Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफ

[ad_1]

Love Rashifal: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा. यदि किसी से प्यार का इज़हार करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है. अविवाहितों को पुराने मित्र से रोमांटिक भावनाएं हो सकती हैं. विवाहितों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा. रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

वृषभ राशि आज जातकों को प्रेम में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके संबंधों में खटास आ सकती है. क्रोध और ईगो से दूर रहें. पार्टनर को समय दें और उनकी बातें ध्यान से सुनें. अविवाहित जातकों को सोशल मीडिया से जुड़ाव हो सकता है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन राशि प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है लेकिन आपसी समझ से सुलझ जाएगी. आज का दिन किसी पुराने विवाद को खत्म करने के लिए उत्तम है. अविवाहितों को किसी करीबी दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि आज का दिन लव लाइफ में स्थिरता लेकर आएगा. जो जातक लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वे अगले स्टेप पर सोच सकते हैं. एक-दूसरे के प्रति समर्पण और भावनात्मक समर्थन मिलेगा. विवाहितों को संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. आज संदेह या जलन के कारण विवाद हो सकता है. पार्टनर को स्पेस दें और अपने मन की बात खुलकर करें. अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर हो सकता है. पार्टनर की अपेक्षाएं अधिक हो सकती हैं. धैर्य रखें और संवाद बनाए रखें. किसी खास की बात दिल को छू सकती है. अविवाहित जातक ऑफिस या वर्कप्लेस पर किसी से आकर्षित हो सकते हैं.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. आज का दिन डेट प्लान करने के लिए अच्छा है. एक-दूसरे के प्रति विश्वास मजबूत होगा. विवाहितों को अपने पार्टनर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. अविवाहितों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, पर दिन के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा. अपने व्यवहार में मिठास लाएं. जिनका ब्रेकअप हुआ है, उन्हें पुराना साथी दोबारा संपर्क कर सकता है. विवाहितों को संतान के कारण खुशी मिल सकती है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज प्रेमी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है. दिन रोमांटिक रहेगा. जो जातक प्रेम में हैं, उन्हें अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का मन हो सकता है. अविवाहितों के लिए यह समय किसी नए कनेक्शन की शुरुआत का हो सकता है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि आज आपको अपने पार्टनर की ओर से भावनात्मक समर्थन मिलेगा. कार्यस्थल की तनावपूर्ण स्थिति में उनका साथ सुकून देगा. रिश्ते में नयापन आएगा. अविवाहित जातक किसी पुराने मित्र की ओर आकर्षित हो सकते हैं.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि लव लाइफ में किसी तीसरे की दखल से परेशानी हो सकती है. रिश्ते में पारदर्शिता जरूरी है. पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करें. विवाहित जातकों को पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता गहराएगा.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहद शुभ है. एक-दूसरे को समय दें और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें. अविवाहितों को किसी शुभ कार्य में भाग लेने से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. विवाहितों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का समय है.

Love Rashifal 1 July 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके टूटेंगे रिश्ते? जानें लव राशिफल

यह भी पढ़ें: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसे रहेगा कल का दिन, पढ़ें 30 जून का राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘आतंकवादियों को कोई छूट नहीं, एक साथ आए दुनिया’, यूएन मुख्यालय में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को जम

[ad_1]

S Jaishankar on Terrorism: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार (30 जून 2025) को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आतंकवाद पर आधारित प्रदर्शनी द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद संयुक्त राष्ट्र के सभी सिद्धांतों के विपरीत और मानवता के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है.

यूएन मुख्यालय में एस जयशंकर ने पाकिस्तान को धोया

पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्री ने कहा, “इस सभा के जरिए हम आतंकवाद के शिकार परिवारों और प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं. जब कोई देश अपने पड़ोसी देश के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करता है तो यह कई तरह की अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देता है. इसे सार्वजनिक रूप से उजागर करना जरूरी है.”

