट फाइनल का टिकट हासिल किया था. लेकिन पंजाब किंग्स के पास अभी एक मौका बचा है और ये टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंची है. अब पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में से जो भी टीम क्वालीफायर-2 जीतेगी, वो फाइनल में आरसीबी के खिलाफ खेलेगी.

आरसीबी आईपीएल के 18 सीजन में से अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. वहीं पंजाब किंग्स ने भी अभी तक कोई IPL टूर्नामेंट नहीं जीता है. वहीं मुंबई इंडियंस पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है. देखना होगा कि क्या इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की ट्रॉफी जीत पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें

IPL फाइनल में नहीं जाएंगे तीनों सेना प्रमुख, अब इस तरह देशभक्ति में डूबेगा अहमदाबाद; होगा खास शो

[ad_2]

मां बनीं ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भांजी ने दिया बेटे को जन्म

[ad_1]

Sharmin Segal Delivers Baby Boy: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस और संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता से शादी की. दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद वो पति के साथ अहमदाबाद ही शिफ्ट हो गई थीं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई में ही थीं.

जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के मुताबिक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने एक बेटे को जन्म दिया है. शर्मिन और अमन पहली बार पेरेंट्स बने हैं. फिलहाल शर्मिन सहगल या उनकी फैमिली में से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है. फैंस को एक्ट्रेस की पोस्ट का इंतजार है.

शर्मिन सहगल का बॉलीवुड करियर
शर्मिन सहगल ने साल 2019 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने मीजान जाफरी के साथ फिल्म ‘मलाल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को उनके मामा संजय लीला भंसाली ने ही प्रोड्यूस किया था. एक्ट्रेस हॉरर-कॉमेडी ‘अतिथि भूतो भव’ में जैकी श्रॉफ और प्रतीक गांधी के साथ भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन शर्मिन को असल पहचान संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ से मिली. वेब सीरीज में आलमजेब का किरदार निभाकर वे छा गईं. हालांकि उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 

सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं शर्मिन सहगल
शर्मिन सहगल सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के कुल 278 हजार फॉलोवर्स हैं. उन्होंने आखिरी पोस्ट पिछले साल 27 जून को ही की थी. इसमें उन्होंने अपनी और अपने डे-आउट की कुछ फोटोज शेयर की थीं. कैप्शन में एक्ट्रेस ने ‘हीरामंडी’ के अपने फेमस डायलॉग की तर्ज पर लिखा था- ‘एक बार ब्रेक लीजिए, आइसक्रीम खा लीजिए. स्विमिंग करने को है तैयार हम. नीला नीला पानी दिखा दीजिए.’

 

[ad_2]

IATA की 81वीं वार्षिक आम बैठक कल से शुरू, 2 जून को पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधन

[ad_1]

IATA Annual General Meeting in New Delhi: अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने घोषणा की है कि 81वें IATA वार्षिक आम बैठक और वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट के लिए भारत की राजधानी नई दिल्ली में विश्व के एविएशन लीडर्स इकट्ठा हो रहे हैं. यह आयोजन सोमवार से मंगलवार (1 से 3 जून, 2025) तक भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा.

कार्यक्रम में मेजबानी कर रही भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो

जानकारी के मुताबिक, इस ऐतिहासिक 81वें IATA वार्षिक आम बैठक और वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन भाषण की उम्मीद की जा रही है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एयरलाइंस कर रही है. भारत में यह बैठक अंतिम बार साल 1983 में आयोजित की गई थी.

भारत में कार्यक्रम के आयोजन पर बोले IATA के महानिदेशक

कार्यक्रम के भारत में आयोजित होने पर IATA के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा, “42 साल बाद IATA AGM को भारत लाना हमारे लिए गर्व की बात है. पिछले दशक में भारत ने विमानन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. रिकॉर्ड संख्या में विमानों के ऑर्डर, जबरदस्त प्रगति और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा इस अभूतपूर्व प्रगति के गवाह हैं.”

भारत के विमानन उद्योग 3.69 लाख लोगों को देता है रोजगार

वर्तमान में भारत का विमानन उद्योग सीधे तौर पर 3.69 लाख लोगों को रोजगार देता है और $5.6 अरब की जीडीपी उत्पन्न करता है. जब इसमें अप्रत्यक्ष प्रभाव, प्रेरित रोजगार और पर्यटन को जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा बढ़कर 77 लाख नौकरियों और $53.6 अरब जीडीपी (1.5%) तक पहुंच जाता है.

इंडिगो की मेजबानी और भारत की उपलब्धियों पर बोले इंडिगो की सीईओ

इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ और IATA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन पीटर एल्बर्स ने कहा, “AGM की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है. भारत का विमानन क्षेत्र तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और हम इसे वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने को उत्सुक हैं. यह भारत का समय है.”

विमानन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का मंच होगा एयर ट्रांसपोर्ट समिट

AGM के बाद आयोजित होने वाला वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट विमानन उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा का मंच होगा. CNN के रिचर्ड क्वेस्ट की ओर से संचालित बहुप्रतीक्षित सीईओ पैनल में कई कंपनियों के सीईओ प्रमुख वक्ता के तौर पर शामिल होंगे. इनमें भारतीय इंडियो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स, जेटब्लू के सीईओ जोआना गैराघटी, अब्रा ग्रुप के सीईओ एड्रियन नुएहौसर, COO इंटरनेशनल और फेडएक्स एयरलाइंस के सीईओ रिचर्ड स्मिथ शामिल होंगे.

तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में कई प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

  • एयरलाइन उद्योग की वित्तीय स्थिति का पूर्वानुमान
  • भारत में विमानन के ज़रिए आर्थिक विकास को प्रोत्साहन
  • ऊर्जा सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल
  • विमानन के नेट-ज़ीरो लक्ष्य के लिए फाइनेंसिंग
  • वैश्विक टैक्स नीतियों में बदलाव
  • पेमेंट सिस्टम की लागत और नवाचार
  • संचालन अधिकारियों का दृष्टिकोण

[ad_2]