आतंकवादियों को कोई छूट नहीं- एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “पांच सप्ताह पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की थी. UNSC ने मांग की थी कि इसके अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए. दुनिया को कुछ बुनियादी अवधारणाओं पर एक साथ आना चाहिए. आतंकवादियों को कोई छूट नहीं दी जाएगी. परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकना चाहिए. राज्य प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाना चाहिए और उसकी गिनती की जानी चाहिए.”

आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “यह प्रदर्शनी उन लोगों को आवाज देने का एक विनम्र, लेकिन दृढ़ प्रयास है जो अब बोल नहीं सकते. उन लोगों को श्रद्धांजलि है जो हमसे दूर हो गए हैं और आतंकवाद के कहर से तबाह हो गए. इस सभा के जरिए हम आतंकवाद के शिकार परिवारों और प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं.”

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति को लेकर चर्चा होगी

देश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के आमंत्रण पर 30 जून से 2 जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे. यहं वे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. क्वाड में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान सदस्य हैं. यह एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित कर रहा है.

[ad_2]

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी नहीं आई काम, टीम इंडिया को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने हराया

[ad_1]

India vs England Under-19 ODI Match: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच काफी रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ. इस मैच में भारत के 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली. वैभव के अलावा राहुल कुमार, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान के बल्ले से भी रन आए, लेकिन इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के कप्तान थॉमस रो की पारी ने भारतीय बल्लेबाजों के रनों पर पानी फेर दिया और इस मैच को इंग्लैंड ने एक विकेट से जीत लिया है.

भारत ने दिया 291 रनों का लक्ष्य

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे का टॉस भी अंग्रेजों की टीम ने ही जीता. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 291 रनों का लक्ष्य रखा था. भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाजी हुई, लेकिन चार खिलाड़ी अर्धशतक बनाने से चूक गए. वैभव सूर्यवंशी ने 34 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. वहीं विहान मल्होत्रा ने 68 गेंदों में 49 रन बनाए. राहुल कुमार 47 गेंदों में 47 रन और कनिष्क चौहान 40 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेलकर गए. भारतीय टीम 290 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

इंग्लैंड ने एक विकेट से जीता मैच

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरा वनडे मैच तीन गेंद रहते हुए एक विकेट से जीत लिया. आखिरी ओवर तक इस मुकाबले में रोमांच बना हुआ था, लेकिन सेबस्टियन मॉर्गन के चौके ने इंग्लैंड को मैच जिता दिया. कप्तान थॉमस रो की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने ये दूसरा वनडे मैच जीत लिया.

भारत को ये मैच जीतने के लिए थॉमस को आउट करना जरूरी था, लेकिन भारतीय गेंदबाज को ये सफलता थोड़ी देर से मिली, तब तक इंग्लैंड की मुट्ठी में ये मैच जा चुका था. भारतीय गेंदबाजों ने थॉमस को आउट करने के बाद भी विकेट चटकाने का सिलसिला जारी रखा, लेकिन एक विकेट रहते इंग्लैंड ये मुकाबला जीत गई. भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज में अब 1-1 की बराबरी हो गई है.

यह भी पढ़ें

बड़ी-बड़ी डींगें हांक रहा था इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी, आकाश चोपड़ा ने फैक्ट दिखाकर किया मुंह बंद; जानें क्या कहा

[ad_2]

अब अस्पताल में एडमिट होते वक्त नहीं होगी पैसों की टेंशन, इस स्कीम में मिलेगी सारी सुविधाएं

[ad_1]

Hospital Daily Cash Benefit Plan: आज के जमाने में हेल्थ सर्विसेज पर खर्च पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ गया है. आलम यह है कि पुराने मेडिकल इंश्योरेंस लोगों की नई बदलती जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह परेशानी और भी ज्यादा है. इन्हीं सब बातों का ख्याल रखते हुए SBI जनरल इंश्योरेंस ने हॉस्पिटल डेली कैश बेनिफिट प्लान शुरू करने के लिए BLS E-सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी स्टारफिन इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है. 

इन खर्चों को किया जाता है शामिल 

SBI जनरल इंश्योरेंस की इस स्कीम के तहत किसी बीमारी या दुर्घटना की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुए व्यक्ति को एक निश्चित राशि दी जाएगी. इससे रोज अस्पताल आने-जाने, खाने-पीने, मेडिसिन, अटेनडेंट पर आने वाले खर्च को कवर किया जाएगा. इससे मुश्किल घड़ी में फाइनेंशियल स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाएगा क्योंकि आज के समय में मेडिकल ट्रीटमेंट का कॉस्ट काफी ज्यादा बढ़ गया है. इसे उठा पाना एक सामान्य परिवार के लिए बड़ी बात है.

हॉस्पिटल डेली कैश बेनिफिट प्लान में इलाज का खर्चा पॉलिसी में कवर किया जाता है और इसके अलावा, दूसरे चीजों पर होने वाले खर्चों को इस प्लान में शामिल किया जाता है. अस्पताल में एडमिट होने के दौरान बेड चार्ज, ट्रीटमेंट पर आने वाले कॉस्ट, मेडिसिन के अलावा भी कई सारे खर्चे रहते हैं. इन्हें नॉर्मल इंश्योरेंस पॉलिसीज में आमतौर पर कवर नहीं किया जाता है. 

इस कवरेज का भी मिलेगा लाभ

इसके अलावा, स्कीम के तहत पॉलिसीहोल्डर को आकस्मिक मृत्यु और आंशिक विकलांगता के लिए कवरेज भी शामिल होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल इंश्योरेंस में इमर्जिंग बिजनेस लाइन्स की बिजनेस हेड प्रिया कुमार का कहना है, ”हॉस्पिटल में एडमिट होने के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को फाइनेंशियल सपोर्ट मिलने में काफी दिक्कतें आती हैं. आज के जरूरत के हिसाब से स्टारफिन इंडिया के साथ हमारा कोलैबोरेशन है क्योंकि IRDAI का मकसद वक्त पर क्लेम सेटलमेंट सुनिश्चित करना, धोखाधड़ी को रोकना और शिकायतों के समाधान के लिए इफेक्टिव मेकैनिज्म के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना है.” 

हर रोज मिलेंगे इतने रुपये 

डेली कैश बेनिफिट प्लान का प्रीमियम सालाना का प्रीमियम 259 रुपये (GST सहित) से शुरू होता है. अगर मरीज ICU में एडमिट होता है, तो इस स्थिति में डेली कैश बेनिफिट प्लान की लिमिट भी बढ़ जाती है. इस स्कीम के तहत एडमिट होने पर होने पर 1,000 रुपये का डेली कैश बेनिफिट मिलता है, जबकि मरीज के ICU में एडमिट होने पर यह लिमिट बढ़कर 2,000 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाती है. 

ये भी पढ़ें: 

क्या क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं सोना? पेमेंट करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान; नहीं तो होगा तगड़ा नुकसान

[ad_2]

भारतीय वायुसेना को मिलेगी नई शक्ति! DRDO बना रहा कम लागत वाली एडवांस्ड एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल,

[ad_1]

Subsonic Cruise Missile: भारतीय वायुसेना की ताकत जल्द ही और भी अधिक बढ़ने वाली है, क्योंकि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) एक नई एयर लॉन्च सबसोनिक क्रूज मिसाइल (ALSCM) के निर्माण में जुट गया है. यह मिसाइल मौजूदा सुरक्षा जरूरतों और भविष्य की रणनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है. इसकी खास बात यह है कि यह दुश्मन के एयरबेस, कमांड पोस्ट और लॉजिस्टिक केंद्रों जैसे अहम ठिकानों को 600 किलोमीटर तक की दूरी से सटीकता से निशाना बना सकेगी.

क्यों खास है यह नई मिसाइल?

DRDO इस नई मिसाइल को अपनी पहले से विकसित ITCM मिसाइल तकनीक पर आधारित कर रहा है, लेकिन यह ज़मीन से नहीं, बल्कि हवा से यानी लड़ाकू विमानों से दागी जाएगी. इसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना के प्रमुख फाइटर जेट्स जैसे Su-30MKI, राफेल, मिग-29, तेजस और भविष्य के AMCA से आसानी से लॉन्च की जा सके.

इस एयर लॉन्च सिस्टम का एक बड़ा फायदा यह है कि इसे लॉन्च करने के लिए अतिरिक्त बूस्टर की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि विमान पहले से ही इसे ऊंचाई और गति प्रदान करेगा. इससे लागत भी कम होगी और संचालन में लचीलापन भी बढ़ेगा.

सटीकता और स्टील्थ तकनीक का मेल

मिसाइल में स्वदेशी ‘माणिक’ टर्बोफैन इंजन लगाया जाएगा, जिसे खासतौर पर इस मिशन के लिए बेहतर बनाया जा रहा है. साथ ही इसमें इनर्शियल नेविगेशन और सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम जैसे आधुनिक नेविगेशन उपकरण शामिल होंगे, जिससे यह बेहद सटीक हमला कर सकेगी. इसका एयरोडायनामिक डिजाइन ऐसा होगा कि यह दुश्मन के रडार और वायु सुरक्षा प्रणालियों से बचते हुए बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भर सकेगी.

ब्रह्मोस-NG से तुलना

नई सबसोनिक क्रूज मिसाइल को हल्का और अधिक किफायती बनाया जा रहा है, जिससे यह ब्रह्मोस-NG जैसे सुपरसोनिक सिस्टम्स के मुकाबले ज्यादा संख्या में तैनात की जा सकेगी. ब्रह्मोस-NG की गति लगभग Mach 3.5 होती है और यह तेज और घातक हमलों के लिए उपयोगी है, जबकि यह नई मिसाइल थोड़ी धीमी लेकिन लंबी दूरी और सामरिक क्षमता के लिहाज से उपयुक्त होगी.

कब तक हो सकती है तैनाती?

सूत्रों के मुताबिक, इस मिसाइल की पहली उड़ान परीक्षण वर्ष 2025 के अंत तक हो सकता है. चूंकि यह DRDO की पहले से टेस्टिंग में मौजूद ITCM मिसाइल पर आधारित है, इसलिए इसका विकास अपेक्षाकृत तेज गति से हो सकता है. अगर सभी परीक्षण सफल रहे और इंडक्शन प्रक्रिया सुचारू रही, तो इसे 2027 तक भारतीय वायुसेना की सीमित ऑपरेशनल यूनिट्स में शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

ये 5 बातें ChatGPT से कभी न पूछें नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, SSC MTS भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; जानें डिटेल्स

[ad_1]

यदि आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह तय डेट के अंदर अप्लाई कर लें.

SSC MTS भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. अगर आपने हाईस्कूल पास कर लिया है, तो आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 27 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC आदि) को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट तक निकली भर्तियां

कब होगी परीक्षा?

SSC ने पहले ही एग्जाम कैलेंडर में यह साफ कर दिया है कि SSC MTS परीक्षा 2025 का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा. यानी आपके पास तैयारी के लिए अच्छा खासा समय है.

आवेदन प्रक्रिया कैसी होगी?

भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है. यदि आपने पहले से OTR कर रखा है, तो आप सीधे फॉर्म भर सकते हैं.

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देना होगा. भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है. SC/ST और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म मान्य नहीं माने जाएंगे.

आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदवार “Apply” लिंक पर क्लिक करें.
  3. उम्मीदवार फिर New User? Register Now पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
  4. अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  5. अंत में उम्मीदवार आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

PAK-चीन मिलकर बिछाना चाह रहे नई बिसात, सार्क को दरकिनार करने की थी पूरी तैयारी

[ad_1]

SAARC Replacement:  दक्षिण एशिया की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं . भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से जमी बर्फ के चलते निष्क्रिय पड़े दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) को अब पीछे छोड़ने की योजना बनाई जा रही है . पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश अब एक नए क्षेत्रीय संगठन के गठन की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं . यह संगठन SAARC का विकल्प बन सकता है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार, संपर्क और रणनीतिक तालमेल को नया रूप देने का प्रयास हो रहा है . पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों देशों के बीच हाल में हुई बातचीत ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है .

कुनमिंग बैठक बनी नई पहल की नींव
19 जून को चीन के कुनमिंग शहर में पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई . इसे इस नई कूटनीतिक पहल की पहली ठोस रणनीतिक कोशिश माना जा रहा है . बताया गया कि बैठक में अन्य पूर्व SAARC सदस्य देशों को भी आमंत्रित करने पर विचार हुआ .

बांग्लादेश ने ‘गठबंधन’ की बात से किया इनकार
हालांकि, बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने इस विचार को खारिज करते हुए कहा कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक स्तर पर हुई थी और इसका कोई राजनीतिक या गठबंधन बनाने से जुड़ा पहलू नहीं था . उन्होंने स्पष्ट किया कि “हम कोई गठबंधन नहीं बना रहे हैं .”

भारत सहित अन्य देशों को भेजा जा सकता है न्योता
रिपोर्ट के अनुसार, चीन और पाकिस्तान इस नए समूह में भारत को भी शामिल करने का प्रस्ताव देने की योजना बना रहे हैं . इसके अलावा श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान जैसे देशों को भी इस क्षेत्रीय मंच में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा सकता है . यह मंच व्यापार और संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित होगा .

SAARC की निष्क्रियता बनी नई पहल की वजह
गौरतलब है कि SAARC का अंतिम सम्मेलन 2014 में काठमांडू में हुआ था, जबकि 2016 में होने वाला सम्मेलन उरी आतंकी हमले के कारण रद्द हो गया . भारत ने “वर्तमान हालात” का हवाला देते हुए इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था और फिर बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी सम्मेलन का बहिष्कार किया, जिससे संगठन ठप पड़ गया .

[ad_2]

चिल्ड्रन पार्क में शेर ने किया बच्ची पर हमला! मची चीख पुकार, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

[ad_1]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों हर किसी को सिहराने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो में दिखाई देता है कि कैसे एक मामूली सी लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जान खतरे में डाल दी. चिल्ड्रन डिजास्टर पार्क में घूमते वक्त एक मां अपनी छोटी बच्ची को गोद में लिए बैठी थी, तभी वहां एक केयर टेकर शेर को लेकर आता है. माहौल हल्का-फुल्का था, लोग मुस्कुरा रहे थे, लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने सबके होश उड़ा दिए. वीडियो में दिख रहा है कि जंगली जानवर भरोसे लायक तो बिल्कुल नहीं होते.

शेर ने बच्ची पर अचानक कर दिया हमला

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर बैठी थी. बच्ची पूरी तरह आराम में थी, लेकिन तभी पार्क का एक केयर टेकर वहां शेर को लेकर आता है. ऐसा लग रहा था जैसे वो शेर को दर्शकों से मिलवा रहा हो, या शायद बच्ची को बहलाने की कोशिश कर रहा था. शुरुआत में सबकुछ सामान्य था, लेकिन फिर अचानक ही शेर ने अपना रुख बदला और झपट कर सीधा बच्ची की ओर हमला कर दिया.


…जब चीखने लगी बच्ची

बिल्कुल अनपेक्षित इस हमले के बाद बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी. डर से उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं और मां का कलेजा मानो हलक तक आ गया. वहां मौजूद बाकी लोग भी हक्के-बक्के रह गए. एक पल को तो किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. लेकिन शुक्र है कि केयर टेकर ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और किसी तरह शेर को पीछे हटाकर बच्ची को उसके जबड़े से बचा लिया.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को tahacomandox नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या ये लोग पागल हो गए हैं, बच्ची के पास जंगली बिल्ली कौन लाता है. एक और यूजर ने लिखा…शेर के साथ किसी भी सूरत में विश्वास का रिश्ता ना बनाएं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…शेर को धन्यवाद कहो कि छोड़ दिया उसने.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो


YouTube पर आया AI Search वाला फीचर! लेकिन सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगा फायदा, जानें क्या व्यूज और

[ad_1]

Youtube AI Search: Google अब YouTube पर भी जनरेटिव AI को शामिल करने जा रहा है, जिससे वीडियो सर्च का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. यह फीचर फिलहाल केवल YouTube Premium यूज़र्स के लिए शुरू किया गया है और इसमें हर वीडियो के साथ एक AI-संक्षेप भी शामिल होगा जो उस वीडियो की सबसे जरूरी जानकारी को हाइलाइट करेगा. यह AI जनरेटेड सर्च रिज़ल्ट्स पेज के टॉप पर दिखाई देंगे, जहाँ यूज़र्स को वीडियो थंबनेल्स मिलेंगे जिन्हें टैप करते ही वीडियो वहीं से चलने लगेगा.

इसका मकसद यूज़र के सवालों का सीधे और जल्दी जवाब देना है, बिना वीडियो खोले. हालांकि यह सुविधा ऑप्ट-इन मोड में दी जा रही है, यानी Premium यूज़र्स को इसे YouTube की एक्सपेरिमेंटल सेटिंग्स में जाकर मैन्युअली ऑन करना होगा.

इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

YouTube की मानें तो भविष्य में यह AI टूल कुछ नॉन-Premium यूज़र्स के लिए भी अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी के अनुसार, कई प्रीमियम यूज़र्स इसका इस्तेमाल शैक्षणिक वीडियोज़ में महत्वपूर्ण जानकारी समझने, क्विज़ करने और सुझाव पाने के लिए कर रहे हैं.

क्या इससे वीडियो व्यूज़ और क्रिएटर की कमाई पर असर पड़ेगा?

चूंकि AI-संक्षेप पहले ही सर्च में दिख जाएगा, ऐसे में कई यूज़र्स पूरा वीडियो देखने की बजाय सिर्फ सारांश पढ़कर ही संतुष्ट हो सकते हैं. इसका सीधा असर वीडियो की व्यूज़, कमेंट्स और सब्सक्रिप्शन पर पड़ सकता है, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स की एंगेजमेंट और आमदनी में गिरावट आ सकती है.

ऐसा ट्रेंड वेब सर्च में पहले ही देखा जा चुका है जहां ChatGPT और Gemini जैसे चैटबॉट्स की वजह से लोग पारंपरिक ब्राउज़र की जगह AI से सीधे सवाल करने लगे हैं. कई रिसर्च बताते हैं कि जनरेटिव AI आधारित सर्च इंजन से न्यूज़ और ब्लॉग साइट्स को पहले की तुलना में 96% कम ट्रैफिक मिल रहा है.

Google Search प्रमुख एलिज़ाबेथ रीड ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि जहां AI ओवरव्यू दिए जाते हैं, वहां क्लिक्स की गुणवत्ता बेहतर होती है और लोग उन पेजों पर ज़्यादा समय बिताते हैं. लेकिन YouTube पर मामला थोड़ा अलग हो सकता है. क्योंकि यदि यूज़र्स को पहले ही AI-संक्षेप में सारी ज़रूरी जानकारी मिल गई, तो वे पूरा वीडियो देखने से बच सकते हैं जिससे चैनलों की ग्रोथ और मोनेटाइज़ेशन पर बड़ा असर पड़ सकता है.

शॉर्ट्स में Veo 3

इसके साथ ही, YouTube अपने नए AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3 को भी Shorts में लाने की योजना बना रहा है. यह AI मॉडल बेहद सिनेमैटिक क्वालिटी वाले वीडियो, साउंड और डायलॉग के साथ तैयार कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे YouTube की 20 अरब वीडियो लाइब्रेरी के चुनिंदा हिस्सों से ट्रेन किया गया है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय वायुसेना को मिलेगी नई शक्ति! DRDO बना रहा कम लागत वाली एडवांस्ड एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल, जानें किस तकनीक पर करेगा काम

[ad_2]